चैत्र नवरात्र का चौथा दिन आज, माँ कूष्माण्डा की करें आराधना।

माँ दुर्गा की आराधना का महापर्व है चैत्र नवरात्रि , जो भारत सहित पूरे विश्व में मनाई जा रही है। 31 मार्च 2017 को नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पड़ रही है। इस दिन माँ दुर्गे का चौथा स्वरूप कूष्माण्डा देवी की आराधना की जाती है। इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी तिथि में माँ कूष्माण्डा देवी को कैसे प्रसन्न करें।


चतुर्थी तिथि की समयावधि


मुहूर्त प्रारंभ
23:44:30 बजे,  30 मार्च 2017
मुहूर्त समापन
20:42:51 बजे, 31  मार्च 2017

नोट: ऊपर दिया गया समय नई दिल्ली (भारत) के लिए है। अपने शहर के अनुसार चतुर्थी तिथि की समयावधि जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: एस्ट्रोसेज दैनिक पंचांग

माँ कूष्माण्डा


दुर्गा जी के नौ रूपों में चौथा रूप माँ कूष्माण्डा का है। इन्हें देवी पार्वती का ही स्वरूप माना जाता है। यदि इनके नाम का शाब्दिक अर्थ निकाले तो कूष्माण्डा तीन शब्दों से मिलाकर बना है, जिसमें 'कू' का अर्थ है लघु, 'ऊष्मा' का अर्थ है ऊर्जा एवं 'अण्डा' का अर्थ यहाँ अंडाकार से है। ऐसी मान्यता है कि माँ दुर्गा ने अण्डाकार रूप में ब्रह्माण्ड की उत्पति की थी, इसलिए इन्हें कूष्माण्डा देवी कहा जाता है। 


ज्योतिष महत्व


वैदिक ज्योतिष के अनुसार कूष्माण्डा देवी सूर्य देव का मार्गदर्शन करती हैं, इसलिए इनकी आराधना करने से कुंडली में सूर्य दोष का निवारण होता है।

ऐस्ट्रोसेज की ओर से हम आशा करते हैं कि इस चैत्र नवरात्रि में माँ कूष्माण्डा की कृपा आप पर बरसे। चैत्र नवरात्रि 2017 की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Read More »

नवरात्र का तीसरा दिन आज, जानें मॉं चंद्रघण्टा की महिमा

आज देवी चंद्रघण्टा से प्राप्त करें वीरता का वरदान ! क्या है मॉं चंद्रघण्टा की आराधना का महत्व ? 
आज नवरात्रि के तीसरे दिन मॉं चंद्रघण्टा की पूजा की जाती है। देवी चंद्रघण्टा के आशीर्वाद से पराक्रम की प्राप्ति होती है और समस्त पाप व कष्ट दूर हो जाते हैं। आइये जानते हैं मॉं चंद्रघटा की आराधना का महत्व...

मॉं चंद्रघण्टा 


नवरात्र के तीसरे दिन मॉं चंद्रघण्टा की पूजा होती है। देवी शक्ति चंद्रघण्टा स्वरूप, साहस और वीरता का अहसास कराती हैं। मॉं का यह रूप कल्याणकारी और परम शांतिदायक होता है। इनके मस्तक पर घण्टे की आकृति का अर्ध चंद्रमा सुशोभित रहता है इसी वजह से इन्हें चंद्रघण्टा कहा जाता है। देवी चंद्रघण्टा माता पार्वती का ही रौद्र रूप है हालांकि उनका यह रूप तभी दिखता है जब वे क्रोधित होती हैं। 


माता चंद्रघण्टा का स्वरूप


मॉं चंद्रघण्टा का शरीर स्वर्ण के समान चमकीला है। देवी चंद्रघण्टा शेर की सवारी करती हैं और उनकी 10 भुजाएं हैं। उनकी बायीं चार भुजाओं में त्रिशूल, गदा, तलवार और कमण्डल हैं, वहीं पांचवां हाथ वर मुद्रा में है। माता की चार अन्य भुजाओं में कमल, तीर, धनुष और जप माला है और पांचवां हाथ अभय मुद्रा में है। अस्त्र-शस्त्र से विभूषित देवी चंद्रघण्टा का यह रूप युद्ध के समय देखने को मिलता है।


पूजा विधि


देवी शक्ति मॉं चंद्रघण्टा की आराधना से आत्मिक और आध्यात्मिक बल की प्राप्ति होती है। माता चंद्रघण्टा की पंचोपचार विधि से पूजा करने के बाद साधक को अपने प्रयासों में सफलता मिलती है। नवरात्र के तीसरे दिन पूजा का विधान भी दूसरे दिन की तरह इस प्रकार है...

  1. सर्वप्रथम मॉं चंद्रघण्टा की पूजा से पहले कलश और उसमें विराजमान देवी-देवता, तीर्थों, नवग्रहों, ग्राम और नगर देवता आदि का पूजन करें।
  2. अब मॉं चंद्रघण्टा का पूजन शुरू करें। सबसे पहले अपने हाथ में एक फूल लेकर मॉं चंद्रघण्टा का ध्यान करें।
  3. इसके बाद मॉं चंद्रघण्टा का पंचोपचार पूजन करें और लाल फूल, अक्षत, कुमकुम, सिंदूर अर्पित करें।
  4. घी अथवा कपूर जलाकर मॉं चंद्रघण्टा की आरती करें और अंत में क्षमा प्रार्थना करें। 

नवरात्रि में तीसरे दिन का महत्व


नवरात्र में तीसरे दिन मॉं चंद्रघण्टा की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन मॉं के भक्तों का मन मणिपुर चक्र में प्रवेश करता है। इसके फलस्वरूप मॉं चंद्रघण्टा की कृपा से अलौकिक दृश्य दिखाई देते हैं और विभिन्न प्रकार से आनंद की प्राप्ति होती है।

सिंदूर तृतीया


नवरात्र के तीसरे दिन को सिंदूर तृतीया के तौर पर भी मनाया जाता है। सिंदूर तृतीया को सौभाग्य तीज व गौरी तीज भी कहते हैं। सिंदूर तृतीया मुख्यत: बंगाल और बिहार समेत कई राज्यों में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। मान्यता है कि यह दिन मॉं चंद्रघण्टा के विवाहित रूप देवी पार्वती को दर्शाता है। 

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को नवरात्र की शुभकामनाएं ! हम आशा करते हैं देवी शक्ति मॉं चंद्रघण्टा की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
Read More »

नवरात्रि का दूसरा दिन और चेटी चंड आज, जानें पूजा-विधि

आज नवरात्रि 2017 के दूसरे दिन, मॉं ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माता ब्रह्मचारिणी के पूजन से मनुष्य के समस्त दुख दूर होते हैं और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं मॉं ब्रह्मचारिणी की उपासना का महत्व| 


To read in English, Click here

मॉं ब्रह्मचारिणी 


नवरात्र के दूसरे दिन मॉं ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। देवी दुर्गा के इस स्वरूप को माता पार्वती का अविवाहित रूप माना जाता है। ब्रह्मचारिणी संस्कृत का शब्द है, ब्रह्म का एक अर्थ है तपस्या और चारिणी यानि आचरण करने वाली। मॉं ब्रह्मचारिणी की कृपा से सिद्धि और सफलता मिलती है। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा व उपासना करने से मनुष्य के अंदर तप, त्याग, संयम और सदाचार जैसे गुणों की वृद्धि होती है और बुराइयों का नाश होता है।


माता ब्रह्मचारिणी का स्वरूप


मॉं ब्रह्मचारिणी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय है। कठोर तप के कारण मुख पर अद्भूत तेज है। देवी ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र में सुशोभित हैं, उनके दाहिने हाथ में जप माला और बायें हाथ में कमण्डल है। 


पूजा विधि


देवी शक्ति मॉं ब्रह्मचारिणी की पूजा इस प्रकार करें…

  1. मॉं ब्रह्मचारिणी की पूजा से पहले कलश देवता का विधिवत तरीके से पूजन करें।
  2. अब देवी ब्रह्मचारिणी का पूजन शुरू करें। सबसे पहले अपने हाथ में एक फूल लेकर मॉं ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें।
  3. इसके बाद मॉं ब्रह्मचारिणी का पंचोपचार पूजन करें और लाल फूल, अक्षत, कुमकुम, सिंदूर अर्पित करें।
  4. घी अथवा कपूर जलाकर मॉं ब्रह्मचारिणी की आरती करें और अंत में क्षमा प्रार्थना करें। 

चेटी चंड


चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन सिंधी नववर्ष की शुरुआत भी होती है। इस दिन सिंधी समुदाय द्वारा चेटी चंड पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूले लाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है इसलिए इसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार के साथ ही सिंधी नव वर्ष की शुरुआत होती है। इस मौके पर सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते हैं। क्योंकि भगवान झूले लाल को जल देवता का अवतार माना जाता है। चेटी चंड पर्व अब धार्मिक महत्व तक ही सीमित नहीं है बल्कि सिंधु सभ्यता के प्रतीक के तौर पर भी जाना जाने लगा है। 


एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को नवरात्रि और चेटी चंड पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
Read More »

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना आज, जानिए मुहूर्त एवं पूजा विधि

चैत्र नवरात्रि 28 मार्च 2017 से प्रारंभ हो रही है और माँ नवदुर्गा की आराधना का यह महापर्व 5 अप्रैल तक मनाया जाएगा। नौ दिनों के इस पावन त्यौहार का पहला दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक घटस्थापना करने के बाद माँ शैलपुत्री की उपासना की जाती है। इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं घटस्थापना का शुभ मुहूर्त एवं माँ शैलपुत्री को प्रसन्न करने की आसान विधि।


घटस्थापना मुहूर्त


दिनाँक समय
28 मार्च 2017, मंगलवार 08:28:49 से 10:23:16 तक

नोट- उपरोक्त मुहूर्त नई दिल्ली (भारत) के लिए है।


घटस्थापना का महत्व


चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन घटस्थापना अथवा कलश स्थापना की जाती है और इसी दिन से नवरात्रि का प्रारंभ माना जाता है और शास्त्रों के अनुसार घटस्थापना पूजा का शुभ मुहूर्त पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाना चाहिए, इसलिए नवरात्र में घटस्थापना का विशेष महत्व है। 

नवरात्र का प्रथम दिन माँ शैलपुत्री को है समर्पित


माँ दुर्गा का पहला स्वरूप है शैलपुत्री। पर्वत राज हिमालय की पुत्री होने के कारण ही इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। इनका वाहन वृषभ है, इसलिए माँ शैलपुत्री को वृषारूढ़ा नाम से भी जाना जाता है। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल का पुष्प सुशोभित है। माँ के इस प्रथम रूप को सती नाम से भी पुकारा जाता है।

जानिए इस नवरात्र में माँ शैलपुत्री को कैसे करें प्रसन्न एवं व्रत कथा।

गुड़ी पड़वा


भारत में गुड़ी पड़वा का पर्व मुख्यतः महाराष्ट्र में हिन्दू नववर्ष के प्रारंभ होने की ख़ुशी में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत होती है और इसी दिन यह त्योहार मनाया जाता है।

जानें अपने शहर के अनुसार गुड़ी पड़वा का पंचांग एवं मुहूर्त: गुड़ी पड़वा 2017

उगादी/युगादी


भारत, पृथ्वी लोक का विभिन्नताओं से भरा हुआ एक सुंदर देश है। जहाँ पर क्षेत्रानुसार कई प्रकार की परंपराएँ, रीति-रिवाज, तीज-त्यौहार आदि हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ माना जाता है। इसी ख़ुशी में दक्षिण भारत में उगादी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे तेलगु नव वर्ष भी कहा जाता है।

जानें अपने शहर के अनुसार उगादी का पंचांग एवं मुहूर्त: उगादी 2017

एस्ट्रोसेज की ओर से चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ, आशा करते हैं कि नवदुर्गे के इस पावन त्यौहार पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि आए और आपकी झोली में माँ की कृपा ख़ूब बरसे!
Read More »

बुध का मेष राशि में गोचर, जानें प्रभाव और उपाय!

खुलने वाला है आपकी किस्मत का ताला ! आपके लिए क्यों खास बुध का मेष राशि में गोचर। जानिये 27 मार्च 2017 को बुध के मेष राशि में होने वाले गोचर का ज्योतिष प्रभाव साथ ही आपकी राशि पर इसका क्या होगा असर…


यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें।

मेष: बुध के प्रभाव से बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी। बेवजह के विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। त्वचा संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है। आगे पढ़ें...

वृषभ: लंबी यात्रा और फॉरेन टूर पर जाने के बन रहे हैं योग। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मिल सकता है विदेश जाने का मौका। आगे पढ़ें...

मिथुन: नौकरी पेशा और कामकाजी जातकों की आय बढ़ने की संभावना। छात्रों को परीक्षा में मिल सकते हैं बेहतर परिणाम। आगे पढ़ें...

कर्क: प्रॉपर्टी और घरेलू सामान खरीदने की संभावना। बिज़नेस में विस्तार के लिए सकते हैं निवेश। कार्य स्थल पर बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। आगे पढ़ें...

सिंह: आमदनी में होगा जबर्दस्त इजाफा। बड़े भाई-बहनों से मिल सकती है आर्थिक मदद। कार्य स्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। आगे पढ़ें...

कन्या: करियर के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। खर्च बढ़ने से हो सकती है परेशानी। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आगे पढ़ें...

तुला: सुखद और मंगलमय यात्रा पर जाने की संभावना। विदेश में जाकर बसने के भी योग। वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। आगे पढ़ें...

वृश्चिक: प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के योग। धन हानि और खर्च बढ़ने से होगी परेशानी। जीवन साथी के साथ संबंध और मधुर होंगे। आगे पढ़ें...

धनु: बिज़नेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा। अप्रैल के बाद विवाह के बन रहे हैं योग। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की संभावना। आगे पढ़ें...

मकर: प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद की आशंका। घर में हो सकता है कोई निर्माण कार्य। प्रोफेशनल लाइफ में सुधार होगा। आगे पढ़ें...

कुंभ: प्रेम संबंधों के लिहाज से सुखद समय। छात्रों को मिलेगी बड़ी सफलता। किसी नए रिश्ते की हो सकती है शुरुआत। आगे पढ़ें...

मीन: करियर में आएगा अहम मोड़, तरक्की की संभावना। प्रॉपर्टी से हो सकता है मुनाफा। जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। आगे पढ़ें...

मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करने के लिए क्लिक करें
Read More »

साप्ताहिक राशिफल 2017, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

इस सप्ताह चमकने वाली है आपकी किस्मत ! क्या नौकरी में होगा प्रमोशन या प्रेम जीवन में आएगा गुदगुदाने वाला पल? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें वैदिक ज्योतिष पर आधारित साप्ताहिक राशिफल। इस राशिफल में है आपकी समस्याओं का समाधान और ज़रूरी उपाय। 




मेष


सप्ताह की शुरुआत में आपको औसत परिणाम प्राप्त होंगे। इसको लेकर शायद आप चिंतित रहें, हालाँकि सप्ताह के मध्य में परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा और अंत में और भी सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के बीच में आपका ख़र्च बढ़ेगा, परंतु माँ के आशीर्वाद से आर्थिक लाभ संभव है। अपने पेशे को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे और घरेलू जीवन में शांति बनी रहेगी। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में आपको बहुत अधिक संतुष्टि नहीं दे पाएगा। प्रेम के बीच अहंकार को लाने की कोशिश न करें और एक-दूसरे को छोटा न समझें। प्रेम में कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। बराबरी है इसीलिए तो प्रेम है। सप्ताह की शुरुआत में भागदौड़ के कारण मिलने के मौक़े कम मिलेंगे। सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग काफ़ी अच्छा है।

उपाय: भैरव देव की पूजा करें।

भाग्यस्टार: 2.5/5


वृषभ


सप्ताह के प्रारंभ में आपका पूरा ध्यान कार्य की ओर रहने वाला है। लॉन्ग जर्नी अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आप अधिक ऊर्जावान रहेंगे और सप्ताह के अंत में सीनियर्स से आपका विवाद हो सकता है। यदि जातक वैवाहिक है तो उसे जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। माता जी की सेहत का भी ख़्याल रखें। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहने वाला है। किसी बात पर नोक झोक होने की सम्भावना है। ऐसे में तिल का ताड़ न बनाने की सलाह दी जाती है। हालाँकि शुरुआती दिनों में परिणाम काफ़ी अच्छे रहने वाले हैं। मध्य के दिनों में मिलने-मिलाने के मौक़े कम ही मिल पाएंगे, लेकिन विशेष बात यह है कि सप्ताहांत आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनम् का जाप करें।

भाग्यस्टार: 3/5


मिथुन


सप्ताह का प्रारंभ एवं मध्य आपके लिए अच्छा है, परंतु सप्ताह के अंत में आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इस सप्ताह अपनी ज़िम्मेदारियों को आप बख़ूबी निभाएंगे। सप्ताह के मध्य आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि अंत ख़र्चीला है। आप अपने सामाजिक जीवन का पूरा आनंद लेंगे। लोगों से आपका मेल जोल बढ़ेगा। इस दौरान आप बड़बोलेपन से बचें।

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन यदि आप विवाहित हैं तो आपको और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुरुआती दिनों में आप काम और प्रेम दोनो के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे। मध्य भी काफ़ी आनंदित करने वाला रहेगा, लेकिन प्रेम वाली नोक झोक भी सम्भावित है। सप्ताहांत में भी अनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावनाएँ हैं।

उपाय: बुधवार के दिन काली गाय को गुड़ खिलाएँ।

भाग्यस्टार: 4/5


कर्क


सप्ताह की शुरुआत में कार्य के प्रति आप उत्साहित एवं जोशीले दिखेंगे। यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक एवं प्रगतीशील रहने वाला है, क्योंकि किस्मत आपके साथ है। मनोरंजन के लिए आप किसी शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने वाला है। वहीं घरेलू जीवन सुखद रहेगा, हालाँकि जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। 

प्रेमफल: यह सप्ताह आपको प्रेम प्रसंग के मामले में काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। हालाँकि काम का दबाव भी रह सकता है, लेकिन आप हर हाल में प्रेम का आनंद लेने में सफल रहेंगे। यदि सम्भव हो तो शुरुआती दिनों में पार्टनर के साथ में किसी धार्मिक स्थल पर जाएँ। मध्य में काम के साथ-साथ प्रेम के लिए भी समय निकालें। सप्ताहांत काफ़ी अच्छा है। 

उपाय: शनिवार के दिन छाया पात्र दान करें।

भाग्यस्टार: 4.5/5


नि:शुल्क जन्म कुंडली प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

सिंह


सप्ताह के प्रारंभ में आपके नैतिक मूल्य का हृास हो सकता है, जबकि मध्य में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल बनेंगी। आपका अच्छा कार्य समाज में आपको एक नई पहचान देगा। किसी कारण वश आप अपने व्यवसाय से अलग हो सकते हैं। महिलाओं का सम्मान करें और उनके साथ कभी भी झगड़ा न करें। इस सप्ताह आपकी आय में इज़ाफ़ा संभव है। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग हैं। घरेलू जीवन में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में तनाव को जगह न दें।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए औसत व अनुकूल रहेगा। प्रेम में पारदर्शिता रखनी बेहद जरूरी रहेगी। खासकर सप्ताह की शुरुआत में आपको पूरी तरह से मर्यादित रहने की सलाह दी जाती है। मध्य में अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह भी काफ़ी अच्छा रहने वाला है। सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

उपाय: गुरुवार को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


कन्या


इस सप्ताह आप जीवन साथी के प्रति अधिक निष्ठावान रहेंगे। उनकी ज़रुरतों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता होगी और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक काम का बोझ आपके ऊपर आ सकता है। इस दौरान आपका ख़र्च बढ़ेगा, परंतु आय में भी वृद्धि की संभावना है। वहीं सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा है। आपकी किस्मत का सितारा चमकेगा, जिससे परिस्थिति आपके अनुकूल होगी। आयात एवं निर्यात के व्यापार में साझेदारी करना उत्तम है। सप्ताह के अंत का लुत्फ़ उठाने के लिए आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेमफल: अगर आप अविवाहित हैं तो बदनामी का डर रहेगा, लेकिन यदि आप विवाहित हैं तो परिणाम अच्छे ही रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी प्रतीत हो रही है, लेकिन मध्य में स्वास्थ्य या मूड के ठीक न होने के कारण प्रेमानंद की मात्रा कम रहेगी। हालाँकि सप्ताहांत काफ़ी अच्छा रह सकता है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आराधना करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5 


तुला


आपके लिए सप्ताह की शुरुआत तो औसत है, परंतु मध्य में सुनहरे पल आएंगे, जबकि अंत में नीरसता आपके इर्द-गिर्द घूम सकती है। इस हफ़्ते आप बिना योजना के किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। ख़र्च में बढ़ोतरी होगी। करियर की दिशा में आप अग्रसर होंगे। क़ानूनी मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। कोशिश करें कि बड़े निर्णय आप इस सप्ताह न लें। आपके विचारों में उग्र स्वभाव देखने को मिल सकता है और इसी स्वभाव के चलते जीवन साथी आपसे आहत हो सकता है। घरेलू जीवन आपके लिए संतोषजनक रहेगा।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह कम अनुकूल है। योग तो कुछ ऐसे बन रहे हैं कि या तो साथी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है अथवा साथी किसी बात पर नाराज हो सकता है। हालाँकि शुरुआती दिन अच्छे हैं, लेकिन बेवजह की नोक झोक करके मूड ख़राब न करें। मध्य में भी नोक झोक युक्त प्रेम सम्भावित है। सप्ताहांत में काम में एक-दूसरे की मदद करें, प्रेम बढ़ेगा।

उपाय: घर में ख़ासकर महिलाओं को जलेबी का प्रसाद वितरित करें। 

भाग्यस्टार: 2.5/5


वृश्चिक


सप्ताह के प्रारंभ में आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, हालाँकि मध्य में किसी विवाद के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, जबकि सप्ताह के अंत में यदि आपको कोई शारीरिक पीड़ा है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अकेला महसूस करेंगे, परंतु इस परिस्थिति में आप ख़ुश रहेंगे। पिताजी के व्यवसाय में उन्नति होगी और आय में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ सप्ताहांत में आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है, लेकिन किसी मामले को लेकर कहा सुनी सम्भावित है। सप्ताह की शुरुआत में असुरक्षित जगह पर मिलने का रिस्क न लें। किसी मामले को लेकर मूड भी बिगड़ा रह सकता है। सप्ताह का मध्य अच्छा है, प्रेम में प्रगाढ़ता आने के भी योग हैं। सप्ताहांत भी अच्छा है, लेकिन किसी मामले में तथ्यात्मक बहस सम्भावित है। 

उपाय: रविवार के दिन कुष्ट रोगियों को ज़रुरी चीज़ें दान करें.

भाग्यस्टार: 4/5


धनु


इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ क़ीमती पल बिताएंगे। जीवन साथी को भी आप पूरा समय देंगे। घरेलू जीवन में ख़ुशियों की बारिश होगी। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ़ होगा और वरिष्ठ कर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ भी संभव है। ससुराल पक्ष की ओर से कोई तोहफ़ा मिल सकता है।

प्रेमफल: सामान्य तौर यह सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि अभी तक एकांत में मिलकर गपशप नहीं हो पाई है तो इस सप्ताह मौक़ा मिल जाएगा। हालाँकि शुरुआती दिनों में मूड थोड़ा सा बिगड़ा रह सकता है, लेकिन मध्य में प्यार का पूरा आनंद मिलेगा। सप्ताहांत भी अनुकूल है। बस बात का बतंगड़ बनाने से बचेंगे तो और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

उपाय: हनुमान चालीसा का जाप करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


मकर


सप्ताह की शुरुआत में आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह का मध्य आप घर पर ही बिताने वाले हैं, जबकि सप्ताह के अंत में आप अपने जीवन साथी के साथ मधुर पल का आनंद लेंगे। इस सप्ताह आध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। माता जी की सेहत पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने कार्य में सफल होंगे। वहीं ज़रुरत पड़ने पर छोटे भाई-बहन की मदद आपको मिलेगी। यह रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवन साथी की ओर से घर में कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। क़दम-क़दम पर उनका साथ आपको मिलेगा।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्यार में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं, लेकिन बेवजह की जिद से बचना जरूरी है। सप्ताह की शुरुआत में सम्भव हो तो साथ में कहीं घूमने जाएँ या फ़िल्म देखें। सप्ताह का मध्य औसत है लेकिन टेंशन फ़्री रहेंगे तो प्रेम में आनंद बना रहेगा। सप्ताहांत बेहतर है, प्यार का पूर्णानंद मिलेगा। किसी सहकर्मी या सहपाठी से आत्मीयता बढ़ने की भी सम्भावनाएँ हैं।

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


कुंभ


सप्ताह की शुरुआत में आपके द्वारा कोई शुभ कार्य होगा और सप्ताह के मध्य में भाई-बहन से रिश्ते थोड़े तल्ख़ हो सकते हैं। वहीं सप्ताह के अंत में आप प्रसन्न रहेंगे। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। अपने घरेलू जीवन से आप संतुष्ट रहने वाले हैं। जीवन साथी से अनबन हो सकती है और यह तल्ख़ी आपको चिंतित करेगी। कार्य क्षेत्र में आप उम्दा कार्य करेंगे।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला है। वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। शुरुआती दिनों में आपसी बहस से बचें और प्यार भरी बातों को वरीयता दें। सप्ताह के मध्य में रोमांटिक मूवी न हो तो ऐक्शन मूवी भी साथ में देख सकते हैं। सप्ताहांत में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। 

उपाय: हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


मीन


सप्ताह की शुरुआत में आप अधिक रोमांटिक होंगे। आपकी सेहत भी जोरदार रहेगी। सप्ताह का मध्य आपके लिए नीरसभरा हो सकता है, परंतु इसके अंत में आप किसी समुद्र तटीय पर्यटन स्थल पर घूमकर इस नीरसता को दूर कर सकते हैं। भाई-बहन से रिश्ते और भी मधुर होंगे। सामाजिक जीवन में आपकी चहल-पहल बढ़ेगी। कार्य के प्रति भी आप दृढ़-निश्चयी रहेंगे। लक्ष्य को पाने के लिए आप कठिन परिश्रम से भी नहीं चूकेंगे। घरेलू जीवन में सुखद पल आएंगे और अपने वैवाहिक जीवन से आप संतुष्ट रहेंगे। 

प्रेमफल: सामान्यत: इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालाँकि शुरुआती दिनो में आप थोड़ा भावुक रह सकते हैं, लेकिन भावनाओं का असंतुलन बन रह सकता है। सप्ताह के मध्य में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं, साथ में स्वादिष्ट भोजन करने का मौका मिल सकता है। सप्ताहांत भी अच्छा है, साथी से मिलने-मिलाने के मौके मिलेंगे।

उपाय: भगवान गणेश को ध्रुवा घास चढ़ाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


मुफ़्त में करें वैवाहिक कुंडली का मिलान।

हम आशा करते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए ख़ास हो। प्रेमफल हमारे ज्योतिषी पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है। एस्ट्रोसेज की ओर से मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं !
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (20 मार्च -26 मार्च), जानें इस हफ्ते का राशिफ़ल !

खुलने वाला है आपकी किस्मत का ताला ! इस सप्ताह विभिन्न राशियों में बन रहे हैं धन लाभ के योग। जानें अपना साप्ताहिक राशिफल और सुख-समृद्धि के लिए करें महाउपाय।


मेष


यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। हफ्ते की शुरुआत में भ्रम की स्थिति होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान क्रोधी स्वभाव की वजह से जीवन साथी और लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि गुस्से पर नियंत्रण रखें। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए छात्रों को कड़ा परिश्रम करना होगा। नौकरी पेशा और व्यवसाय से जुड़े जातक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए गंभीरता से आगे बढ़ेंगे। आप कार्य स्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सुखद यात्रा पर भी जाने के योग हैं।

प्रेम फल: यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नज़र नहीं आ रहा है। इस अवधि में कोई ऐसा काम न करें जो बदनामी का कारण बन जाये। प्रेम संबंधों में बेवजह की जिद करने से भी बचें। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रह सकती है लेकिन सप्ताह का मध्य व अंत भाग अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम देने वाले रहेगा। 

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: भगवान शिव की नियमित आराधना करें।


वृषभ 


इस सप्ताह आय में बढ़ोतरी होने के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। छात्र भी इस हफ्ते पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रर्दशन करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्य स्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवाद होने से ऑफिस में आप अलग-थलग पड़ जाएंगे। इस अवधि में कुछ नया सीखने और ज्ञान पाने की इच्छा बढ़ेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी लेकिन वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भाई-बहनों से भी मतभेद होने की आशंका है। इस दौरान तनाव को खुद पर हावी नहीं होने दें और हर परिस्थिति में संयम के साथ काम लें।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्रेम सम्बंधों में बेकार की बहस करने से बचें और मर्यादित होकर बोलें। हफ्ते की शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतें। मध्य के दिन अपेक्षाकृत अच्छे रहेंगे वहीं सप्ताहांत काफ़ी अच्छा रहने की उम्मीद है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: काले कुत्ते को रोजाना कुछ खिलायें।


मिथुन


इस सप्ताह आपकी रफ्तार थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन सेहत बेहद अच्छी रहने वाली है। कार्य स्थल पर आप निपुणता के साथ काम करेंगे। इस दौरान सहकर्मियों से मदद की अपेक्षा कम रखें। इस हफ्ते भाग्य आपका साथ देगा। इस अवधि में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत भी नज़र आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है लेकिन कुछ विवाद की आशंका भी बन रही है इसलिए लव पार्टनर के साथ बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें।

प्रेमफल: प्रेम सम्बध अनुकूल रहने वाले हैं। यदि आप विवाहित हैं तो परिणाम और बेहतर रहेंगे। अविवाहित होने की स्थिति में पड़ोसियों से सावधान रहने की ज़रुरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है लेकिन मध्य कमजोर रह सकता है। हालांकि सप्ताहांत में तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: हनुमान मंदिर पर ध्वज लगाएं।


कर्क


इस सप्ताह कार्य स्थल पर आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। इसके फलस्वरूप आपको नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। भाग्य आपका पूरी तरह साथ देगा और आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पहले की अपेक्षा उदारवादी स्वभाव की प्रवृत्ति और बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा साथ ही अगर वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन चल रही है तो इसमें सुधार होने की संभावना है। वहीं लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है। इस हफ्ते स्त्री, सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में होंगे और उनसे आपको सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते सेहत गड़बड़ा सकती है साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है इसलिए संयमित दिनचर्या अपनाएं।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के मामले में मिले जुले परिणाम दे सकता है। किसी सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में परिणाम बेहतर रहेंगे। इस हफ्ते अमर्यादित आचरण से बचें। सप्ताह की शुरुआत में मनमुटाव रह सकता है लेकिन इससे प्रेम में कोई कमी नहीं आएगी। सप्ताह का मध्य काफ़ी अच्छा रह सकता है लेकिन सप्ताहांत कमजोर रहने के संकेत हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: शिव मंदिर में नियमित रूप से ध्यान करें।


सिंह


इस सप्ताह कार्य स्थल पर नया मुकाम हासिल करने की संभावना बन रही है। ऐसे में प्रमोशन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि करियर के क्षेत्र में अनुकूलता नहीं दिखाई दे रही है। आपके माता-पिता को इस हफ्ते कोई लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सब सामान्य रहेगा लेकिन मैरिड लाइफ और लव लाइफ में कोई गलतफहमी हो सकती है, जो विवाद का कारण बन सकती है इसलिए बातों से मसलों को सुलझाएं। छात्र इस सप्ताह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सुखद और मंगल यात्रा के भी योग बन रहे हैं। यदि आप पर कोई लोन है तो इस सप्ताह आप उसे चुका देंगे।

प्रेमफल: यह सप्ताह सामान्यत: प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है। फिर भी बेवजह कहासुनी से बचने की कोशिश करें। शुरुआती दिनों में कोई दिल को अच्छा लग सकता है लेकिन अपनी बात कहने में हिचकिचाहट रह सकती है। सप्ताह के मध्य में थोड़ी नोकझोक के बाद प्रेम बढ़ेगा।सप्ताहांत के काफ़ी अच्छे रहने की संभावना है।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ायें।


कन्या


इस सप्ताह अप्रत्याशित लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलने के योग हैं। इस अवधि में आप बुद्धिमानी से कोई ऐसा निर्णय लेंगे, जो आगे चलकर बेहद लाभकारी साबित होगा। पर्सनल लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान भाई-बहनों से मतभेद और पारिवारिक जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में आनंद बरकरार रहेगा। इस हफ्ते लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने की ज़रुरत होगी। पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। महिला पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम संबंध के मामलों के लिए औसत रह सकता है। इस दौरान अहंकार की प्रवृत्ति से बचने की कोशिश करें। विवाहित हैं तो जीवन साथी की भावना और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखें। शुरुआती दिनों में मिलने का प्रोग्राम कैन्सिल करना पड़ सकता है। मध्य अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। सप्ताहांत भी औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: गौ माता की सेवा करें और हरा चारा खिलाएं।


तुला


इस हफ्ते आपके स्वभाव में आलस्य का भाव रह सकता है। हालांकि कार्य स्थल पर आप अपने असाधारण प्रदर्शन से सबको चौंका देंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। इस अवधि में कानूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में फैसला आपके पक्ष में ही आएगा। प्रेम संबंधों में अलगाव देखने को मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। महिला पक्ष से विवाद होने की आशंका बन रही है इसलिए महिलाओं के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की ज़रुरत है। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। ऐसे में सलाह है कि बेवजह की बातों को तूल नहीं दें वरना अहंकार के चलते रिश्तों में खटास आ सकती है। मौका मिले तो शुरुआती दिनों में साथी के साथ घूमने जाएं या मूवी देखें। मध्य में किसी सुरक्षित जगह पर मिलकर गिले-शिकवे दूर करें। सप्ताहांत में हालात सामान्य होने लगेंगे।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: जीवन साथी को उपहार भेंट करें।


वृश्चिक


इस सप्ताह आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। हालांकि इस दौरान अहंकार की प्रवृत्ति से बचने की कोशिश करें। इस हफ्ते आमदनी में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह के शॉर्टकट का इस्तेमाल करने से बचें, कड़ी मेहनत से अपने सपनों को हासिल करने की कोशिश करें। छात्र-छात्राएं पढ़ाई-लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लव लाइफ और मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। हालांकि पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। छोटी-मोटी सेहत से जुड़ी बातें परेशान कर सकती है इसलिए स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न बरतें।

प्रेमफल: यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि मामूली कहासुनी हो सकती है लेकिन आपको मुद्दे को तूल देने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में भाषा पर संयम बरतें। मध्य में काफ़ी अनुकूलता देखने को मिलेगी लेकिन सप्ताहांत औसत है। इस समय मिलने का वादा रहा हो तो उसे बाद पर टाल दें।

भाग्य स्टाक: 3.5/5

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसो तेल का दीपक जलाएं।



धनु


इस सप्ताह पारिवारिक जीवन बेहद अच्छा रहेगा। इस दौरान आप परिजन व दोस्तों को साथ पाकर बेहद खुश रहेंगे और उनके साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आमदनी बढ़ने से आपके चेहरे पर खुशी देखने को मिलेगी। इस हफ्ते आपकी लव लाइफ भी जबर्दस्त रहने वाली है। वैवाहिक जीवन भी खुशी के साथ बीतेगा। इस हफ्ते आपके अंदर संतुष्टि का भाव देखने को मिलेगा। आप अपने बारे में बातों को बढ़ा-चढ़ाकर कहने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी पवित्र नदी में स्नान और तीर्थ दर्शन के योग बन रहे हैं। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए औसत रह सकता है। यदि आप विवाह के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत में आप काफ़ी भावुक रह सकते हैं, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्य और अंत में औसत परिणाम मिलने की संभावना है।

भाग्य स्टार: 3/5 

उपाय: गुरुजनों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें।


मकर


इस सप्ताह भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देने वाला है। इस दौरान सरकारी क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप नई जॉब ज्वाइन के बारे में योजना बना सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह का मध्य बेहदर शानदार रहने वाला है, हफ्ते की शुरुआत और अंत सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आप थोड़े ज्यादा भावुक रहेंगे। आपका झुकाव आध्यात्मिक ज्ञान की ओर बढ़ेगा। कार्य स्थल पर सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए औसत परिणाम देने का वादा कर रहा है अत: मर्यादित व संयमित आचरण रखने की सलाह दी जाती है। सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर से मिलने के मौके कम मिल पाएंगे लेकिन सप्ताह का मध्य अच्छा है। इस समय आप बड़े रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। हालांकि सप्ताहांत मिला जुला रह सकता है, ऐसे में बेवजह की बहस से बचने की सलाह दी जाती है। 

भाग्य स्टार: 3/5 

उपाय: केसर युक्त खीर बनाकर खायें।


कुंभ


सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों को लेकर निराशा हाथ लग सकती है लेकिन धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में होंगे। इस हफ्ते घर में किसी शुभ कार्य संपन्न होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्च पर हालात सामान्य रहेंगे लेकिन आमदनी औसत रहेगी। पढ़ाई में एकाग्रता की कमी की वजह से छात्रों को परीक्षा परिणाम में औसत फल मिल सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि छात्र मन लगाकर ईमानदारी के साथ परीक्षा की तैयारी करें। अगर आप स्वस्थ चल रहे हैं तो सेहत में सुधार होने की संभावना है। वहीं जीवन साथी की सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत होगी। इस सप्ताह भाषा पर नियंत्रण रखें, किसी के खिलाफ कड़वे शब्द कहने से बचें।

प्रेमफल: यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम देगा। हालांकि अगर आप बहसबाजी से दूर रहेंगे और पुराने मुद्दों को कुरेदने से बचेंगे तो परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है, इसलिए छोटी मोटी परेशानियों को नज़रअंदाज़ कर प्रेम का आनंद लें। सप्ताह के मध्य और आखिरी में मेहनत से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: रोजाना शमी वृक्ष की पूजा करें।


मीन


सप्ताह की शुरुआत में आपका ध्यान पहले की तरह कामकाज पर बरकरार रहेगा। इस दौरान आपकी कोशिश लाभ कमाने की रहेगी। आपके प्रयासों से आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लव लाइफ और मैरिड लाइफ बेहद अच्छी रहने वाली है। इस दौरान प्यार बढ़ेगा और मुलाकातें होंगी। आपके मन में आने वाले नए विचार आपको नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। संभव है कि इस अवधि में आप नौकरी और व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करें। सप्ताह का मध्य भाग आपकी लव लाइफ के लिए बेहतर रहेगा। इस हफ्ते कार्य स्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सहकर्मी और अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको सहयोग मिलेगा।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। इस दौरान किसी सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में परिणाम और अच्छे रहेंगे। मध्य भाग और भी अच्छा रहेगा। सप्ताहांत कुछ कमजोर रह सकता है, हो सकता है कि इस समय आपको मिलने मिलाने के मौके कम मिलें।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: गुरुवार के दिन काली गाय को गेहूं का आटा खिलायें।


मुफ़्त में करें वैवाहिक कुंडली का मिलान

हम आशा करते हैं कि यह सप्ताह आपके जीवन में खुशियों के नए रंग भरे। एस्ट्रोसेज की ओर से आप सभी को सुखद और मंगल भविष्य की शुभकामनाएं !
Read More »

सूर्य का मीन में गोचर, चमकेगी किस्मत-मिलेगा मौका

सूर्य के प्रभाव से होगा आपका भाग्य उदय ! सूर्य के मीन राशि में होने वाले गोचर से आपके जीवन में होगा क्या बदलाव ? जानें और भी बहुत कुछ। 

सूर्य 14 मार्च 2017 को मीन राशि में गोचर कर रहा है और यह 14 अप्रैल 2017 तक इसी राशि में संचरण करेगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। उन तमाम प्रभावों को जानने के लिए पढ़ें यह ब्लॉग।

Click here to read in english

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें।

मेष


सूर्य के प्रभाव से आप अपने दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में सफल रहेंगे। आमदन अठन्नी, ख़र्चा रुपया वाली कहावत आपके साथ चरितार्थ हो सकती है। आगे पढ़ें...

वृषभ


प्रॉपर्टी में आपको लाभ मिलने की संभावना है। किसी कार्य हेतु आप घर से दूर जा सकते हैं। आगे पढ़ें...

मिथुन


ऑफ़िस में बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे और इसका ईनाम आपको प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। आगे पढ़ें...

कर्क


कर्क राशि के जातकों के भाग्य का सितारा चमकेगा और परिस्थितियाँ उनके हित में होंगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आगे पढ़ें...

सिंह


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकाारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आगे पढ़ें...

कन्या


विदेशी व्यापार से आपको जबरदस्त मुनाफ़ा मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आगे पढ़ें...

तुला


अदालती मामलों में फ़ैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धन का निवेश पूरी सावधानी के साथ करें। आगे पढ़ें...

वृश्चिक


नौकरी पेशा जातकों को ख़ुशख़बरी मिलने की संभावना है। आय प्राप्ति के साधनों में इज़ाफ़ा होगा और आप प्रभावी लोगों के संपर्क में आएंगे। आगे पढ़ें...

धनु


घर-परिवार व समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आपका कद और बढ़ेगा। आगे पढ़ें...

मकर


नौकरी और व्यवसाय में बदलाव देखने को मिलेंगे। अच्छा अवसर मिलने पर आप वर्तमान नौकरी को छोड़ सकते हैं। आगे पढ़ें...

कुंभ


आपको आर्थिक लाभ होगा और इस मुनाफ़े में जीवन साथी की अहम भूमिका होगी। अपनी सेहत का ख़्याल रखें। आगे पढ़ें...

मीन


सरकारी जॉब वाले जातकों को गोचर का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा और निजी क्षेत्र से जुड़े जातकों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता प्राप्त होगी। आगे पढ़ें...
Read More »

फाल्गुन के रंग होली के संग, होली आई रे…!

आज होली को बनाए बेहद खास, जानें इस त्यौहार की खास बात ! आज 13 मार्च 2017 को होली के मौके पर पढ़ें हमारा यह खास लेख…


रंग और मस्ती का त्यौहार है होली। नाचने-गाने और खुशियां बांटने का मौका है होली। हिंदू धर्म में होली एक प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व जीवन में खुशियों के नए रंग लाता है। कहते हैं इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। आईये जानते हैं होली से जुड़े दिलचस्प बातें और इस त्यौहार का पौराणिक महत्व।


होली 

होली वसंत ऋतु के दौरान फाल्गुन माह में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है। हिंदू धर्म में पारंपरिक रूप से यह त्यौहार दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। जबकि दूसरे दिन धुलेंडी यानि होली खेली जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार होली का त्यौहार मार्च महीने में आता है। होली के मौके पर लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर इस त्यौहार का मज़ा लेते हैं। होली के दिन बड़े-बुज़ुर्गों से आशीर्वाद लेने की भी परंपरा है।

जानें देशभर में कैसे खेली और मनाई जाती है होली... होली 2017

होली पर करें ये काम..

हिंदू धर्म में हर त्यौहार का पौराणिक महत्व होता है। विभिन्न रीति रिवाज़ और परंपरा ही इन पर्वों के महत्व को दर्शाती है। इसी कड़ी में होली पर निम्न बातों का ध्यान ज़रुर रखें..

होलिका दहन के दर्शन ज़रुर करना चाहिए। क्योंकि होलिका दहन के दर्शन करने से शनि, राहु और केतु के दोषों से शांति मिलती है। 

अगर आप होलिका दहन में शामिल नहीं हो पायें, तो अगले दिन सुबह के समय होली के पास जाकर तीन परिक्रमा करें और होली में अनाज की बालिया डालें।

पुरुषों को होली की भस्म मस्तिष्क पर और महिलाओं को गले पर लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में ऐश्वर्य की वृद्धि होती है। 

इसके अलावा होली की भस्म का टीका लगाने से नज़र दोष व प्रेत बाधा से रक्षा और मुक्ति मिलती है। 

होली खेलने की शुरुआत सबसे पहले सुबह-सुबह भगवान को रंग चढ़ाकर करनी चाहिए। इसके बाद प्रेम से होली खेलें और लोगों से गले मिलें।

दोस्त और रिश्तेदारों को भेजें होली के मैसेज

होली से जुड़ी पौराणिक कथाएं: 

भक्त प्रहलाद और होलिका: यह एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा है। यह कहानी भगवान विष्णु और उनके भक्त प्रहलाद से जुड़ी है। राक्षस हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को अपनी बहन होलिका की मदद से ज़िंदा जलाकर मारने की कोशिश की थी लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रहलाद सुरक्षित बच गए और होलिका जलकर मर गई। इसके बाद ही भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लेकर राक्षस हिरण्यकश्यप का वध किया था।

भगवान श्री कृष्ण और राधा: यूं तो होली भारत समेत दुनिया के कई देशों में हिंदू समुदाय द्वारा मनाई जाती है लेकिन ब्रज भूमि यानि मथुरा-वृंदावन में होली की खास धूम रहती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण और राधा अपने प्रेम का उत्सव मनाने व चारों ओर खुशियां बिखेरने के लिए अलग-अलग रंगों और फूलों से होली खेला करते थे। इस वजह से मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना समेत ब्रज भूमि पर होली धूमधाम से मनाई जाती है।

निकल पड़ी मद-मस्त ये टोली, सबकी जुबाँ पे एक ही बोली।
फिर से सजेगी रंग की महफिल, प्यार की धारा बनेगी होली।।

इन पंक्तियों के साथ आप सभी को एस्ट्रोसेज की ओर से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
Read More »

होली के रंगों से रंगा साप्ताहिक राशिफल

जानें इस हफ्ते कैसे आपके जीवन में उड़ेगा खुशियों का गुलाल ! सपनों के रंगों से सराबोर हो जाएगी आपकी दुनिया। पढ़ें इस सप्ताह का राशिफल,साथ ही ज्योतिष उपाय से करें अपनी समस्याओं का समाधान… 



मेष


इस सप्ताह आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सुखद पल का आनंद लेंगे। अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार कोशिश करेंगे। स्वभाव में थोड़ी उग्रता आ सकती है इसलिए गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। क्रोध के चलते वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। बच्चों की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। आर्थिक लिहाज से सप्ताह आपके लिए बेहद अच्छा है। क्योंकि आय में इज़ाफ़ा होने की संभावना है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए औसत रहने वाला है। इस दौरान अहंकार और विवाद से बचने की कोशिश करें वरना आपके प्रेम संबंध इससे प्रभावित हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य बहुत प्यारा रहेगा, विवाहित जातकों को और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन सप्ताहांत कमजोर है। इसलिए इस दौरान थोड़ा संभलकर चलें।

उपाय: गाय की सेवा करें।

भाग्यस्टार: 3/5


वृषभ


आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद ख़र्चीला रहने वाला है। तय लक्ष्य को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका ध्यान काम की बजाय कहीं और भी लग सकता है। कार्य और निजी जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो समय आपको कुछ हसीन पल दे सकता है। सेहत के लिहाज़ से इस सप्ताह आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए कम अनुकूल दिख रहा है। हालाँकि यदि आप प्रेम का बेहतर रंग देखना चाहते हैं तो चीजों को ठीक करने की कोशिश करें, इस प्रयास में चंद्रमा के शुभ गोचर की सहायता मिलती रहेगी। फलस्वरूप शुरुआती दिनों में कोई प्रपोज़ल मिल सकता है। मध्य में कुछ मनमुटाव, लेकिन प्यार की कसावट भी सम्भव। सप्ताहांत भी काफ़ी हद तक अनुकूल है।

उपाय: कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


मिथुन


अपने कार्य को लेकर आप संजीदा रहने वाले व्यक्ति हैं, जो पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में बैलेंस बनाना भलिभाँति जानते हैं। निजी जीवन में पिताजी की सेहत में गिरावट आपको परेशान कर सकती है, हालाँकि माता जी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो इसमें आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह आपको लाभ देने का वादा कर रहा है। करियर में भी आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, परंतु इस बात का विशेष ध्यान रखें, कोई सहयोगी आपको धोखा दे सकता है, इसलिए सावधान रहें और अपनी किस्मत की बजाय मेहनत पर भरोसा रखें। 

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह अनुकूलता लिए हुए है, लेकिन मस्ती मजाक़ व मनोरंजन करते समय शब्दों के चयन का ख़ास ध्यान रखें, क्योंकि गलत भाषा के इस्तेमाल से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। लगभग पूरा सप्ताह ही अनुकूल परिणाम देने का वादा कर रहा है। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत व अंत में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

उपाय: घर में नौकरों के साथ अच्छा बर्ताव करें और उनके अच्छे कार्य पर उन्हें उपहार भेंट करें।

भाग्यस्टार: 4/5


कर्क


यह सप्ताह आपके लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। ज़रुरत पड़ने पर आपको किसी महिला या पुरुष से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहन और सहकर्मी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार के साथ आप किसी शानदार जगह ट्रिप पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के ख़ुशहाल रहने के योग हैं, हालाँकि अप्रत्याशित ख़र्चा आपके लिए थोड़ी चिंता का विषय रह सकता है। छात्र अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला है, लेकिन यदि आपका लगाव किसी सहकर्मी से है तो साथ में बहुत सारा वक़्त बिताने का मौक़ा मिलेगा। शुरुआती दिनों में साथ में रहकर मौज़-मस्ती कर सकते हैं। मध्य में भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। एकांत में मिल-बैठने का समय मिल सकता है, लेकिन सप्ताहांत औसत है।

उपाय: माता जी की सेवा करें।

भाग्यस्टार: 3/5


नि:शुल्क जन्म कुंडली प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

सिंह


इस सप्ताह आपके घर में कोई पवित्र कार्य हो सकता है। लॉन्ग जर्नी पर भी जाने के योग बन रहे हैं, हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि अपने आस-पास की महिलाओं के साथ अच्छे से पेश आएँ। विवादों से बचने की कोशिश करें। आर्थिक दृष्टि से अप्रत्याशित लाभ संभव है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहुत सारी बातें होंगी, अच्छी-अच्छी जगह जाकर सुंदर व स्वादिष्ट भोजन करने के मौक़े मिलेंगे। इस दौरान कामुक विचारों को खुद हावी ना होने दें। वैसे तो शुरुआती दिन अच्छे हैं, लेकिन आपसी बहस बाज़ी से बचना होगा। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत काफ़ी अच्छा रहेगा, लेकिन सप्ताहांत थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

उपाय: जीवन साथी का ख़्याल रखें और इस रिश्ते को मधुर बनाने का हरसंभव प्रयास करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


कन्या


आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आय में तो बढ़ोतरी संभव है, परंतु जेब ख़र्च भी अधिक होगा, इसलिए पैसे संभालकर ख़र्च करें। यदि व्यापार में किसी के साथ साझेदारी है तो आपको लाभ होगा और आप अपना पुराना उधार भी चुका देंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत के लिहाज़ से यह सप्ताह अच्छा है, परंतु खान-पान में किसी तरह की लापरवाही किसी रोग का कारण बन सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए कमजोर परिणाम देता नज़र आ रहा है। बेहतर परिणाम के लिए आपसी विवाद को कम करें। एक-दूसरे की कमियाँ ढूंढ़ने की बजाय एक दूसरे में अच्छाइयों को तलाशें। वैसे तो पास रहने के मौक़े कम मिलेंगे, लेकिन कोशिश यही होनी चाहिए कि जितने भी मौक़े मिलें, उन्हें इंज्वॉय करें। लगभग पूरा सप्ताह ही औसत परिणाम देता नज़र आ रहा है।

उपाय: अपनी बहन को उपहार भेंट करें।

भाग्यस्टार: 2.5/5 


तुला


इस सप्ताह आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपके स्वभाव में थोड़ा आलसीपन नज़र आ सकता है और आपका झुकाव धार्मिक कार्यक्रमों में रह सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा, परंतु बच्चों की सेहत में गिरावट आपको परेशान कर सकती है। रिलेशनशिप में अपने अहंकार को आगे न आने दें।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्रेम प्रसंग में आपको औसत परिणाम मिलते नज़र आ रहे हैं। समझदारी से काम लेने पर ही आपको बेहतर परिणाम मिल पाएंगे। सप्ताह के शुरुआती दिन कमजोर हैं, लेकिन मध्य में अच्छे परिणाम मिलने की सम्भावनाएं हैं। वहीं सप्ताहांत में बेवजह की कहा सुनी से बचेंगे तो परिणाम अच्छे मिलेंगे।

उपाय: ज़रुरतमंद महिलाओं की सहायता करें।

भाग्यस्टार: 3/5


वृश्चिक


इस सप्ताह आपके स्वभाव में अाक्रामक रवैया देखने को मिल सकता है। ऐसे मे आप अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। पेट से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह आपके लिए उत्तम है। अपने प्रतिद्वंदियों पर आप भारी पड़ेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी करने का अच्छा मौक़ा है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन ख़ुद को श्रेष्ठ सिद्ध करने के चक्कर में लव पार्टनर से टकराव हो सकता है। अपने पार्टनर को कभी नीचा देखने की कोशिश ना करें। शुरुआती दिन प्रेम प्रसंग के लिए अच्छे रहेंगे लेकिन मध्य में मिलने के मौक़े कम मिल पाएंगे। सप्ताहांत में ख़ुद को चिड़चिड़ा होने से बचाएंगे तो परिणाम अच्छे मिलेंगे।

उपाय: अपने सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाकर चलें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


धनु


आपके लिए यह सप्ताह सुहावना रहने वाला है। ऑफ़िस अथवा कार्य क्षेत्र में आपके अच्छे कार्य को ख़ूब सराहा जाएगा। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। निजी जीवन शानदार रहने वाला है। पर्सनल एवं प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में आप संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंगों के लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह साथ में घूमने फ़िरने के ख़ूब मौक़े मिलने वाले हैं। साथ में कोई फ़िल्म देखने भी जा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कोई सहकर्मी अच्छा लग सकता है। सप्ताह का मध्य और भी अच्छा रह सकता है। सप्ताहांत में दूर रहकर ही प्यार जताते रहना होगा।

उपाय: अपने पिताजी की सेवा करें और उनका ख़्याल रखें।

भाग्यस्टार: 4/5


मकर


व्यवसाय में उन्नति के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है। प्रॉपर्टी बिजनेस में आप निवेश भी कर सकते हैं। वहीं नौकरी के क्षेत्र में अच्छा अवसर प्राप्त होने पर आप मौजूदा जॉब को छोड़ सकते हैं। ख़ुद को तरो ताज़ा बनाए रखने के लिए आप कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। भाई-बहन का साथ आपको मिलेगा। मानसिक शांति के लिए आप दान-दक्षिणा करेंगे। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव आना संभव है। इस सप्ताह वैवाहिक जीवन ख़ुशनुमा रहेगा। अधिक बातचीत में न पड़ें।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहेगा। इस दौरान साथ में घूमने-फिरने व मनोरंजन के मौक़े मिलें तो उनका लाभ उठाएँ लेकिन मर्यादित रहकर व स्वच्छ मनोरंजन करते हुए। कुंठा को बढ़ाने वाले साहित्य से दूर रहें। सप्ताह की शुरुआत औसत, मध्य काफी अच्छा, वहीं सप्ताहांत भी अनुकूलता लिए हुए है।

उपाय: ससुराल पक्ष से संबंध और मधुर बनाने के लिए उनके साथ वक़्त बिताएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


कुंभ


व्यवसाय में आप कठिन परिश्रम करने से नहीं चूकेंगे। सहकर्मियो से भी सहयोग प्राप्त होगा और आप चुनौतियों को आसानी से मात देने में सफल होंगे। रही बात आपकी आय की, तो इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। अपनी कुशल संवाद शैली के चलते आप दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि कोई ग़लतफ़हमी इस ख़ुशी में ख़लल डाल सकती है इसलिए समझदारी से काम लेने की कोशिश करें। घर में कोई पवित्र कार्य होगा। छात्र भी अध्ययन क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। हालांकि ज़िद्दी स्वभाव से बचने की कोशिश करें। प्रेम में पवित्रता बनाए रखने की सलाह भी आपको दी जाती है। ख़ासकर शुरुआती दिनों में आपको पूरी तरह से मर्यादित आचरण रखना होगा। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत बेहतर है। सप्ताहांत सजग रहने पर काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।

उपाय: छोटे भाई का ख़्याल रखें, यदि उसे किसी प्रकार की सहायता आपसे चाहिए तो उसकी मदद करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


मीन


कार्य स्थल पर आप कड़ी मेहनत करेंगे और किस्मत का साथ भी आपको मिलेगा। इस सप्ताह जेब ख़र्च अधिक है, परंतु चिंता की कोई बात नहीं है आय की अपेक्षा व्यय कम है। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह आपके लिए उचित है। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। जीवन साथी के साथ आप हसीन पल बिताएंगे। इस सप्ताह गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। 

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह मिला जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी प्रतीत हो रही है। यदि आप विवाहित हैं या विवाह होने जा रहा है तो परिणामों का प्रतिशत बेहतर रह सकता है। मध्य में आपको मर्यादित रहना होगा। सप्ताहांत बेहतर है हालाँकि भाग-दौड़ के कारण प्यार के लिए समय कम मिलेगा, लेकिन जो भी समय मिलेगा आप उसे इंज्वॉय कर सकेंगे।

उपाय: अपने अधीनस्थ कर्मियो के साथ मधुर संबंध बनाकर चलें।

भाग्यस्टार: 3/5


मुफ़्त में करें वैवाहिक कुंडली का मिलान

हम आशा करते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए ख़ास हो। प्रेमफल हमारे ज्योतिषी पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है। एस्ट्रोसेज की ओर से मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं !
Read More »

होलिका दहन 2017, जानें शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

होलिका दहन पर आज करें ये महाउपाय ! कैसे की जाती है होली की पूजा और किस उपाय से आएगी जीवन में खुशहाली ? आज 12 मार्च को होलिका दहन के महत्व से जुड़े तमाम रीति रिवाज़ों को जानने के लिए पढ़ें हमारा यह लेख।


मान्यता है कि होलिका दहन की पूजा शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली तमाम दुख-तकलीफ और बुराइयों का नाश होता है, साथ ही सुख-समृद्धि आती है। होलिका दहन के महत्व और पूजा विधि पर चर्चा करने से पहले जानें होलिका दहन 2017 का शुभ मुहूर्त..

होलिका दहन 2017 का मुहूर्त


होलिका दहन मुहूर्त: 18:27:36 से 20:25:30 तक
अवधि: 1 घंटे 57 मिनट
भद्रा पुंछा: 04:21:36 से 05:33:45 तक 
भद्रा मुखा: 05:33:45 से 07:34:00 

नोट: यह मुहूर्त नई दिल्ली के लिए है। अपने शहर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त जानें - होलिका दहन मुहूर्त

होलिका उत्सव की शुरुआत होलाष्टक से होती है। “होलाष्टक’’ यानि होली के आठ दिन। होलाष्टक के आखिरी दिन होलिका दहन होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलाष्टक के दौरान सभी शुभ कार्य जैसे गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य का शुभारंभ करना वर्जित माना गया है। होलिका दहन के बाद होलाष्टक समाप्त हो जाते हैं। 

होलिका दहन के नियम और पूजा विधि


हिंदू ग्रंथों के अनुसार होलिका दहन प्रदोष काल (यह समय सूर्यास्त के बाद शुरू होता है) में किया जाना चाहिए। जब पूर्णिमा तिथि प्रबल हो। होलिका दहन से पहले होली पूजा का विशेष महत्व है। घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए होलिका की पूजा होती है। आईये जानते हैं होली के दिन कैसे करें पूजन की शुरुआत और किन बातों का रखें खास ख्याल..

  1. होलिका का पूजन करते समय पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।
  2. पूजन की थाली में रोली , पुष्प, माला नारियल, कच्चा सूत, साबूत हल्दी, मूंग, गुलाल और पांच तरह के अनाज, गेहूं की बालियां व एक लोटा जल होना चाहिए।
  3. होलिका के चारों ओर सात परिक्रमा करके कच्चा सूत लपेटना चाहिए।
  4. विधिवत तरीके से पूजन के बाद होलिका को जल का अर्घ्य दें और सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होलिका का दहन करें।
  5. मान्यता है कि होलिका दहन की राख बेहद पवित्र होती है। इसलिए होलिका दहन के अगले दिन सुबह के समय इस राख को शरीर पर मलना शुभ होता है इससे समस्त रोग और दुख को नाश होता है।


होलिका दहन का महत्व


हिंदू धर्म में हर त्यौहार का धार्मिक और पौराणिक महत्व होता है। हर त्यौहार हमें एक अच्छा संदेश और शिक्षा प्रदान करता है। होलिका दहन पर्व भी हमें एक अच्छी सीख देता है।

होलिका दहन का अहम संदेश है अपने व समाज के अंदर फैली बुराइयों को जलाना। कहते हैं कि इस दिन हमें संकल्प लेकर अपनी असुरी प्रवृत्ति को होलिका की अग्नि में जला देना चाहिए।

विधि विधान से होलिका दहन की पूजा करने से स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्ध की प्राप्ति होती है। 

होलिका दहन के बाद आती है धुलेंडी यानि होली की बारी। तो तैयार हो जाइये रंग-बिरंगी होली के लिए - होली 2017

हम आशा करते हैं कि होलिका दहन पर हमारा यह लेख आपको ज़रूर पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज की ओर से आप सभी को होलिका दहन और होली की ढेर सारी शुभकामनाएं !
Read More »