साप्ताहिक प्रेम सम्बन्ध राशिफल (09 मार्च 2015 - 15 मार्च 2015)

09 मार्च से 15 मार्च, 2015 के साप्ताहिक प्रेम राशिफल द्वारा जानिए अपने प्रेम का भविष्य आने वाले सप्ताह के लिए। ‘’पं. हनुमान मिश्रा’’’ बताएंगे कितने शुभ हैं आने वाले दिन आपके प्यार के लिए। प्रेम सम्बन्ध राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है।

Janiye apna saptahik prem sambandh rashifal.

अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए



मेष


सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल है। लेकिन कोई तीसरा आपके प्रेम के आड़े आने की कोशिश कर सकता है। सप्ताह की शुरुआत उनके लिए विशेष अनुकूल रहने वाली है जिनके प्रियतम उनसे दूर रह रहे हैं अथवा वो जो विवाहित हैं। सप्ताह का मध्य अधिक अनुकूल नहीं है। अत: मर्यादित रहें। हालांकि सप्ताह के अंत में बेहतर परिणाम मिलने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 2/5


FREE matrimony & marriage website

अपनी राशि मेष के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि


वृषभ


सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल है लेकिन आवेश या आक्रोश से बचना होगा। हालांकि विवाहितों के लिए अधिक अनुकूलता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहने वाली है किसी सहकर्मी से आत्मिक लगाव है तो और भी अच्छा है। सप्ताह के मध्य में जीवन-साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। वहीं सप्ताहांत में भी मर्यादित जीवन जीना होगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

अपनी राशि वृषभ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन


यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अगर आप किसी सहकर्मी को प्रपोज़ करने के मूड में है तो यह समय अनुकूल है। वैसे तो सप्ताह का मध्य भाग भी काफ़ी अनुकूल है लेकिन अहंकार करने से बचें। सप्ताहांत में भी पूर्णरूपेण अनुकूलता देखने को मिलेगी। विशेषकर जो विवाहित है उन्हें और अधिक अनुकूलता के दर्शन होंगे।

भाग्यस्टार: 4.5/5

अपनी राशि मिथुन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क


इस सप्ताह प्रेम को लेकर आपके मन में एक अजीब सी कश्मकश या उलझन रह सकती है। फिर भी सामान्य तौर पर दिली मामलों में अनुकूलता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछ चिंताओं को छोड़ दिया जाय तो बाकी सब ठीक रहेगा। वहीं मध्य में उदासी व चिंता को त्यागें इससे प्रेम में बेहतरी आएगी। सप्ताहांत की बात करें तो उस समय भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

भाग्यस्टार: 3/5

अपनी राशि कर्क के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह


सामान्यत: अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन वासनात्मक विचारों पर अधिक बल न दें। सप्ताह की शुरुआत में साथ में घूमना फिरना और मनोरंजन होगा। सप्ताह के मध्य में चिंतामुक्त रहने का प्रयास करें, क्योंकि चिंता के कारण प्रेमानुभूति नहीं हो पाती। सप्ताहांत काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। इस समय आप अपने लव पार्टनर को खुश रखने का प्रयास करेंगे।

भाग्यस्टार: 3.5/5

अपनी राशि सिंह के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि 

कन्या


सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। यदि साथ में कहीं दूर जाने का प्लान है तो ठीक है अन्यथा किसी कारण से दूर रहना पड़ सकता है। शुरुआती दिनों में किसी तरह की बहसबाज़ी करने से बचें। मध्य के दिनों में मनोरंजन को समय दें और प्रसन्न रहें तथा साथी को भी प्रसन्न रखें। सप्ताहांत में किसी सुरक्षित जगह पर ही मिलें।

भाग्यस्टार: 2.5/5

अपनी राशि कन्या के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला


सप्ताह के मिश्रित फलदायी रहने की उम्मीद है। शुरुआती दिनों में भावनाओं में बहकर कुछ ऐसा न कहें जो अनबन का कारण बने। सप्ताह के मध्य में भी किसी पारिवारिक या आर्थिक मुद्दे को लेकर बहस में न उलझें। सप्ताह के अंत में साथ में कहीं घूमने जाएं। सिनेमा देखने का मूड हो तो कोई इमोशनल फिल्म देखना ज़्यादा बेहतर रहेगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

अपनी राशि तुला के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि 

वृश्चिक


सामान्यत: सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपको कोई प्रपोज़ भी कर सकता है। सप्ताह की शुरुआत में दूर रहकर भी आपने प्यार से कनेक्ट रहेंगे। आपको अपने पार्टनर के ख़याल में डूबे रहना अच्छा लगेगा। सप्ताह का मध्य बेहतर है लेकिन उनकी याद में रोने का मन कर सकता है। जबकि सप्ताहांत अनुकूल है, खूब बातें होंगी।

भाग्यस्टार: 2.5/5

अपनी राशि वृश्चिक के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु


यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहेगा लेकिन आवेश और गुस्से को अपने से दूर रखना बेहतर होगा। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी बेहतर रहने वाली है। आप अपने पार्टनर के प्रति बड़ी आत्मीयता का अनुभव करेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी काम की वजह से दूर रहना हो सकता है, अत: वीडियो चैट या फोटो शेअरिंग करें। सप्ताहांत खोई ख़ुशियाँ वापस करेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

अपनी राशि धनु के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि 

मकर


इस सप्ताह प्रेम और मनोरंजन दोनों का आनंद आपको मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप काम और प्रेम दोनों में सामंजस्य बना पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपके प्रेम में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने लव पार्टनर से पूरी गर्मजोशी से मिलेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप दूर रह रहे पार्टनर से मिलने जा सकते हैं या फिर वो आपसे मिलने आ सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

अपनी राशि मकर के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ


सप्ताह प्यार में गर्मजोशी लाने का काम करेगा। यदि किसी पड़ोसी से प्रेम है तो और भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं या भाग दौड़ के कारण आप अपने लव पार्टनर को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन मध्य में कार्य व्यस्तता के बावजूद भी आप पूरी तरह से इन्ज्वाय करेंगे। हालांकि सप्ताहांत हर लिहाज से अच्छा रहेगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

अपनी राशि कुम्भ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन


सप्ताह की शुरुआत कम अनुकूल है अत: जहाँ तक हो सके लव पार्टनर के साथ बेहतर रिश्ते बनाए और मर्यादित आचरण करें। जबकि सप्ताह के मध्य में रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें। यदि आस-पास कहीं धार्मिक स्थान हो तो वहाँ जाकर मन को पवित्र और शुद्ध करें। ऐसा करने पर सप्ताहांत अनुकूलता देगा और आप लव लाइफ़ को इन्ज्वाय करेंगे।

भाग्यस्टार: ⅖

अपनी राशि मीन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि

Related Articles:

No comments:

Post a Comment