अगस्त राशिफल २०१४ - इस माह को बनाएँ शुभ

एस्ट्रोसेज ले आया है अगस्त २०१४ का राशिफल आपके समक्ष। पं हनुमान मिश्रा बताएंगे कि कैसा रहेगा यह माह। आइए बनाएँ अपना माह और भी शुभ, एस्ट्रोसेज की ज्योतिषीय गणनाओं के साथ। यह फलादेश आपकी चंद्र राशि पर आधारित हैं। 


August Rashifal 2014 aapke liye hazir hai. Aiye jaanein kaisa rahega August ka mahina.


FREE matrimony & marriage website

वर्ष भर का राशिफल पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: वार्षिक राशिफ़ल २०१४

अगस्त २०१४ के राशिफल के माध्यम से आप जान पाएंगे कि अगस्त का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की:

मेष अगस्त राशिफल २०१४ 

राशि स्वामी मंगल राशि को देख रहा है, लेकिन शनि के साथ है। अत: आपको बात-बात पर गुस्सा आ सकता है। कोशिश करें कि कोई बेवजह आपके गुस्से से परेशानी में न पड़े। महीने के पहले पक्ष में आप स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। छोटे काम के लिए भी बड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियाँ कुछ बेहतर होंगी फिर भी वाहन आदि चलाते समय सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। इस समय में अधिक उत्साही होकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। 

उपचार: परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को चोला चढ़ाएँ।

वृषभ अगस्त राशिफल २०१४

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप बड़े दिनों से कोई अच्छा फ़ोन खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए यह एक अच्छा समय रहेगा। लेकिन ध्यान ये रखना है कि पुराना फोन गुमने न पाए। इस समय कम दूरी की यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। घरेलू चीज़ों को लेकर कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें। 

उपचार: कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में कन्याओं को भोजन करवाएँ।

मिथुन अगस्त राशिफल २०१४

हालांकि इस समय आप हर काम को बहुत ही सावधानी से निबटाने का प्रयास करेंगे, फिर भी माह की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। इस समय फ़ोन या लैपटॉप में कोई कमी आ सकती है। लेकिन ध्यान इस बात का रखना है कि गुस्से में आकर इन चीज़ों को तोड़ें न क्योंकि महीने की शुरुआत में कुछ बेकार के भी खर्चे सामने आ सकते हैं। कुछ आर्थिक और पारिवारिक परेशानियाँ भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता आएगी। 

उपचार: हनुमान मंदिर में लाल फल या सब्ज़ी दान करें।

कर्क अगस्त राशिफल २०१४

महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। लेकिन इस समय अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा। विशेषकर, बदलते मौसम के दुष्प्रभाव से स्वयं को बचाएँ। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों में सावधानी से काम करने की ज़रूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएँ इस समय भी रह सकती हैं। 

उपचार: शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा।

सिंह अगस्त राशिफल २०१४

सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों में सावधानी बरतने की सलाह मैं आपको दूँगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। यथा संभव बेकार की यात्राओं से बचें। इस समय कुछ बेकार के खर्चे सामने आ सकते हैं। जबकि माह का दूसरा भाग अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। आपकी समस्याएँ बहुत हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना ज़रूरी होगा। 

उपचार: नित्य ११ बार गायत्री मंत्र का जप करें।

कन्या अगस्त राशिफल २०१४

महीने का पहला भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आप कुछ अच्छे अनुबंध कर सकते हैं, लेकिन शनि मंगल की धन भाव में युति को देखते हुए यही कहना चाहूँगा कि आँख मूंदकर पैसा निवेश करने से बचें। वैसे तो प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सूर्य और मंगल दोनों की पंचम में दृष्टि के कारण आपस में लड़ाइयाँ भी हो सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना ज़रूरी होगा। 

उपचार: गाय को हरा चारा खिलाएँ।

तुला अगस्त राशिफल २०१४

वैसे तो ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन बेवजह गुस्सा न करें। अपने प्रियजनों की भावनाओं को समझें और वाहन सावधानी से चलाएँ। जब कभी भी स्वास्थ्य कमज़ोर लगे, तो फटाफट डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। महीने के दूसरे भाग में भी लाभ की स्थितियाँ सुदृढ़ बनी रहेंगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। 

उपचार: किसी गरीब को काले उड़द की दाल का दान करें।

वृश्चिक अगस्त राशिफल २०१४

इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्राएँ हो सकती हैं, लेकिन यह जांचना ज़रूरी होगा कि इन यात्राओं से कितना फ़ायदा हो रहा है। हालांकि इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से मिलने में फायदा भी होगा। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएँ दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना ज़रूरी होगा। वहीं महीने का दूसरा भाग कार्य व्यापार के लिए काफ़ी अनुकूल है। इस समय आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

उपचार: पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

धनु अगस्त राशिफल २०१४

महीने के प्रथम पक्ष वाले दिन आपके लिए ज़्यादा अनुकूलता लिए हुए नहीं हैं। इस समय जहाँ तक सम्भव हो यात्राओं से बचें और वाहन आदि सावधानी से चलाएँ। इस समय आपके वाहन में भी कुछ खराबी आ सकती है। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएँ काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएँ मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक मामलों से आपका लगाव होगा। कोई दूर की यात्रा भी हो सकती है। इस समय किसी अच्छी पुस्तक को पढ़ने का मौका मिलेगा। 

उपचार: सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा।

मकर अगस्त राशिफल २०१४

इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि सूझ बूझ के साथ निर्णय लेने से व्यापार व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होने के योग हैं। लेकिन जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त रख सकता है। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूल नहीं है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना बहुत ज़रूरी होगा। इस समय संयम से काम लेने की आवश्यकता है। 

उपचार: परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें।

कुम्भ अगस्त राशिफल २०१४

महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आप उन परेशानियों को दूर करने में समर्थ्य होंगे जिनसे आप पिछले दिनों से जूझते आ रहे हैं। इस समय आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफ़ल रहेंगे। कामों में सफ़लता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की सम्भावनाएँ बन रही हैं। लेकिन महीने के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम लेने की ज़रूरत है। इस समय कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार और स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। 

उपचार: बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

मीन अगस्त राशिफल २०१४

वैसे तो यह महीना आपके लिए बढ़िया रहेगा, लेकिन अप्रिय संभाषण और आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा। महीने के पहले भाग में संतान या शिक्षा को लेकर चली आ रही समस्याएँ दूर हो सकती हैं। आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। महीने का दूसरा भाग अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। आपकी सारी समस्याओं का समाधान इस समय मिल सकता है। समस्याओं से निजात मिलेगी। न केवल मान सम्मान बढ़ेगा बल्कि पदोन्नति भी सम्भव है। 

उपचार: विष्णु भगवान के मंदिर में संतरे दान करना शुभ रहेगा।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने अगस्त के महीने को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!


आज का पर्व!

आज का दिन बहुत ही शुभ है क्योंकि इस दिन गणेश जी के भक्त श्री वैनायकी गणेश चतुर्थी का व्रत करेंगे। इस पावन पर्व के बारे में विस्तार में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: मासिक गणेश चतुर्थी २०१४

जानिए आज के दिन के बारे में सब कुछ सिर्फ एक जगह। शेयर मार्केट, सर्राफ़ा बाज़ार, आज का पंचांग, और भी बहुत कुछ जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: दैनिक ज्योतिषीय सहायक

Read More »

दैनिक ज्योतिष सहायक (३१.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज बृहस्पतिवार का दिन है। आज का दिन शुभ कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:४१ प्रात: पर तथा सूर्यास्त १९:१३ सांय: काल में होगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज का पंचांग आपके लिए अपने साथ क्या विशेष लेकर आया है। यह जानने के लिए आज के पंचांग पर नज़र डालते हैं।
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. आज चतुर्थी तिथि, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है।
  4. चन्द्रमा प्रातः ०९:४६ तक सिंह राशि में रहेंगे (दिल्ली) और उसके बाद कन्या राशि में संचार करेंगे।


FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


राहुकाल में कोई भी नया काम शुरू न करें, काम अगर पहले से शुरू हो चुका है तो उसे रोके नहीं बल्कि करते रहें।

दिल्ली में आज का राहुकाल १४:०८ से लेकर १५:५० के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत और पूजन


अपनी जन्मकुंडली में गुरु ग्रह के दोष शांत करने के लिए आज के दिन बृहस्पति देव का व्रत, पूजन दर्शन करना बेहद शुभ फल प्रदान करता है। गुरुवार के दिन विष्णु जी के व्रत और पूजा का विधान है।

आज विनायकी श्री गणेश चतुर्थी है जिसके स्वामी भगवान गणेश हैं। आज भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से आपके सारे दुःख दूर होंगे।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


अगर आप किसी भी तरह का खरीदने-बेचने का कार्य करते हैं तो आज आप के लिए दिन के समय शुभ चौघड़िया (दिल्ली) इस प्रकार रहेंगी। व्यापारी वर्ग, शेयर बाजार और मंडियों में आढ़तियों के लिए यह समय विशेष शुभ रहेगा। 

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

शुभ - ०५:४१ से ०७:२३
चल - १०:४६ से १२:२७
लाभ - १२:२७ से १४:०८
अमृत - १४:०८ से १५:५०

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी:

शुभ - १७:३१ से १९:१३
अमृत - १९:१३ से २०:३१
चल - २०:३१ से २१:५०
लाभ - ००:२७ से ०१:४६


उपरोक्त समय काल में आप शेयर बाज़ार अथवा थोक बाजारों में क्रय विक्रय के कार्य कर सकते हैं।

आज के मुहूर्त


आज के दिन में निम्न कार्यों के लिए मुहूर्त की शुभता बनी हुई है। मुहूर्त की शुभता में सभी आवश्यक शुद्धियों का ध्यान रखा गया है।

आज के दिन बनने वाले अशुभ मुहूर्तों का समयकाल इस प्रकार है। कार्यों में बाधाओं और असफलताओं से बचने के लिए जहाँ तक हो सके निम्न योगों के समय काल में कोई शुभ काम शुरू न करें।

भद्रा तिथि - आज १३:४६ बजे तक रहेगी।
ययिजय योग - आज १३:४६ बजे से अगले दिन सूर्योदय तक।

अन्य मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाज़ार को भाग्य और सितारों का खेल कहा जा सकता है। यदि आप शेयर बाज़ार से नियमित रूप से जुड़े हुए हैं और शेयर बाज़ार के उतार चढ़ावों पर अपनी पैनी नजर बनाये रखते हैं। आज के दिन शेयर बाज़ार कैसा रहने वाला है, यह सिर्फ एक क्लिक से जाना जा सकता है। जानने के लिए क्लिक करें:

जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा


आज का सर्राफा बाजार का भविष्‍यफल


आज दिल्ली में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। चाँदी के भावों में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

सोने तथा चाँदी दोनों में भारी गिरावट आएगी।

आज आपके लिए सितारों की चाल कैसी रहने वाली है। यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: आज का राशिफल
Read More »

2 मिनट ज्योतिष कोर्स - जानिए क्या है स्‍वामित्‍व सिद्धान्‍त

बेहद सरलता से ज्योतिष सीखें बस २ मिनट में ज्योतिषी पुनीत पाण्डे के साथ। आज अपनी 2 मिनट ज्योतिष कोर्स की शृंखला द्वारा हम आपको ‘स्‍वामित्‍व सिद्धान्‍त’ के रहस्य बताएंगे और वो भी बहुत कम समय मेंI अपनी ज्योतिषीय कुशलता को निखारें सिर्फ २ मिनट में और वो भी बिल्कुल मुफ़्त।

आप इस पाठ की वीडियो नीचे देख सकते हैं- 




राजयोग की चर्चा करते वक्‍त स्‍वामित्‍व या डिस्‍पोजिटर सिद्धान्‍त की चर्चा की थी। वह एक महत्‍वपूर्ण सित्द्धान्‍त है और अक्‍सर ज्‍योतिषीयों को मैंने गलती करते हुए देखा है। स्‍वामित्‍व सिद्धान्‍त के अनुसार किसी ग्रह की शक्ति बहुत हद तक उसकी स्थित होने वाली राशि के स्‍वामी के ऊपर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर माना कि कोई ग्रह उच्‍च का है परन्‍तु वह एक ऐसी राशि में स्थित है जिसका स्‍वामी नीच या किसी अन्‍य कारण से कमज़ोर हो रहा हो। ऐसी स्थिति में उच्‍च ग्रह अपनी क्षमता अनुसार फल नहीं दे पाएगा। यह एक अति महत्‍वपूर्ण सूत्र है और इसे कभी भूलना नहीं चाहिए। ग्रह की ताकत कभी भी बिना डिस्‍पोजिटर देखे नहीं निर्धारित करनी चाहिए। कुण्‍डली की कुछ स्थितियों में डिस्‍पोजिटर सिद्धान्‍त बहुत महत्‍वपूर्ण हो जाता है खासकर कि जब कई ग्रह एक ही राशि में बैठे हों।

एक उदा‍हरण कुण्‍डली से समझाता हूँ। इस कुण्‍डली में गुरु, शुक्र और बुध पहले भाव में सिंह राशि में बैठे हैं। ज्‍योतिष का सिद्धान्‍त है कि शुभ ग्रह केन्‍द्र स्‍थानों में बहुत शुभ होते हैं। यह एक प्रकार का शक्तिशाली राजयोग है। लेकिन यहाँ एक बात ध्‍यान देने वाली है कि ये तीनों ग्रह सिंह राशि में बैठे हैं और डिस्‍पोजिटर यानि कि सिंह राशि का स्‍वामी सूर्य बारहवें भाव में बैठा हुआ है जोकि किसी भी ग्रह के लिए अच्छी स्थिति नहीं है। साथ ही यह सूर्य नीच के मंगल के साथ है और शत्रु शनि द्वारा देखा जा रहा है इसलिए डिस्‍पोजिटर सूर्य बहुत ही कमज़ोर है। इस कमज़ोर सूर्य की वजह से गुरु, शुक्र और बुध का बनाया हुआ राजयोग भंग हो गया।


इसी तरह उच्‍च या नीच के ग्रहों का अध्‍ययन करते समय इस सिद्धान्‍त को कभी भी भूलना नहीं चाहिए। नीचभंग राजयोग का मुख्‍य आधार भी डिस्‍पोजिटर सिद्धान्‍त ही है। जैसे किसी की कुण्‍डली में सूर्य उच्‍च का हो यानि की मेष का हो तो सबसे पहले यह देखना चाहिए कि मंगल कैसा है। अगर मंगल, जोकि सूर्य का डिस्‍पोजिटर है, कमजोर होगा तो सूर्य के उच्‍च होने के फ़ल नहीं मिलेंगे। इस तालिका के माध्‍यम से याद रखें कि कोई ग्रह उच्‍च या नीच हो तो किन ग्रहों का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए -

ग्रह
अगर उच्‍च हो
अगर नीच हो
सूर्य
मंगल
शुक्र
चंद्र
शुक्र
मंगल
मंगल
शनि
चंद्र
बुध
--
गुरु
गुरु
चंद्र
शनि
शुक्र
गुरु
बुध
शनि
शुक्र
मंगल

इन महत्‍वपूर्ण नियमों का अभ्‍यास करें। अगले एपीसोड तक, नमस्‍कार।

पुनीत पाण्डे

आप ज्योतिष, योग, और अध्यात्म आदि से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए -

Read More »

दैनिक ज्योतिष सहायक (३०.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज बुधवार का दिन है। बुधवार सौम्य दिन माना जाता है, साथ ही बुध, बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। अतः आज के दिन कार्य - व्यापार प्रारम्भ करने के लिए तथा किसी विवाद की स्थिति में संधि के लिए बेहतर दिन माना जाता है।

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:४१ प्रात: होगा तथा सूर्यास्त का समय १९:१३ सायंकाल का रहेगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 


आज का पंचांग आपके लिए अपने साथ क्या विशेष लेकर आया है। यह जानने के लिए आज के पंचांग पर नज़र डालते हैं।

  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. साथ ही आज तृतीया तिथि, पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र है। 
  4. चन्द्र सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।


FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


राहुकाल अवधि में कोई शुभ कार्य शुरू नहीं किया जाता है। अगर भूलवश ऐसा किया जाता है तो कार्य बाधित होता है और पूर्ण होने तक अड़चने बनी रहती है।

दिल्ली में आज का राहुकाल १२:२७ से लेकर १४:०९ के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


यहाँ ख़ास बात यह है कि यदि आप पहले ही काम को शुरू कर चुके हैं तो उसे रोकें नहीं बल्कि करते रहें। आशा है आप आज किसी मीटिंग या विशेष व्यक्ति से मिलते समय राहुकाल का निषेध करेंगे। 

आज के व्रत/पूजा 


आज का दिन भगवान विष्णु और गणेश को समर्पित होता है, यदि आपकी जन्म कुंडली में बुध या केतु की स्थिति ख़राब है तो आज के दिन गणेश, बुध, और केतु शांति के लिए अनुष्ठान कर सकते हैं। आज तृतीया तिथि है और तृतीया तिथि को माँ गौरी की पूजा करने का विधान है।

आज महिलाओं का प्रमुख त्यौहार हरियाली तीज है। आज के दिन विवाहित व अविवाहित महिलाएँ अपने जीवनसाथी की लम्बी उम्र के लिए, तथा मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए माँ पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


आप आज कोई खास काम शुरू करना चाहते हैं या फिर किसी नई योजना पर विचार विमर्श करना हो तो दिन के सबसे शुभ समयों का उपयोग करें और देखे की कैसे कार्य तेज़ी के साथ आगे बढ़ते हैं। या फिर आप व्यापारी वर्ग, फुटकर विक्रेता, फैक्ट्री मालिक अथवा आयात निर्यात के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और क्रय विक्रय का काम आप के यहाँ चलता ही रहता है, तो ऐसे में आप के लिए हम दिन के कुछ खास शुभ समय दे रहे हैं। इन अवधियों में आप क्रय विक्रय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:


लाभ - ०५:४१ से ०७:२२ तक
अमृत - ०७:२२ से ०९:०४ तक
शुभ - १०:४६ से १२:२७ तक
चल - १५:५० से १७:३२ तक

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेंगी:

लाभ - १७:३२ से १९:१३ तक
शुभ - २०:३२ से २१:५० तक
अमृत - २१:५० से २३:०९ तक
चल - २३:०९ से ००:२७ तक

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


ऊपर दिए गए समय कालों का उपयोग आप शेयर बाजार अथवा थोक बाज़ारों से बड़ी मात्रा में खरीद बेच का कार्य करने के लिए भी कर सकते हैं।

आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


यदि आप शेयर बाज़ार के पुराने निवेशक हैं और प्रतिदिन शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर आप बारिकी से नज़र रखते हैं। अथवा हो सकता है कि आप पहली बार शेयर बाजार में धन लगाने का सोच रहे हैं तो आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि आज शेयर बाजार कैसा रहने वाला है। यह आप यहाँ क्लिक कर जान सकते हैं।

जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा


आज का सर्राफा बाजार का भविष्‍यफल


सर्राफा बाज़ार से जुड़े कारोबारियों को प्रातःकाल से ही यह चिंता सताने लगती है कि आज बाज़ार की स्थिति कैसी रहेगी। सोने चांदी की कीमतों पर हमारा ज्योतिषीय अध्ययन क्या कहता है। आइये आपको बताते हैं- 

आज सोने तथा चांदी की स्थिति उत्साहजनक बनी हुई है, इसकी कीमतों में उछाल आने की अच्छी सम्भावना है। अतः लोगों का इनमे निवेश करना फायदेमंद रहेगा। 

आज आपका राशिफल क्या कहता है, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: आज का राशिफल
Read More »

दैनिक ज्योतिष सहायक (२९.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता 


आज मंगलवार का दिन है। आज के दिन विरोधियों, शत्रुओं के विरुद्ध कार्य करना मुहूर्त अनुसार उत्तम माना जाता है। कोर्ट केस और कचहरी के मामलों को निपटाने के लिए आज के दिन का खास प्रयोग किया जा सकता है। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:४० प्रात: होगा तथा सूर्यास्त का समय १९:१४ सायंकाल का रहेगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज का पंचांग आपके लिए अपने साथ क्या विशेष लेकर आया है। यह जानने के लिए आज के पंचांग पर नज़र डालते हैं:

श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 
  1. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  2. साथ ही आज द्वितीया तिथि, मघा नक्षत्र है। 
  3. आज ईद-उल-फ़ितर का पावन पर्व है।
  4. चन्द्र सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।
  5. बुध आज कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 
  6. आज के दिन बंगाल में मनसा देवी की विशेष पूजा की जाएगी।
FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


राहुकाल अवधि में कोई शुभ कार्य शुरू नहीं किया जाता है। अगर भूलवश ऐसा किया जाता है तो कार्य बाधित होता है और पूर्ण होने तक अड़चने बनी रहती हैं।

दिल्ली में आज का राहुकाल १५:५१ से लेकर १७:३२ के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


यहाँ ख़ास बात यह है कि यदि राहुकाल से पहले कार्य को शुरू किया जा चूका है तो उसे रोकते नहीं हैं बल्कि करते रहते हैं। आशा है आप आज किसी मीटिंग या विशेष व्यक्ति से मिलते समय राहुकाल का निषेध करेंगे।

आज के व्रत एवं पूजा 


आज भौम व्रत का पालन कर आप राम भक्त हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं। शनि साढ़ेसाती और शनि ढैय्या अथवा जन्मपत्री में मांगलिक दोष व मंगल ग्रह की अशुभता का नाश करने के लिए मंगलवार का व्रत किया जाता है।

आज आप जब प्रात: अपने इष्टदेव की पूजा करें तो साथ ही द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा की पूजा कर, दिन की पूर्ण शुभता प्राप्त कर सकते है।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


आप आज कोई खास काम शुरू करना चाहते हैं या फिर किसी नई योजना पर विचार विमर्श करना हो तो दिन के सबसे शुभ समयों का उपयोग करें और देखें कि कैसे कार्य तेज़ी के साथ आगे बढ़ते हैं । या फिर आप व्यापरी वर्ग, फुटकर विक्रेता, फैक्ट्री मालिक, अथवा आयात निर्यात के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और क्रय विक्रय का काम आप के यहाँ चलता ही रहता है, तो ऐसे में आप के लिए हम दिन के कुछ खास शुभ समय दे रहे हैं। इन अवधियों में आप क्रय विक्रय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेगी:

चल - ०९:०४ से १०:४५ तक
लाभ - १०:४५ से १२:२७ तक
अमृत - १२:२७ से १४:०९ तक
शुभ - १५:५१ से १७:३२ तक

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

लाभ - २०:३२ से २१:५१ तक


ऊपर दिए गए समय कालों का उपयोग आप शेयर बाज़ार अथवा थोक बाज़ारों से बड़ी मात्रा में खरीद बेच का कार्य करने के लिए भी कर सकते हैं।

सामान्य मुहूर्त


आज अपनी किसी खास मीटिंग में आपको जाना है या फिर किसी बड़ी योजना पर निर्णय लेना है, या अपने काम का कहीं प्रदर्शन करना है, और भी न जाने आज आपके ऐसे कितने ज़रुरी काम होंगे जिसके लिए आप आज के दिन की शुभता/अशुभता जानना चाहते होंगे। आज बनने वाले शुभ योग इस कार्य में आपकी मदद कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आज कौन से शुभ/अशुभ योग बन रहे हैं। ये योग अपने नाम के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

आज गण्डमूल है अतः कोई नया और शुभ कर्म ना ही करें तो अच्छा है। 

आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


यदि आप शेयर बाज़ार के पुराने निवेशक हैं और प्रतिदिन शेयर बाज़ार के उतार-चढ़ाव पर आप बारीकी से नज़र रख़ते हैं; अथवा हो सकता है कि आप पहली बार शेयर बाज़ार में धन लगाने का सोच रहे हैं तो आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे की आज शेयर बाज़ार कैसा रहने वाला है। 

जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा 

आज का सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


सर्राफा बाज़ार से जुड़े कारोबारियों को प्रातः काल से ही यह चिंता सताने लगती है कि आज बाज़ार की स्थिति कैसी रहेगी। सोने चांदी की कीमतों पर हमारा ज्योतिषीय अध्ययन क्या कहता है। आइये आपको बताते हैं:

आज सोने में स्थिति उत्साहजनक नहीं बनी हुई है इसमें गिरावट आ सकती है। तथा चांदी में भी बेहतर स्थिति न होने के कारण गिरावट देखी जा सकती है।

अब बात करते हैं दिन की सबसे ज़रूरी चीज़ की, जो है आज का राशिफल। यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: आज का राशिफल 
Read More »

बुध ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश (जुलाई २९, २०१४) - क्या बुद्ध शुभता लाएगा?

ग्रहों का राजकुमार बुद्ध ग्रह कर्क राशि में गोचर कर रहा है। इसका सौम्य स्वभाव ज़्यादातर लोगों के लिए शुभ फ़लदायी ही होता है। लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि इस बार बुद्ध ग्रह का गोचर कैसे फ़ल देने वाला रहेगा? इन प्रभावों को विस्तार से जानने के लिए ‘पं. हनुमान मिश्रा’ द्वारा दी गयी ज्योतिषीय गणनाओं को पढ़ें।

बुध ग्रह २९ जुलाई २०१४ को कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

बुध २९ जुलाई, मंगलवार के दिन ०५:४० प्रात: कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध १ अगस्त से मार्गी होकर २६ अगस्त को अस्त हो जायेंगे। तथा इस राशि में बुध की स्थिति १२ अगस्त रात्रि ०९:०७ बजे तक रहेगी। बुध ग्रहों में राजकुमार का स्थान रखते है। बुध को सौम्य ग्रहों में शामिल किया जाता है। शुभ ग्रहों के साथ होने पर बुध शुभ होते है तथा अशुभ ग्रहों से युति होने पर ये अशुभ फल प्रदान करते हैं। बुध आपको व्यवहार कुशलता का गुण देते है। सही समय पर सही निर्णय लेने की योग्यता आप में बुध के प्रभाव से ही आती है। 
ज्योतिष शास्त्र में बुध को चन्द्र की माता का स्थान प्राप्त है। साथ ही बुध चन्द्र से शत्रु सम्बन्ध रखते है। शत्रु सम्बन्ध होने से यह तो स्पष्ट हो गया कि माता-पुत्र के सम्बन्ध बहुत मधुर नहीं है। कर्क राशि में गोचर की अवधि में बुध, सूर्य और गुरु के साथ युति बनाएंगे तथा शनि ग्रह से दृष्टि सम्बन्ध स्थापित करेंगे। बुध का राशि परिवर्तन सभी राशि के व्यक्तियों के जीवन की घटनाओं को प्रभावित करेगा। 
बुद्ध के कर्क राशि में गोचर के प्रभाव विस्तार से जानने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: बुद्ध का कर्क राशि में गोचर (जुलाई २९, २०१४)
Read More »

साप्ताहिक प्रेम-सम्बन्ध राशिफल (जुलाई ७ - जुलाई १३) - इस हफ़्ते प्यार आपके लिए क्या लाया है?

जानना चाहते हैं कि क्या इस हफ़्ते प्यार आपके दरवाज़े पर दस्तक देगा? तो आप बिल्कुल सही जगह आये हैं। यहाँ हमारी निपुण ज्योतिष रेखा कल्पदेव आपको बताएंगी इस हफ़्ते आपके प्रेम संबंधों के बारे में। यह लेख पढ़िए और अपने प्रेम संबंधों में और मिठास घोलिये। 



FREE matrimony & marriage website

मेष:
सप्ताह का आरम्भ प्रेम सम्बन्धों के लिए अनुकूल है। मित्रों के सहयोग से आपसी स्नेह और सहयोग में वृद्धि होगी। मेल-मिलाप और घूमने-फिरने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया मित्र भी बन सकता है। मित्रता प्रेम सम्बन्धों का रुप ले सकती है। मन में किसी प्रकार का संदेह न रखें। विश्वास के साथ संबन्धों में आगे बढ़ें। सप्ताह के अंतिम भाग में क्रोध करने से बचना, मित्र वर्ग से रिश्तोँ में मिठास को बढ़ायेगा। दिनों - दिन आपसी विचारों के मतभेद दूर होंगे और एक-दूसरे को समझने का पर्याप्त समय आपको मिलेगा।

वृषभ
स्नेह संबंधों में उतार चढ़ाव के योग बने हुए हैं, आपके मन में अनुराग, प्रीति क़े प्रति उत्साह और उमंग सामान्य से कुछ कम रहेगा। परन्तु धैर्य से काम लेने से सब पहले की तरह हो जाएगा। सकारात्मक ऊर्जा में किसी प्रकार की कमी न करते हुए, स्थिति पर नियंत्रण बनाये रखा जा सकता है। सप्ताह मध्य में रुठने-मनाने की स्थिति बने तो पीछे न हटे। आप प्रेम-प्यार में अपने मित्र की ख़ुशी और मांगो का आप विशेष ध्यान रखते है। यही सोच आपके सुखों को बढ़ाएगी। 

मिथुन:
सप्ताह की शुरुआत संबंधों के लिए अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में वृद्धि भी हो सकती है। आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके सामने इज़हार करने का यह उचित समय है। आपको अपने प्रेमी की ओर से कीमती उपहार आदि इस सप्ताह में मिलने की संभावना बन रही है। आप पूरी तरह से अपने साथी के प्रति समर्पित रहेगें। उसकी हर छोटी से छोटी बात आपके ऊपर अत्यधिक प्रभाव डाल सकती है। सप्ताह मध्य में प्रेम संबंधों में सुख की कमी का अनुभव आपको होगा। साथी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। अंतिम भाग में ध्यान रखें की बातोँ को बेवजह तुल देना सही नहीं होगा। 

कर्क:
सप्ताह के शुरूआती दिनों में आप किसी मित्र की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। अपने किसी खास मित्र को अपने दिल की बात कहने के लिए समय सहयोग कर रहा है। पर यह शुभता सीमित समय के लिए है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपसी विश्वास की कमी से रिश्तोँ मे मिठास कुछ कम हो होगी। सम्बन्ध टूट सकते है। इस समय में बन रहे अशुभ योग आपकी भावनाओं को आहत करेंगे। इस अवधि में बनने वाले प्रेम सम्बन्धों कि आयु अधिक लंम्बी नहीं होगी। परन्तु इससे पूर्व चले आ रहे प्रणय सम्बन्ध मामूली उतार-चढाव के बाद पहले के समान हो जाएंगे। 

सिंह:
सप्ताह अवधि में अपनी महत्वकांक्षों पर नियन्त्रण रखें, रिश्तों को अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करें। कामकाज से समय निकाल कर अपने मित्र-प्रेमी के साथ मनोरंजक स्थलों पर समय बिताने जा सकते हैं। दूरस्थ मित्र से बातचीत से संबन्ध मज़बूत बनेगे। कार्य की अधिकता परिणय को आगे बढ़ाने में बाधक बन सकती है। सप्ताह के अंत में विवाहित जीवन साथी के साथ निकट स्थानों की यात्राओं के कार्यक्रम बना कर, रिश्तों को एक नई ऊर्जा देने में सफल रहेंगे। सप्ताह का समापन सुखद और रोमांचकारी रहने के योग है। ऐसे में अपने प्रेमी कि खुशी से आपके मन भी प्रसंन रहेगा। 

कन्या:
यह सप्ताह प्यार-मोहब्बत के लिए ज़्यादा अनुकूल नही रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना ही रह सकता है। परिवार का कोई सदस्य इस मामले में दखलंदाजी कर सकता है। इससे घर का माहौल बिगड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपमें विश्वास की कमी रहेगी। इस अवधि में अपने साथी के साथ बातचीत में मधुरता का भाव बनाये रखें। क्रोध से तनाव बढ़ेगा, ओर मानसिक चिंताओं में भी बढ़ोत्तरी होगी। विवाहित इस समय में सुखद जीवन का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। अपने जीवन साथी को इस हफ्ते कोई उपहार देने से आपसी ख़ुशी को दोगुणा करने में सहायता मिलेगी। 

तुला:
प्रेम - प्यार में भाग्य का सहयोग बना हुआ है। फिर भी आपके मन में अपने मित्र- प्रेमी को लेकर कुछ संदेह-शक का भाव है। उसे जल्द से जल्द अपने मन से निकाल कर बाहर फेंक दे। सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार होगा, दाम्पत्य जीवन में कदम रख चूके व्यक्तियोँ के लिये भी यह समय कष्ट लेकर आ सकता है। ग्रहों की अशुभता का प्रभाव तनाव और मानसिक संताप दे सकता है। क्रोध करना सही नहीं होगा, अपने जीवन साथी को सही मानना ही पारिवारिक शांति को बनाऐ रखने मेँ सहयोग करेगा।

वृश्चिक:
किसी नए प्रेमी का आगमन आपके जीवन में हो सकता है। समय बहुत शुभ है, यह मित्रता- सम्बन्ध दीर्घकालीन होगी। गृहस्थ व्यक्तियों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत मधुर होगी, हॅंसी - मजाक से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मध्य भाग में जीवन साथी के असामान्य व्यवहार से आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पुराने प्रेम सम्बन्धों की लिये यह परीक्षा कि घड़ी होगी। अपने प्रेमी पर विश्वास करें या न करे, यह निर्णय लेना आपके लिये कठिन होगा।

धनु:
प्रेम संबंधों के लिए यह समय आपके अनुकूल रहेगा। जिन्हें अभी तक जीवन में प्रेम का अनुभव नहीं हुआ है, तो यह समय इसमें सहायक सिद्ध हो सकता है। प्रेम में पवित्रता और विश्वसनीयता के भाव बनाये रखें। अन्यथा संबंधों की प्रगाढ़ता में कमी आ सकती है, और सम्बन्ध टूट भी सकते है। विवाहित व्यक्तियों को अपने जीवन साथी के साथ भ्रमण के अवसर मिलेंगे, दूर-दराज के किसी व्यक्ति से भावनात्मक लगाव हो सकता है। सप्ताह विशेष में आपको अपने से ऊँचे दरजे के व्यक्तियोँ के साथ सम्बन्ध बनाने के अवसर प्राप्त हो सकते है। 

मकर:
नविन प्रेम सम्बन्ध बनने से मन में उत्साह और उल्लास बना रहेगा। नए रिश्तों का दिल खोल कर स्वागत करें, पुराने किसी रिश्ते से तुलना करने से बचें, इस अवधि विशेष में आपका पूरा ध्यान अपने कामकाज पर केंद्रित होने के योग भी बने हुए है। जीवन में कार्यों के साथ साथ रिश्तों की विशेष एहमियत को स्वीकार करते हुए, दोनोँ में समन्वय बनाकर रखें। विवाहित जीवन का यापन कर रहे व्यक्तियो के लिए सुख और स्नेह की स्थिति बनी हुई है। साथ ही यह समय मनोरंजन करने, मूवी देखने, मित्रों से मिलने और अपने प्रेमी साथी के साथ अपने शौक पूर करने के लिए भी विशेष रूप से शुभ बनी हुई है। 

कुम्भ:
अविवाहितों के लिए इस सप्ताह के मध्य कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेमियों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। अपने साथी की भावनाओं को समझें और उसका सम्मान करें। प्रेम प्रसंगों के लिए सप्ताह मिला जुला रह सकता है। गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को साथी को समय ना देने की वजह से दूरियाँ बढ़ सकती हैं। बातचीत को दूरियाँ मिटाने का माध्यम बनाएँ। आपके प्रेमी और आपके मध्य इस समय में अगर किसी प्रकार का कोई वैचारिक मतभेद उभर कर सामने आता भी है, तो उसे उसी समय बातचीत से दूर कर दें। वरना बाद में बात विवाद का रुप ले सकती है। 

मीन:
प्रेम- प्रसंग के प्रबल योग बन रहे है। एक-दूसरे की भावनाओं, विचारों और व्यक्तिगत रुचियों को समझने जानने के प्रयाप्त अवसर प्राप्त होंगे, उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। प्रेमियों के लिए स्थिति सुखद और अनुकूल बनी हुई है। दाम्पत्य जीवन का निर्वाह कर रहे व्यक्तियों को इस सप्ताह में अपने जीवन साथी के साथ होने पर अपने अहम् पर नियंत्रण रखे, अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इस समय में आपका जीवन साथी अगर आपसे नाराज भी होता हैं तो उसकी नाराज़गी को दूर करें, दोस्ती और मित्रों में बढ़ोत्तरी के लिए समय की शुभता बनी हुई है।

रेखा कल्पदेव
Read More »

साप्ताहिक राशिफल ( जुलाई २८ से अगस्त ३, २०१४) - यश और धन लाएगा यह सप्ताह!

क्या आप सोच रहे हैं कि आपका आने वाला हफ्ता कैसा रहेगा? आपके आने वाले समय से जुड़े सारे सवालों के जवाब लाया है, सप्ताहिक राशिफल। ज्योतिषी ‘हनुमान मिश्रा’ द्वारा लिखा गया साप्ताहिक राशिफल पढ़ें और अपने आने वाले समय का अपने अनुसार नियोजन करें।

जानिए सभी राशियों के लिए जुलाई २८ से  अगस्त ३,२०१४ तक का साप्ताहिक राशिफल।



FREE matrimony & marriage website

मेष
सप्ताह के शुरुआत में कुछ घरेलू चिंताओं के चलते आपका उत्साह कुछ कम हो सकता है। हालांकि आप कई परेशानियों को दूर करने में सफल रहेंगे। इस समय आप भावुक होकर निर्णय लेने के मूड में रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में प्रियजनों के मामलों में शीघ्र उत्तेजित होने से बचें। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। कठिनाइयों पर आप आसानी से विजय प्राप्त कर पाएंगे।

वृषभ
इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। आपका उत्साह आपको विजय दिलाने का वादा कर रहा है। छोटी दूरी की यात्राएँ भी इस अवधि में आप कर सकते हैं। लेकिन अधीनस्थ लोंगों या छोटे भाई बहनों से विवाद करने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ घरेलू चिंताएँ रह सकती हैं। माता पिता को लेकर कुछ सकारात्मक चिंतन ज़रूरी होगा। सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लिए हुए है। आप परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

मिथुन
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फ़लदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत कुछ आर्थिक चिंताओं से हो सकती है। अत: मनोरंजन के साथ-साथ अब आप अपने आर्थिक पहलू पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। वाणी पर विशेष संयम रखना होगा साथ ही साथ व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा। सप्ताह का मध्य भाग वैसे आपके लिए अनुकूल रहेगा, अधीनस्थ लोगों और भाई बन्धुओं से नाराज़गी उचित नहीं होगी। सप्ताहांत थोड़ी सी चिंताएँ दे सकता है लेकिन कुछ शुभ समाचार मिलने के भी योग हैं।

कर्क
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में अधिक चंचलता से आपको बचना होगा। हालांकि आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों में सफलता मिलेगी। सप्ताह मे मध्य भाग में सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे, लेकिन अप्रिय सम्भाषण से आपको बचना होगा। सप्ताह कें अंतिम दिनों में मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। इसके बावजूद कोई पारिवारिक मामला तनाव दे सकता है।

सिंह
सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में कुछ मानसिक खिन्नता रह सकती है। या कुछ खर्चे बेवजह हो सकते हैं। इस समय भाई-बन्धुओं और मित्रों के साथ किसी भी तरह का विवाद करने से बचना होगा। सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य का खयाल रखना बहुत ज़रूरी होगा। निवेश में भी सावधानी रखें। सप्ताहांत में बेहतरी आएगी और आप अपने आत्मविश्वास के कारण चीजों को व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगे।

कन्या
सप्ताह की शुरुआत बेहतर ढंग से होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। चंद्रमा लाभ भाव में है, अत: आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। लाभ की सम्भावनाएँ मज़बूत रहेंगी। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचना होगा। इस समय किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फ़ायदे और नुकसान के बारे में जांच ज़रूर कर लें। हालांकि सप्ताहांत में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होगीं लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी ज़रूरी होगी।

तुला
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय कामों के सफल होने के योग बन रहे हैं। इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आप अधिकांश कार्यों में सफ़ल होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। सप्ताह के मध्य में मित्रों से सहयोग मिल सकता है। सप्ताह के अंत में हर मामलें में सावधानी ज़रूरी होगी। बेवहज की यात्राओं से बचें और जज़्बाती होकर किसी विवाद में ना पड़ें।

वृश्चिक
सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है, अत: पिछले दिनों जो परेशानियाँ थी वो कम होना शुरू हो जाएंगी। इस समय आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिहाज से भी सप्ताह शुभ है। इस समय किसी लम्बी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके कार्यों को प्रसंशा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। लाभ की भी प्रबल सम्भावनाएँ हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी, लेकिन सप्ताहांत में आप किसी बेकार के काम से जुड़ सकते हैं।

धनु
सप्ताह के पहले दिन आपको बड़ी संयमित दिनचर्या अपनानी होगी। इस दिन वाहन आदि सावधानी से चलाएँ। हालांकि अगले दिन से आपकी मेहनत धीरे-धीरे रंग लाने लगेगी। इस समय आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कामों में सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके मान सम्मान में भी इजाफ़ा होगा। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मज़बूत होंगे। लेकिन मित्रों की भावनाओं का खयाल रखना ज़रूरी होगा।

मकर
यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। जहाँ तक हो सके अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। निजी जीवन में कुछ परेशानियाँ रह सकती हैं। कभी आप निजी सम्बंधों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे तो कभी बहुत कठोर। इसलिए बेहतर होगा अपने पार्टनर के साथ कहीं मनोरंजन के लिए जाएँ। सप्ताहांत बेहतर परिणाम देने वाला और परेशानी मुक्त रहेगा लेकिन कार्यालय में संयमित व्यवहार करें।

कुम्भ
इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपका यही उत्साह आपके विरोधियों को धरासायी करता रहेगा। घरेलू जीवन सुखी रहेगा, लेकिन निजी जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। सप्ताह में मध्य में जल्दबाज़ी में कोई काम न करें। वाहन आदि सावधानी से चलाएँ। सप्ताहांत में संयमित दिनचर्या अपनाना ठीक रहेगा। गैर ज़रूरी यात्राओं से बचें।

मीन
सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू तनावों से मुक्ति मिलने वाली है। प्रेम प्रसंग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। आप मौज मस्ती के लिए समय निकाल पाएंगे। लेकिन संतान या शिक्षा के मामलों में लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। विरोधियों पर विजय पाने का ये अच्छा मौका है। लेकिन सप्ताहांत में संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

Read More »

दैनिक ज्योतिष सहायक (२८.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता 


आज सोमवार है। आज का दिन बहुत शुभ माना जाता है। श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। शुक्ल पक्ष शुभ कार्यों का प्रारम्भ करने के लिए विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। आप भी यदि किसी व्रत का संकल्प लेना चाहते हैं, कोई राशिरत्न धारण करना चाहते हैं तो आज के दिन की शुभता से लाभ उठा सकते हैं। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:४० प्रात: होगा तथा सूर्यास्त का समय १९:१५ सायंकाल का रहेगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आइये अब आपको आज का पंचांग बताते हैं। 
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. आज प्रतिपदा तिथि है और अश्लेषा नक्षत्र चल रहा है। 
  4. चन्द्र २१:०४ के बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। 

FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


ज्योतिष के अनुसार प्रतिदिन दिन भर में एक समय ऐसा आता है, जब कोई भी कार्य करना शुभ नहीं होता। यह काल राहुकाल के नाम से जाना जाता है। आप भी यदि आज किसी इन्टरव्यू पर जाने वाले हैं या आज आप किसी खास पेपर पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं तो राहुकाल समय का त्याग करें। 

दिल्ली में आज का राहुकाल ०७:२२ से लेकर ०९:०३ के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत और पूजन 


आज श्रावण सोमवार का दिन है। आज के दिन आप श्रावण सोमवार का व्रत कर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। विवाह योग्य कन्याओं के लिए यह व्रत विशेष फलदायक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जिन व्यक्तियों की कुंडली में चन्द्र के शुभ फल प्राप्त नहीं हो रहे हो, वे सभी आज चन्द्र देव की शुभता प्राप्ति के लिए आज के दिन के व्रत का पालन कर सकते हैं। 

आज की तिथि


आज की प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। आज अग्नि देव के दर्शन पूजन से दिन को विशेष शुभता दी जा सकती है। 

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


ज्योतिष शास्त्र में ऐसे सभी व्यक्ति जिनका जीवन वस्तुएँ खरीदने-बेचने या यात्राओं से जुड़ा है। उन सभी के लिए चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं। यदि आपको रोजमर्रा के जीवन में बहुत अधिक यात्रायें करनी पड़ती हैं या आप बड़े बाज़ारों से थोक में माल खरीदकर, मध्यस्थों को बेचने का कार्य करते हैं या फिर इसी प्रकार का अन्य कोई कार्य करते हैं, तो आप चौघड़िया का प्रयोग कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। चौघड़िया मुहूर्त समय शहर के हिसाब से बदलता है, क्योंकि इसकी गणना सूर्योदय के अनुसार होती है।

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

अमृत: ०५:४० से ०७:२२ तक 
शुभ: ०९:०३ से १०:४५ तक
चल: १४:०९ से १५:५१ तक
लाभ: १५:५१ से १७:३३ 
अमृत: १७:३३ से १९:१५ 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

शुभ: १९:१५ से २०:३३ तक 

उपरोक्त समय काल में आप शेयर बाजार अथवा थोक बाजारों में क्रय विक्रय के कार्य भी कर सकते है।

आज का शेयर बाजार का भविष्‍यफल


क्या आप प्रतिदिन यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आज शेयर बाजार के भावों का रुख क्या रहेगा। या फिर आप अभी इस क्षेत्र में धन विनियोजन करने से पहले सिर्फ इसके भाव परिवर्तनों की समीक्षा के लिए इसके भावों की जानकारी चाहते हैं। शेयर बाज़ार से जुडी आपकी सभी उत्सुकताओं का समाधान हम यहाँ शेयर बाज़ार का भविष्यफल देकर कर रहे हैं। आज के दिन शेयर बाजार कैसा रहने वाला है, यह सिर्फ एक क्लिक से जाना जा सकता है। जानने के लिए क्लिक करें- जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा

आज का सर्राफा बाजार का भविष्‍यफल


आज दिल्ली में सोने- चांदी की कीमतों में मज़बूती आ सकती है। बाजार की स्थिति 90 कही जा सकती है। आइये देखे की आज सर्राफा बाज़ार कैसा रहने वाला है। 

आज सोने-चांदी के भाव दिन के पहले भाग में ऊपर की ओर बने रहेंगे, दिन के दूसरे भाग में स्थिरता की स्थिति बनी रह सकती है। 

आज आपके लिए सितारों की चाल कैसी रहने वाली है। यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: आज का राशिफल 
Read More »

दैनिक ज्योतिष सहायक (२७.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज का दिन सरकारी कार्यों पर विचार विमर्श करने के लिए उत्तम रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्रों में शिक्षा आरम्भ करने के लिए भी आज के दिन की शुभता बनी हुई है। आज के दिन सोना क्रय करना भी उत्तम रहता है। आज के दिन आप आग्नेय दिशा अर्थात दक्षिण - पूर्व दिशा की ओर यात्रा शुरू कर सकते हैं। घर से प्रात: निकलते समय दक्षिण-पूर्व दिशा की और ७ कदम चलने के बाद अपने गंतव्य की यात्रा शुरू करें, दिनभर सकारात्मक बने रहेंगे। आरोग्य प्राप्ति के लिए आज आप सूर्य यंत्र का पूजन करें। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:३९ प्रात: तथा सूर्यास्त का समय १९:१५ सायंकाल का रहेगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आइये आपको अब आज का पंचांग बताते है। 
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण शुक्ल पक्ष का पहला दिन है। 
  2. शुक्ल पक्ष १० अगस्त तक रहेगा। 
  3. प्रतिपदा वृद्धि तिथि है। 
  4. पुष्य नक्षत्र चल रहा है। 
  5. आज चन्द्रमा स्वराशि कर्क में भ्रमण कर रहे हैं। 

FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


हिन्दू धर्म में यह माना जाता है कि आवश्यक कार्यों का विचार शुभ-अशुभ समय को ध्यान में रखते हुए ही करना चाहिए। राहुकाल में किसी अच्छे कार्य की शुरुआत करना सही नहीं माना जाता। आप भी अपने दैनिक कार्यों को करने से पहले एक बार राहुकाल पर नज़र डाल लें कि कहीं राहुकाल तो नहीं चल रहा है। दिल्ली के लिए आज का राहुकाल निम्न रहेगा।

दिल्ली में आज का राहुकाल १७:३३ से लेकर १९:१५ के मध्य रहेगा।


राहुकाल शुरू होने से पहले यदि आप किसी महत्वपूर्ण सभा में शामिल हो चुके हैं तो ऐसे में आपका सभा में शामिल होना अशुभ फलकारी नहीं होगा। बस आपको ध्यान रखना है कि आप सभा का आरम्भ उपरोक्त राहुकाल अवधि में न करें।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत और पूजन 


आज श्रावण शुक्ल पक्ष का प्रारम्भ हुआ है, आज नक्त व्रत (दिन भर कुछ न सेवन कर, सूर्यास्त के बाद के ७२ मिनट में भोजन कर व्रत करना नक्त व्रत कहलाता है) करना शुभ रहेगा। आज के दिन उड़ीसा राज्य में रोटक नामक व्रत किया जाता है। 

सूर्य देव पिता के कारक ग्रह हैं, आज सूर्य देव को अर्ध्य देने से पिता सुख में वृद्धि होती है। आत्मविश्वास वृद्धि के लिए आप आज सूर्यदेव का व्रत करें। प्रत्येक रविवार के दिन सूर्य नमस्कार करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति में सुधार होते हैं। चिकित्सकों के लिए आज के दिन सूर्य पूजा विशेष लाभ देती है। 

आज की तिथि


आज की प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। आज अग्नि देव के दर्शन पूजन से दिन को विशेष शुभता दी जा सकती है। 

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


यदि आप आज किसी नई योजना पर कार्य आरम्भ करना चाहते हैं, व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, या आपका व्यवसायिक यात्रा करने का विचार है, तो आज के दिन आप कुछ खास करने से पहले एक बार आज की चौघड़िया अवश्य देख लें। चौघड़िया मुहूर्त अनेक मुहूर्तों का एक समूह है, जिसे व्यक्ति विशेष अपने उद्देश्य के अनुसार प्रयोग कर सकता है। आयात-निर्यात, खरीद फरोख्त, और थोक बाज़ारों से जुड़े व्यक्तियों के लिए इसका उपयोग कुछ खास हो सकता है। यह आप पर है कि आप इसे किस प्रकार प्रयोग करते हैं। चौघड़िया मुहूर्त समय शहर के हिसाब से बदलता है क्योंकि इसकी गणना सूर्योदय के अनुसार होती है।

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

चल - ०७:२१ से ०९:०३ तक
लाभ - ०९:०३ से १०:४५ तक
अमृत - १०:४५ से १२: २७ तक
शुभ - १४:०९ से १५:५१ तक 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेंगी:

शुभ - १९:१५ से २०:३३ तक 
अमृत - २०:३३ से २१:५१ तक 
चल - २१:५१ से २३: ०९ तक 

उपरोक्त समय काल में आप शेयर बाजार अथवा थोक बाजारों में क्रय विक्रय के कार्य भी कर सकते है।

सामान्य मुहूर्त


आप रोज़ाना कुछ ऐसे कार्य करते होंगे जो बहुत बड़े तो नहीं पर बहुत महत्वपूर्ण होते होंगे। जैसे आप किसी नए टेंडर के लिए अपना भाव तय करना चाहते हैं। अपना मासिक टैक्स निर्धारित करना चाहते हैं या फिर किसी ऋण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इसी तरह अन्य बहुत से काम हो सकते हैं जिनका सफ़ल होना आपके भविष्य की सफलता का आधार बन सकता है। इस प्रकार के कार्यों के लिए आप आज के शुभ योगों से शुभता प्राप्त कर सकते हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में कार्य करने से सफलता की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं। 

सर्वार्थ सिद्धि योग - सूर्योदय से लेकर १८:०४ तक 

आज आपकी जन्मराशि आपसे क्या कह रही हैं, यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं: आज का राशिफल
Read More »

दैनिक ज्योतिष सहायक (२६.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश

दिन की शुभता


आज शनिवार का दिन है। साथ ही आज अमावस्या भी है। और उससे बढ़कर आज पुष्य नक्षत्र भी है। यह योग बहुत अदभुत योग है। ऐसा शुभ संयोग कम ही बनता है। आज शनि देव, पीपल देव की पूजा करें और साथ ही पितर कार्य किये जा सकते हैं। आज के दिन इन तीनों की पूजा करने से समस्त दोषों का शमन होता है। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:३९ प्रात: तथा सूर्यास्त का समय १९:१६ सायंकाल का रहेगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आइये आपको अब आज का पंचांग बताते है। 

  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. आज अमावस्या तिथि, पुष्य नक्षत्र है। 
  4. ०८: २८ से आज चन्द्रमा कर्क राशि में संचार करेंगे। 


आज का राहुकाल


प्रत्येक दिन में करीब ९० मिनट की अवधि ऐसी होती है कि जिसमें राहु का प्रभाव सबसे अधिक होता है। इस अवधि में राहु की अशुभता से बचने के लिए नए कार्यों को शुरू नहीं किया जाता। राहुकाल के विषय में यह मान्यता है कि राहु अपने दुष्प्रभाव से इस अवधि में शुरू किये गए कार्यों की शुभता को ग्रसित कर लेता है। जिसके परिणामस्वरूप कार्य के बाधित होने के योग बनते हैं। अत: आप इस अवधि में कार्य शुरू न करे। सावधानी रखने से अशुभता को टाला जा सकता है। 

दिल्ली में आज का राहुकाल ०९:०३ से लेकर १०:४५ के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 


आज के व्रत और पूजन 


आज के दिन पितरों के लिए स्नान-दान-श्राद्ध कर्म किये जा सकते हैं। आज के दिन शनि देव की पूजा करने और पीपल के पेड़ की जड़ो में प्रात: काल में जल देकर, सांयकाल में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। सावन माह की अमावस्या का अपना एक खास महत्व है। 

आज शनि अमावस्या और पुष्य नक्षत्र दोनों है। पुष्य नक्षत्र शनि देव का नक्षत्र है इसलिए आज शनि देव का पूजन करने से शनि साढ़ेसाती और शनि ढैय्या दोनों के कष्टों से मुक्ति मिलती है। आज आप जन्मपत्री में शनि दोषों से मुक्ति के लिए शनिवार का व्रत कर, शनि पीड़ा से राहत पा सकते हैं। 

आज अमावस्या तिथि के देव पितर देव है। आज शनैश्चरी अमावस्या, पुष्य नक्षत्र में अपने पितरों की मुक्ति के लिए प्रार्थना करें और हर प्रकार के पितृ दोष से मुक्ति पाएँ। 

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन कुछ ऐसे समय काल होते हैं जो बेहद शुभ होते है। इस अवधि विशेष में कार्य करने से कार्य को सहजता से पूरा किया जा सकता है और साथ ही सम्बंधित कार्य की सफलता भी बढ़ जाती है। इन समयावधियों को मुहूर्त के नाम से जाना जाता है। 

मुहूर्त के अंतर्गत एक अन्य मुहूर्त श्रेणी आती है जो चौघड़िया कहलाती है। चौघड़िया मुहूर्त को सभी व्यक्ति दैनिक जीवन में किसी न किसी प्रकार से प्रयोग कर लाभ उठा सकते है। जैसे व्यापारी वर्ग लाभ और अमृत चौघड़िया में अपने सौदे तय कर शुभता प्राप्त कर सकते हैं तो परिवार में किसी का जन्मदिन शुभ चौघड़िया में मना कर पारिवारिक कार्यों में शुभता प्राप्त की जा सकती है। निवेशक, शेयर ब्रोकर, आढ़ती तथा अन्य मंडियों से जुड़े व्यक्ति भी इसे उपयोग में लाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। 

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

शुभ - ०७:२१ से ०९:०३ 
चल - १२:२७ से १४:०९ 
लाभ - १४:०९ से १५:५१ 
अमृत -१५:५१ से १७:३४ 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी:

लाभ -१९:१६ से २०:३४ 
शुभ - २१:५१ से २३:०९ 

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


ऊपर दिए गए समय कालों का उपयोग आप थोक बाजारों से बड़ी मात्रा में खरीद बेच का कार्य करने के लिए भी कर सकते हैं।

सामान्य मुहूर्त


आज शनिवार, अमावस्या और पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। आज के दिन की विशेषता का आप अवश्य लाभ उठाये। आज के दिन इसकी अवधि निम्न रहेगी। 

पुष्य अमृत योग - १५:१० से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक 

आज आपकी जन्मराशि आपसे क्या कह रही है, यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं: आज का राशिफल
Read More »

बुध का कन्या राशि में गोचर (अगस्त २९, २०१४) - कैसा रहेगा बुध का प्रभाव?

बुध का गोचर कन्या राशि में २९ अगस्त २०१४ को हो रहा है। आईये जानते हैं कि इस गोचर से क्या होगा हमारे ग्रहो पर प्रभाव। इस लेख में ज्योतिषी ‘रेखा कल्पदेव’, हमे बुध के कन्या राशि में होने वाले गोचर के प्रभाव और उससे आने वाले परिवर्तन के बारे में बता रही हैं।

अगस्त २९, २०१४ को बुध उदय कन्या राशि में हो रहा है


नवग्रहों में बुध ही केवल एक ऐसे ग्रह हैं जो अपनी राशि में उच्चस्थान प्राप्त करते हैं। शेष सभी ग्रह शत्रु राशि में उच्चस्थ होते हैं। बुध को मिथुन और कन्या दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। कन्या राशि बुध की उच्च राशि है। इसी कन्या राशि में बुध २९ अगस्त २०१४, १५:३९ मध्यान्ह काल, उतरा फाल्गुनी नक्षत्र काल में प्रवेश कर रहे है। तथा बुध २० सित्तम्बर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

FREE matrimony & marriage website

कोई भी ग्रह जब राशि बदलता है तो उस ग्रह से प्राप्त होने वाले फलों में भी बदलाव आता है। ऐसे में साथ ही अन्य ग्रहों से प्राप्त हो रहे परिणाम भी स्वत: बदल जाते है। ग्रहफलों के इस परिवर्तन का कारण ग्रहों का आपस में स्थिति, युति और दृष्टि सम्बन्ध बनाना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, वाणी, ज्योतिष, गणित, व्यापार, लेखन, बहीखातों का रख-रखाव करने वाले, शिक्षक, पुस्तक- विक्रेता, संचार के साधन आदि का कारक ग्रह है। बुध का यह बदलाव निश्चित रूप से उपरोक्त सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के जहन में अपना असर छोड़ जाएगा। संभावित है कि कुछ लाभान्वित हों और उन्हें बुध ग्रह को शुक्रिया करना भी याद न रहे और कुछ के लिए यह परिवर्तन बहुत अच्छा न रहे। कन्या राशि में बुध किस प्रकार के फल देने वाले है, यह जानने का इन्तजार अब समाप्त होता है। हम यहाँ बताने जा रहे है कि बुध का यह बदलाव फलदायी है या नहीं - आइये जानिये।

यह राशिफल आपकी जन्मराशि (चन्द्र स्थित राशि) के अनुसार लिखा। अपनी जन्मराशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें- राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

बुध का छठे भाव पर संचार अच्छे फलों के लिए जाना जाता है। इस भाव में बुध राहु के साथ युति कर रहे हैं। इसके फलस्वरूप आप बुद्धि और नीति के बल पर अपने विरोधियों को परेशान करने का मौका नहीं देंगे। आपकी बुद्धि और विवेक की प्रशंसा आपके शत्रु भी करेंगे। समय की शुभता में समझ-बूझ का व्यापक प्रभाव बना हुआ है। निर्णय लेने में किसी प्रकार की दिक्कत आपको इस समय नहीं होगी। संचार और मिडिया क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लगन से किये गए सभी प्रयास इस अवधि में सफल रहेंगे। सफलता की सीढियाँ चढने की स्थिति बनी हुई है। नया वाहन लेने या भौतिक सुख -सुविधा की कोई नई वस्तु क्रय कर आप अपने घर की शोभा बढ़ा सकते है। 

वृषभ राशि 

गोचर में पंचम भाव पर बुध अनुकूल फल नहीं देता। कोई नया सम्बन्ध आपके दिल को ठेस पहुँचा सकता है। जल्दबाजी में दिल लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले। अवधि विशेष में भावुकता में लिए गए निर्णय व्यापारिक हानि का कारण बनेगे। शत्रु प्रबल हो रहे हैं, सावधानी रखे। व्ययों की अधिकता आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है। बैंक या शेयर बाजार में किसी प्रकार का लेन -देन करते हुए विशेष सतर्कता से काम ले। गृहस्थ जीवन में अनुकूलता बनी हुई है। भाग्य पर निर्भरता छोड़, पुरुषार्थ से काम लेना मुश्किल समय से बाहर निकालेगा। 

मिथुन राशि 

सुख भाव में बुध शुभ फलदायी माने जाते है। बुध-सूर्य का एक साथ होना आपके परिवार की सुख -शांति को बढ़ायेगा। शिक्षा और बैंक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को पद लाभ प्राप्त हो सकता है। यह समय धन और आपकी आर्थिक उन्नति में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। समाज में नाम और रुतबा पहले से अधिक बुलंद होगा। पारिवारिक क्षेत्र हो या फिर आजीविका क्षेत्र दोनों में समय की शुभता बनी हुई है। सूर्य तीसरे भाव में आपको उच्चाधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण व्यवसायिक यात्रा पर ले जा सकता है। अपने से उच्च स्तर के व्यक्तियों से सम्बन्ध मज़बूत होंगे। सरकारी कार्य सरलता से किये जा सकेंगे। विवाहितों के वैवाहिक जीवन में शुभता मध्यम स्तर की बनी हुई है। 

कर्क राशि 

अत्यधिक पराक्रम से किये गए कार्यों में असफलता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जोखिम और साहस से कष्ट की स्थिति बन सकती है। व्यापारिक यात्राओं को टालना ही बेहतर रहेगा। यह भी संभावित है कि मित्रवर्ग से पूरा सहयोग प्राप्त न हो पाए। आय और कार्यों में असंतुष्टि की स्थिति बनी हुई है। मेहनत के अनुपात में आय कम रहेगी। मित्र वर्ग ज़रुरत के वक्त कोई बहाना बना सकता है। स्वास्थ्य आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है। परन्तु स्थिति गंभीर नहीं है। माता - पिता का सम्मान करे व उनसे अपने सम्बन्ध सुधारने के लिए स्वयं पहल करे। आय की कमी से न घबराये, सकारात्मक रूप से प्रयास बनाये रखें। 

सिंह राशि 

परिवार भाव, धन भाव अर्थात दूसरे भाव में बुध का गोचर आपके परिवार में बने हुए मतभेदों में कमी करेगा। इससे पहले धन संचय करने में जो दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, उस स्थिति में अब सुधार होगा। बढती हुई आय धनवृद्धि में सहयोग करेगी। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को अनुकूल सफलता प्राप्त करने के लिए आलस्य का त्याग करते हुए, मेहनत को बढ़ाना होगा। समय शुभ बना हुआ है लेकिन समय की शुभता का पूरा लाभ उठाने के लिए वाणी में शिष्टता, सौम्यता अनिवार्य होगी। भाग्य के सहयोग से इस माह कुछ कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसायिक यात्राओं के परिणाम आपके पक्ष में होने के योग बन रहे हैं। 

कन्या राशि 

जन्मराशि पर बुध शुभफलदायी नहीं होता है। बुध-राहु के एक साथ होने से कई विषयों में निर्णय लेने में आपको सामान्य से अधिक समय लग जायेगा। असमंजस की स्थिति का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। ऐसे में परिवार के बड़े व्यक्तियों से सलाह - मशवरा कर आप लाभ उठा सकते हैं। इस अवधि विशेष में प्राप्त होने वाली सफलता का श्रेय केवल आपको जाएगा। बिना किसी सहयोग और सिफारिश के आप कार्यों को उनके अंजाम तक पहुँचा सकते हैं। ऋण लेन - देन के कार्यों को परवान चढ़ाया जा सकता है। यात्रा या अत्यधिक साहस से काम लेने से दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। सावधानी हितकारी रहेगी। 

तुला राशि 

बारहवें भाव में बुध की स्थिति आपकी बौद्धिक योग्यता में कमी कर रही है। बढ़ते हुए व्यर्थ के व्यय आपकी व्यवसायिक योजनाओं को बाधित कर सकते हैं। आय क्षेत्रों पर शुभता का भाव बना हुआ है। फिर भी मेहनत पहले से ज्यादा करनी होगी। गणनात्मक कार्यों में और महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेते समय आपको अपनी टीम से विचार -विमर्श करना लाभकारी रहेगा। विरोधी नीतियों में सुधार की स्थिति बनी हुई है। कुछ समय के लिए शत्रु आपके कष्टों का कारण बन सकते हैं। सहयोगी आपके काम नहीं आयेँगे। उच्चाधिकारियों का हाथ आपके सिर पर होने से स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। वैवाहिक जीवन में संभल कर चलने की स्थिति बनी हुई है। 

वृश्चिक राशि 

आय और लाभ के पक्ष से समय बहुत शुभ बना हुआ है। व्यापारी वर्ग के लिए समय की विशेष शुभता बनी हुई है। आर्थिक संकटों का अंत होकर, आमदनी बेहतर होगी। आय स्त्रोतों के आगमन में निरंतरता बनी हुई है। कार्यों और दायित्वों के बढ़ने से आप को आराम के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाएंगे। इससे कहीं न कहीं आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मेडिकल व तकनीकी क्षेत्रों में शिक्षा अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए समय विशेष शुभ बना हुआ है। प्रेम संबंधो में आत्मीयता का भाव बना रहेगा। कुछ सामान्य उतार-चढाव की स्थिति बनेगी, परन्तु शीघ्र ही सब ठीक हो जाएगा। इस समय में पूर्ण लगन से किये गए प्रयासों में आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं का सामना करने वाले इससे लाभ उठा सकते है। 

धनु राशि 

कर्मक्षत्र और भाग्य पर ग्रहों का शुभ आशीर्वाद बना हुआ है। सामान्य रूप से स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। फिर भी इस अवधि में आपको अपने मान-सम्मान की विशेष चिंता हो सकती है। आजीविका क्षेत्र में कुछ गलत इल्जामों का सामना आपको करना पड़ सकता है। सतर्कता बरतने से इस स्थिति से बचने में कामयाब रहेंगे। प्रेम -प्यार का कोई नया अध्याय आरम्भ हो सकता है। व्यापारिक वृद्धि के लिए समय की शुभता आपको सहयोग कर रही है। रोगों का समय पर उपचार कराएँ। पिता से मिल रहा स्नेह-सहयोग आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। 

मकर राशि 

भाग्य का साथ मिलने के कारण आजीविका क्षेत्र में पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। समय में शुभता की कमी के चलते आपको हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते है। सही-गलत का निर्णय करने में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। गलत लोगों पर विश्वास करने से आपका विश्वास आहत हो सकता है। सावधानी रखे, मेहनत और पुरुषार्थ से समय की शुभता को अपने पक्ष में कर आप आय प्राप्त करने में सफल हो सकते है। मित्रवर्ग और यात्राओं में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में सक्रियता बढ़ी हुई है। प्रेमी के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा जा सकता है। नई प्रॉपर्टी क्रय करना इस समय फायदे का सौदा रहेगा। 

कुम्भ राशि 

बुध आपके अष्टम भाव पर रहेंगे। अष्टम भाव में बुध अच्छा फल देते है। समय के अनुकूल होने से यदि किसी असाध्य रोग के प्रभाव में हैं तो उसमें आपको राहत प्राप्त होगी। लाभ की गति मंद परन्तु निरन्तरता का भाव उनमें बना हुआ है। उच्च मनोबल, जोश, उत्साह और पराक्रम किसी प्रकार की कमी न करते हुए आप इस अवधि के कार्यों को अंजाम तक पहुँचाने में सफल रहेंगे। दूषित भोजन से स्वास्थ्य हानि संभावित है। खान -पान में शुद्धता और संतुलन लाजमी बनाये रखे। अनुभव और योग्यता भी अवधि विशेष में सहयोगी बना हुआ है। नौकरी पेशा व्यक्ति नौकरी में बदलाव की कोशिश कर सकते है। 

मीन राशि 

आपके लिए बुध का यह गोचर बहुत बढ़िया नहीं रहेगा। फिर भी स्थिति चिंताजनक नहीं है। इस अवधि में घटने वाली अधिकतर घटनाओं का केंद्र आपका वैवाहिक जीवन बना हुआ है। जीवन साथी का सकारात्मक सहयोग न मिलने से आप स्वयं को आहत महसूस करेंगे। साझेदारी कार्यों में भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की बनी हुई है। धैर्य और संयम बनाये रखे। शत्रु प्रबल हो रहे हैं। शांत रहने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। यात्राओं में दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों की स्थिति भी आपके पक्ष में नज़र नहीं आ रही है। आर्थिक स्थिति उत्तम बनी हुई है। कुछ अड़चने आये भी तो घबराये नहीं, साहस के साथ समस्याओं का समाधान करें। 

बुध के कष्टों में कमी करने और शुभता को बढ़ाने के लिए बुध उपाय कारगर साबित होते हैं। इसके अतिरिक्त जन्मकुंडली में बुध अशुभ भाव का स्वामी होकर अशुभ भाव में स्थित हो तो बुध के लिए दान करने से लाभ मिलता है। और बुध इसके विपरीत हो तो मंत्र जप या बुध यंत्र पूजन विशेष उपयोगी माना गया है। जन्मकुंडली में बुध की स्थिति जानने के लिए आप हमारी सेवाएँ ले सकते है। इसके लिए आप यहाँ क्लिक करे। 

उपाय - 

१ दान - कोई भी ५ हरी सब्जियाँ, हरा वस्त्र, हरे फल, हरी दाल (मूंग की दाल), सबको सवाया लें, बुधवार को अपने सामर्थ्य अनुसार जरुरतमंद व्यक्ति को इन वस्तुओं का दान करें। 

२। मंत्र जप - ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:" का जप करे। इस मंत्र का एक माला अर्थात 108 बार जाप करें। या ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जप भी किया जा सकता है।

रेखा कल्पदेव
Read More »