साप्ताहिक राशिफल – 02 से 08 अक्टूबर 2017

इस हफ़्ते इन राशि वालों का खुलेगा किस्मत का ताला, इस क्षेत्र में मिलेगी अपार सफलता ! पढ़ें वैदिक ज्योतिष पर आधारित राशिफल और जानें नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष

इस सप्ताह आपको उच्च लाभ मिलने की संभावना है। काम की अधिकता के चलते आप व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। बच्चों का स्वभाव थोड़ा शरारती रहेगा। छात्रों के आत्मविश्वास में कमी आएगी हालाँकि पढ़ाई में उनकी मेहनत देखी जा सकेगी। भाई-बहनों के साथ किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। लोग आपकी मेहनत को शायद नज़रअंदाज़ करें, लेकिन इस बात की चिंता न करें और अपने प्रयासों को जारी रखें। 

प्रेमफल

यह सप्ताह आपके लिए रोमांस से परिपूर्ण होगा और शुरुआत से लेकर अंत तक यह सिलसिला बना रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं डिनर, मूवी या फिर कहीं घूमने जा सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए भी यह सप्ताह ख़ास रहेगा। रिश्ते में मजबूती आएगी और जीवनसाथी को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें और उन्हें मिष्ठान प्रसाद के रूप में बांटें।


वृषभ

सप्ताह की शुरुआत में आप अपने काम के साथ-साथ घर पर भी ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। हालांकि इस दौरान आपको बहसबाज़ी से बचना होगा। छोटी दूरी की यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेंगी। सफलता पाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। आपकी आय सामान्य रहेगी परंतु आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। घर के नवनिर्माण अथवा उसकी सजावट में धन ख़र्च हो सकता है।

प्रेमफल

प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और सप्ताह के बीच में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन वीकेंड आपको मायूस कर सकता है। प्रियतम के साथ आप अपनी भावनाओं को शेयर करेंगे। वैवाहिक जीवन में किसी तरह का विवाद सामने आ सकता है, हालांकि दोनों के बीच प्यार बना रहेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार के दिन अनार दान करें।


मिथुन

आपको मानसिक तनाव रह सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपका बौद्धिक विकास होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में भी सबकुछ अच्छा रहेगा। छात्रों का ध्यान अपनी पढ़ाई की ओर लगेगा और बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे। भाई-बहनों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और स्पोर्ट्स में आपकी रुचि बढ़ेगी।

प्रेमफल

यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए शानदार रहेगा। किसी के साथ नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आप अपने विवाह के बारे में सोच सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के द्वारा किसी प्रकार का लाभ भी संभव है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: ग़रीबों को कंबल बांटें।


कर्क

निर्णय लेते समय आप भ्रम की स्थिति में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने व्यवहार को सभ्य बनाए रखना होगा। इस दौरान आप अपशब्दों का प्रयोग कर किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। वहीं घर में सुख-शांति बनी रहेगी और करियर में भी उन्नति होगी। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं आपके लिए सुखद रहेंगी। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

प्रेमफल

प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी लेकिन सप्ताह के बीच में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताहांत तक अच्छे परिणामों का यह सिलसिला जारी रहेगा। बस एक-दूसरे पर शक करने से बचें। वैवाहिक जीवन में छोटे-मोटे विवाद सामने आ सकते हैं। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और उन्हें चंदन चढ़ाएं।


सिंह

आपको मानसिक थकान रहेगी। मन में किसी के प्रति वासनात्मक विचार आ सकते हैं। घरेलू जीवन को लेकर आप असंतुष्ट रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं । ख़र्च के साथ-साथ आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। बच्चों और छात्रों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। बड़े भाई-बहनों अथवा सीनियर्स के द्वारा आपको किसी प्रकार की सहायता प्राप्त होगी। धन संचय करने में आप कामयाब रहेंगे। अपशब्दों का प्रयोग न करें।

प्रेमफल

प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी लेकिन मध्य एवं सप्ताहांत अनुकूल दिखाई दे रहे हैं। किसी के साथ नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। प्रियतम के साथ रोमांस करने का मौक़ा मिलेगा। शादीशुदा जातकों को बहस और अहंकार से बचना होगा। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें एवं अपनी कलाई में पीला धागा पहनें।


कन्या

गूढ़ विज्ञान, आध्यात्मिक मंत्रों एवं किसी भाषा को सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी। आगे बढ़ने के लिए आपके पास कई मौके आएंगे। विभिन्न स्रोतों से भी आपको लाभ संभव है। आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना रहेगी। बच्चों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है और छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। अपने वासनात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें।

प्रेमफल

आपको प्रेम में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी जबकि इसका मध्य और अंत अनुकूल दिखाई दे रहा है। इस समय आपको रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। साथ में कहीं लॉन्ग ड्राइव पर भी जाया जा सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत में कमी नज़र आ सकती है इसलिए उनकी सेहत का ख्याल रखें।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।


तुला

इस सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आप बेहद सोच समझकर कोई भी फ़ैसला लेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी तरह की समस्या आ सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट देखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य का बोझ रहेगा। किसी प्रोफेशनल ट्रिप के कारण आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। विभिन्न स्रोतों से आपको लाभ प्राप्त होगा। छात्र परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करेंगे और बच्चों का स्वभाव अच्छा रहेगा। 

प्रेमफल

प्रेम के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। साथ में सिनेमा देखा जा सकता है। लॉन्ग ड्राइव का विकल्प खुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत को छोड़कर मध्य और अंत बढ़िया रहने के संकेत दे रहा है। जीवनसाथी के द्वारा किसी तरह का लाभ मिलेगा। किसी शानदार जगह पर पिकनिक मनाने के लिए जाया जा सकता है। इससे आपके संबंधों में मधुरता आएगी।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: माँ दुर्गा की आराधना करें एवं उन्हें चुनरी तथा लाल चूड़ियां चढ़ाने के साथ सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक

काम के प्रति आप दृढ़ निश्चयी रहेंगे। यात्रा आपके लिए शुभ रहेगी। कई स्रोतों से आपको धन लाभ होने की संभावना है। घरेलू जीवन में किसी तरह का उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है। इस दौरान अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें और बहसबाज़ी से बचें। माता जी की सेहत में कमी आ सकती है। छात्र उच्च शिक्षा हेतु विदेश जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे। अपने सहयोगियों पर ज़्यादा भरोसा न करें। भाई-बहनों से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है।

प्रेमफल

इस सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु अंत में आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें और साथ ही आप उनके विश्वास पर खरे उतरें। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करें और उन्हें लाल पुष्प भेंट करें।


धनु

काम के प्रति आपके अंदर जोश और उत्साह बना रहेगा। दृढ़ संकल्प के साथ आप काम को पूरा करेंगे। आपको उच्च लाभ प्राप्त होने के योग हैं। यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेंगी। अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। छात्र उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई पर फोकस करेंगे। दोस्तों अथवा फ़ैमिली के साथ कहीं पिकनिक पर जाया जा सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

प्रेमफल

सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा और प्रारंभ में ही आपको इसका आभास हो जाएगा। सप्ताह के अंत में आपको साथी के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। उनके साथ किसी सुहावने सफर पर जाया जा सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए भी सप्ताह अच्छे संकेत दे रहा है। आप जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे और आपको उनका सहयोग भी प्राप्त होगा।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: अपनी छत को साफ-सुथरा रखें और बुधवार की शाम को तिल दान करें।


मकर

आपको मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने काम और निजी जीवन में बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे। अपने वासनात्मक विचारों पर काबू रखें। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी तरह का मतभेद हो सकता है। छात्र पूरे लगन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक आपको लाभ अथवा धन की हानि भी हो सकती है।

प्रेमफल

सप्ताह की शुरुआत बहुत ही बेहतरीन रहेगी। वीकेंड भी प्यार के मामलों के लिए अच्छे रहने का वादा कर रहा है। आप अपने प्रियतम के साथ किसी रेस्टोरेंट पर लंच अथवा डिनर के लिए जा सकते हैं। इस समय मर्यादा के दायरे में रहें। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी हो सकती है। इसे तत्काल दूर करें। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: शनि देव की आराधना करें और उन्हें नीले पुष्प चढ़ाएं।


कुंभ

कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रह सकता है और काम के दबाव के कारण आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। परंतु यदि आप कड़ी मेहनत के साथ कार्य करते रहेंगे तो आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। करियर में उन्नति होगी और शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार में साझेदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पिताजी को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

प्रेमफल

प्रेम के मामलों के लिए यह पूरा सप्ताह उत्तम रहेगा। हालांकि अपने प्रियतम से आपको छुप-छुपकर मिलना होगा, क्योंकि कुछ लोग आप पर नज़र रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। आप दोनों सप्ताह का पूरा आनंद लेंगे। हालाँकि बहसबाज़ी से बचना होगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन माँ दुर्गा की आराधना करें।


मीन

आपके ख़र्चों में वृद्धि संभव है। करियर में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां आ सकती हैं। आपकी सेहत में भी गिरावट देखी जा सकती है। कठिन परिश्रम से आपको लाभ प्राप्त होगा। विदेशी संबंधों से भी लाभ होने के योग हैं। विपरीत लिंग के लोगों अथवा भाई-बहनों से आपका मतभेद हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। आमदनी में स्थिरता नज़र आ सकती है।

प्रेमफल

प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी परंतु इसका मध्य एवं अंत आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। प्रेम साथी के साथ किसी जगह घूमने जाया जा सकता है। दोनों के बीच संवाद बना रहेगा। यदि आप अपने प्रियतम के साथ अपने भविष्य के बारे में योजना बना रहे हैं तो बीच में अहंकार को बिल्कुल भी जगह न दें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मछलियों और चींटियों को भोजन दें ।


Related Articles:

No comments:

Post a Comment