दैनिक ज्योतिष सहायक (२१.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और बहुत कुछ सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। आइए देखें कैसा रहेगा आज का दिन ज्योतिष के नज़रिये से?

दिन की शुभता

आज सोमवार का दिन है। ज्योतिष के अनुसार आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। दिल्ली में आज सूर्योदय का समय ०५:३६ और सूर्यास्त १९:१८ सायंकाल का रहेगा। अपने स्थान विशेष का समय जानने के लिए क्लिक करे।

आइये आज के पंचांग पर नजर डालते है। आज के पंचांग की कुछ खास विशेषतायें इस प्रकार है:

  1. आज श्रावण माह, कृष्ण पक्ष है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन में संचार कर रहे है। 
  3. आज दशमी तिथि, कृतिका नक्षत्र है, और चन्द्र देव मेष राशि में भ्रमण कर रहे है। आज १०:४९ के बाद चन्द्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 
  4. भद्रा तिथि आज ७:२३ से लेकर १९:४२ तक रहेगी। भद्रा तिथि में सामान्यत: विशेष कार्यों को शुरू नहीं किया जाता है। 

Click here to read in English..

अब बात करते है आज के राहु काल की। आज दिल्ली में राहु काल ०७:१९ से लेकर ०९:०१ तक रहेगा। (अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए क्लिक करे।

राहुकाल अवधि में किसी भी शुभ काम को शुरू करने की मनाही होती है। इसलिए ध्यान रखे की आज आपको इस समय में कोई खास कार्य आरम्भ नहीं करना है। हाँ यदि काम ०७:१९ से पहले शुरू कर दिया है तो कोई चिंता की बात नहीं है और ऐसे में कार्य को करते रहना सही होगा।

आज के व्रत

श्रावण माह चल रहा है। आज सोमवार के दिन आप श्रावण सोमवार के व्रत कर भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। श्रावण माह भगवान शिव को समर्पित माह है। इस माह के सोमवार का व्रत करने की विशेष महिमा कही गयी है। आप भी आज के दिन का व्रत करे और भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर अपने सभी मनोरथ सिद्ध करे।

इसके अलावा यदि आपकी जन्मपत्री में चन्द्र देव अपने शुभ फल देने में असमर्थ है। अपनी स्थिति, युति के कारण आपके मानसिक कष्टों का कारण बन रहे है तो ऐसे में आप चन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के व्रत का पालन कर सकते है। आज के दिन शिव मंदिर में भगवान शिव का दर्शन, पूजन कर आप चन्द्र अशुभता को दूर कर सकते है।

आज की तिथि दशमी तिथि है। आज की तिथि के स्वामी यमराज है। आज के दिन यमराज का व्रत करने और पूजन करने से अकालमृत्यु का भय टलता है तथा स्वास्थयवर्धक आयु प्राप्त होती है। दशमी तिथि का मध्य भाग विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय

आप बड़े पैमाने पर व्यापार करते हो या शेयर बाजर में शेयर खरीदने बेचने में रूचि रखते हो या फिर आपकी छोटी सी किराने की दूकान हो। अथवा आपका थोक बाजारों, मंडियों और बड़े बाजारों में प्रतिदिन खरीद फरोख्त से पाला पड़ता हो। इन सभी और ऐसे ही और कार्यों के लिए हम आज के दिन कुछ विशेष समय दे रहे है। इन समयों में क्रय-विक्रय विशेष शुभ रहेगा। दिल्ली में आज की शुभ चौघड़िया इस प्रकार रहेगी:

शुभ ०९:०१ से १०:४४ तक
चल १४:१० से १५:५३ तक
लाभ १५:५३ से १७:३६ तक
अमृत १७:३६ से १९:१८ तक

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

चल १९:१८ से २०:३६ तक

(अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए क्लिक करे।)

ऊपर दिए गए समय कालों का उपयोग आप शेयर बाजार अथवा थोक बाजारों से बड़ी मात्रा में खरीद बेच का कार्य करने के लिए कर सकते है। 

अाज का शेयर बाजार का भविष्‍यफल

हो सकता है की आप शेयर बाजार में नियमित निवेश न करते हो पर फिर भी यह जानने की इच्छा रखते हो की आज की मार्किट का रुख कैसा रहने वाला है। लम्बे अनुभव और सूक्ष्म अध्ययन से तैयार किये गए शेयर बाजार भविष्यवाणी का आप लाभ उठा सकते है। आज के दिन शेयर बाजार कैसा रहने वाला है, यह सिर्फ एक क्लिक से जाना जा सकता है। जानने के लिए क्लिक करे।

आज का सर्राफा बाजार का भविष्‍यफल

सर्राफा बाजार में आज उछाल आएगा या भाव गिरेंगे। आज के सोने चांदी के बाजार की कीमतों का रुक कैसा हो सकता है। आइये आपको बताते है:

आज सोने के भाव में गिरावट आ सकती है। तथा चांदी भी तेजी के साथ लुढक सकती है।

आज आपका राशिफल क्या कहता है, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment