साप्ताहिक राशिफल (16 मार्च, 2015 - 22 मार्च, 2015)

16 मार्च 2015 से 22 मार्च 2015 तक के साप्ताहिक राशिफल और साप्ताहिक प्रेम राशिफल के द्वारा आप जान पाएंगे कि कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह। पढ़िए एस्ट्रोसेज के ज्योतिषियों द्वारा लिखित साप्ताहिक राशिफल और बदलिये अपना भविष्य।



(16 मार्च - 22 मार्च (सप्ताह एक नज़र में)


  • पाप मोचिनी एकादशी (सामान्य): मार्च 16, सोमवार
  • पाप मोचिनी एकादशी (वैष्णव): मार्च 17, मंगलवार
  • चैत्र नवरात्र प्रारम्भ: मार्च 21, शनिवार
  • सर्वार्थ-सिद्धि योग: 16 मार्च सूर्योदय से 17 मार्च सूर्योदय तक 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी चन्द्र राशि जानने हेतु क्लिक करें: अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए

साप्ताहिक राशिफल अपनी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने हेतु क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए



मेष 


साप्ताहिक राशिफल 

किसी धार्मिक यात्रा या धार्मिक गतिविधियों में अप्रत्याशित व्यय का योग बन रहा है। वैसे पारिवारिक सुख के लिए बहुत ही अच्छा सप्ताह जायेगा। भूमि – भवन – वाहन खरीदने के लिए भी अत्यंत ही उपयुक्त समय है। समाज में मान–प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख–सुविधाओं में वृद्धि होगी और उसका आनंद भी लेंगे। वैवाहिक जीवन भी अत्यंत ही सुखद रहने की संभावना दिखाई दे रही है। प्यार करने वालों के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत ही सुखकारी है। आय के मामले में थोड़ा कमज़ोर समय रहेगा परन्तु नए आय के स्रोत उत्पन्न होंगे। कुल मिलाकर अत्यंत ही सुखद सप्ताह है।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह उनके लिए विशेष अनुकूल है जो साथ में घूमने-फिरने के शौकीन हैं। सप्ताह की शुरुआत में कार्य व्यस्तता के कारण आप अपने लव पार्टनर को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन सप्ताह का मध्य आपकी प्रीति को और प्रगाढ़ करवाएगा। यदि पार्टनर दूर है तो आपको पार्टनर की बहुत याद आएगी और आप उससे मिलने जा सकते हैं। सप्ताहांत मिला जुला रहेगा।

भाग्यस्टार: ⅗

सावधानी /उपचार: सुख के समय में भी अपने पर नियंत्रण रखना सबसे उचित उपचार है। माँ को या माँ के समक्ष किसी स्त्री को उपहार दें।

अपनी राशि मेष के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ


साप्ताहिक राशिफल 

वृषभ राशी के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या उत्पन्न होने की चेतावनी दे रहा है, अपने स्वास्थ्य का बेहद ख़याल रखें। शत्रु हावी हो सकते हैं, अतः किसी भी प्रकार के विवाद में कम से कम इस सप्ताह ना पड़ने की सलाह दी जाती है। परीक्षा–प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों के लिए प्रयास अधिक करने की आवश्यकता पड़ेगी। सप्ताह के प्रारंभ में अप्रत्याशित आय परन्तु अंत में अत्यधिक व्यय की सम्भावना भी बन रही है। प्यार करने वालों के लिए यह समय संयम बरतने का है अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपने कर्मचारियों से सतर्क रहें और यदि कोई यात्रा हो तो उसे ना टालें।

प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्यार में पूरी तरह से पारदर्शिता रखनी होगी। किसी तरह का छल-कपट प्रेम के लिए ठीक नहीं होगा। सप्ताह की शुरुआत में जहाँ तक हो सके लव पार्टनर के साथ बेहतर रिश्ते बनाएँ। सप्ताह के मध्य में बेहतरी आएगी लेकिन काम की व्यस्तता रह सकती है। हालांकि सप्ताहांत मज़ेदार रहने वाला है। किसी दूर वाले से प्रेम भी हो सकती है।

भाग्यस्टार:

सावधानी /उपचार: सेहत का ख़याल रखें, शनि की आराधना और सरसों के तेल से रुद्राभिषेक लाभकारी रहेगा।

अपनी राशि वृषभ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन 


साप्ताहिक राशिफल 

बाहरी संबंधों के कारण बहुत लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। सामाजिक–राजनैतिक क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद सफलता भरा सप्ताह रहने वाला है परन्तु पारिवारिक जीवन और घरेलु मामलों में कुछ तनाव उत्पन्न होने की संभावना भी बनी हुई है। सप्ताह के प्रारंभ में पानी से कुछ खतरे की संभावना है अतः कहीं घुमने–फ़िरने जा रहे हैं तो गहरे पानी से उचित दूरी बना कर रखें। भाग्य इस समय साथ रहेगा, अतः नए कार्यों की योजनायें बनायें और उसे तेज़ी से अमल में भी लायें। वैसे आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता भी पड़ेगी।

प्रेम राशिफल

सप्ताह का इशारा यही है कि काम के साथ प्यार को भी समय दें और बेवजह नाराज़गी ठीक नहीं है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंध के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। इस समय बड़ी सावधानी के रिश्तों को निभाएँ। सप्ताह के मध्य में लव पार्टनर का बर्ताव अच्छा रहेगा। सप्ताहांत में किसी सहकर्मी से प्रेम होने के योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: ⅗

सावधानी /उपचार: केतु सम्बन्धी दान करें, सूर्य को अर्घ्य दें, नशे से दूरी बनाये रखें।

अपनी राशि मिथुन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क


साप्ताहिक राशिफल 

शिक्षा–प्रतियोगिता के मामलों को छोड़ दें तो बहुत ही बेहतर समय बना हुआ है। इस सप्ताह शिक्षा–प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागी ज़रा भी आलस्य ना करें। अपने खान–पान का ध्यान रखें और खूब परिश्रम करें क्योंकि इस समय सफलता आसानी से उपलब्ध नहीं होने वाली है। बाकी लोगों के लिए बहुत ही अच्छा समय है, नए कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन में उपलब्धियाँ और सम्मान मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप कुछ घर को या स्वयं को सजाने–सवांरने की वस्तुओं की खरीद कर सकते है। प्यार करने वालों के लिए भी सुनहरा समय है।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग में सतर्कता से काम करने का संदेश दे रहा है। इस समय न तो अड़िअल बनें न ही अमर्यादित। सप्ताह की शुरुआत प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अनुकूल रहने वाली है। विवाहितों के लिए और भी अनुकूल फल मिलेंगे। सप्ताह का मध्य मर्यादित जीवन जीने का संदेश दे रहा है वहीं सप्ताहांत साथ में घूमने-फिरने के लिए बेहतर रहेगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: परीक्षा में सफलता के लिए गरिष्ठ भोजन को त्याग दें, रात्रि में गर्म दूध का सेवन ना करें। माँ सरस्वती की आराधना करें और परिश्रम को दोगुना बढ़ा दें।

अपनी राशि कर्क के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह 


साप्ताहिक राशिफल 

स्वास्थ्य के मामले में बेहद सतर्कता बरतें विशेष कर यदि केतु की दशा – अंतर चल रही हो तो। इस समय किसी भी प्रकार के विवाद से बचें, लगातार शस्त्राघात, विस्फोटकों या वाहन दुर्घटना का योग बना हुआ है। गहरे पानी और आग से दूरी बना करे रखें। यदि घर में भी कोई अस्त्र–शस्त्र हो तो उसे बेहद सावधानी से प्रयोग करें या संभल कर रहें। व्यय की अधिकता रहेगी और अनावश्यक की मानसिक उलझने भी उत्पन्न होंगी। अचानक धन आने का योग भी बना हुआ है परन्तु उसका मार्ग सही होगा इसमें संदेह है। शांत, संयमित और सावधान रहें।

प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम के लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। यदि विवाह करने का मूड है तो पार्टनर को प्रपोज़ कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में दूर रह रहा पार्टनर आ सकता है या आने की सूचना देगा। सप्ताह में मध्य में समय और भी बेहतर है। विशेषकर विवाहितों को और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। सप्ताहांत में संयमित रहें और एक दूसरे पर शंका करने से बचें। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: केतु का वैदिक अनुष्ठान और महामृत्युंजय का जप या अनुष्ठान करें।

अपनी राशि सिंह के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या


साप्ताहिक राशिफल 

कन्या लग्न के जातक इस सप्ताह अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। भाग्य का साथ नहीं रहेगा, अतः इस सप्ताह कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें। मन कुछ उद्विग्न रहेगा या मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे। अचानक यात्रा का योग भी बन रहा है। अपने से विपरीत लिंग के जातकों से विशेष कर जो हम उम्र हों और अपरिचित हों उनसे अधिक नजदीकी ना बनाये, हानि हो सकती है। जो लोग भी व्यापार के क्षेत्र में हैं वे अपने साझेदारों और कर्ज दाताओं से सम्बन्ध को मजबूत रखने का प्रयास करें अन्यथा अत्यधिक हानी की सम्भावना नज़र आ रही है।

प्रेम राशिफल


इस सप्ताह आपसी विचारों में विरोधाभाष रह सकता है। इस समय अहंकार की भावना को प्रेम से दूर ही रखें तो बेहतर होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप पूरी गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिलेंगे। इस समय बेहतरीन आनंद मिलने के योग हैं लेकिन सप्ताह के मध्य में गर्मजोशी को नोक-झोक में बदलने से रोकें। सप्ताहांत बेहतर है लेकिन मर्यादित रहें तो बेहतर है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: केतु की शांति करें और सूर्य को नियमित अर्घ्य दें। केतु सम्बन्धी दान बहुत लाभ देगा। माँ और स्त्री जातकों को प्रसन्न रखें और यथा संभव उन्हें मदद करें।

अपनी राशि कन्या के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला 


साप्ताहिक राशिफल 

तुला लग्न के जातकों के लिए यह सप्ताह जहाँ एक ओर आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की ओर इशारा कर रहा है वहीं दूसरी ओर घर–परिवार में अत्यधिक ख़ुशी भरा माहौल रहने का संकेत भी दे रहा है। इस समय यदि आप व्यापार में हैं तो किसी भी प्रकार का आर्थिक जोखिम ना उठायें और अपने नियमित कार्य को ही सजाने–संवारने और संभालने का प्रयास करें। घर में कुछ नए सामान का खरीद संभव है विशेष कर सुख–सुविधाओं से सम्बंधित। शिक्षा–प्रतियोगिता के मामले में यह सप्ताह नयी उपलब्धियाँ देने वाला रहेगा। यात्रा सार्थक रहेगी और किये हुए प्रयास परिणाम देने वाले होंगे।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला है अत: प्यार में पूरी तरह से पारदर्शिता रखें। सप्ताह की शुरुआत में मूड थोड़ा सा बिगड़ा रह सकता है जिसका प्रभाव आपकी लव लाइफ़ पर पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में प्यार में डूब जाने का मन करेगा। यानी की प्यार के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल है। सप्ताहांत भी काफी अनुकूल है अत: इंज्वाय करते रहें। 

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: धन के मामले में सावधानी बरतें किसी नए कार्य में इस समय धन ना लगायें। शुक्र सम्बन्धी दान या माँ भगवती की आराधना किसी विषम परिस्थिति से दूर रखेगा।

अपनी राशि तुला के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक


साप्ताहिक राशिफल 

वृश्चिक राशी की महिलाएँ जो गर्भवती हैं उन्हें इस सप्ताह बेहद और पूरी सावधानी रखनी चाहिए। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में भाग ले रहे प्रतिभागियों को बेहद सफलता मिलने की उम्मीद है। इस समय आपकी सोचने समझने की शक्ति अद्भुत रहेगी। इस सप्ताह जो लोग भी व्यापार इत्यादि में हैं उनकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, परन्तु अहंकार भी चरम पर होगा जिसे आपको नियंत्रित करने की आवश्यकता पड़ेगी। वृश्चिक लग्न के जातकों को संतान से सबंधित कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। भाग्य के बल पर कुछ लम्बे समय से रुके हुए कार्य अचानक पूरे होने की संभावना है।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्यार के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। किसी को प्रोपोज़ करना हो तो भी समय ठीक है। सप्ताह की शुरुआत अनुकूल है, यदि आपस में कोई तनाव है तो साथ में मनोरंजन करना बेहतर रहेगा। इससे प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के मध्य में दूर घूमने न जाएँ बल्कि घर के आस पास ही मिलें। सप्ताहांत काफ़ी बेहतर रहने वाला है। 

भाग्यस्टार:

सावधानी /उपचार: अहंकार पर नियंत्रण रखें, कमज़ोर लोगों की मदद करें। बच्चों को आग से दूर रखें।

अपनी राशि वृश्चिक के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु 


साप्ताहिक राशिफल 

धनु लग्न के जातकों के लिए सुदूर यात्रा का योग बन रहा है साथ ही उन लोगों के लिए जिनकी शनि की दशा या अंतर है तो निवास या कार्य स्थल में परिवर्तन का योग भी बहुत प्रबल है। सामाजिक जीवन में वाद–विवाद की प्रबल संभवना है साथ ही घर में भी परिवार के सदस्यों से वैचारिक मतभेद और तनाव उत्पन्न हो सकता है। संचार माध्यम, गैस, पेट्रोलियम, तैलीय पदार्थं इत्यादि का कार्य और व्यापार करने वालों को लाभ होने की सम्भावना भी बनी हुई है। यात्रा करना लाभदायक नहीं रहेगा इस समय और यह कुछ कष्टकारी भी होगी अतः अति अनिवार्य ना हो तो इसे कुछ समय के लिए स्थगित रखें।

प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है विशेषकर यदि आपको किसी सहकर्मी से प्रेम है तो और भी अनुकूलता रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद न करें। यह प्रेम में खटास का कारण बन सकता है। सप्ताह के मध्य में साथ में घूमें-फिरें, आनंद लें। सप्ताहांत में कोई मित्र आपसी मनमुटाव को दूर करने में सहायक बनेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: परिवार के बड़े लोगों से विवाद में ना उलझें, गायत्री के मन्त्र से हवन करें।

अपनी राशि धनु के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर


साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह मकर लग्न के जातकों के सगे भाई–बहनों को कुछ कष्ट मिलने की संभावना प्रतीत हो रही है। वैसे स्वयं का पराक्रम और इच्छा शक्ति बहुत बढ़ी–चढ़ी रहेगी। व्यवहार संतुलित रहेगा और कार्य आसानी से सम्पादित होंगे। अविवाहित लोगों के लिए यह समय अत्यंत ही अनुकूल है और विवाह के होने या तय होने की पूरी संभावना है, जो लोग प्यार में हैं वे भी इस समय एक दुसरे के लिए प्रतिबद्ध हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा परन्तु आपका रुझान कुछ नास्तिकता की ओर हो सकता है या आप से कुछ अनैतिक कर्म हो सकते हैं, अतः सावधानी बरते और सचेत रहें।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह थोड़ा सा आपसी मन मुटाव दे सकता है लेकिन यदि किसी पड़ोसी से प्रेम है तो कोई परेशानी नहीं होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ अधिक भावुक रह सकते हैं। आप का मूड रोमांटिक रहेगा। सप्ताह में मध्य में पार्टनर आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा लेकिन इस समय बेवजह समझाइस देने से बचें। सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: ⅗

सावधानी /उपचार: अच्छे समय में इश्वर के प्रति आस्थावान रहना भविष्य के लिए अच्छा रहता है। भगवान् विष्णु की आराधना करें और गौ माता की सेवा करें।

अपनी राशि मकर के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ 


साप्ताहिक राशिफल 

कुम्भ लग्न वालों की बुद्धि इस सप्ताह तीव्र रहेगी और भाग्य भी प्रबल रहेगा फिर भी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर नज़र नहीं आ रही है। यदि प्रतिकूल ग्रह की दशाएँ भी हैं तो हानि होने की सम्भावना है, वैसे इस समय की हानि आपको भविष्य में बड़े लाभ का कारण भी बनेगी परन्तु वर्तमान को विचलित कर सकती है। क्रोध और वाणी पर भी नियंत्रण रखे। कर्ज लेना और देना दोनों ही इस समय अच्छा परिणाम देने वाला नहीं होगा क्योंकि दोनों ही स्थितियों में आपको बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी, अतः इस समय इस स्थिति से बचें।

प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपसी संदेह से बचें। जो भी मन में हो उसे स्पष्ट रूप से एक दूसरे से शेअर करें। सप्ताह की शुरुआत में किसी कारण से थोड़ी दूरी रह सकती है लेकिन सप्ताह के मध्य में रिश्ते काफ़ी भावपूर्ण रह सकते हैं। लेकिन यदि आपका प्रेम किसी ऐसे व्यक्ति से है जिससे पारिवारिक विरोध हो तो ऐसे में सावधानी से काम लें। सप्ताह के अंत में काफ़ी बेहतरी रहेगी।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: दूध का दान करें और पिली वस्तुओं के सेवन से बचें, चंद्रमा को अर्घ्य दें।

अपनी राशि कुम्भ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन 


साप्ताहिक राशिफल 

इस पूरे सप्ताह मौसम से सम्बंधित बीमारियाँ भी कुछ समय के लिए परेशान करने वाली हैं अतः अपने रहन–सहन और खान–पान में सावधानी रखें। अपने करीबियों से सावधान रहें साथ ही आग, बिजली और विस्फोटकों से बेहद सावधान रहें। आपके स्वभाव में बेहद तीव्रता रहने वाली है अतः अपने ऊपर नियंत्रण रखें विशेष कर जब आप घर से बाहर हों तो। कुछ लोगों को सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान के शिक्षा से सम्बंधित परेशानियाँ भी नज़र आ रही हैं। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे लोगों को अपने प्रयास और बढ़ाने चाहिए। नए कार्य में धन ना लगाने की सलाह है इस समय।

प्रेम राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में आपके प्रेम में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने लव पार्टनर से पूरी गर्मजोशी के साथ मिला करेंगे। सप्ताह मध्य में किसी कारण से दूरी रह सकती है। अथवा दूर रह रहे पार्टनर से मिलना हो सकता है। सप्ताहांत आपको इमोशनल बना सकता है। इस समय आपस में कोई अप्रिय सम्भाषण न करें।

भाग्यस्टार: ⅗

सावधानी /उपचार: कुंडली में लग्नेश कमज़ोर है तो भगवान् शिव की आराधना करें। धन सम्बन्धी समस्याओं की स्थिति में राहू सम्बन्धी दान करें।

अपनी राशि मीन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि


आज के पर्व!


आज की स्टॉक-मार्किट प्रिडिक्शन्स जानने के लिए क्लिक करें: सेंसेक्स-निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आज पापमोचिनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अनेक सुखों की प्राप्ति होती है।

आपका दिन शुभ हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment