दैनिक ज्योतिष सहायक (२२.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और बहुत कुछ सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। आइए देखें कैसा रहेगा आज का दिन ज्योतिष के नज़रिये से? 

दिन की शुभता 


आज मंगलवार का दिन है। आज के दिन विरोधियों, शत्रुओं के विरुद्ध कार्य करना मुहूर्त अनुसार उत्तम माना जाता है। कोर्ट केस और कचहरी के मामलों को निपटाने के लिए आज के दिन का खास प्रयोग किया जा सकता है। 

FREE matrimony & marriage website

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:३६ प्रात: होगा तथा सूर्यास्त का समय १९:१८ सायंकाल का रहेगा। 


आज का पंचांग आपके लिए अपने साथ क्या विशेष लेकर आया है। यह जानने के लिए आज के पंचांग पर नजर डालते हैं:

  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. साथ ही आज एकादशी तिथि, कृतिका नक्षत्र है। 
  4. चन्द्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे है।


आज का राहुकाल


राहुकाल अवधि में कोई शुभ कार्य शुरू नहीं किया जाता है। अगर भूलवश ऐसा किया जाता है तो कार्य बाधित होता है और पूर्ण होने तक अड़चने बनी रहती है।

दिल्ली में आज का राहुकाल १५:५२ से लेकर १७:३५ के मध्य रहेगा।


यहां ख़ास बात यह है कि यदि राहुकाल से पहले कार्य को शुरू किया जा चूका है तो उसे रोकते नहीं हैं बल्कि करते रहते हैं। आशा है आप आज किसी मीटिंग या विशेष व्यक्ति से मिलते समय राहुकाल का निषेध करेंगे।

आज के व्रत


आज के दिन आप कामिका एकादशी का व्रत कर मोक्ष प्राप्ति को सरल बना सकते है। कामिका एकादशी में विशेष् रूप से श्री विष्णु जी का पूजन किया जाता है। श्री विष्णु जी को प्रसन्न करने से श्रीलक्ष्मी स्वत: प्रसन्न होती है। व्रत की विधि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: कामिका एकादशी व्रत २०१४

इसके अलावा आज भौम व्रत का पालन कर आप राम भक्त हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते है। शनि साढ़ेसाती और शनि ढैय्या अथवा जन्मपत्री में मांगलिक दोष व मंगल ग्रह की अशुभता का नाश करने के लिए मंगलवार का व्रत किया जाता है।

आज आप जब प्रात: अपने इष्टदेव की पूजा करें तो साथ ही एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव की पूजा कर, दिन की पूर्ण शुभता प्राप्त कर सकते है।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


आप आज कोई खास काम शुरू करना चाहते हैं या फिर किसी नई योजना पर विचार विमर्श करना हो तो दिन के सबसे शुभ समयों का उपयोग करें और देखें कि कैसे कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ते हैं । या फिर आप व्यापरी वर्ग, फुटकर विक्रेता, फैक्ट्री मालिक, अथवा आयात निर्यात के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और क्रय विक्रय का काम आप के यहां चलता ही रहता है, तो ऐसे में आप के लिए हम दिन के कुछ खास शुभ समय दे रहे हैं। इन अवधियों में आप क्रय विक्रय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेगी:

चल - ०९:०२ से १०:४४ तक
लाभ - १० :४४ से १२: २७ तक
अमृत - १२:२७ से १४:१० तक
शुभ - १५:५२ से १७:३५ तक

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

लाभ - २०:३५ से २१:५२ तक


ऊपर दिए गए समय कालों का उपयोग आप शेयर बाज़ार अथवा थोक बाज़ारों से बड़ी मात्रा में खरीद बेच का कार्य करने के लिए भी कर सकते हैं।

सामान्य मुहूर्त


आज अपनी किसी खास मीटिंग में आपको जाना है या फिर किसी बड़ी योजना पर निर्णय लेना है, या अपने काम का कहीं प्रदर्शन करना है, और भी न जाने आज आपके ऐसे कितने ज़रुरी काम होंगे जिसके लिए आप आज के दिन की शुभता/अशुभता जानना चाहते होंगे। आज बनने वाले शुभ योग इस कार्य में आपकी मदद कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आज कौन से शुभ योग बन रहे हैं। ये योग अपने नाम के अनुसार फल प्रदान करते है।

सर्वार्थ सिद्धि योग - सूर्योदय से लेकर अगले सूर्योदय तक

आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


यदि आप शेयर बाज़ार के पुराने निवेशक हैं और प्रतिदिन शेयर बाज़ार के उतार-चढ़ाव पर आप बारीकी से नज़र रख़ते हैं; अथवा हो सकता है की आप पहली बार शेयर बाज़ार में धन लगाने का सोच रहे हैं तो आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे की आज शेयर बाज़ार कैसा रहने वाला है। 


आज का सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


सर्राफा बाज़ार से जुड़े कारोबारियों को प्रातःकाल से ही यह चिंता सताने लगती है की आज बाज़ार की स्थिति कैसी रहेगी। सोने चांदी की कीमतों पर हमारा ज्योतिषीय अध्ययन क्या कहता है। आइये आपको बताते हैं:

आज सोने में स्थिति उत्साहजनक नहीं बनी हुई है इसमें गिरावट आ सकती है। तथा चांदी भी बेहतर स्थिति न होने के कारण तेजी के साथ लुढक सकती है।


अब बात करते हैं दिन की सबसे ज़रूरी चीज़ की , जो है आज का राशिफल। यह जानने के लिए यहां क्लिक करें: आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment