साप्ताहिक राशिफल से बनाएँ अपना सप्ताह शानदार

जानिए इस सप्ताह का अपना राशिफल। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसमें आपके जीवन से जुड़ी बातों की भविष्यवाणी की गई है। साथ ही इसमें आपकी राह में आने वाली बाधाओं का आसान उपाय भी दिया गया है, जिसे अमल में लाकर आप सफलता की मंज़िल तक आसानी से पहुँच सकते हैं। 




यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


राशिफल के अनुसार इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की संवाद शैली में सुधार देखा जा सकता है। अपने बोलने के अंदाज़ से आप दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। हालाँकि आक्रामक रवैया और कटु भाषा आपके रिश्ते ख़राब कर सकते हैं। किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है इस सप्ताह आप विदेश यात्रा पर निकल जाएँ। बच्चों के स्वभाव में थोड़ी तुनक मिज़ाज़ी देखी जा सकता है। वहीं जीवन साथी की सेहत में गिरावट हो सकती है। इस हफ़्ते आपके ख़र्च में भी वृद्धि संभव है। क़ीमती एवं विलासपूर्ण वस्तुओं का आप आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल नज़र आ सकती है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है, लेकिन इसके लिए आपको अपने अहंकार को त्यागना होगा। सप्ताह की शुरुआत सामान्य सी रह सकती है। चिंता के कारण प्रेम में आपका मन शायद कम लगे। मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में परिणाम और बेहतर मिलेंगे। सप्ताहांत मिश्रित रहने के संकेत दे रहा है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: बुधवार के दिन शुद्ध घी दान करें।


वृषभ


भविष्यफल के अनुसार इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। कोई पुरानी बीमारी फिर से सिर उठा सकती है, इसलिए अपनी सेहत का ख़्याल रखें। जीवन साथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। अहंकारी और क्रोधी स्वभाव के कारण रिश्ते और भी बिगड़ सकते हैं, इसलिए इसको नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। घर का वातावरण भी अशांत नज़र आ रहा है। अच्छी बात है कि बच्चे इस सप्ताह सहज रूप से रहेंगे और आपकी आय में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। 

प्रेमफल: इस सप्ताह प्रेम में आपको मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि यदि आपने काम और प्रेम के बीच सामंजस्य बिठा लिया तो परिणाम और भी अच्छे हो सकते हैं। विशेषकर शुरुआती दिनों में आपको मर्यादित रहना होगा, अन्यथा बदनामी का भय रह सकता है। सप्ताह का मध्य अच्छा है, लेकिन काम की चिंता आपका प्रेम से ध्यान हटा सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग अनुकूल है, सहकर्मी या सहपाठी से प्रेम बढ़ने की संभावना है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: मंगलवार को लाल रंग के कपड़े दान करें।


मिथुन


राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। अपनी नई योजनाओं को आप अमल में लाकर कामयाबी हासिल कर सकते हैं। जीवन साथी से दूर जाना पड़ सकता है। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी संभव है। घरेलू जीवन में सौहार्दपूर्ण स्थिति देखने को मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आप बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। आपके ख़र्चों में वृद्धि देखी जा सकती है। विदेशगमन के भी योग हैं। विदेशी संबंधों से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

प्रेमफल: इस सप्ताह सामान्य तौर पर आपको मिले जुले परिणाम मिलने वाले हैं। अगर आप विवाहित हैं तो सब कुछ अच्छा रहेगा। हालाँकि जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत औसत रह सकती है। लेकिन मध्य में मर्यादित रहना उचित रहेगा। वहीं सप्ताहांत के मिश्रित योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: रविवार को ज़रुरतमंद मरीज़ों को दवा बाँटें।


कर्क


इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की सेहत में कमी देखी जा सकती है। किसी प्रकार की चिंता भी आपको रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका बुद्धि-विवेक आगे बढ़ने में मदद करेगा। हालाँकि पारिवारिक जीवन में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा दान अथवा धार्मिक कार्य किया जा सकता है और समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। आपको उच्च लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम के मामले में अच्छे परिणाम दे सकता है। भाग्य आपके साथ है, यदि आप चाहें तो कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर कुछ नोक झोक हो सकती है। सप्ताह का मध्य भाग अच्छे परिणाम दे सकता है, ख़ासकर यदि आप विवाहित हैं तो और अच्छा है। सप्ताहांत थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें चंदन चढ़ाएँ।


सिंह


सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने कर्मक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में आपका प्रमोशन भी संभव है। हालाँकि किसी विवाद से भी आपका पाला पड़ सकता है, इसलिए हमेशा सावधानी से काम लें। वरिष्ठ कर्मियों की छत्रछाया आपके ऊपर बरक़रार रहेगी। संभवतः सरकार से किसी प्रकार का लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। आमदनी में भी बढ़ोत्तरी संभव है। लंबी दूरी की यात्रा में भी जाने के योग हैं। पारिवारिक जीवन के शुभ रहने के संकेत हैं। किसी कारणवश थोड़ा मानसिक तनाव भी रह सकता है।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है, जबकि विवाहित होने की स्थिति में कुछ नोकझोक सम्भावित है। जीवन साथी का भी स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। हालाँकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में औसत परिणाम मिलने के योग हैं, लेकिन मध्य काफ़ी अच्छा रह सकता है। सप्ताहांत के मिले जुले रहने के योग हैं, ख़ासकर सप्ताह का अंतिम दिन कुछ कमजोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सोते समय अपने सिराहने मोर पंख रखें।


कन्या


भविष्यफल के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हालाँकि शादीशुदा जीवन के सुखद रहने के संकेत हैं। कार्य हेतु आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। मानसिक भटकाव भी संभव है। अपने शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। पिता जी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी यात्रा पर आपका जाना हो सकता है। इस सप्ताह आपके स्वभाव में उदारता भी देखी जा सकता है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह दिली मामलों के लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। यदि आप विवाह की बात को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं तो और भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। एकांत मिलते समय सावधानी ज़रुर रखें। मध्य के दिन अनुकूल है। किसी को प्रपोज करने का मूड है तो कर डालिए। सप्ताहांत अनुकूल है, हालाँकि थोड़ी बहुत नोक झोक हो सकती है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मंगलवार को लाल मसूर दान में दें।


मुफ़्त में करें वैवाहिक कुंडली का मिलान।

तुला


तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि राशिफल के अनुसार आपकी सेहत में गिरावट देखी जा सकती है। वैवाहिक जीवन में यदि आप अपनी भाषा में आक्रामकता दिखाएंगे तो जीवन साथी से विवाद हो सकता है। किसी क्षेत्र में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति आपका दृढ़ निश्चय मजबूत होगा, परंतु इसे पाने के लिए आपको अपने आलस को त्यागना होगा। इस सप्ताह भाई-बहनों को किसी प्रकार की मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा और जीवन साथी के साथ छोटी-मोटी तक़रार भी संभव है। प्रतियोगी परीक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रह सकता है। हालाँकि कुछ ऐसी भी परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं जिससे दोनों के बीच कहा सुनी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अगर मनोरंजन में व्यवधान आए तो एक दूसरे पर इल्ज़ाम न लगाएँ। सप्ताह के मध्य में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन सप्ताहांत अनुकूल है। इस समय प्रेम का कोटा पूरा करने की कोशिश करें।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएँ।


वृश्चिक


वृश्चिक राशि के जातकों के स्वभाव में क्रोध एवं अहंकार उनके वैवाहिक जीवन में बड़ा विवाद पैदा कर सकता है। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे पर हावी होने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल भी अशांत रह सकता है। हालाँकि बच्चे सहज रूप से सप्ताह का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल बन रही हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो आप अपने जीवन साथी के साथ परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।

प्रेमफल: किसी घरेलू समस्या के चलते शायद आप साथी से न मिल पाएँ। ऐसे में आपकी यही कोशिश रहनी चाहिए कि प्रेम में कोई बाधा न आए। शुरुआती दिनों में भाषा पर संयम रखें। आमने सामने हो या फ़िर फ़ोन पर कहीं भी अपशब्द का प्रयोग न करें। मध्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन सप्ताहांत मिला जुला रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर खिलाएँ।


धनु


धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में पहले से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। शत्रुओं पर भी आपका भय बना रहेगा। क़ानूनी कार्यवाही में आपका ख़र्चा बढ़ सकता है। किसी से विवाद होने के भी संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आने के योग बन रहे हैं। घर में भी सामंजस्यपूर्ण स्थिति भी बनी रहेगी। हालाँकि भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है, परंतु बच्चों का मानसिक विकास संभव है। कार्य के प्रति आप कटिबद्ध रहेंगे और कड़ी मेहनत करने से भी नहीं कतराएंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रह सकता है। अगर साथी ये शिकायत करे कि आप उससे अधिक घर के मामलों को समय देते हैं तो उसे डाँटने की बजाय समझाने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत में आप काफ़ी भावुक रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अनुकूलता देखने को मिलेगी। सप्ताहांत में कहीं मिलने के मौका मिल सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन बिच्छू जड़ अथवा धतूरे की जड़ धारण करें।


मकर


साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मकर राशि के जातको को इस सप्ताह पारिवारिक सुख प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है, हालाँकि घर में छोट-मोटे विवाद भी देखने को मिलेंगे। जीवन साथी का समर्थन आपको और भी ऊर्जावान बनाएगा, परंतु जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखना होगा। इस सप्ताह कोई छोटी यात्रा आपको शुभ परिणाम दे सकती है। कहीं अच्छा अवसर प्राप्त होने पर आप अपनी वर्तमान नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

प्रेमफल: सप्ताह सामान्य रूप से अच्छे परिणाम देगा। हालाँकि मिलने के मौके कम मिलेंगे, लेकिन जितना भी वक़्त मिलेगा उसमें आप खूब इंज्वॉय करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। सप्ताह का मध्य अच्छा है ऐसे में कहीं साथ बैठिए और प्यार भरी बातें करिए। सप्ताहांत को ख़ूबसूरत बनाने के लिए साथ में रोमांटिक फ़िल्म भी देखी जा सकती है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: रविवार को गेहूँ एवं चना दान में दें।


कुंभ


वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के जातकों का निजी जीवन चुनौतीपूर्ण लग रहा है। परिवार में अशांति देखने को मिल सकती है। जीवन साथी से भी आपके मतभेद गहरा सकते हैं। हालाँकि आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, परंतु बुखार एवं पित्त विकार जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता जी के सेहत का भी ख़्याल रखने की आवश्यकता होगी। ख़ासकर माता जी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। विदेश संबंधों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिखाई पड़ रही है। आय में तेज़ी देखने को मिल सकती है।

प्रेमफल: यह सप्ताह आपको सामान्यत: अच्छे परिणाम देगा, लेकिन ऐसा कुछ न करें कि प्रेम साथी यह शिकायत करे कि आप उनसे अधिक खुद का ख़्याल रखते हैं। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। रिश्ते काफ़ी भावपूर्ण रह सकते हैं। लेकिन मध्य थोड़ा सा कमजोर है। सप्ताहांत में आप अधिक से अधिक समय तक अपने साथी से जुड़े रहेंगे।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मंगलवार एवं रविवार को तांबा दान करें।


मीन


मीन राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। करियर को लेकर आपको मानसिक तनाव रह सकता है। हालाँकि इस सप्ताह आप अधिक उर्जावान रहेंगे एवं पूरे साहस के साथ कार्य करेंगे। आप अपनी वर्तमान जॉब को छोड़कर किसी नई जगह नौकरी कर सकते हैं। भाई-बहनों को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सकारात्मक एवं ख़ुशहाल रहेगा। विदेश संबंधों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा, क़ानूनी मामलों में आप सकारात्मक परिणामों की आशा कर सकते हैं। इस हफ़्ते आपके किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के संकेत बन रहे हैं। 

प्रेमफल: सप्ताह सामान्यत: औसत परिणाम देगा। शुरुआती दिन कुछ कमजोर हैं, लेकिन मध्य के दो दिन अच्छे परिणाम दे सकते हैं। कोशिश करें कि प्यार का कोटा इसी समय पूरा कर लें। सप्ताहांत मिला जुला है। इस समय मिलने के मौक़े कम ही मिल पाएंगे, लेकिन सप्ताह का अंतिम दिन काफी अच्छा है। आपका ड्रेसिंग सेंस साथी को लुभानें में सफल रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार की शाम सरसों का तेल दान करें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment