साप्ताहिक राशिफल – 09 से 15 अक्टूबर 2017

इन राशि वालों की हो रही है जय जयकार...बन रहे हैं आर्थिक लाभ के योग ! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें अपने इस सप्ताह का भविष्य। यह राशिफल आपके जीवन के उन अहम सवालों के जवाब देगा जिनकी आपको तलाश है।



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें अपनी चंद्र राशि: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


आपके घर में ख़ुशियाँ आएंगी। आपको करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि संभव है। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आर्ट और कुकिंग के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह आप काम में व्यस्त रहेंगे। माता जी की सेहत में कमी देखी जा सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद संभव है। आपकी आय सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। शुरुआत से लेकर अंत तक आपको इसमें अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौक़ा मिलेगा। हालांकि कुछ मौक़ो में अनबन भी संभव है। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिलेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: हनुमान जी पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।


वृषभ


इस सप्ताह आपको मानसिक सुखों की प्राप्ति होगी और आप ऊर्जावान रहेंगे। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। घर में किसी तरह का क्लेश भी संभव है। आप नई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। आप अपने काम के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी आय सामान्य रहेगी। छात्र आराम से अपनी पढ़ाई में फोकस करेंगे और बच्चे नए-नए दोस्त बनाएंगे। आपको यात्राएँ और मनोरंजन करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा।

प्रेमफल: प्यार के मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत बढ़िया रहेगी। वहीं सप्ताह के मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे जबकि सप्ताहांत तो और भी अच्छे परिणाम देगा। आप अपने प्रियतम के साथ मधुर पल व्यतीत करेंगे। साथ में लॉन्ग ड्राइव के लिए भी जाया जा सकता है। किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में डिनर करें। वैवाहिक जीवन में बहसबाज़ी से बचें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन परफ़्यूम लगाएं।


मिथुन


आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। अपने परिजनों के ऊपर किसी तरह का दबाव न बनाएं। आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे। भाई-बहनों की सेहत में कमी आ सकती है। उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। छात्र परीक्षा के लिए जमकर मेहत करेंगे। वहीं बच्चे भी सहज रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। आप अपने घर की सजावट हेतु धन खर्च कर सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इन दिनों आपके प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सप्ताह की शुरुआत और मध्य भाग आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। हालांकि सप्ताहांत में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। जीवनसाथी के द्वारा लाभ संभव है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।


कर्क


सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन ख़र्च होगा और सप्ताहांत बेहतर रहेगा। हालांकि इस दौरान बड़े निर्णय लेने से बचें। भाई-बहनों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। संवाद शैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ योग में है। 

प्रेमफल:सप्ताह का शुरुआती चरण प्रेम के लिए अच्छा है। इस समय आप अपने प्यार का कोटा पूरा कर सकते हैं क्योंकि सप्ताह का मध्य और अंत सामान्य रहने वाला है। रिलेशनशिप में किसी तरह का विवाद है तो उसे जल्द ही सुलझाने का प्रयास करें। ऐसा कोई काम न करें जो साथी को पसंद न हो। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत असंतुष्टि रह सकती है। जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिलेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं चावल चढ़ाएं।


सिंह


आपकी संकल्प शक्ति मजबूत होगी। इस दौरान आप कठोर फ़ैसले ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे। वहीं सहकर्मियों और भाई-बहनों का भी साथ आपको मजबूती प्रदान करेगा। आप धन जुटाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियाँ आ सकती हैं। इस दौरान आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। वीकेंड में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। आप किसी छोटी दूरी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका झुकाव होगा। सभी के साथ मधुरता से बातचीत करें।

प्रेमफल: लव रिलेशनशिप के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। प्यार की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखें। सप्ताह की शुरुआत और मध्य भाग अच्छा रहेगा। सप्ताहांत में आपको सचेत रहना होगा। वहीं जो जातक शादीशुदा हैं उन्हें जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। हालांकि छोटी-मोटी नोक झोक भी हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल का अर्घ्य दें।


कन्या


इस सप्ताह आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किन्हीं कारणों से आपको मानसिक तनाव रह सकता है। ख़र्चों में वृद्धि होगी और मन में वासनात्मक ख़्याल आ सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की सेहत न केवल अच्छी रहेगी बल्कि वे पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं आपको करियर में उन्नति प्राप्त होगी। 

प्रेमफल: आप लव रिलेशनशिप में असमंजस रहेंगे। भावनात्मक रूप से प्रियतम के साथ लगाव कम दिखेगा। आप साथी से जुदा भी हो सकते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत होगी और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से आपको लाभ मिलेगा।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें चंदन की लकड़ी अर्पित करें। 


तुला


इस सप्ताह आपको मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार में क्लेश संभव है। आमदनी के मुकाबले ख़र्चा अधिक हो सकता है। भाई-बहनों में सहयोग की भावना रहेगी। छात्र पढ़ाई में मेहनत करेंगे और परीक्षा में उन्हें सफलता मिलेगी। आप अपने साथियों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में लोगों से मिलना-जुलना आपको पसंद आएगा। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत और अंत बढ़िया रहेगा। वहीं सप्ताह का मध्य आपके लिए ख़ास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा। साथ में सिनेमा अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाया जा सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। साथी को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: माँ दुर्गा की आराधना करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।


वृश्चिक


यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में गॉसपिंग से दूरी बनाएं। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रह सकता है। लॉन्ग जर्नी पर जाने की संभावना है। यदि ज़्यादा ज़रुरी न हो तो कोई बड़ा फ़ैसला न लें। आपकी दृढ़ शक्ति मजबूत होगी। घर में भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी परंतु ख़र्चों में कोई कमी नहीं आएगी। सप्ताहांत किसी प्रकार की ख़ुशख़बरी लेकर आ सकता है।

प्रेमफल: प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह का मध्य थोड़ा सामान्य बीतेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे और कहीं साथ में घूमने का मौक़ा भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल देखने को मिलेगा। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आप दोनों एक-दूसरे की मदद करेंगे।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।


धनु


आय के साथ-साथ आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। घर में किसी बात को लेकर क्लेश हो सकता है। बहसबाजी से बचें। आय में वृद्धि की ओर आपका फोकस रहेगा। बच्चे सहज रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की संभावना है। ऑफिस में आपकी पदोन्नति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। सप्ताहांत भी इसी तरह बीतेगा इसलिए सप्ताह के मध्य में आप अपने प्यार का कोटा पूरा करें। रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। किसी भी चीज़ के लिए जल्दबाज़ी न दिखाएं। वैवाहिक जीवन के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। करियर में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और इसकी जड़ में शुद्ध जल चढ़ाएं।


मकर


अच्छे कार्यों में आपका मन लगेगा। आपकी कलात्मक योग्यता में निखार आएगा। आप विचारशील बनेंगे। आपके मन में नए-नए विचारों का सृजन होगा। आर्थिक क्षेत्र में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में उन्नति होगी। ग़लत कामों को करने से बचें। कार्यक्षेत्र में मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। छात्रों और बच्चों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल होने की गवाही दे रहा है।

प्रेमफल: लव रिलेशनशिप के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। मध्य भाग भी बेहतर है परंतु सप्ताहांत सामान्य रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी पर शक न करें। सप्ताह को शानदार बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गणेश जी की उपासना करें और उन्हें मोदक एवं दूर्वा (घास) चढ़ाएं।


कुंभ


माता जी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातवरण दिखेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स और सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। आध्याात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपकी आमदनी और ख़र्चों में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। आपको आँखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। शत्रु पक्ष आपसे भयभीत रहेगा।

प्रेमफल: प्रेम जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। शुरुआत और मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन सप्ताहांत आपको निराश कर सकता है। वीकेंड में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहसबाज़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा और आप जीवनसाथी का साथ पाकर ख़ुशी महसूस करेंगे।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: शनि देव की आराधना करें और उन्हें सरसों का तेल चढ़ाएं।


मीन


इस सप्ताह आपकी संकल्प शक्ति में वृद्धि होगी। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के लिए यह सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है। बच्चे भी सहज रुप से समय का आनंद लेंगे और छात्र पढ़ाई में जमकर मेहनत करेंगे। शत्रु पक्ष आपसे भयभीत रहेगा। लीगल मामलों में आप विजय प्राप्त करेंगे। आध्यात्म के प्रति आपका झुकाव हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी लेकिन अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि की संभावना है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहेगा। यदि प्यार में कोई ग़लतफ़हमी है तो उसे दूर करें। सप्ताह की शुरुआत और इसका मध्य भाग अच्छा रहेगा, लेकिन सप्ताहांत में शायद आपको अच्छे परिणाम न मिल पाएं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से बेहतर संवाद होगा, लेकिन किसी बात को लेकर अनबन भी संभव है। हमेशा वैवाहिक रिश्ते को मधुर बनाने का प्रयास करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: कुत्तों को भोजन कराएं। 



Related Articles:

No comments:

Post a Comment