सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश (जुलाई 16, 2014)

सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, पर क्या ये गोचर आपके जीवन को प्रज्वलित कर पाएगा ? यह प्रभाव अच्छे होंगे या नहीं यह आप जान सकते हैं ‘प. हनुमान मिश्रा’ द्वारा दी गयी ज्योतिषीय गणनायें पढ़ कर। पढ़िए और जानिए सूर्य के कर्क राशि में गोचर के प्रभाव।

सूर्य 16 जुलाई 2014 को कर्कराशि में प्रवेश कर रहे हैं।

Click here to read in English…

जुलाई 16, 2014 को 21:52 पर सूर्य देव कर्क राशि में जा रहे हैं और ये 17 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के कर्क राशि में पहुंचने के साथ ही सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायण की ओर चलने लगेंगे। इस संक्रांति को कर्क संक्रांति अथवा श्रावण संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य की इस स्थिति के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी और अपराध का ग्राफ़ कुछ कम होगा। आतंकवादी और नक्सली घटनाओं में भी कमी आने के योग निर्मित होंगे। सत्तारूढ़ दलों पर विपक्षियों के हमले कम होंगे। फलस्वरूप सरकार राहत की साँस ले पाएगी। हालांकि बेतुके बयानों की कुछ घटनाएँ सामने आ सकती हैं। किसी बड़े राजनेता को कष्ट या पद त्याग की संभावनाएँ हैं।

FREE matrimony & marriage website

इस समय सूर्य कर्क राशि यानी कि जलीय राशि में जा रहा है अत: इस समय अच्छी बारिश होने के योग बन रहे हैं। पर्याप्त वर्षा के कारण इस समय खेती की उपज अच्छी होगी। उत्तरी क्षेत्रों में शांति भंग रह सकती है या यूँ कह सकते हैं कि उत्तरी क्षेत्रों में शासन प्रशासन को कुछ परेशानियों से रू-ब-रू होना पड़ सकता है। लेकिन पूर्वी क्षेत्रों में सुख, शांति, और समृद्धि के योग बनेंगे। बाज़ार भावों में बीच-बीच में कुछ उतार-चढ़ाव तो रह सकता है लेकिन कुल मिलाकार स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
सूर्य ग्रह का गोचर के प्रभाव पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर जाएँ: सूर्य का कर्क राशि में गोचर (जुलाई 16, 2014)

Related Articles:

No comments:

Post a Comment