साप्ताहिक प्रेम राशिफल २०१४ (१४-०७-२०१४ से २१-०७-२०१४) - इस सप्ताह आप और आपका प्यार


हम आपके लिए साप्ताहिक प्रेम राशिफल लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं यह हफ्ता आपके लिए क्या उपहार लेकर आया है।जानिए अपना प्रेम सम्बन्ध राशिफल ‘रेखा कल्पदेव’ के साथ और सभी परेशानियों से मुक्त हो जाइये।यह राशिफल आपके प्रेम संबंधों में आने वाली सभी समस्याओं का निवारण बताएगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल के द्वारा आप अपने प्रेम जीवन के बारे में जान पाएंगे।

Click here to read in English...

साप्ताहिक प्रेम राशिफल १४-०७-२०१४ से २१-०७-२०१४ तक

जीवन में बढ़ती भाग-दौड़ और हर कदम पर सामने आने वाले संघर्षों के चलते, हम सभी कई बार न चाहते हुए भी अपने दैनिक या साप्ताहिक कार्यों में असफल हो जाते हैं, या हमारी कोशिशें कामयाब नहीं हो पाती हैं। ऐसे में हम कभी खुद को और कभी परिस्तिथियों को दोष देने लगते है। शत्रु को मित्र और मित्र को शत्रु बनाने वाले कोई और नहीं सिर्फ ग्रह हैं। ग्रहों का निरंतर घुमते रहना आपके जीवन में घटित होने वाली घटनाओं की सफलता - असफलता को काफ़ी हद तक संचालित करता है। आने वाले सप्ताह में किस दिन आपका प्रेम परवान चढ़ेगा और कब आपका प्रिय नाराज़ हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों को बढ़ाने और इसी प्रकार की अनेक समस्याओं का निवारण आप हमारे साप्ताहिक राशिफल से कर सकते है। आइये जाने की आने वाले सप्ताह का ग्रह बदलाव आपके प्यार के लिए आपसे क्या कह रहा है -

FREE matrimony & marriage website

यह राशिफल आपकी जन्मराशि के अनुसार लिखा गया है -

मेष
सप्ताह के पहले भाग में एकादश का चन्द्र आपकी महत्वकांक्षाओं में वृद्धि कर आपका झुकाव आय और लाभ विषयों में दिखा रहा है। साथ ही प्रेम विषयों में ग्रहों का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है। मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। अपने प्रेमी को लेकर आस-पास के रमणीय स्थल पर घूमने का कार्यक्रम आपका बन सकता है। प्रेम जीवन में अभी तक कदम न रखने वालों को, किसी की कोमल भावनाएँ उनका इन्तजार करती नजर आएंगी। अर्थात नया प्रेम सम्बन्ध शुरू हो सकता है। मित्र भी आपके दिल की बात आपके प्रिय तक पहुँचाने का कार्य बखूबी कर सकते है। मित्रों का सहयोग सकारात्मक बना हुआ है, पर फिर भी आप स्वयं कहे, तो बात कुछ ज्यादा बेहतर ढंग से कही जाएगी। सप्ताह के मध्य भाग में समय बहुत अनुकूल नहीं है। सप्ताह के शेष दिन रोमांस और स्नेह से भरे रहेंगे।

वृषभ
समय अनुकूल है, यदि आप और आपका प्रेमी साथी एक ही कार्यक्षेत्र में कार्यरत हैं तो छोटी छोटी बातों का ख़याल रख, उनके खास होने का अहसास कराया जा सकता है। अपने प्रेमी से किये वादे पूरे करने का यही सही समय है। भ्रम की स्थिति न बनने दें, और विश्वास को बनाये रखने के लिए वही वादा करें जो पूरा करने में समर्थ हों। सप्ताह मध्य में सभी स्वयं को खुश और प्रसन्न महसूस करेंगे। जोश - उमंग बातों में देखते ही बनेगा। प्रेम को विवाह के बंधन में बांधने के लिए समय शुभ बना हुआ है। प्रेम -विवाह की बातों को आगे बढ़ने के लिए सप्ताह के मध्य भाग का प्रयोग किया जा सकता है। अंतिम भाग में बात बिगड़ने की सम्भावना ज़्यादा बनी हुई है।

मिथुन
सप्ताह की शुरूआत में शनि-मंगल का एक साथ होना प्रेम प्रसंग में आंशिक तनाव उत्पन्न कर सकता है। क्रोध से स्थिति और कष्टकारी हो सकती है। कुछ समय के लिए रुढ़ना-मनाना भी पड़े तो पहल करें, और अपने प्रिय को मना लें। सप्ताह मध्य से शुभता आपका साथ देगी और सप्ताहांत तक आप फिर से एक -दूसरे के निकट आ जाएंगे। आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे तथा रिश्तों में मधुरता का रस घुलेगा। सप्ताह के मध्य भाग में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कुछ गलतफहमियाँ सामने आएंगी। पर यह स्थिति भी कुछ समय के लिए होने के कारण सप्ताह के आखिरी में आपको एक - दूसरे के साथ समय बिताने का पूरा समय मिलेगा। कुल मिलाकर रिश्ते समय के साथ मज़बूत होते जाएंगे।

कर्क
प्रेम संबंध टूट कर बिखर सकते है। स्थिति नाजुक और कष्टकारी बनी हुई है। आपस में विश्वास और स्नेह को बनाये रखकर ही आप इस अशुभ समय की बाधाओं को पार करने में सफल रहेंगे। सप्ताह का पहला भाग आपके प्यार की परीक्षा ले सकता है। मध्य भाग में कुछ अनबन और अविश्वास भी सामने आयेगा। पर दोनों ओर से की गयी कोशिशों से सप्ताह के आखिर तक आप मानसिक कष्टों से छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। पहले चार-पांच दिन आप में भावुकता का भाव अधिक रहेगा। भावनाओं में बहकर अपने प्रिय को कड़वी बातें बोलने में भी आप पीछे नहीं हटेंगे, पर जल्द ही आपको अपनी गलती का अहसास होगा। कार्यों की अधिकता से प्रेम - परिणय को समय कम देना पड़ सकता है।

सिंह
यह सप्ताह आपके प्रेम के लिए मध्यम शुभ रहेगा। शुरुआत में आप दोनों अच्छा महसूस करेंगे। इस समय में हो सकता है कि आप अपने प्रिय की सभी बातें पूरी न कर पाएँ। अन्य विषयों में व्यस्तता आपसे यह गलती करा सकती है। सप्ताह मध्य तक स्थिति बेहतर होने के स्थान पर गंभीर हो जाएगी। एक -दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप के बाद कुछ दिनों के लिए अलगाव या बातचीत भी बंद हो सकती है। रिश्तों में धैर्य और समझदारी से चलने की ज़रूरत होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों के लिए समय अत्यधिक तकलीफ देने वाला नहीं रहेगा। फिर भी संभल कर व्यवहार करना श्रेयकर रहेगा। स्नेह के बंधन में बंधे व्यक्ति अहंकार को एक तरफ रखने के बाद, रिश्तों का निर्वाह कर समय को कुछ बेहतर बना सकते है।

कन्या
आपके प्रेम संबंधों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से पहले चली आ रही दिक्कते सप्ताह मध्य में जाकर ही कुछ ठीक होंगी, पर सप्ताहांत तक वापस ख़राब होने की स्थिति बन रही है। फिर भी घबराने की बात नहीं है क्योंकि रिश्ते टूटेंगे नहीं, सिर्फ कुछ समय के लिए ग्रह आपके पक्ष में नहीं है। इस अवधि में आने वाला विपरीत समय आपको एक-दूसरे को समझने का पूरा अवसर देगा। आपके प्रेम के विरोधी हावी हो सकते हैं। इसमें परिवार का विरोध भी आपके सामने आने की सम्भावनायें बन रही है। पारिवारिक परम्पराओं और समाज की रीतियों का विरोध करते हुए जोश में परिवार के विरुद्ध जाकर विवाह करने का कदम उठाने की स्थिति भी बन रही है।

तुला
इस हफ्ते के शुरू के दो दिनों को यदि छोड़ दिया जाए तो बाकी का सप्ताह रोमांस के लिए उत्तम बना हुआ है। दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को भी ग्रहों की शुभता प्राप्त हो रही है। शुभता को प्राप्त करने के लिए अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। सामान्यता इस सप्ताह में पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, स्नेह - सौहार्द बना रहेगा, भावनाएँ व्यक्त होंगी, और रिश्तों में प्रगाढ़ता पहले से ज्यादा आयेगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन विषयों में समय देने से आनन्दायी समय बीतेगा। जाते जाते यह सप्ताह आपके संबंधों पर अपना शुभ प्रभाव छोड़ कर जाएगा।

वृश्चिक
यह सप्ताह आपके प्रेम सम्बन्धों को आगे बढ़ाने के स्थान पर उनमें दिक्कतें दे सकता है। इस हफ्ते का अंतिम भाग अच्छा रहेगा, बाकि समय स्वास्थ्य में कमी, ऊर्जा की कमी तथा रूचि की कुछ कमी भी दृष्टिगोचर हो रही है। हेल्थ विषयों के प्रभाव से आपको सप्ताहांत में स्नेह और सहानुभूति दोनों की एक साथ प्राप्ति होगी। सप्ताह के दिनों में मिठास लाने के लिए आपको दिल को छूने वाली बातें करनी होंगी। व्यवहार में रूखापन माहौल को गंभीर बना देगा। हफ्ते के अंतिम दिनों में हंसी - ख़ुशी से माहौल को खुशनुमा बनाये रखें। प्रेमी के साथ-साथ यह समय विवाहितों के लिए भी उतार चढ़ाव लेकर आ रहा है।

धनु
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का समय आपके साथ है। नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे, दूसरों की परवाह किये बिना आप अपने रिश्तों को आगे ले जाने का प्रयास कर सकते है। पर ध्यान रहे कि केवल आरम्भ के दो दिन बहुत शुभ है। इस अवधि की शुभता का लाभ उठायें, बाद में स्थिति बिलकुल विपरीत हो सकती है। देरी करने पर ऐसा न हो कि इंतज़ार करते रह जाना पड़े और दिल की बात होठो तक आ ही न पाये। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी भावनाओं को संजीदगी से नहीं लिया जाएगा। जिससे सुकून में कमी आपको महसूस होगी। इस समय सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करें और अपने प्रिय पर विश्वास बनाये रखें।

मकर
सप्ताह की शुरुआत बहुत अनुकूल न रहने पर धैर्य रखें, प्रिय से बात करते समय ऐसी कोई बात न कह दे, कि किसी की भावना आहात हो जाये। आय -धन विषय आपके प्रेम संबंधों के आड़े आ सकते है। सप्ताह के दूसरे भाग में प्रेम-परिणय में किये गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम विषयों में पहल करने से न घबरायें, साहस और मनोबल को ऊँचा रख आप समय की शुभता को बढ़ा सकते है। सप्ताहांत में भाग्य का साथ न देने से हो सकता है कि आपका साथी आपकी बातों पर पूरा विश्वास न करे। अपने प्रेमी की नाराज़गी को अनदेखा बिलकुल न करें, विपरीत समय है कुछ दिनों बाद स्थिति बदल भी सकती है। धैर्य बनाये रखें।


कुम्भ
प्रेम सबंध मज़बूत होंगे, सप्ताह का आरम्भ अच्छा रहेगा। प्रेमी वर्ग स्वयं में प्रसन्नता का अनुभव करेगा। इस समय आपके स्वभाव में भावुकता का अंश अधिक होने से प्यार-मोहब्बत को सकारात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम करने वाले इस समय बन रही शुभता का लाभ उठा सकते है। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। विवाहित दंपत्ति के लिए समय विशेष शुभ बना हुआ है। गृहस्थ जीवन में स्नेह और समपर्ण का भाव बना हुआ है। सप्ताह मध्य में सुख की स्थिति प्रभावित रहेगी, रिश्तों में आंशिक दरार आ सकती है। अंतिम भाग में पुन: शुभता आपका साथ देगी। मित्रों में भी बढ़ोत्तरी का संकेत मिल रहा है।

मीन
प्रेम संबंधों में अधिक खिचाव की स्थिति होने से रिश्ते खराब हो सकते है। इससे मानसिक चिंता, मन में अशांति और वाणी में क्रोध का भाव बना रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग प्रेमियों का सुकून वापस लाएगा, बाकि समय व्यर्थ के वाद - विवाद में रहने की स्थिति बनी हुई है। तनाव और असमंजस आपकी परेशानियाँ तो बढ़ाएगा ही साथ ही आप अपना ध्यान अन्य विषयों पर नहीं लगा पाएंगे। प्रेम - प्यार में विपरीत समय आपकी एकाग्रता को भंग कर आपके स्वभाव की मिठास को अपने प्रभाव में ले सकता है। प्रेमी के साथ बात करते समय सहनशीलता से काम लेना, समय की अशुभता को टालने का अचूक उपाय है। स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें।

रेखा कल्पदेव


Related Articles:

No comments:

Post a Comment