सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर

Friday, November 15, 2013


16 नवम्बर को सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा I जैसा की अनुमानित है की यह गोचर जहाँ कुछ राशियों के लिए लान्ह्दायक सिद्ध होगा वहीं दूसरी राशियों के लिए कुछ ख़ास अच्छा साबित नहीं होगा I इस गोचर के बारे में अधिक जानने के लिए आइये यह लेख पढ़ा जाये I 

वृश्चिक राशि

ग्रहों का राजा सूर्य 16 नवम्बर को अपनी नीच राशि का तुला का त्याग करके वॄश्चिक राशि में जा रहा है। सूर्य के नीच राशि से हटने से सत्ता पच्छ पर होने वाले हमलों में कुछ कमी तो आ सकती है लेकिन किसी राजनेता के साथ कोई हिंसात्मक घटना हो सकती है। किसी फ़िल्म या सीरियल का विरोध किया जा सकता है। उत्तर पूर्वी राज्यों में अशांति रह सकती है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या प्रभाव पडेगा, आइए जानते हैं:-

मेष राशि : मेष राशि वालों के सामने कुछ समस्यायें आ सकतीं हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह जांच परख कर लें। संबंधियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे। अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें।

वृषभ राशि: वृष राशि वालों को अधिक मेहनत का कम फल मिलेगा। आप तनावग्रस्त या अस्वस्थ्य भी रह सकते हैं। अत: अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। व्यवसायिक या व्यापार के साथी नुकसान करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों पर सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना शुभ प्रभाव डालेगा। शत्रु परास्त होंगे। पद, प्रतिष्ठा एवम् सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगें। सारी समस्याओं का समाधान होता रहेगा और आप सफलता पायेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों ले लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। अचानक यात्रा की संभावना भी बन रही है। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे लेकिन प्रणय प्रेम संबंधों के लिये समय कम ठीक है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालो इस अवधि में किसी भी काम के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी और लगातार किया गया कड़ा परिश्रम आपको थका सकता है। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं। बुरी संगति से बचें।

कन्या राशि: कन्या राशि वालो का घरेलु जीवन में सुखी रहेगा और बहु प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों के घरेलू जीवन में कुछ परशानियां रह सकती हैं। व्यर्थ के खर्चों पर नियत्रण जरूरी होगा। यानी कि आर्थिक मामलों में सचेत रहना जरूरी होगा। कुछ पारिवरिक समस्याएं भी रह सकती हैं।

वृश्चिक राशि: इस अवधि में जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि। आपका आत्मविश्वास बढा रहेगा। छोटी यात्राएं आपकी कड़ी मेहनत के कारण सफल होंगी। लेकिन घर-परिवार के लोगों व अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

धनु राशि: सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है अत: आपको चाहिए कि क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। पैसे कमाने का छोटा राश्ता न अपनाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोच विचार कर निर्णय लें। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें।

मकर राशि: आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षायें पूरी होंगी। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिये समय अच्छा है। लम्बी यात्राएं सुखद व सफलदायक सिद्ध होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि: इस अवधि में आप बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहेंगे। इस समय में आप अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पायेंगे। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। यानी कि समय काफी संतोषप्रद रहेगा। 

मीन राशि: इस अवधि में लम्बी यात्राएं अधिक फायदेमंद नहीं रहेंगी। धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र औए आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है। उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों की कृपा आप पर रहेगी। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

पं. हनुमान मिश्रा

1 comment:

  1. पंडित जी २३ नवंबर को शनि महाराज का पुष्य नक्षत्र पर कुछ प्रकाश डालिये.....!

    ReplyDelete