साप्ताहिक राशिफल (30 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2017)

इन 5 राशि वालों के लिए खुशखबरी! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस हफ़्ते नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में होने वाले परिवर्तन की जानकारी।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


इस सप्ताह आपका ध्यान अपनी अामदनी में वृद्धि करने पर रहेगा, हालांकि आपके खर्चों में इज़ाफ़ा होगा, परंतु आमदनी उसके मुकाबले अधिक होगी। पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। व्यस्तता के कारण आप परिवार को कम समय दे पाएंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें, क्योंकि उनसे विवाद होने की संभावना है और व्यर्थ के विवादों से बचें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मध्य भी ठीक-ठाक गुजरेगा, वही सप्ताहांत में कुछ मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। आप प्रेम विवाह की ओर अग्रसर हो सकते हैं परंतु उसके लिए आपको विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी से कुछ मनमुटाव हो सकता है।

भाग्यस्टारः 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।


वृषभ


कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल देरी से मिलेगा। खर्चों में वृद्धि संभव है और आमदनी भी सामान्य रहेगी। परिवार में यूं तो सब कुछ सामान्य रहेगा परंतु यदा-कदा वाद-विवाद हो सकता है। आपके उत्साह में वृद्धि होगी जिसके फलस्वरुप आप विभिन्न चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी संतान के लिए यह सप्ताह कुछ खास रहेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। सप्ताह की शुरुआत सामान्य, मध्य भाग सर्वोत्तम और सप्ताहांत भी अच्छे संकेत दे रहा है। प्रियतम के साथ नज़दीकियाँ और बढ़ सकती हैं। परंतु आपको मर्यादित भी रहना होगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: माँ दुर्गा की आराधना करें।


मिथुन


धार्मिक क्रिया-कलापों में आप विशेष रुचि लेंगे। पिताजी को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा परंतु कभी-कभार किसी तरह का क्लेश भी उत्पन्न हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आपकी संतान आनंद का अनुभव करेगी। इस सप्ताह विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। आपको विभिन्न माध्यमों से धन लाभ होने के भी योग हैं।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग भी अच्छा है। वही सप्ताहांत के सामान्य रहने के संकेत है। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, हालांकि वैवाहिक रिश्ते में बहसबाजी से बचना होगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान हरि विष्णु की उपासना करें और उन्हें चंदन अर्पित करें। 


कर्क


आपको सप्ताह की शुरुआत में शारीरिक कष्ट हो सकता है। मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। हालांकि आपके उत्साह में कोई कमी नहीं होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाई बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। यदि विवाहित हैं तो आपकी संतान अपने क्षेत्र में उन्नति करेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में पूर्ण रुप से सजग होकर मेहनत करेंगे। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए अपनी आमदनी को भी बढ़ाने का प्रयास करें।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर, मध्य अच्छा और सप्ताहांत सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है जिससे आपको अत्यधिक लगाव होगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ समय का आनंद उठाएंगे। यदि विवाहित हैं तो किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शंकर भगवान की आराधना करें और उन्हें श्वेत पुष्प तथा गेहूं अर्पित करें।


सिंह


आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है, हालांकि आमदनी खर्च की अपेक्षा अधिक रहेगी। आपका उत्साह भरपूर बना रहेगा और आप पूरी तरह ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होगा। आप छोटी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा प्रॉपर्टी से आमदनी हो सकती है। आपकी संतान के लिए यह अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। वे अपनी पढ़ाई में जी जान से मेहनत करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी। मध्य भाग थोड़ा कमजोर, परंतु सप्ताहांत उत्तम रहने का संकेत कर रहा है। प्रियतम के साथ तालमेल में कमी दिख सकती है। किसी नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। इस रिश्ते से आपको ढ़ेर सारी उम्मीदें होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आप एक-दूसरे को भलीभांति समझेंगे। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: सूर्य देव की आराधना करें और श्वेतार्क वृक्ष की पूजा करें।


कन्या


व्यर्थ के विवादों से आपका सामना हो सकता है। आपके ख़र्चों में वृद्धि संभव है। सप्ताह के मध्य में इन ख़र्चों पर कटौती होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मकान अथवा प्रॉपर्टी से आमदनी के मार्ग खुलेंगे। आपको धन लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि विवाहित हैं तो संतान को थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को गूढ़ चिंतन में आनंद आएगा, परंतु उनकी एकाग्रता में कमी हो सकती है।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको इस बात का ख़्याल रखना होगा कि कहीं आपकी वज़ह से प्रेमसाथी का मूड बिगड़ न जाए, क्योंकि यह आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं होगा। यदि आप विवाहित हैं तो भी आपका समय सामान्य गति से आगे बढ़ेगा हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है परंतु उनके द्वारा आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।


तुला


निज प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी, हालांकि इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा। भाई-बहनों को पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप आनंद का अनुभव करेंगे और इस हेतु आपके खर्चों में वृद्धि होगी। वहीं आमदनी खर्चे की अपेक्षा थोड़ी कम रह सकती है इसलिए अपने ख़र्चों में कटौती करें। पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। माता जी की सेहत कमजोर रह सकती है। यदि विवाहित हैं तो संतान तरक्की करेगी और ऊर्जा से लबरेज रहेगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। वे मन लगाकर मेहनत करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए समय मिला जुला रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ समय का आनंद लेंगे। आप प्रेमजीवन से संतुष्ट दिखाई देंगे और पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे। यदि विवाहित हैं तो आपके लिए समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। किसी बात को लेकर व्यर्थ का विवाद संभव है। जीवनसाथी को शारीरिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें। 

भाग्यस्टार: 3/5 

उपाय: माँ लक्ष्मी के मंदिर में लाल रंग का पुष्प अर्पित करें।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


पारिवारिक जीवन में तालमेल दिखेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के योग हैं परंतु ख़र्च में भी वृद्धि संभव है। आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे और प्रत्येक कार्य को सजगता से पूर्ण करेंगे। महिलाओं से प्रेमपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। यदि विवाहित हैं तो संतान पढ़ाई हेतु विदेश जाने की योजना बना सकती है। विद्यार्थियों को एकाग्रता की समस्या से जूझना पड़ सकता है परंतु वे अपने लक्ष्य को अंततः प्राप्त करेंगे। काम के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है और सीनियर्स से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। जहाँ एक ओर आपके प्रेम में रोमांस रहेगा वहीं दूसरी ओर प्रेम में तीखी नोकझोंक भी हो सकती है। प्रेमसाथी के साथ किसी पार्टी अथवा सिनेमा देखने के लिए जाना हो सकता है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ आनंदित पलों का अनुभव करेंगे और लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: बरगद के वृक्ष में कच्चा दूध चढ़ाएं और गीली मिट्टी से माथे पर तिलक करें। 


धनु


आप इस सप्ताह ख़ूब मेहनत करेंगे और आपको इसका लाभ प्राप्त होगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। किसी अच्छे पद की प्राप्ति संभव है परंतु ध्यान रखें, कार्यक्षेत्र पर आप किसी कंट्रोवर्सी में फंस सकते हैं। धन लाभ की संभावना है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि विवाहित हैं तो संतान से कुछ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा।

प्रेमफल: प्रेम मामलों के लिए यह मिला-जुला सप्ताह रहेगा। हालांकि आपके प्रेम में मजबूती आएगी और इस ओर आपका प्रयास जारी रहेगा। आप प्रेम विवाह के बारे में सोच सकते हैं। आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: केसर का तिलक लगाएं तथा केले के वृक्ष की पूजा करें। 


मकर

आपका ध्यान अपने परिवार और धन को संचय करने पर केंद्रित रहेगा। मानसिक रूप से तनाव रह सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम मिलेंगे परंतु कुछ भी ऐसा ना करें जो कंपनी पॉलिसी के विरोध में हो। वरिष्ठ अधिकारी आपका समर्थन करेंगे। सहकर्मी भी आपके कार्य में पूरी सहायता करेंगे। भाई बहनों का सपोर्ट मिलेगा। खर्चे बढ़ने की संभावना रहेगी। यदि आप अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करेंगे तो कार्यक्षेत्र पर आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्यार के मामलों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी युगल किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा सिनेमा, लंच या डिनर के लिए साथ जाना हो सकता है। यदि विवाहित हैं तो संभलकर चलना होगा। रिश्ते को लेकर मन में संदेह ना रखें और जीवन साथी के स्वास्थ्य की देखभाल करें। 

भाग्यस्टार: 3.5/5 

उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। 


कुंभ


धन लाभ के योग बनेंगे। आप ऐसी योजना बनाएंगे जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वासनात्मक विचारों से दूर रहें। आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। वाद-विवाद में आप विजयी रहेंगे। भाई-बहनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। माताजी की सेहत कमज़ोर रह सकती है। विवाहित हैं तो आपकी संतान अच्छा समय व्यतीत करेगी। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। 

प्रेमफल: प्रेमजीवन के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। आपको अपने रिश्ते में गर्माहट बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के माध्यम से समाज में उन्नति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। दोनों किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनि देव की पूजा करें और उन्हें नीले पुष्प अर्पित करें। 


मीन


सप्ताह की शुरुआत में खर्चों में वृद्धि संभव है, परंतु बाद में ख़र्चो पर नियंत्रण होगा। आपका मन आध्यात्मिक क्रिया-कलापों में अधिक लगेगा। धन लाभ का मार्ग भी प्रशस्त होगा। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकार के विरुद्ध कोई भी कार्य न करें अन्यथा इससे आपकी मान हानि हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह मिलाजुला सप्ताह रहेगा। प्रेम में किसी भी प्रकार का संदेह न करें। यदि आप विवाहित हैं तो उच्च कोटि के सुखों का आनंद उठाएंगे। प्रेम के साथ-साथ तकरार की भी संभावना होगी जिसे आप अपने प्यार के बलबूते संभाल लेंगे।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं तथा वृक्ष को स्पर्श ना करें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment