शुक्र का मेष में गोचर, चमकेगा आपके भाग्य का सितारा!

शुक्र के इस गोचर से बदल जाएगी आपकी दुनिया ! भौतिक सुख-सुविधाओं की मिलेगी सौगात और वैवाहिक जीवन में आएंगे आनंद के पल। शुक्र ग्रह 31 मई 2017, बुधवार के दिन सुबह 09ः11 बजे मेष राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र 29 जून 2017 (गुरुवार) को शाम 7:47 बजे तक मेष राशि में ही स्थित रहेगा। आईये जानते हैं समस्त 12 राशियों पर शुक्र के इस गोचर का प्रभाव।




मेष


मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपके करियर में उन्नति की प्रबल संभावना है। प्रेम जीवन में आपको आनंद प्राप्त हो सकता है। आगे पढ़ें...

वृषभ


गोचर के दौरान वृषभ राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। आप भौतिक सुख-साधनों का आनंद प्राप्त करेंगे। विदेश यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। हालाँकि आपके ख़र्चों में वृद्धि संभव है। आगे पढ़ें...

मिथुन


मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर कई अवसर लेकर आएगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आगे पढ़ें...

कर्क


शुक्र का गोचर कर्क राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इस दौरान आप अपने कार्य क्षेत्र में ख़ूब मेहनत करेंगे। पारिवारिक जीवन भी मधुर रहने के शुभ संकेत दे रहा है। आगे पढ़ें...

सिंह


इस गोचर के दौरान आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अनुभव आपको प्राप्त हो सकता है। आगे पढ़ें...

कन्या


करियर की दिशा में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। धन का निवेश सोच-समझकर करें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। पिता जी की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। आगे पढ़ें...

तुला


जीवनसाथी का सहयोग आपको नई ऊर्जा देगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो प्रेम जीवन में मधुरता देखने को मिल सकती है। अपने प्रियतम की भावना का पूरा ख़्याल रखें। आगे पढ़ें...

वृश्चिक


कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। परंतु वैवाहिक जीवन में थोड़ी उधल-पुथल रह सकती है। किसी अप्रत्याशित यात्रा के कारण आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आगे पढ़ें...

धनु


गोचर के दौरान आपकी आय में वृद्धि होने के योग हैं। प्रेम जीवन में भी मधुरता देखने को मिल सकती है। छात्रों और बच्चों के लिए भी गोचर अनुकूल संकेत दे रहा है। आगे पढ़ें...

मकर


गोचर के दौरान आप कोई नया घर अथवा नया वाहन ख़रीद सकते हैं। इस अवधि में आपको ख़ुश रहने के कई अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहने के संकेत दे रहा है। आगे पढ़ें...

कुंभ


गोचर के दौरान भाई-बहनों से आपके रिश्ते मधुर रह सकते हैं। पवित्र कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। गोचर के दौरान आपको किसी क्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकता है। आगे पढ़ें...

मीन


गोचर के दौरान परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। आपको अप्रत्याशित धन लाभ मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं। भाई-बहनों से भी आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। आगे पढ़ें...
Read More »

जानें किस राशि की खुलने वाली है किस्मत !

यह सप्ताह क्यों है आपके लिए खास ? साप्ताहिक राशिफल की मदद से जानें अपना भविष्यफल। करियर, परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और प्रेम जीवन से जुड़ी तमाम बातों की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए जरूरी उपाय।


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की झोली ख़ुशियों से भर सकती है। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है और उनके चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिलेगी। सप्ताह के अंत में उत्तम फल प्राप्त होने की संभावना बन रही है। हालाँकि इस दौरान आपका ख़र्चा थोड़ा बढ़ सकता है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अच्छा रहने वाला है। यदि आप लव पार्टनर से बड़े दिनों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं या मिलने का सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए मददगार साबित होगा। विशेषकर शुरुआती दिन अनुकूल हैं। मध्य में किसी सहपाठी का साथ अच्छा लगेगा। सप्ताहांत के भी अनुकूल रहने के योग बन रहे हैं। 

भाग्यस्टार 4/5

उपाय: बुधवार के दिन शुद्ध घी का दान करें।


वृषभ


वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और उनके लिए यह ट्रिप फ़ायदेमंद रहेगी। घर में भाई-बहनों से भी आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो आपके जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों के लिए भी सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अच्छा प्रतीत हो रहा है। हालाँकि प्रियतम से छोटी-मोटी नाराज़गी रह सकती है लेकिन इसके बावजूद भी अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। शुरुआती दिनों में आप साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर किसी प्रकार की ग़लतफहमी है तो दोनों साथ बैठकर उसे दूर करें। सप्ताहांत अच्छा है। दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए भी समय उचित है।

भाग्यस्टार: 4.5/5

उपाय: शनि देव की आराधना करें।


मिथुन


इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की संवाद शैली में ज़बरदस्त सुधार देखने को मिल सकता है। हालाँकि अापको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी और दूसरों के साथ बहस आदि से बचना होगा। आर्थिक रूप से आप अपने भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अनचाही यात्रा पर जाना हो सकता है। आप घर वालों के साथ सप्ताहांत यानि वीकेंड का आनंद ले सकते हैं। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। थोड़ी सावधानी रखते हुए कहीं मिलने की योजना बनाई जा सकती है या साथ में भोजन भी किया जा सकता है। मध्य में थोड़ा समय मनोरंजन के लिए भी निकालें। सप्ताहांत में कोशिश करें कि आप लोगों की नज़रों में न आएँ और बड़े-बुज़ुर्गों के सामने मर्यादा का परिचय दें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार को लाल मसूर दान करें।


कर्क


कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। इस दौरान आप पूरे मन से अपना कार्य करेंगे। पारिवारिक समस्या के चलते आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी किसी तरह का विवाद संभव है लेकिन घर के काम-काज और करियर के लिए सप्ताह अनुकूल है। किसी लघु यात्रा पर आपका जाना हो सकता है। समाज में भी आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। धार्मिक क्रियाओं में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल तो है लेकिन काम का बोझ इसमें खलल डाल सकता है। ऐसे में साथी की शिकायत रह सकती है कि आप उनको समय नहीं देते है। सप्ताह की शुरुआत में आप प्रेम के लिए थोड़े भावुक रहेंगे और साथी आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा। सप्ताह के मध्य में संयम रखें, क्योंकि वीकेंड आपके लिए अनुकूल है। साथ में मनोरंजन के मौक़े भी मिल सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: रोज़ाना कुत्तों को खाना खिलाएँ।


सिंह


इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंत में इसमें आपको सुधार भी देखने को मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी चुनौतियाँ दिखाई दे रही हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी साख बढ़ सकती है और करियर में भी उन्नति संभव है। बच्चों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है इसलिए उनका ख़्याल रखें। आर्थिक लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं।

प्रेमफल: इस सप्ताह आप अपने प्रियतम के साथ शॉपिंग करने का प्लान बना सकते हैं। किसी फ़ेमस जगह पर घूमने जाया जा सकता है अथवा लॉन्ग ड्राइव की योजना भी बुरी नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में किसी कारण से आपको साथी से दूर रहना पड़ सकता है। मध्य में किसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद रह सकता है। सप्ताहांत अनुकूल है। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपके द्वारा कही गई बात से साथी का दिल न दुखे।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सूर्य देव की उपासना करें।


कन्या


इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को उच्च लाभ मिलने की संभावना है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में कोई समस्या आपको तनाव दे सकती है। ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। इस बीच अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। सप्ताहांत आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आप पूरी समझदारी के साथ निर्णय लेंगे। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। समाज में आपकी ख्याति, मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक सुख भी प्राप्त होगा। हालाँकि नौकरी में किसी तरह का विवाद संभव है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है। विशेषकर यदि आप प्रेम को विवाह के रूप में परिवर्तित करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। प्यार का भरपूर आनंद मिलेगा और सप्ताहांत प्रेम के लिए अनुकूल रहेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।



तुला


इस सप्ताह आपका ध्यान अपने कार्य पर ही रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको कठिन परिश्रम से अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती। परिजनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर में सुख-शांति रहेगी। इस बीच कोई परेशानी आपको मानसिक तनाव दे सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपकी सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। काम की वज़ह से प्यार के लिए पूरा समय शायद आप न निकाल पाएँ। ऐसे में आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि प्यार व काम के बीच सामंजस्य बना रहे। यदि आप ऐसा कर पाएंगे तो न केवल सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी बल्कि मध्य भी अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत के औसत रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गाय की सेवा करें।



वृश्चिक


वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह किसी यात्रा जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। हालाँकि वैवाहिक जीवन में विवाद होने के संकेत हैं। उधर, बच्चों को इस सप्ताह आनंद आएगा। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है, लिहाज़ा अपने कार्य में कोई कमी न रखें। इस सप्ताह आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। आमदनी के लिए वीकेंड अच्छा है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से भी भेंट होना संभव है।

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए औसत रहने वाला है। प्रेम के मामलों को लेकर इस हफ़्ते रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। शुरुआत में पार्टनर के साथ घूमना फिरना हो सकता है। मध्य में काम और प्यार के बीच सामांजस्य बिठाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताहांत काफी अनुकूल रहने वाला है, अत: उस समय प्रेम का पूरा आनंद ले सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएँ।


धनु


इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। अध्यात्म से आपका जुड़ाव बना रहेगा और सप्ताह के अंतिम भाग में आप धार्मिक रूप से व्यस्त रह सकते हैं। पिता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं काम की अधिकता अथवा किसी अन्य समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इसलिए तनाव को ख़ुद से दूर रखने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत में गहरे पानी से बचने की कोशिश करें। इस सप्ताह दोस्तों अथवा परिवार के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रहने वाला है। यदि आप अपने लव पार्टनर के साथ विवाह के इच्छुक हैं तो यह सप्ताह इस मामले में आपकी विशेष मदद करने को तैयार है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी कमज़ोर रह सकती है। अत: पार्टनर के जज़्बातों की कद्र करें। मध्य थोड़ा बेहतर रहेगा लेकिन सप्ताहांत के काफ़ी अच्छा रहने के योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें।


मकर


विवाहितों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। वैवाहिक जीवन में आपको प्रेम और रोमांस का मिश्रण देखने को मिलेगा लेकिन जीवन साथी से मतभेद भी संभव है। सप्ताहांत आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आप इस दौरान कहीं घूमने या किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों को लेकर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेमफल: प्रेम से संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह मिला जुला है। हालाँकि थोड़ी बहुत नोक झोक हो सकती है, लेकिन प्रेम के ग्राफ़ में गिरावट नहीं आएगी। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। विवाहितों को और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल नहीं है। अत: मर्यादित रहकर प्रेम करें। सप्ताहांत बेहतर नज़र आ रहा है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: रविवार को लाल पुष्प का दान करें।


कुंभ


इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, क्योंकि यह सप्ताह आपके लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं लग रहा है। इसमें आपको विभिन्न प्रकार के विवादों, तनाव एवं ख़र्च में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल रह सकती है। सप्ताह के अंत में आप थोड़े धार्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी संभव है। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है। इसमें न केवल आपकी मिलने की तमन्ना पूरी होगी बल्कि साथ में लंच अथवा डिनर करने का भी मौक़ा मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत बढ़िया है जबकि मध्य औसत है। वहीं सप्ताहांत में कम अनुकूलता रह सकती है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: बुधवार शाम को काले तिल के बीज दान करें। 


मीन


मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्य में किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ आपका विवाद भी संभव है। इसलिए सभी के साथ सौम्य व्यवहार करें। बेलगाम ख़र्च आपको परेशान कर सकता है, लिहाज़ा धन की बचत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन के लिए वीकेंड शानदार रहने वाला है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करना आपके लिए उचित रहेगा। निर्णय लेते समय आप पूरी सावधानी बरतें। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के मामले में काफ़ी अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। अगर आप सिंगल हैं तो ज़िंदगी में कोई आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी है, प्रपोज़ करने के लिए भी समय ठीक है। सप्ताह का मध्य प्यार में रिस्क लेने को प्रोत्साहित कर सकता है। सप्ताहांत भी मजेदार रहने वाला है, प्रेम में पवित्रता के भाव रहेंगे।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: शनिवार शाम को सरसो के तेल का दान करें। 

Read More »

मंगल का मिथुन राशि में गोचर, जानिये प्रभाव

मंगल के प्रभाव से बचने के लिए करें ये महाउपाय ! जानें मंगल का मिथुन राशि में गोचर आपके जीवन के लिए क्यों है ख़ास। मंगल ग्रह 27 मई 2017 को रात्रि 01:53 बजे मिथुन राशि में गोचर करेगा और 11 जुलाई 2017 को दोपहर 15:20 बजे तक मंगल इसी राशि में स्थित रहेगा। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस ब्लॉग के ज़रिए जानते हैं मंगल के गोचर का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव।



मेष


गोचर के दौरान मेष राशि के जातकों के साहस एवं दृढ़ निश्चय में वृद्धि होगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ आपका विवाद हो सकता है अतः उनके साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें। आगे पढ़ें...

वृषभ


इस दौरान आपकी आय में वृद्धि की संभावना है और आप धन जुटाने में सफल रहेंगे। बिज़नेस में पार्टनरशिप से आपको मुनाफ़ा मिल सकता है। आगे पढ़ें...

मिथुन


मंगल का यह गोचर आपके लिए अधिक प्रभावकारी रहने वाला है। ऐसे में वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। पारिवारिक समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। आगे पढ़ें...

कर्क


कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुज़रना पड़ सकता है। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए अच्छा समय है। आगे पढ़ें...

सिंह


सिंह राशि के जातकों को गोचर के दौरान सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। करियर की दृष्टि से आपकी उन्नति संभव है। वहीं शत्रुओं पर भी आप हावी रहेंगे। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ तक़रार होने की संभावना है। आगे पढ़ें...

कन्या


गोचर के दौरान करियर के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। हालाँकि कोई व्यक्ति आपके विरुद्ध साज़िश रच सकता है, इसलिए सतर्क रहें। घर का माहौल आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आगे पढ़ें...

तुला


तुला राशि के जातकों की आय में वृद्धि की संभावना है। समाज में भी आपका रुतबा बढ़ सकता है। परंतु घर में किसी बात को लेकर पिताजी के साथ आपके मतभेद होने के आसार हैं। आगे पढ़ें...

वृश्चिक


मंगल के इस गोचर में वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। हालाँकि इस दौरान आपको अप्रत्याशित लाभ के भी संकेत हैं। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। आगे पढ़ें...

धनु


धनु राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। हालाँकि किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव से पीड़ित रह सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से गोचर आपके लिए अच्छा है। आगे पढ़ें...

मकर


गोचर के दौरान मकर राशि के जातकों के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। क़ानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। आगे पढ़ें...

कुंभ


आपकी आय में वृद्धि की संभावना है, परंतु इस दौरान अपनी सेहत का ख़्याल रखें और इसे बिल्कुल भी नज़र अंदाज़ न करें। नौकरी में भी परिवर्तन के आसार नज़र आ रहे हैं। प्रेम जीवन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आगे पढ़ें...

मीन


गोचर के दौरान आपके पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। इसलिए घर में शांति और सद्भाव बनाने की कोशिश करें। आपके द्वारा कोई नया घर अथवा नया वाहन ख़रीदा जा सकता है। आगे पढ़ें...
Read More »

शनि जयन्ती सेल: पाएँ 50% तक की छूट

सिर्फ़ आज मध्यरात्रि तक 50% तक की छूट - शनि जयन्ती के पावन अवसर पर पाएँ शनि देव से जुड़ी सभी ज्योतिषीय वस्तुओं पर भारी छूट।

50%
छूट

नाव की कील का छल्ला

कीमत : ₹ 100
सेल कीमत : ₹ 50
25%
छूट

सात मुखी रुद्राक्ष - लैब सर्टिफिकेट के साथ

कीमत : ₹ 800
सेल कीमत : ₹ 600
50%
छूट

धतूरे की जड़

कीमत : ₹ 400
सेल कीमत : ₹ 200
50%
छूट

शनि शुभ यन्त्र

कीमत : ₹ 600
सेल कीमत : ₹ 300
25%
छूट

काले घोड़े की नाल

कीमत : ₹ 200
सेल कीमत : ₹ 150
40%
छूट

शनि यन्त्र

कीमत : ₹ 500
सेल कीमत : ₹ 300
20%
छूट

नज़र बटटू

कीमत : ₹ 400
सेल कीमत : ₹ 320
40%
छूट

हनुमान यन्त्र

कीमत : ₹ 500
सेल कीमत : ₹ 300
20%
छूट

नीलम (2 कैरेट) - लैब सर्टिफिकेट के साथ

कीमत : ₹ 6000
सेल कीमत : ₹ 4800
20%
छूट

नीलम (3 कैरेट) - लैब सर्टिफिकेट के साथ

कीमत : ₹ 7500
सेल कीमत : ₹ 6000
20%
छूट

नीलम (5 कैरेट) - लैब सर्टिफिकेट के साथ

कीमत : ₹ 16000
सेल कीमत : ₹ 12800
50%
छूट

शनि साढ़े साती रिपोर्ट (नई रिपोर्ट)

कीमत : ₹ 2048
सेल कीमत : ₹ 1024
Read More »

किस राशि की लगने वाली है लॉटरी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगी बंपर सफलता। जानें वैदिक ज्योतिष पर आधारित साप्ताहिक राशिफल। इसमें आप पाएंगे अपने करियर, विवाह, परिवार और शिक्षा से जुड़े हर सवाल का जवाब।

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों की सेहत सप्ताह के शुरुआत में थोड़ी कमज़ोर रह सकती है हालांकि बाद के दिनों में सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं सप्ताह के अंत में आप कोई लाभकारी समझौता कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। भाषा में कड़वाहट आपके पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकती है इसलिए सभी से प्रेम से बातचीत करें। अपने जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आप इस सप्ताह अपना नया घर खोज सकते हैं अथवा घर में किसी तरह का बदलाव संभव है। देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है।

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में औसत परिणाम देने वाला रहेगा। ध्यान रहे कि बात-बात पर झल्लाने से प्रेम में नीरसता आएगी अत: बेहतर होगा कि ग़ुस्से में भी लव पार्टनर को अपशब्द ना कहें। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है हालांकि मध्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, जबकि सप्ताहांत में पुन: बेहतरी आने के योग बनते नज़र आ रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: पीपल का पेड़ लगाएँ।


वृषभ


इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के स्वभाव में थोड़ा ग़ुस्सा एवं अहंकार देखने को मिल सकता है, जिससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं। इस हफ़्ते आपकी सेहत भी कमजोर रह सकती है। आपको बुखार, सिर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपनी सेहत का पूरा ख़्याल रखेंं। जीवन साथी से बहसबाज़ी न करें और वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लें। 

प्रेमफल: यह सप्ताह आपको प्रेम सम्बंधों में औसत परिणाम देता नज़र आ रहा है। जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आपको काम के साथ-साथ प्रेम के लिए भी समय निकालना होगा। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। यदि पार्टनर कहीं दूर रह रहा है तो सप्ताह के मध्य में मुलाकात संभव है। सप्ताहांत में थोड़ी नोक झोंक तो होगी लेकिन प्रेम बना रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: बाग अथवा मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएँ।


मिथुन


मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। उम्दा कार्य शैली के माध्यम से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। महिला पक्ष से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। आपको कई प्रकार के लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आपकी पर्सनल एवं प्रोफ़ेशनल लाइफ में सुधार देखने को मिल सकता है और मानसिक रूप से भी आप इस सप्ताह ख़ुश रह सकते हैं। हालाँकि आपके ख़र्चे थोड़े बढ़ सकते हैं लिहाज़ा इसका ध्यान रखें। अपने जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें।

प्रेमफल: इस सप्ताह आपको प्यार में ज़्यादातर अच्छे परिणाम मिलने की सम्भावना है। यदि बड़े दिनों से मिलने के लिए कोई एकांत जगह ढूंढ़ने में लगे हुए हैं तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूर्ण हो सकती है। शुरुआती दिनों में किसी सहकर्मी का साथ अच्छा लगेगा। किसी को प्रपोज करना हो तो सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा। सप्ताहांत की बात की जाए तो उस समय आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: रोज़ाना विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।


कर्क


ज्योतिषफल के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आप अपने घर एवं कार्य क्षेत्र में अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी-पेशा जातकों की किस्मत खुल सकती है। घर में सुख-शांति और सामंजस्य की स्थिति देखने को मिल सकती है। सरकार से भी आपको किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में सीनियर्स आपका सहयोग करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको सेहत के लिहाज़ से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप खाँसी-जुकाम जैसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए औसत रहने वाला है। बेहतर परिणाम पाने के लिए कहीं घूमने का प्लान बनाना होगा। अपने प्रिय के साथ कहीं टूर पर भी जाया जा सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में मन में आध्यात्मिकता का भाव भी रह सकता है। सप्ताह के मध्य में काम व प्यार दोनों के बीच सामंजस्य बनेगा। सप्ताहांत में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सोमवार के दिन उच्च कोटि का सफ़ेद मोती धारण करें।


सिंह


इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के कार्य में सुधार देखने को मिलेगा। आपके करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा हो सकता है और कार्य क्षेत्र में आपका क़द ऊँचा हो सकता है। हालाँकि निजी जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको शांति बनाये रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको लंबी दूरी की यात्रा का अनुभव पाने का अवसर प्राप्त होगा। विदेशी भूमि से आपको लाभ मिलने की संभावना है और आर्थिक लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। ढेर सारी बातें होंगी, अगर कहीं घूमने की प्लानिंग है तो समय आपकी मदद करने को तैयार रहेगा। विशेषकर शुरुआती दिनों में घूमने की योजना कामयाब होती नज़र आ रही है, लेकिन अविवाहितों को मर्यादित रहने की सलाह दी जाती है। मध्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे, सप्ताहांत और भी बेहतर रहेगा। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: भैरव देव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं इमरती चढ़ाएँ।


कन्या


साप्ताहिक राशिफल यह संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। बुखार, सिर दर्द एवं सूजन जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आपको जूझना पड़ सकता है। पिता जी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है साथ ही उनके साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी से बहस बाज़ी करने से बचेंगे तो यह आपके लिए उचित होगा। भाई-बहनों के साथ आपका विवाद संभव है। इस सप्ताह आपको अचानक धन का लाभ अथवा हानि भी हो सकती है इसलिए पैसों के मामले में ज़रा संभल कर क़दम बढ़ाएँ। जीवन साथी के लिए सप्ताह अनुकूल होने के संकेत दे रहा है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम का रस और बढ़ सकता है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के मामले में काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप विवाहित हैं या विवाह के लिए किसी को चाहते हैं तो सप्ताह और भी अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। इन बातों के लिए सप्ताह की शुरुआत सबसे अधिक अनुकूल रहने वाली है। मध्य थोड़ा कमज़ोर रह सकता है अत: मर्यादित रहें। सप्ताहांत अनुकूल है इस समय प्यार का पूरा आनंद मिलने वाला है। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मंगलवार के दिन लाल मसूर दान करें।


मुफ़्त में करें वैवाहिक कुंडली का मिलान।

तुला


तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में आनंद मिलने की संभावना है। जीवन साथी से आपका प्रेम और भी बढ सकता है। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको मसालेदार भोजन से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपके मुख से ऐसे कोई शब्द न निकले जो किसी को ठेस पहुँचाए। धन का निवेश भी सोच-विचार कर करें, क्योंकि आपको धन हानि हो सकती है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहेगा। हालाँकि प्रेम तो बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। विशेषकर सप्ताह की शुरुआत में प्यार भरी नोक झोंक संभव है। मध्य में थोड़ी सावधानी रखेंगे तो परिणाम काफ़ी अच्छे रहेंगे, वासनात्मक बहकाव से बचना होगा। सप्ताहांत अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम दे सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में चार केले चढ़ाएँ।


वृश्चिक


वृश्चिक राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवन साथी के साथ विवाद होने की संभावना है। जीवन साथी को किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी है तो उसे तुरंत दूर करें। इसके अलावा उनकी छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करें। बच्चे इस सप्ताह मौज-मस्ती करते हुए नज़र आएंगे। “कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” इस बात पर आपको ग़ौर करने की ज़रुरत है। सप्ताह के मध्य में जीवन साथी को धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का ख़्याल रखें और किसी प्रकार का मानसिक तनाव न लें।

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहने वाला है। वासनात्मक विचारों से बचें और बात का बतंगड़ न बनाएँ। ऐसा करने पर परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी सहपाठी से आँखें चार हो सकती है। सप्ताह के मध्य में नोक झोंक के बाद प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। विवाहितों को बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं लेकिन सप्ताहांत कमजोर है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: रोज़ाना ध्यान एवं ईश्वर की प्रार्थना करें।


धनु


धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपना ध्यान प्रेम और दोस्ती पर अधिक लगा सकते हैं। आप अपनी पिछली ग़लतियों को भी सुधार सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो यह सप्ताह आपके जीवन साथी को कोई ख़ुशख़बरी दे सकता है। बच्चों के लिए सप्ताह अनुकूल दिख रहा है। छात्र भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अच्छा अवसर मिलने पर आप अपनी वर्तमान नौकरी को भी बदल सकते हैं।

प्रेमफल: सामान्य तौर यह सप्ताह प्रेम के लिए औसत रहने वाला है। इसके पीछे आपकी ज़िद या फिर प्रेम के प्रति उपेक्षा हो सकती है। शुरुआती दिनों में कहीं एकांत में मिलने का मौक़ा मिल सकता है। वहीं मध्य में किसी बात को लेकर आप थोड़े तनावग्रस्त रह सकते हैं लेकिन सप्ताहांत में प्यार का पूरा आनंद मिलेगा। विवाहितों के लिए सप्ताहांत विशेष अनुकूल है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएँ।


मकर


इस सप्ताह आपके निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखा जा सकता है। परिवार के साथ आपका क़ीमती समय बीतेगा। हो सकता है इस सप्ताह आप अपने आवास में परिवर्तन करें। यदि आप विवाहित हैं तो अपने इस रिश्ते का ख़्याल रखें। सप्ताह के अंत में जीवन साथी के साथ विवाद उत्पन्न होने की आशंका है। करियर की दृष्टि से सप्ताह आपके लिए उत्तम नज़र आ रहा है।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्यार में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं लेकिन थोड़ी बहुत कहासुनी भी संभव है। इस समय आपको अपनी बात पर विशेष ध्यान देना होगा। बेहतर होगा कि इस समय दोनों साथ में मनोरंजन करते रहें। ख़ासकर शुरुआती दिनों में कहीं घूमने जाएँ या फ़िल्म देखें। मध्य में मिलना हो सकता है। सप्ताहांत भी अनुकूलता के संकेत दे रहा है।

भाग्यस्टार: 4.5/5

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें दूध चढ़ाएँ।


कुंभ


इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के जीवन में ख़ुशी का माहौल दिख रहा है। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन संभव है। हालाँकि सप्ताह के अंत में माता जी की सेहत प्रभावित हो सकती है इसलिए उनकी देखभाल करें। आप अपना कोई पुराना उधार सप्ताहांत में चुका सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मनोरंजन करने के मौक़े मिल सकते हैं। वहीं मध्य में किसी प्रकार की बाधा सामने आ सकती है। जबकि सप्ताह के अंतिम दिन छात्र और बच्चों के लिए मज़ेदार रहने वाले हैं।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रह सकता है। हालाँकि इस बात का ध्यान रखना है कि आप अपने आप में इतना न खोये रहें कि साथी को आप समय ही न दे पाएँ। हो सके तो शुरुआती दिनों में दोनों साथ में पसंदीदा भोजन करें और मीठी-मीठी बातें करें। मध्य में साथ में मनोरंजन कर सकते हैं। सप्ताहांत में किसी कारण से तनाव रह सकता है। ऐसे में प्रेम में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएँ।


मीन


मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत उत्तम है। मानसिक रूप से आप संतुष्ट दिखेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रह सकते हैं। इस सप्ताह कठिन परिश्रम से ही आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। हालाँकि भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुज़रना पड़ सकता है। परंतु जीवन साथी एवं बच्चों के लिए सप्ताह एक दम अनुकूल है। वहीं छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी आदि से आपको लाभ मिलने के योग हैं।

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए अनुकूलता दर्शा रहा है। शुरुआती दिनो में आप अधिक भावुक रह सकते हैं। साथी आपके विचारों की क़द्र करेगा और प्यार का आनंद मिलेगा। सप्ताह का मध्य अच्छा है लेकिन भावनाओं में बह कर बहस करने से बचें। सप्ताहांत में किसी कारण से थोड़ा बहुत तनाव रह सकता है, लेकिन साथ में मनोरंजन करके इसे रोका जा सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

Read More »

साप्ताहिक राशिफल से बनाएँ अपना सप्ताह शानदार

जानिए इस सप्ताह का अपना राशिफल। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसमें आपके जीवन से जुड़ी बातों की भविष्यवाणी की गई है। साथ ही इसमें आपकी राह में आने वाली बाधाओं का आसान उपाय भी दिया गया है, जिसे अमल में लाकर आप सफलता की मंज़िल तक आसानी से पहुँच सकते हैं। 




यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


राशिफल के अनुसार इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की संवाद शैली में सुधार देखा जा सकता है। अपने बोलने के अंदाज़ से आप दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। हालाँकि आक्रामक रवैया और कटु भाषा आपके रिश्ते ख़राब कर सकते हैं। किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है इस सप्ताह आप विदेश यात्रा पर निकल जाएँ। बच्चों के स्वभाव में थोड़ी तुनक मिज़ाज़ी देखी जा सकता है। वहीं जीवन साथी की सेहत में गिरावट हो सकती है। इस हफ़्ते आपके ख़र्च में भी वृद्धि संभव है। क़ीमती एवं विलासपूर्ण वस्तुओं का आप आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल नज़र आ सकती है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है, लेकिन इसके लिए आपको अपने अहंकार को त्यागना होगा। सप्ताह की शुरुआत सामान्य सी रह सकती है। चिंता के कारण प्रेम में आपका मन शायद कम लगे। मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में परिणाम और बेहतर मिलेंगे। सप्ताहांत मिश्रित रहने के संकेत दे रहा है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: बुधवार के दिन शुद्ध घी दान करें।


वृषभ


भविष्यफल के अनुसार इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। कोई पुरानी बीमारी फिर से सिर उठा सकती है, इसलिए अपनी सेहत का ख़्याल रखें। जीवन साथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। अहंकारी और क्रोधी स्वभाव के कारण रिश्ते और भी बिगड़ सकते हैं, इसलिए इसको नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। घर का वातावरण भी अशांत नज़र आ रहा है। अच्छी बात है कि बच्चे इस सप्ताह सहज रूप से रहेंगे और आपकी आय में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। 

प्रेमफल: इस सप्ताह प्रेम में आपको मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि यदि आपने काम और प्रेम के बीच सामंजस्य बिठा लिया तो परिणाम और भी अच्छे हो सकते हैं। विशेषकर शुरुआती दिनों में आपको मर्यादित रहना होगा, अन्यथा बदनामी का भय रह सकता है। सप्ताह का मध्य अच्छा है, लेकिन काम की चिंता आपका प्रेम से ध्यान हटा सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग अनुकूल है, सहकर्मी या सहपाठी से प्रेम बढ़ने की संभावना है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: मंगलवार को लाल रंग के कपड़े दान करें।


मिथुन


राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। अपनी नई योजनाओं को आप अमल में लाकर कामयाबी हासिल कर सकते हैं। जीवन साथी से दूर जाना पड़ सकता है। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी संभव है। घरेलू जीवन में सौहार्दपूर्ण स्थिति देखने को मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आप बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। आपके ख़र्चों में वृद्धि देखी जा सकती है। विदेशगमन के भी योग हैं। विदेशी संबंधों से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

प्रेमफल: इस सप्ताह सामान्य तौर पर आपको मिले जुले परिणाम मिलने वाले हैं। अगर आप विवाहित हैं तो सब कुछ अच्छा रहेगा। हालाँकि जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत औसत रह सकती है। लेकिन मध्य में मर्यादित रहना उचित रहेगा। वहीं सप्ताहांत के मिश्रित योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: रविवार को ज़रुरतमंद मरीज़ों को दवा बाँटें।


कर्क


इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की सेहत में कमी देखी जा सकती है। किसी प्रकार की चिंता भी आपको रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका बुद्धि-विवेक आगे बढ़ने में मदद करेगा। हालाँकि पारिवारिक जीवन में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा दान अथवा धार्मिक कार्य किया जा सकता है और समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। आपको उच्च लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम के मामले में अच्छे परिणाम दे सकता है। भाग्य आपके साथ है, यदि आप चाहें तो कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर कुछ नोक झोक हो सकती है। सप्ताह का मध्य भाग अच्छे परिणाम दे सकता है, ख़ासकर यदि आप विवाहित हैं तो और अच्छा है। सप्ताहांत थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें चंदन चढ़ाएँ।


सिंह


सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने कर्मक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में आपका प्रमोशन भी संभव है। हालाँकि किसी विवाद से भी आपका पाला पड़ सकता है, इसलिए हमेशा सावधानी से काम लें। वरिष्ठ कर्मियों की छत्रछाया आपके ऊपर बरक़रार रहेगी। संभवतः सरकार से किसी प्रकार का लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। आमदनी में भी बढ़ोत्तरी संभव है। लंबी दूरी की यात्रा में भी जाने के योग हैं। पारिवारिक जीवन के शुभ रहने के संकेत हैं। किसी कारणवश थोड़ा मानसिक तनाव भी रह सकता है।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है, जबकि विवाहित होने की स्थिति में कुछ नोकझोक सम्भावित है। जीवन साथी का भी स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। हालाँकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में औसत परिणाम मिलने के योग हैं, लेकिन मध्य काफ़ी अच्छा रह सकता है। सप्ताहांत के मिले जुले रहने के योग हैं, ख़ासकर सप्ताह का अंतिम दिन कुछ कमजोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सोते समय अपने सिराहने मोर पंख रखें।


कन्या


भविष्यफल के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हालाँकि शादीशुदा जीवन के सुखद रहने के संकेत हैं। कार्य हेतु आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। मानसिक भटकाव भी संभव है। अपने शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। पिता जी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी यात्रा पर आपका जाना हो सकता है। इस सप्ताह आपके स्वभाव में उदारता भी देखी जा सकता है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह दिली मामलों के लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। यदि आप विवाह की बात को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं तो और भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। एकांत मिलते समय सावधानी ज़रुर रखें। मध्य के दिन अनुकूल है। किसी को प्रपोज करने का मूड है तो कर डालिए। सप्ताहांत अनुकूल है, हालाँकि थोड़ी बहुत नोक झोक हो सकती है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मंगलवार को लाल मसूर दान में दें।


मुफ़्त में करें वैवाहिक कुंडली का मिलान।

तुला


तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि राशिफल के अनुसार आपकी सेहत में गिरावट देखी जा सकती है। वैवाहिक जीवन में यदि आप अपनी भाषा में आक्रामकता दिखाएंगे तो जीवन साथी से विवाद हो सकता है। किसी क्षेत्र में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति आपका दृढ़ निश्चय मजबूत होगा, परंतु इसे पाने के लिए आपको अपने आलस को त्यागना होगा। इस सप्ताह भाई-बहनों को किसी प्रकार की मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा और जीवन साथी के साथ छोटी-मोटी तक़रार भी संभव है। प्रतियोगी परीक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रह सकता है। हालाँकि कुछ ऐसी भी परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं जिससे दोनों के बीच कहा सुनी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अगर मनोरंजन में व्यवधान आए तो एक दूसरे पर इल्ज़ाम न लगाएँ। सप्ताह के मध्य में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन सप्ताहांत अनुकूल है। इस समय प्रेम का कोटा पूरा करने की कोशिश करें।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएँ।


वृश्चिक


वृश्चिक राशि के जातकों के स्वभाव में क्रोध एवं अहंकार उनके वैवाहिक जीवन में बड़ा विवाद पैदा कर सकता है। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे पर हावी होने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल भी अशांत रह सकता है। हालाँकि बच्चे सहज रूप से सप्ताह का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल बन रही हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो आप अपने जीवन साथी के साथ परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।

प्रेमफल: किसी घरेलू समस्या के चलते शायद आप साथी से न मिल पाएँ। ऐसे में आपकी यही कोशिश रहनी चाहिए कि प्रेम में कोई बाधा न आए। शुरुआती दिनों में भाषा पर संयम रखें। आमने सामने हो या फ़िर फ़ोन पर कहीं भी अपशब्द का प्रयोग न करें। मध्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन सप्ताहांत मिला जुला रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर खिलाएँ।


धनु


धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में पहले से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। शत्रुओं पर भी आपका भय बना रहेगा। क़ानूनी कार्यवाही में आपका ख़र्चा बढ़ सकता है। किसी से विवाद होने के भी संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आने के योग बन रहे हैं। घर में भी सामंजस्यपूर्ण स्थिति भी बनी रहेगी। हालाँकि भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है, परंतु बच्चों का मानसिक विकास संभव है। कार्य के प्रति आप कटिबद्ध रहेंगे और कड़ी मेहनत करने से भी नहीं कतराएंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रह सकता है। अगर साथी ये शिकायत करे कि आप उससे अधिक घर के मामलों को समय देते हैं तो उसे डाँटने की बजाय समझाने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत में आप काफ़ी भावुक रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अनुकूलता देखने को मिलेगी। सप्ताहांत में कहीं मिलने के मौका मिल सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन बिच्छू जड़ अथवा धतूरे की जड़ धारण करें।


मकर


साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मकर राशि के जातको को इस सप्ताह पारिवारिक सुख प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है, हालाँकि घर में छोट-मोटे विवाद भी देखने को मिलेंगे। जीवन साथी का समर्थन आपको और भी ऊर्जावान बनाएगा, परंतु जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखना होगा। इस सप्ताह कोई छोटी यात्रा आपको शुभ परिणाम दे सकती है। कहीं अच्छा अवसर प्राप्त होने पर आप अपनी वर्तमान नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

प्रेमफल: सप्ताह सामान्य रूप से अच्छे परिणाम देगा। हालाँकि मिलने के मौके कम मिलेंगे, लेकिन जितना भी वक़्त मिलेगा उसमें आप खूब इंज्वॉय करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। सप्ताह का मध्य अच्छा है ऐसे में कहीं साथ बैठिए और प्यार भरी बातें करिए। सप्ताहांत को ख़ूबसूरत बनाने के लिए साथ में रोमांटिक फ़िल्म भी देखी जा सकती है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: रविवार को गेहूँ एवं चना दान में दें।


कुंभ


वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के जातकों का निजी जीवन चुनौतीपूर्ण लग रहा है। परिवार में अशांति देखने को मिल सकती है। जीवन साथी से भी आपके मतभेद गहरा सकते हैं। हालाँकि आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, परंतु बुखार एवं पित्त विकार जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता जी के सेहत का भी ख़्याल रखने की आवश्यकता होगी। ख़ासकर माता जी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। विदेश संबंधों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिखाई पड़ रही है। आय में तेज़ी देखने को मिल सकती है।

प्रेमफल: यह सप्ताह आपको सामान्यत: अच्छे परिणाम देगा, लेकिन ऐसा कुछ न करें कि प्रेम साथी यह शिकायत करे कि आप उनसे अधिक खुद का ख़्याल रखते हैं। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। रिश्ते काफ़ी भावपूर्ण रह सकते हैं। लेकिन मध्य थोड़ा सा कमजोर है। सप्ताहांत में आप अधिक से अधिक समय तक अपने साथी से जुड़े रहेंगे।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मंगलवार एवं रविवार को तांबा दान करें।


मीन


मीन राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। करियर को लेकर आपको मानसिक तनाव रह सकता है। हालाँकि इस सप्ताह आप अधिक उर्जावान रहेंगे एवं पूरे साहस के साथ कार्य करेंगे। आप अपनी वर्तमान जॉब को छोड़कर किसी नई जगह नौकरी कर सकते हैं। भाई-बहनों को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सकारात्मक एवं ख़ुशहाल रहेगा। विदेश संबंधों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा, क़ानूनी मामलों में आप सकारात्मक परिणामों की आशा कर सकते हैं। इस हफ़्ते आपके किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के संकेत बन रहे हैं। 

प्रेमफल: सप्ताह सामान्यत: औसत परिणाम देगा। शुरुआती दिन कुछ कमजोर हैं, लेकिन मध्य के दो दिन अच्छे परिणाम दे सकते हैं। कोशिश करें कि प्यार का कोटा इसी समय पूरा कर लें। सप्ताहांत मिला जुला है। इस समय मिलने के मौक़े कम ही मिल पाएंगे, लेकिन सप्ताह का अंतिम दिन काफी अच्छा है। आपका ड्रेसिंग सेंस साथी को लुभानें में सफल रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार की शाम सरसों का तेल दान करें।

Read More »

सूर्य का वृषभ में गोचर, खुलने वाला है किस्मत का ताला !

आज ही करें ये महाउपाय ! सूर्य के गोचर के प्रभाव से होने वाले हैं आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव? पढ़ें क्यों खास है सूर्य का वृषभ राशि में गोचर ?


सूर्य ग्रह 14 मई 2017 को रात्रि 23:11 बजे वृषभ राशि में गोचर कर रहा है और यह 15 जून 2017 तक वृषभ राशि में ही स्थित रहेगा। इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है। 


मेष


गोचर के दौरान आप थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। आप किसी कार्य का नेतृत्व कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो शादी के बंधन में भी आप बंध सकते हैं। आगे पढ़ें...

वृषभ


यह अवधि आपके लिए लाभप्रद हो सकती है। इसमें आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालाँकि अहंकार की वजह से आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। आगे पढ़ें...

मिथुन


गोचर के दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। आप तेज़ी से अपना धन ख़र्च करेंगे। वहीं जीवन साथी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। आगे पढ़ें...

कर्क


बच्चों की सेहत का ख़्याल रखें और बहसबाज़ी या अन्य विवाद से दूर रहें। यह समय आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। आगे पढ़ें...

सिंह


नौकरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। माता-पिता की सेहत को लेकर अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आगे पढ़ें...

कन्या


पिता जी के साथ रिश्ते थोड़े बिगड़ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा आपके योग में है, जो आपके लिए फलदायी साबित हो सकती है। आगे पढ़ें...

तुला


रिलेशनशिप को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ने पर बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। आगे पढ़ें...

वृश्चिक


गोचर के दौरान आपका स्वभाव आक्रामक रह सकता है। वैवाहिक जीवन में चुनौतियों से सामना करना पड़ सकता है। आगे पढ़ें...

धनु


क़ानूनी विवाद को निपटाने के लिए यह सही समय हो सकता है। गोचर के दौरान आपको अप्रत्याशित ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। आगे पढ़ें...

मकर


गोचर के दौरान छात्रों को अध्ययन में किसी प्रकार की दिक़्क़त आने की संभावना है। वहीं प्रेम जीवन में ग़लतफ़हमी आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है, लिहाज़ा सावधान रहें। आगे पढ़ें...

कुंभ


माता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए उनकी सेहत का ख़्याल रखें। घर के माहौल से आप थोड़े परेशान दिख सकते हैं। आगे पढ़ें...

मीन


बड़े भाई-बहन के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है, परंतु पिता जी के लिए गोचर शुभ संकेत दे रहा है। आगे पढ़ें...

हम आशा करते हैं कि यह गोचर आपके लिए मंगलकारी हो और जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि लाए।
Read More »

धमाकेदार सप्ताह बनाने के लिए करें ये उपाय, साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते किस राशि का रहेगा बोलबाला ? किस राशि के जातकों का खुलेगा किस्मत का ताला। जानिये वैदिक ज्योतिष पर आधारित साप्ताहिक राशिफल (8 से 14 मई 2017)



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


इस सप्ताह आपके मन में भ्रम की स्थिति रह सकती है। किसी समस्या के कारण चेहरे पर तनाव भी दिख सकता है। आप दूसरों पर हावी होने का प्रयास करेंगे जिसके कारण रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ अथवा हानि संभव है। परंतु आपका कठिन परिश्रम बेकार नहीं जाएगा। इसका आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सप्ताहांत में आप कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक सुख का आनंद आपको मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहेगा। यदि साथी दूर रह रहा है तो उससे भी मिलना हो सकता है। साथ में यात्रा भी हो सकती है। सप्ताह के शुरुआत में अहंकार से बचेंगे तो बेहतर रहेगा। मध्य का समय अच्छा है, लेकिन अधिक वासनात्मक विचारों को रोकना होगा। सप्ताह का अंतिम दिन अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।


वृषभ


इस सप्ताह स्वभाव से आप ज़िद्दी हो सकते हैं। आपके स्वभाव में क्रोध और आक्रामकता देखने को मिल सकती है। आप जीवन साथी पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं जिसके कारण वैवाहिक रिश्ते में खटास पैदा होने की संभावना है। ख़र्च में बढ़ोतरी संभव है। विरोधी खेमा आपसे ज़्यादा शक्तिशाली हो सकता है। इसलिए उलझने का प्रयास न करें। अपने पेशे व निजी जीवन को लेकर शायद आप असंतुष्ट दिखें। छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ है। आपकी कोई आशा जिसके बारे में काफी समय से सोच रहे हैं, वह पूर्ण हो सकती है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है लेकिन काम और प्रेम के बीच संतुलन बिठाने की ज़रूरत रहेगी। शुरुआती दिनों में किसी सहपाठी या सहकर्मी से आत्मीयता बढ़ने के योग बन रहे हैं। मध्य का समय भी अनुकूल है लेकिन कुछ नोक-झोक हो सकती है। सप्ताहांत भी सामान्य है लेकिन आख़िरी दिन के कमजोर रहने के योग बन रहे हैं। अत: उस समय मर्यादित रहना होगा। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार के दिन बंदरों को चना बाँटे।


मिथुन


इस सप्ताह आय में वृद्धि आपकी ख़ुशी का कारण बन सकती है। घर में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में भी आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। ख़र्च में वृद्धि संभव है। वैवाहिक संबंधों में तकरार देखने को मिल सकती है। समाज में पिता जी का क़द बढ़ सकता है। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है।

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो किसी मामले को लेकर उपजी ज़िद प्रेम में फ़ीकापन ला सकती है। अत: ज़िद से बचने का प्रयास करें। शुरुआती दिनों में यदि कहीं मिलने की योजना है तो उसके सफल होने के योग हैं। सप्ताह के मध्य में प्रियतम आप से अधिक स्नेह करेगा। वहीं सप्ताहांत के भी अनुकूल रहने के योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे सरसो के तेल का दीया जलाएँ।


कर्क


इस सप्ताह आपको अपनी प्रोफेशनल एवं पर्सनल लाइफ़ में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। मनोरंजन के लिए आप किसी शानदार ट्रिप पर जा सकते हैं। हालाँकि वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ी-बहुत दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। कठिन परिश्रम आपको सफलता की मंज़िल तक पहुँचाएगी। काम की वजह से शायद आपको परिवार दे दूर जाना पड़ सकता है। इस बीच अपनी सेहत का ख़्याल रखें।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रियतम आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। हालाँकि कुछ मामलों में साथी की कद्र करने में आपसे थोड़ी चूक हो सकती है। शुरुआती दिनों में साथ में मनोरंजन करें। मध्य में किसी बहाने प्रिय से मिलना हो सकता है। सप्ताहांत अच्छा है, लेकिन प्यार वाली कुछ नोक-झोक संभावित है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।


सिंह


राशिफल के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। आपको प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की दशा बन रही है। ससुराल में किसी कार्यक्रम का आयोजन संभव है। वैवाहिक रिश्ते में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। पिता जी के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव हैं। आपके किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वासनात्मक गतिविधि के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है। दान-दक्षिणा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग के लिए मिला जुला है। सप्ताह को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अलग से प्रयास करने होंगे। जैसे- काम और प्रेम के बीच सामंजस्य बिठाना होगा। वासनात्मक विचारों को संतुलित रखना होगा और साथ में मनोरंजन करने के मौके तलाशने होंगे। शुरुआती दिन औसत और सप्ताहांत कुछ कमजोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: श्वेतार्क वृक्ष की पूजा करें।


कन्या


भविष्यकथन के अनुसार इस सप्ताह आपको ख़ुशियाँ मिलने की प्रबल संभावना है। आपको मानसिक शांति का आभास हो सकता है। परंतु घर का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह आपके लिए कुछ ख़र्चीला साबित हो सकता है। माता-पिता की सेहत में भी गिरावट आने की संभावना है। जीवन साथी के साथ रिश्ते और भी मधुर रहेंगे। व्यवसाय में पार्टनरशिप करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। विशेषकर यदि आप प्रेम को विवाह का रूप देना चाह रहे हैं तो सप्ताह आपके लिए विशेष मददगार रह सकता है। शुरुआती दिनों में आप काफ़ी रोमान्टिक नज़र आ सकते हैं। सप्ताह का मध्य मिला जुला रहेगा और साथ मिलकर रुचिकर भोजन करने का मौका मिल सकता है। सप्ताहांत में स्वस्थ मनोरंजन करें। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मंगलवार के दिन बगीचे अथवा मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएँ।


मुफ़्त में करें वैवाहिक कुंडली का मिलान।

तुला


इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आमदनी में भी वृद्धि के संकेत हैं। भविष्यफल के अनुसार अचानक ही लाभ या हानि हो सकती है। बच्चों को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं छात्रों का पढ़ाई से भटकाव भी संभव है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा हो सकता है। आय में वृद्धि अथवा प्रमोशन मिलने के शुभ संकेत दिख रहे हैं। इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन बेवजह की नोक झोक से बचने की सलाह आपको दी जाती है। यदि शुरुआती दिनों में किसी कारण से दूर हैं तो फोन पर साथी को समय जरूर दें। मध्य के दिन अच्छे हैं, आपकी भावनाओं की कद्र होगी। सप्ताहांत औसत रह सकता है। बेहतर होगा इस समय बहस करने से बचें और साथ में कहीं घूमने जाएँ।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल दान में दें।


वृश्चिक


इस सप्ताह आपकी नेतृत्व क्षमता को पहचान मिलने की संभावना है। करियर की दिशा में आप पर प्रगतिशील रहेंगे। ऑफ़िस में आपके अच्छे काम की प्रशंसा होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में आप सफल हो सकते हैं। आपके स्वभाव में क्रोध और जीवन साथी के स्वभाव में ज़िद्दीपन नज़र आ सकता है। इसके कारण वैवाहिक जीवन में खटास आना संभव है। आपको इस सप्ताह कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए सप्ताह शानदार होने के संकेत दे रहा है। छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। बच्चे भी सहज़ रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। यदि अविवाहित हैं तो प्रेम विवाह के लिए आप सोच सकते हैं।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्यार के मामले में बहुत ही अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। ख़ासकर यदि आप प्रेम को विवाह में बदलना चाह रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए विशेष मददगार सिद्ध हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत अनुकूल है, प्यार का पूरा आनंद लें। मध्य में किसी कारण से दूर रहना पड़ सकता है लेकिन सप्ताहांत फ़िर से पूरी अनुकूलता देना चाह रहा है।

भाग्यस्टार: 4.5/5

उपाय: शनिवार के दिन काली उड़द दान में दें।


धनु


राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवन साथी के लिए सप्ताह अनुकूल होने के संकेत दे रहा है। घर में शांत वातावरण रहने की संभावना है। अपने फ़ैसले को अमल में लाने से पहले आप उसके हर पहलू पर विचार करेंगे। कार्य क्षेत्र में साथी में आपके अच्छे कार्य की प्रशंसा करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके मन में लव मैरिज का विचार आ सकता है। विरोधी आपकी रणनीति के आगे नतमस्तक हो सकते हैं। बैंक से लिया गया लोन आपके द्वारा इस हफ़्ते चुकाया जा सकता है। आय में भी वृद्धि संभव है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह दिली मामलों के लिए औसत परिणाम देना चाह रहा है। संबंधों में ताज़गी की कमी का अनुभव हो सकता है। हालाँकि प्रयास करने पर और भी अच्छे परिणाम पाए जा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। काम की अधिकता के बावजूद प्रेम के लिए समय मिल जाएगा। मध्य भी अनुकूल रहेगा, लेकिन सप्ताहांत कुछ कमजोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन सरसो का तेल दान करें।


मकर


इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपनी मेहनत एवं आमदनी में बढ़ोतरी के प्रति लग सकता है। अचानक ही आपको धन लाभ मिल सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उनको सप्ताह का अधिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। माता जी की सेहत का ख़्याल रखें। ससुराल से कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन आपको आनंदित करने के संकेत दे रहा है। बच्चे स्वभाव से थोड़े ज़िद्दी हो सकते हैं।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन यदि आप सोशल मीडिया पर प्यार की तलाश में हैं तो ध्यान रखें, वहां से आपको धोखा भी मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भागदौड़ के कारण प्रेम के लिए समय कम मिलेगा, लेकिन मध्य में प्यार की भरपाई हो जाएगी। सप्ताहांत में मिलना कम होगा लेकिन संचार के माध्यमों से जुड़ाव बना रहेगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन धतूरे की जड़ धारण करें।


कुंभ


इस सप्ताह आप किसी ख़ूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। स्वच्छ और ताज़ा भोजन का आप आनंद लेंगे। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन होना संभव है। आर्थिक लाभ के साथ ही आपके ख़र्च में वृद्धि की संभावना दिख रही है। घर का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। माता जी की सेहत में गिरावट देखी जा सकती है। जीवन साथी की भावनाओं को आप समझने का प्रयास करेंगे। किसी रहस्य का पता लगाने में आपकी तीव्र इच्छा होगी।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम मिल जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ न करें जिससे पार्टनर आपको मतलबी समझने लगे। सप्ताह की शुरुआत कमजोर रह सकती है। इस समय संयमित रहना ज़्यादा अच्छा रहेगा। सप्ताह का मध्य बेहतर है। सप्ताहांत औसत रह सकता है। इस समय सबके सामने प्यार जताने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: काले रंग का ध्वज मंदिर में लगाएँ।


मीन

सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। इस तनाव को दूर करने के लिए आपको ख़ुश रहने के उपाय खोजने होंगे। भाई-बहन के साथ विवाद होने की स्थिति बन रही है। इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सरकार की किसी योजना का लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आनंद के क्षण प्राप्त होने की संभावना है। किसी खेल अथवा साहसिक यात्रा अनुभव प्राप्त होने का अवसर मिल सकता है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह मिला जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। विवाहितों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन मध्य में मर्यादित रहना होगा, विशेषकर अविवाहितों को मध्य में सावधानी से काम लेना होगा। वहीं सप्ताहांत में काम और प्रेम दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: श्वेत पुष्प के साथ भगवान शिव की पूजा करें।

Read More »