साप्ताहिक राशिफल ( जुलाई ७ से जुलाई १३, 2014) - जानिए आने वाला हफ़्ता कैसा रहेगा



सभी राशियों के लिए  जुलाई ७ से  जुलाई १३, तक का साप्ताहिक राशिफल


Click here to read in English…

मेष:
यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आपकी लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। सप्ताह के मध्य में वाहन सावधानी से चलाएं व घर का ही स्वादिष्ट और सुपाच्य भोजन करें क्योंकि बाहर का खाना स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। सप्ताहांत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

FREE matrimony & marriage website

वृषभ:
इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। इस समय आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। जीवन साथी के लिए पर्याप्त समय निकालें। सप्ताहांत में मनोरंजन के लिए भी समय निकालें।

मिथुन:
सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में काम बनेंगे साथ ही आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बिताएंगे। लेकिन सप्ताहांत में कुछ विवाद सम्भव हैं। अत: सावधानी से आचरण करें।

कर्क:
सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय आप कुछ घरेलू मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं। दूसरों की मदद के चक्कर में आपका काम न बिगड़े। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। वहीं सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा।

सिंह:
इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। नजदीकी लोगों से सहयोग मिलेगा। भाई बन्धु कन्धे से कंधा मिलाकर चलेंगे। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर-गृहस्थी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है।

कन्या:
यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय वाणी पर संयम रखें। खर्चों पर नियंत्रण कर सकें तो और भी अच्छा रहेगा। साथ ही यह समय खरीददारी के लिए भी अच्छा है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, आप उत्साह से भरे रहेंगे लेकिन अचानक कोई खबर आप चिंता में डाल सकती है। सप्ताहांत में यात्राएं सम्भव हैं।

तुला:
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर खान-पान करना ठीक रहेगा। हालांकि सप्ताह मध्य में आप सभी तरह की परेशानियों से दूर हो जाएंगे। सप्ताह में कुछ तनाव को छोड़ दिया जाये तो सब ठीक रहेगा।

वृश्चिक:
सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप जज्बाती होकर कोई खर्चा न करें। इस समय किसी परेशानी के चलते नींद में व्यवधान रह सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे व मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे।

धनु:
सप्ताह के शुरुआत में लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। यदि संतान को लेकर कोई परेशानी थी या प्रेम प्रसंग को लेकर परेशानी थी तो वह दूर होगी। सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। खान पान पर संयम रखें। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

मकर:
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में सफ़लता मिलेगी। लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। इस समय आप कुछ नया प्रयोग करने के मूड में हो सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामले थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी।

कुम्भ:
सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। धर्म या समाज से जुड़ाव सम्भव है। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा। इस समय आपके बोस आपका फ़ेवर करते नजर आएंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। रुपए पैसों के लिहाज से सप्ताह का मध्य भाग ठीक रहेगा। लेकिन सप्ताहांत में हर काम में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

मीन:
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगी। इस समय आपकी चीजें खराब हो सकती हैं। स्वास्थ्य का भी खयाल रखना होगा। आर्थिक मामलों में भी सावधानी की आवश्यकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

1 comment: