नवम्बर 2013 राशिफल

नवम्बर 2013 राशिफल

श्रीगणेशाय नम:॥

नमस्कार! मैं हूं, आपका अपना ज्योतिषी, हनुमान मिश्रा और हम हाजिर आपके नवम्बर 2013 के राशिफ़ल के साथ। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि नवम्बर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं नवम्बर माह के राशिफल की:

मेष

इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि इस समय आप कोई व्यपारिक निर्णय करने जा रहे हैं तो इस समय आपको थोडा साअ संयम बरतने की आवश्तकता है। कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त और बीमार करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूलता लिए हुए नहीं है। अत: इस समय भी संयम से काम लेने की आवश्यकता है।

वृषभ

महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। यानी कि महीने का प्रथम भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूलता लिए हुए है। जबकि महीने के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है। कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य का खयाल रखें।

मिथुन

आपके लिए लगभग यह पूरा महीना ही शुभकर रहेगा। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे। आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेकिन प्रेम संबंधों के लिये यह समय अनुकूल नहीं है। वहीं सप्ताह का दूसरा भाग आपकी सारी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा और आप सफलता पायेंगे। समस्याओं से निजात मिलेगी। आपके मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। नौकरी के हालातों में सुधार होगा अथवा पदोन्नति की सम्भावनाएं बनेंगी।

कर्क

इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। महीने के पहले पक्ष में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जिससे आप स्वयंको थका हुआ अनुभव करेंगे और कार्य क्षमता भी कम हो सकती है। किसी गलत कार्य को करने के लिए भी आप उद्यत होंगे। कुछ घरेलू समस्याएं भी आपको चिंतित कर सकती हैं। इस समय आपको वाहनादि चलाने में सावधानी की आवश्यकता है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी।

सिंह

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके काम बनेंगे। आप कुछ छोटी यात्राएं कर सकते हैं। ये यात्राएं आपके कार्यक्षेत्र में सहायक बनेंगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे मेहनत करवाने वाला रहेगा। इस मेहनत से आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। कुछ घरेलू चिंताएं भी सामने आ सकती हैं। कोशिश करें कि इस समय आप किसी गलत कार्य में संलग्न न हों और वाहन आदि सावधानी से चलाएं।

कन्या

महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। यह समय आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतने का है। कोई भी निवेश करने से पहने एक गंभीर और बृहद मंथन जरूरी होगा। आंखों और मुख से सम्बंधित कुछ तकलीफ़े भी सामने आ सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक व मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

तुला

महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आप कम दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं, थोड़ी सी मेहनत के बाद ये यात्राएं सफलता दायक सिद्ध होंगी लेकिन इस समय अपना तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं इस स्माय भी रह सकती हैं।

वृश्चिक

सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूंगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। सबसे विनम्रता और समझदारी के साथ के साथ व्यवहार करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएं काफ़ी हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

धनु

महीने का भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आपके लगभग सभी महत्त्वपूर्ण कामों के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। आप चाहने वाले आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा।

मकर

ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के प्रथम भाग में आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। इस समय आप कुछ व्यापारिक यात्राएं कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय बहुत अनुकूल रहेगा। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। कुछ फायदा दिलाने वाले प्रस्ताव मिलने की भी सम्भावना हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। यात्राओं से भी आनंद और धन प्राप्त होगा।

कुम्भ

इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्रांएं हो सकती हैं लेकिन उनके विशेष सफल रहने की उम्मीद कम है। हालांकि इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। वहीं महीने का दूसरा भाग। आपके कार्य व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यात्राएं सफल होंगी। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

मीन

महीने के पक्ष वाले दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूलता लिए हुए नहीं हैं। कुछ समस्याएं अचानक से आ सकती हैं। जहां तक हो सके अपने सम्बंधियों से अच्छे सम्बंध बना कर रखें। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। अनैतिक कामों से खुद को दूर रखें। सन्देहास्पद सौदों से बचें। बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने अगस्त माह को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!

Read More »

२ मिनट में ज्योतिष सीखें

Click here to read in English...

एस्ट्रोसेज अपने सभी पाठकों के लिए एक और अनूठी सौगात के साथ हाज़िर है - अब आप सिर्फ़ २ मिनट में ज्योतिष सीख सकते हैं। जी हाँ! आपने सही सुना, महज़ २ मिनट में ज्योतिष से जुड़ी हर एक बात अब आप समझ व जान सकते हैं।

आज की भागती-दौड़ती दुनिया में, जो किसी के लिए पल भर भी नहीं ठहरती, हम आपके लिए कुछ ऐसा लाए हैं जो आपके क़दम-से-क़दम मिलाकर चलेगा। आज के इस दौर में लोग तुरन्त सीधी-सटीक जानकारी चाहते हैं, न कि बैठे-बैठे बाट जोहना। ठीक इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए जाने-माने ज्योतिषी पुनीत पाण्डे आपके लिए “२ मिनट का ज्योतिष कोर्स” लेकर आए हैं।

तो पेश है ये ज्योतिषीय वीडियो जो आपको २ मिनट में वह सब-कुछ बताएंगे, जो आप ज्योतिष के बारे में जानना चाहते हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में यह एक नया प्रयोग है और लोग इसे पसन्द भी कर रहे हैं। इसमें आपके प्रिय ज्योतिषी पुनीत पाण्डे आपको संक्षेप और सरल भाषा में ज्योतिष के गूढ़ रहस्य समझा रहे हैं। ज्योतिष में कुण्डली, ग्रह व उनकी दृष्टियाँ, दशा और फलकथन जैसी बहुत-सी जटिल चीज़ें हैं, जिन्हें इस कोर्स में बहुत ही सहज और आसान तरीक़े से समझाया गया है। जितना कठिन विषय है, उतने ही सरल तरीक़े से उसकी व्याख्या की गयी है।

आज से पहले ज्योतिष सीखना इतना आसान, मज़ेदार और दिलचस्प कभी नहीं रहा। आइए, ज्योतिष को महज़ २ मिनट के इस कोर्स के माध्यम से सीखें -








Read More »

साप्ताहिक राशिफल: 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर, 2013

मेष

सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ हद तक भावुक बने रहेंगे। प्रेम पात्र या संतान को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। कामों में कुछ बाधाएं रह सकती हैं अत: इस पर चिंतन करते हुए अपने आपको सजग रखें। सप्ताह का मध्य भाम आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। अपने अपने विरोधियों पर आसानी से विजय पा सकेंगें। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। भागीदारी से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन व प्रेम प्रसंग के लिए भी समय अनुकूल है।

वृष

सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके प्रयास आपकों विजय व सफलता दिलाएंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आप किसी मामले को लेकर भावुक रह सकते हैं। इस समय भावावेश में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल परिणाम लिए हुए रहेगा। समस्याओं से निजात मिलेगी। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मिथुन

सप्ताह के शुरुआती दिनों कोई ऐसा काम करने से बचें जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती हो। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। विवादों में विजय मिलेगी। लोगों द्वारा आपके कार्य की प्रसंसा की जाएगी। सप्ताह के अंत में यात्राएं अधिक फ़ायदेमंद नहीं रहेंगी। साथ ही मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए सप्ताहांत अनुकूलता लिए हुए रहेगा।

कर्क

सप्ताह की शुरुआत में आपको अधिकांश कामों में सफलता मिलेगी। सुख सुविधाओं की बढोत्तरी होगी। सप्ताह के मध्य भाग में आपका आत्मविश्वास आपको हरेक काम में सफलता दिलाता रहेगा। आप से जुडे लोग आपके कामों से प्रभावित होगें और प्रसंशा करेंगे। लेकिन सप्ताह कें अंतिम दिनों में आपको मिले जुले परिणामों की प्राप्ति होगी। यथासंभव यात्रा से बचने का प्रयास करें।

सिंह

यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप मौज मस्ती करने के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं अथवा आपके माता पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अच्छे और सुखद समाचार मिलेंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अन्यथा विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। सप्ताहांत आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास आपको हर प्रकार से विजयी बनाएगा।

कन्या

सप्ताह के शुरुआत में आप भावनाओं में डूबे रहेंगे। आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे। आमदनी के दृष्टिकोण से यह समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक मामलों के लिए कम अनुकूल है। इस समय कमाई कम और खर्चे अधिक रहने के योग है। फिर भी प्रयत्न और भाग्य के संगम से जीवन में बेहतरी आएगी। सप्ताहांत में भी आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी।

तुला

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपके किए हुए अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। माता पिता या घरेलू मामलों को लेकर चिंतन करेंगें। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह मे मध्य में धन कमाने के कुछ तरीकों के बारें में आप चिंतन करेंगे। लेकिन सप्ताहांत में खर्चे बढ़ सकते हैं फिर भी यदि आप धैर्य पूर्वक काम करते रहे तो नि:संदेह आपके काम बनेंगे।

वृश्चिक

सप्ताह की शुरूआत में आपका विचार किसी दूर जगह पर जाने का हो सकता है। आपको कार्यों में सफ़लता मिलेगी। आर्थिक और सामाजिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह का मध्य भाग व्यवसायिकों की आमदनी को बढ़ा सकता है वहीं नौकरी पेशा लोगों के कार्यों की प्रसंशा होगी। लेकिन सप्ताहांत खर्चों से भरा रह सकता है। भले ही ये खर्चे मौज मस्ती या खरीददारी पर ही क्यों न हों। अत: आपको चाहिए कि भविष्य को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।

धनु

सप्ताह की शुरुआत में कोई भी ऐसा काम करने का जोखिम न उठाएं जिसमें अपमानित होने का भय रहे। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से निर्णय करने से बचें। लेकिन सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। यह समय आपको कोई नई सीख देने वाला भी रह सकता है। सप्ताहांत आपके लिए पर्याप्त अनुकूलता लिए हुए रहेगा। आप अपने कामों में सफलता अर्जित करेंगे। आप लाभदायक कामों में संलग्न होंगे लेकिन प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें।

मकर

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। आपको साझेदारी से लाभ होगा। आपका मन विपरीत लिंगी के प्रति आकॄष्ट रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में लगभग सभी मामलों में सावधानी से काम लेना ठीक रहेगा। अन्यथा कोई भी छोटी सी गलती आपके मन में चिंता पैदा कर सकती है। वहीं सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल परिणाम लिए हुए है। आपके कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों या शिक्षा के क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

कुम्भ

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में प्रत्येक काम को बडी ही सावधानी और समझदारी से करना ठीक रहेगा। क्योंकि कहीं से धोखा या हानि मिलने की भी सम्भावनाएं बन रही हैं। घर परिवार एवं पडोसियों से अच्छे सम्बंध बनाए रखना जरूरी होगा। सप्ताह के अंत में यात्राएं होगीं, काम बनेंगे व आप धार्मिक कामों में संलग्न होंगे।

मीन

सप्ताह की शुरुआत में मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावनाएं हैं। वहीं सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। यदि आपने योजनाबद्ध तरीके से काम किया तो उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। सप्ताहांत में पारिवारिक विवादों से बचना उचित रहेगा। स्वास्थ के संबंध में की गई लापरवाही के कारण आप बीमार हो सकते हैं। अत: स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

Read More »

जन्म पत्रिका मिलान: वर्तमान आवश्यकताएं



हिन्दू समाज में विवाह के लिए वर वधु का चयन बहुत लम्बे समय से जन्म कुंडली के गुण दोषों के आधार पर किया जाता रहा है। दक्षिण भारत हो या उत्तर भारत, बिना पत्रिका मिलाये विवाह बहुत ही कम लोग करते हैं। यह पद्धति जन्म समय के चन्द्रमा पर आधारित होती है और कुछ अतिरिक्त चीज़ें भी इसमें देखी जाती हैं। आज के परिप्रेक्ष्य में यह पद्धति क्या वास्तव में उतनी कारगर है जितनी पहले के समय में हुआ करती थी? हमारा समाज पहले बहुत ही कठोर नियमों और अनुशासन पर आधारित हुआ करता थाI दक्षिण भारत में आज भी प्राचीन रीती रिवाज प्रचालन में हैं मगर उत्तर भारत में अब स्थिति बदल चुकी है। आज हम देखते हैं की शादी के २ हफ्ते बाद ही पत्नी घर छोड़ कर चली जाती है, अपने ससुराल वालों को न्यायिक प्रकरणों में आबद्ध कर देती है और वैसा ही हाल पुरुषों का भी हो रहा है, जबकि दोनों पक्ष विवाह पूर्व पूर्ण रूप से ज्योतिषियों द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। आखिर ऐसा क्या रह जाता है जिसके कारन ये सब समस्याएं उपजती हैं?

उत्तर में अष्टकूट और दक्षिण भारत में दश्कूत प्रथा प्रचलित है जिसके आधार पर वर वधु का भविष्य तय किया जाता है। अष्टकूट पद्धति में निम्न बिन्दुओं पर मुख्या ध्यान दिया जाता है:

(१) वर्ण: यह राशियों की जाति का पैमाना है, जैसे हमारे यहाँ ब्राह्मण, क्षत्रिय वैश्य आदि जातियां हैं वैसे ही राशियों की भी जातियां होती है। सबसे अच्छा सामान जाति जैसे ब्राह्मण –ब्राह्मण को माना जाता है।

(२) वश्य: यह राशियों के स्वभाव के अनुसार भेद है जैसे जल राशी, द्विपाद राशी, चतुष्पाद राशी आदि। इनमें सामान वश्य ही श्रेष्ट माना गया है ।

(३) तारा: यह जन्म के समय जन्म नक्षत्रों की आपसी स्थिति है। यह कुल ९ की संख्या में होते हैं।

(४) योनी : इसे लड़का लड़की के शारीरिक संतुष्टि के लिए देखा जाता है। विवाह में शारीरिक संबंधों का अत्यंत महत्त्व होता है और इसके बिगड़ने पर कई घर टूट जाते हैं। सभी नक्षत्र किसी जानवर के सामान माने गए हैं और उनमें नर और मादा का भेद भी माना गया है। इसमें सामान जानवर के नर और मादा नक्षत्रों के मिलाप को सर्वोत्तम माना गया है।

(५) गृह्मैत्री: चन्द्रमा का राशी स्वामी इसका मुख्य आधार है। चद्रमा को मन का करक माना गया है और यदि लड़का लड़की के जन्म समय के चन्द्रमा के राशी स्वामी आपस में परम मित्र है तो पूर्णांक प्रदान किये जाते हैं।

(६) गण: सभी २७ नक्षत्रों को तीन प्रकार के विभाग में बांटा गया है : देव, मनुष्य और राक्षस. राक्षस सिर्फ राक्षस से ही विवाह करे तो सर्वोत्तम होता है तथा बाकी दोनों आपस में विवाह कर सकते हैं। देव और राक्षस का कभी आपस में विवाह नहीं करना चहिये अन्यथा बहुत समस्याएं कड़ी हो जाती हैं।

(७) भकूट: यह जन्म राशियों की आपस में स्थिति पर आधारित है जैसे द्विर्द्द्वादाश या षडाष्टक आदि।

(८) नाड़ी: यह जातकों की आंतरिक उर्जा का घोतक होता है और सामान नाड़ी को ही प्राथमिकता दी जाती है ।

इसके अलावा मंगल दोष को देखा जाता है और मेरे अनुसार तो मंगल दोष को अत्यधिक सावधानी से परखना चहिये अन्यथा सारे गुणों पर यह भारी पड़ सकता है।

वर्तमान समय में योनी, गृह्मैत्री और गण सर्वाधिक महत्व के होते हैं। इनको सम्पूर्नांक होने चहिये अथवा उसके एकदम निकट होना चहिये। यदि ऐसा नहीं है तो रिश्ते को माना कर देना चहिये। यह सब गुण जन्म समय के नक्षत्र और राशी पर आधारित हैं।

वस्तुस्थिति यह है की जातक जन्म के बाद जीवन भर उसी नक्षत्र में नहीं रहता बल्कि जीवन के चक्र में बढ़ता ही जाता है और एक दिन इहलोक को प्राप्त होता है। क्या ऐसे आधार जो की वर्षों पूर्व ही होकर समाप्त हो गए हैं सिर्फ उन्ही को मुख्या मान लेना चहिये या हमें कुछ और भी देखना चहिये?

इन गुणों के अलावा लग्न और लग्नेश, सूर्य, शनि, गुरु और शुक्र के आपस में स्थिति को वर्तमान में देखना और जातकों की चल रही महादशा और आने वाली महादशा को भी ध्यान में रखकर कुंडली मिलान का फलादेश कहना अधिक उचित होगा। इन ग्रहों का आपस में षडाष्टक या द्विर्द्वादाश सम्बन्ध होना उचित नहीं है और साथ ही लग्न और सप्तम भाव पापकर्तरी में न हो और उस पर कम से कम अशुभ दृष्टि हो यह भी ध्यान में रखना चहिये।

नक्षत्र ज्योतिष के अनुसार लग्न और सप्तम को किसी भी तरह से ६-८-१२ भावों से सम्बंधित नहीं होना चहिये और साथ ही २,५,११ भाव भी अधिकतम शुद्ध होने चहिये।

यदि अष्टकूट और दश्कूत के साथ इन सब बातों का भी ध्यान राखा जाएगा तो अवश्य ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगेI
Read More »

आखिर क्यों हैं गूगल और याहू टॉप की वेबसाइट्स?



दुनिया के ज्यादातर सफल लोग भाग्य और भाग्य बताने वाली विद्याओं को मानते हैं। वैसे मानते तो वो भी हैं जिन्होंने ने आंशिक या सामान्य सफलताएं अर्जित की हैं। लेकिन सभी इतने सौभाग्यसाली नहीं होते कि उनकी हर सोच साकार हो जाए ऐसे में व्यथित मन से कुछ लोग यह कहना शुरू कर देते हैं कि ये सब बेकार की धारणाएं हैं। कहा भी गया है कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता ऐसे में। प्राच्य विद्याओं को सिरे से खा़रिज कर देना उचित नहीं होता। हालांकि कि ये एक बड़ी बहस का मुद्दा है कि इन विद्याओं पए विश्वास करें तो क्यों करें लेकिन इस लेख के माध्यम से हम आपका ध्यान अंक ज्योतिष के चमत्कारी प्रभाव की ओर आकर्षित कराना चाहेंगे।

इस लेख में हम आपको बताना चाह रहे हैं कि दुनिया की सफलतम वेबसाइट्स की सफलता के पीछे क्या राज है? क्या केवल उस संस्थान के लोगों की मेहनत के कारण ही वो नम्बर वन हैं या भाग्य और चमत्कार भी उनसे जुड़े हुए हैं। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि सफलता के लिए मेहनत और सही योजना का बहुत बड़ा हाथ होता है लेकिन नम्बर वन की कुर्सी तक पहुंचने में भाग्य और चमत्कार जैसी बाते को नकारना न्यायसंगत नहीं होगा।

आइए कुछ वेबसाइट्स के नामों से इस चमत्कार का अनुभव किया जाय। पता नहीं इनका नामकरण किसी अंकज्योतिषी से करवाया गया या ऐसा चमत्कार स्वयं ही हुआ लेकिन हुआ तो जरूर। क्योंकि निश्चय ही इन वेबसाइट्स के मालिकों के सितारे अच्छे होंगे। आइए सबसे पहले देश की नम्बर वन वेबसाइट्स गूगल की बात कर ली जाय।

“Google” अंग्रेजी के 6 अक्षरों से मिलकर बना है जिसमें “G” का प्रयोग दो बार हुआ है, “O” का प्रयोग भी दो बार हुआ है। हालांकि अंक ज्योतिष की किसी पुस्तक मे इस नियम का उल्लेख नहीं है लेकिन मेरे शोध में यह बात सामने आई और मैं इसे एक अंक ज्योतिषीय सूत्र की तरह प्रयोग में लाता हूं कि जब किसी शब्द में, किसी भी अक्षर का प्रयोग एक से अधिक बार होता है तो पुनरावृत्ति के आधार पर उस अक्षर के मानक अंक का प्रभाव उस शब्द विशेष में बढ़ता जाता है। यदि किसी अक्षर की लगातार पुनरावृत्ति होती है तो उस शब्द में चमत्कारिक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। साथ जिस अक्षर की पुनरावृत्ति हो यदि वह “स्वर” हो तो “व्यंजन” की तुलना में और भी बेहतर परिणाम मिलते हैं। आइए इस सूत्र को “Google” नाम के उदाहरण के माध्यम से और गहराई से समझते हैं-

GOOGLE

G = 3
O = 7
O = 7
G = 3
L = 3
E = 5

यानी Google = 3+7+7+3+3+5=28=2+8=10=1+0=1, यहां गूगल शब्द का अंकज्योतिषीय मूलांक जिसे हम नामांक कहेंगे वह हुआ 1. अब ऐसा भी नहीं कि जिसका नामांक 1 हो वह हमेशा नम्बर 1 होता हो। यहां जो एक आया वह जिन अक्षरों के कारण आया उनका बड़ा महत्त्व है। “Google” नाम में उपरोक्त सूत्र में कही गई बातों को बखूबी देखा जा सकता है।

“Google” शब्द में “G” का प्रयोग दो बार हुआ है, अत: “G” अक्षर में समाहित ऊर्जा प्रबल हो रही है। “O” अक्षर का न केवल दो बार प्रयोग हुआ है बल्कि लगातार दो बार प्रयोग भी हुआ है। इसमें न केवल “व्यंजन” का दो बार प्रयोग हुआ है बल्कि “स्वर” की लगातार पुनरावृत्ति हुई है। “Google” शब्द में 3 का अंक तीन बार आया है (Google = 3,7,7,3,3,5)। 7 का अंक दो बार आया है जबकि 5 पांच का अंक केवल एक बार आया है। जैसा कि सभी जानते हैं किसी भी जगह में किसी भी वर्ग का बाहुल्य होता है वहां उनकी ताकत बहुत बढ़ जाती है। ठीक ऐसा ही इस मामले में भी है “Google” नाम में “G” और “O” की संगठित शक्ति ने इसे नम्बर 1 बनाने में सहयोग किया। “G” यानी 3 का अंक, गुरु का अंक है अत: आज की तारीख में गूगल ज्ञान का खजाना है। किसी को कुछ भी ढूढ़ना हो या कोई उत्तर जानना हो तो गूगल बाबा की शरण में ही जाते हैं। यानी गूगल बाबा के पास सबका उत्तर होता है। “O” यानी 7 का अंक, केतु का अंक है अत: “Google” विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है और तकनीक पर आधारित है।

गूगल की तरह ही “Facebook” अपने आप में नम्बर 1 है। “O” अक्षर का न केवल दो बार प्रयोग हुआ है बल्कि लगातार इसकी पुनरावृत्ति हुई है। “yahoo” में भी “O” अक्षर का न केवल दो बार प्रयोग हुआ है बल्कि लगातार इसकी पुनरावृत्ति हुई है। “Twitter” में “T” अक्षर का न केवल दो बार प्रयोग हुआ है बल्कि लगातार इसकी पुनरावृत्ति हुई है। “YouTube” में “U” अक्षर का दो बार प्रयोग हुआ है। सारांश यह है कि यदि किसी अक्षर में किसी शब्द और अंक की पुनरावृत्ति होती है तो उसकी ऊर्जा का प्रवाह प्रबल होता है। यदि वह अंक जातक या संस्थान स्वामी के लिए शुभ हो तो उस नाम से सम्बंधित व्यक्ति को न केवल लाभ मिलता है बल्कि मेहनत और लगन के से काम लेने पर, उसका शिखर तक पहुंचने का सपना भी साकार हो सकता है।
Read More »

एस्ट्रोसेज अब हिन्दी में!


Please click here to read in English

एस्ट्रोसेज.कॉम अपनी कई ज्योतिषीय सुविधाओं के साथ वर्षों से आपकी सेवा में तत्पर है। एस्ट्रोसेज को भारत की नं. १ ज्योतिष वेबसाइट बनाने के लिए हम आपके हृदय से आभारी हैं। इस प्रेम और स्नेह का ऋण चुकाना तो हमारे वश में नहीं है, लेकिन हमारी पूरी कोशिश है कि हम आपको सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषीय सेवाएँ उपलब्ध करा सकें। इसी क्रम में हम हाज़िर हैं हिन्दी-पाठकों के लिए एक ख़ास सौगात के साथ। एस्ट्रोसेज अब हिन्दी में भी उपलब्ध है!

एस्ट्रोसेज हिन्दी संस्करण के लिए यहाँ क्लिक करें - hindi.AstroSage.com

हमें विश्वास है कि हिन्दी भाषियों को हमारी यह कोशिश पसन्द आएगी। ख़ास तौर पर जो लोग अंग्रेज़ी के जानकार नहीं हैं, उन्हें सम्पूर्ण जन्म-कुण्डली हिन्दी में मिल सकेगी। सबसे महत्वपूर्ण बात - अब पूरी कुण्डली पीडीएफ़ (PDF) फ़ॉर्मेट में भी उपलब्ध है, जिसे आप मुफ़्त डाउनलोड कर सकते हैं।

३२ से ज़्यादा पन्नों की कुण्डली हिन्दी में छापिए


आपके लिए एक और अच्छी ख़बर - एस्ट्रोसेज कुण्डली अब और भी अधिक विस्तृत रूप में उपलब्ध है। अब आप कम-से-कम ३२ पन्नों की हिन्दी और अंग्रेज़ी पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए, जब आप अगली बार जन्मपत्री बनाएंगे, तो आपको और भी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

साथ ही, आपके पास अब अपनी पसन्द की चीज़ों को चुनने का विकल्प भी है। यानी कि अगर आप विस्तृत जन्म-कुण्डली नहीं छापना चाहते हैं, तो आप सिर्फ़ अपनी पसन्द के चुनिन्दा विषयों को छाप सकते हैं। इसके लिए केवल अपने पसन्दीदा विषयों के आगे बने चैकबॉक्स को चुनकर “प्रिंट” बटन पर क्लिक करें।

भविष्य की गुत्थियों को खोलती अपनी कुण्डली अभी बनाएँ - एस्ट्रोसेज कुण्डली

एस्ट्रोसेज के ब्लॉग


जब से पहला ब्लॉग प्रकाशित हुआ है, उसके बाद से लगातार मिले आपके विचारों और दिलचस्प प्रतिक्रियाओं ने हमेशा हमारा उत्साह बढ़ाया है। जिन विषयों पर विभिन्न लेख प्रकाशित किए जा रहे हैं, उन्हें अच्छी सामग्री और स्तरीय लेखन के लिए सराहा जा रहा है। ख़ास बात यह है कि यह सामग्री हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध है।


एस्ट्रोसेज की कई मोबाइल ऍप्लीकेशन्स हैं जिनके ज़रिए न सिर्फ़ आप ब्लॉग पर आए नए लेखों की जानकारी हासिल कर सकते हैं, बल्कि उन्हें मोबाइल पर पढ़ भी सकते हैं। शुरुआत के लिए आप हमारी सबसे प्रचलित एण्ड्रॉइड ऍप्लीकेशन “एस्ट्रोसेज कुण्डली” मुफ़्त डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऍप्लीकेशन के माध्यम से आपको हमारे नए लेखों की सूचना समय-समय पर मिलती रहेगी।

एण्ड्रॉइड ऍप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए - एस्ट्रोसेज कुण्डली

आइए, इस सप्ताह से सम्बन्धित एक और विशेष चीज़ के बारे में चर्चा करते हैं। हर बार की तरह, आपकी सहायता के लिए साप्ताहिक राशिफल फिर तैयार है। साप्ताहिक राशिफल पढ़ने के लिए निम्न कड़ियों पर क्लिक करें -

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल Weekly Love Horoscope

अब बात करते हैं सप्ताह में आने वाले तीज-त्योहारों की -

  • १४ अक्टूबर - विजयादशमी या दशहरा
  • १५ अक्टूबर - पापांकुशा एकादशी
  • १६ अक्टूबर - प्रदोष व्रत
  • १७ अक्टूबर - तुला संक्रान्ति
  • १८-१९ अक्टूबर - कोजागिरी पूर्णिमा / शरद पूर्णिमा
  • २० अक्टूबर - कार्तिक मास आरम्भ

विद्यारम्भ विशेष - शिक्षा का महत्व


“आप कभी भी ज़रूरत से ज़्यादा शिक्षित नहीं हो सकते।” ~ ऑस्कर वाइल्ड

शिक्षा व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है। शिक्षा और पेशे से जुड़े फ़ैसले मन में अक्सर ऊहापोह पैदा करते हैं। ऐसे में ज्योतिष की मदद से आप इन प्रश्नों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आप हमारी “शिक्षा” सेवा का लाभ लेकर असमंजस दूर कर सकते हैं।

यहाँ क्लिक करें - Education Service

शिक्षा और करिअर आपस में जुड़े हुए हैं। ऐसे में आपका सवाल यदि अपने पेशे या करिअर से जुड़ा है, तो उसका समाधान भी आप “करिअर” सेवा के ज़रिए हासिल कर सकते हैं।

यहाँ क्लिक करें - Career / Job

हमें उम्मीद है ये सारी सूचनाएँ आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आशा है कि यह सप्ताह आपके जीवन में आनन्द और सुख की वृद्धि करेगा। अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोसेज.कॉम से जुड़े रहिए। नमस्ते!
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (14.10.2013 - 20.10.2013)

साप्ताहिक राशिफल
पं. हनुमान मिश्रा


मेष

सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए कम अनुकूल है। इस समय आप कुछ घरेलू मामलों को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं या किसी  घरेलू सामान खरीदने को लेकर परेशान रह सकते हैं। लेकिन सप्ताह का मध्य भाम आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। वहीं सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा। कष्ट की स्थिति में दूध की बनी मिठाई मंदिर में बांटें।

वृष

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्ती को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। कष्ट की स्थिति में लाल रंग के 21 फूल मंदिर देवी की प्रतिमा पर चढ़ाएं।

मिथुन

यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय आपको एक बात का खास खयाल रखना होगा कि आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। यद्यपि आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण कर सकें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। कष्ट की स्थिति में लाल मिठाई हनुमान मंदिर में दान करें।

कर्क

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। इस समय अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर ही खान पान करना उचित होगा। सप्ताह मे मध्य भाग सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह कें अंतिम दिनों में आप फ़िल्म देखने जा सकते हैं लेकिन वह फ़िल्म आपका ठीक से मनोरंजन नहीं कर पाएगी। कष्ट की स्थिति में सफ़ेद पुष्प शिवलिंग पर चढ़ाएं।

सिंह

सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप जज्बाती होकर कोई खर्चा न करें अन्यथा वित्तीय अस्थिरता सम्भव है। लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आप एक मनोरंजक फ़िल्म या नाटक देखने जा सकते हैं। कष्ट की स्थिति में किसी पिता तुल्य व्यक्ति को सफेद कपडे दान करें।

कन्या

सप्ताह के शुरुआत में लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। पहले की गई मेहनत का फल मिलना सम्भव है। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचना होगा। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। कष्ट की स्थिति में शिव या शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करें।

तुला

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामलें थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी। कष्ट की स्थिति में सफ़ेद और काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

वृश्चिक

सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। इस समय आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई आयोजन कर सकते हैं। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा। रुपए पैसों के लिहाज से भी समय शुभ हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके काम सफ़ल होंगे। लेकिन सप्ताहांत में आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। कष्ट की स्थिति में बंदरों को गुड और चना खिलाएं।

धनु

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कम अनुकूल रहेगी। इस समय आपके कम्प्यूटर या लैपटाप में  कुछ खराबी आ सकती है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी की आवश्यकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। यानी इस सप्ताह कि शुरुआत भले ही ठीक न हो लेकिन बाकी का पूरा सप्ताह शुभ है। कष्ट की स्थिति में काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मकर

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आपकी लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। इस समय निजी जीवन में समझदारी और प्यार से काम लेना ही उचित होगा। सप्ताह का मध्य भाग आपेक्षाकृत बेहतर रहेगा जबकि सप्ताहांत बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कष्ट की स्थिति में शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

कुम्भ

इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने या फ़िर किसी दोस्त के के यहां जा सकते हैं। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। सप्ताहांत में मूड सही करने के लिए फ़िल्म देखना या फ़िर कोई किताब पढ़ना ठीक रहेगा। कष्ट की स्थिति में सुंगधित मिठाइयां कन्याओं में बांटे।

मीन

सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको आपकी मेहनत का फ़ल मिल जाएगा। सप्ताह के मध्य में आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंद दायी समय बिताएंगे। लेकिन सप्ताहांत में हर काम में सावधानी से आचरण करने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। कष्ट की स्थिति में मंदिर में दूध का दान करें।
Read More »

बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर (25 सितम्बर 2013 - 1 दिसम्बर 2013)

पं. हनुमान मिश्रा


25 सितम्बर 2013 को बुध तुला राशि में जा रहा है यह लम्बे समय यानी कि 1 दिसम्बर 2013 तक तुला राशि में ही रहेगा। यह शुक्र ग्रह की राशि है। यह बच्चों के लिए कष्टकर समय हो सकता है। बच्चों की बीमारियां इस समय जोरों पर रह सकती हैं। स्त्रियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लेकिन हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

मेष

इस अवधि आपका व्यापार या व्यवसाय बढैगा और चमकेगा। स्त्री वर्ग से आपके क्षेत्र में सहायता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है। लाभप्रद सौदा करेंगे और आपके भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे।

वृषभ

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। नौकरी के हालात में सुधार होगा । वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु न बोलें। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

मिथुन

इस अवधि में आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। नये उद्यम में सफलता मिलेगी। यह समय प्रणय और रोमान्स के लिये भी अच्छा है। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कर्क

इस अवधि में आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप बहुत सलीके से काम करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

सिंह

भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। छोटी यात्राएं अच्छा फल प्रदान करेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। अगर आप प्रकाशन या ऐजेन्सी के काम से सम्बंधित हैं तो शुभ परिणाम सामने आयेंगे। कलात्मक क्षमता में भी विकास होगा।

कन्या

इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा। गूढ़ विज्ञान में भी आपकी रूचि बढे़गी।

तुला

इस अवधि में आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। आप अति सुखी रहेंगे। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण करने के लिये आप कड़ा प्रयत्न करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप परेशान रह सकते हैं। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। पारिवारिक माहौल सौमनस्यपूर्ण नहीं रहेगा। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

धनु

मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। इच्छा और महत्वाकांक्षाओं की सम्पूर्ति होगी। भाई या घनिष्ठ मित्र के बारे में कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस दौरान आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे।

मकर

घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। आपको वाहन भी प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ

अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे। यात्रा से भी लाभ प्राप्त करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे।

मीन

आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि काम का बोझ बहुत रहेगा। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। बेकार की यात्राओं से बचें।
Read More »

अक्टूबर 2013 राशिफल

अक्टूबर 2013 राशिफल
पं. हनुमान मिश्रा

Please click here to read in English

श्रीगणेशाय नम:

नमस्कार!! मैं हूं, आपका अपना ज्योतिषी, हनुमान मिश्रा। और हम हाजिर आपके अक्टूबर 2013 के राशिफ़ल के साथ। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि अक्टूबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की-


मेष

महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लेकिन सातवें भाव में स्थित चार-चार ग्रह निजी जीवन में कुछ परेशानियां ला सकते हैं। कुछ विरोधी भी सामने आ सकते हैं। हालांकि 5 अल्क्टूबर को आपका राशि स्वामी मंगल पंचम भाव में जा रहा है अत: घरेलू समस्याओं में कमी आएगी लेकिन संतान शिक्षा या प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत रहेगी। महीने के दूसरे भाग कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार और स्वास्थ्य का खयाल रखना होगा। उपाय के रूप में बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृषभ

आपके लिए लगभग यह पूरा महीना ही सावधानी से काम करने का संकेत कर रहा है। घर के विजली से चलने वाले उपकरण, जैसे टीवी फ़्रिज या फ़िर हीटर आदि में खरा्बी आ सकती है। किसी भी तरह के विवादों में पड़ना ठीक नहीं रहेगा। हालांकि महीने के दूसरे भाग में संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। काम धंधे या नौकरी के हालातों में सुधार हो सकता है। उपाय के रूप में विष्णु भगवाने के मंदिर में संतरे दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन

इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि 5 अक्टूबर से मंगल ग्रह के तीसरे भाव में जाने से आपका पराक्रम और आत्मविश्वास बेहतर होगा और आप मेहनत करके परिणामों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे। महीने के पहले भाग में आप अपने पुराने घरेलू सामानों को बेचने की सोच सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी अधिक उत्साही होकर कोई निर्णय लेना ठीक नहीं रहेगा। परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

कर्क

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप बड़े दिनों से कोई अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए यह एक अच्छा समय रहेगा। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी भी रहेगी। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। इस समय आपकी एनर्जी कम होती नजर आएगी। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें। कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में कन्याओं को भोजन करवाएं।

सिंह

हालांकि इस समय आप हर काम को बहुत ही सावधानी से निबटाने का प्रयास करेंगे फ़िर भी महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। इस समय आपका स्मार्ट फोन सही तरीके से काम नहीं करेगा अत: आप बदलाव करने की सोच सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में किसी गलत फोन का चयन करने से बचें। कुछ आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक व मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। परेशानी की स्थिति में हनुमान जी के मंदिर लाल रंग का फ़ल या सब्जी दान करें।

कन्या

महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आप सुबह सबेरे उठने की सोचेंगे। जिम जाने या फ़िर योगासन आदि करने का प्रयास कर सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं इस स्माय भी रह सकती हैं। उपाय के रूप में शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा।

तुला

सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूंगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। यथा संभव यात्राओं और ट्रैफ़िक से बचें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएं काफ़ी हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में नित्य 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें।

वृश्चिक

महीने का पहला भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। इस समय आप अपने प्रियजन के साथ एक अच्छी फ़िल्म देखेंगे। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु

ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के प्रथम भाग में आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। आपके बोस आपसे खुश रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। उपाय के रूप में में किसी गरीब को काले उडद की दाल का दान करें।

मकर

इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्रांएं हो सकती हैं लेकिन उनके विशेष सफल रहने की उम्मीद कम है। हालांकि इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। वहीं महीने का दूसरा भागे कार्य व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। उपाय के रूप में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

कुम्भ

महीने के प्रथम पक्ष वाले दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूलता लिए हुए नहीं हैं। इस समय आपका कम्प्यूटर या लैपटाप खराब हो सकता है। आपके वाहन में भी कुछ खराबी आने के योग बन रहे हैं। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी अच्छी पुस्तक को पढ़ने का मौका मिलेगा। उपाय के रूप में सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा।

मीन

इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बहुत सूझ बूझ के साथ ही कोई व्यापारिक निर्णय लें जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त और बीमार करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें। इस कोल्ड्रिंक या जंक फ़ूड का सेवन करने से बचें। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूल नहीं है। अत: इस समय भी संयम से काम लेने की आवश्यकता है। परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने अक्टूबर माह को शुभ बनाएंगें।
Read More »