बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर (अप्रैल 04, 2014)

Thursday, March 27, 2014

बुध अप्रैल 04, 2014, को मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। बुध का यह गोचर आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइए जानते हैं ‘पं. हनुमान मिश्रा जी’ से।


04 अप्रैल, 2014, को बुध मीन राशि में जा रहा है। मीन राशि में बुध नीच का माना जाता है। अत: स्वाभाविक है कि बुध के कारकत्वों वाले क्षेत्रों के लिए यह समय ठीक नहीं होगा। पिछले दिनों से चला आ रहा नेताओं में हाथापाई और मारपीट का सिलसिला भले ही कम हो जाए लेकिन बद्जुबानी में और इजाफ़ा होगा। आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज होगा। कई नेताओं व पार्टियों को अनुशासनहीन होते हुए सहज देखा जा सकेगा। किसी दल या जाने माने नेता पर चुनाव आयोग कार्यवाही भी कर सकता है। बड़बोले नेताओं ने अगर वाणी पर संयम नहीं रखा तो छीछालेदर होना तय है। उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, पूर्वी पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि में राजनैतिक विवाद अमर्यादित हो सकता है। इन्हीं प्रदेशों में आंधी-तूफ़ान या छुटपुट वर्षा के भी योग हैं।

Click here to read in English…

हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं:

मेष:स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप परेशान रह सकते हैं। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। पारिवारिक माहौल सौमनस्यपूर्ण नहीं रहेगा। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

वृष:मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। इच्छा और महत्वाकांक्षाओं की सम्पूर्ति होगी। भाई या घनिष्ठ मित्र के बारे में कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस दौरान आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे।

मिथुन:घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। आपको वाहन भी प्राप्त हो सकता है।

कर्क:अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे। यात्रा से भी लाभ प्राप्त करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे।

सिंह:आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि काम का बोझ बहुत रहेगा। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। बेकार की यात्राओं से बचें।

कन्या:इस अवधि में आपका व्यापार या व्यवसाय बढ़ेगा और चमकेगा। स्त्री वर्ग से आपके क्षेत्र में सहायता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है। लाभप्रद सौदा करेंगे और आपके भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे।

तुला:स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। नौकरी के हालात में सुधार होगा । वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु न बोलें। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

वृश्चिक:इस अवधि में आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। नये उद्यम में सफलता मिलेगी। यह समय प्रणय और रोमान्स के लिये भी अच्छा है। पारिवारिक सुख बढ़ा चढ़ा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु:इस अवधि में आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप बहुत सलीके से काम करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

मकर:भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। छोटी यात्राएं अच्छा फल प्रदान करेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। अगर आप प्रकाशन या ऐजेन्सी के काम से सम्बंधित हैं तो शुभ परिणाम सामने आयेंगे। कलात्मक क्षमता में भी विकास होगा।

कुम्भ:इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा। गूढ़ विज्ञान में भी आपकी रूचि बढे़गी।

मीन:इस अवधि में दुविधा की स्थिति से आपको कई बार दो चार होना पड़ सकता है। यद्यपि मान सम्मान बढ़ने के योग हैं लेकिन कोई गलत कदम बेइज्जती भी करवा सकता है अत: संयमित आचरण करें।पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का खयाल रखें।

पं हनुमान मिश्रा

2 comments:

  1. आप के इस गाइडेन्स के लिए बहुत बहुत धन्यवाद

    ReplyDelete