देव उठनी एकादशी आज, मुहूर्त एवं पूजा विधि

आज से शुभ लग्न का शुभारंभ! 4 माह बाद आज ख़त्म होगा भगवान विष्णु का शयन काल। जानें देव उठनी एकादशी पर्व का महत्व और पूजा विधि।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650


देव उठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली इस पावन तिथि पर 4 माह की चिर निद्रा (देव शयनी) के बाद भगवान विष्णु शयन मुद्रा से जागते हैं। इस कारण यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।

देव उठनी एकादशी 



एकादशी तिथि प्रारंभसायं 19:05 बजे30 अक्टूबर 2017
एकादशी तिथि समाप्तसायं 18:57 बजे31 अक्टूबर 2017

नोट: ऊपर दिया गया समय नई दिल्ली (भारत) के लिए मान्य है। अपने शहर के अनुसार देव उठनी एकादशी 2017 तिथि का समय यहाँ जानें : देव उठनी एकादशी तिथि 2017

एकादशी पारण मुहूर्त 


एकादशी पारण मुहूर्तप्रातः 06:36 से 08:48 बजे तक01 नवंबर 2017

पारण विधि (व्रत खोलना) एकादशी के अगले दिन अर्थात द्वादशी को संपन्न की जाती है। 

पूजा विधि


  • प्रातः जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें।

  • इस पावन अवसर पर पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु से तुलसी (पौधा) का विवाह संपन्न कराएं। इस धार्मिक प्रथा को तुलसी विवाह के नाम से जाना जाता है।

  • एकादशी से पूर्व यानी दसवीं तिथि को व्रत रखें और इस व्रत को द्वादशी के दिन पारण मुहूर्त में खोलें।

देव उठनी एकादशी का महत्व


देव उठनी एकादशी स्वर्ग लोक को प्राप्त करने का मार्ग है। यदि इसे सच्ची श्रद्धा एवं विधि-विधान से मनाया जाए तो भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उनके पूर्वजों की आत्मा को भी शांति मिलती है। 

भारत के विभिन्न राज्यों में इसे अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है:


  • महाराष्ट्र में प्रबोधिनी एकादशी के दिन लोग भगवान विठोबा के रूप में विष्णु जी की पूजा करते हैं।

  • राजस्थान में इस दिन पुष्कर मेला का आयोजन किया जाता है और यह एकादशी से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है।

  • गुजरात में इस अवसर पर श्रद्धालु गिरनार पहाड़ी की दो दिवसीय लंबी परिक्रमा करते हैं। यहाँ लोगों का विश्वास है कि गिरनार की पहाड़ियों में भगवान विष्णु जी का वास होता है।

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को देव उठनी एकादशी 2017 की शुभ कामनाएं !
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (30 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2017)

इन 5 राशि वालों के लिए खुशखबरी! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस हफ़्ते नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में होने वाले परिवर्तन की जानकारी।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


इस सप्ताह आपका ध्यान अपनी अामदनी में वृद्धि करने पर रहेगा, हालांकि आपके खर्चों में इज़ाफ़ा होगा, परंतु आमदनी उसके मुकाबले अधिक होगी। पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। व्यस्तता के कारण आप परिवार को कम समय दे पाएंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें, क्योंकि उनसे विवाद होने की संभावना है और व्यर्थ के विवादों से बचें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मध्य भी ठीक-ठाक गुजरेगा, वही सप्ताहांत में कुछ मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। आप प्रेम विवाह की ओर अग्रसर हो सकते हैं परंतु उसके लिए आपको विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी से कुछ मनमुटाव हो सकता है।

भाग्यस्टारः 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।


वृषभ


कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल देरी से मिलेगा। खर्चों में वृद्धि संभव है और आमदनी भी सामान्य रहेगी। परिवार में यूं तो सब कुछ सामान्य रहेगा परंतु यदा-कदा वाद-विवाद हो सकता है। आपके उत्साह में वृद्धि होगी जिसके फलस्वरुप आप विभिन्न चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी संतान के लिए यह सप्ताह कुछ खास रहेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। सप्ताह की शुरुआत सामान्य, मध्य भाग सर्वोत्तम और सप्ताहांत भी अच्छे संकेत दे रहा है। प्रियतम के साथ नज़दीकियाँ और बढ़ सकती हैं। परंतु आपको मर्यादित भी रहना होगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: माँ दुर्गा की आराधना करें।


मिथुन


धार्मिक क्रिया-कलापों में आप विशेष रुचि लेंगे। पिताजी को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा परंतु कभी-कभार किसी तरह का क्लेश भी उत्पन्न हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आपकी संतान आनंद का अनुभव करेगी। इस सप्ताह विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। आपको विभिन्न माध्यमों से धन लाभ होने के भी योग हैं।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग भी अच्छा है। वही सप्ताहांत के सामान्य रहने के संकेत है। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, हालांकि वैवाहिक रिश्ते में बहसबाजी से बचना होगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान हरि विष्णु की उपासना करें और उन्हें चंदन अर्पित करें। 


कर्क


आपको सप्ताह की शुरुआत में शारीरिक कष्ट हो सकता है। मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। हालांकि आपके उत्साह में कोई कमी नहीं होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाई बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। यदि विवाहित हैं तो आपकी संतान अपने क्षेत्र में उन्नति करेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में पूर्ण रुप से सजग होकर मेहनत करेंगे। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए अपनी आमदनी को भी बढ़ाने का प्रयास करें।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर, मध्य अच्छा और सप्ताहांत सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है जिससे आपको अत्यधिक लगाव होगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ समय का आनंद उठाएंगे। यदि विवाहित हैं तो किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शंकर भगवान की आराधना करें और उन्हें श्वेत पुष्प तथा गेहूं अर्पित करें।


सिंह


आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है, हालांकि आमदनी खर्च की अपेक्षा अधिक रहेगी। आपका उत्साह भरपूर बना रहेगा और आप पूरी तरह ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होगा। आप छोटी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा प्रॉपर्टी से आमदनी हो सकती है। आपकी संतान के लिए यह अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। वे अपनी पढ़ाई में जी जान से मेहनत करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी। मध्य भाग थोड़ा कमजोर, परंतु सप्ताहांत उत्तम रहने का संकेत कर रहा है। प्रियतम के साथ तालमेल में कमी दिख सकती है। किसी नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। इस रिश्ते से आपको ढ़ेर सारी उम्मीदें होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आप एक-दूसरे को भलीभांति समझेंगे। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: सूर्य देव की आराधना करें और श्वेतार्क वृक्ष की पूजा करें।


कन्या


व्यर्थ के विवादों से आपका सामना हो सकता है। आपके ख़र्चों में वृद्धि संभव है। सप्ताह के मध्य में इन ख़र्चों पर कटौती होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मकान अथवा प्रॉपर्टी से आमदनी के मार्ग खुलेंगे। आपको धन लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि विवाहित हैं तो संतान को थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को गूढ़ चिंतन में आनंद आएगा, परंतु उनकी एकाग्रता में कमी हो सकती है।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको इस बात का ख़्याल रखना होगा कि कहीं आपकी वज़ह से प्रेमसाथी का मूड बिगड़ न जाए, क्योंकि यह आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं होगा। यदि आप विवाहित हैं तो भी आपका समय सामान्य गति से आगे बढ़ेगा हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है परंतु उनके द्वारा आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।


तुला


निज प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी, हालांकि इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा। भाई-बहनों को पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप आनंद का अनुभव करेंगे और इस हेतु आपके खर्चों में वृद्धि होगी। वहीं आमदनी खर्चे की अपेक्षा थोड़ी कम रह सकती है इसलिए अपने ख़र्चों में कटौती करें। पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। माता जी की सेहत कमजोर रह सकती है। यदि विवाहित हैं तो संतान तरक्की करेगी और ऊर्जा से लबरेज रहेगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। वे मन लगाकर मेहनत करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए समय मिला जुला रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ समय का आनंद लेंगे। आप प्रेमजीवन से संतुष्ट दिखाई देंगे और पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे। यदि विवाहित हैं तो आपके लिए समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। किसी बात को लेकर व्यर्थ का विवाद संभव है। जीवनसाथी को शारीरिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें। 

भाग्यस्टार: 3/5 

उपाय: माँ लक्ष्मी के मंदिर में लाल रंग का पुष्प अर्पित करें।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


पारिवारिक जीवन में तालमेल दिखेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के योग हैं परंतु ख़र्च में भी वृद्धि संभव है। आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे और प्रत्येक कार्य को सजगता से पूर्ण करेंगे। महिलाओं से प्रेमपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। यदि विवाहित हैं तो संतान पढ़ाई हेतु विदेश जाने की योजना बना सकती है। विद्यार्थियों को एकाग्रता की समस्या से जूझना पड़ सकता है परंतु वे अपने लक्ष्य को अंततः प्राप्त करेंगे। काम के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है और सीनियर्स से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। जहाँ एक ओर आपके प्रेम में रोमांस रहेगा वहीं दूसरी ओर प्रेम में तीखी नोकझोंक भी हो सकती है। प्रेमसाथी के साथ किसी पार्टी अथवा सिनेमा देखने के लिए जाना हो सकता है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ आनंदित पलों का अनुभव करेंगे और लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: बरगद के वृक्ष में कच्चा दूध चढ़ाएं और गीली मिट्टी से माथे पर तिलक करें। 


धनु


आप इस सप्ताह ख़ूब मेहनत करेंगे और आपको इसका लाभ प्राप्त होगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। किसी अच्छे पद की प्राप्ति संभव है परंतु ध्यान रखें, कार्यक्षेत्र पर आप किसी कंट्रोवर्सी में फंस सकते हैं। धन लाभ की संभावना है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि विवाहित हैं तो संतान से कुछ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा।

प्रेमफल: प्रेम मामलों के लिए यह मिला-जुला सप्ताह रहेगा। हालांकि आपके प्रेम में मजबूती आएगी और इस ओर आपका प्रयास जारी रहेगा। आप प्रेम विवाह के बारे में सोच सकते हैं। आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: केसर का तिलक लगाएं तथा केले के वृक्ष की पूजा करें। 


मकर

आपका ध्यान अपने परिवार और धन को संचय करने पर केंद्रित रहेगा। मानसिक रूप से तनाव रह सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम मिलेंगे परंतु कुछ भी ऐसा ना करें जो कंपनी पॉलिसी के विरोध में हो। वरिष्ठ अधिकारी आपका समर्थन करेंगे। सहकर्मी भी आपके कार्य में पूरी सहायता करेंगे। भाई बहनों का सपोर्ट मिलेगा। खर्चे बढ़ने की संभावना रहेगी। यदि आप अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करेंगे तो कार्यक्षेत्र पर आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्यार के मामलों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी युगल किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा सिनेमा, लंच या डिनर के लिए साथ जाना हो सकता है। यदि विवाहित हैं तो संभलकर चलना होगा। रिश्ते को लेकर मन में संदेह ना रखें और जीवन साथी के स्वास्थ्य की देखभाल करें। 

भाग्यस्टार: 3.5/5 

उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। 


कुंभ


धन लाभ के योग बनेंगे। आप ऐसी योजना बनाएंगे जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वासनात्मक विचारों से दूर रहें। आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। वाद-विवाद में आप विजयी रहेंगे। भाई-बहनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। माताजी की सेहत कमज़ोर रह सकती है। विवाहित हैं तो आपकी संतान अच्छा समय व्यतीत करेगी। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। 

प्रेमफल: प्रेमजीवन के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। आपको अपने रिश्ते में गर्माहट बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के माध्यम से समाज में उन्नति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। दोनों किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनि देव की पूजा करें और उन्हें नीले पुष्प अर्पित करें। 


मीन


सप्ताह की शुरुआत में खर्चों में वृद्धि संभव है, परंतु बाद में ख़र्चो पर नियंत्रण होगा। आपका मन आध्यात्मिक क्रिया-कलापों में अधिक लगेगा। धन लाभ का मार्ग भी प्रशस्त होगा। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकार के विरुद्ध कोई भी कार्य न करें अन्यथा इससे आपकी मान हानि हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह मिलाजुला सप्ताह रहेगा। प्रेम में किसी भी प्रकार का संदेह न करें। यदि आप विवाहित हैं तो उच्च कोटि के सुखों का आनंद उठाएंगे। प्रेम के साथ-साथ तकरार की भी संभावना होगी जिसे आप अपने प्यार के बलबूते संभाल लेंगे।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं तथा वृक्ष को स्पर्श ना करें।

Read More »

एस्ट्रोसेज कुंडली अब इन 4 भाषाओं में भी उपलब्ध!

ಕನ್ನಡ, తెలుగు, मराठी, ગુજરાતી: इन 4 नई भाषाओं के साथ एस्ट्रोसेज कुंडली अब कुल 8 भाषाओं में उपलब्ध।




Сlick here to read in English

देश के नंबर वन कुंडली सॉफ्टवेयर, एस्ट्रोसेज कुंडली ने यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं को एक बार फिर विस्तार देने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में हमने एस्ट्रोसेज कुंडली में चार नई भाषाओं को जोड़ा है। अब अपनी पसंदीदा भाषा में प्राप्त करें जन्म कुंडली और वैवाहिक गुण मिलान।

एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप पहले से हिन्दी, अंग्रेज़ी, तमिल और बांग्ला समेत चार भाषाओं में उपलब्ध है, लेकिन अब अपनी सेवा को विस्तार देते हुए एस्ट्रोसेज कुंडली ने चार अन्य भाषाओं का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। यूजर्स अब कन्नड़, तेलुगु, मराठी एवं गुजराती भाषा में भी एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप का इस्तेमाल कर सकते हैं।




पाएं एस्ट्रोसेज कुंडली अब 4 नई भाषा में!


Read More »

शनि का धनु राशि में गोचर, क्या होगा असर?

इन राशियों पर होगी शनि की कृपा! पढ़ें शनि के धनु राशि में गोचर का ज्योतिष फल और जानें शनि के प्रभाव से नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में होने वाले परिवर्तन।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650


शनि शत्रु नहीं बल्कि मित्र है। शनि देव न्याय प्रिय और दण्डाधिकारी हैं। वे सभी मनुष्यों के साथ न्याय करते हैं। क्योंकि उनका कार्य प्रकृति में संतुलन पैदा करना है। 26 अक्टूबर 2017 को शनि देव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि की चाल में परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। आइये जानते हैं कि सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मेष


अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना होगा। नौकरी और व्यवसाय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे पढ़ें…

वृषभ


हर परिस्थिति में धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आगे पढ़ें…


मिथुन


अदालती मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। मॉं की सेहत में गिरावट होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आगे पढ़ें…


कर्क


सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। जीवनसाथी और परिजनों के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए संयम के साथ काम लें। आगे पढ़ें…


शनि को करें प्रसन्न: खरीदें शनि यंत्र


सिंह


नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि की सौगात मिल सकती है। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंग, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। आगे पढ़ें…

कन्या


निवास में परिवर्तन की संभावना बन रही है। तनाव को दूर करने के लिए आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आगे पढ़ें…


तुला


शनि के प्रभाव से आत्मबल में वृद्धि होगी। अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। इस अवधि में आध्यात्मिक ज्ञान पाने की तीव्र इच्छा होगी। आगे पढ़ें…

वृश्चिक


शनि की कृपा से परिश्रम का फल मिलेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना भी बन रही है। पारिवारिक रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आगे पढ़ें…

पहनें लैब सर्टिफाइड नीलम रत्न, करें शनि को प्रसन्न: खरीदें नीलम रत्न

धनु


शनि का यह गोचर आपके भाई-बहनों के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो सकता है। हालांकि आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे पढ़ें…

मकर


नौकरी में तरक्की होगी, विदेशी भूमि से लाभ भी संभव है। आर्थिक चुनौती मिलने से थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। आगे पढ़ें…

कुंभ


शनि की कृपा से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यस्थल पर नए लक्ष्य मिलेंगे और आप ईमानदारी के साथ उनका निर्वाहन करेंगे। आगे पढ़ें…

मीन


प्रेम संबंध के मामले में थोड़ा संभलकर चलें, क्योंकि गलतफहमी होने से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। मॉं की सेहत का विशेष ख्याल रखें। आगे पढ़ें…

धारण करें रुद्राक्ष, पाएं अपने जीवन में सफलता: खरीदें 7 मुखी रुद्राक्ष
Read More »

छठ पूजा आज, मुहूर्त एवं पूजा विधि

जानें छठ पूजा पर सूर्य देव की उपासना का महत्व ! पढ़ें छठ पूजा का पौराणिक महत्व और पूजा विधि , साथ ही जानें छठ पूजा पर क्यों दिया जाता है सूर्य देव को अर्घ्य।


छठ पूजा दिवाली के बाद मनाया जाने वाला एक बड़ा हिन्दू पर्व है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत में बिहार, झारखंड, यूपी और दिल्ली में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650


इस पर्व में सूर्य देव की आराधना की जाती है। यह त्यौहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इसमें हर एक दिन का विशेष महत्व होता है। इस पर्व की परंपरा के अनुसार पहले दिन को नहाए-खाए, दूसरे दिन को खरना, तीसरे दिन को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को सूर्योदय अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। 


छठ पूजा मुहूर्त


छठ पूजा के दिन सूर्योदय का समयप्रातः 06:28 बजे
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त का समयसायं 17:41 बजे

नोट: ऊपर दिया गया समय नई दिल्ली (भारत) के लिए मान्य है। अपने शहर के अनुसार जानें छठ पूजा के दिन: सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

महत्वपूर्ण तिथि



पर्वतारीख़दिनतिथि
नहाए-खाए24 अक्टूबर 2017मंगलवारचतुर्थी
खरना25 अक्टूबर 2017बुधवारपंचमी
संध्या अर्घ्य26 अक्टूबर 2017गुरुवारषष्टी
सूर्योदय अर्घ्य27 अक्टूबर 2017शुक्रवारसप्तमी


पर्व से जुड़ी परंपरा


  • नहाए-खाए – पर्व के पहले दिन होने वाली इस परंपरा का अर्थ होता है पवित्र स्नान करने के बाद लिया गया भोजन। लोग अपने आसपास के नदी या तालाब में स्नान कर शरीर व आत्मा की शुद्धि करते हैं। इस दिन श्रद्धालु रोटी और लौकी की सब्ज़ी खाते हैं।

  • खरना  इस दिन व्रत रखने वाले न तो कुछ खाते हैं और न ही जल पीते हैं। शाम को गुड़ और चावल से खीर बनाई जाती है और रोटी नए बर्तन में पकाई जाती है। श्रद्धालु इस खीर को प्रसाद के रूप में बांटते हैं और इसे फलों के साथ खाते हैं। इस दौरान छठ पूजा के गीत गाए जाते हैं।

  • संध्या अर्घ्य – इस दिन निर्जल व्रत किया जाता है और यह दिन सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है। लोग अपने घर के पास वाली नदी या तालाब के घाट को मोमबत्ती व दीयों से सजाते हैं। टोकरियाँ सजाई जाती हैं जिनमें फल, ठेकुआ (गेहूँ के आटे व गुड़ से बनाया गया खाद्य पदार्थ), मूली, जटायुक्त नारियल, पान के पत्ते, लौंग, इलायची, इत्यादि रखे जाते हैं। सूर्यास्त के समय सूर्यदेव की पूजा की जाती है और जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य के साथ ये चीज़ें अर्पित करते हैं।

  • सूर्योदय अर्घ्य – इस परंपरा के साथ छठ पूजा का समापन होता है। इस दिन लोग सूर्योदय से पहले पूजा घाट पहुँचकर छठ के गीत गाते हैं और फिर सूर्योदय होते ही सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद प्रसाद बाँटा जाता है। महाव्रती गुड़ व अदरक खाकर अपना व्रत संपन्न करते हैं।


छठ पूजा का धार्मिक महत्व


छठ पूजा का पर्व सूर्य देव की उपासना के लिए प्रसिद्ध है। इसके लिए श्रद्धालु गण इस दिन व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं इसलिए छठ पर्व पर छठ देवी को मनाने के लिए सूर्य देव को प्रसन्न किया जाता है।

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को छठ पूजा 2017 की हार्दिक शुभकामनाएँ !
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (23 से 29 अक्टूबर 2017)

इन 6 राशि वालों को मिलेगी सौगात! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, क्या इस दौरान मिलेगी कोई नई सौगात?


Click here to read in English

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु अपने लक्ष्य पर अटल रहें। दिनचर्या व्यस्त रहने के कारण आप परिवार को समय कम दे पाएंगे इस कारण पारिवारिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ अनबन होने की संभावना है। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से कुछ मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थी दृढ़ संकल्प के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। 

प्रेमफल: यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत धीमी, मध्य अच्छा और सप्ताहांत सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। जो लोग प्रेम में है वे अपने प्रेम को विवाह में बदलने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, परंतु बाचतीत के माध्यम से विवादों को सुलझाया जा सकता है।

भाग्यस्टारः 3/5

उपाय: काले उड़द का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा। 

शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए धारण करें: नीलम रत्न


वृषभ


आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और आप इसके लिए आशान्वित भी रहेंगे। किसी लंबी दूरी पर जाना हो सकता हैै। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, परंतु प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद होने के आसार हैं। लॉटरी लगने की प्रबल संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपना पिछला कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। संतान प्रसन्नता का अनुभव करेगी और छात्रों को शिक्षा का लाभ मिलेगा।


प्रेमफल: सप्ताह प्रेम में सराबोर रहेगा। सप्ताह का प्रारंभ और मध्य अच्छा रहेगा। सप्ताहांत के भी ठीक-ठाक रहने के संकेत हैं। आप प्रियतम के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कुछ समस्या हो सकती है। जीवन साथी को पर्याप्त समय दें। लाइफ़ पार्टनर को लाभ प्राप्त हो सकता है अथवा विदेश यात्रा संभव है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार को गुड़ चना का दान करें। 


मिथुन


सप्ताह की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी। खर्चों में वृद्धि संभव है। सप्ताह का मध्य अच्छा तथा सप्ताहांत थोड़ा आध्यात्मिक रह सकता है। इस समय आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। संतान का स्वभाव थोड़ा चिढ़चिढ़ा रह हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा। आपको सरकार से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। धन लाभ का योग बन रहा है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम मामलों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत धीमी, मध्य अच्छा और सप्ताहांत बेहतर रहेगा। आप अपने प्यार के रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। विवाहित लोगों के जीवन में अच्छा समय आएगा और जीवनसाथी से संबंध बेहतर बनेंगे। लाइफ पार्टनर को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गौ माता की सेवा करें।

विभिन्न ग्रहों की शांति के लिए खरीदें: नवग्रह यंत्र


कर्क


पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा होगा। भाई-बहनों से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है और संतान तरक्की करेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। निजी जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है परंतु परिस्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। करियर के लिए यह अच्छा समय रहेगा। जिन जातकों की नौकरी चली गई है उन्हें इस सप्ताह नौकरी मिलने की संभावना है। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। 

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत औसत, मध्य भाग अच्छा और सप्ताहांत सामान्य रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है जिसमें आपको अपनापन महसूस होगा। प्यार के मामलों में संयमित रहना आपके लिए उचित रहेगा। यदि पहले से रिलेशनशिप में हैं तो अपने साथी को समझने के लिए समय लें और जहां तक संभव हो सके पहले उन्हें अधिक से अधिक जानें। वैवाहिक जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं इसलिए संभल कर चलें।

भाग्यस्टार: 3.5/5 

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें सफेद पुष्प चढ़ाएं। 


सिंह


आपको पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी में है उन्हें लाभ मिलने प्रबल संभावना है। धन लाभ के योग बनेंगे। आप अपने छोटे भाई बहनों की मदद भी करेंगे। संतान अच्छा समय व्यतीत करेगी वहीं विद्यार्थी भी मन लगाकर मेहनत करेंगे और उनकी मेहनत का परिणाम भी अच्छा होगा। 

प्रेमफल: किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, परंतु एक दम से उस रिश्ते पर ज्यादा भरोसा ना रखें, कुछ समय लें। यदि पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो जल्दबाजी में ना रहे अपने साथी को अपने बारे में सब कुछ बताएं। साथ में कहीं घूमने भी जा सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं उनके लिए सप्ताह सामान्य रहेगा हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर है सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें। 


कन्या


आप इस सप्ताह ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और प्रत्येक कार्य को मन लगाकर करेंगे। इसके कारण आपको कार्यक्षेत्र में भी प्रगति मिलेगी और अच्छा धन लाभ होगा। अहंकार से बचें। अत्यधिक रचनात्मक विचारों को काम पर हावी ना होने दें। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को कुछ समस्या हो सकती है वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में उन्हें प्यार से समझाएं। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह औसत रहेगा। रिलेशनशिप को लेकर आपके अंदर एक इरिटेशन पैदा हो सकती है जो आपके रिश्ते को कमज़ोर कर सकती है इसलिए इसको स्वयं पर हावी ना होने दें और अपने साथी के प्रति वफादार रहें। यदि विवाहत है तो जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा। नोकझोंक भी हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: लाल रंग के कपड़े का दान करें। 

जानें फेंगशुई उत्पादों के चमत्कारिक प्रभाव और खरीदें: फेंगशुई प्रॉडक्ट ऑनलाइन


तुला


आमदनी के साथ ख़र्चों में वृद्धि होगी। आप स्वयं और अपने प्रियजनों पर खुले मन पैसे खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है अथवा व्यस्त जीवनशैली के कारण आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ेंगे, परंतु बीच-बीच में उनको एकाग्रता की समस्या हो सकती है। संतान को कुछ शारीरिक समस्या हो सकती है। आपको निद्रा अथवा आंखों से संबंधित कष्ट हो सकता है। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आप किसी कारणवश साथी से दूर जा सकते हैं परंतु संवाद कायम रखें तभी रिश्ता चल पाएगा। जो लोग विवाहित हैं उनका जीवन साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है अथवा जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए ध्यान से रहें लेकिन प्रेम भावना बनी रहेगी।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गौ माता की सेवा करें और उन्हें आटे की लोई बनाकर खिलाएं। 


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है और आमदनी कम होगी इसलिए संभालकर पैसे ख़र्च करें। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर में भाई-बहनों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की सेहत कमजोर रह सकती है। कभी-कभार आप अकेलापन महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान का ज़िद्दी स्वभाव हो सकता है। वहीं विद्यार्थी पढ़ने में दिक्कत का अनुभव करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह बहुत बढ़िया सप्ताह रहेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। आप अपने प्रियतम के साथ घूमने, डिनर या लंच के लिए जा सकते हैं। आप दोनों के बीच मुलाकातों का दौर चलेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें। 


धनु


सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है। ख़र्चों के साथ-साथ अच्छी आमदनी होगी। धन लाभ के योग हैं। वाणी में कड़वाहट देखने को मिल सकती है। परिवार में क्लेश की संभावना है। प्रॉपर्टी अथवा मकान के किराए से लाभ मिलेगा। आप कोई नई प्रॉपर्टी भी ख़रीद सकते हैं। माताजी की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। भाई-बहनों के विदेश जाने की संभावना है। संतान अपनी ज़िम्मेदारियों को समझेंगे और विद्यार्थी खूब मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा। सप्ताह की शुरुआत और मध्य बहुत बढ़िया है और सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। प्रेम में प्रगाढ़ता और अपनत्व की भावना बढ़ेगी। प्रेम विवाह के योग हैं। इस समय कुछ लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। विवाह के लिए घर वालों को भी मनाने में आप सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में पति पत्नी में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के द्वारा लाभ भी संभव है। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: केसर का तिलक लगाएं और पीपल को जल चढ़ाएं।

भविष्यफल, दशाफल और वर्षफल जानने के लिए खरीदें: एस्ट्रोसेज महाकुंडली


मकर


आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। मन में किसी चीज़ को लेकर बेचैनी रह सकती है। कार्यस्थल पर तरक्की होगी, परंतु वरिष्ठ अधिकारियों से कुछ मनमुटाव हो सकता है, इससे बचें। जो लोग सरकारी नौकरी में है उन्हें लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने कार्य को समय से पूर्ण कर पाने में सक्षम होंगे और आपको इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे आपकी कार्यकुशलता पर संदेह किया जा सकता है, लिहाज़ा इस बात पर विशेष ध्यान दें। माता जी का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा, परंतु पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

प्रेमफल: प्रेमी युगल को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए रिश्ते में तालमेल ज़रुरी है। मर्यादित आचरण में रहकर प्रेम करें। ऐसा कुछ भी ना करें जो आप अथवा आपके साथी के सम्मान को ठेस पहुंचाए। यदि विवाहित हैं थोड़ा किसी भी ग़लतफ़हमी को रिश्ते में ना आने दें। जीवन साथी के साथ किसी पार्टी अथवा किसी यात्रा पर जाना हो सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: शंकर भगवान को दूध अर्पित करें। 


कुंभ


काम के प्रति लगाव रहेगा खूब मेहनत करेंगे लेकिन अत्यधिक मेहनत आपको थका देगी इस कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है काम के साथ आराम भी करें नींद से संबंधित समस्या हो सकती है अथवा आंख में कोई दिक्कत हो सकती है धार्मिक आचरण करेंगे चैरिटी करेंगे लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या हो सकती है अथवा अचानक से कोई लाभ हानि हो सकती है। आपको धन लाभ के योग बनेंगे।

प्रेमफल: प्रेमी जोड़ों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। आप अपने प्रियतम को पूरा समय देंगे, हालांकि मर्यादित आचरण अवश्य बनाए रखें। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जो लोग विवाहित हैं वे आपस में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनि देव की मन लगाकर पूजा करें और उन्हे सरसों का तेल चढ़ाएं। 


मीन


आपको मानसिक तनाव रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा योग में है। आप किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। अपने काम के प्रति आपका लगाव रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। उनके साथ बिजनेस में सफलता मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट की संभावनाएं हैं इसलिए सेहत के प्रति ध्यान दें। अाध्यात्म की ओर आपकी रचि बढ़ेगी। आपको कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह मिलाजुला सप्ताह रहेगा। आप इस सप्ताह अपने प्रेमी के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर अथवा घूमने-फिरने जा सकते हैं। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनके जीवन में प्रेम की मात्रा बढ़ेगी। आप जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे और अपने वैवाहिक रिश्ते को मजबूत करेंगे। हालांकि दोनों के बीच छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: बृहस्पति मंत्र का जाप करें। 

वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए धारण करें: गौरी शंकर रुद्राक्ष

Read More »

भाई दूज आज, जानें तिलक का मुहूर्त

जानें भाई दूज पर यमुना में स्नान का महत्व! पढ़ें इस पर्व का धार्मिक और पौराणिक महत्व व जानें परंपरा और नियम। 


हिन्दू धर्म में भाई दूज का पर्व, भाई और बहन के अटूट रिश्ते के महत्व को दर्शाता है। इस पर्व से जुड़ी एक पौराणिक कहानी भी है, जो इसके महत्व को बढ़ाती है। भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाने वाला पर्व है। यह तिथि दिवाली के दूसरे दिन आती है। इस साल यह पर्व 21 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। भाई दूज के अवसर पर हर बहन अपने भाई का तिलक करती है और उनके बेहतर स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करती है। इसके बदले में हर भाई अपनी बहन को उनकी रक्षा का वचन और उपहार भेंट करते हैं। 

भाई दूज मुहूर्त



दिनांकआरंभ समयसमाप्ति समयअवधि
21 अक्टूबर, 2017 (शनिवार)13:13:4615:29:562 घंटे 16 मिनट

यह मुहूर्त नई दिल्ली के लिए प्रभावी है। जानें अपने शहर में: भाई दूज तिलक मुहूर्त


परंपरा और पूजा विधि


  • इस दिन भाई के तिलक के लिए थाली सजाएं। इसमें पुष्प, कुमकुम और चावल आदि रखें।
  • एक निश्चित स्थान पर चावल के मिश्रण से चौक बनाएं और उस पर भाई को बिठाएं।
  • इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई का तिलक करें और उन्हें मिठाई खिलाएं।


पौराणिक कथा और मान्यता


हिन्दू धर्म में हर तीज,त्यौहार और व्रत का धार्मिक महत्व होता है और इनके साथ जुड़ी होती है पौराणिक कथाएं। भाई दूज पर्व के संबंध में भी दो पौराणिक कहानियों का उल्लेख मिलता है।

यम और यामि की कथा

यम और यमी सूर्य देव के पुत्र और पुत्री थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। इस अवसर पर यमुना ने भाई यमराज को भोजन कराया और उनका तिलक किया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने यमी को वचन दिया कि, जो भी बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करेगी उसे मेरा भय नहीं होगा। इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई, जिसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन यमुना नदी में स्नान का बड़ा महत्व है। जो भाई-बहन भाई दूज पर यमुना नदी में स्नान करते हैं उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। 


कृष्ण और सुभद्रा

एक अन्य मत के अनुसार भाई दूज के दिन ही भगवान श्री कृष्ण राक्षस नरकासुर का वध करके द्वारिका लौटे थे। इस खुशी में उनकी बहन सुभद्रा ने अनेकों दीये जलाकर उनका स्वागत किया था और भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की थी।

विभिन्न राज्यों में भाई दूज पर्व


भारत के विभिन्न राज्यों में भाई दूज के पर्व को भाई टीका, भाई द्वितीया और यम द्वितीया आदि नाम से मनाया जाता है। इसके अलावा बंगाल में भाई फोटा, महाराष्ट्र में भाऊ बीज और नेपाल में भाई तिहार मनाया जाता है। हालांकि नाम अलग-अलग हों लेकिन भाव और अर्थ एक ही है।

एस्ट्रोसेज की ओर से आप सभी को भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं!
Read More »

गोवर्धन पूजा आज,जानें महत्व और मुहूर्त

जानें गोवर्धन पूजा और परिक्रमा का महत्व! पढ़ें गोवर्धन पूजा के नियम, विधि और धार्मिक महत्व। साथ ही जानें गोवर्धन पूजा के लिए भगवान कृष्ण का संदेश


गोवर्धन पूजा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा एक अहम अध्याय है। देवराज इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए बाल रूप में भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। यह पर्व दिवाली के अगले दिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह पर्व प्रकृति और मानव समुदाय के बीच के संबंध को दर्शाता है। वेदों में इस दिन वरुण, इंद्र, अग्नि आदि देवताओं की पूजा का विधान है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, गोधन यानि गाय और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। वैसे तो गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे भारत में मनाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश में विशेषकर मथुरा, वृंदावन, गोकुल आदि जगहों पर इस पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। 


गोवर्धन पूजा मुहूर्त


शुभ समय
आरंभ समय
समाप्ति समय
अवधि
गोवर्धन पूजा प्रात:काल मुहूर्त
06:24:40
08:41:08
2 घंटे 16 मिनट
गोवर्धन पूजा संध्याकाल मुहूर्त
15:30:35
17:47:04
2 घंटे 16 मिनट

उपरोक्त तालिका में दिया गया मुहूर्त नई दिल्ली के लिए प्रभावी है। जाने अपने शहर में: गोवर्धन पूजा मुहूर्त

पौराणिक कथा


पौराणिक मान्यता के अनुसार एक समय देवराज इंद्र को अपनी शक्तियों पर अभिमान हो गया था और उनके इस अहंकार के नाश के लिए भगवान श्री कृष्ण ने एक लीला रची थी। विष्णु पुराण में वर्णित कथा के अनुसार गोकुल वासी अच्छी वर्षा और फसल के लिए हर्षोल्लास के साथ इंद्र देव की पूजा करते थे। लेकिन एक समय बाल कृष्ण ने लोगों से कहा कि, अच्छी वर्षा और गायों के चारे के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। कृष्ण की इस बात से सहमत होकर गोकुल वासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू कर दी। इस बात से देवराज इंद्र क्रोधित हो गए और इस अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। बारिश से गोकुल वासियों की रक्षा करने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया। इंद्र को जब पता चला कि भगवान श्री कृष्ण स्वयं गोकुल वासियों की रक्षा कर रहे हैं, तो उन्होंने भगवान कृष्ण से क्षमा याचना कर उनकी वंदना की। इस पौराणिक कथा के बाद से ही गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई।


गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा का विशेष महत्व है। गोवर्धन पर्वत उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है। जहां हर साल देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं।


अन्नकूट उत्सव


गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिरों में अन्न कूट का आयोजन किया जाता है। अन्न कूट यानि कई प्रकार के अन्न का मिश्रण, जिसे भोग के रूप में भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाया जाता है। कई मंदिरों में अन्न कूट उत्सव के दौरान जागरण किया जाता है और भगवान श्री कृष्ण से खुशहाल जीवन की कामना की जाती है।

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
Read More »

दिवाली आज, जानें शुभ मुहूर्त

मॉं लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय! पढ़ें दिवाली पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन का महत्व और संपूर्ण विधि। ऐसे मनाएं दिवाली, जरूर करें ये काम।



Click here to read in English

भारत वर्ष और हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। रोशनी, उत्साह और उमंगों का यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दिवाली पर दीपों की ऋंखला अंधकार को दूर कर हमारे जीवन और आसपास के वातावरण में प्रकाश और उत्साह का संचार करती है। इस दिन धन की देवी महालक्ष्मी के पूजन का विधान है। हिन्दू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्यौहार कार्तिक मास में अमावस्या को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तिथि अक्टूबर या नवंबर के महीने में आती है। भारत-नेपाल समेत दिवाली का त्यौहार विश्व के कई देशों में हिन्दू,जैन, बौद्ध और सिख समुदाय के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। 


दिवाली पूजा का मुहूर्त



लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
19:13:28 से 20:19:19
अवधि
1 घंटे 5 मिनट
प्रदोष काल
17:47:58 से 20:19:19
वृषभ काल
19:13:28 से 21:09:16

उपरोक्त तालिका में दिया गया मुहूर्त नई दिल्ली के लिए है। जानें अपने शहर में: दिवाली पूजा मुहूर्त


दिवाली पर कब करें लक्ष्मी पूजन?


दिवाली पर देवी महालक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। इस दिन सूर्यास्त के बाद और रात्रि में देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है। दिवाली पूजन के संदर्भ में आम लोगों के लिए प्रदोष काल का समय सबसे उत्तम माना गया है। वहीं निशीथ काल यानि मध्य रात्रि का समय तांत्रिक पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। 


दिवाली का धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा


हिन्दू धर्म में व्रत, त्यौहार और तीर्थों का बड़ा महत्व है, इसलिए इस धर्म में हर त्यौहार से जुड़ी कोई पौराणिक कथा अवश्य होती है, जो इसके महत्व को दर्शाती है। दिवाली के संदर्भ में भी कई धार्मिक कहानियां प्रचलित हैं। इनमें भगवान श्री राम और श्री कृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा का वर्णन प्रमुख रूप से मिलता है। 

  • मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या यानि दिवाली के दिन ही भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में लोगों ने घर-घर दीप जलाकर उत्सव मनाया था और दिवाली पर्व की शुरुआत हुई।

  • एक अन्य कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने नरक चतुर्दशी पर नरकासुर राक्षस का वध करके देवता और साधु-संतों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी व राक्षस की कैद से 16 हजार स्त्रियों को आजाद कराया था। इसी खुशी में नरक चतुर्दशी के अगले दिन लोगों ने दीप उत्सव मनाया। तभी से नरक चतुर्दशी और दिवाली मनाई जाने लगी।

सौभाग्य में वृद्धि के लिए दिवाली पर करें- महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना

इसके अतिरिक्त ज्योतिष दृष्टिकोण से भी दिवाली का विशेष महत्व है। दरअसल दीपावली के आसपास सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में स्थित होते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा की यह स्थिति शुभ और उत्तम फल देने वाली होती है। इन्हीं धार्मिक, पौराणिक और ज्योतिषीय महत्व की वजह से दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है।

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! हम आशा करते हैं कि यह दिवाली का यह त्यौहार आप सभी के लिए मंगलमय हो। 
Read More »