साप्ताहिक राशिफल (9 दिसम्बर - 15 दिसम्बर 2013)

Friday, December 6, 2013

मेष: सप्ताह के शुरुआत में ग्रह गोचर लाभ देने का संकेत कर रहा है। अत: कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी इजाफ़ा हो सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ: सप्ताह की शुरुआत में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यों में आपको सफ़लता के योग हैं। आपके कामों की प्रसंशा होगी। लेकिन सप्ताह के मध्य में सावधानी से आचरण करना उचित होगा। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी और अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। 

मिथुन: सप्ताह की शुरूआत अनुकूल रहेगी। मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय शुभ है। सप्ताह के मध्य भाग में आप अपने कामों में सफ़ल होंगे। सप्ताहांत में कुछ बेकार के खर्चे सामने आ सकते हैं। 

कर्क: सप्ताह की शुरुआत में कड़ी मेहनत करके आप परिणामों को अपने पक्ष में ला सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। अत: हर मामले में सावधानी से काम लेना होगा। हालांकि सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में कामों में सफ़लता मिलेगी। 

सिंह: यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। इस समय साझेदारी के कामों को भी सावधानी से निबटाएं। बेवजह गुस्सा होने से भी बचें। सप्ताह के मध्य भाग में भी हर काम को सावधानी से करना होगा। सप्ताहांत में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

कन्या: इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफ़ी उत्साहवर्धक रहेगी। आपकी कुछ योजनाओं को सफल होने के अवसर मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य में आप कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। दैनिक कामों में सुधार होगा। सप्ताहांत में कामों को सावधानी से निबटाने की कोशिश करें।

तुला: सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। मुमकिन है कि ये चिंता संतान को लेकर हो। सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। किसी आनंददायी काम से जुड़ाव सम्भव है। इस समय कोई सुखद यात्रा भी सम्भव है। सप्ताहांत में कोई विवादास्पद घटनाक्रम हो सकता है अत: उससे बचने का प्रयास करें। 

वृश्चिक: सप्ताह की शुरुआत में कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं। कुछ घरेलू चिंताएं रह सकती हैं। कुछ घरेलू उपकरणों में खराबी आ सकती है। इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। हालांकि सप्ताह मध्य काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में समय अनुकूल रहेगा। सफलता व आनंद की प्राप्ति होगी। 

धनु: सप्ताह के आरम्भिक दिन अनुकूलता लिए हुए हैं। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। सप्ताह मध्य में आपके मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपके कामों में आने वाली कठिनाइयां दूर होंगी। 

मकर: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। जो भी बोलें सोच समझ कर बोलें। आर्थिक मामलों में बुद्धिमत्त से काम लेना होगा। हालांकि आमदनी निरंतर बनी हुई है इसलिए बजट बिगड़ेगा नहीं। सप्ताह मध्य में कुछ लाभदायक यात्राएं सम्भव। सप्ताहांत में मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। 

कुम्भ: यह सप्ताह सामान्य तौर पर आपके लिए अनुकूल है। कामों में सफलता मिलेगी। सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लेकिन क्रोध करने से बचना होगा। सप्ताह मध्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ में बेहतरी आएगी। सप्ताह कें अंतिम दिनों में आपको मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। इस समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन: सप्ताह सामान्यत: अच्छा रहेगा लेकिन आर्थिक माममों में सावधानी से काम लेना होगा। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अन्यथा अर्थिक मामलों को लेकर मन चिंतित व परेशान हो सकता है। नींद में भी व्यवधान रह सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं सप्ताहांत में कामों में सफलता मिलेगी। मनोरंजक कार्यकलाप से जुड़ाव होगा।

No comments:

Post a Comment