दैनिक ज्योतिष सहायक (२६.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश

दिन की शुभता


आज शनिवार का दिन है। साथ ही आज अमावस्या भी है। और उससे बढ़कर आज पुष्य नक्षत्र भी है। यह योग बहुत अदभुत योग है। ऐसा शुभ संयोग कम ही बनता है। आज शनि देव, पीपल देव की पूजा करें और साथ ही पितर कार्य किये जा सकते हैं। आज के दिन इन तीनों की पूजा करने से समस्त दोषों का शमन होता है। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:३९ प्रात: तथा सूर्यास्त का समय १९:१६ सायंकाल का रहेगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आइये आपको अब आज का पंचांग बताते है। 

  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. आज अमावस्या तिथि, पुष्य नक्षत्र है। 
  4. ०८: २८ से आज चन्द्रमा कर्क राशि में संचार करेंगे। 


आज का राहुकाल


प्रत्येक दिन में करीब ९० मिनट की अवधि ऐसी होती है कि जिसमें राहु का प्रभाव सबसे अधिक होता है। इस अवधि में राहु की अशुभता से बचने के लिए नए कार्यों को शुरू नहीं किया जाता। राहुकाल के विषय में यह मान्यता है कि राहु अपने दुष्प्रभाव से इस अवधि में शुरू किये गए कार्यों की शुभता को ग्रसित कर लेता है। जिसके परिणामस्वरूप कार्य के बाधित होने के योग बनते हैं। अत: आप इस अवधि में कार्य शुरू न करे। सावधानी रखने से अशुभता को टाला जा सकता है। 

दिल्ली में आज का राहुकाल ०९:०३ से लेकर १०:४५ के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 


आज के व्रत और पूजन 


आज के दिन पितरों के लिए स्नान-दान-श्राद्ध कर्म किये जा सकते हैं। आज के दिन शनि देव की पूजा करने और पीपल के पेड़ की जड़ो में प्रात: काल में जल देकर, सांयकाल में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। सावन माह की अमावस्या का अपना एक खास महत्व है। 

आज शनि अमावस्या और पुष्य नक्षत्र दोनों है। पुष्य नक्षत्र शनि देव का नक्षत्र है इसलिए आज शनि देव का पूजन करने से शनि साढ़ेसाती और शनि ढैय्या दोनों के कष्टों से मुक्ति मिलती है। आज आप जन्मपत्री में शनि दोषों से मुक्ति के लिए शनिवार का व्रत कर, शनि पीड़ा से राहत पा सकते हैं। 

आज अमावस्या तिथि के देव पितर देव है। आज शनैश्चरी अमावस्या, पुष्य नक्षत्र में अपने पितरों की मुक्ति के लिए प्रार्थना करें और हर प्रकार के पितृ दोष से मुक्ति पाएँ। 

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन कुछ ऐसे समय काल होते हैं जो बेहद शुभ होते है। इस अवधि विशेष में कार्य करने से कार्य को सहजता से पूरा किया जा सकता है और साथ ही सम्बंधित कार्य की सफलता भी बढ़ जाती है। इन समयावधियों को मुहूर्त के नाम से जाना जाता है। 

मुहूर्त के अंतर्गत एक अन्य मुहूर्त श्रेणी आती है जो चौघड़िया कहलाती है। चौघड़िया मुहूर्त को सभी व्यक्ति दैनिक जीवन में किसी न किसी प्रकार से प्रयोग कर लाभ उठा सकते है। जैसे व्यापारी वर्ग लाभ और अमृत चौघड़िया में अपने सौदे तय कर शुभता प्राप्त कर सकते हैं तो परिवार में किसी का जन्मदिन शुभ चौघड़िया में मना कर पारिवारिक कार्यों में शुभता प्राप्त की जा सकती है। निवेशक, शेयर ब्रोकर, आढ़ती तथा अन्य मंडियों से जुड़े व्यक्ति भी इसे उपयोग में लाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। 

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

शुभ - ०७:२१ से ०९:०३ 
चल - १२:२७ से १४:०९ 
लाभ - १४:०९ से १५:५१ 
अमृत -१५:५१ से १७:३४ 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी:

लाभ -१९:१६ से २०:३४ 
शुभ - २१:५१ से २३:०९ 

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


ऊपर दिए गए समय कालों का उपयोग आप थोक बाजारों से बड़ी मात्रा में खरीद बेच का कार्य करने के लिए भी कर सकते हैं।

सामान्य मुहूर्त


आज शनिवार, अमावस्या और पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। आज के दिन की विशेषता का आप अवश्य लाभ उठाये। आज के दिन इसकी अवधि निम्न रहेगी। 

पुष्य अमृत योग - १५:१० से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक 

आज आपकी जन्मराशि आपसे क्या कह रही है, यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं: आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment