साप्ताहिक राशिफल, पूरे होंगे सपने!

जानें किन राशि वालों का होगा भाग्य उदय? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी आपके सितारों की चाल? जानें नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि: चंद्र राशि कैल्कुलेटर


मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का पूरा ध्यान अपनी शिक्षा, लव लाइफ और यदि विवाहित हैं तो बच्चों पर होगा। भौतिक सुख-सुविधा के मामलों में यह समय लाभकारी रहने वाला है। पेट संबंधी विकार हो सकते हैं, दिनचर्या भी बहुत व्यस्त रहेगी। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। वर्तमान नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं या फिर ट्रांसफर होने की भी संभावना है। आपके भाई-बहन अपनी जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। पारिवारिक जीवन और करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

प्रेमफल: लव लाइफ के लिए यह सप्ताह खास नहीं रहने वाला है। शुरुआत धीमी रहेगी और आप बेचैनी महसूस करेंगे। इस दौरान विवाद भी हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग सामान्य होगा। अपने विचार प्रियतम पर थोपने की कोशिश नहीं करें। वे जातक जो विवाहित हैं उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार परवान चढ़ेगा।

भाग्य स्टार: 2.5/5 

उपाय: सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ाएं।


वृषभ: इस सप्ताह आप मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ेंगे। इस अवधि में आप छोटी दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, विवाद की संभावना भी है। माता जी की सेहत कमजोर रह सकती है। आपको भी हार्ट और चेस्ट पेन संबंधी शिकायत रह सकती है। कार्यस्थल पर पद और सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आप घर से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, आप किसी दर्शनीय स्थल की सैर पर जा सकते हैं। मध्य भाग थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए मर्यादित आचरण करें। वहीं सप्ताहांत अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: ‘’ॐ दुं दुर्गायै नमः’’ इस मंत्र का जप करें।


मिथुन: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक ऊर्जा और दृढ इच्छाशक्ति से भरपूर रहेंगे। साहस में वृद्धि होने से आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। इस अवधि में भाई-बहन की सेहत खराब रह सकती है। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है, संचार कौशल में भी सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर भी आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके विचारों को सराहा जाएगा। कुल मिलाकर करियर के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाएँ और हथियारों से दूर रहें। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। 

प्रेमफल: प्रेमी-युगल के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में खूब सारी बातें होंगी। मध्य भाग थोड़ा सामान्य रहेगा, इस दौरान कुछ मतभेद हो सकते हैं। हालांकि सप्ताहांत सबसे बेहतर होगा। वे जातक जो विवाहित हैं इस अवधि में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप दोनों एक-दूसरे की जरुरत को समझेंगे और वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। 

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: नियमित रूप से श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


कर्क: यह सप्ताह आपके लिए खास रहने वाला है। इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में एक अजीब सा आकर्षण रहेगा, जिसकी वजह से लोग आपकी ओर खिंचे चले आएँगे। हालांकि इस दौरान आपकी अभद्र भाषा से कुछ विवाद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति-सद्भाव बना रहेगा। आपके मन में धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा। धन लाभ की भी संभावना बन रही है, साथ ही आप धन का संचय करने में भी समर्थ रहेंगे। विदेशी संपर्कों से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। भाई-बहन आर्थिक रूप से आपकी मदद करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और आप आनंद का अनुभव करेंगे। मध्य में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं, इस दौरान टकराव और विवाद की भी संभावना है इसलिए सोच-समझकर बोलें। वे लोग जो विवाहित हैं उनके रिश्तों में गलतफहमी से विवाद हो सकते हैं। 

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: शनिवार को काले तिल दान करें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से प्राप्त करें कुंडली: नि:शुल्क जन्म कुंडली


सिंह: इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के स्वभाव में क्रोध और अहंकार की वृद्धि होगी। सरकार और सरकारी अधिकारियों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस सप्ताह विदेश या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इस वजह से आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी रहेगी। हालांकि कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ वक्त गुजारेंगे, खर्चों में बढ़ोतरी होगी और माता जी की सेहत भी कमजोर रह सकती है। 

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपका प्यार परवान चढ़ेगा लेकिन मर्यादित आचरण बनाये रखें वरना नाम भी खराब हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, हालांकि मध्य भाग में कष्ट और मतभेद हो सकते हैं जबकि सप्ताहांत बेहद शानदार रहेगा। इस सप्ताह अपने रिश्तों को मजबूती देने की कोशिश करें। विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह इतना अच्छा नहीं है। 

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: गुरुवार का व्रत करें।


कन्या: इस सप्ताह की शुरुआत कन्या राशि वालों के लिए अच्छी रहेगी हालांकि मध्य भाग में कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन सप्ताहांत अच्छा गुजरेगा। इस दौरान धन लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस अवधि में खर्च अधिक होगा। आपके भाई-बहन भी विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए एकाग्रता के साथ पढ़ाई-लिखाई करनी होगी। 

प्रेमफल: यह सप्ताह सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। शुरुआत काफी बेहतर होगी हालांकि मध्य भाग थोड़ा कमजोर होगा लेकिन सप्ताहांत बहुत अच्छा होगा। इस अवधि में आप मधुर पलों का आनंद लेंगे। आप प्रियतम के साथ डिनर, मूवी या पार्टी पर जा सकते हैं। अचानक कुछ बेवजह के मुद्दे भी सामने आ सकते हैं इसलिए थोड़ा सचेत रहें।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: मंगलवार को लाल कपड़ा दान में दें।


तुला: इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कई माध्यमों से लाभ प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर कुछ पैसे खर्च भी होंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं। इससे परिवार में खुशियों की कमी रह सकती है। कार्यस्थल पर बेकार की बातों में वक्त बर्बाद करने से बचें। आपके भाई-बहन विदेश यात्रा के बारे में योजना बना सकते हैं। ऑफिस में सूझबूझ और समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन यह सब नियंत्रण में रहकर करें। सीनियर्स से आपको सहयोग मिलेगा। इस दौरान सरकारी विभागों से भी लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। इस अवधि में आप विरोधियों पर हावी रहेंगे।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन मध्य भाग और सप्ताहांत सामान्य रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। इस दौरान विवाद भी हो सकते हैं इसलिए शांति के साथ काम लें। अपने विचार प्रियतम पर थोपने की कोशिश न करें। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। 

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: देवी दुर्गा की आराधना करें।


वृश्चिक: इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातक तनाव और भ्रम की स्थिति में होंगे हालांकि ये परिस्थितियां सप्ताह के मध्य भाग तक खत्म हो जाएंगी। कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी, इस दौरान किसी विवाद में पड़ने से बचें। ऑफिस में सीनियर्स से आपको सहयोग मिलेगा। माता जी की सेहत थोड़ी गड़बड़ा सकती है। पारिवारिक जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए बेवजह विवाद करने से बचें। इस अवधि में आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको लाभ मिलने की संभावना है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए मिला-जुला रहेगा। इस दौरान आप किसी जगह घूमने जा सकते हैं सप्ताह की शुरुआत धीमी होगी लेकिन मध्य भाग अच्छा होगा। वहीं सप्ताहांत थोड़ा कमजोर रहेगा। यदि विवाहित हैं तो परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। 

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं। 


धनु: यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए प्रगतिशील रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकार और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं सामाजिक जीवन में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि इस दौरान आपकी और आपके पिता की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। इसके अतिरिक्त पिता के साथ आपके मतभेद भी हो सकते हैं। इस सप्ताह आय में वृद्धि भी होगी लेकिन खर्च भी होगा। अचानक धन हानि होने की आशंका है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन कुटुम्ब में विवाद हो सकते हैं। 

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। हालांकि शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन मध्य भाग अच्छा होगा। वहीं सप्ताहांत भी बेहतर होगा। गलतफहमी से बचने की कोशिश करें और मर्यादा में रहें। यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।


मकर: यह सप्ताह मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। बार-बार मन परिवर्तित होने और उदास रहने से बेचैनी रहेगी। कोई बीमारी परेशान कर सकती है। धार्मिक भावना बढ़ने से तीर्थ दर्शन करने की इच्छा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। पूर्व के प्रयासों से धन लाभ की संभावना बन रही है। अप्रत्याशित धन हानि और धन वृद्धि की भी संभावना है। इस अवधि में भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

प्रेमफल: कुछ कारणों की वजह से यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, इस दौरान आप अपने प्रियतम के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। मध्य भाग सामान्य रहेगा लेकिन सप्ताहांत बहुत अच्छा रहेगा। विवाहित जातक दांपत्य जीवन का आनंद उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में बेवजह शक करने से बचें।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: रोजाना शनि देव की पूजा करें


कुंभ: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करनी होगी, इसका परिणाम आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। अनिद्रा या नेत्र संबंधी पीड़ा हो सकती है, धन हानि की भी संभावना है। इस अवधि में भाई-बहन की ओर से सहयोग मिलेगा। माता जी की सेहत भी खराब रह सकती है। इस अवधि में मानसिक तनाव भी अधिक रहेगा। महिला पक्ष से कष्ट मिल सकता है हालांकि इस दौरान स्वयं के प्रयासों से धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह मिश्रित रहेगा। शुरुआत सामान्य होगी और मध्य भाग अच्छा होगा। वहीं सप्ताहांत कमजोर रहेगा। अपनी हद में रहें और विवाद से बचें। इस अवधि में आप प्रियतम के साथ अच्छे पल बिताएंगे, खूब सारी बातें होंगी। विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में विवाद हो सकते हैं। अहंकार करने से बचें और शांति व संयम के साथ काम लें। 

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: शनिवार का व्रत रखें।


मीन: यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। मानसिक शक्ति बेहतर होगी और आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। कानूनी लड़ाई या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पिता की सेहत कमजोर रह सकती है। पारिवारिक जीवन में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। कार्यस्थल पर मन मुताबिक सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। 

प्रेमफल: प्रेम संबंध के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। शुरुआत काफी प्यार भरी रहेगी, इस दौरान आप घूमेंगे-फिरेंगे। मध्य भाग भी अच्छा होगा लेकिन सप्ताहांत काफी बेहतर रहेगा। अपने रिश्तों में किसी भी गलतफहमी को ना होने दें। इस अवधि में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाहित जातक दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे, उनके रिश्तों में और मजबूती आएगी।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: शनिवार के दिन काले उड़द का दान करें।

Read More »

मंगल का सिंह राशि में गोचर, बदलेगा भाग्य

आपके जीवन में आज होगा मंगल ही मंगल ! क्योंकि मंगल ग्रह आज प्रातः 08:51 बजे सिंह राशि में गोचर करेगा और 13 अक्टूबर 2017 को शाम 04:25 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। निश्चित ही मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। उन प्रभावों पर डालते हैं एक नज़र...

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नई चीज़ों को जाननें रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है...आगे पढें

वृषभ


कार्य क्षेत्र में जीवनसाथी को पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में क्रोध और अहंकार को बिल्कुल भी जगह न दें। आदमनी में वृद्धि होने के योग हैं...आगे पढें

मिथुन


क़ानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आप में ऊर्जा और जोश भरपूर रहेगा। माता-पिता की सेहत कमज़ोर रह सकती है अतः उनकी सेहत का पूरा ख़्याल रखें...आगे पढें

कर्क


आमदनी में वृद्धि होगी। सरकार अथवा ऊँचे पद पर आसीन लोगों का समर्थन मिलेगा। व्यापार में लाभ संभव है...आगे पढें

सिंह


निजी जीवन एवं कार्यक्षेत्र क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवनसाथी किसी प्रकार का विवाद हो सकता है...आगे पढें

कन्या


भाई-बहनों को विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। सेहत पर पैसा ख़र्च हो सकता है...आगे पढें

तुला


लंबे समय से रुकी हुई इच्छा पूरी होगी। प्यार में किसी बात को लेकर नोकझोक संभव है। बच्चों का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है...आगे पढें

वृश्चिक


कार्यक्षेत्र में पदोन्नति अथवा सैलरी में वृद्धि हो सकती है। सरकार अथवा किसी आला अफ़सर से लाभ प्राप्त होगा...आगे पढें

धनु


पिता जी का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है अथवा किसी मुद्दे पर उनके साथ आपका मतभेद होगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी होगी...आगे पढें

मकर


वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है...आगे पढें

कुंभ


नौकरी में पदोन्नति की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात पर मनुमटाव हो सकता है परंतु लाइफ पार्टनर को गोचर के दौरान लाभ मिलने के योग हैं...आगे पढें

मीन


सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने की प्रबल संभावना है। क़ानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी...आगे पढें
Read More »

गणेश चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करना क्यों है वर्जित? आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर पढ़ें गणेश चतुर्थी पर हमारा यह विशेष ब्लॉग और जानें इस धार्मिक पर्व की महिमा और उससे जुड़ी पौराणिक कथा।

30%
छूट

स्फटिक गणेश

कीमत : रु 500
सेल कीमत : रु 350
30%
छूट

अष्टधातु लक्ष्मी गणेश - लक्ष्मी गणेश आइडल

कीमत : रु 500
सेल कीमत : रु 350
30%
छूट

गणेश मुखी रुद्राक्ष - लैब सर्टिफिकेट के साथ

कीमत : रु 500
सेल कीमत : रु 350
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

Click here to read in English

गणेश चतुर्थी हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है। यह धार्मिक पर्व भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था इसलिए इस चतुर्थी को गणेश चतुर्थी अथवा विनायक चतुर्थी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त यह त्यौहार कलंक चतुर्थी के नाम से भी प्रसिद्ध है। कई जगह तो लोग इस पर्व को डण्डा चतुर्थी के नाम से भी मनाते हैं। भारत के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव के रूप में बड़ी धूम-धाम के साथ मनायी जाती है।

गणेश पूजा के लिए मध्याह्न मुहूर्त


दिनांक
समय
अवधि
25 अगस्त 2017
11ः05ः34 से 13ः40ः42 तक
2 घंटे 35 मिनट

नोटः उपरोक्त शुभ मुहूर्त नई दिल्ली (भारत) के लिए है। 

अपने शहर के अनुसार जानें: गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त 

चंद्र दर्शन निषेध का समय


दिनांक
समय
24 अगस्त 2017
20ः28ः48 से 20ः42ः59 तक
25 अगस्त 2017
09ः11ः00 से 21ः18ः59 तक
              
जानिए साल 2017 में पड़ने वाले: त्यौहार एवं उनके शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी व्रत व नियम


  • प्रातः स्नान ध्यान करने के बाद सोने, तांबे अथवा मिट्टी की गणेश प्रतिमा लें और गणेश जी के सिद्धिविनायक रूप की पूजा करें। 
  • कोरे कलश में जल भरें और उसके मुंह पर नवीन वस्त्र बांधें। अब उसके ऊपर गणेश जी को विराजमान करें।
  • गणेश जी को सिंदूर व दूर्वा अर्पित करें और उन्हें 21 लडडुओं का भोग लगाएं। लडडुओं का प्रसाद ग़रीबों या ब्राह्मणों को बाँटें।


गणेश चतुर्थी पर क्यों नहीं किया जाता है चंद्र दर्शन?


गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना निषेध माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति को एक साल तक मिथ्या कलंक लगता है। भगवान श्री कृष्णजी को भी चंद्र दर्शन का मिथ्या कलंक लगने के प्रमाण हमारे शास्त्रों में वर्णित हैं। यदि भूल से चन्द्र दर्शन हो जाए तो शास्त्रों में इसके लिए चंद्र दर्शन दोष निवारण मन्त्र का विवरण है। ऐसा होने पर इस मंत्र का 28, 54 या 108 बार जाप करना चाहिए। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत के दसवें स्कन्द के 57वें अध्याय का पाठ करने से भी चन्द्र दर्शन दोष समाप्त हो जाता है। 

चन्द्र दर्शन दोष निवारण मन्त्र 


सिंहःप्रसेनमवधीत् , सिंहो जाम्बवता हतः।
सुकुमारक मा रोदीस्तव, ह्येष स्यमन्तकः।।

हम आशा करते हैं कि गणेश चतुर्थी पर लिखा गया यह विशेष ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ !
Read More »

शनि वृश्चिक में मार्गी कल, जानें प्रभाव

शनि की बदली चाल, कर देगी मालामाल? पढ़ें शनि के वृश्चिक राशि में मार्गी होने का राशिफल और जानें आपके जीवन पर क्या होगा इसका असर? नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय?

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

शनि ग्रह कल यानि 25 अगस्त 2017 को शाम 5:19 बजे वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएगा और इसके बाद 26 अक्टूबर 2017 गुरुवार को 18:11 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। आइये जानते हैं कि वृश्चिक राशि में शनि के मार्गी होने पर समस्त 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा?

सूर्य पुत्र शनि देव कर्म फल दाता हैं। शनि का कार्य प्रकृति में संतुलन पैदा करना है। शनि ग्रह प्रत्येक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक गोचर करता है, इसी कारण अन्य ग्रहों की तुलना में शनि के गोचर का प्रभाव ज़्यादा होता है।

Click here to read in English...

मेष- व्यावसायिक जीवन में आ रहे संघर्षों में कमी आएगी और सफलता के मार्ग खुलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े मामलों में धैर्य व शांति के साथ काम लें.. आगे पढ़ें

वृषभ- कई दिनों से जारी संघर्ष पूर्ण परिस्थितियां बदलेंगी। किसी कानूनी केस का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। सेहत का विशेष ध्यान रखें...आगे पढ़ें

मिथुन- कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल होगा। पूर्व में किए गए प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है इसलिए कड़ी मेहनत करें...आगे पढ़ें

कर्क- इस दौरान आप काम से समय निकालकर बच्चों को वक्त देने की कोशिश करेंगे। इस अवधि में बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता भी रहेगी...आगे पढ़ें

सिंह- घर में सकारात्मक और अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। इसके लिए आप घर के सौंदर्यीकरण या नवीनीकरण से जुड़ा कार्य करवा सकते हैं...आगे पढ़ें

कन्या- आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाने का प्रयास करेंगे। इस अवधि में आप भाई-बहनों की हर संभव मदद कर सकते हैं...आगे पढ़ें

तुला- खर्चों में कमी आएगी हालांकि फिर भी पैसों के लेन-देन पर नज़र बनाए रखें। अगर घर से दूर रह रहे हैं तो इस अवधि में घर के पास आने की संभावना बढ़ेगी...आगे पढ़ें

वृश्चिक- आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। अहंकार की प्रवृत्ति में कमी आने से व्यक्तित्व में सुधार होगा...आगे पढ़ें

धनु- आध्यात्मिक और धार्मिक चिंतन से तनाव कम होगा। परोपकारी कार्यों में मन लगेगा। इस अवधि में लेन-देन पर विशेष ध्यान दें...आगे पढ़ें

मकर- सोच-विचार में सकारात्मक परिवर्तन होने से सफलता मिलने की संभावना है। आप परिवार के लोगों का विशेष ध्यान रखने की कोशिश करेंगे...आगे पढ़ें

कुंभ- सफलता की राह में आ रही अड़चनें दूर होने की संभावना है। आपको अपने परिश्रम का फल निश्चित ही मिलेगा...आगे पढ़ें

मीन- उच्च शिक्षा प्राप्ति के मामले में आ रही अड़चनें समाप्त हो सकती हैं। यह समय छात्रों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है...आगे पढ़ें
Read More »

हरतालिका तीज आज, जानें पूजा विधि

पढ़ें भगवान शिव-पार्वती के इस व्रत का महत्व! जानें हरतालिका तीज व्रत की पूजा विधि और नियम, साथ ही पढ़ें कुंवारी कन्या और विवाहित स्त्रियों के लिए क्या है हरतालिका तीज व्रत का महत्व?

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

Click here to read in English

हिन्दू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती के अपार प्रेम और दांपत्य जीवन को आधार बनाकर कई व्रत और पर्व मनाने की परंपरा रही है। हरतालिका तीज भी उन्ही व्रतों में से एक है। हरतालिका तीज भाद्रपद के शुल्क पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। भारत में कई स्थानों पर हरतालिका तीज को बड़ी तीज भी कहते हैं। यह व्रत विशेष रूप से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था।

हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त


प्रात:काल मुहूर्त
5:54:42 से 8:30:10
अवधि
2 घंटे 35 मिनट
प्रदोष काल मुहूर्त
18:52:04 से 20:28:48

(नोट: यह मुहूर्त नई दिल्ली के लिए है। जानें अपने शहर में पूजा का मुहूर्त: हरतालिका तीज मुहूर्त)

हरतालिका तीज का महत्व


मान्यता है कि माता पार्वती और भगवान शिव अपनी पूजा करने वाली सभी स्त्रियों को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देते हैं। इस वजह से कुंवारी कन्या और विवाहित महिलाओं के लिए हरतालिका तीज व्रत का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पार्वती जी की सखी उनका हरण कर उन्हें वन में ले गई थीं। हरत यानि हरण और आलिका मतलब सहेली इसलिए सखी द्वारा हरण करने की वजह से यह व्रत हरतालिका तीज के नाम से जाना जाता है। पुराणों में उल्लेख है कि जो भी स्त्री सच्ची श्रद्धा और विधि विधान के साथ यह व्रत करती है, वह माता पार्वती और भगवान शिव से अटल सुहाग का वरदान पाती है।

कैसे करें हरतालिका तीज व्रत?


हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को किया जाता है। दरअसल भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन रेत के भगवान शंकर और माता पार्वती बनाए जाते हैं और उनका पूजन किया जाता है। चूंकि यह निर्जल और निराहार व्रत है इसलिए इसमें प्रसाद के रूप में फलादि ही चढ़ाएं जाते हैं। 


हरतालिका तीज व्रत में रात्रि जागरण कर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की जाती है और अगले दिन सुबह पूजन सामग्री का विसर्जन करने के बाद यह व्रत संपन्न होता है। 

हम आशा करते हैं हरतालिका तीज पर हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को हरतालिका तीज व्रत की शुभकामनाएं !
Read More »

शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें प्रभाव

इन 10 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत! पढ़ें शुक्र के कर्क राशि में होने वाले गोचर का ज्योतिषीय प्रभाव। शुक्र की कृपा से किस राशि को होगी शुभ फल की प्राप्ति।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

भौतिक सुख और विलासिता का कारक शुक्र ग्रह 21 अगस्त 2017 को कर्क राशि में गोचर कर चुका है और यह 15 सितंबर 2017 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों पर क्या होगा इस गोचर का प्रभाव।


नोटः यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष: गोचर के दौरान आपके पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इस अवधि में आपके करियर की गाड़ी तीव्र गति से दौड़ेगी….आगे पढ़ें

वृषभ: आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, साथ ही इस दौरान आप अपनी मित्र मंडली के साथ जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी….आगे पढ़ें

मिथुन: आपका व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर खींचेगा और आपकी वाणी में सौम्यता देखने को मिलेगी। ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों में मुनाफ़ा होने की संभावना है….आगे पढ़ें

कर्क: गोचर की अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों में दोस्तों की मदद मिलेगी….आगे पढ़ें

निःशुल्क ज्योतिष सॉफ्टवेयर से बनाएँ ऑनलाइन जन्म कुंडली

सिंह: विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि संभव है। वासनात्मक क्रियाओं में आपकी रूचि बढ़ सकती है परंतु इस पर आपको संयम रखने की आवश्यकता है ….आगे पढ़ें

कन्या: आपकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार आएगा और आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। लंबे समय से रुकी हुई आपकी मुराद पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है….आगे पढ़ें

तुला: कार्यस्थल पर आप किसी विवाद में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी और सुख-शांति बनी रहेगी ….आगे पढ़ें

वृश्चिक: व्यापार में साझेदारी और विदेश संबंधों से आपको लाभ प्राप्त होने के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में की गई लंबी यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी….आगे पढ़ें

धनु: आपकी सेहत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। इसके अलावा संभल कर ड्राइव करें। गोचर के दौरान धन की बचत पर ध्यान दें अन्यथा आपको आर्थिक संकट से गुज़रना पड़ सकता है ….आगे पढ़ें

मकर: वैवाहिक जीवन बहुत आनंदित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है। आपकी पदोन्नति अथवा आपकी सैलरी में वृद्धि संभव है ….आगे पढ़ें

कुंभ: आपको निरंतर कड़ी मेहनत व लगन से सफलता मिल सकती है। क़ानूनी क्षेत्र में करियर बनाने वाले जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है….आगे पढ़ें

मीन: आय के नए स्रोतों का सृजन होगा। इस दौरान आप अपने प्रियतम के प्रति अधिक रोमांटिक रहेंगे। कोई नया रिश्ता आपकी ख़ुशी का कारण बन सकता है ….आगे पढ़ें
Read More »

सूर्य ग्रहण-सोमवती अमावस्या आज, जानें महत्व

पढ़ें सूर्य ग्रहण के शुभ और अशुभ प्रभाव! पढ़ें 21 अगस्त को होने वाले सूर्य ग्रहण का महत्व और विभिन्न राशियों पर होने वाला इसका प्रभाव। इस लेख के अंत में पढ़ें आज मनाई जा रही सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

सूर्य ग्रहण मघा नक्षत्र और सिंह राशि में लग रहा है। मघा केतु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण परेशानियों का कारण बन सकता है। हालांकि हर राशि पर ग्रहण का प्रभाव भिन्न-भिन्न होता है। यह इस साल का दूसरा एवं अंतिम सूर्य ग्रहण है।

Click here to read in English

जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है या राहु-केतु की दशा-अंतर्दशा चल रही है या जिनकी कुंडली में सूर्य या चंद्र ग्रहण दोष बना हुआ है उन पर भी ग्रहण का ज्यादा असर होगा, ग्रहण का प्रभाव 30 दिनों तक रहता है।

पढ़ें, ग्रहण में क्या करें और क्या ना करें?: ग्रहण से संबंधित सावधानियां

सूर्य ग्रहण की दृश्यता: यह सूर्य ग्रहण यूएसए में पूर्ण ग्रहण के रूप में दिखाई देगा जबकि जबकि उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, पश्चिमी यूरोप, उत्तर-पश्चिम एशिया और अफ्रीका के कुछ भाग में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 
(यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा)

सूर्य ग्रहण का समय और समाप्तिकाल:

ग्रहण प्रारंभ
खग्रास प्रारंभ
परमग्रास प्रारंभ
खग्रास समाप्त
ग्रहण समाप्त
21ः16
22ः18
23ः51
01ः32
02ः34

नोटः उपरोक्त समय भारतीय मानक समयानुसार है।

ग्रहण का प्रभाव


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य अपनी राशि सिंह में मज़बूत स्थिति में है। वहीं चंद्रमा भी सिंह राशि में स्थित है। सूर्य एवं चंद्रमा दोनों ही ग्रह राहु के समीप है और राहु कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है। यह सिंह राशि में सूर्य एवं चंद्रमा पर बुरा प्रभाव डालने में सक्षम है। इस दौरान जल संकट, फसलों का नुकसान, प्रशासकीय कार्यों में कठिनाई, राजनैतिक क्षेत्र में भ्रम, सत्ता पक्ष के लिए चुनौतियाँ, जनता में असंतोष, आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों (हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मानसिक विकार) आदि का सामना करना पड़ सकता है।

जानें विभिन्न राशियों पर क्या होगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव: सूर्य ग्रहण राशिफल

ग्रहण का सूतक 


भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक और धार्मिक महत्व भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि जिन देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा वहां इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक माना जाएगा। ग्रहण का सूतक वृद्ध, बच्चों और रोगियों पर मान्य नहीं होता है।

ग्रहण के समय रखें इन बातों का ध्यान:

  1. ग्रहण से पूर्व स्नान, मध्य में हवन, पूजा-पाठ और समाप्ति पर दान पुण्य करें।
  2. देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श न करें।
  3. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएं और पूजा करें।
  4. सूतक काल समाप्त होने के बाद ताज़ा भोजन करें।
  5. सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद नहीं करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।
  6. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें। किसी भी वस्तु को काटने, छीलने के लिए सुई, कैंची, चाकू आदि का उपयोग न करें।
  7. सूर्य ग्रहण के समय इस मंत्र का जप करें-

"ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् ”

अब पढ़ें सोमवती अमावस्या पर विशेष लेख। आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। जानें इस अमावस्या पर पितृ पूजन का महत्व।

सोमवती अमावस्या


सोमवती अमावस्या यानि सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का बड़ा महत्व है। खास बात है कि यह साल में केवल दो बार ही आती है। इस वर्ष यह 21 अगस्त और 18 दिसबंर को मनाई जाएगी। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है इसलिए सोमवती अमावस्या का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन पितृों को तर्पण किया जाता है। पितृ दोष की पूजा के लिए इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। 

सोमवती अमावस्या का महत्व


सोमवती अमावस्या पर दान-धर्म और पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं पीपल के वृक्ष की परिक्रमा और पूजन करती हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार में पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करने से जीवन में सुख-शांति आती है। वैसे तो हर अमावस्या पर पितृों का तर्पण किया जाता है लेकिन सोमवती अमावस्या के अवसर पर पितृ पूजन का अधिक महत्व है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या का व्रत करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। 

सोमवती अमावस्या पूजन विधि

  1. प्रात:काल मौन रहकर नदी में स्नान करने से पितृों को शांति मिलती है। यदि संभव हो तो इस दिन मौन व्रत रखें।
  2. सूर्य देव और तुलसी को जल अर्पित करें, साथ ही गाय को दही और चावल खिलाएं।
  3. विवाहित महिलाएं पीपल के वृक्ष की विधिवित तरीके से पूजन और परिक्रमा करें।
  4. इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
  5. वस्त्र और अन्न का दान करें। 

हम आशा करते हैं कि सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या पर हमारा यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं!
Read More »

साप्ताहिक राशिफल, जानें किसे क्या मिलेगा?

इस सप्ताह इन राशि वालों की होगी चांदी! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष: यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आप स्वयं में ऊर्जा की कमी को महसूस करेंगे। आपकी दिनचर्या बेहद व्यस्त रहेगी। पारिवारिक जीवन में भी विवाद हो सकते हैं और काम में मन नहीं लगेगा। छात्र भी बेचैनी महसूस करेंगे लेकिन पढ़ाई में उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आमदनी अच्छी होगी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको सलाह है कि वाहन सावधानी से चलाएँ। करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी और आपसी संपर्क बना रहेगा। मध्य भाग में आप अपने रिश्ते को मजबूती देने का प्रयास करेंगे और सप्ताहांत में प्यार और बढ़ेगा। यदि विवाहित हैं तो प्यार के साथ-साथ नोक-झोंक भी हो सकती है। इस सप्ताह किसी नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, जो आपको बेहद सुकून पहुंचाएगी।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: बुधवार के दिन शाम को सफेद चंदन का दान करें।


वृषभ: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक ऊर्जावान रहेंगे। लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निश्चय और ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। इस दौरान आप धन का संचय करने और धन लाभ की संभावना भी बन रही हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस सप्ताह वाहन सुख का आनंद प्राप्त हो सकता है। भाई-बहन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्रों के बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी और वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपका पद और मजबूत होगा।

प्रेमफल: लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में प्रियतम के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मध्य भाग में परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या खीर बांटे और उनका आशीर्वाद लें।


मिथुन: व्यक्तिगत मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा लेकिन पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। क्योंकि आपके कुटुंब में कोई विवाद हो सकता है। हालांकि आपके अपने पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। इस दौरान आपके साहस और संकल्प में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन से आपको पहचान मिलेगी। आपकी वीरता और प्रतिबद्धता में वृद्धि होगी। इस सप्ताह बात करने से ही बात बनेगी। धन लाभ होने की संभावना है लेकिन राह में चुनौतियां भी आएंगी।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहेगी। इस दौरान प्रियतम आपकी ओर आकर्षित होगा और आपका प्यार परवान चढ़ेगा। हालांकि मध्य भाग में कुछ ग़लतफहमियां हो सकती हैं जो विवाद का कारण बनेंगी। सप्ताहांत आपके पक्ष में रहेगा और आप प्रियतम के साथ घूमेंगे-फिरेंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी की तबीयत कमजोर रह सकती है। इस दौरान उन्हें आपकी मदद की आवश्यकता रहेगी।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: कुत्तों को रोजाना कुछ खिलाएं।


कर्क: इस सप्ताह विभिन्न गतिविधियों की वजह से शांति भंग होगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बेवजह विवाद करने से बचें अन्यथा वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इस सप्ताह आपकी और आपके जीवनसाथी की सेहत गड़बड़ा सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स की नज़र में बने रहने के लिए आपको बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सहकर्मियों से आपको मदद मिलेगी। भाई-बहन भी आपकी मदद करेंगे और आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वे किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकती हैं।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला होगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वहीं प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी हालांकि मध्य भाग अच्छा रहेगा और सप्ताहांत में सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। इस दौरान आपका पार्टनर हर तरह से आपकी मदद करेगा।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: चांदी के बर्तनों को उपयोग करना लाभकारी रहेगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से प्राप्त करें नि:शुल्क जन्म कुंडली


सिंह: यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। सेहत में थोड़ी बहुत गिरावट हो सकती है इसलिए लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतें। इस सप्ताह लंबी दूरी या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। इस हफ्ते प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद की संभावना है।

प्रेमफल: लव लाइफ के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान प्यार बना रहेगा लेकिन तकरार भी होगी। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी लेकिन मध्य भाग और सप्ताहांत बेहद अच्छा होगा। यदि विवाहित हैं तो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलें। क्योंकि इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ वैचारिक टकराव हो सकता है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन छायापात्र दान करें।


कन्या: यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। इस अवधि में आपके बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी। किसी विदेशी व्यक्ति से संपर्क बनेंगे और लाभ होने की संभावना है। इस दौरान खर्च भी बहुत होगा। वहीं पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और सभी सदस्य आनंदित महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपका कद बढ़ेगा। कई माध्यमों से लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सुस्त रहेगा। सप्ताह की शुरुआत धीमी होगी। इस दौरान विवाद या गलतफहमी हो सकती है। हफ्ते का मध्य भाग भी कमजोर ही रहेगा लेकिन सप्ताहांत बेहद बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रेम जीवन में नई बहार आएगी। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएं।


तुला: इस सप्ताह नौकरी और व्यवसाय में बहुत हलचल देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर बेवजह की बातों अथवा विवाद से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन और सेहत में भी उतार-चढ़ाव आएंगे। माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है। इस सप्ताह धन लाभ की संभावना बन रही है। वहीं दूसरी ओर आप धार्मिक कार्यों पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और मध्य भाग भी आपके पक्ष में रहेगा। हालांकि सप्ताहांत सामान्य रह सकता है। यदि विवाहित हैं तो काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा लेकिन विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: देवी दुर्गा की आराधना करें और उन्हें सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें।


वृश्चिक: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ सौगातें मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति और अधिकारों में बढ़ोत्तरी के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस हफ्ते आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा, आपके भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आमदनी बेहतर रहेगी और धन का आवागमन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप खूब मस्ती करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की प्रबल संभावना बन रही है।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत और मध्य भाग सामान्य रहेगा लेकिन सप्ताहांत बेहद अच्छा रहने वाला है। आप प्रियतम के साथ अच्छा समय गुजारेंगे और आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस दौरान कुछ लोग शादी की योजना भी बना सकते हैं। वे लोग जो विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: सूर्य देव की आराधना करें और केसर युक्त जल उन्हें अर्पित करें।


धनु: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के जीवन में मानसिक अशांति बनी रह सकती है हालांकि इससे काम प्रभावित नहीं होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है लेकिन सप्ताह के मध्य तक सेहत में सुधार हो जाएगा। सप्ताहांत में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी गुजरेगी। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। आपके भाई-बहन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होगा। कामुक विचारों को अपने ऊपर ज्यादा हावी नहीं होने दें।

प्रेमफल: लव लाइफ में इस सप्ताह तकरार हो सकती है हालांकि रोमांस बरकरार रहेगा। आप अपने प्रियतम के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। इस दौरान आप लंच या डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी जबकि मध्य भाग कमजोर रहेगा और सप्ताहांत बेहद अच्छा रहेगा। वे जातक जो विवाहित हैं, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और एंजॉय करने के लिए कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: बुधवार के रोज शाम के समय सात प्रकार के अनाज का दान करें।


मकर: इस सप्ताह आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति होगी हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय में बढ़ोत्तरी होगी और कई माध्यमों से लाभ प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ तीर्थ दर्शन के लिए जा सकते हैं।

प्रेमफल: विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्यार बरकरार रहेगा लेकिन छोटे-मोटे विवाद भी की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग भी अच्छा रहेगा जबकि सप्ताहांत सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ लव मैरिज करने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालांकि अपनी इच्छा और विचार अपने प्रियतम पर थोपने की कोशिश नहीं करें। प्यार करें और उन्हें समझने की कोशिश करें।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं।


कुंभ: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक पूर्ण समर्पण के साथ काम करेंगे। कार्य में अधिक व्यस्त होने की वजह से परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। इस दौरान पिता की सेहत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। अपने से विपरीत लिंग के लोगों से मतभेद हो सकते हैं। धन हानि और अधिक खर्च की संभावना है हालांकि आमदनी भी अच्छी होगी। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। इस पूरे सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं।

प्रेमफल: यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए विवाद करने से बचें। प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। इस दौरान प्यार बढ़ने से रिश्तों में और मजबूती आएगी। सप्ताह का मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत अच्छा रहेगा।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष को बिना स्पर्श किए जल चढ़ाएं।


मीन: इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए कुछ खास रहने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ विवाद भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन पहले की तरह सामान्य गति से चलता रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ मामले सामने आ सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई माध्यमों से आय होने की वजह से लाभ होगा। इस सप्ताह आपके पिता जी की तबीयत कमजोर रह सकती है। 

प्रेमफल: विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। हालांकि शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए किसी भी विवाद से बचें। वहीं प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी, जबकि मध्य भाग थोड़ा धीमा रहेगा लेकिन सप्ताहांत बेहद अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी लव लाइफ में कई रोमांटिक पल आएंगे। आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने या डिनर के लिए जा सकते हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

Read More »