साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल, 2015 - 3 मई, 2015)

क्या आप आने वाले समय पर एक नज़र मारना चाहते हैं? क्या आप अपने भविष्य के बारे में सटीक जानकारी पाना चाहते हैं? तो पढ़िए हमारे ज्योतिषी द्वारा तैयार किए गए साप्ताहिक राशिफल और प्रेम साप्ताहिक राशिफल और जानिए अपने आने वाले सप्ताह के बारे में।


27 April 2015 se 3 May 2015 tak ane wale saptah me jaane apna bhavishya.





(अप्रैल 27 - मई 3, 2015) सप्ताह एक नज़र में

  • अप्रैल 27, 2015: जानकी जयंती या सीता नवमी 
  • अप्रैल 29, 2015: मोहिनी एकादशी व्रत  

विशेष: साप्ताहिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैलकुलेटर


Click here to read in English…


मेष


यह सप्ताह आपके लिए हर तरह से उत्तम है। आपको कई फ़ायदे होंगे। कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के और जरिए बनेंगे। आपके भाई-बहिन से भी आपको फ़ायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। सरदर्द हो सकता है लेकिन घबराने की ज़रूरत नही है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल


यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। हाँ ऐसा हो सकता है कि आप अपने प्रेम को लेकर कुछ भावुक रहें। सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। मिलना हो तो किसी मित्र के यहाँ मिल सकते है। सप्ताह का मध्य काफ़ी अनुकूल है। विवाह या सगाई की बात करनी हो तो भी समय अनुकूल है। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल है लेकिन इस समय किसी भी मामले में ज़िद करने से बचें।

भाग्य स्टार: 4/5

सावधानी/ उपचार: अपने गुस्से पर काबू रखें वर्ना परेशानी हो सकती है।

अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि



वृषभ


दफ़्तर में कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपकी इच्छा शक्ति और क्षमता में वृद्धि होगी। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। आपको सलाह है कि अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। जीवन में उतार-चढ़ाव होते रहेंगे।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल


यह सप्ताह आपके प्रेम प्रसंग के लिए मिला-जुला रहने वाला है लेकिन प्रेम के मामले में पारदर्शिता रखनी बहुत ज़रूरी होगी। शुरुआती दिनों में सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं। ऐसे में साथ में यात्रा करें या फोन आदि के माध्यम से एक दूसरे से अनवरत जुड़े रहना ठीक रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी घरेलू मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है अत: इससे बचें। सप्ताहांत में संदेह के आधार पर आपसी नाराज़गी न बढ़ाएँ।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: ध्यान लगाने से एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी।

अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि


मिथुन


जीवन-साथी की ख़राब सेहत की वजह से घर में ख़ुशियों की कमी आएगी। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे लेकिन आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आपके बच्चे आपका ध्यान रखेंगे। आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक़्त है। 
 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता लिए हुए है। खास कर वो लोग जो समाज की मर्यादाओ को अधिक महत्त्व नहीं देते उनके दोनो हाथों में लड्डू होने जैसी स्थिति रहने वाली है। शुरुआती दिनों में आप धन खर्च कर जीवन का आनंद तलाशने की कोशिश में रहेंगे। वहीं मध्य में थोड़ा मनोरंजन और थोड़ा एकांतवाश आनंद देगा। सप्ताहांत की बात करें तो वह बहुत ही मज़ेदार रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: अपने पैसों को संभाल कर रखें और बेफिज़ूल का खर्चा ना करें।

अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि


कर्क


इस सप्ताह आपको कई वित्तीय फ़ायदे हो सकते हैं। अगर आप पर शुभ दशा चल रही है तो आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कानूनी मामलों के लिए अच्छा वक़्त है, परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आपकी निजी ज़िन्दगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। परिवार और जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा लेकिन भाई-बहन के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल तो है लेकिन प्रेम को पाने के चक्कर में बेवकूफ़ बनने से बचें। ऐसा हो सकता है कि कोई प्रेम का दिखावा करके खर्चे करवाने की फ़िराक में रहे। ऐसे में जिन्हें आप भली भांति जानते हों उन्हीं से जुड़े तो बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप भावुक रहेंगे वहीं सप्ताह के मध्य में भी अनुकूलता बनी रहेगी। जबकि सप्ताहांत में पड़ोसी से प्रेम होने की स्थिति में सावधानी से काम लेना होगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: भगवान शिव की पूजा करने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि


सिंह


इस सप्ताह किस्मत आपका भरपूर सहयोग करेगी। आपका साहस और बुद्धि चरम पर होंगे। सामाजिक घृणता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएँगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते हैं। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


यह सप्ताह प्रेम के लिए अधिक अनुकूलता देने में असमर्थ रह सकता है। ऐसे में प्रेम में संदेह, विवाद और फिर भावुकता का संतुलन जरूरी होगा। शुरुआत में किसी कारण से दूर रहना पड़ सकता है। हालांकि इस समय आपकी पूरी कोशिश रहेगी कि फोन आदि के माध्यम से जुड़े रहें। सप्ताह के मध्य में आप भावुक बने रहेंगे और प्यार का आनंद लेंगे। वहीं सप्ताहांत अनुकूल है लेकिन आपको एक दूसरे से बहस करने से बचना होगा।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: भगवान का नाम लेने से आपके अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: सिंह राशिफल


कन्या


किस्मत आपके पक्ष में है, लेकिन आपको चोट और एक्सीडेंट से सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से बचाव करें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएँ। आप कई चीज़ों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं, बच कर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको उनके ऊपर पैसा खर्चा करना पड़ेगा। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है वरना परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि साथ में किसी यात्रा में जाना है तो जाइए, यात्रा काफ़ी सुखद रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। प्यार का भरपूर आनंद मिलने वाला है लेकिन मध्य के कुछ दिन अधिक भाग दौड़ दे सकते हैं फलस्वरूप प्रेम को समय कम मिल पाएगा। वहीं सप्ताहांत फिर से पूर्ण अनुकूलता लेकर आएगा लेकिन प्रेम में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गुस्से से बच कर रहें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कन्या राशिफल


तुला


समाज में आपका यश और इज़्ज़त बढ़ेगा। दफ़्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लेंगे। कुँवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियाँ आएँगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा उसका सही दिशा में उपयोग करें। 
 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर इस सप्ताह प्यार में अनुकूलता लाने के प्रयास में रहेगा लेकिन अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में प्रगाढ़ता आने के अच्छे योग हैं। यदि किसी सहकर्मी से प्रेम है तो और भी अनुकूलता रहेगी। आप काम और प्रेम के बीच अच्छा संतुलन बना पाएंगे। सप्ताह के मध्य में मर्यादित रहें। वहीं सप्ताहांत प्रेम में अनुकूलता के सुंदर योग लेकर आ रहा है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: बुरी संगत का साथ छोड़िये और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लेकर जाएँ।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: तुला राशिफल


वृश्चिक


यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में प्रेम जीवन में परेशानी आ सकती है लेकिन सप्ताह के अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएँगे। आपको सलाह है कि दफ़्तर में सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल है लेकिन अमर्यादित होने से बचना ज़रूरी रहेगा। संदेह करने से भी बचें अन्यथा थोड़ी बहुत कहा सुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक स्थान में जाएँ । साथ में यात्रा करना भी बेहतर विकल्प रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी सहकर्मी से प्रेम सम्भावित है। इस समय एक दूसरे को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें। वहीं सप्ताहांत में मर्यादित रहना उचित रहेगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: भगवान हनुमान की रोज़ाना पूजा करें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: वृश्चिक राशिफल


धनु


यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। आप दूसरों को अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे। लेकिन आपकी सेहत आपको सहयोग नही करेगी। मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं, अपना ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ कुछ वाद विवाद हो सकता है। लेकिन सप्ताह के अंत में सब ठीक हो जाएगा। आप कहीं दूर की यात्रा के बारे में सोचेंगे।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रहने वाला है लेकिन क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी कमज़ोर रह सकती है। पार्टनर के जज्बातों की कद्र करें। जबकि मध्य काफ़ी बेहतर रहेगा प्यार के बदले बेहतर प्यार मिलेगा लेकिन सप्ताहांत कर्म के अनुसार फल देगा यानी प्यार से रहने पर प्रगाढ़ता व संदेह करने पर विवाद सम्भावित है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: सकरात्मक ऊर्जा के लिए रोज़ाना योग करें और ध्यान लगाएँ।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: धनु राशिफल


मकर


इस सप्ताह बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतज़ार कर रहें हैं। आपको प्रयत्न करने से सफ़लता मिलेगी, दफ़्तर में तारीफ़ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। अगर किसी शुभ ग्रह की दशा हुई तो वक़्त आपको अच्छी चीज़ें देगा। घर में खुशियाँ और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


यद्यपि प्रेम के लिए यह सप्ताह अनुकूल है लेकिन वासनात्मक विचारों से बचाव ज़रूरी होगा क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। यदि आप विवाहित हैं तो इस समय आपको प्रेम का भरपूर आनंद मिलने वाला है। लेकिन सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल नहीं है अत: मर्यादित रहना बहुत ज़रूरी होगा। वहीं सप्ताहांत प्यार के लिए काफ़ी अनुकूल है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: वासना के बारे में ना सोचें और नियंत्रित रहें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मकर राशिफल


कुम्भ


आपको जल्दी ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपको भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य किया जा सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो जाने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आप पैसों की बर्बादी नही करेंगे।
साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अच्छा रहेगा विशेषकर उन लोगो को और अच्छे फल मिलेंगे जो विवाहित हैं अथवा विवाह करने की योजना में हैं। सप्ताह की शुरुआत बढ़िया है बस किसी भी बात का बतंगड़ न बनाएँ और अहंकार से बचें। लेकिन सप्ताह का मध्य हर लिहाज से अच्छा है। विवाहितों को और भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन सप्ताह के अंत में अनुकूलता की कमी रह सकती है। इस समय मर्यादित रहना बहुत ज़रूरी होगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: पैसों की बर्बादी ना करें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कुम्भ राशिफल


मीन


परिवार और बच्चों से खुशियाँ प्राप्त होंगी। आप उनके साथ घूमने जाएँगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और आप अपना काफ़ी समय फेसबुक और व्हाट्सप्प जैसी साइट्स पर बिताएंगे। किसी से दिल दुखाने वाली बात ना करें। अचानक से पैसों की बरसात हो सकती है। आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फ़ायदे की डील मिलेगी। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अनुकूल है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है। शैक्षणिक संस्थान में कोई पसंद आ सकता है। अपने से बड़ी उम्र वाला कोई अच्छा लग सकता है। लेकिन सप्ताह का मध्य प्यार में रिस्क लेने को प्रोत्साहित कर सकता है। इस समय पंगा करने से बचें। वहीं सप्ताहांत में संदेह से दूर रहें व एक दूसरे का पूरा खयाल रखें।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मीन राशिफल


आज के त्यौहार

आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आज जानकी जयंती या सीता नवमी है। आज का दिन सीता माता के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है

आपका दिन शुभ रहे!

Read More »

बुध करेगा आज वृषभ में गोचर - जानिए क्या होगा आपके साथ

बुध 27 अप्रैल को अपनी राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। जो जातक बुध की प्र्तयन्तर दशा से गुज़र रहे हैं उन्हें मनोवांछित फल मिलेगा। इस गोचर से होने वाले प्रभावों के बारे में जानने के लिए पढ़िए अभी।


Budh ke Vrishabh me Gocher se badlegi aapki jindagi


Click here to read in English

मेष


यह समय आपको ज़्यादा सामाजिक बनाएगा। इंटरनेट के अधिक उपयोग से आप व्यस्त रहेंगे। अधिक पढ़ें…


वृषभ


अपने जीवनसाथी के ऊपर पैसे खर्च करने के लिए तैयार रहें। मेहनत और लगन से आप वक़्त पर सभी काम पूरे कर पाएँगे। अधिक पढ़ें…

मिथुन


आप अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी की सबसे बढ़िया स्थिति में हैं। सभी रुके हुए काम जल्दी ही बन जाएंगे। अधिक पढ़ें…


कर्क


जिस शांति और आराम को आप ढूंढ रहे हैं वह आपको अपने प्रियजन के प्यार में मिलेगी। यह वक़्त नए रिश्ते बनाने और नए लोगों के साथ मिलने का है। अधिक पढ़ें…


सिंह


आपकी ज़िन्दगी में प्यार की वजह से शांति और आराम मिलेगा। प्यार, सहयोग, ख़ुशी से आपके मन को आनंद मिलेगा। अधिक पढ़ें…


कन्या


आप अपने प्रियजन के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। लेकिन हो सकता है कि आपके फ़ोन और लैपटॉप में किसी प्रकार की दिक्कत आ जाए। अधिक पढ़ें…


तुला


यह वक़्त आपके अपनों के साथ ख़ुशी मनाने और मस्ती करने का है। अच्छी सेहत की वजह से आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। अधिक पढ़ें…


वृश्चिक


आपका दिमाग आपको आपके कार्यों से हटा सकता है। दिक्कतों से दूर रहने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखें। अधिक पढ़ें…


धनु


आपकी वित्तीय ज़िन्दगी में अप्रत्याशित उछाल आएगा। आपकी प्यार भरी ज़िन्दगी बहुत अच्छी बीतेगी। कुल मिला कर यह बहुत अच्छा समय है। अधिक पढ़ें…


मकर


आप अपनी व्यावसायिक जीवन में कम रुचि लेंगे। लेकिन चिंता न करें आप जल्दी ही अपने पुराने रूप में वापिस आ जाएँगे। अधिक पढ़ें…


कुंभ


आप इंटरनेट का ज़्यादा उपयोग करेंगे। अपने फ़ोन को 24 घंटे अपने पास रखें। दफ़्तर में आपके काम से सब लोग हैरान रह जाएँगे। अधिक पढ़ें…


मीन


यह समय बहुत ही विश्वास से पूर्ण समय है लेकिन कुछ गलतफहमियों की वजह से आपके जीवन में दिक्कतें पेश आ सकती हैं। अधिक पढ़ें...


आज के त्यौहार

आज मासिक दुर्गा अष्टमी का शुभ दिन है। माँ दुर्गा के आशीर्वाद से अपने जीवन को सफ़ल बनाएँ।  

श्री बगलामुखी जयंती भी आज ही मनाई जाएगी। आज माँ बगलामुखी की पूजा करने से आपको दुश्मनों, नकरात्मकता से छुटकारा मिलेगा।

आप का दिन शुभ रहे!



Read More »

आज अक्षय तृतीया पर जानिए तरक्क़ी के अनसुने रहस्य

ज़रा सोचिए कैसा लगेगा आपको अगर आपका पैसा कभी ख़त्म ना हो? क्या आप जानना चाहते हैं वह जादू जिससे की आप दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्क़ी करें? चलिए अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी सहायता से आप की किस्मत पलट जाएगी। 



अक्षय तृतीया का त्यौहार मुख्य तौर पर वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। ‘अक्षय’ का मतलब होता है जिसका कभी क्षय ना हो यानि जो कभी ख़त्म नहीं किया जा सकता। इस दिन किए गए सभी तप, दान अक्षय फलदायक होते हैं। इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। इसे ‘अखा तीज’ के नाम से भी संबोधित किया जाता है। 


अंक ज्योतिष के हिसाब से अक्षय तृतीया का महत्व 


हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से चन्द्रमा की साढ़े तीन तिथियों को बेहद ही शुभ माना जाता है। जिनमें सबसे पहली तिथि चैत्र की शुक्ल पक्ष की पहली तिथि होती है। उसके बाद अश्विन महीने की दसवीं तिथि, वैशाख महीने की तीसरी तिथि और कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि। पहली तीनों तिथियों को पूरी तिथियाँ गिना जाता है, लेकिन आखिरी तिथि को आधी तिथि गिना जाता है, जिस कारण इसे साढ़े तीन मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है। 

अक्षय तृतीया के दिन मनोवांछित फल पाने के लिए अपनाइए यह तरीक़े 


  1. अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर दान करने से मृत्यु का डर निकल जाता है। 
  2. सभी प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए इस शुभ अवसर पर कपड़ों का दान किया जा सकता है। 
  3. घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए फलों का दान करें। 
  4. दूध, दही, और मक्खन का दान करने से ज्ञान में वृद्धि होती है। 
  5. अक्षय तृतीया के अवसर पर अन्न के दान से अकाल मृत्यु का डर निकल जाता है। 
  6. धन की प्राप्ति के लिए देवताओं और अपने पूर्वजों की आराधना करनी चाहिए। 

आज के दिन नए सामान की खरीदारी और निवेश करने को अच्छा माना जाता है। खरीदने के साथ-साथ किसी भी चीज़ का दान करने को समृद्धि के प्रतीक के रूप में माना जाता है। घरों में हवन-पूजा और पितरों को श्राद्ध देना भी महत्वपूर्ण होता है। शादी करने के लिए भी यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस ख़ास दिन पर आप जितना दान-पुण्य करते हैं, उससे कई गुना ज़्यादा आपको उसका प्रतिफल मिलता है। 

अक्षय तृतीय का पौराणिक महत्व 


अक्षय तृतीया के दिन से सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान श्री गणेश ने आज के दिन से ही महाभारत लिखने की शुरुआत की थी। इसी दिन भगवान परशुराम का भी जन्म हुआ था; इसलिए इसे परशुराम जयंती भी कहा जाता है। नर-नारायण ने भी इसी दिन अवतार लिया था। चार धाम में प्रमुख बद्रीनारायण के द्वार भी आज के दिन ही खोले जाते हैं। वृन्दावन के श्री बांके बिहारी जी के मंदिर में केवल आज के दिन ही चरण दर्शन होते हैं, अन्यथा वह पूरे वर्ष वस्त्रों से ढके रहते हैं। 

अक्षय तृतीया की पूजा विधि


अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी जी और विष्णुजी की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया व्रत और पूजा की विधि इस प्रकार है:

  1. सुबह जल्दी उठकर गंगाजल से स्नान करना चाहिए। 
  2. स्नान करने के बाद भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित कर अक्षत, धूप, और चन्दन से उनका पूजन करना चाहिए।
  3. पूजन के बाद भगवान की मूर्तियों को पंचामृत से स्नान कराएं; जौ, सत्तू, चना, तुलसी के पत्ते चढ़ाएँ।
  4. भगवान विष्णु जी की आरती करके श्रद्धानुसार ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।
  5. आज के दिन बर्तन, खरबूज़ा, दही, दूध, चावल, आदि का दान देने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

अक्षय तृतीया पर ऊपर बताए गए कुछ बेहद सरल तरीकों से आप आज के दिन मनोवांछित फल पा सकते हैं, और बेहद खुशहाल भरी ज़िन्दगी का आनंद ले सकते हैं। 

आप सभी को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएँ!

आज के त्यौहार

आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आज विनायक चतुर्थी है। विनायक चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश की पूजा करने से सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं।

आपका दिन शुभ रहे!
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (20 अप्रैल, 2015 - 26 अप्रैल, 2015)


क्या आप आने वाले समय पर एक नज़र ड़ालना चाहते हैं? क्या आप अपने भविष्य की सटीक भविष्यवाणी देखना चाहते हैं? लीजिए पढ़िए हमारे ज्योतिशाचर्य द्वारा बनाए गए साप्ताहिक राशिफल और साप्ताहिक प्रेम राशिफल, जो मदद करेंगे आपको भविष्य की योजना बनाने में।

20 April se 26 April 2015 tak ane wale saptah me jaane apna bhavishya.

(अप्रैल 20 - अप्रैल 26) सप्ताह एक नज़र में


  • अप्रैल 21, 2015: परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, विनायक चतुर्थी 
  • अप्रैल 23, 2015: आदि शंकरचर्या जयंती, श्री सूरदास जयंती 
  • अप्रैल 24, 2015: श्री रामानुजाचार्य जयंती 
  • अप्रैल 25, 2015: गंगा सप्तमी
  • अप्रैल 26, 2015: श्री दुर्गा अष्टमी, श्री बगलामुखी जयंती 

विशेष: साप्ताहिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैलकुलेटर



मेष 


आने वाले सप्ताह में आप अपनी प्यार भरी ज़िन्दगी के कारण खुश रहेंगे। आप आपने प्रियतम के साथ विशेष पल बिताएंगे। दूर की या विदेश यात्रा से आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के ऊपर बेफिज़ूल का खर्चा ना करें और ना ही बच्चों की अनचाही मांगों को पूरा करें। जो लोग सरकारी नौकरी, मीडिया या ऐसे किसी चीज़ से जुड़े हुए हैं यह उनके लिए स्वर्णिम समय है। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल


यह सप्ताह उन लोगों के लिए विशेष अच्छा रहने वाला है जिनके प्रियतम उनसे दूर रहते हैं। लेकिन अन्य लोगों को किसी कारण से दूर भी रहना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। आपकी भावनाओं की कद्र होगी। इस समय बाहर मिलने की बजाय घर पर मिलना ठीक रहेगा। सप्ताह का मध्य काफ़ी अनुकूल है। मनोरंजन के मौके मिलेंगे। सप्ताहांत में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन अनुकूलता बनी रहेगी।

भाग्य स्टार: 4/5

सावधानी/ उपचार: घर से निकलने से पहले इलायची या सौंफ खाकर निकलें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मेष राशिफल


वृषभ 


आप मानसिक दबाव और काम की वज़ह से थके और परेशान से रहेंगे। यह आराम करने और छुट्टियों पर जाने का सबसे बढ़िया समय है। आपके तर्कपूर्ण तरीके से काम करने से आपके जीवनसाथी और आपके सहयोगी परेशान हो सकते हैं। आपको दफ़्तर में पद्नोत्ती और सम्मान मिलेगा। आमदनी में भी इज़ाफ़ा होगा। आपके लिए हुए फैसले सही प्रभाव डालेंगे लेकिन उन्हें जल्दबाजी में ना लें। कुल मिला कर समय आपके पक्ष में है लेकिन अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल


यह सप्ताह प्रेम सम्बन्ध के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आप बड़े ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। हालांकि हो सकता है सप्ताह की शुरुआत में ये सारी अनुकूलता आपको पूर्णरूपेण ना मिल पाए लेकिन सप्ताह का मध्य इन सबकी भरपाई कर देगा। आप एक दूसरे का पूरा ख़याल रखेंगे। वहीं सप्ताहांत भी बहुत अनुकूल रहने वाला है। ना केवल साथ मनोरंजन करने के मौके मिलेंगे बल्कि प्यार का पूर्ण आनंद मिलने वाला है। 

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: अपनी अच्छी सेहत के लिए रुद्राभिषेख कराएँ। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: वृषभ राशिफल 


मिथुन 


आप घर और दफ़्तर में अच्छे वक़्त का आनंद लेंगे। आपको अपने पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा और दफ़्तर में वरिष्ठ लोगों के द्वारा आपको सराहा जाएगा। आपकी मेहनत और बुद्धि की बदौलत आपकी आय में इज़ाफ़ा होगा। आप इस सप्ताह अपने किसी पुराने मित्र से मिलेंगे या उनसे फ़ोन पर बात करेंगे। विदेश में नौकरी करने या पढ़ने के लिए यह वक़्त बहुत अनुकूल है। आपको इस सप्ताह अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है, और दफ़्तर में किसी प्रकार का प्रयोग करने से बचें। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। बस ध्यान इस बात का रखना है कि चंचलता की जगह असभ्यता करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। इस समय ना केवल प्यार मिलेगा बल्कि प्यार के साथ उपहार भी मिलेगा। सप्ताह का मध्य थोड़ा सा कमज़ोर रह सकता है। लेकिन सप्ताह का अंतिम भाग काफ़ी अनुकूलता लिए हुए है। इस समय किसी ना किसी तरह आप आपस में जुड़े रहेंगे।

भाग्य स्टार: 4/5

सावधानी/ उपचार: भगवान गणेश की पूजा करने से आपकी सभी परेशानी दूर होंगी। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मिथुन राशिफल


कर्क


आपके पास हर तरफ़ से फ़ायदे आ रहे हैं। आपको आपके परिवार की तरफ से प्यार और सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ लोगों की तरफ से प्रशंसा और इज़्ज़त मिलेगी। किस्मत आपका बहुत साथ दे रही है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह वक़्त बहुत ही अनुकूल है वह लोग शादी के बंधन में बंधने के बारे में भी सोच सकते हैं। व्यपारी वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही फ़ायदे वाला वक़्त आने वाला है। नौकरी में भी सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आपको कई मौसमी बीमारियाँ जैसे कि खाँसी और जुक़ाम हो सकता है। लेकिन आप सप्ताह के अंत में मौज-मस्ती करेंगे और बाहर घूमने जाएंगे। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


वैसे तो यह सप्ताह आपको अधिक से अधिक अनुकूलता देने का प्रयास करेगा लेकिन फिर भी आपके मन में थोड़ा सा असंतोष रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए खास अनुकूल रहने वाली है जिन्हें किसी सहकर्मी से प्रेम है। सप्ताह का मध्य भी काफ़ी अनुकूल है लेकिन सप्ताहांत में संयम से काम लेने की आवश्यता रहेगी। ऐसा करने पर सप्ताह अनुकूलता दे सकेगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: अपनी सेहत का ध्यान रखें और बदलते मौसम से खुद को बचा कर रखें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कर्क राशिफल 


सिंह 


यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लेकिन आप अंदर से काफ़ी खुश और हल्का महसूस करंगे। दफ़्तर में शांत माहौल बना रहेगा लेकिन घर पर झगड़ा हो सकता है। लेकिन आप को चिंता करने की ज़रूरत नही है क्योंकि इन सब का हल बहुत जल्दी निकल आएगा। आपके बच्चे आपकी ख़ुशी का कारण बनेंगे। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन किसी के अचानक बुलावे पर कहीं ना जाएँ। धीरे और सावधानी से ड्राइव करें, चोट लगने और एक्सीडेंट होने के आसार लग रहे हैं। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है लेकिन अमर्यादित और जिद्दी होने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत भाग्यशाली रहने वाली है। सम्भव हो तो इस समय साथ में किसी धर्म स्थान पर जाएँ। सप्ताह के मध्य में उन लोगों को विशेष आनंद मिलने वाला है जो साथ में काम करते हैं। इस समय आपको प्रियतम के हाथों उपहार मिल सकता है। सप्ताहांत में किसी कारण से दूर रहना पड़ सकता है। 

भाग्य स्टार: 4/5

सावधानी/ उपचार: रोज हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: सिंह राशिफल 


कन्या 


दफ़्तर में सब कुछ अच्छा रहेगा। कुछ बेहतरीन वित्तीय फ़ायदे होने वाले हैं। लेकिन इस सप्ताह आपके जीवन-साथी की ख़राब तबीयत की वजह से आप अपनी निजी ज़िन्दगी का आनंद नही उठा पाएंगे। बच्चे आपसे आपका वक़्त और ध्यान चाहते हैं इसलिए अच्छा होगा कि उनके साथ कुछ समय बिताएँ। आप सप्ताह के बीच में थोड़े चिड़चिड़े से रहेंगे लेकिन सप्ताह के अंत तक सब कुछ अच्छा हो जाएगा। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि शुरुआती दिनों में कुछ प्रतिकूलता के दर्शन हो सकते हैं। अत: सम्बंधों को व्यवस्थित रखने के लिए इस समय आपको पूर्णरूपेण मर्यादित रहना है। बेहतर होगा इस समय आध्यात्मिक रहें। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। साथ में कुछ यात्राएँ भी सम्भावित हैं। लेकिन सप्ताहांत सारी भरपाई करने का वादा कर रहा है। यह समय प्रेम के लिए पूर्ण रूप से अनुकूल है। 

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें और अपने गुस्से पर काबू रखें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कन्या राशिफल


तुला 


आपकी प्यार भरी ज़िन्दगी काफी अच्छी चलेगी, जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। अपने माता-पिता के साथ रिश्ते का भी ध्यान रखें। उनके साथ किसी भी प्रकार के झगड़े से बचने की कोशिश करें। आप थोड़े परेशान और थके से रहेंगे इसलिए गुस्सा कम करें और शांति से काम करे। योग और ध्यान लगाने से आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यह दफ्तर में आपकी काम करने की क्षमता को और बढ़ाएगी। इंटरनेट और मोबाइल पर वक़्त बिताने से अच्छा अपने प्रियजनों और परिवार के लोगो के साथ समय बिताएँ। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


यह सप्ताह आपको प्यार का आनंद तो देगा लेकिन शुरुआती दिनों में थोड़ा असंतुष्ट भी रख सकता है। अत: इस समय संयमित रहने का पूरा प्रयास करें। हालांकि विवाहितों को अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत बेहतर रहने वाला है। सम्भव हो तो इस समय किसी धर्म स्थान पर जाएँ और एक दूसरे के लिए प्रार्थना करें। सप्ताहांत की बात करें तो यह आपके लिए बहुत सारा प्यार लेकर आने वाला है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: मन की शांति के लिए रोज योग, प्राणायाम और ध्यान करें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: तुला राशिफल


वृश्चिक 


आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। आप पुराने झगड़ों को हल करने की कोशिश करेंगे। आपके मीठा बोलने से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के द्वारा सहयोग मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी ढँढ़ने वाले और परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता पाने के लिए और ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। वित्तीय फैसले लेने के लिए समय वैसे भी अनुकूल नही है। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा लेकिन उन लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा जिनका प्रेम अंतर्जातीय है। उनके साथ कुछ ऐसा हो सकता है जो तनाव का कारण बनें। शुरुआती दिनों में अहंकार से दूर रहने की स्थिति में प्रेम में अनुकूलता रहेगी। वहीं सप्ताह भाग पूर्ण अनुकूल है। विवाहितों को और भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लेकिन सप्ताह का अंतिम भाग कम ठीक है अत: मर्यादित आचरण करें।

भाग्य स्टार: 3.5/5

सावधानी/ उपचार: माँ लक्ष्मी का पूजन करें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: वृश्चिक राशिफल 


धनु


किस्मत के मामले में वक़्त सहयोग नही देगा। आपको सबके साथ अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा वरना बेवजह के विवाद हो सकते हैं। पैसों के मामलों में भी वक़्त बहुत अच्छा नही है। अपने पैसों को लेकर कोई निर्णय लेने से पहले सोच लें वरना नुक्सान उठाना पड़ सकता है। किस्मत आपका साथ नही दे रही है तो इसलिए इस वक़्त आपको बहुत ज़्यादा कोशिश करनी पड़ेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन अपनी माता जी की सेहत का ध्यान रखें। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


सामान्य तौर पर यह सप्ताह दिली मामलों में अनुकूल रहेगा लेकिन बात बात पर पार्टनर पर गुस्सा करना या उसकी छोटी-छोटी कमियाँ गिनाना ठीक नहीं रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सामान्य तौर पर आपको अनुकूल फल मिलेंगे। इस समय प्रेम में और भी प्रगाढ़ता आएगी। लेकिन सप्ताह के मध्य में अहंकार से बचने की ज़रूरत है। वहीं सप्ताहांत काफ़ी अनुकूल रहेगा। विवाहितों को विशेष आनंद मिलने के योग हैं। 

भाग्य स्टार: 4/5

सावधानी/ उपचार: भगवान शिव की पूजा करें और जल्दबाजी में फ़ैसले लेने से बचें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: धनु राशिफल 


मकर 


यह सप्ताह आपको मिला-जुला परिणाम देगा। बच्चों से खुशियाँ प्राप्त होंगी लेकिन जीवन-साथी के साथ छोटे-मोटे झगड़े भी हो सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे। दफ़्तर में आपको अपनी जगह बनाने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन सप्ताह के मध्य में आपकी सलाह की प्रशंसा की जाएगी। आने वाले सप्ताह में चीजों में सुधार होगा जिससे की आपके दुश्मनों की हार होगी। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए बहुत ही मजेदार और अनुकूल रहने वाला है। शुरुआती दिनों में आप काफ़ी भावुक रहेंगे। इस समय मिलना हो तो बाहर मिलने की बजाय किसी के घर पर मिलना बेहतर निर्णय होगा। सप्ताह के मध्य में लव पार्टनर को खुश रखने के प्रयास सफ़ल रहेगा। सप्ताहांत की बात करें तो वह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। यदि आप विवाहित है तो आपके लिए यह सप्ताह विशेष रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 5/5

सावधानी/ उपचार: उधार पर ना किसी को पैसा दें और ना ही लें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मकर राशिफल 


कुम्भ 


आपको अपने मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लेकिन आपका बेवजह का गुस्सा दूसरों के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। वित्तीय फैसले लेने के हिसाब से भी यह समय ठीक नही है। इसलिए पैसों को लेकर सभी फैसले ध्यान से लें। बच्चे आपको खुश रखेंगे और आपको गर्व महसूस करवाएँगे। किसी पुरुष या औरत की तरफ़ आकर्षित ना हों वरना यह आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी बदलने के लिए यह वक़्त ठीक नही है इसलिए सही वक़्त आने का इंतज़ार करें। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


यह सप्ताह प्रेम प्रसंग में मामले में आपको पूर्ण अनुकूलता देने का वादा कर रहा है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप मनोरंजन करने या घूमने जा सकते हैं। यदि फ़िल्म देखने में रुचि हो तो शुरुआती दिनों में इसका लुत्फ़ उठाएँ। सप्ताह के मध्य में कहीं मिलने का प्रोग्राम हो तो किसी सुरक्षित जगह में मिलना ठीक रहेगा। सप्ताहांत भी बेहतर रहेगा। लेकिन इस समय प्यार के बीच अहंकार को न लाएँ तो बेहतर रहेगा।

भाग्य स्टार: 4/5

सावधानी/ उपचार: अपने शब्दों पर ध्यान दें और गुस्सा न करें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कुम्भ राशिफल 


मीन 


यह सप्ताह बहुत ही साधारण तरीके से शुरू होगा। लेकिन आपका साहस और जोश वक़्त के साथ बढ़ता जाएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह वक़्त बहुत ही अच्छा है, वह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोचँगे। प्रतियोगिओं को ज़्यादा मेहनत करनी होगी वरना सफ़लता मिलने में दिक्कत हो सकती है। इस वक़्त सावधानी से और धीरे से गाड़ी चलाएँ वरना चोट लग सकती है। कोई भी वित्तीय फैसले लेने से पहले ध्यान से सोचें और जल्दबाजी ना करें। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में किसी आर्थिक या पारिवारिक मामले को लेकर नोकझोक करने से बचें। इस समय अप्रिय सम्भाषण से बचेंगे तो सब कुछ बहुत बढ़िया रहेगा। सप्ताह के मध्य में मनोरंजन करने के अच्छे मौके मिलेंगे लेकिन इस समय कुछ घरेलू मामले मूड बिगाड़ने की स्थितियाँ पैदा कर सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत काफ़ी अनुकूलता लिए हुए है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: शराब और मीट से दूर रहें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मीन राशिफल


प्रेम राशिफल ख़ासतौर पर पं हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है


आज के त्यौहार

आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आपका दिन शुभ रहे!

Read More »

शनिचरी अमावस्या पर चमकेगी किस्मत आज - जानिए कैसे!

शास्त्रों में अमावस्या का शनिवार के दिन पड़ने को बेहद लाभदायक माना जाता है। शनिदेव की कृपा दृष्टि से बचने के लिए आज किए गए उपाए और दिनों के मुकाबले ज़्यादा फ़ायदे देंगे। जानने के लिए पढ़िए अभी!

Shanichari Amavasya par aaj chamkegi apki kismat - janiye abhi


Please click here to read in English

शनिचरी अमावस्या को शनि देव के दिन के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में यह बात बहुत ख़ास मानी जाती है कि यदि अमावस्या का योग शनिवार के दिन बनता है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के दिन की जाने वाली शनि देव की पूजा से मन को पूर्ण शांति और अच्छी किस्मत की प्राप्ति होती है।

जिन लोगों की कुंडली में शनि का दोष है या जिन पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप चल रहा हो, उन सभी के लिए शनिचरी अमावस्या का यह योग ख़ास लाभ देने वाला होता है। आज के दिन किए गए उपायों से कुंडली में होने वाले शनि सम्बंधित सभी प्रकार के दोष शांत होते हैं और परेशानी खत्म होती हैं। आज के दिन ज्योतिषीय उपायों से शनि दोष से होने वाले सभी कष्टों को दूर किया जा सकता है।

शनिचरी अमावस्या का पौराणिक महत्व


धर्म ग्रंथों के अनुसार शनिदेव सूर्य भगवान की दूसरी पत्नी के पुत्र थे। शनि के रंग-रूप को देखकर सूर्य भगवान ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि शनि उनका पुत्र नहीं है, तभी से शनिदेव का सूर्य भगवान के साथ दुश्मनी का भाव है। शनिदेव ने अपनी कड़ी तपस्या और भरपूर साधना के द्वारा शिव जी को खुश किया था। तब शनि देव ने शिव जी से प्रार्थना की कि मेरी माता की प्रबल इच्छा है कि उनका पुत्र शनि उनके ऊपर हुए सभी अपमानों का बदला अपने पिता से ज़रूर ले और उनसे भी ज़्यादा शक्तिशाली बने। तब शिव जी ने आशीर्वाद रूपी वरदान देते हुए कहा था कि अब से नवग्रहों में शनि का स्थान सबसे उँचा रहेगा। देवताओं के साथ-साथ मनुष्य भी शनि के नाम से भयभीत होंगे।

शनि देव के प्रकोप से तो सभी अवगत हैं, लेकिन शनि देव बहुत कल्याणकारी भी माने जाते हैं। शनिचरी अमावस्या के दिन विशेष अनुष्ठान करके पितृदोष से भी मुक्ति पाई जा सकती है। शास्त्रों के मुताबिक पितरों के नाराज़ होने पर संतान सुख में बाधा आती है। जीवन में होने वाली प्रगति में सुख शांति का आभाव रहता है।

शनिचरी अमावस्या पर शनि से बचने के कुछ महत्वपूर्ण उपाय

  1. शनिदेव को खुश करने के लिए शनिचरी अमावस्या पर तिल, जौ और तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने पर मन मुताबिक फल मिलता है। 
  2. जिन राशियों पर शनि दोष है, वह इस अद्भुत योग पर शनिदेव की पूजा करें तो उन्हें शनि की कृपा ज़रूर प्राप्त होगी। 
  3. शनिदेव को तेल चढ़ाने के साथ-साथ मंत्र के जाप से भी शनि की पीड़ा ख़त्म हो सकती है।
  4. शनि मंदिर में जाकर शनिदेव पर तिल, उड़द, लोहा, फूल, गुड़ अर्पण करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। 
  5. किसी कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएँ। कुत्ता शनिदेव का वाहन है। जो लोग कुत्ते को खाना खिलाते हैं उनसे शनि बहुत खुश रहते हैं।
  6. अमावस्या की रात को 8 बादाम और 8 काजल की डिब्बी काले कपड़े में बाँधकर संदूक में रखने से कष्टों में शांति मिलती है।

इसके अलावा हम आपको कुछ बेहद सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे शनिचरी अमावस्या पर शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए आपको और मदद मिलेगी - शनि के प्रकोप से बचने के ५ सरल उपाय जानें अभी

यदि आपके मन में इस दिन को लेकर कोई और सवाल है नीचे कमेंट बॉक्स में लिख दीजिए।

आपको शनिचरी अमावस्या की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!


आज के दिन विशेष


आज पंचक यानि पाँच अशुभ दिन होंगे ख़त्म।

आपका दिन शुभ रहे!

Read More »

सूर्य आज मेष में गोचर करेगा - जानिए इससे होने वाले प्रभावों को

सूर्य अप्रैल 14, 2015 को अपने सबसे उच्च स्थान मेष में चला जाएगा। ज्योतिष के अनुसार ये गोचर मौसम में होने वाले बदलावों के मुख्य कारणों में से एक है। लेकिन क्या होगा आपके साथ? कैसा असर पड़ेगा आपकी राशि पर? हम बताएंगे आपको अभी।


Surya ke Mesh me Gocher se badlegi aapki jindagi


Click here to read in English

मेष

वित्तीय फ़ायदे आपको खुश रखेंगे। आप अपने सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अधिक पढ़ें…

वृषभ

आप अपने कपड़ों को लेकर प्रयोग करेंगे। चाहें आप शादीशुदा हैं या कुँवारे, ज़िन्दगी में प्यार की वजह से आप खुश रहेंगे। अधिक पढ़ें...

मिथुन

आपकी व्यावसायिक ज़िन्दगी के लिए काफ़ी अच्छा वक़्त है। आपके जीवन में प्यार के रंग भरेंगे। आपकी दोस्ती का दायरा और बड़ा होगा। अधिक पढ़ें...

कर्क

दफ़्तर में सब कुछ अच्छा रहेगा। किसी वरिष्ठ के द्वारा आपका ध्यान धर्म और आध्यात्मिकता की तरफ़ जाएगा। अधिक पढ़ें...

सिंह

दिमागी शांति की वज़ह से आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस समय आप सबसे अच्छा बनकर रहने की सोचेंगे। अधिक पढ़ें…

कन्या

इस समय आपको अपनी प्यार भरी ज़िन्दगी का आनंद लेना चाहिए। सुकून से रहें और अपने परिवार के साथ वक़्त का आनंद उठाएँ। अधिक पढ़ें...

तुला

आपको आपके ससुराल की तरफ़ से कोई वित्तीय सहायता मिल सकती है। व्यावसायिक और व्यापारिक ज़िन्दगी में बहुत फ़ायदे हो सकते हैं। अधिक पढ़ें...

वृश्चिक

प्यार भरी ज़िन्दगी बहुत अच्छी होगी। आप समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ संपर्क बनाएंगे। कुल मिला कर यह अच्छा वक़्त है। अधिक पढ़ें...

धनु

आपके बच्चे आपकी खुशी का कारण बन सकते हैं। यह वक़्त अपनों के साथ मौज-मस्ती करने का है। अधिक पढ़ें…

मकर

आपकी क्षमताओं में होने वाली वृद्धि की वजह से आपको दफ्तर में पहचान मिलेगी। सबके साथ आपके रिश्तों में अच्छा समय आएगा। अधिक पढ़ें...

कुंभ

यह वक़्त शक्तिशाली लोगों की संगत में जाने का है। आपकी निजी जिंदगी में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, सावधानी बरतें। अधिक पढ़ें...

मीन

अगर आप किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं तो यह गोचर आपकी प्यार भरी ज़िन्दगी को और भी खुशहाल बना देगा। रिश्तेदारों से फ़ायदा होने की संभावना है। अधिक पढ़ें...



आज के त्यौहार


आज सिखों के सबसे मुख्य त्यौहार बैसाखी को मनाया जाएगा।

केरल के लोगों का नव वर्ष विशु आज के दिन मनाया जाएगा।  

आज से पंचक यानि 5 अशुभ दिनों की शुरुआत होगी।

आज तमिलनाडु के लोग भी अपने नव वर्ष पुथांडु का स्वागत करेंगे।

आज देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भी मनाई जाएगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर को ‘संविधान के पितामह’ भी कहा जाता है।  

आपका दिन शुभ रहे!

Read More »

साप्ताहिक राशिफल (13 अप्रैल, 2015 - 19 अप्रैल, 2015)

क्या आप आने वाले सप्ताह की योजना पहले ही बनाना चाहते हैं? तो लीजिये हम लाएँ हैं आने वाले सप्ताह में आपकी राशिफल के लिए सटीक भविष्यवाणी। यह आपकी आम ज़िन्दगी के साथ-साथ प्यार भरी ज़िन्दगी में लाएगी बेहतरीन पलों की सौगात। तो लीजिए पढ़िए। 


13 April 2015 se 19 April 2015 tak ane wale saptah me jaane apna bhavishya.

(अप्रैल 13 - अप्रैल 19) सप्ताह एक नज़र में

  • अप्रैल 14, मंगलवार: बैसाखी (पंजाब), विशु (केरल), पुथांडु (तमिलनाडु), डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, और सूर्य का मेष में गोचर
  • अप्रैल 15, बुधवार: बिहू (असम), वरुथिनी एकादशी, श्री वल्लभ आचार्य जयंती
  • अप्रैल 16, गुरुवार: गुरु प्रदोषम 
  • अप्रैल 17, शुक्रवार: मासिक शिवरात्री
  • अप्रैल 18, शनिवार: शनिचरी अमावस्या 
  • अप्रैल 19, रविवार: वैशाख शुक्ल पक्ष शुरू 

विशेष:

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि जानिए अभी!

साप्ताहिक प्रेम राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैलकुलेटर


Click here to read in English...

मेष


साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपकी निजी ज़िदगी में रोमांच लेकर आएगा। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक़्त बिताएँगे और कुँवारे लोगों की जीवन साथी की तलाश जल्द ही खत्म होगी। घरवालों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। घमंड की भावना को अपने ऊपर हावी ना होने दें। दूर की यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन कोई मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा, इसलिए उसे थोड़े वक़्त के लिए रोक दें। पैसों के हिसाब से यह वक़्त निवेश करने के लिए सबसे उत्तम समय है। बहुत से फ़ायदे आपकी तरफ आ रहे हैं इसलिए यह वक़्त आपके लिए बहुत अनुकूल है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह यदि आप प्यार के बीच अहंकार को लाने से बच पाएंगे तो नि:संदेह प्यार की गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण शायद आप अपने लव पार्टनर को पूरा समय न दे पाएँ। लेकिन सप्ताह का मध्य काफ़ी अनुकूल है, प्यार परवान चढ़ेगा। सप्ताहांत मिला-जुला रहेगा, पहले तो कुछ कठिनाइयाँ रहेंगी लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: चिड़ियों को अनाज और कुत्तों को रोटी डालें।

अपनी राशि मेष के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ


साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह के हिसाब से आपको अपनी किस्मत पर नहीं बल्कि अपने काम पर भरोसा करना होगा। आप भरपूर ख़र्चा कर सकते हैं, इसलिए इस पर काबू रखें। आप फ़ोन में इंटरनेट पैक पर ज़्यादा ख़र्चा करेंगे। यात्रा से मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। लेकिन आपके साहस और सोचने की क्षमता में वृद्धि होगी। आप किसी भी हालत में हार नहीं मानेंगे। वित्तीय फैसले सोच समझ कर लें अन्यथा नुकसान उठाना पढ़ सकता है। इससे बेहतर आप किसी विशेषज्ञ या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

वैसे तो यह सप्ताह प्यार के लिए अनुकूल है लेकिन यदि प्यार में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाय तो और बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सम्भव हो सके तो लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाएँ और बेहतर रिश्ते बनाएँ। सप्ताह के मध्य में काम तो रहेगा लेकिन काम और प्यार के बीच सामंजस्य बनाना होगा। हालांकि सप्ताहांत मज़ेदार रहने वाला है। आखिरी दिनों में किसी दूर वाले से प्रेम सम्भावित है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: भगवान शिव के परिवार का पूजन करें।

अपनी राशि वृषभ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन


साप्ताहिक राशिफल

आपकी बुद्धि आपका बहुत साथ देगी, आपको बहुत सारे फ़ायदे होंगे जो मुश्किल वक़्त भी आपका साथ देंगे। किस्मत आपके साथ है, तो अगर नौकरी ढूँढ रहे हैं या नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो किसी भी प्रकार के साक्षात्कार देने का ये सबसे उत्तम समय है। आप बेहद अच्छे तरीक़े से संवाद कर पाएँगे और दूसरों को प्रभावित कर पाएँगे। लेकिन ध्यान रखें ये समय व्यापार में प्रयोग करने का नहीं है। जैसा चल रहा है वैसे चलने दें ,जब तक सही समय नहीं आ जाता। सेहत भी ठीक रहेगी लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए सलाह है की विशेष ध्यान रखें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

सप्ताह का इशारा यही है कि काम के साथ प्यार को भी समय दें और बेवजह अहंकार करने से बचें। आपके प्रियतम का उद्देश्य आपको अपमानित करना नहीं था, लेकिन यदि आपको ऐसा लगे तो इस विचार को त्यागें। सप्ताह की शुरुआत में तो बहुत ही समझदारी से काम लें, वहीं सप्ताह का मध्य औसत रहेगा पार्टनर का बर्ताव भी अच्छा रहेगा। सप्ताहांत बहुत अनुकूल रहने वाला है। इस समय प्रेम में ताज़गी आने के योग बन रहे हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: गुस्से से दूर रहें और अपने नौकरों को तोहफ़े भेंट करें।

अपनी राशि मिथुन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क


साप्ताहिक राशिफल

आपके पास फ़ायदे हर तरफ़ से आ रहे हैं। आप नौकरी में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। घर में सौहार्द की स्थिति बनी रहेगी। पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आपमें भरपूर जोश और साहस बना रहेगा। आप किस्मत और बुद्धि के बदौलत बहुत कमाई करेंगे। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना पड़ेगा और वो है गुस्सा जिससे आप बच कर रहें। इस समय किसी के भी झगड़े में बेफिज़ूल में न पड़े। समय आपके पक्ष में है, उसका ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग में काफ़ी गर्मजोशी लाने का संकेत कर रहा है। लेकिन अधैर्य और अमर्यादा से दूर रहना बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अनुकूल रहने वाली है। विवाह की बात चलने चलाने के लिए यह एक अच्छा समय है। लेकिन सप्ताह के मध्य में मर्यादापूर्ण आचरण करना होगा। वहीं सप्ताहांत साथ में घूमने-फिरने के लिए बेहतर रहेगा। किसी सहकर्मी से प्रेम सम्भावित है।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: मिठाई से दूर रहें और रोज़ाना व्यायाम करें।

अपनी राशि कर्क के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह


साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपको मिश्रित फल देगा। किस्मत आपका ज्यादा साथ नहीं देगी। काम में सफलता के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अपने प्रयासों को और बढ़ाना पड़ेगा। बुरी संगत, लड़ाई-झगड़े और गलत आदतों से बच कर रहें। सेहत सामान्य रहेगी। अपने दफ़्तर में सहयोगिओं के साथ सौहाद्पूर्ण रिश्ता बना कर रखें। पदोन्नति के लिए आपको कुछ और समय इंतज़ार करना पड़ सकता है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम के लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा लेकिन इस समय किसी भी तरह का अप्रिय सम्भाषण करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में दूर रह रहा पार्टनर आ सकता है या आने की सूचना देगा। लेकिन साथ में रहने वाले लोग विवाद करने से बचें। सप्ताह के मध्य में काफ़ी बेहतर परिणाम मिलेंगे। विशेषकर विवाहितों को और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन सप्ताहांत में संयमित रहने की आवश्यकता है।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: रुद्राभिषेक कराएं भगवान शिव की पूजा करें।

अपनी राशि सिंह के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या


साप्ताहिक राशिफल

इस हफ़्ते परेशानी और सफ़लता दोनों आपका इंतज़ार कर रही हैं। निजी ज़िंदगी ज़्यादा अच्छी नही बीतेगी लेकिन दफ़्तर में आपको सफ़लता ज़रूर मिलेगी। आप अपने बच्चे के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। अच्छा होगा कि आप अपने बच्चे से प्यार से बात करें। दफ़्तर में सब चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। सहयोगी और वरिष्ठ लोग सहयोग करेंगे। कुछ वित्तीय फ़ायदे भी हो सकते हैं। आपके प्यार के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है लेकिन जीवन-साथी के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्यार मुहब्बत के लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि संभव हो तो साथ में किसी टूर पर भी जा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप पूरी गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिलेंगे। इस समय आपको प्रपोज़ल सामने से चल कर आएगा। सप्ताह के मध्य में गर्मजोशी नोक-झोक में न बदले इस बात का भी ख़याल रखें। सप्ताहांत बेहतर है खूब मज़े आने वाले है लेकिन इस समय मर्यादित रहना ज़रूरी होगा।

भाग्य स्टार: 3.5/5

सावधानी/ उपचार: घर से कहीं जाने से पहले दही खाकर जाएँ।

अपनी राशि कन्या के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला


साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी ज़िन्दगी में प्यार की बरसात हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ मौज करेंगे और कुँवारे लोगों को उनका प्यार मिल जाएगा। आप नया वाहन या घर से जुड़ी कोई चीज़ ख़रीद सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, वह इंटरनेट पर रिसर्च में बहुत समय गुज़ारेंगे। आपको सलाह है कि कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान ज़रूर दें। रूखा न बोले और गुस्सा करने से बचें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला-जुला है। इस समय वासनात्मक विचारों से दूर रहना बहुत ज़रूरी होगा। सप्ताह की शुरुआत में मूड थोड़ा सा बिगड़ा रह सकता है कुछ घरेलू परेशानियाँ तनाव दे सकती हैं। जिसका प्रभाव आपकी लव लाइफ़ पर पड़ सकता है। सप्ताह का मध्य प्यार के लिए बड़ा अनुकूल है। इस समय प्यार में डूब जाने का मन करेगा। सप्ताहांत भी अनुकूल है लेकिन संयम और मर्यादा ज़रूरी रहेगी।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: किसी भी प्रकार के व्यसन से बचें।

अपनी राशि तुला के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक


साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके दुश्मनों के लिए अच्छा नही बीतेगा, वह आपके सामने खड़े नही हो पाएँगे। लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी की अपार संभावना है। या तो आप अपने परिवार पर पैसा खर्च करेंगे या आप अपने ऊपर, लेकिन पैसों को फ़ालतू खर्च ना करें। इस महीने की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि आपके परिवार वाले आपको पूरा सहयोग देंगे और आपके सोचने-समझने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आप कोई भी फैसला लेने से पहले उसके हर पहलू की जाँच करेंगे। आपकी सेहत सामान्य रहेगी लेकिन अपनों से बड़ों की सेहत का ध्यान रखें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

यह सप्ताह प्यार के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। प्यार को लेकर कोई पंगा न हो इस बात का ख़याल ज़रूर रखें। हालांकि विवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अनुकूल है। साथ में मनोरंजन करना बेहतर रहेगा। इससे प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के मध्य में दूर घूमने न जाएँ बल्कि घर के आस-पास ही मिलें और घरेलू परेशानियों को प्यार के बीच न लाएँ। सप्ताहांत प्यार के लिए काफ़ी बेहतर रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: पीले रंग की चीजें जैसे दालें और कपड़ों का दान करें।

अपनी राशि वृश्चिक के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु


साप्ताहिक राशिफल

समाज में आपकी शान और इज़्ज़त में वृद्धि होगी। आपको दफ़्तर में प्रशंसा मिलेगी और सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। ये समय अपने प्यार के रिश्ते को ध्यान से देखने का है। अपने जीवन-साथी की भावनाओं का ध्यान रखें और उन्हें पूरा सहयोग दे। खर्चों के बढ़ने की संभावना है। लेकिन पैसों की फ़िज़ूलखर्ची ना करें। बड़े वित्तीय फैसले लेने के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। आपके बच्चे का व्यवहार आपको परेशान करेगा। उनसे आराम से बात करें और उपयुक्त फैसला लें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

सामान्य तौर पर यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है लेकिन पार्टनर के मूड और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर व्यवहार करना ज़रूरी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में संयमित ढंग से बातचीत करें। इस समय किसी पुरानी बात को लेकर विवाद न करें। सप्ताह के मध्य में साथ में घूमें-फिरें, आनंद लें। साथ में मूवी आदि देखना बेहतर रहेगा। सप्ताहांत में कोई मित्र आपसी मन-मुटाव को दूर करने में सहायक बनेगा और प्यार में अच्छी अनुकूलता रहेगी।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: गुस्से और वाद-विवाद से बचें।

अपनी राशि धनु के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर


साप्ताहिक राशिफल

हफ्ते की शुरुआत में आप बहुत आलसी महसूस करेंगे, कुछ मानसिक परेशानी या दुविधा की स्थिति भी आ सकती है। लेकिन सप्ताह के मध्य में सब आपके पक्ष में होता दिखेगा। आपकी फैसले लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और आपकी सभी मानसिक परेशानियाँ दूर होगी। आप अपने प्यार के साथ खूब मज़े करेंगे। पेट-दर्द की शिकायत रह सकती है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति से जुड़े मामलो में फैसला आपके ही पक्ष में आएगा। दूर के रिश्तों से भी आपको ही फ़ायदा होगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला। अलबत्ता इस बात का ख़याल ज़रूर रखें कि वासना को इतना हावी न होने दें कि भावनाएँ कुचल जाएँ। सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ अधिक भावुक रह सकते हैं। आप काफ़ी रोमांटिक रहेंगे। सप्ताह में मध्य में आपका पार्टनर किसी आर्थिक या पारिवारिक परेशानी को आपसे साझा करे तो उसे प्यार से समझाएँ। सप्ताहांत काफ़ी अनुकूल रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: पैसों का उधार ना दें और ना लें।

अपनी राशि मकर के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ


साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपको मिश्रित फल देगा। किस्मत आपका साथ देगी इसलिए कोई परेशानी पेश नहीं आएगी। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा लेकिन पिता के साथ विवाद हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। यात्राओं से आपको थकावट पेश आएगी और ये आपके पक्ष में नही रहेगीं। काम को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। परीक्षार्थियों को भी ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। यह समय नौकरी बदलने के लिए ठीक नही है। इसलिए इससे अभी बचें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी कारण से थोड़ी दूरी तो रह सकती है लेकिन इस समय अधिक भावुक होने के बजाय दिल और दिमाग के बीच सामंजस्य बना कर काम करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। वहीं सप्ताह कें मध्य में कुछ ऐसा न बोलें जिससे पार्टनर का दिल दुखे। सप्ताहांत की बात करें तो इस समय साथ में इंज्वाय करने के मौके मिलेंगे।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: काम करते वक़्त बेहद सावधानी रखें।

अपनी राशि कुम्भ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन


साप्ताहिक राशिफल

यह वक़्त अपनी सेहत और व्यवहार के ऊपर ध्यान देने का है। अपनी सेहत का ध्यान रखें वर्ना कमज़ोरी और बुख़ार से आपको परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही अपने पिता और वरिष्ठ से ढंग से पेश आएँ वर्ना विवाद उभर सकते हैं। आपका आपके जीवनसाथी के साथ अच्छा सामंजय बना रहेगा और वो आपको पूरा सहयोग देंगे। आपके बच्चे आपको अच्छी ख़बरें देंगे लेकिन उनकी मांगों में भी वृद्धि होगी। आपको सलाह है कि कुछ भी करने से पहले कोई योजना बना कर ही काम करें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहने वाला है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके प्रेम में नवीन ऊर्जा का संचार करने वाला है। आपको प्यार में पाकीज़गी के दर्शन भी होने वाले हैं। सप्ताह का मध्य थोड़ा सा कमज़ोर रहने वाला है। लेकिन यदि आपका पार्टनर आपसे दूर रह रहा है तो उससे मिलना हो सकता है। वहीं सप्ताहांत आपको इमोशनल बना सकता है। इस समय पार्टनर के लिए अपशब्दों का प्रयोग ना करें।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: बुरे लोगों की संगति से बच कर रहें।

अपनी राशि मीन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि


पं. हनुमान मिश्रा


आज के दिन विशेष


आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आपका दिन शुभ रहे !
                 
Read More »

आज होगा बुध का मेष में गोचर - जानिए क्या होगा आपकी ज़िन्दगी पर असर।

बुध अप्रैल 12, 2015 को मेष में गोचर करेगा। 26 अप्रैल, 2015 तक यहीं ठहरने के बाद अप्रैल 27, 2015 को वृषभ राशि में गोचर करेगा। बुध को बेहद समझदार और तेज़ माना जाता है। लेकिन इससे होने वाले परिणाम हमेशा एक जैसे नही रहते हैं।


Budh ke Mesh me Gocher se apki Jindagi me aayenge kai badlav



Click here to read in English

मेष

आपको काफी सारे वित्तीय फ़ायदे होंगे। प्यार से आपकी ज़िन्दगी में खुशहाली आएगी। आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। अधिक पढ़ें...

वृषभ

आपको कहीं से पैसे मिलने की प्रबल संभावना है।आपको दफ़्तर में मन से काम करने पर बहुत अच्छे फल मिलेंगे। अधिक पढ़ें...

मिथुन

अपने प्रेमी के साथ बातें करने से आपके मोबाइल बिल बढ़ सकता है। आपकी व्यावसायिक ज़िन्दगी शांति से और सफ़लता पूर्वक चलेगी। अधिक पढ़ें...

कर्क

आपके जीवन के हर पहलू में इस वक़्त चमक आएगी। आपका तेज़ गाड़ी चलाने का दिल करेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें। अधिक पढ़ें...

सिंह

आपकी प्यार भरी ज़िन्दगी को संवारने के लिए कुछ जादूई सी चीज़ें हो सकती हैं। दान देने से आपकी ज़िन्दगी में शुभ समय आएगा। अधिक पढ़ें...

कन्या

आपकी प्यार भरी ज़िन्दगी और खुशहाल होगी। यह वक़्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौज करने का है। अधिक पढ़ें...

तुला

अचानक से हुए कुछ फ़ायदे आपको हैरान कर देंगे। इस समय आप अपने जीवनसाथी के ऊपर काफी खर्चा कर सकते हैं। अधिक पढ़ें...

वृश्चिक

आप ऐशो-आराम की चीज़ों पर काफी पैसा खर्चेंगे। व्यवसायिक जीवन में आपकी काफी वृद्धि होगी। अधिक पढ़ें...

धनु

परिवार और शादी के रिश्तों में बहुत अच्छा समय आएगा। सुगंधित चीज़ें जैसे की परफ्यूम आपकी आँखों को आकर्षित करेगा। अधिक पढ़ें...

मकर

आपके अपने परिवार के साथ दोस्ताना रिश्ते बनेंगे। छात्र पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिक पढ़ें...

कुंभ

काम के चक्कर में यात्रा कर सकते हैं। कोई नया उपकरण भी खरीदा जा सकता है। मानसिक शांति से आप को ख़ुशी मिलेगी। अधिक पढ़ें...

मीन

किस्मत आपका साथ दे रही है। उसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। ग्रहों के मुताबिक नाम और शोहरत दोनों मिलेगी। कुल मिला कर अच्छा समय जाएगा। अधिक पढ़ें...


आज के त्यौहार


आज कालअष्टमी का पवित्र दिन है। भगवान भैरव की आज पूजा करने से आपको दुख और दर्दों से राहत मिलेगी।  

आपका दिन शुभ रहे !

Read More »