साप्ताहिक प्रेम-सम्बन्ध राशिफल (जुलाई ७ - जुलाई १३) - इस हफ़्ते प्यार आपके लिए क्या लाया है?

जानना चाहते हैं कि क्या इस हफ़्ते प्यार आपके दरवाज़े पर दस्तक देगा? तो आप बिल्कुल सही जगह आये हैं। यहाँ हमारी निपुण ज्योतिष रेखा कल्पदेव आपको बताएंगी इस हफ़्ते आपके प्रेम संबंधों के बारे में। यह लेख पढ़िए और अपने प्रेम संबंधों में और मिठास घोलिये।

साप्ताहिक प्रेम-सम्बन्ध राशिफल इस हफ्ते आपको आपके प्रेम संबंधों के बारे में बताएगा।

Click here to read in English...

मेष:

सप्ताह का आरम्भ प्रेम सम्बन्धों के लिए अनुकूल है। मित्रों के सहयोग से आपसी स्नेह और सहयोग में वृद्धि होगी। मेल-मिलाप और घूमने-फिरने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया मित्र भी बन सकता है। मित्रता प्रेम सम्बन्धों का रुप ले सकती है। मन में किसी प्रकार का संदेह न रखें। विश्वास के साथ संबन्धों में आगे बढ़ें। सप्ताह के अंतिम भाग में क्रोध करने से बचना, मित्र वर्ग से रिश्तोँ में मिठास को बढ़ायेगा। दिनों - दिन आपसी विचारों के मतभेद दूर होंगे और एक-दूसरे को समझने का पर्याप्त समय आपको मिलेगा।

FREE matrimony & marriage website

वृषभ:

स्नेह संबंधों में उतार चढ़ाव के योग बने हुए हैं, आपके मन में अनुराग, प्रीति क़े प्रति उत्साह और उमंग सामान्य से कुछ कम रहेगा। परन्तु धैर्य से काम लेने से सब पहले की तरह हो जाएगा। सकारात्मक ऊर्जा में किसी प्रकार की कमी न करते हुए, स्थिति पर नियंत्रण बनाये रखा जा सकता है। सप्ताह मध्य में रुठने-मनाने की स्थिति बने तो पीछे न हटे। आप प्रेम-प्यार में अपने मित्र की ख़ुशी और मांगो का आप विशेष ध्यान रखते है। यही सोच आपके सुखों को बढ़ाएगी।

मिथुन:

सप्ताह की शुरुआत संबंधों के लिए अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में वृद्धि भी हो सकती है। आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके सामने इज़हार करने का यह उचित समय है। आपको अपने प्रेमी की ओर से कीमती उपहार आदि इस सप्ताह में मिलने की संभावना बन रही है। आप पूरी तरह से अपने साथी के प्रति समर्पित रहेगें। उसकी हर छोटी से छोटी बात आपके ऊपर अत्यधिक प्रभाव डाल सकती है। सप्ताह मध्य में प्रेम संबंधों में सुख की कमी का अनुभव आपको होगा। साथी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। अंतिम भाग में ध्यान रखें की बातोँ को बेवजह तुल देना सही नहीं होगा।

कर्क:

सप्ताह के शुरूआती दिनों में आप किसी मित्र की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। अपने किसी खास मित्र को अपने दिल की बात कहने के लिए समय सहयोग कर रहा है। पर यह शुभता सीमित समय के लिए है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपसी विश्वास की कमी से रिश्तोँ मे मिठास कुछ कम हो होगी। सम्बन्ध टूट सकते है। इस समय में बन रहे अशुभ योग आपकी भावनाओं को आहत करेंगे। इस अवधि में बनने वाले प्रेम सम्बन्धों कि आयु अधिक लंम्बी नहीं होगी। परन्तु इससे पूर्व चले आ रहे प्रणय सम्बन्ध मामूली उतार-चढाव के बाद पहले के समान हो जाएंगे।

सिंह:

सप्ताह अवधि में अपनी महत्वकांक्षों पर नियन्त्रण रखें, रिश्तों को अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करें। कामकाज से समय निकाल कर अपने मित्र-प्रेमी के साथ मनोरंजक स्थलों पर समय बिताने जा सकते हैं। दूरस्थ मित्र से बातचीत से संबन्ध मज़बूत बनेगे। कार्य की अधिकता परिणय को आगे बढ़ाने में बाधक बन सकती है। सप्ताह के अंत में विवाहित जीवन साथी के साथ निकट स्थानों की यात्राओं के कार्यक्रम बना कर, रिश्तों को एक नई ऊर्जा देने में सफल रहेंगे। सप्ताह का समापन सुखद और रोमांचकारी रहने के योग है। ऐसे में अपने प्रेमी कि खुशी से आपके मन भी प्रसंन रहेगा।

कन्या:

यह सप्ताह प्यार-मोहब्बत के लिए ज़्यादा अनुकूल नही रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना ही रह सकता है। परिवार का कोई सदस्य इस मामले में दखलंदाजी कर सकता है। इससे घर का माहौल बिगड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपमें विश्वास की कमी रहेगी। इस अवधि में अपने साथी के साथ बातचीत में मधुरता का भाव बनाये रखें। क्रोध से तनाव बढ़ेगा, ओर मानसिक चिंताओं में भी बढ़ोत्तरी होगी। विवाहित इस समय में सुखद जीवन का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। अपने जीवन साथी को इस हफ्ते कोई उपहार देने से आपसी ख़ुशी को दोगुणा करने में सहायता मिलेगी।

तुला:

प्रेम - प्यार में भाग्य का सहयोग बना हुआ है। फिर भी आपके मन में अपने मित्र- प्रेमी को लेकर कुछ संदेह-शक का भाव है। उसे जल्द से जल्द अपने मन से निकाल कर बाहर फेंक दे। सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार होगा, दाम्पत्य जीवन में कदम रख चूके व्यक्तियोँ के लिये भी यह समय कष्ट लेकर आ सकता है। ग्रहों की अशुभता का प्रभाव तनाव और मानसिक संताप दे सकता है। क्रोध करना सही नहीं होगा, अपने जीवन साथी को सही मानना ही पारिवारिक शांति को बनाऐ रखने मेँ सहयोग करेगा।

वृश्चिक:

किसी नए प्रेमी का आगमन आपके जीवन में हो सकता है। समय बहुत शुभ है, यह मित्रता- सम्बन्ध दीर्घकालीन होगी। गृहस्थ व्यक्तियों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत मधुर होगी, हॅंसी - मजाक से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मध्य भाग में जीवन साथी के असामान्य व्यवहार से आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पुराने प्रेम सम्बन्धों की लिये यह परीक्षा कि घड़ी होगी। अपने प्रेमी पर विश्वास करें या न करे, यह निर्णय लेना आपके लिये कठिन होगा।

धनु:

प्रेम संबंधों के लिए यह समय आपके अनुकूल रहेगा। जिन्हें अभी तक जीवन में प्रेम का अनुभव नहीं हुआ है, तो यह समय इसमें सहायक सिद्ध हो सकता है। प्रेम में पवित्रता और विश्वसनीयता के भाव बनाये रखें। अन्यथा संबंधों की प्रगाढ़ता में कमी आ सकती है, और सम्बन्ध टूट भी सकते है। विवाहित व्यक्तियों को अपने जीवन साथी के साथ भ्रमण के अवसर मिलेंगे, दूर-दराज के किसी व्यक्ति से भावनात्मक लगाव हो सकता है। सप्ताह विशेष में आपको अपने से ऊँचे दरजे के व्यक्तियोँ के साथ सम्बन्ध बनाने के अवसर प्राप्त हो सकते है।

मकर:

नविन प्रेम सम्बन्ध बनने से मन में उत्साह और उल्लास बना रहेगा। नए रिश्तों का दिल खोल कर स्वागत करें, पुराने किसी रिश्ते से तुलना करने से बचें, इस अवधि विशेष में आपका पूरा ध्यान अपने कामकाज पर केंद्रित होने के योग भी बने हुए है। जीवन में कार्यों के साथ साथ रिश्तों की विशेष एहमियत को स्वीकार करते हुए, दोनोँ में समन्वय बनाकर रखें। विवाहित जीवन का यापन कर रहे व्यक्तियो के लिए सुख और स्नेह की स्थिति बनी हुई है। साथ ही यह समय मनोरंजन करने, मूवी देखने, मित्रों से मिलने और अपने प्रेमी साथी के साथ अपने शौक पूर करने के लिए भी विशेष रूप से शुभ बनी हुई है।

कुम्भ:

अविवाहितों के लिए इस सप्ताह के मध्य कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेमियों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। अपने साथी की भावनाओं को समझें और उसका सम्मान करें। प्रेम प्रसंगों के लिए सप्ताह मिला जुला रह सकता है। गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को साथी को समय ना देने की वजह से दूरियाँ बढ़ सकती हैं। बातचीत को दूरियाँ मिटाने का माध्यम बनाएँ। आपके प्रेमी और आपके मध्य इस समय में अगर किसी प्रकार का कोई वैचारिक मतभेद उभर कर सामने आता भी है, तो उसे उसी समय बातचीत से दूर कर दें। वरना बाद में बात विवाद का रुप ले सकती है।

मीन:

प्रेम- प्रसंग के प्रबल योग बन रहे है। एक-दूसरे की भावनाओं, विचारों और व्यक्तिगत रुचियों को समझने जानने के प्रयाप्त अवसर प्राप्त होंगे, उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। प्रेमियों के लिए स्थिति सुखद और अनुकूल बनी हुई है। दाम्पत्य जीवन का निर्वाह कर रहे व्यक्तियों को इस सप्ताह में अपने जीवन साथी के साथ होने पर अपने अहम् पर नियंत्रण रखे, अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इस समय में आपका जीवन साथी अगर आपसे नाराज भी होता हैं तो उसकी नाराज़गी को दूर करें, दोस्ती और मित्रों में बढ़ोत्तरी के लिए समय की शुभता बनी हुई है।

रेखा कल्पदेव

Related Articles:

No comments:

Post a Comment