अगस्त राशिफल २०१४ - इस माह को बनाएँ शुभ

एस्ट्रोसेज ले आया है अगस्त २०१४ का राशिफल आपके समक्ष। पं हनुमान मिश्रा बताएंगे कि कैसा रहेगा यह माह। आइए बनाएँ अपना माह और भी शुभ, एस्ट्रोसेज की ज्योतिषीय गणनाओं के साथ। यह फलादेश आपकी चंद्र राशि पर आधारित हैं। 


August Rashifal 2014 aapke liye hazir hai. Aiye jaanein kaisa rahega August ka mahina.


FREE matrimony & marriage website

वर्ष भर का राशिफल पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: वार्षिक राशिफ़ल २०१४

अगस्त २०१४ के राशिफल के माध्यम से आप जान पाएंगे कि अगस्त का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की:

मेष अगस्त राशिफल २०१४ 

राशि स्वामी मंगल राशि को देख रहा है, लेकिन शनि के साथ है। अत: आपको बात-बात पर गुस्सा आ सकता है। कोशिश करें कि कोई बेवजह आपके गुस्से से परेशानी में न पड़े। महीने के पहले पक्ष में आप स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। छोटे काम के लिए भी बड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियाँ कुछ बेहतर होंगी फिर भी वाहन आदि चलाते समय सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। इस समय में अधिक उत्साही होकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। 

उपचार: परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को चोला चढ़ाएँ।

वृषभ अगस्त राशिफल २०१४

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप बड़े दिनों से कोई अच्छा फ़ोन खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए यह एक अच्छा समय रहेगा। लेकिन ध्यान ये रखना है कि पुराना फोन गुमने न पाए। इस समय कम दूरी की यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। घरेलू चीज़ों को लेकर कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें। 

उपचार: कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में कन्याओं को भोजन करवाएँ।

मिथुन अगस्त राशिफल २०१४

हालांकि इस समय आप हर काम को बहुत ही सावधानी से निबटाने का प्रयास करेंगे, फिर भी माह की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। इस समय फ़ोन या लैपटॉप में कोई कमी आ सकती है। लेकिन ध्यान इस बात का रखना है कि गुस्से में आकर इन चीज़ों को तोड़ें न क्योंकि महीने की शुरुआत में कुछ बेकार के भी खर्चे सामने आ सकते हैं। कुछ आर्थिक और पारिवारिक परेशानियाँ भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता आएगी। 

उपचार: हनुमान मंदिर में लाल फल या सब्ज़ी दान करें।

कर्क अगस्त राशिफल २०१४

महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। लेकिन इस समय अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा। विशेषकर, बदलते मौसम के दुष्प्रभाव से स्वयं को बचाएँ। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों में सावधानी से काम करने की ज़रूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएँ इस समय भी रह सकती हैं। 

उपचार: शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा।

सिंह अगस्त राशिफल २०१४

सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों में सावधानी बरतने की सलाह मैं आपको दूँगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। यथा संभव बेकार की यात्राओं से बचें। इस समय कुछ बेकार के खर्चे सामने आ सकते हैं। जबकि माह का दूसरा भाग अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। आपकी समस्याएँ बहुत हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना ज़रूरी होगा। 

उपचार: नित्य ११ बार गायत्री मंत्र का जप करें।

कन्या अगस्त राशिफल २०१४

महीने का पहला भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आप कुछ अच्छे अनुबंध कर सकते हैं, लेकिन शनि मंगल की धन भाव में युति को देखते हुए यही कहना चाहूँगा कि आँख मूंदकर पैसा निवेश करने से बचें। वैसे तो प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सूर्य और मंगल दोनों की पंचम में दृष्टि के कारण आपस में लड़ाइयाँ भी हो सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना ज़रूरी होगा। 

उपचार: गाय को हरा चारा खिलाएँ।

तुला अगस्त राशिफल २०१४

वैसे तो ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन बेवजह गुस्सा न करें। अपने प्रियजनों की भावनाओं को समझें और वाहन सावधानी से चलाएँ। जब कभी भी स्वास्थ्य कमज़ोर लगे, तो फटाफट डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। महीने के दूसरे भाग में भी लाभ की स्थितियाँ सुदृढ़ बनी रहेंगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। 

उपचार: किसी गरीब को काले उड़द की दाल का दान करें।

वृश्चिक अगस्त राशिफल २०१४

इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्राएँ हो सकती हैं, लेकिन यह जांचना ज़रूरी होगा कि इन यात्राओं से कितना फ़ायदा हो रहा है। हालांकि इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से मिलने में फायदा भी होगा। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएँ दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना ज़रूरी होगा। वहीं महीने का दूसरा भाग कार्य व्यापार के लिए काफ़ी अनुकूल है। इस समय आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

उपचार: पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

धनु अगस्त राशिफल २०१४

महीने के प्रथम पक्ष वाले दिन आपके लिए ज़्यादा अनुकूलता लिए हुए नहीं हैं। इस समय जहाँ तक सम्भव हो यात्राओं से बचें और वाहन आदि सावधानी से चलाएँ। इस समय आपके वाहन में भी कुछ खराबी आ सकती है। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएँ काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएँ मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक मामलों से आपका लगाव होगा। कोई दूर की यात्रा भी हो सकती है। इस समय किसी अच्छी पुस्तक को पढ़ने का मौका मिलेगा। 

उपचार: सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा।

मकर अगस्त राशिफल २०१४

इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि सूझ बूझ के साथ निर्णय लेने से व्यापार व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होने के योग हैं। लेकिन जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त रख सकता है। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूल नहीं है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना बहुत ज़रूरी होगा। इस समय संयम से काम लेने की आवश्यकता है। 

उपचार: परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें।

कुम्भ अगस्त राशिफल २०१४

महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आप उन परेशानियों को दूर करने में समर्थ्य होंगे जिनसे आप पिछले दिनों से जूझते आ रहे हैं। इस समय आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफ़ल रहेंगे। कामों में सफ़लता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की सम्भावनाएँ बन रही हैं। लेकिन महीने के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम लेने की ज़रूरत है। इस समय कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार और स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। 

उपचार: बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

मीन अगस्त राशिफल २०१४

वैसे तो यह महीना आपके लिए बढ़िया रहेगा, लेकिन अप्रिय संभाषण और आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा। महीने के पहले भाग में संतान या शिक्षा को लेकर चली आ रही समस्याएँ दूर हो सकती हैं। आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। महीने का दूसरा भाग अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। आपकी सारी समस्याओं का समाधान इस समय मिल सकता है। समस्याओं से निजात मिलेगी। न केवल मान सम्मान बढ़ेगा बल्कि पदोन्नति भी सम्भव है। 

उपचार: विष्णु भगवान के मंदिर में संतरे दान करना शुभ रहेगा।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने अगस्त के महीने को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!


आज का पर्व!

आज का दिन बहुत ही शुभ है क्योंकि इस दिन गणेश जी के भक्त श्री वैनायकी गणेश चतुर्थी का व्रत करेंगे। इस पावन पर्व के बारे में विस्तार में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: मासिक गणेश चतुर्थी २०१४

जानिए आज के दिन के बारे में सब कुछ सिर्फ एक जगह। शेयर मार्केट, सर्राफ़ा बाज़ार, आज का पंचांग, और भी बहुत कुछ जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: दैनिक ज्योतिषीय सहायक

Related Articles:

No comments:

Post a Comment