अप्रैल 2015 का मासिक राशिफल

अप्रैल का महीना लाता है नए मौसम की सौगाद। अप्रैल 2015 राशिफल पढ़ें और जानें के कैसे आप बना सकते हैं अपने आने वाले समय को और ज़्यादा अनुकूल। ज्योतिष ‘’पं. दीपक दूबे’’ द्वारा बनाया गया राशिफल डालेगा आपके जीवन के हर पहलू पर प्रकाश।

April 2015 ka Rashifal aa gaya hai; ab banaiye apne aane waale mahine ko aur bhi shaandaar.

यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए

अप्रैल के महीने का स्वागत करें अप्रैल राशिफल 2015 के साथ। क्या सौगाद लेकर आएगा नए साल का ये चौथा महीना आपके लिए? कैसे मिलेंगी आपको खुशियाँ? कौनसे हैं वो राज़ जो पहुँचाएगें आपको कामयाबी के शिखर तक? जानिए अप्रैल राशिफल 2015 के साथ।


FREE matrimony & marriage website


मेष अप्रैल राशिफल 2015


यह माह बहुत ही बेहतर नज़र आ रहा है, बहुत ऊर्जावान और सामर्थ्यवान महसूस करेंगे। व्यक्तिगत सुख में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। इस सही समय का सही उपयोग कैसे हो यह आपको सुनिश्चित करना है। नयी नौकरी, इंटरव्यू, संतान के जन्म और संतान के स्वास्थ्य के लिए समय बेहतर है, प्रयास करें कि कोई भी अवसर हाथ से ना जाये। विवाह के योग्य लोगों के लिए विवाह के अवसर बन रहे हैं और यदि आप अकेले हैं और किसी प्रेमी की तलाश है तो शुक्र और मंगल दोनों मेहरबान हैं आप पर, परन्तु जल्दबाजी ना करें। और भी

वृषभ अप्रैल राशिफल 2015


इस माह भाग्य के भरोसे बिलकुल ना रहें। शत्रु परास्त होंगे व ख़र्च नियंत्रण से बाहर हो जायेगा, इसलिए बेहतर है कि पहले से ही सावधानी बरतें। इस माह आपके आय में भी कमी आएगी। संतान और शिक्षा दोनों ही जगहों से थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों या मित्रों से बिना वजह अनबन हो सकती है, ज़रूरत पड़ने पर शायद आप ख़ुद को अकेला पाएंगे। अतः आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने पर भरोसा बनाये रखें। वैसे साहस बढ़ा रहेगा और प्रकृति आपको सबकुछ सहने की ताकत देगी। यात्रा सुखद नहीं होगी साथ ही इस माह अधिक आय और हानि की सम्भावना बन रही है अतः निर्णय सोच-समझकर लें। अग्नि और विद्युत के उपकरणों से सावधानी बरतें। और भी

मिथुन अप्रैल राशिफल 2015


इस माह आपकी सूझ-बूझ, निर्णय लेने की क्षमता और मेहनत के कारण आय में ज़बरदस्त वृद्धि होगी। शासन-सत्ता, पिता या कही नौकरी करते हैं तो आपके उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। चारों तरफ़ से आपको सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा और संतान की तरफ़ से भी प्रसन्नता मिलेगी, मित्रों और सगे सम्बन्धियों से मधुर सम्बन्ध बनेंगे। इस माह जहाँ सावधानी बरतनी है, वह है आपके पिता का स्वास्थ्य। साथ ही इस माह अपने ख़र्च पर थोड़ा अंकुश लगाएँ अन्यथा बाद में परेशानी पैदा हो सकती है। और भी

कर्क अप्रैल राशिफल 2015


भाग्य और पुरुषार्थ के बल पर आप खूब धन कमाएंगे। यदि नौकरी में हैं तो तरक्की और अच्छी जगह ट्रांसफ़र संभव है। यदि कोई शत्रु है तो ज़रा भी टिक नहीं पायेगा परन्तु इस माह भी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पानी वाली और वीरान जगह पर जाने से बचे और यदि बहुत अनिवार्य न हो तो अकेले ना जाएँ। प्रेमी जनों के लिए भी यह अच्छा समय है। जीवन साथी का सानिध्य और भरपूर सहयोग मिलेगा, ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। परन्तु इन सबके बावजूद आपके अन्दर थोड़ा आवेग, अहंकार और उतावलापन हो सकता है जिसके परिणाम-स्वरुप अपने भाइयों या नज़दीकी मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। अच्छा रहेगा यदि आप इस माह अपनी वाणी और अहंकार पर नियंत्रण रखें। और भी

सिंह अप्रैल राशिफल 2015


बहुत उथल-पुथल भरा रहेगा अप्रैल माह आपके लिए। कई प्रकार की मानसिक उलझने रह सकती हैं। ख़र्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है विशेषकर चिकित्सा में। अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें और स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी छोटी चीज़ को भी छोटा ना समझें। निर्णय लेने में बहुत कठिनाई महसूस करेंगे। किसी मार्गदर्शक या गुरु की सहायता लें। क्रोध बहुत आएगा जिसके कारण अपने करीबियों को दुश्मन बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से जितना बच सकें बचें, यदि किसी के मुक़दमे में फैसला आना हो तो प्रयास करें कि वो अप्रैल 2015 में किसी प्रकार से भी टल जाये। सिर्फ एक बात अच्छी रहेगी कि सभी परेशानियों में उलझनों के बावजूद बिलकुल सही वक्त पर भाग्य साथ देगा। परन्तु फिर भी इस माह में किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठायें। और भी

कन्या अप्रैल राशिफल 2015

अप्रैल का महीना आपको अचानक धन लाभ की सम्भावना बना रहा है। व्यापारियों के लिए नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। मनोबल बहुत बढ़ा रहेगा, बुद्धि साथ देगी, निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी, लोगों से काम निकालने में सफल होंगे। संतान से मनमुटाव हो सकता है, शिक्षा क्षेत्र अच्छा रहेगा। नौकरी से सम्बंधित सफलता मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। बहुत कुछ अच्छा होने के बावजूद जीवन साथी से मनमुटाव, परिवार में असंतोष, सगे भाई बहनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी पारिवारिक कारण से यात्रा का योग बनेगा। जननांगों में कोई रोग उभर सकता है, अतः इस समय किसी छोटी समस्या को भी गंभीरता से लें। और भी

तुला अप्रैल राशिफल 2015


इस समय आपको बाहरी लोगों का समर्थन, परन्तु परिवार के लोगो से तनाव मिल सकता है, फिर भी मन प्रसन्न रहेगा और सुख की अनुभूति होगी। जीवन साथी से सम्बन्ध सुधरेंगे। नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। कामोत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुछ नए सम्बन्ध बनने की सम्भावना बन सकती है। ज़मीन जायदाद के मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। नए वाहन का योग भी बन रहा है, भौतिक सुखों की वृद्धि रहेगी। स्त्रियों से सहयोग मिलेगा। कई बार आप अति उत्साह में कुछ ऐसा बोल सकते हैं जो औरों को दुःख दे सकता है, अतः आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा सुखद और लाभकारी होगी, भाइयों से सम्बन्ध ना बिगड़े इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। और भी

वृश्चिक अप्रैल राशिफल 2015


इस माह धन का आगमन और व्यय दोनों ही बहुत तेज़ी से होने की सम्भावना बन रही है। अतः इस माह आपकी आर्थिक स्थिति अनियंत्रित रहेगी। वैसे बुद्धि बल पर समस्याओं को नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफल होंगे। कुछ निर्णय सही होंगे जिससे आपको आने वाले समय में बहुत लाभ होगा। भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः इस माह आपको सलाह है कि भाग्य भरोसे कोई काम ना करें। किसी भी कार्य में सफलता थोड़े संघर्ष के बाद मिलेगी, इस बात को समझें और अधिक प्रयास करें। यात्रायें बहुत फलदायी नहीं होंगी, अतः बहुत अनिवार्य ना हो तो यात्रा ना करें। वैसे यह समय आपके शत्रुओं के लिए अच्छा नहीं है। भाग्य पक्ष स्थिर ना होने के कारण शेयर बाज़ार में सावधानी से निवेश करें। और भी

धनु अप्रैल राशिफल 2015


इस माह भाग्य आपके पक्ष में नहीं है, अतः जोखिम ना उठायें। आय सामान्य रहेगी परन्तु अत्यंत आवेश में आकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें अन्यथा हानि होगी। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी, जीवनसाथी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। माँ के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, इसपर धन भी खर्च होगा। बाहरी विवादों से तथा धन सम्बन्धी विवादों से सतर्क रहें और प्रयास करें कि मामला कोर्ट-कचहरी में ना जाये, परन्तु तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यवसायिक कार्यों की सराहना होगी। इस माह आपको संतान के कारण सुख की अनुभूति होगी। प्रेम करने वालों के लिए अच्छा समय है। यदि विवाह करने की सोच रहें हैं तो यह समय बहुत अच्छा है। और भी

मकर अप्रैल राशिफल 2015


महीने के प्रारम्भ में मन थोड़ा अशांत रहेगा। लोगो से दूर एकांत में रहने की प्रवृत्ति बनेगी। जो कुछ सोच रहे हैं वो अभी संभव नहीं हो पायेगा, अतः थोड़ा धैर्य से काम लें और सही समय का इंतजार करें। परन्तु कुछ ही दिनों में पुनः आप अपने को स्थापित कर लेंगे। पारिवारिक सुख में खूब वृद्धि होगी, जीवन साथी का खूब सहयोग मिलेगा। प्यार करने वालों के लिए भी बहुत सुनहरा समय है। अविवाहित लोग इस समय वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। ज़मीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। नए घर तथा नए वाहन का योग बन रहा है। राज अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य पक्ष साथ है, अतः नए कार्य में हाथ डाल सकते हैं। और भी

कुम्भ अप्रैल राशिफल 2015


इस माह अच्छा होगा यदि आप अपने क्रोध और वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम ना उठायें। पराक्रम बढ़ा रहेगा और भाई बहनों का सहयोग मिलेगा लेकिन बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। भाग्य वश किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, क्योंकि इस समय सारी विषमताओं के बावजूद भाग्य मज़बूत है। बाहरी सम्बन्धो से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारीयों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। खान-पान में सावधानी बरतें। पेट और लीवर सम्बन्धी बीमारियाँ सर उठा सकती हैं। और भी

मीन अप्रैल राशिफल 2015


मीन राशि वाले वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान जल्दबाजी ना करें और ना ही आवेशित हों क्योंकि दुर्घटना का योग बन रहा है। धन का आगमन सामान्य रहेगा। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि रहेगी। मन बहुत चंचल रहेगा अतः निर्णय लेने में जल्दबाज़ी ना करें। भाग्य पक्ष थोड़ा कमज़ोर है अतः आर्थिक जोखिम ना उठायें और किसी नए कार्य में हाथ डालने से बचें। उच्च अधिकारियों या पिता के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है अतः उनके सामने विनम्र बने रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि अपने संतान से सुख मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें विशेषकर अपनी आँखों का। और भी… 



आज का पर्व!



आज की स्टॉक-मार्किट प्रिडिक्शन्स जानने के लिए क्लिक करें: सेंसेक्स-निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आज कामदा एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। आज व्रत व पूजा के द्वारा अपने सभी पापों से मुक्ति पायी जा सकती है और एक सुखी जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो!



Read More »

साप्ताहिक राशिफल (मार्च 30 - अप्रैल 5, 2015)

मार्च 30 से अप्रैल 5, 2015 का साप्ताहिक राशिफल और साप्ताहिक प्रेम राशिफल आपके आने वाले समय को बनाएगा बेहद ही शुभ। अपनी सभी परेशानियों और दिक्कतों को करें दूर हमारे साप्ताहिक राशिफल से। 

30 March 2015 se 5 April 2015 ke saptahik rashifal or saptahik prem rashiphal se janiye apna aane saptah ke bare me

(मार्च 30 से अप्रैल 5, 2015) हफ्ते भर पर एक नज़र : 

कामदा एकादशी: मार्च 31, 2015
अनंग त्रयोदशी: अप्रैल 1, 201
महावीर जयंती: अप्रैल 2, 2015
आंशिक चन्द्र ग्रहण: अप्रैल 4, 2015
वैशाख कृष्णा पक्ष शुरू: अप्रैल 5, 2015

विशेष

साप्ताहिक राशिफल अपनी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने हेतु क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए

साप्ताहिक प्रेम राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी चन्द्र राशि जानने हेतु क्लिक करें: अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए


FREE matrimony & marriage website


मेष 


साप्ताहिक राशिफल 

आपके दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। वित्तीय फैसलों को लेकर ये समय बेहद ही महत्वपूर्ण है। अन्यथा नुकसान की प्रबल संभावना है। विद्यार्थीयों के लिए यह समय शुभ है, उनकी कोशिशों का अच्छा फ़ल उन्हें मिलेगा। आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी अच्छी रहेगी लेकिन प्यार करने वालों में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। आपके लिए यह सलाह है की अपने गुस्से और खर्चे को काबू में रखें। 

प्रेम राशिफल 

यह सप्ताह आपको संदेश दे रहा है कि प्रेम प्रसंग में अहंकार को जगह न बनाने दें। सप्ताह की शुरुआत आपको इमोशनल बना सकती है। हालांकि आपको काफ़ी इमोशनल सपोर्ट भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में भी प्यार का बेहतरीन आनंद मिलेगा विशेषकर जो दूर रह रहे हैं उनका भला ज़रूर होगा। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: शांत रहिए और गुस्से से बचें। 

अपनी राशि मेष के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ


साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह मिलाजुला सा बना रहेगा। पैसों की बरसात होगी, लेकिन दिमाग में शंका और असंतोष की भावना बनी रह सकती है। शांत रहेें और सोच-समझ के काम करिए। बच्चे ख़ुशी की वजह बन सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा वक़्त बिताएँ, दिमाग को शांति मिलेगी। नौकरी ढूँढने वालों को वांछित परिणाम मिलेगा और नौकरी बदलने के लिए भी यह सही वक़्त है। 

प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह आपको प्यार में अनुकूलता बनाने के लिए दिल के साथ दिमाग भी लगाना होगा। प्यार की पूरी कद्र करें। उसकी गलती होने पर भी उसे अपशब्द न कहें। हालांकि शुरुआती दिन काफ़ी अनुकूल है। साथ में घूमें-फिरे और आनंदित हों। सप्ताह के मध्य में चिड़चिड़े न बनें। घरेलू परेशानियों को प्यार के बीच न लाएँ। सप्ताहांत बेहतर रहने वाला है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: योग करिए और ध्यान लगाएँ। 

अपनी राशि वृषभ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन 


साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह बहुत ही अच्छे परिणाम देगा। आपकी शोहरत, इज़्ज़त और शक्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए प्रशंसा मिलेगी। घर में वाद-विवाद हो सकता हो सकता है, अपने व्यवहार पर काबू रखें। वरना यह घर की खुशियोँ में बाधा बन सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए सफलता भरा समय है। प्यार में नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। समय आपके हक़ में है लेकिन अनावश्यक विवाद से बचें। 

प्रेम राशिफल 

सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। किसी को प्रपोज़ करने का मन है तो यह समय आपकी मदद कर सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत सारी बाते करेंगे। दूर हैं तो मोबाइल का बिल बढ़ सकता है। सप्ताह का मध्य घूमने-फिरने और मनोरंजन करने के मौके देगा। वहीं सप्ताहांत बेहतर है लेकिन तनाव मुक्त रहने का प्रयास ज़रुर करें।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: फ़ालतू के वाद-विवाद से बचें। 

अपनी राशि मिथुन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क


साप्ताहिक राशिफल 

किस्मत इस समय आपका साथ शायद ना दे। आपको मनचाहे परिणाम के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। समाज में इज़्ज़त की वृद्धि होगी। बच्चे पढ़ाई में अच्छा करेंगे। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है या धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। आपका ध्यान धर्म और आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ेगा। आपके अंदर उत्साह और हिम्मत का नया प्रवाह होगा। सेहत ठीक रहेगी लेकिन कुछ मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं, इसलिए अपना ध्यान रखें। 

प्रेम राशिफल 

वैसे तो यह सप्ताह आपको अच्छे-मीठे पल देने का वादा कर रहा है लेकिन आपको भी अपने आप से एक वादा करना होगा कि आप अधिक गुस्सैल और जिद्दी नहीं बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। आपका पार्टनर भी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। सप्ताह का मध्य भी अनुकूल है लेकिन सप्ताहांत में सावधानी पूर्वक आचरण करें।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव की उपासना करें 

अपनी राशि कर्क के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह


साप्ताहिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में यह सप्ताह सामान्य या कुछ परेशानी भरा हो सकता है। यात्रा के दौरान खान - पान में परहेज करें क्योंकि मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती है। भाग्य पक्ष लगातार कमज़ोर बना हुआ है , धन का आगमन अप्रत्याशित हो सकता है परन्तु इसका परिणाम अच्छे होने के संकेत नहीं है अतः आपको सलाह दी जाती है कि गलत तरीके से किसी भी प्रकार का आर्थिक व्यवहार ना करें क्योंकि यह आने वाले समय में आपको विकट परिस्थिति में डाल देगा

प्रेम राशिफल 

यह सप्ताह प्रेम संबंध के लिए मिला जुला रहेगा। यदि आपका लव पार्टनर दूर है तो ठीक है अन्य मामलों में अमर्यादित और ज़िद्दी होने से बचें। शुरुआत में किसी कारण से थोड़ी दूरी रह सकती है। सप्ताह के मध्य में अपेक्षाकृत अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इस समय जोश में होश खोने से बचें। सप्ताहांत में प्रेम में पारदर्शिता ज़रूरी होगी।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: केतु और मंगल के निमित्त शांति और दान करें।

अपनी राशि सिंह के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या


साप्ताहिक राशिफल 

पारिवारिक सुख के मामले में यह सप्ताह बहुत बेहतर जायेगा विशेष कर अंतिम अर्ध भाग। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतें और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा और अविवाहितों के लिए नए प्रेम प्रसंग बनने की पूरी संभावना बनी रहेगी। किसी भी प्रकार का विवाद आपके पक्ष में समाप्त होगा और शत्रु इस समय टिक नहीं पाएंगे आपके सामने। पराक्रम बहुत बढ़ा - चढ़ा रहेगा। राज्य और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। फिर भी सब अच्छाइयों के बावजूद अपने साझेदारों से व्यवहार करते समय सतर्कता बरतें । 

प्रेम राशिफल 

सामान्य तौर पर इस सप्ताह प्रेम प्रसंग में अनुकूलता देखने को मिल सकती है लेकिन ज़िद और अहंकार को दूर रखें। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। आप अपने दिल की बात कह सकेंगे और आपका साथी आपके साथ काफ़ी आनंदित रहेगा। जबकि सप्ताह के मध्य में एक दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है। लेकिन सप्ताहांत में अमर्यादित बनने से बचना होगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

अपनी राशि कन्या के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला


साप्ताहिक राशिफल 

प्रेम करने वालों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है यह सप्ताह , जो लोग विवाह बंधन में बंधने के लिए आतुर थे उनके लिए यह सप्ताह परिणाम दायक होगा। पुरुष जातकों को स्त्री जातकों से बहुत सहयोग मिलेगा विशेषकर यदि वे कार्य में साझेदार हैं । इस सप्ताह आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा । यात्रायें लाभकारी होंगी । शनि साढ़े साती के प्रभाव के कारण जो हानि हुई थी वह अब नियंत्रित होने लगेगी और इस नवरात्र से आपका समय पुनः प्रारंभ हो जायेगा । समझिये इस सप्ताह से अच्छे दिन आने लगेंगे ।

प्रेम राशिफल 

सामान्य तौर पर सप्ताह अनुकूलता लिए हुए है लेकिन अहंकार या अपने आपको श्रेष्ठ दिखाने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में काम की अधिकता तो रहेगी लेकिन आप अपने प्रेम को भी पूरा समय देने का प्रयास करेंगे। इसका परिणाम आपको सप्ताह के मध्य में देखने को मिलेगा जब आपका साथी आपको ढेर सारा प्यार करने वाला है। सप्ताहांत में सावधानी व मर्यादा रखें।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: माँ लक्ष्मी की आराधना करें। शनि की भी यदि वैदिक शांति करा लें तो आर्थिक मामलों में बहुत सफलता मिलने लगेगी ।

अपनी राशि तुला के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक


साप्ताहिक राशिफल 

संतान के मामले में समय लगातार संवेदनशील बना हुआ है। मन मष्तिष्क में आवेश और क्रोध रहेगा। शिक्षा परतियोगिता में सफलता की संभावना इस सप्ताह बनी हुई है। कार्य स्थल पर और साझेदारों से थोड़ी सावधानी बरतें और विवाद ना करें । नौकरी में तबादले या परिस्थिति वश स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है । विवादों से दूर रहें अन्यथा मामला कोर्ट – कचहरी तक पहुँच सकता है । वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने के संकेत हैं अतः सावधानी बरतें ।

प्रेम राशिफल 

सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल है लेकिन बेवजह ज़िद न करें तो और भी अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में साथ में किसी धार्मिक स्थान पर जाना ठीक रहेगा। सप्ताह के मध्य में काम के साथ प्यार के लिए समय ज़रुर निकालें। सप्ताहांत में प्यार में पारदर्शिता रखें और मर्यादित आचरण करें। इससे आने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: माँ काली के अर्ग्लास्त्रोत्र का जप करें नवरात्रों के दौरान।

अपनी राशि वृश्चिक के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु


साप्ताहिक राशिफल 

संतान के कारण बहुत प्रसन्नता मिलेगी आपको विशेष कर कन्या संतति के कारण यदि हो तो। माँ भगवती की पूरी – पूरी कृपा दृष्टि रहेगी इस सप्ताह आपके ऊपर। ज़मीन – जायदाद से सम्बंधित आपके कार्य पूर्ण होंगे। नए वाहन के खरीदने का योग भी अत्यंत प्रबल है। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति के स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से थोड़ा सतर्क रहें। अपने कार्य क्षमताओं को बढ़ाएं और मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें साथ ही आलस्य का भी त्याग करें।

प्रेम राशिफल 

सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है लेकिन एक दूसरे पर गुस्सा न हो तो सब कुछ ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत कम अनुकूल है। इस समय कुछ ऐसा न करें जो आपकी छवि को खराब करे। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत अनुकूल है। इस समय साथ में किसी धार्मिक स्थान पर जाना ठीक रहेगा। यदि आपका प्रेम शारीरिक से अधिक आत्मिक है तो आपको काफ़ी मज़ा आने वाला है। सप्ताहांत में सहकर्मी से फ्लर्ट करना ठीक नहीं होगा। बदनामी हो सकती है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: माँ कालरात्रि की पूजा करें और उनके मन्त्रों का नियमित पाठ करें।

अपनी राशि धनु के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर


साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशी के जातकों के लिए यह सप्ताह धन के मामले में परेशानी पैदा करने वाला होगा परन्तु नयी नौकरी, शिक्षा – प्रतियोगिता इत्यादि में सफलता के लिए बेहद मददगार सप्ताह रहने वाला है यह। इस सप्ताह आपको सलाह है कि अपने कार्यों के पूरा हो जाने तक उसे गोपनीय रखें क्योंकि यदि आपने योजनाओं का ढिढोरा पीटा तो कार्य की सफलता संदिग्ध हो जाएगी । भाई – बहनों से संबंधों को मधुर रखने का प्रयास करें । आपसे बड़े भाई के स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है । खर्च के मामले में भी सावधानी बरते और धन सोच समझकर खर्च करें ।

प्रेम राशिफल 

यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला रहेगा लेकिन शुरुआत की अनुकूलता आपको बहुत आनंदित करने वाली है। विशेषकर जो विवाहित हैं उन्हें वैवाहिक जीवन में काफी आनंद मिलेगा। लेकिन सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल नहीं है अत: बड़ी सावधानी से मर्यादित आचरण करें। वहीं सप्ताहांत मिला जुला रहने वाला है। इस समय आध्यात्मिक रहना बेहतर रहेगा। 

भाग्यस्टार: 3/5 

सावधानी /उपचार: कुंडली में गुरु की दशा चल रही हो तो उसकी वैदिक शांति कराएँ। महिलाएं माँ गौरी की आराधना करें नवरात्रों के दौरान।

अपनी राशि मकर के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ 


साप्ताहिक राशिफल 

कुम्भ राशी के जातक स्वयम की गलतियों के प्रति सावधान रहें . आप अपने तर्क से दूसरों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं परन्तु इससे आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला , बेहतर हो शांतचित्त होकर अपनी समस्याओं को समझें और उसका वास्तविक हल ढूढें . कुछ काल्पनिक समस्याएं भी जन्म लेंगी इस समय . कोई भी आर्थिक निर्णय अभी ना लें क्योंकि उसका परिणाम सार्थक नहीं होने वाला . परिवार में भी सामंजस्य बना कर चलें .

प्रेम राशिफल 

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अच्छा रहेगा लेकिन काम की अधिकता के कारण आप प्यार को समय कम दे पाएंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत बढ़िया है। इस समय आप अपने प्यार को भटकने से बचा पाएंगे। सप्ताह का मध्य काफी अच्छा है। विवाहितों को और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन सप्ताहांत अनुकूल नहीं हैं अत: इस समय संयमित रहें। 

भाग्यस्टार: 3/5 

सावधानी /उपचार: केतु सम्बन्धी दान करें . स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो तो रुद्राभिषेक करें . यदि केस – मुकदमों से घिरे हैं तो बंगलामुखी का अनुष्ठान नवरात्रों में करें .

अपनी राशि कुम्भ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन


साप्ताहिक राशिफल 

स्वास्थ्य की चिंता लगातार बनी रह सकती है विशेष कर शुक्र , शनि या राहू की दशा हो तो . परन्तु व्यासायिक और कार्यक्षेत्र में बहुत सफलता मिलने के आसार भी हैं . जो लोग प्रशाशनिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं या परीक्षा दे रहे हैं उन्हें बहुत सफलता मिलेगी . पारिवारिक जीवन में सुख शांति की कमी महसूस हो सकती है और पारिवारिक जीवन के लिए यह सप्ताह बेहतर नहीं है . संतान के कारण मन प्रसन्न रहेगा . मन में आस्तिकता का भाव जाग्रति होगा और आपके द्वारा को बड़ा धार्मिक कार्य भी इस सप्ताह सम्पादित हो सकता है .

प्रेम राशिफल 

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम का विशेष आनंद मिलने वाला है। इस समय आप अपने प्यार को लेकर भावुक रहेंगे। किसी सहपाठी से प्रेम हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आप अपने प्यार को सही दिशा में लाने में सफल रहेंगे। सप्ताहांत में पार्टनर पर संदेह न करें बल्कि उसका पूरा ख़याल रखें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: गुरु सम्बन्धी दान बहुत लाभदायक रहेगा . विवाह सम्बन्धी समस्या आ रही हो तो माँ कात्यायनी का अनुष्ठान करें .

अपनी राशि मीन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि



आज का पर्व!


आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आपका दिन मंगलमय हो! 

Read More »

राम नवमी पर अभी जानिए भगवान राम के बारे में 8 अद्भुत तथ्य

आज राम नवमी का बेहद ही शुभ त्यौहार है। और हम लाए हैं आपके लिए भगवान राम की ज़िन्दगी से जुड़े कुछ कमाल के अनजाने तथ्य जिन्हे पढ़ कर आप अचंभित हो जाएँगे। भगवान राम की ज़िन्दगी से कई छुपे हुए पहलूओं पर से पर्दा हटाने के लिए आइए पढ़िए और नजदीक से जानिए अपने भगवान के बारे में… 

Ram Navami par janiye Bhagwan Ram ki zindagi ki anjani batain.

राम नवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। राम, भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। भगवान राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र थे। 

रामायण को हिन्दुओं में सबसे पवित्र महाकाव्यों में से एक माना जाता है। लेकिन भगवान राम को लेकर कुछ ऐसे दिलचस्प तथ्य हैं जिन्हे आज की तारीख में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आइए रामनवमी के विशेष मौके पर हम उठाते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ बेहद ही दिलचस्प तथ्यों से पर्दा। 


FREE matrimony & marriage website


1. क्या आप जानते हैं कि भगवान राम का नाम किसने रखा था?
रघुवंश के गुरु, महर्षि वशिष्ठ ने भगवान का नाम “राम” रख के उन्हें आशीर्वाद दिया था। उनके अनुसार ये दिव्य शब्द दो बीजाक्षरों से मिल कर बने हैं: अग्नि बीज और अमृत बीज। ये अक्षर दिमाग, शरीर और आत्मा को शक्ति प्रदान करते हैं। 

भगवान राम को उनकी मनोरम आँखों की वजह से कमलनयन के नाम से भी पुकारा जाता है। आप भी भगवान राम की सुंदरता को अपने पास सहेज कर रख सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें: भगवान राम के वॉलपेपर

2. क्या आप जानते हैं कि किसने भगवान राम को युद्ध में पराजित किया था?
भगवान हनुमान ने काशी के राजा के लिए भगवान राम से युद्ध किया था। ऋषि विक्रमादित्य के आदेश पर भगवान राम काशी के राजा को मारने के लिए आए थे। भगवान हनुमान ने काशी राजा की सहायता करने के लिए युद्ध में भगवान राम का नाम जपना शुरू कर दिया था। इस वजह से भगवान राम के तीरों का भगवान हनुमान पर कोई असर नहीं हुआ था और भगवान राम को हार माननी पड़ी थी। 

3. क्या आप जानते हैं कि भगवान राम कितने वर्ष की उम्र में वनवास गए थे?
भगवान राम 27 वर्ष की उम्र में वनवास गए थे। 

4. क्या आप जानते हैं कि भगवान राम ने कहाँ और कैसे समाधि ली थी और उसका क्या कारण था?
भगवान राम ने सरयू नदी में जल समाधि ली थी। उन्होंने जल समाधि उस वक़्त ली थी, जब माता सीता अपनी बेगुनाही साबित ना करने की वजह से धरती माता में समां गई थी। 

Ram Navami par janiye Bhagwan Ram ki zindagi ki anjani batain.

5. क्या आप जानते हैं वह कौन सा वन था जहाँ भगवान राम, माता सीता, और लक्ष्मण ने वनवास का समय व्यतीत किया था?
भगवान राम ने ‘दण्डकारण्य’ में अपने वनवास का समय व्यतीत किया था। ये जंगल ओड़िसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के 36,500 वर्ग मील में फैला हुआ है। 

6. क्या आप जानते हैं भगवान राम का अपहरण किसने किया था?
रावण के भाई अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण का अपहरण किया था और महामाया देवी को बलि देने के लिए उन्हें पाताल लोक में ले गया था। लेकिन भगवान हनुमान ने अहिरावण को मारकर उन्हें मुक्त कराया था।

7. क्या आप जानते हैं राम सेतु की लंबाई कितनी है? कितने दिनों में इस पुल का निर्माण हुआ था?
राम सेतु को वानर सेना ने बनाया था जो तमिलनाडु के रामेश्वरम से शुरू होकर श्रीलंका के मन्नार तक बनाया गया था। इस पुल की लंबाई तक़रीबन 30 किलोमीटर थी और इसे बनाने में 6 दिन का वक़्त लगा था। 

8. क्या आप जानते हैं की रावण के साथ युद्ध में किसने भगवान राम को रावण के काले जादू और शक्तियों के बारे में बताया था? 
रावण के छोटे भाई विभीषण ने भगवान राम की सहायता की थी और युद्ध में उन्हें रावण की शक्तियों, उसके जादू और उसके गुर बताये थे।

भगवान राम ने सभी के लिए जीवन जीने के सही तरीक़े का आदर्श प्रस्तुत किया है। राम नवमी उन्हीं सब बातों को याद करने का और अपनी ज़िन्दगी में अपनाने का दिन है। आइए, भगवान राम के महान आदर्श को अपनी ज़िंदगी में लाएँ और उनके आशीर्वाद से अपना जीवन सफल बनाएँ। 

एस्ट्रोसेज की तरफ से आप सभी को राम नवमी 2015 की हार्दिक शुभकामनाएँ!!!


आज का पर्व!

आज स्वामीनारायण जयंती है। स्वामीनारायण को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। वे 2 अप्रैल 1781 को पैदा हुए थे और उनका जन्मदिवस भी राम नवमी के साथ ही मनाया जाता है।


आपका दिन शुभ हो !



Read More »

बुध का मीन में गोचर- कैसा पड़ेगा आपकी ज़िन्दगी पर असर?

बुध 28 मार्च, 2015 को मीन राशि में प्रवेश करेगा और अप्रैल 12, 2015 तक मीन राशि में ही बना रहेगा। ज्योतिषों का मानना है की इससे बुध शक्तिविहीन हो जाएगा। क्या यह बदलाव आपकी ज़िन्दगी को प्रभावित करेगा? क्या यह गोचर आपकी दिक़्क़तों को हल करेगा या उन्हें और ज्यादा उलझाएगा? आइए पढ़िए इस लेख को और जानिए इस गोचर में ग्रहों की चाल के हर पहलुओं को। 


Budh ka meen me gocher se apki jindagi par padega bada asar

मेष 


ग़लत भाषा के प्रयोग से ग़लतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं। ऑनलाइन खरीदारी को दूर से ही ना बोल दें। फ़ोन या कम्प्यूटर की वज़ह से आप परेशान हो सकते हैं। अधिक पढ़ें...

वृषभ 


एकाग्रता की कमी की वजह से आप काम पर ध्यान नही दे पाएँगे। गले और पेट की बीमारियों से दिक्क़त हो सकती है। अधिक पढ़ें...

मिथुन 


दफ़्तर में किसी बात को लेकर शर्मिंदगी हो सकती है। आपकी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। किस्मत आपके ख़िलाफ़ जा सकती है। अधिक पढ़ें...

कर्क 


प्यार भरा समय बीतेगा। दफ़्तर में शाँति बनी रहेगी। अपनी त्वचा का ध्यान रखें, त्वचा संबंधित दिक्क़त हो सकती है। अधिक पढ़ें...

सिंह 


समय का पालन ना करने की वजह से दिक्क़त आ सकती है। बिना सोचे-समझे बोल देने से आपको शर्मिंदगी का सामना करना पढ़ सकता है। अधिक पढ़ें...

कन्या 


आपके अंदर ईर्ष्या, श्रेष्ठ बनने की प्रवृति जाग सकती है। आपका गलत स्वभाव सबका ध्यान आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है। अधिक पढ़ें... 

तुला 


अगर आप गर्भवती हैं तो यह समय परेशानी भरा हो सकता है। आपके दिमाग में नौकरी को लेकर बदलाव की स्थिति बनी रह सकती है। अधिक पढ़ें...

वृश्चिक 


आप अपना कीमती समय सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर खराब कर रहे हैं। नक्षत्रों के अनुसार आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। अधिक पढ़ें...

धनु 


आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। दूसरे आप से आगे बढ़ सकते हैं। आप अपने छवि से अलग जाकर कुछ ग़लत कर सकते हैं। अधिक पढ़ें...


मकर 


फ़ोन और इंटरनेट की वजह से असुविधा हो सकती है। आपकी किस्मत आपको धोखा दे सकती है। ज्यादा उम्मीदों की वजह से निराशा हो सकती है। अधिक पढ़ें...

कुंभ 


फ़िजूल के खर्चे कर सकते हैं। अपने फ़ोन को संभाल कर रखें, वरना परेशानी का सामना कर सकते हैं। अधिक पढ़ें...

मीन 


कई प्रकार की उलझने आपको उलझाए रखेंगी। अपने खर्चों पर काबू रखें। अपने अच्छे समय के लिए इंटरनेट से दूरी बनाए रखें। अधिक पढ़ें...
Read More »

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - सितारों के मुताबिक़ कौन बनेगा विजेता?

आज है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक सेमीफाइनल का मुकाबला। सभी की निगाहें इस मैच पर हैं। क्योंकि जो टीम आज जीतेगी वो सीधे ‘वर्ल्ड कप 2015’ के फाइनल में पहुँचेगी। “आचार्य रमन” आपको बताएँगे की कौन सी टीम होगी फाइनल में और कौन सी टीम जाएगी घर।

विश्व कप का रोमांच इस समय अपने चरम पर है। और आखिरी सेमीफ़ाइनल बस आने ही वाला है, जिसमे भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे के विरुद्ध खेलेंगे। केपी पद्धति के हिसाब से आज भी हमेशा की तरह में आपको विजेता के बारे में बताने का प्रयत्न करूँगा। नतीज़ा जो हो वह सिर्फ भगवान जानता है। हम ज्योतिषी सिर्फ एक प्रयास करते हैं, यह जानने का की भविष्य में क्या हो सकता है। वह सच हो भी सकता है और नहीं भी।

तारीख़: 24:03:2015
समय: 10:34:05
स्थान: नई दिल्ली
केपी होरारी नंबर: 233


मैने इसमें भारत के पक्ष में पूछा है। चलिए अब डेटा का विश्लेषण करके देखें।

लग्न का उपनक्षत्र स्वामी- बुध ग्रह है जो बृहस्पति के नक्षत्र में है और उप नक्षत्र में शनि ग्रह है। दोनों ही ग्रह वक्री स्थिति में हैं।

Please click here to read in English
  • छठे घर का उपनक्षत्र स्वामी- शनि खुद के नक्षत्र में और सूर्य के उपनक्षत्र में है।
  • ग्यारहवें घर का उपनक्षत्र स्वामी- राहु चन्द्र के नक्षत्र में और शनि के उपनक्षत्र में है।

अगर हम ग्रहों की चाल देखें, तो केपी के ज्योतिषों के अनुसार यह टीम हारेगी, लेकिन उस से पहले विरोधी टीम की स्थिति भी देख लेते हैं।
लग्न का उपनक्षत्र स्वामी- बुध ग्रह फिर से बृहस्पति के नक्षत्र में है। और उप नक्षत्र में शनि ग्रह है। दोनों ही ग्रह वक्री स्थिति में है।

  • छठे घर का उपनक्षत्र स्वामी- शनि खुद के नक्षत्र में और सूर्य के उपनक्षत्र में है।
  • ग्यारहवें घर का उपनक्षत्र स्वामी- राहु चन्द्र के नक्षत्र में और शनि के उपनक्षत्र में है।

चन्द्र सूर्य के नक्षत्र में और बुध के उपनक्षत्र में है।

आइए देखते हैं की ये ग्रह किस भाव को निर्देशित करते हैं:

ग्रहों द्वारा निर्देशित भाव


भाव             ग्रह



सूर्य          1  8  12
चंद्रमा        1  2  6
मंगल         1  2  9
बुध          1  4  5  7  10 11 12
बृहस्पति       4  5  7  10 11 12
शुक्र         2  3  8
शनि         8  12
राहु          2  6  7
केतु         1  8  12

एक ग्रह निम्न स्तर से विभिन भावों के प्रति सापेक्षिक रुझान प्रदर्शित करता है-

पहले स्तर- ग्रह के नक्षत्र स्वामी जिस भाव में है - वह भाव।
दूसरे स्तर- ग्रह स्वयं जिस भाव में है वह भाव।
तीसरे स्तर- ग्रह का नक्षत्र स्वामी के स्वामित्व वाले भाव।
चौथे स्तर- ग्रह के स्वयं के स्वामित्व वाले भाव।

ग्रहों की शक्ति के घटते या बढ़ते क्रम की कारकत्व में पहले भाग में कारकत्व दूसरे भाग के कारकत्व से ज्यादा शक्तिशाली है। दूसरे भाग का कारकत्व, तीसरे भाग के कारकत्व से ज्यादा शक्तिशाली है। और इसी प्रकार तीसरे भाग का कारकत्व चौथे भाग से ज्यादा शक्तिशाली हैं।

भारत के लिए भावों की दर्शाता है -

(1) 5,12,1,10,11,4,7
(2) 8,12
(3) 2,6,7

ऑस्ट्रेलिया के लिए भावों की दर्शाता है -

(1) 11,6,7,4,5,10,1
(2) 2,6
(3) 8,12,7

जैसे की हमारे सम्मानित पाठकों ने पढ़ा है, यह मैच किसी भी टीम का मैच हो सकता है। उप-उप नक्षत्र में भी यह ही लग रहा है की इस मैच का परिणाम किसी भी टीम के पक्ष में हो सकता है। मुझे ऐसा लगता है कि अंततः इस मैच का परिणाम भारत के पक्ष में जाएगा और हम इस मैच को ज़रुर जीतेंगे। दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

आचार्य रमन
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (मार्च 23 - मार्च 29, 2015)

अपने जीवन की भविष्यवाणियाँ जानें और साथ में पाएँ ख़ास प्रेम सम्बन्ध राशिफल। एस्ट्रोसेज के राशिफल के साथ बना दीजिए अपना आने वाला सप्ताह आसान।

23 March 2015 se 29 March 2015 tak ka saptahik rashifal or saptahik prem rashiphal aa gaya hai aapki madad karne.

23 मार्च - 29 मार्च (सप्ताह एक नज़र में)


श्री पंचमी: मार्च 24, मंगलवार
स्कन्द षष्ठी: मार्च 25, बुधवार
रवि योग: मार्च 23, सोमवार 
सिद्धि-सर्वार्थ /सिद्धि योग: 24 और 25 मार्च 

नोट:

साप्ताहिक प्रेम राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी चन्द्र राशि जानने हेतु क्लिक करें: अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए

साप्ताहिक राशिफल अपनी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने हेतु क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए


FREE matrimony & marriage website


मेष


साप्ताहिक राशिफल 

बहुत ही बेहतर सप्ताह जाने की उम्मीद आप कर सकते हैं, विशेष कर 24 मार्च से। माँ भगवती की कृपा खूब बरसेगी आप पर। मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूर्ण होने से अत्यंत ही प्रसन्नता होगी। वैसे व्यय की भी अधिकता रहेगी, परन्तु यह सार्थक दिशा में होगा जिससे मानसिक शांति रहेगी। यात्रा शुभ एवं परिणाम दायक रहने वाली है। अविवाहितों के लिए रिश्ते आएगें और उनके वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर जाने की अत्यधिक सम्भावना बनेगी। आपका मन कुछ नास्तिकता की ओर बढ़ने की संकेत दे रहा है, इससे बचें।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है अत: एक दूसरे को नीचा दिखाने की सोच को छोड़ें और प्यार को बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत प्रेम के लिए काफ़ी अनुकूल है लेकिन वासनात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। इस समय आप काफ़ी रोमान्टिक रहने वाले हैं। सप्ताह का मध्य भाग भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। जबकि सप्ताहांत में कहीं घूमने फिरने जाना ठीक रहेगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: ऋतू जनित व्याधियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, अतः सावधानी बरतें।

अपनी राशि मेष के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि


वृषभ


साप्ताहिक राशिफल 

वृषभ राशि के जातकों को अपने मन पर अत्यधिक नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि इस समय आपका मन अत्यधिक चंचल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह भी संवेदनशील है अतः अपनी नियमित दिनचर्या को दुरुस्त रखें। हम-उम्र विपरीत लिंग के जातकों से आपको हानि या अपयश मिल सकता है, संभव है कुछ मुसीबतों का सामना भी करना पड़े। बुद्धि और अपने जन संपर्क के बल पर कुछ बड़ी योजनाओं को रूप दे सकते हैं। वैसे थोड़ा और ठहरने की सलाह है आपको नए कार्यों के मामले में क्योंकि इस समय आप अपनी क्षमताओं का सही आंकलन नहीं कर पाएंगे।

प्रेम राशिफल

सप्ताह प्रेम सम्बन्ध के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है, लेकिन वासनात्मक विचारों में बहकर मर्यादा न भूलें। सप्ताह के आरम्भ में विवाहित लोग साथ में दूर की यात्रा कर सकते हैं लेकिन एक दूसरे का पूरा ख़याल भी रखें। सप्ताह का मध्य काफ़ी अनुकूल रहेगा। वहीं सप्ताहांत भी अनुकूल रहने वाला है। इस समय सहकर्मी से प्रेम सम्भावित है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: मन पर नियंत्रण रखें और नए रिश्तों के मामले में संभल कर चलें।

अपनी राशि वृषभ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन


साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह परिणाम दायक रहने वाला है। आपके किये हुए परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा इस सप्ताह क्योंकि बुद्धि, भाग्य और मेहनत का अद्भुत संयोग रहेगा इस समय। जन संपर्क के बल पर कई कार्यों को अंजाम दे सकते हैं आप। बस एक बात का ख़याल रखें कि अपने को रोके नहीं बल्कि स्वयं को विस्तार दें आने वाला समय आपका है। कार्य स्थल पर या परिवार में अपने से किसी बड़े से विवाद या वैचारिक मतभेद संभव है। संतान के मामले में भी सुख की प्राप्ति होगी और जो लोग शिक्षा प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं उन्हें भी अच्छी सफलता मिलेगी। 

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। लेकिन यदि ऑफ़िस में कोई अफ़ेअर है तो उसे लेकर चर्चाएँ चल सकती हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। इस समय न केवल प्यार मिलेगा बल्कि प्यार के साथ उपहार भी मिलेगा। सप्ताह का मध्य थोड़ा सा कमज़ोर रह सकता है लेकिन सप्ताहांत में काफ़ी मज़े आने वाले हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: अपने क्रोध को नियंत्रित रखें तथा अति उत्साह से बचें।

अपनी राशि मिथुन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क


साप्ताहिक राशिफल 

कर्क लग्न के जातक यदि अपनी इच्छा शक्ति को सुदृढ़ बनाये रखें तो एक बार पुनः बहुत ही बेहतर सप्ताह जाने की उम्मीद कर सकते हैं। मन में कुछ आसक्ति की भावना उत्पन्न होगी प्रयास करें कि अधिक भावुकता में ना बहें। सब कुछ अच्छा होते हुए भी इस सप्ताह आपका कोई नाजायज़ इस्तेमाल कर सकता है या आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करें क्योंकि यहाँ की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। निर्णय लेते समय भावनाओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर सप्ताह अनुकूल रहने वाला है लेकिन प्यार में अड़िअल रुख न अपनाएं व एक दूसरे के मान सम्मान का खयाल रखें। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए बहुत अनुकूल है जिन्हें किसी सहकर्मी से प्रेम है। सप्ताह का मध्य तो और भी मज़ेदार रहेगा लेकिन चिड़चिड़े होने से बचें। सप्ताहांत में संयम से काम लेना ज़रूरी होगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: इस सप्ताह अत्यधिक भावुकता पर नियंत्रण रखें।

अपनी राशि कर्क के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह


साप्ताहिक राशिफल 

स्वास्थ्य में मामूली गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं, अपने खान-पान का ध्यान रखें। इस समय शराब पीकर गाड़ी चलाने से सख़्त परहेज़ करें अन्यथा दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। प्रयास करें कि इस सप्ताह कोई भी काम भाग्य भरोसे न छोड़ें, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें क्योंकि भाग्य इस समय पूरी तरह साथ नहीं निभाएगा। कोई भी आर्थिक निवेश करने के लिए यह समय सही नहीं है तो शेयर-मार्किट से कुछ समय के लिए दूरी बनाये रखें। 

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। विवाह के लिए प्रपोज करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल है। इस समय साथ में किसी धर्म स्थान में जाकर मानसिक शुद्धि ज़रुर करें। सप्ताह के मध्य में काम और प्यार दोनों के बीच आप अच्छा सामंजस्य बिठा सकेंगे वहीं सप्ताहांत प्यार में गर्मजोशी लाएगा।

भाग्यस्टार: ⅘

सावधानी /उपचार: केतु और मंगल के निमित्त शांति और दान करें।

अपनी राशि सिंह के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या


साप्ताहिक राशिफल 

आपके बच्चों के माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे प्रतियोगियों के लिए भी समय शुभ है, उन्हें अपने प्रयासों का पूर्ण परिणाम मिलेगा। परन्तु आपके पारिवारिक जीवन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, बात-चीत के द्वारा उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। पर प्यार करने वालों के लिए समय शुभ है, वे साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई भी नया काम प्रारम्भ करने के लिए समय शुभ है, कोई आर्थिक निवेश भी कर सकते हैं क्योंकि भाग्य आपका पूरा साथ देगा। 

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम सम्बंध के लिए अधिक अनुकूल नहीं है अत: संयम से काम लें। सप्ताह की शुरुआत में अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पांएगें। अत: मर्यादित रहना ही उचित होगा। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत अनुकूल रहने वाला है लेकिन इस समय आध्यामिक रहना उचित होगा। सप्ताहांत की बात करें तो यह प्रेम के लिए काफ़ी अनुकूल है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: मन पर नियंत्रण रखें और नशे के सेवन से बचें। माँ भगवती की आराधन करें। 

अपनी राशि कन्या के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला


साप्ताहिक राशिफल 

इस समय आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं, उन्हें परास्त करने के लिए आपको अपने युक्ति बल का उपयोग करना होगा। आपकी सेहत में मामूली गिरावट संभव है तो ध्यान रखें। आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल नहीं है, कोई भी नया निवेश न करें। संतान के कारण मानसिक परेशानी या कष्ट संभव है। कोर्ट-कचेहरी के मामलों में सफलता का योग है, इस समय उन्हें टालने का प्रयास न करें। आपको अपने से उच्च अधिकारीयों और उम्र में बड़े लोंगो का सहयोग मिलेगा। 

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह सामान्यतय: अनुकूल है लेकिन थोड़ा बहुत मनमुटाव रह सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत बहुत ही मज़ेदार रहने वाली है। यह समय आपको काफ़ी आनंदित करेगा। विशेषकर यदि आप विवाहित हैं तो और भी अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में सावधानी व मर्यादा अपनाने पर सब ठीक रहेगा। सप्ताहांत भी अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: माँ लक्ष्मी की आराधना करें। शनि का भी यदि वैदिक शांति करा लें तो आर्थिक मामलों में बहुत सफलता मिलने लगेगी।

अपनी राशि तुला के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक


साप्ताहिक राशिफल 

इस समय कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें, अन्यथा उसका उल्टा परिणाम निकल सकता है। आपको अपने उच्च अधिकारीयों और पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंधों के लिए भी समय शुभ है। परन्तु आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, भाग्य का पूर्ण रूप से सहयोग नहीं मिलेगा तो कोई भी नया निवेश न करें। इस सप्ताह संतान सम्बन्धी समस्या भी आपको परेशान कर सकती है, उन्हें वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दें। 

प्रेम राशिफल

सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा लेकिन अधिक चपलता दिखाने से गलत इम्प्रेशन जा सकता है। पूरी गर्मजोशी से मिलना होगा हालांकि विवादास्पद स्थितियों को टालना बेहतर रहेगा। मध्य में भावनापूर्ण गर्मजोशी रहेगी। विवाहितों को विशेष आनंद मिलेगा। लेकिन सप्ताहांत कम ठीक है अत: मर्यादापूर्ण आचरण करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: माँ काली के अर्ग्लास्त्रोत्र का जप करें नवरात्रों के दौरान।

अपनी राशि वृश्चिक के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु


साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फ़लदायी रहेगा, कहीं से सुख का अनुभव होगा तो कहीं से परेशानियों का पर किसी भी परिस्थिति में धैर्य को ना छोड़ें। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियाँ संभव हैं, जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। लेकिन घर से बाहर आपको खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और ख्याति बढ़ेगी। यात्राओं से भी अनुकूल परिणामों के आने की सम्भावना है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे लोंगो के लिए भी समय शुभ है, उन्हें जल्द मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। 

प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर यह सप्ताह दिली मामलों के लिए अनुकूल रहने वाला है। यह सप्ताह साथ में मनोरंजन करने के अच्छे मौके देगा। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहेगी। इस समय प्रेम में और भी प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के मध्य में यदि अहंकार से बचे रहेंगे तो सब कुछ बहुत बढ़िया रहने वाला है। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: माँ कालरात्रि की पूजा करें और उनके मन्त्रों का नियमित पाठ करें।

अपनी राशि धनु के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर


साप्ताहिक राशिफल 

इस समय जीवन-साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के योग हैं, आप साथ में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुख का अनुभव करेंगे। पर रिश्तेदारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, कोई आपको हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। यात्रा करते समय अपनी सेहत और बहुमूल्य वस्तुओं का ध्यान रखें। नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं या आप किसी की ओर आकर्षित महसूस करेंगे। पर आपको सलाह है कि अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। 

प्रेम राशिफल

संयमित और मर्यादित रहने की स्थिति में यह सप्ताह आपको अनुकूल फल देने वाला रहेगा।सप्ताह की शुरुआत में आप प्रेम को लेकर उत्साहित रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप अपने लव पार्टनर को खुश रखने के प्रयास में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको बहुत मज़ा आने वाला है। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है।

भाग्यस्टार: ⅘

सावधानी /उपचार: कुंडली में गुरु की दशा चल रही हो तो उसकी वैदिक शांति कराएँ। महिलाएँ माँ गौरी की आराधना करें नवरात्रों के दौरान।

अपनी राशि मकर के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ


साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आर्थिक लाभ तो लाएगा लेकिन इस समय आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। यात्राओं से लाभ होने के बहुत अच्छे योग हैं। लेकिन आप पारिवारिक सुख में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। बच्चों से भी कष्ट या अशुभ समाचार आने के योग हैं। अपने माता-पिता के साथ समय व्यतीत करें और उनकी समस्याओं को सुनें। इस सप्ताह भाग्य आपको खूब सारे लाभ दिलाने को आतुर है, तो समय का खूब लाभ उठाएँ।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप मनोरंजन करने या घूमने जा सकते हैं। साथ में कोई फ़िल्म देखना अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में कहीं मिलने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बेहतर होगा अपने घर में मिलें। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। यदि किसी को प्रपोज करना हो तो भी समय ठीक है।

भाग्यस्टार: 4.5/5

सावधानी /उपचार: केतु सम्बन्धी दान करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो तो रुद्राभिषेक करें। यदि केस–मुकदमों से घिरे हैं तो बंगलामुखी का अनुष्ठान नवरात्रों में करें।

अपनी राशि कुम्भ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन


साप्ताहिक राशिफल 

नए प्रेम सम्बन्ध बनने के काफ़ी योग हैं इस समय। पर ज़रूरत है कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आप नया वाहन, भूमि या मकान ख़रीद सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक उन्नति की भी अच्छी सम्भावनाएँ नज़र आरही हैं। अपना काम पूरा करने के लिए आप किसी भी हद तक जाएँगे इस समय, जिसके लिए बाद में आपको पछताना भी पड़ सकता है। कुल मिलाकर समय आपके साथ है, धैर्य से काम लें और खुद पर नियंत्रण रखें। 

प्रेम राशिफल

सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा हालांकि जोश में होश खोने से बचें तो बेहतर होगा। सप्ताह की शुरुआत में बहुत सारी मीठी-मीठी बातें होने वाली हैं। सप्ताह के मध्य में भी बहुत मज़ा आने वाला है विशेषकर यदि किसी पड़ोसी से प्रेम है तो और भी अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिन भी अच्छे हैं लेकिन स्वयं को चिंतामुक्त रखने की कोशिश करें।

भाग्यस्टार: ⅗

सावधानी /उपचार: गुरु सम्बन्धी दान बहुत लाभदायक रहेगा। विवाह सम्बन्धी समस्या आ रही हो तो माँ कात्यायनी का अनुष्ठान करें।

अपनी राशि मीन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि


आज का पर्व!



आज वैनायकी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है। आज भगवान गणेश की पूजा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।


इसके साथ ही आज नवरात्री का चौथा दिन भी है। आज के दिन और नवरात्री के हर दिन के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। चैत्र नवरात्री मुहूर्त और अधिक जानकारियाँ

आज मंगल गृह मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए कैसे इस उग्र गृह का गोचर बदलेगा आपका जीवन: मंगल का मेष में गोचर

आपका दिन मंगलमय हो!



Read More »

मंगल का मेष में गोचर - ये बदलाव कैसे बनेगा आपके जीवन में चमत्कार का कारण?

उग्र ग्रह, मंगल मेष राशि में मार्च 23, 2015 को प्रवेश करेगा। यह यहाँ जून 16, 2015 तक रहेगा और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। वैसे तो इस गोचर के प्रभाव सब पर ही होंगे, लेकिन जो लोग मंगल की अंतर या प्रत्यंतर दशा से गुज़र रहे हैं उन्हें इसके ज़्यादा प्रभाव देखने को मिलेंगे। पढ़ें यह लेख और जानें क्या है आपके लिए खास। 

Mangal ka mesh me gochar banega apke jeevan me chamatkar ka karan.


मेष 


आपको चारों ओर से घेर लेगी आक्रामकता और आक्रोश। अपने स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखना भी है इस समय की मांग। अधिक जानें 

वृषभ 


आपके भविष्य और जीवन-साथी के लिए निसंदेह ही रहेगा बहुत बेहतर समय। आप अपने सेवकों के ऊपर हो सकते हैं बहुत नाराज़, कोशिश करें इससे बचने की। अधिक जानें 

मिथुन 


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता चूमेगी आपके कदम। रुका हुआ धन आएगा वापस जो बैंक खाते में लाएगा उछाल। अधिक जानें 

कर्क 


काम में आएगी बेहतरी, चाहे हो वो नौकरी या व्यवसाय। दिल और मधुमेह के मरीज़ों को रखना होगा अपनी सेहत का ध्यान। अधिक जानें 

सिंह 


समपत्ति और पैसे से सम्बंधित कोई शुभ समाचार करेगा आपको आनंदित। कर्मस्थान पर मिला आदर कर देगा आपको बहुत खुश। और हाँ, तैयार हो जाइये अपने पुराने साथियों से मिलने के लिए भी। अधिक जानें 

कन्या 


इस समय त्याग दें अपने गुस्से और अहंकारी स्वभावी व्यवहार को। अनपेक्षित और गुप्त लाभ भी आएंगे आपके द्वार। अधिक जानें 

तुला 


जीवन में होगा नए प्यार का आगाज़ और जिनका पहले से है कोई प्रियतम वे लेंगे अपने प्यार का पूरा आनंद। अधिक जानें 

वृश्चिक 


आप कर देंगे अपने शत्रुओं का नाश पर कुछ अनचाहे खर्चे कर सकते हैं परेशान। कुछ समय के लिए जाना पड़ सकता है अपने घर से दूर। अधिक जानें 

धनु 


आपका कोई पुराना सम्बन्ध आ सकता है सबके सामने, जो पहुँचा सकता है वर्तमान प्यार को नुक्सान। किसी अशुभ समाचार का आना भी है संभव। अधिक जानें 

मकर 


जीवन की छोटी-छोटी बातों की समस्याएँ कर सकती हैं आपको परेशान। इसके बचने के लिए करें रोज़ ध्यान और बचें अनचाहे विवादों से। अधिक जानें 

कुम्भ 


अपने अदभुत प्रदर्शन के साथ आप छा जाएँगे अपने कर्म-स्थान पर। लेखन से जुड़े लोगों की लेखन शैली में होगी अदभुत वृद्धि। अधिक जानें 

मीन 


आपमे जागृत हो सकती है धर्म पर खर्च करने की इच्छा। ध्यान रखें अपने आसपास और कीमती सामान का। अधिक जानें 
Read More »

नव संवत में शनि का प्रकोप, जानिए कैसा होगा आप पर असर

विक्रम संवत्सर 2072 की शुरुआत हो चुकी है। क्या आप जानते हैं की शनि देव करेंगे इस साल सभी राशियों पर राज? क्या बच पाएँगे आप नव वर्ष में शनि देव के कहर से? घबराइए मत। हम बताएँगे आपको की शनि की दृष्टि का आप पर कैसा होगा असर, लेकिन आइए पहले जान लें क्या है विक्रम संवत्सर 2072। 


विक्रम संवत्सर 2072, 21 मार्च 2015 को प्रारंभ हो रहा है। विक्रम संवत अत्यंत प्राचीन संवत है। विक्रम संवत का प्रेरणास्त्रोत सम्राट विक्रमादित्य को माना जाता है। इस वर्ष संवत्सर 2072 का नाम कीलक है। इस बार मंत्रिमंडल में राजा का पद “शनि“ को तथा मंत्री का पद “मंगल” को प्राप्त होगा। शनि देवता को न्याय का देवता माना जाता है जिससे भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में सख्ती होगी। मंगल के मंत्री होने से जिन स्थानों पर कानून की पहुँच नहीं है वहां कानून की पहुँच कायम होगी। शनि और मंगल के मेल के कारण यह वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में बेहद ही दिलचस्प होगा।
आइए जानते हैं की हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस नव वर्ष पर शनि देव आप पर कृपा का फल बरसाएँगे याँ अपने प्रकोप से आपको परेशान करेंगे।

हिन्दू कैलेंडर 2072 के मास फल के अनुसार 


चैत्र मास (6 मार्च - 4 अप्रैल) 
चैत्र मास में भारी बारिश की संभावना है जिससे आपको कठिनाई हो सकती है। खाने की चीज़ों में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। युवाओं के लिए मुश्किल भरा समय हो सकता है। 

वैशाख मास (5 अप्रैल - 4 मई) 
वैशाख मास व्यापारी वर्ग के लिए परेशानी का समय ला सकता है। कम बारिश होने से चीज़ें महँगी होने की संभावना है। तरल पदार्थ जैसे दूध, घी आदि सस्ते होंगे। 

ज्येष्ठ मास (5 मई - 2 जून)
ज्येष्ठ मास से दक्षिण भारत के क्षेत्रों में परेशानी होने के आसार हैं। वस्त्र आदि महँगे होने की संभावना है। जोड़ो का दर्द बना रह सकता है । 

प्रथम आषाढ़ मास (3 जून - 16 जून) 
भारी वर्षा से प्रथम आषाढ़ मास में जन-धन के नुकसान की प्रबल संभावना है। प्राकृतिक आपदाएँ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर सकती हैं। बीमारियों में भी वृद्धि हो सकती है। 

द्वितीय आषाढ़ मास (17 जून - 31 जुलाई) 
इस मास में कहीं भारी बारिश और कहीं सूखे की संभावना हो सकती है। खाने-पीने की चीजों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

श्रावण मास (1 अगस्त - 29 अगस्त)
भारी बारिश और सूखे से किसानो को परेशानी हो सकती है। राजनैतिक दलों के कारण उठा-पटक का दौर चलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए परेशानी भरा समय होने के आसार दिख रहे हैं। 

भाद्रपद मास (30 अगस्त - 28 सितंबर) 
भारी बारिश होने के कारण अनाज के महँगे होने के पूरे आसार हैं। जानवरों के लिए कष्ट भरा समय रह सकता है। आपके मन में भी डर और भय बना रह सकता है। 

अश्विन मास (29 सितंबर - 27 अक्टूबर) 
वर्षा की कमी से चीज़ों के महँगे होने की संभावना है। प्राकृतिक आपदाओं से लोगो को परेशानी हो सकती है। कला वर्ग के लोगों के लिए कठिन समय आ सकता है। 

कार्तिक मास (28 अक्टूबर - 25 नवंबर) 
महँगाई में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कई जगह सूखे के कारण परेशानियाँ आ सकती हैं। भय और डर का समय बना रह सकता है। 

मार्गशीर्ष मास (26 नवंबर - 25 दिसंबर) 
भारी बारिश से होने वाली महँगाई आपको रुला सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए वक़्त अनुकूल नही होगा। जानवरों के लिए भी कष्ट भरा समय हो सकता है। 

पौष मास (26 दिसंबर - 24 जनवरी 2016) 
व्यापारियों को पैसे का नुकसान होने के योग बन सकते हैं। लोगों को पौष मास में सुख और ख़ुशी की अनुभूति होगी। 

माघ मास (25 जनवरी - 22 फरवरी) 
खाने की आम वस्तुअों की कीमत में गिरावट होगी। राजनैतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों को नुकसान हो सकता है। अनाज में हानि होने की संभावना हो सकती है। 

फाल्गुन मास (23 फरवरी - 23 मार्च) 
राजनीतिज्ञों और व्यापारियों के लिए कठिन समय बन सकता है। आम लोगों के लिए मिलाजुला समय बना रहेगा। 

चैत्र मास (24 मार्च - 22 अप्रैल) 
तरल पदार्थ सस्ते होंगे। लोगों को सुख की अनुभूति होगी। जानवरों में बीमारियों की संभावना बनी रह सकती है।

संवत 2072 के राजा शनि देव की कृपा आप को राजा और रंक दोनों बनाने के लिए काफ़ी हैं। अभी हम बताते हैं आपको कुछ छोटे-छोटे ऐसे उपाय जिस से शनि देव का आशीष आप पर सदैव बना रहेगा। शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए और उपाय जानने के लिए इसे देखिए- शनि के प्रकोप से बचने के ५ सरल उपाय जानें अभी

इसके अतरिक्त आप शनिदेव को ख़ुश करके उनकी कृपा पाने के लिए नीलम को भी धारण कर सकते हैं। अगर नीलम खरीदने में असमर्थ हैं तो कटैला, जमुनिया या गन मेटल धारण करना श्रेष्ठ होगा। 

नीलम संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त करने और इसे ख़रीदने के लिए देखें- नीलम (2 रती), नीलम (5 रती)

विक्रम संवत्सर 2072 में अगर आप श्रद्धा के साथ इन उपायों को करेँगे, तो राजा शनि देव की प्रकोप दृष्टि से बचकर आप उनकी कृपा सहज ही हासिल कर सकते हैं। हम आशा करते हैं की आप इन उपायों को आजमाएँगे और आपका नव वर्ष ख़ुशियों से भरा हुआ बीतेगा। इस बात को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए लाइक्स और शेयर ज़रूर करें। आपका साल शुभ रहे। 

एस्ट्रोसेज की तरफ से आप सभी को विक्रम संवतसर 2072 की हार्दिक शुभकामनाएँ!!!


आज का पर्व!


आज गौरी पूजा और गणगौर का त्यौहार है। यह त्यौहार माँ पार्वती को समर्पित है। अविवाहित लड़कियाँ अपनी मन पसंद का जीवनसाथी पाने के लिए तथा विवाहित औरतें अपने विवाहित जीवन को सुखमय बनाने के लिए माँ पार्वती की पूजा करती हैं।

पाँच दिनों का अशुभ समय पंचक आज ख़तम हो रहा है। कुछ शुभ कार्य जैसे शादियाँ और मुंडन इस अवधि में करना निषेध है लेकिन गृह प्रवेश और भूमि पूजन किया जा सकता है।

आज झूलेलाल जयंती है। यह सिंधी लोगों का त्यौहार है जिसमे वे अपने गुरु उदेरोलाल का जन्मदिन मनाते हैं, जिनको झूलेलाल के नाम से जाना जाता है।

आज मतस्य जयंती है। भगवान विष्णु ने आज के दिन धरती पर पहली बार एक मतस्य के रूप में जन्म लिया था।
आपका दिन शुभ हो!

Read More »