विजयादशमी आज, जानें पूजा का मुहूर्त

आज इस मुहूर्त में करें काम,अवश्य मिलेगी सफलता ! पढ़ें दशहरा पर होने वाली पूजा का शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि। 

देशभर में आज दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है और इसलिए इस त्यौहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। इस विशेष दिन पर पूजा का भी विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यदि शुभ मुहूर्त में पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाए तो भक्तों को इसका बड़ा पुण्य और लाभ मिलता है इसलिए नीचे पूजा का शुभ मुहुर्त एवंं इसकी विधि का विवरण है।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

दशहरा मुहूर्त 2017

मुहूर्त
बजे से
बजे तक
विजय मुहूर्त
02:10:22 बजे (दोपहर)
02:58:05 बजे (दोपहर)
अपराह्न पूजा का समय
01:22:39 बजे
03:45:47 बजे

ऊपर दिया गया समय नई दिल्ली (भारत) के लिए है। अपने शहर के अनुसार जानें: विजयादशमी पूजा का शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

दशहरा पर विजय मुहूर्त का महत्व

दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। यह साढ़े तीन मुहूर्त में से एक है। साल का सबसे शुभ मुहूर्त - चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अश्विन शुक्ल दशमी, वैशाख शुक्ल तृतीया, एवं कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (आधा मुहूर्त)। यह अवधि किसी भी काम की शुरूआत करने के लिए उत्तम है। हालाँकि कुछ निश्चित मुहूर्त किसी विशेष पूजा के लिए भी हो सकते हैं।

ऐसा कहते हैं कि जब सूर्यास्त होता है और आसमान में कुछ तारे दिखने लगते हैं तो यह अवधि विजय मुहूर्त कहलाती है। इस समय कोई भी पूजा या कार्य करने से अच्छा परिणाम प्राप्त होता है। कहते हैं कि भगवान श्रीराम ने दुष्ट रावण को हराने के लिए युद्ध का प्रारंभ इसी मुहुर्त में किया था। इसी समय शमी नामक पेड़ ने अर्जुन के गाण्डीव नामक धनुष का रूप लिया था।

विजयादशमी की पौराणिक कथा

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माँ दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस के साथ नौ दिनों तक युद्ध किया था और दसवें दिन अर्थात आज ही के दिन माँ ने उस राक्षस का संहार कर समस्त सृष्टि की रक्षा की थी। इसके अलावा त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लंकापति पापी रावण का वध किया था इसलिए इस पर्व का नाम दशहरा पड़ा और तभी से दस सिरों वाले रावण के पुतले को हर साल दशहरा के दिन प्रतीक के रूप में जलाया जाता है ताकि हम अपने अंदर के क्रोध, लालच, भ्रम, नशा, ईर्ष्या, स्वार्थ एवं अहंकार आदि को नष्ट करें। 

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को विजयादशमी पर्व 2017 की हार्दिक शुभकामनाएं !
Read More »

शरद नवरात्रि नवमी, करें मॉं सिद्धिदात्री का ध्यान

जानें शक्ति स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की महिमा! शरद नवरात्रि की नवमी पर करें माँ के नौवें रूप में सिद्धिदात्री की आराधना। जानें पारण मुहुर्त एवं दुर्गा विसर्जन का महत्व।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

माँ सिद्धिदात्री

माँ सिद्धिदात्री का शाब्दिक अर्थ है सिद्धि को देने वाली। यह माँ दुर्गा का नौवाँ और अंतिम रूप है। देवी का यह स्वरूप सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाला है। यदि कोई साधक पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से माँ के इस रूप की आराधना करता है तो उसकी सारी साधनाएं सिद्ध होती हैं और यदि किसी भक्त पर इनकी कृपा हो जाए तो वह मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। नवमी तिथि को दुर्गा महानवमी पूजा होती है। इस दिन विशेष हवन किया जाता है और हवन में सभी देवी-देवताओं के लिए आहुति दी जाती है।

दुर्गा विसर्जन

दुर्गा पूजा उत्सव का समापन दुर्गा विर्सजन के साथ होता है। दुर्गा विसर्जन का मुहूर्त प्रात:काल या अपराह्न काल में विजयादशमी तिथि लगने पर शुरू होता है इसलिए प्रात: काल या अपराह्न काल में जब विजयादशमी तिथि व्याप्त हो, तब मॉं दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाना चाहिए।

सिंदूर उत्सव

दुर्गा पूजा के समय सिंदूर उत्सव पश्चिम बंगाल में मनाई जाने वाली एक अनोखी परंपरा है। सिंदूर उत्सव को सिंदूर खेला भी कहते हैं। विजयादशमी के दिन दुर्गा विसर्जन से पहले सिंदूर खेला की रस्म निभाई जाती है। इस अवसर पर विवाहित महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और शुभकामनाएं देती हैं। 

जीवन में शांति और सफलता के लिए नवरात्र में धारण करें: गौरी-शंकर रुद्राक्ष

नवरात्रि पारण मुहुर्त

दिनांक
समय
30 सितंबर 2017
प्रातः 06:13:15 के बाद से

नोटः ऊपर दिया गया समय नई दिल्ली (भारत) के लिए है। अपने शहर के अनुसार जानें: नवरात्रि पारण मुहुर्त

नवरात्रि पारण 

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि पारण दशमी तिथि को किया जाता है। पारण मुहुर्त में नौ दिनों तक चलने वाले व्रत को विधि-विधान से खोला जाता है। पारण के बाद ब्राह्मणों को फल, उपहार, वस्त्र, दान-दक्षिणा आदि दी जाती है, साथ ही 9 कन्याओं को भी ये वस्तुएं कन्या पूजन के बाद देनी चाहिए।

एस्ट्रोसेज की ओर से आपको शरद नवरात्रि 2017 की हार्दिक शुभकामनाएँ !

Read More »

शरद नवरात्रि अष्टमी, जानें कन्या पूजन का महत्व

अष्टमी पर अवश्य करें ये काम! पढ़ें नवरात्रि में अष्टमी पर होने वाले कन्या भोज और कुमारी पूजा का महत्व। साथ ही जानें माता महागौरी के रूप की महिमा।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

Click here to read in English

नवरात्रि अष्टमी: महागौरी की वंदना का दिन

नवरात्रि में अष्टमी तिथि पर मॉं भगवती के आठवें स्वरूप में महागौरी की आराधना का विधान है। महागौरी के नाम के अर्थ में महा मतलब महान/बड़ा और गौरी मतलब गोरी। देवी का रंग गोरा होने के कारण ही उन्हें महागौरी कहा गया। इनकी पूजा, आराधना करने से सोम चक्र जाग्रत होता है। जिससे जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है। मनुष्य के समस्त दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं। देवी के इस आठवें स्वरूप महागौरी को ऐश्वर्य देने वाली और अन्नपूर्णा भी कहा गया है। इनकी कृपा से जीवन में आर्थिक समृद्धता आती है। 

जीवन में शांति और सफलता के लिए नवरात्र में धारण करें: गौरी-शंकर रुद्राक्ष

माता महागौरी का स्वरूप 

माता महागौरी के मस्तक पर चंद्र का मुकुट है तथा मणिकान्त यानि मणि के समान कांति वाली चार भुजाएं हैं। इनमें दो हाथों में क्रमश: त्रिशूल व डमरू और तीसरा हाथ वर मुद्रा में और चौथा हाथ अभय मुद्रा में है। इनके कानों में रत्न जड़ित कुंडल झिलमिल करते हैं। इनका वाहन बैल है तथा इनको भोग में हलवा प्रिय है। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि देवी पार्वती ने शिव को वर के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे उनका शरीर काला हो गया था। उसके बाद तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने दर्शन दिया और गंगा जल से देवी को नहलाया। तब से देवी का रंग गोरा हो गया और उनका नाम महागौरी पड़ा। 

अष्टमी पर कन्या पूजन और उसका फल

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजन किया जाता है, लेकिन शास्त्रों में अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। कन्या पूजन इस प्रकार करें- 

  • सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि सभी 9 कन्याओं की आयु 2 से 10 वर्ष के बीच हो। 
  • सभी कन्याओं का पूजन उनकी आयु के अनुसार नीचे दिए गए मंत्र से करें:
    1. 2 वर्ष की कन्या- कौमाटर्यै नमः 
    2. 3वर्ष की कन्या- त्रिमूर्तये नमः 
    3. 4वर्ष की कन्या- कल्याण्यै नमः 
    4. 5 वर्ष की कन्या- रोहिण्य नमः 
    5. 6 वर्ष की कन्या- कालिकायै नमः 
    6. 7 वर्ष की कन्या- चण्डिकार्य नमः 
    7. 8 वर्ष की कन्या- शम्भव्यै नमः 
    8. 9 वर्ष की कन्या- दुर्गायै नमः 
    9. 10 वर्ष की कन्या- सुभद्रायै नमः

  • कन्या को वस्त्र दें और उनके पैर धोएँ। 
  • उसके बाद चंदन कुमकुम का टीका लगाकर उपरोक्त मंत्र से नमस्कार करें। 
  • फिर श्रद्धानुसार भोजन कराकर और दान देकर विदा करें। भोजन में मीठा अवश्य शामिल करें।

(नोट: नौ कन्या नहीं मिलने की स्थिति में दो कन्याओं का भी पूजन करने का विधान है)

ज्योतिषीय संदर्भ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार माता महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती है इसलिए इनकी पूजा से राहु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं।

राहु की शांति के लिए स्थापित व धारण करें: राहु यंत्र और गोमेद रत्न

दुर्गा महा अष्टमी पूजा 

पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में दुर्गा पूजा उत्सव के दूसरे दिन महाष्टमी मनाई जाती है। इसे महा दुर्गाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन मिट्टी के नौ कलश रखकर देवी दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान कर पूजन किया जाता है। महाष्टमी पर कुमारी पूजा भी होती है। इस अवसर पर छोटी बालिकाओं का श्रृंगार कर उनकी आराधना की जाती है। 

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को महा अष्टमी पर्व की शुभकामनाएं! हम आशा करते हैं कि देवी दुर्गा का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे।
Read More »

शरद नवरात्रि- सातवां दिन, करें मॉं कालरात्रि का ध्यान

ऐसे करें मॉं कालरात्रि को प्रसन्न… पढ़ें नवरात्रि में सातवें दिन की पूजा का महत्व और मॉं कालरात्रि की महिमा। इसके अलावा जानें दुर्गा पूजा उत्सव के प्रथम दिन का महत्व।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

देशभर में शरद नवरात्रि का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों और शक्ति पीठों पर माता के भक्तों का तांता लगा हुआ है। कल 27 सितंबर 2017 को शरद नवरात्रि का सातवां दिन है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में महासप्तमी दुर्गा पूजा का पहला दिन होता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं सप्तमी और दुर्गा पूजा उत्सव का महत्व, मुहूर्त और पूजन विधि।

नवरात्रि की सप्तमी तिथि माँ कालरात्रि को समर्पित

नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की उपासना और वंदना की जाती है। सप्तमी तिथि यानि नवरात्रि के सातवें दिन मॉं कालरात्रि की पूजा करने का विधान है। इन्हें शुभंकरी देवी भी कहा जाता है। देवी दुर्गा का यह रूप बहुत आक्रामक और भयभीत करने वाला है। मॉं कालरात्रि पापियों का नाश करने वाली हैं। गर्दभ (गदहा) उनकी सवारी है और उनका वर्ण घने अंधकार की तरह काला है और सिर पर बिखरे बाल हैं। इनकी तीन लाल आँखें बेहद ही डरावनी है। इनकी स्वाँस से अग्नि उत्पन्न होती है। देवी कालरात्रि की चार भुजाएँ हैं, दोनों दाहिने हाथ क्रमशः अभय और वर मुद्रा में हैं, जबिक दोनों बाएँ हाथ में क्रमशः तलवार और खड़ग हैं जिनसे वे असुरों का संहार कर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। मान्यता है कि यदि कोई भक्त उनका नाम जपता है तो उससे सारी बुरी शक्तियाँ दूर हो जाती हैं। 

पूजा विधि

देवी शक्ति मॉं कालरात्रि की आराधना से बुरी शक्तियों का नाश होता है। नवरात्रि के सातवें दिन पूजा का विधान भी क्रमश: पांचवें और छठे दिन की तरह इस प्रकार है...

  • सर्वप्रथम मॉं कालरात्रि की पूजा से पहले कलश और उसमें विराजमान देवी-देवता, तीर्थों, नवग्रहों, ग्राम और नगर देवता आदि का पूजन करें।
  • अब मॉं कालरात्रि का पूजन शुरू करें। सबसे पहले अपने हाथ में एक फूल लेकर मॉं कालरात्रि का ध्यान करें।
  • इसके बाद मॉं कालरात्रि का पंचोपचार पूजन करें और लाल फूल, अक्षत, कुमकुम, सिंदूर अर्पित करें।
  • घी अथवा कपूर जलाकर मॉं कालरात्रि की आरती करें और अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

नवरात्र में सातवें दिन का महत्व

नवरात्र का सातवाँ दिन माँ कालरात्रि को प्रसन्न करने का शुभ अवसर होता है। योगी और साधकों द्वारा सिद्धि प्राप्त करने के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन भक्त अपने पापों का प्रायश्चित कर सहस्रार चक्र को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। कहते हैं इस दिन की जाने वाली हर पूजा सिद्ध होती है। माँ का इतना भयावह रूप होने के बावजूद भी वह अपने भक्तों के प्रति बहुत दयालु है। वह अपने भक्तों को हर बुराई से बचाती है। यदि भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ माँ की आराधना करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

सुख-समृद्धि के लिए नवरात्र में धारण करें: नवदुर्गा कवच

दुर्गा पूजा उत्सव का प्रथम दिन महासप्तमी

नवरात्रि में पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और बिहार समेत कुछ क्षेत्रों में दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाता है। इस पर्व की विधिवत शुरुआत षष्ठी यानि नवरात्र के छठे दिन से होती है और महासप्तमी दुर्गा पूजा उत्सव का पहला दिन होता है। इस दिन नवपत्रिका पूजन करने का विधान है, इसे कलाबाऊ पूजा भी कहते हैं। इसमें नौ तरह की पत्तियों को मिलाकर दुर्गा पूजा की जाती है। ये सभी नौ पत्ते देवी दुर्गा के अलग-अलग नौ रूप माने जाते हैं।

नवपत्रिका पूजा मुहूर्त 

नवपत्रिका पूजा मुहूर्त
26 सितंबर 201716:42:44 से सप्तमी तिथि प्रारंभ
27 सितंबर 201719:10:24 पर सप्तमी तिथि समाप्त

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!
Read More »

शरद नवरात्रि-छठा दिन, मॉं कात्यायनी को नमन

मॉं कात्यायनी की कृपा से मिलेगी कामयाबी! जानें देवी दुर्गा के कात्यायनी रूप की महिमा, साथ ही पढ़ें आज से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा उत्सव का महत्व।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

कल शरद नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। इस दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। यह माँ दुर्गा का छठा रूप है। माँ के इस रूप से वरदान पाने के लिए पढ़े यह ब्लॉग और जानें माँ कात्यायनी की व्रत कथा एवं पूजा विधि। 

माँ कात्यायनी

माँ दुर्गा का छठा अवतार कात्यायनी देवी का है। पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है कि कात्यायन ऋषि की पुत्री होने के कारण माँ दुर्गा का नाम कात्यायनी पड़ा था। यदि माँ की आराधना सच्चे मन पूर्ण विधि-विधान के साथ की जाए तो भक्तों के सभी रोग-दोष दूर हो जाते हैं।

जानिए माँ कात्यायनी की व्रत कथा एवं पूजा विधि: नवरात्रि षष्ठी - माँ कात्यायनी

माता कात्यायनी का स्वरूप

माँ कात्यायनी की चार भुजाएँ हैं। जिसमें बायीं तरफ माँ के हाथ में कमल और दूसरे हाथ में तलवार है, जबकि माँ ने दायीं ओर के एक हाथ में वर एवं दूसरे हस्त में अभय मुद्रा धारण किया हुआ है। माँ लाल वस्त्र पहनें हुए हैं और शेर पर सवार हैं।

पूजा विधि

  1. सूर्योदय से पूर्व पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें
  2. स्वच्छ वस्त्र धारण कर माँ कात्यायनी का मन में ध्यान करते रहें
  3. ॐ देवी कात्यायन्यै नमः मंत्र का जाप करें
  4. फिर माँ कात्यानी को रोली, हल्दी व चावल का तिलक लगाएं
  5. उसके बाद माँ के समक्ष घी का दिया जलाएं
  6. माँ को शहद अत्यंत प्रिय होता है इसलिए उन्हें शहद का भोग लगाएं
  7. पूजा के अंत में माँ की आरती गाएं और फिर प्रसाद का बांटे।

शक्ति, साहस और देवी दुर्गा का प्रतीक, नवरात्रि में धारण करें: नौ मुखी रुद्राक्ष

ज्योतिष महत्व

ज्योतीषीय महत्व के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि माँ कात्यायनी बृहस्पति ग्रह को नियंत्रित करती हैं, जिससे भक्तों की कुंडली में से इस ग्रह के बुरे प्रभाव दूर होते हैं और उन पर गुरु की कृपा बरसती है।

दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत

पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और इन राज्यों के आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा की विधिवत शुरुआत षष्ठी यानि नवरात्रि के छठे दिन से प्रारंभ होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी दुर्गा धरती पर आई थीं। षष्ठी के दिन बिल्व निमंत्रण पूजन, कल्पारंभ, अकाल बोधन, आमंत्रण और अधिवास की परंपरा होती है।

विस्तार से पढ़े: दुर्गा पूजा कल्परम्भ 2017

एस्ट्रोसेज की ओर से शरद नवरात्रि 2017 की हार्दिक शुभकामनाएँ! हम आशा करते हैं कि इस शरद नवरात्रि में माँ कात्यायनी की कृपा आप पर बरसे।
Read More »

साप्ताहिक राशिफल - 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2017

सौगातों का सप्ताह,आपके लिए क्या है खास? पढ़ें वैदिक ज्योतिष पर आधारित राशिफल और जानें नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650
12%
छूट

प्रश्न पूछें

कीमत : रु 520
सेल कीमत : रु 455
Click here to read in English

जानें, कैसे माँ स्कंदमाता की पूजा से होंगे ज्योतिषीय फायदे: नवरात्रि पंचमी का ज्योतिषीय संदर्भ

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें अपनी चंद्र राशि: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष

इस सप्ताह आपको मानसिक तनाव की शिकायत रह सकती है। धन को लेकर विवाद होने की संभावना है और कार्य को लेकर असंतोष का भाव पैदा होगा। सप्ताह के मध्य के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। बच्चों का विकास होगा, परंतु सप्ताहांत में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का प्रदर्शन हर क्षेत्र में बढ़िया रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

प्रेमफल: प्यार के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी है लेकिन मध्य अच्छा है और वीकेंड की बात करें यह प्यार के मामलों के लिए सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस बना रहेगा। इस सप्ताह प्यार भरी और रोमांटिक बातें होंगी। दोनों के बीच संवाद का सिलसिला कायम रहेगा लेकिन एक-दूसरे से बहस न करें। विवाहितों के लिए भी यह सप्ताह आनंद से भरपूर रहेगा और जीवनसाथी की ओर से आपको ख़ुशियाँ मिलेंगी।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करें।

जानें फेंगशुई उत्पादों के चमत्कारिक प्रभाव: खरीदें फेंगशुई प्रॉडक्ट ऑनलाइन

वृषभ

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी लाइफस्टाइल में सुधार होगा। परिवार में ख़ुशहाली बनी रहेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। माताजी का स्वास्थ्य कमज़ोर हो सकता है। आपके लिए छोटी दूरी की यात्राएं लाभकारी रहेंगी। दान-धर्म के कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में छात्रों का प्रदर्शन उम्दा रहेगा और इसका असर परीक्षा परिणामों में दिखाई देगा। बच्चों की सेहत दुरुस्त रहेगी। आप कार्य क्षेत्र में ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। आपको करियर मे उन्नति प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

प्रेमफल: आपका अहंकार आपके ही प्यार का दुश्मन बन सकता है इसलिए अहंकार का त्याग करें। सप्ताह की शुरुआत की अच्छी है मध्य सामान्य है जबकि इसका पुनः आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के मन में अलगाव का भाव पैदा हो सकता है। इस समय तनाव में रहना ठीक नहीं है। यह आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की पदोन्नति संभव है।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: मंदिर के अंदर काला झंड़ा चढ़ाएं।

नौकरी और व्यापार में धन वृद्धि के लिए स्थापित करें: महालक्ष्मी यंत्र

मिथुन

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे। क़ानूनी मामलों में भी आप विजयी होंगे। विरोधी पक्ष आपसे भयभीत रहेंगे। सरकार के द्वारा आपको लाभ मिलने की संभावना है। मौज मस्ती के लिए दोस्तों के साथ क्रिसी ट्रिप में जाना हो सकता है। आप अपने कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आग्नेय शस्त्र, कीड़ों एवं तले-भुने भोज्य पदार्थों से परहेज करें।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम की बयार आपको सुगन्धित करेगी। किसी के साथ नई रिलेशनशिप कायम हो सकती है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत सामान्य है जबकि इसका मध्य अच्छा रहेगा। वीकेंड की बात करें तो यह आपको राहत महसूस कराएगा। वर्तमान प्यार में अपने भूतकाल को न लेकर आएं। इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में ख़शियों का आगमन होगा। 

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तैल का दीया जलाएं।

यदि कुंडली में है पितृदोष तो करें: पितृदोष निवारण के उपाय

कर्क

इस सप्ताह दर्शनशास्त्र और प्राचीन वस्तुओं के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आप वैचारिक रूप से गंभीर दिखेंगे। घर में सामंजस्य की स्थिति रहेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों की मदद से आपको किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को पढ़ाई में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम में सफलता के लिए आपको कड़ी मेहनत करना पड़ेगी।

प्रेमफल: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। प्यार के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी जबकि इसका मध्य अच्छा होगा। वहीं वीकेंड में भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। वैवाहिक रिश्ते में जीवनसाथी पर किसी तरह का हुक्म न जताएं, बल्कि उनका सम्मान करें। बेवजह का शक आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत का भी ख़्याल रखें।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: काले तिल दान करें।

शनि के अशुभ प्रभाव से हैं पीड़ित तो धारण करें: नीलम रत्न

सिंह

इस सप्ताह आकर्षक व्यक्तित्व के कारण लोग आपको नोटिस करेंगे। अपने अंहकार का त्याग करें। अपने पारिवारिक जीवन को लेकर आपको असंतुष्ट दिखेंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। छात्र पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्च की सेहत भी अच्छी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और साथ में समय का आनंद लेंगे। आपके ख़र्च में बढ़ोतरी संभव है।

प्रेमफल: प्रेम के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी जबकि इसके मध्य और अंतिम दिनों में आपको और भी आनंद आएगा। किसी के साथ नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। आप दोनों के बीच प्यार भी भरपूर रहेगा।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: श्वेतार्क के पेड़ की जड़ में शुद्ध पानी चढ़ाएं।

कन्या

इस सप्ताह आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए आप धन ख़र्च कर सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप कोई नया वाहन या फिर कोई नई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। आपकी पैतृक संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में आनंद आएगा। वहीं बच्चे किसी यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में अपने अधिनस्थ कर्मियों से ज़्यादा मदद की अपेक्षा न रखें। अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें। सीनियर्स आपके ऊपर नज़र बनाए रखेंगे।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत में प्रेम के लिए समय मिलेगा और मध्य भी आपको अच्छे संकेत दे रहा है लेकिन सप्ताहांत में आपको शायद उतने अच्छे परिणाम न मिल पाएं जिसकी आप आशा कर रहे हैं। रिलेशनशिप में उदासीनता का भाव न आए इसके लिए आपको लव पार्टनर से और अधिक नज़दीकियाँ बढ़ानी होंगी। अपने साथी का विश्वास कायम रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत में कमी आ सकती है। उनके विदेशगमन के भी योग बन रहे हैं।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन कुत्तों को रोटी और दूध खिलाएं।

तुला

यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। हालांकि अपने जीवन को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपके काम का भी बोझ रहेगा। प्रोफेशनल एवं पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करें। छात्र पढ़ाई में बहुत बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। बच्चे जीवन का आनंद लेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। दोस्तों एवं परिजनों के साथ आप सिनेमा या फिर कहीं घूमने जा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

प्रेमफल: प्रेम के मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत धीमी है जबकि इसका मध्य बहुत ही बढ़िया है और वीकेंड सामान्य रहेगा। लवर के साथ प्यारभरी और रोमांटिक बातें होगी। मनोरंजन के लिए आप सिनेमाघर या किसी ट्रिप में जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी भावनाओं पर काबू करना होगा। आप एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर की जद में आ सकते हैं। जीवनसाथी की ज़रुरतों को पूरा करें।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: छोटी कन्याओं की पूजा करें और प्रतिदिन उनका आशीर्वाद लें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त में प्राप्त करें: जन्म कुंडली

वृश्चिक

सप्ताह की शुरुआत में आप भ्रम की स्थिति में रहेंगे। मन में भी अस्थिरता का भाव रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकार के द्वारा आपको लाभ मिलने की संभावना रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे परंतु अपने अधिनस्थ कर्मियों से अधिक मदद की उम्मीद न रखें। काम के दौरान गॉसपिंग न करें। आपके घरेलू जीवन में उतार चढ़ाव रहेगा। छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। बच्चे मौज के साथ सप्ताह का आनंद लेंगे।

प्रेमफल: प्रेमजीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत धीमी रहेगी जबकि सप्ताह का मध्य प्रेम के लिए बढ़िया रहेगा और सप्ताहांत में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की कोशिश करें। यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अहंकार का त्याग करें। इस सप्ताह कोई कलीग आपको अच्छा लग सकता है। 

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: नवरात्रि के समय माँ दुर्गा को अनार चढ़ाएं।

धनु

इस सप्ताह आपका मुख्य ध्यान आय में वृद्धि की ओर रहेगा। विभिन्न स्रोतों से भी आपके पास धन का आगमन होगा। यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेंगी। पिताजी की सेहत में कमी आ सकती है अथवा आपके संबंध उनके साथ बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियांं आपके अनुकूल रहेंगी। सरकार के द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपकी दोस्ती होगी। सामाजिक एवं प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपका रुतबा बढेगा। पारिवारिक जीवन के सामान्य रहने की उम्मीद है। भाई-बहन के विदेश जाने के योग दिखाई दे रहे हैं।

प्रेमफल: प्यार के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप में प्यारभरा अहसास होगा। आप अपने प्यार को शादी के रिश्ते में बदलने के बारे में सोच सकते हैं। वैवहिक जीवन में रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। आप एक-दूसरे के साथ को इंज्वॉय करेंगे। हालांकि जीवनसाथी की सेहत में कमी आ सकती है इसलिए उनकी सेहत का ख़्याल रखें।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: सूर्यदेव की आराधना करें और जल में कुमकुम घोलकर उसे सूर्यदेव को चढाएं।

कब लगेगी सरकारी नौकरी, हमारे ज्योतिषी से प्राप्त करें: सरकारी नौकरी की ज्योतिष रिपोर्ट

मकर

इस सप्ताह आप अपने प्रयासों से आर्थिक लाभ कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में लगन के साथ काम करेंगे। वहीं घरेलू जीवन में भी शांति और संद्भावना रहेगी। अपनी सेहत का ख़्याल रखें। मसालेदार भोजन से परहेज करें। पिता जी के स्वास्थ्य में भी कमी आ सकती है। सप्ताह के मध्य में ख़र्चा बढ़ सकता है। वीकेंड में आपके जीवन में अस्थिरता नज़र आ सकती है। बच्चे थोड़े चिड़चिड़े स्वभाव के हो सकते हैं। आप अपना पुरान उधार या लोन चुकाएंगे।

प्रेमफल: आपकी लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छे अवसर लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। वहीं सप्ताह के मध्य में आपको और भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं वीकेंड में भी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। हालांकि कभी-कभार प्यार को लेकर आप उबाऊ महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की ग़लतफहमी जन्म ले सकती है। इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार एवं रविवार को गेहूँ दान करें।

कुंभ

इस सप्ताह आपके ऊपर कार्य का बोझ ज़्यादा रहेगा। काम में व्यस्त होने के कारण आपके अपने पारिवारिक जीवन को कम समय दे पाएंगे। घर में किसी तरह का विवाद पैदा हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक असंतुष्टि रहेगी। हालांकि आपके करियर में उन्नति होगी। बच्चे ऊर्जवान रहेंगे। हालांकि कभी-कभार उनकी शैतानियाँ आपके तनाव का कारण बन सकती हैं। दान-धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ आपके योग में है।

प्रेमफल: इस सप्ताह आपके रिलेशनशिप में और भी मजबूती आएगी। आप प्यार के रिश्ते को दो कदम आगे बढ़ाते हुए प्रियतम के साथ परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं विवाहित के लिए यह सप्ताह मिश्रित रहेगा। यदि आप इस रिश्ते में प्रेम बनाए रखना चाहते हैं तो आपको बहस से बचना होगा। लाइफ पार्टनर के साथ आप कीमती समय व्यतीत करेंगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन गाय को रोटी अथवा हरा चारा खिलाएं।

जीवन में मिल रही असफलताओं से हैं परेशान, तो पढ़ें: सफलता प्राप्त करने के उपाय

मीन

इस सप्ताह आप किसी लॉन्ग जर्नी पर जा सकते हैं और यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में झगड़ा संभव है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। ऐसे में बहस न करें। छात्र पढ़ाई के क्षेत्र में अपने कौशल विकास पर ज़्यादा ध्यान देंगे। भाई-बहनों के साथ किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको इंतज़ार करना होगा।

प्रेमफल: प्रियतम और आप दोनों के बीच बातों का सिलसिला बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी जबकि मध्य भाग सामान्य से बेहतर रहेगा और सप्ताहांत और उम्मीद से बेहतर रहने के इशारे कर रहा है। हालांकि रिलेशनशिप के दौरान साथी से अलग होने का भाव मन में आ सकता है। आप उनके साथ किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है।

सौगातों का सप्ताह,आपके लिए क्या है खास? पढ़ें वैदिक ज्योतिष पर आधारित राशिफल और जानें नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।

वीडियो

धनु दैनिक राशिफल

भाग्य स्टार: 3/5
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें केवड़ा का इत्र भेंट करें।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें केवड़ा का इत्र भेंट करें।

Read More »