दैनिक ज्योतिष सहायक (२७.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज का दिन सरकारी कार्यों पर विचार विमर्श करने के लिए उत्तम रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्रों में शिक्षा आरम्भ करने के लिए भी आज के दिन की शुभता बनी हुई है। आज के दिन सोना क्रय करना भी उत्तम रहता है। आज के दिन आप आग्नेय दिशा अर्थात दक्षिण - पूर्व दिशा की ओर यात्रा शुरू कर सकते हैं। घर से प्रात: निकलते समय दक्षिण-पूर्व दिशा की और ७ कदम चलने के बाद अपने गंतव्य की यात्रा शुरू करें, दिनभर सकारात्मक बने रहेंगे। आरोग्य प्राप्ति के लिए आज आप सूर्य यंत्र का पूजन करें। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:३९ प्रात: तथा सूर्यास्त का समय १९:१५ सायंकाल का रहेगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आइये आपको अब आज का पंचांग बताते है। 
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण शुक्ल पक्ष का पहला दिन है। 
  2. शुक्ल पक्ष १० अगस्त तक रहेगा। 
  3. प्रतिपदा वृद्धि तिथि है। 
  4. पुष्य नक्षत्र चल रहा है। 
  5. आज चन्द्रमा स्वराशि कर्क में भ्रमण कर रहे हैं। 

FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


हिन्दू धर्म में यह माना जाता है कि आवश्यक कार्यों का विचार शुभ-अशुभ समय को ध्यान में रखते हुए ही करना चाहिए। राहुकाल में किसी अच्छे कार्य की शुरुआत करना सही नहीं माना जाता। आप भी अपने दैनिक कार्यों को करने से पहले एक बार राहुकाल पर नज़र डाल लें कि कहीं राहुकाल तो नहीं चल रहा है। दिल्ली के लिए आज का राहुकाल निम्न रहेगा।

दिल्ली में आज का राहुकाल १७:३३ से लेकर १९:१५ के मध्य रहेगा।


राहुकाल शुरू होने से पहले यदि आप किसी महत्वपूर्ण सभा में शामिल हो चुके हैं तो ऐसे में आपका सभा में शामिल होना अशुभ फलकारी नहीं होगा। बस आपको ध्यान रखना है कि आप सभा का आरम्भ उपरोक्त राहुकाल अवधि में न करें।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत और पूजन 


आज श्रावण शुक्ल पक्ष का प्रारम्भ हुआ है, आज नक्त व्रत (दिन भर कुछ न सेवन कर, सूर्यास्त के बाद के ७२ मिनट में भोजन कर व्रत करना नक्त व्रत कहलाता है) करना शुभ रहेगा। आज के दिन उड़ीसा राज्य में रोटक नामक व्रत किया जाता है। 

सूर्य देव पिता के कारक ग्रह हैं, आज सूर्य देव को अर्ध्य देने से पिता सुख में वृद्धि होती है। आत्मविश्वास वृद्धि के लिए आप आज सूर्यदेव का व्रत करें। प्रत्येक रविवार के दिन सूर्य नमस्कार करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति में सुधार होते हैं। चिकित्सकों के लिए आज के दिन सूर्य पूजा विशेष लाभ देती है। 

आज की तिथि


आज की प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। आज अग्नि देव के दर्शन पूजन से दिन को विशेष शुभता दी जा सकती है। 

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


यदि आप आज किसी नई योजना पर कार्य आरम्भ करना चाहते हैं, व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, या आपका व्यवसायिक यात्रा करने का विचार है, तो आज के दिन आप कुछ खास करने से पहले एक बार आज की चौघड़िया अवश्य देख लें। चौघड़िया मुहूर्त अनेक मुहूर्तों का एक समूह है, जिसे व्यक्ति विशेष अपने उद्देश्य के अनुसार प्रयोग कर सकता है। आयात-निर्यात, खरीद फरोख्त, और थोक बाज़ारों से जुड़े व्यक्तियों के लिए इसका उपयोग कुछ खास हो सकता है। यह आप पर है कि आप इसे किस प्रकार प्रयोग करते हैं। चौघड़िया मुहूर्त समय शहर के हिसाब से बदलता है क्योंकि इसकी गणना सूर्योदय के अनुसार होती है।

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

चल - ०७:२१ से ०९:०३ तक
लाभ - ०९:०३ से १०:४५ तक
अमृत - १०:४५ से १२: २७ तक
शुभ - १४:०९ से १५:५१ तक 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेंगी:

शुभ - १९:१५ से २०:३३ तक 
अमृत - २०:३३ से २१:५१ तक 
चल - २१:५१ से २३: ०९ तक 

उपरोक्त समय काल में आप शेयर बाजार अथवा थोक बाजारों में क्रय विक्रय के कार्य भी कर सकते है।

सामान्य मुहूर्त


आप रोज़ाना कुछ ऐसे कार्य करते होंगे जो बहुत बड़े तो नहीं पर बहुत महत्वपूर्ण होते होंगे। जैसे आप किसी नए टेंडर के लिए अपना भाव तय करना चाहते हैं। अपना मासिक टैक्स निर्धारित करना चाहते हैं या फिर किसी ऋण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इसी तरह अन्य बहुत से काम हो सकते हैं जिनका सफ़ल होना आपके भविष्य की सफलता का आधार बन सकता है। इस प्रकार के कार्यों के लिए आप आज के शुभ योगों से शुभता प्राप्त कर सकते हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में कार्य करने से सफलता की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं। 

सर्वार्थ सिद्धि योग - सूर्योदय से लेकर १८:०४ तक 

आज आपकी जन्मराशि आपसे क्या कह रही हैं, यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं: आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment