मंगल ग्रह का तुला राशि में प्रवेश (जुलाई 14, 2014) - जानिए मंगल गृह का प्रभाव!

मंगल गृह तुला राशि में १४ जुलाई, २०१४ को प्रवेश कर रहा है। आइये, इसका प्रभाव सभी ग्रहो पर कैसा रहेगा यह जानते हैं हमारे ज्योतिषी ‘पं. हनुमान मिश्रा’ द्वारा। हम आशा करते है कि मंगल गृह का यह गोचर आपके लिए शुभ रहे। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

मंगल ग्रह 14 जुलाई 2014 को तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

Click here to read in English…


जी हाँ, भचक्र के तीसरे ग्रह मंगल ने 4 फ़रवरी 2014 की शाम 14:25 पर कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश किया था। 25 मार्च 2014 तक मंगल तुला में ही रहा और इसी रात वक्र गति से पुन: कन्या राशि में प्रवेश कर गया और तब से अभी तक यह कन्या राशि में था।

FREE matrimony & marriage website

14 जुलाई को मंगल पुन: तुला राशि में जा रहा है। यहाँ पर मंगल की युति शनि से होने जा रही है। अत: कुछ मामलों में यह समय बहुत ही विध्वंसक रह सकता है। देश में कोई दंगा फ़साद फिर से सिर उठा सकता है। विशेषकर दक्षिण या पश्चिमी राज्य इससे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। यही हाल दक्षिण या पश्चिमी देशों का भी रह सकता है। स्त्रियों पर होने वाले अत्याचार की ख़बरें फिर से ज़ोर पकड़ सकती हैं। ज़बरदस्त राजनीतिक उठा पटक देखने को मिल सकती है। राजनेता न केवल मौखिक आग उगल सकते हैं बल्कि कई जगहों पर कार्यकर्ताओं या नेताओं पर हमले की खबरें भी आ सकती हैं। यह समय किसी वरिष्ठ राजनेता के स्वास्थ्य को बिगाड़ने वाला भी साबित हो सकता है, खाद्यानों में तेज़ी भी देखने को मिल सकती है। लेकिन मंगल के इस परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या असर होगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
मंगल ग्रह का गोचर के प्रभाव पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर जाएँ: मंगल का तुला राशि में गोचर (जुलाई १४, २०१४)

Related Articles:

No comments:

Post a Comment