जुलाई राशिफल 2014 - क्या आप जुलाई के लिए तैयार हैं?

हम आपके लिए जुलाई महीने के राशिफल लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं जुलाई आपके लिए क्या उपहार लेकर आया है। जानिए अपना राशिफल पं. हनुमान मिश्रा के साथ और सभी परेशानियों से मुक्त हो जाईए। यह राशिफल न केवल भविष्य बताएगा, बल्कि परेशानियों का समाधान भी बताएगा।

आइये जाने मासिक राशिफल आपके लिए क्या लाया है जुलाई के महीने में।

चन्द्र राशि कैलकुलेटर

Click here to read in English...

हम आपके लिए जुलाई 2014 के राशिफल जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि जुलाई का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की-

FREE matrimony & marriage website

मेष जुलाई राशिफल २०१४

यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आप अपने साहस और पराक्रम के कारण धनार्जन तो करेंगे, लेकिन साथ ही साथ आपको भोग-विलास, मनोरंजन या यात्राओं में ख़र्चे भी करने पड़ सकते हैं। हालांकि महीने का शुरुआती भाग स्वास्थ्य की दृष्टि से काफ़ी अनुकूल है, लेकिन महीने के दूसरे भाग में छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में एकाग्रता के साथ आगे बढ़ना होगा। साथ ही, अस्पताल या कानूनी मामलों से दूर रहने का प्रयास करना होगा अन्यथा ऐसे मामलों में उलझ कर बेवजह के ख़र्चे करने पड़ सकते हैं।

उपाय: काली गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।

वृषभ जुलाई राशिफल २०१४

सामान्यत: जुलाई का यह महीना आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। माह की शुरुआत में दूसरे भाव का सूर्य यदि कुछ प्रतिकूलता भी देगा तो लग्न पर स्थित शुक्र सब कुछ सम्भाल लेगा। अत: आर्थिक प्रगति होगी। व्यावसायिक विस्तार या अधिक आय प्राप्त करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। संतान या प्रियजन की प्रगति से भी आप ख़ुश होंगे। महीने का दूसरा भाग भी लगभग हर लिहाज़ से ठीक है लेकिन गैरज़रूरी चीज़ों पर धन खर्च करने से आपको बचना होगा। हालांकि बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है।

उपाय: मंदिर में नारियल तेल दान करें।

मिथुन जुलाई राशिफल २०१४

इस महीने आप कई तरह के परिवर्तन करने के मूड में रह सकते हैं। हालांकि आपके कार्यों को नई दिशा मिलेगी, परन्तु साथ ही आपको धीरज एवं संयम से काम लेना होगा। प्रियजनों से अप्रिय भाषा में बात न करें। साथ ही गलत व्यक्ति के सम्पर्क में आकर उल्टे-सीधे काम करने से भी बचना होगा। न तो अधिक गुस्सा करें और न ही व्यथित रहें। माह का दूसरा भाग अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। नौकरी में बेहतरी के योग मज़बूत होंगे। जीवन में आनंद, उत्साह, प्रेम एवं मांगलिक प्रसंग के रास्ते खुलेंगे।

उपाय: परेशानी की स्थिति में भगवान शिव का पूजन करना होगा।

कर्क जुलाई राशिफल २०१४

इस महीने आपको बहुत ही संयमित रहना होगा। बेवजह किसी पे झल्लाना या क्रोध करना ठीक नहीं रहेगा अन्यथा ये बात आपके आपने मान सम्मान के ख़िलाफ़ जा सकती है। आप घरेलू ज़िम्मेदारियाँ के कारण भी तनाव महसूस कर सकते हैं। आपकी बुद्धि और सोच में कार्य करने का संघर्ष भी देखने को मिलेगा। बेहतर होगा यदि मौका लगे तो इस समय किसी धार्मिक स्थल का भ्रमण कर आएँ। महीने के दूसरे भाग में मौसम सम्बंधित बीमारी होने की भी संभावना है। हालांकि नए आयोजन के लिए भी माह का अंतिम समय अच्छा है।

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ।

सिंह जुलाई राशिफल २०१४

इस माह आपको नए मौके मिलेंगे और आप आनंद से समय व्यतीत कर पाएंगे। आप अपने काम को लेकर कोई नई तकनीक खोज सकते हैं जिससे आपका काम सरल हो जाएगा। हालांकि नौकरी या व्यवसाय के स्थल पर संभलकर चलना होगा। इस तरह आपकी योजना धीरे-धीरे साकार होती हुई दिखेगी। छात्र वर्ग को विद्याभ्यास में बहुत ही उज्जवल मौके मिलेंगे। महीने के दूसरे भाग में गलत दलीलों में न पड़ें और अपने गुस्से पर काबू रखें। इस समय आर्थिक एवं व्यावसायिक मामलों में भी सावधानी ज़रूरी होगी।

उपाय: दूसरों को क्षमा करते रहें और सूर्य देवता को जल चढ़ाएँ।

कन्या जुलाई राशिफल २०१४

इस माह की शुरुआत में ऑफिशियल वर्क अधिक रहेगा लेकिन आपका मन घर पे समय बिताने का रहेगा। जीवन में दोनो ही ज़रूरी हैं। अत: दोनो के बीच सामंजस्य बिठाने में ही समझदारी है। सामाजिक कार्यों में

आपका अधिक झुकाव रहेगा। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलेगी। जैसे-जैसे माह पूरा होगा वैसे-वैसे आपकी व्यस्तता बढ़ती जाएगी।

उपाय: हनुमान मंदिर में लाल वस्त्र दान करें।

तुला जुलाई राशिफल २०१४

इस माह की शुरुआत में आप अपनी पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन काग़ज़ी कार्यों में सावधानी ज़रूरी होगी। प्रणय प्रसंगों में सफलता के योग हैं। वित्तीय लाभ की भी संभावना है। दूर स्थित प्रियजनों से सम्पर्क होगा। पिता के साथ भी आत्मीयता बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य का खलाय रखना जरूरी होगा। महीने के दूसरे भाग में प्रोफ़ेशनल एवं पर्सनल जीवन में सामंजस्य बिठाने में कुछ कठिनाई रह सकती है। हालांकि कार्य व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।

उपाय: बंदरों को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक जुलाई राशिफल २०१४

महीने की शुरुआत में आपको कड़े प्रयत्नों के फलस्वरूप भी अधिक अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। लेकिन विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। अथवा दूर रहने वाले मित्र या स्नेहीजन के समाचार मिलेंगे। इस समय कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी जल्दबाज़ी ठीक नहीं होगी। इस समय आपके स्वभाव में थोड़ी आक्रामकता रहने से वाहन चलाते समय संभलकर रहें। हालांकि महीने के दूसरे भाग में चीज़ें पहले से काफ़ी बेहतर होगीं और आपके दिमाग में नए विचार और साहसवृत्ति आएगी जो आपके लिए प्रगतिकारक साबित होगी।

उपाय: बहते पानी में गुड़ बहायें।

धनु जुलाई राशिफल २०१४

यह माह आपके लिए मिला जुला रहेगा। महीने की शुरुआत में अधिक कार्यभार की वजह से आपको थकान और आलस का एहसास होगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों का ज़ोर बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारी का नकारात्मक व्यवहार रहने से आप निराश रह सकते हैं। वहीं महीने के दूसरे भाग में अपने स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। इस समय वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा। अचानक कहीं से धन प्राप्ति भी सम्भव है। दान-पुण्य का या धार्मिक कार्यों से जुड़ाव जीवन में शुभता ला सकता है।

उपाय: काली गाय को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।

मकर जुलाई राशिफल २०१४

आपके लिए जुलाई महीने की शुरुआत बेहतर रहेगी। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की संभावनाएँ बन रही हैं। लेकिन महीने के दूसरे भाग में हर मोर्चे पर थोड़ा संघर्ष करने की तैयारी रखनी पड़ेगी। कामकाज के क्षेत्र में आपके सहकर्मी व कर्मचारियों द्वारा पूरी तरह से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपको बोली और व्यवहार पर संयम रखना होगा।

उपाय: गाय को नमक मिली रोटी खिलाएँ।

कुम्भ जुलाई राशिफल २०१४

महीने की शुरुआत में मानसिक तनाव रह सकता है। या यूँ कह सकते हैं कि भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। इस समय मीठा बोलें और आलसी न बनें, इसी में आपकी भलाई है। हालांकि महीने के दूसरे भाग में आप दिल के बदले दिमाग से काम करेंगे। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं को आप बौद्धिक और तार्किक तौर पर जीत पाएंगे। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। सहोदरों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और कामकाज में उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा की भी संभावना हालांकि इस समय भी आप तेज़ी खर्च से बचना होगा।

उपाय: सरसों के तेल का दान करें।

मीन जुलाई राशिफल २०१४

इस महीने की शुरुआत में तेज़ी से बदलते विचारों की वजह से सही निर्णय नही ले पाएंगे। मन अशांत रह सकता है। हालांकि लग्न पर वृहस्पति की दृष्टि के कारण काम बनते रहेंगे। महीने के दूसरे भाग में चीज़ें और भी बेहतर होंगी और युवा जातकों के प्रेम संबंध खिल उठेंगे। छात्र वर्ग को कुछ नया सीखने को मिलेगा। धार्मिक प्रवास या धार्मिक लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान के लिए भी समय शुभ रहेगा। घर परिवार में किसी आयोजन के भी योग है। कार्यालय से संबंधित आयोजन भी हो सकता है।

उपाय: माता पिता को नए वस्त्र भेंट करें।

तो आशा है, इस राशिफल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर जुलाई माह को शुभ बनाएंगें।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment