साप्ताहिक राशिफल (23 से 29 अक्टूबर 2017)

इन 6 राशि वालों को मिलेगी सौगात! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, क्या इस दौरान मिलेगी कोई नई सौगात?


Click here to read in English

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु अपने लक्ष्य पर अटल रहें। दिनचर्या व्यस्त रहने के कारण आप परिवार को समय कम दे पाएंगे इस कारण पारिवारिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ अनबन होने की संभावना है। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से कुछ मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थी दृढ़ संकल्प के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। 

प्रेमफल: यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत धीमी, मध्य अच्छा और सप्ताहांत सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। जो लोग प्रेम में है वे अपने प्रेम को विवाह में बदलने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, परंतु बाचतीत के माध्यम से विवादों को सुलझाया जा सकता है।

भाग्यस्टारः 3/5

उपाय: काले उड़द का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा। 

शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए धारण करें: नीलम रत्न


वृषभ


आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और आप इसके लिए आशान्वित भी रहेंगे। किसी लंबी दूरी पर जाना हो सकता हैै। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, परंतु प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद होने के आसार हैं। लॉटरी लगने की प्रबल संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपना पिछला कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। संतान प्रसन्नता का अनुभव करेगी और छात्रों को शिक्षा का लाभ मिलेगा।


प्रेमफल: सप्ताह प्रेम में सराबोर रहेगा। सप्ताह का प्रारंभ और मध्य अच्छा रहेगा। सप्ताहांत के भी ठीक-ठाक रहने के संकेत हैं। आप प्रियतम के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कुछ समस्या हो सकती है। जीवन साथी को पर्याप्त समय दें। लाइफ़ पार्टनर को लाभ प्राप्त हो सकता है अथवा विदेश यात्रा संभव है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार को गुड़ चना का दान करें। 


मिथुन


सप्ताह की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी। खर्चों में वृद्धि संभव है। सप्ताह का मध्य अच्छा तथा सप्ताहांत थोड़ा आध्यात्मिक रह सकता है। इस समय आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। संतान का स्वभाव थोड़ा चिढ़चिढ़ा रह हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा। आपको सरकार से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। धन लाभ का योग बन रहा है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम मामलों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत धीमी, मध्य अच्छा और सप्ताहांत बेहतर रहेगा। आप अपने प्यार के रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। विवाहित लोगों के जीवन में अच्छा समय आएगा और जीवनसाथी से संबंध बेहतर बनेंगे। लाइफ पार्टनर को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गौ माता की सेवा करें।

विभिन्न ग्रहों की शांति के लिए खरीदें: नवग्रह यंत्र


कर्क


पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा होगा। भाई-बहनों से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है और संतान तरक्की करेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। निजी जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है परंतु परिस्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। करियर के लिए यह अच्छा समय रहेगा। जिन जातकों की नौकरी चली गई है उन्हें इस सप्ताह नौकरी मिलने की संभावना है। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। 

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत औसत, मध्य भाग अच्छा और सप्ताहांत सामान्य रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है जिसमें आपको अपनापन महसूस होगा। प्यार के मामलों में संयमित रहना आपके लिए उचित रहेगा। यदि पहले से रिलेशनशिप में हैं तो अपने साथी को समझने के लिए समय लें और जहां तक संभव हो सके पहले उन्हें अधिक से अधिक जानें। वैवाहिक जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं इसलिए संभल कर चलें।

भाग्यस्टार: 3.5/5 

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें सफेद पुष्प चढ़ाएं। 


सिंह


आपको पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी में है उन्हें लाभ मिलने प्रबल संभावना है। धन लाभ के योग बनेंगे। आप अपने छोटे भाई बहनों की मदद भी करेंगे। संतान अच्छा समय व्यतीत करेगी वहीं विद्यार्थी भी मन लगाकर मेहनत करेंगे और उनकी मेहनत का परिणाम भी अच्छा होगा। 

प्रेमफल: किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, परंतु एक दम से उस रिश्ते पर ज्यादा भरोसा ना रखें, कुछ समय लें। यदि पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो जल्दबाजी में ना रहे अपने साथी को अपने बारे में सब कुछ बताएं। साथ में कहीं घूमने भी जा सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं उनके लिए सप्ताह सामान्य रहेगा हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर है सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें। 


कन्या


आप इस सप्ताह ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और प्रत्येक कार्य को मन लगाकर करेंगे। इसके कारण आपको कार्यक्षेत्र में भी प्रगति मिलेगी और अच्छा धन लाभ होगा। अहंकार से बचें। अत्यधिक रचनात्मक विचारों को काम पर हावी ना होने दें। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को कुछ समस्या हो सकती है वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में उन्हें प्यार से समझाएं। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह औसत रहेगा। रिलेशनशिप को लेकर आपके अंदर एक इरिटेशन पैदा हो सकती है जो आपके रिश्ते को कमज़ोर कर सकती है इसलिए इसको स्वयं पर हावी ना होने दें और अपने साथी के प्रति वफादार रहें। यदि विवाहत है तो जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा। नोकझोंक भी हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: लाल रंग के कपड़े का दान करें। 

जानें फेंगशुई उत्पादों के चमत्कारिक प्रभाव और खरीदें: फेंगशुई प्रॉडक्ट ऑनलाइन


तुला


आमदनी के साथ ख़र्चों में वृद्धि होगी। आप स्वयं और अपने प्रियजनों पर खुले मन पैसे खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है अथवा व्यस्त जीवनशैली के कारण आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ेंगे, परंतु बीच-बीच में उनको एकाग्रता की समस्या हो सकती है। संतान को कुछ शारीरिक समस्या हो सकती है। आपको निद्रा अथवा आंखों से संबंधित कष्ट हो सकता है। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आप किसी कारणवश साथी से दूर जा सकते हैं परंतु संवाद कायम रखें तभी रिश्ता चल पाएगा। जो लोग विवाहित हैं उनका जीवन साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है अथवा जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए ध्यान से रहें लेकिन प्रेम भावना बनी रहेगी।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गौ माता की सेवा करें और उन्हें आटे की लोई बनाकर खिलाएं। 


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है और आमदनी कम होगी इसलिए संभालकर पैसे ख़र्च करें। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर में भाई-बहनों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की सेहत कमजोर रह सकती है। कभी-कभार आप अकेलापन महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान का ज़िद्दी स्वभाव हो सकता है। वहीं विद्यार्थी पढ़ने में दिक्कत का अनुभव करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह बहुत बढ़िया सप्ताह रहेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। आप अपने प्रियतम के साथ घूमने, डिनर या लंच के लिए जा सकते हैं। आप दोनों के बीच मुलाकातों का दौर चलेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें। 


धनु


सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है। ख़र्चों के साथ-साथ अच्छी आमदनी होगी। धन लाभ के योग हैं। वाणी में कड़वाहट देखने को मिल सकती है। परिवार में क्लेश की संभावना है। प्रॉपर्टी अथवा मकान के किराए से लाभ मिलेगा। आप कोई नई प्रॉपर्टी भी ख़रीद सकते हैं। माताजी की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। भाई-बहनों के विदेश जाने की संभावना है। संतान अपनी ज़िम्मेदारियों को समझेंगे और विद्यार्थी खूब मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा। सप्ताह की शुरुआत और मध्य बहुत बढ़िया है और सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। प्रेम में प्रगाढ़ता और अपनत्व की भावना बढ़ेगी। प्रेम विवाह के योग हैं। इस समय कुछ लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। विवाह के लिए घर वालों को भी मनाने में आप सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में पति पत्नी में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के द्वारा लाभ भी संभव है। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: केसर का तिलक लगाएं और पीपल को जल चढ़ाएं।

भविष्यफल, दशाफल और वर्षफल जानने के लिए खरीदें: एस्ट्रोसेज महाकुंडली


मकर


आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। मन में किसी चीज़ को लेकर बेचैनी रह सकती है। कार्यस्थल पर तरक्की होगी, परंतु वरिष्ठ अधिकारियों से कुछ मनमुटाव हो सकता है, इससे बचें। जो लोग सरकारी नौकरी में है उन्हें लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने कार्य को समय से पूर्ण कर पाने में सक्षम होंगे और आपको इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे आपकी कार्यकुशलता पर संदेह किया जा सकता है, लिहाज़ा इस बात पर विशेष ध्यान दें। माता जी का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा, परंतु पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

प्रेमफल: प्रेमी युगल को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए रिश्ते में तालमेल ज़रुरी है। मर्यादित आचरण में रहकर प्रेम करें। ऐसा कुछ भी ना करें जो आप अथवा आपके साथी के सम्मान को ठेस पहुंचाए। यदि विवाहित हैं थोड़ा किसी भी ग़लतफ़हमी को रिश्ते में ना आने दें। जीवन साथी के साथ किसी पार्टी अथवा किसी यात्रा पर जाना हो सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: शंकर भगवान को दूध अर्पित करें। 


कुंभ


काम के प्रति लगाव रहेगा खूब मेहनत करेंगे लेकिन अत्यधिक मेहनत आपको थका देगी इस कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है काम के साथ आराम भी करें नींद से संबंधित समस्या हो सकती है अथवा आंख में कोई दिक्कत हो सकती है धार्मिक आचरण करेंगे चैरिटी करेंगे लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या हो सकती है अथवा अचानक से कोई लाभ हानि हो सकती है। आपको धन लाभ के योग बनेंगे।

प्रेमफल: प्रेमी जोड़ों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। आप अपने प्रियतम को पूरा समय देंगे, हालांकि मर्यादित आचरण अवश्य बनाए रखें। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जो लोग विवाहित हैं वे आपस में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनि देव की मन लगाकर पूजा करें और उन्हे सरसों का तेल चढ़ाएं। 


मीन


आपको मानसिक तनाव रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा योग में है। आप किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। अपने काम के प्रति आपका लगाव रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। उनके साथ बिजनेस में सफलता मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट की संभावनाएं हैं इसलिए सेहत के प्रति ध्यान दें। अाध्यात्म की ओर आपकी रचि बढ़ेगी। आपको कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह मिलाजुला सप्ताह रहेगा। आप इस सप्ताह अपने प्रेमी के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर अथवा घूमने-फिरने जा सकते हैं। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनके जीवन में प्रेम की मात्रा बढ़ेगी। आप जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे और अपने वैवाहिक रिश्ते को मजबूत करेंगे। हालांकि दोनों के बीच छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: बृहस्पति मंत्र का जाप करें। 

वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए धारण करें: गौरी शंकर रुद्राक्ष

Related Articles:

No comments:

Post a Comment