दिसम्बर 2013 राशिफल

दिसम्बर 2013 राशिफल

हम हाजिर आपके दिसम्बर 2013 के राशिफ़ल के साथ। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि दिसम्बर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की-

मेष

महीने के प्रथम पक्ष वाले दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूलता लिए हुए नहीं हैं। इस समय आपका कम्प्यूटर या लैपटाप खराब हो सकता है। आपके वाहन में भी कुछ खराबी आने के योग बन रहे हैं। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी अच्छी पुस्तक को पढ़ने का मौका मिलेगा। उपाय के रूप में सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ

इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बहुत सूझ बूझ के साथ ही कोई व्यापारिक निर्णय लें जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त और बीमार करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें। इस कोल्ड्रिंक या जंक फ़ूड का सेवन करने से बचें। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूल नहीं है। अत: इस समय भी संयम से काम लेने की आवश्यकता है। परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें।

मिथुन

महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। यानी कि महीने का प्रथम भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूलता लिए हुए है। जबकि महीने के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है। शापिंग के चक्कर में बैलेंस बिगड सकता है अत: कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार और स्वास्थ्य का खयाल रखें। उपाय के रूप में बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

कर्क

आपके लिए लगभग यह पूरा महीना ही शुभकर रहेगा। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे। आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। महीने का दूसरा भाग आपकी सारी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा। समस्याओं से निजात मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। काम धंधे या नौकरी के हालातों में सुधार या पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। उपाय के रूप में विष्णु भगवाने के मंदिर में संतरे दान करना शुभ रहेगा।

सिंह

इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महीने के पहले पक्ष में आप स्वयंको थका हुआ अनुभव करेंगे। इस समय आप अपनी पुरानी गाड़ी बेचने के बारे में सोच सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। संतान या फ़िर प्रेम पात्र के लिए कोई महंगा उपाहार खरीदने की चिंता रह सकती है। अधिक उत्साही होकर कोई निर्णय न लें और वाहन सावधानी से चलाएं। परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

कन्या:

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप बड़े दिनों से कोई अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए यह एक अच्छा समय रहेगा। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी भी रहेगी। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। इस समय आपकी एनर्जी कम होती नजर आएगी। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें। कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में कन्याओं को भोजन करवाएं।

तुला

हालांकि इस समय आप हर काम को बहुत ही सावधानी से निबटाने का प्रयास करेंगे फ़िर भी महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। इस समय आपका स्मार्ट फोन सही तरीके से काम नहीं करेगा अत: आप बदलाव करने की सोच सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में किसी गलत फोन का चयन करने से बचें। कुछ आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक व मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। परेशानी की स्थिति में हनुमान जी के मंदिर लाल रंग का फ़ल या सब्जी दान करें।

वृश्चिक

महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आप सुबह सबेरे उठने की सोचेंगे। जिम जाने या फ़िर योगासन आदि करने का प्रयास कर सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं इस स्माय भी रह सकती हैं। उपाय के रूप में शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा।

धनु

सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूंगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। यथा संभव यात्राओं और ट्रैफ़िक से बचें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएं काफ़ी हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में नित्य 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें।

मकर

महीने का पहला भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। इस समय आप अपने प्रियजन के साथ एक अच्छी फ़िल्म देखेंगे। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुम्भ

ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के प्रथम भाग में आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। आपके बोस आपसे खुश रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। उपाय के रूप में में किसी गरीब को काले उडद की दाल का दान करें।

मीन

इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्रांएं हो सकती हैं लेकिन उनके विशेष सफल रहने की उम्मीद कम है। हालांकि इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। वहीं महीने का दूसरा भागे कार्य व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। उपाय के रूप में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने दिसम्बर माह को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!!

Read More »

साप्ताहिक राशिफल (2 दिसम्बर - 8 दिसम्बर 2013, 2013)

मेष

सप्ताह की शुरुआत में अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। हालांकि सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। इस समय की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। कामों सफ़लता मिलेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में लाभप्रस सौदे हाथ लगेंगे।

वृषभ

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में वैवाहिक को लेकर चिंतन करने की आवश्यकता रहेगी। साझेदारी के कामों को सावधानी से निबटाएं। क्रोध और चिड़चिड़ेपन से बचें। सप्ताह के मध्य भाग में भी सावधानी से काम लेना होगा। सप्ताहांत अनुकूल रहेगा।

मिथुन

सप्ताह की शुरुआत उत्साहवर्धक रहेगी। आपकी योजनाओं को सफलता मिलेगी। यानी आपकी मेहनत रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य में आप कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। दैनिक रोजगार के मामलों में सुधार होगा। सप्ताहांत में सावधानी आपेक्षित।

कर्क

सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। स्वजनों पर क्रोध करने से बचें। सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। किसी आनंददायी काम से जुड़ाव या सुखद यात्रा सम्भव। सप्ताहांत में विवादास्पद घटनाक्रम से बचें और सावधानी से आचरण करें।

सिंह

सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाई भरी रह सकती है। कुछ घरेलू सामनों में खराबी आ सकती है। इस समय वाहन आदि भी सावधानी पूर्वक चलाना उचित रहेगा। हालांकि सप्ताह मध्य काफ़ी अच्छा रहेगा। इस समय आपको कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में आनंददायी समय बीतेगा।

कन्या

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। इस समय छोटी मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। सप्ताह मध्य में आप घर गृहस्त जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला

सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आर्थिक मामलों में भी संयम से खर्च करना होगा। हालांकि आमदनी निरंतर बनी हुई है इसलिए बजट बिगड़ेगा नहीं। सप्ताह मध्य में कुछ लाभदायक यात्राएं सम्भव। सप्ताहांत में कुछ चिंताएं सम्भव।

वृश्चिक

सप्ताह सामान्य तौर पर अनुकूल है। आपको सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कामों सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। सप्ताह मध्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह कें अंतिम दिनों में आप मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु

सप्ताह सामान्यत: अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआत में खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। किसी चिंता के कारण मन परेशान रह सकता है या नींद में व्यवधान रह सकता है। सप्ताह मध्य में शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताहांत में कामों में सफलता व मनोरंजक कार्यकलाप सम्भव।

मकर

सप्ताह के शुरुआत में चन्द्रमा लाभ देने का संकेत कर रहा है। अत: आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। लेकिन सप्ताह मध्य में खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ

सप्ताह की शुरुआत मे अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कार्यों में आपको सफ़लता के योग हैं। आपके कामों की प्रसंशा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य में हर मामलें सावधानी का सहयोग लेना उचित होगा। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी और सुफल मिलेंगे।

मीन

सप्ताह की शुरूआत अनुकूल रहेगी। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे। आपके मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। आर्थिक मामलों के लिए भी समय शुभ है। सप्ताह के मध्य भाग में आप अपने काम सफ़ल होंगे। सप्ताहांत में अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें।

Read More »

बुलेट राजा: क्या मनोरंजन की बुलेट दर्शको के दिल पर लगेगी?

सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिम्मी शेरगिल की मुख्य भूमिकाओं वाली फ़िल्म 'बुलेट राजा'’ 29, नवम्बर 2013 को रिलीज हो रही है जिसके निर्देशक तिग्मांशु धूलिया हैं। यह फ़िल्म हिट होती है या नहीं ये तो समय ही बताएगाI हमने अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा से जानना चाहा इस फ़िल्म की सफलता तथा असफ़लता के बारे में। आइये जानें क्या है उनका कहना इस फ़िल्म के भविष्य के बारे में।


बुलेट राजा 2013 ज्योतिष

गंभीर फिल्में बनाने के लिए विख्यात फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया 'बुलेट राजा' जो 29,नवंबर, 2013 को रिलीज़ होगी, के जरिए व्यावसायिक फिल्मों के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। धूलिया का दावा है कि वह व्यावसायिक फिल्मों का चेहरा बदल सकते हैं। उनके इस दावे में कितना दम है ये तो वक्त ही बताएगाI ये फ़िल्म कितनी सफल रहेगी यह जानने के लिए हमने सम्पर्क किया अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा जी सेI आइए जानते हैं पंडित जी ने “बुलेट राजा” के बारे में क्या कहा!!

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया का मूलांक 3 और भाग्यांक 6 है। 3 और 6 में आपसी तालमेल बहुत अनुकूल नहीं है। लेकिन इनका नामांक 7 है जो मूलांक और भाग्यांक के बीच सामंजस्य बनाता है। इनकी जन्मतिथि में 7 का अंक दो बार आ रहा है। सात के अंक को कुछ विद्वान चन्द्रमा का अंक मानते है। अंक कुण्डली के अनुसार यह सात का अंक तिग्मांशु धूलिया के बौद्धिक स्तर को काफ़ी मजबूत बनाता है अत: हम भी तिग्मांशु धूलिया से एक बेहतर काम की ही उम्मीद करते हैं।

यदि “बुलेट राजा” की बात करें तो इसका नामांक 5 है। 5 का अंक तिग्मांशु धूलिया के मूलांक का शत्रु है जबकि भाग्यांक 6 का मित्र है। अत: यह एक सामान्य सफलता देने का संकेत कर रहा है। इस साल तिग्मांशु धूलिया का वर्षांक 7 है जो कि तिग्मांशु धूलिया के मूलांक के लिए न्युट्रल और भाग्यांक का मित्र है। साथ ही इनके नामांक के लिए बहुत शुभ है। साल 2013 का टोटल भी 6 है अत: तिग्मांशु धूलिया के फ़िल्म काफी हद तक फायदेमंद नजर आ रही है।

अब क्योंकि फ़िल्म 29, नवम्बर 2013 को रिलीज हो रही है जिसका मूलांक 2 है तथा सम्पूर्णांक 1 है। रिलीजिंग डेट का मूलांक 2 तिग्मांशु धूलिया के मूलांक 3 के लिए शुभ है और “बुलेट राजा” के नामांक 5 के लिए न्युट्रल रिजल्ट देने वाला है जबकि तिग्मांशु धूलिया के भाग्यांक 6 के लिए शत्रु है। वहीं सम्पूर्णांक 1 फ़िल्म के लिए बढ़िया है डायरेक्टर के लिए न्युट्रल। सारांस यह कि तिग्मांशु धूलिया के काम को ठीक ठाक प्रसंशा मिल जाएगी। लेकिन जिस तरह फ़िल्म को एक मील का पत्थर माना जा रहा है, शायद फ़िल्म उतनी असरदार साबित न हो सके।

फ़िल्म की सफलता-असफलता में सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा के सितारों का भी प्रभाव रहेगा अत: संक्षेप में इन पर भी चर्चा करना जरूरी होगा।

सैफ अली खान का मूलांक 7 और भाग्यांक 5 है। फ़िल्म का नामांक इनके लिए शुभ है जबकि रिलीजिंग डेट मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए औसत है। वहीं रिलीजिंग डेट का सम्पूर्णांक भी मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए न्युट्रल है। यानी इनके लिए फ़िल्म औसत दर्जे से बस थोड़ा ही बेहरत लग रही है। फ़िर भी इनके काम को काफ़ी हद तक पसंद किया जाएगा।

सोनाक्षी सिन्हा का मूलांक 2 और भाग्यांक 6 है। फ़िल्म का नामांक इनके लिए शुभ है जबकि रिलीजिंग डेट इनके मूलांक के लिए बहुत शुभ हैं लेकिन भाग्यांक 6 के लिए ठीक नहीं हैं। वहीं रिलीजिंग डेट का सम्पूर्णांक मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए सामान्य है। यानी देखा जाय तो मामला है तो न्यूट्रल जैसा लेकिन प्रसंशा के मामले में ये सैफ़ से आगे निकल सकती हैं। यानी सैफ़ की तुलना में इनके काम को अधिक पसंद किया जाएगा।

अत: यह फ़िल्म यदि 29, नवम्बर 2013 को रिलीज होती है तो दर्शकों का मनोरंजन करने में काफी हद तक कामयाब रहेगी। रिलीज होने से पहले इस फ़िल्म को मैं 5 में से 3 स्टार देना चाहूंगा।

Read More »

साप्ताहिक राशिफल (25 नवम्बर से 01 दिसंबर, 2013)

मेष: 

सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं या भाग दौड़ कर सकते हैं। इस समय संतान या प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंद दायी समय बिताएंगे। लेकिन सप्ताहांत में कुछ अपमानजनक या विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें।

वृषभ:

सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय कुछ घरेलू उपकरण विशेषकर बिजली से चलने वाले उपकरणों में खराबी आ सकती है। इस समय वाहन सावधानी से चलाना ठीक रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। वहीं सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा।

मिथुन:

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। आप कसरत आदि करने का मन बना सकते हैं। इस समय छोटी मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्त जीवन को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है।

कर्क:

यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय आपको एक बात का खास खयाल रखना होगा कि आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। यद्यपि आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण कर सकें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय खरीददारी के चलते कुछ खर्चे भी रहेंगे। सप्ताह का मध्य भाग में कुछ लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। वहीं सप्ताह के अंत में मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

सिंह:


यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। इस समय अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। सप्ताह मे मध्य भाग सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह कें अंतिम दिनों में आप मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या:

सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ बेवजह खर्चे हो सकते हैं। किसी चिंता के कारण नींद में व्यवधान रह सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आप एक मनोरंजक फ़िल्म या नाटक देखने जा सकते हैं।

तुला:

सप्ताह के शुरुआत में चन्द्रमा एकादश भाव में स्थित है अत: लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। कहीं से कोई उपहार मिलने की भी सम्भावना है। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। इस समय आपको कहीं दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

वृश्चिक:

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामलें थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी।

धनु:

सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। इस समय आप धर्म या समाज से सम्बंधित किसी काम के लिए आप समय निकालेंगे। इस समय आपके मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। आर्थिक लिहाज से भी सप्ताह शुभ हैं। सप्ताह के मध्य भाग में ऑफ़िस के लोग आपका फ़ेवर करते नजर आएंगे। आप अपने काम सफ़ल होंगे। फ़िर सप्ताहांत में आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता जरूर रहेगी। उस समय कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं।

मकर:

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अपेक्षाकृत कम अनुकूल रह सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। यानी इस सप्ताह कि शुरुआत भले ही ठीक न हो लेकिन बाकी का पूरा सप्ताह शुभ है।

कुम्भ:

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। इस समय निजी जीवन से जुड़े हर मामले में बड़ी शांति से काम लेना होगा। हर मामले में क्रोध से बचना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में बड़े ही धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी बड़ी यात्रा को टालना उचित रहेगा। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आप किसी धार्मिक कार्य में जुड़ सकते हैं।

मीन:

इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य में आप अपने प्रियजन या जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे। दैनिक रोजगार के मामलों में भी सुधार होगा। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको हर मामले में बड़ी सावधानी से काम लेना होगा। बेहतर होगा कि निराश होने कि बजाय ईश्वर की आराधना करें।

Read More »

मुहूर्त: कुछ ज़रूरी बातें


मुहुर्त दिन का वह समय है जिसे हम शुभ समय के रूप मे जानते हैंI हालांकि यह सत्य नहीं हैI मूल रूप से, दो घटी के समय को मुहूर्त कहते हैं, जो की 48 घंटे के समान हैI मुहूर्त के बारे मे अधिक जानकारी के लिए यह आलेख पढ़ेI 

शुभ मुहूर्तवैदिक ज्योतिष के अनुसार दो घटी यानी कि 48 मिनट के समय को मुहूर्त कहते हैं लेकिन मुहूर्त का वास्तविक अभिप्राय वह समय है जब किसी काम को शुरू करने से पहले विभिन्न ग्रहों की स्थिति परिस्थिति को देखा जाता है जिससे वे ग्रह उस कार्य विशेष के लिए शुभफलदायक हों। मुहूर्त में यह देखा जाता है कि क्या कोई समय विशेष किसी कार्य विशेष के लिए उपयुक्त है अथवा नही।

किसी मुहूर्त को निर्धारण करने के लिए कई प्रकार के अध्ययन जरूरी होते हैं फ़िर भी इस काम में सूर्य और चंद्रमा को अधिक महत्त्व दिया जाता है। इसके लिए अयन, मास, नक्षत्र, तिथि, वार, योग, करण, लग्न आदि सभी बाते सूर्य और चंद्रमा की गति पर आधारित है लेकिन दूसरे ग्रह भी अपनी स्थिति के अनुसार मुहूर्त पर प्रभावी होते हैं। इसीलिए मुहूर्त का चयन इस प्रकार से किया जाता है जिससे वह कार्य विशेष और व्यक्ति के लिए शुभ फलदायी रहे।

वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार जिस प्रकार एक विशेष समय में जन्म लेने पर किसी व्यक्ति के जीवन की महत्त्वपूर्ण बाते और भविष्य में होने वाले घटनाक्रम पहले से निश्चित हो जाते हैं और जिसे बदलना या संशोधन करना उस व्यक्ति के वश में नही रह जाता। ठीक इसी प्रकार जब किसी काम की शुरुआत की जाती है तो काम शुरू होने वाले समय के अनुसार इस काम का भविष्य भी तय हो जाता है। यानी मुहूर्त के अनुसार सम्बंधित कार्य की शुभता को सुनिश्चित किया जा सकता है।

यदि मुहूर्त के निर्धारीकरण में सम्बंधित व्यक्ति की कुण्डली को भी ध्यान में रखा जाय तो अधिक लाभदायक फल मिलते हैं। वास्तव में मुहूर्त की उपयोगिता प्रकृति द्वारा प्रदान अनुभूतियों की प्राप्ति के लिए शुभ समय का चयन करने के लिए है। अत: यदि किसी भी कार्य को करने से पूर्व, वैदिक सिद्धांतो पर आधारित समय विशेष (मुहूर्त) का सहयोग लिया जाय तो आपके प्रयास निश्चय ही रंग लाएंगें।

Read More »

गोरी तेरे प्यार में - क्या कहती है किस्मत?


करीना कपूर, इमरान खान और श्रद्धा कपूर कि फ़िल्म ‘’गोरी तेरे प्यार में’’, 22 नवंबर, 2013 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के लिए तैयार है I पुनीत मल्होत्रा ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है I दर्शकों को हमेशा कुछ नया पेश करने में इन्हे सफलता हासिल है I हमने अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा से जानना चाहा इस फ़िल्म कि सफलता तथा असफ़लता के बारे में I आइये जानें क्या है उनका कहना इस फ़िल्म के भविष्य के बारे में I

अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा से जानते हैं इस फ़िल्म की सफलता की उम्मीद के बारे मेंI


निर्देशक पुनीत मल्होत्रा दर्शकों के लिए कोई नया नाम नहीं है बल्कि दर्शकों ने उनके द्वारा निर्देशित की गई फ़िल्मों को खूब पसंद किया है। I Hate Luv Storys उनके द्वारा ही निर्देशित की गई थी। इसके अलावा Kabhi Khushi Kabhie Gham, Kal Ho Naa Ho, Paheli और Dostana फ़िल्मों में उन्होंने Assistant Director के रूप में काम किया है। पुनीत मल्होत्रा के अनुसार यह फिल्म हास्य और रोमांस पर आधारित आम फिल्मों से काफी अलग है और इस फिल्म को आम फिल्मों की तरह नही लिया जाएगा। अब भाई ये तो वक्त ही बताएगा कि दर्शक इस फ़िल्म को किस तरह लेते है लेकिन करीना कपूर, इमरान खान और श्रृद्धा कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का भविष्य कैसा रहेगा यह जानने के लिए हमने सम्पर्क किया अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा जी से आपको बता दें कि पंडित मिश्रा इसी बात के लिए जाने जाते है कि वह फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही बता देते हैं कौन सी फ़िल्म कितनी सफलता अर्जित कर पाएगी। हमने 95 % उनकी फ़िल्मों से सम्बंधित भविष्यवाणियों को सफल होते हुए देखा है। आइए जानते हैं पंडित जी ने “गोरी तेरे प्यार में” के बारे में क्या कहा!!

डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा का मूलांक 4 और भाग्यांक 2 है। 4 और 2 में आपसी तालमेल बहुत अनुकूल है। लेकिन इनका नामांक 6 है जो मूलांक और भाग्यांक के बीच सामंजस्य बनाता है। यही सामंजस्य उन्हें ग्लैमर से सम्बंधित किसी भी मामले को समझने की उम्दा समझ देता है।

यदि “गोरी तेरे प्यार में” की बात करें तो इसका नामांक 3 है। तीन का अंक पुनीत मल्होत्रा के मूलांक और भाग्यांक दोनो के साथ न्युट्रल सम्बंध रखता है अत: यह एक सामान्य सफलता देने का संकेत कर रहा है। इस साल पुनीत मल्होत्रा का वर्षांक 6 है जो कि पुनीत मल्होत्रा के मूलांक का मित्र है और भाग्यांक के लिए न्युट्रल है। साथ ही इनके नामांक के लिए बहुत शुभ है। साल 2013 का टोटल भी 6 है अत: पुनीत मल्होत्रा के फ़िल्म काफी हद तक फायदेमंद नजर आ रही है।

अब क्योंकि फ़िल्म 22 नवम्बर 2013 को रिलीज हो रही है जिसका मूलांक 4 है तथा सम्पूर्णांक 3 है। रिलीजिंग डेट का मूलांक 4 पुनीत मल्होत्रा के मूलांक 4 के लिए शुभ है और “गोरी तेरे प्यार में” के नामांक 3 के लिए न्युट्रल रिजल्ट देने वाला है जबकि पुनीत मल्होत्रा के भाग्यांक 2 के लिए शत्रु है। वहीं सम्पूर्णांक 3 फ़िल्म के लिए बढ़िया है डायरेक्टर के लिए न्युट्रल। सारांस यह कि पुनीत मल्होत्रा के काम को ठीक ठाक प्रसंशा मिल जाएगी। लेकिन कोई बहुत बड़ी उपलब्धि मिलती नहीं प्रतीत हो रही है।

फ़िल्म की सफलता-असफलता में इमरान खान, करीना कपूर और श्रद्धा कपूर के सितारों का भी प्रभाव रहेगा अत: संक्षेप में इन पर भी चर्चा करना जरूरे होगा।

इमरान खान का मूलांक 4 और भाग्यांक 8 है। फ़िल्म का नामांक इनके लिए न्युट्रल है जबकि रिलीजिंग डेट मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए बढ़िया है। वहीं रिलीजिंग डेट का सम्पूर्णांक मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए न्युट्रल है। यानी इनके लिए फ़िल्म औसत दर्जे से बस थोड़ा ही बेहरत लग रही है।

करीना कपूर का मूलांक और भाग्यांक 3 है। फ़िल्म का नामांक इनके लिए शुभ है जबकि रिलीजिंग डेट मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए न्युट्रल है। वहीं रिलीजिंग डेट का सम्पूर्णांक मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए शुभ है। यानी इनके लिए भी काफी हद तक फायदेमंद हो सकती है या यू भी कहा जा सकता है कि इमरान की तुलना में करीना के काम को अधिक प्रसंशा मिल सकती है।

श्रद्धा कपूर का मूलांक 3 और भाग्यांक 9 है। फ़िल्म का नामांक इनके लिए शुभ है जबकि रिलीजिंग डेट मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए कुछ खास नहीं है। वहीं रिलीजिंग डेट का सम्पूर्णांक मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए अच्छा है। यानी इनके लिए भी फ़िल्म औसत दर्जे से बस थोड़ा ही बेहरत लग रही है।

अत: यह फ़िल्म यदि 22 नवम्बर 2013 को रिलीज होती है तो दर्शकों का मनोरंजन करने में काफी हद तक कामयाब रहेगी। रिलीज होने से पहले इस फ़िल्म को मैं 5 में से 2.5 स्टार देना चाहूंगा।
Read More »

“सिंह साहब द ग्रेट”- बॉक्स ऑफिस पर असर

Please click here to read in English...

निर्देशक अनिल शर्मा अपनी बहुचर्चित फ़िल्म “सिंह साहब द ग्रेट” को 22 नवंबर, 2013 को प्रस्तुत कर रहे हैं I फ़िल्म के प्रोमोज इंटरनेट एवं टेलीविज़न पर पहले से ही धूम मचा चुके हैं I हमने अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा से जानना चाहा इस फ़िल्म कि सफलता तथा असफ़लता के बारे में I आइये जानें क्या है उनका कहना इस फ़िल्म के भविष्य के बारे में I

अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा से जानते हैं इस फ़िल्म की सफलताकी उम्मीद के बारे मेंI


सनी देओल, निर्देशक अनिल शर्मा और शक्तिमान तलवार की तिकड़ी का कमाल आप 'गदर एक प्रेम कथा' में देख चुके हैं। एक बार यही तिकड़ी फ़िर से आपके सामने आ रही है 'सिंह साहब द ग्रेट' के माध्यम से। बात यूट्यूब की हो या टी.वी. की हर जगह फ़िल्म का ट्रेलर धूम मचा रहा है। प्रोमों को देखकर सनी देओल के प्रशंसक काफ़ी खुश हैं। इस बात का अंदाजा आप यूट्यूब पर ट्रेलर को मिलने वाले लाइक से लगा सकते हैं। शायद इसका कारण यह भी हो कि सनी देओल के प्रशंसक सनी को ऐसे ही रोल में देखना चाहते हैं। क्योंकि सनी एक बार फिर सरदार बने हैं और दुश्मनों की ठुकाई करते नजर आ रहे हैं। यह फ़िल्म 22 नवंबर 2013 को रिलीज हो रही है। फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं सनी देओल, अमृता राव, प्रकाश राज, उर्वशी रॉतेला, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, अंजली एब्रॉल, शाबाज खान, रजित कपूर ने। यह फ़िल्म दर्शकों को कितना भाएगी? यह जानने के लिए हमने सम्पर्क किया अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा जी से आपको बता दें कि पंडित मिश्रा इसी बात के लिए जाने जाते है कि वह फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही बता देते हैं कौन सी फ़िल्म कितनी सफलता अर्जित कर पाएगी। हमने 95 % उनकी फ़िल्मों से सम्बंधित भविष्यवाणियों को सफल होते हुए देखा है। आइए जानते हैं पंडित जी ने “सिंह साहब द ग्रेट” के बारे में क्या कहा!!

निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा की फ़िल्म ““सिंह साहब द ग्रेट”” भारत में 22 नवम्बर 2013 को रिलीज होने जा रही है। हालांकि फ़िल्म में हर कालाकार का काम मायने रखता है लेकिन इस फ़िल्म का दारोमदार मुख्यत: दो लोगों पर ही निर्भर कर रहा है। पहले हैं निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा और दूसरे हैं सनी देओल अत: फ़िल्म का भविष्य इन्हीं की जन्म तिथि में समाहित है।

अनिल शर्मा जी का जन्म विवरण उपलब्ध न होने के कारण हमें उनके नामांक से ही काम चलाना पड़ेगा। अनिल शर्मा का नामांक 8 है और “Singh Saab the Great” का नामांक भी 8 ही है। यानी देखा जाय तो डायरेक्टर और फ़िल्म का नामांक एक ही है अत: यह एक शुभ संकेत है। वर्षांक चाहे 6 माने या 5 दोनों ही स्थिति में शुभता का संकेत कर रहे हैं। अत: नि:संदेह अनिल शर्मा के लिए यह एक अच्छी फ़िल्म साबित हो सकती है। उनके कार्य की प्रसंशा समीक्षकों के द्वारा की जा सकती है।

अब क्योंकि फ़िल्म 22 नवम्बर 2013 को रिलीज हो रही है जिसका मूलांक 4 है तथा सम्पूर्णांक 3 है। 8 का 4 के साथ मित्रवत सम्बंध है जबकि 3 के साथ न्युट्रल सम्बंध है अत: यहां भी औसत से बेहतर परिणाम मिलते लग रहे हैं। सारांस यह कि अनिल शर्मा के काम की प्रसंशा होने की अच्छी उम्मीद है।
फ़िल्म की सफलता-असफलता में सनी देओल के भाग्य पर भी चर्चा जरूरी है। उनका मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है। फ़िल्म का नामांक 8 का दोनों के साथ मित्रवत सम्बंध है। अत: यहां से शुभ परिणाम मिलते प्रतीत हो रहे हैं। फ़िल्म 22 नवम्बर 2013 को रिलीज हो रही है जिसका मूलांक 4 है तथा सम्पूर्णांक 3 है। सनी के मूलांक 1 का 4 के साथ शत्रुवत सम्बंध है जबकि 3 के साथ मित्रवत। वही भाग्यांक 5 का 3 और 4 दोनों के साथ न्यूट्रल सम्बंध है। अत: सनी देओल के लिए यह फ़िल्म ठीक ठाक परिणाम देती लग रही है। यानी यह फ़िल्म यदि 22 नवम्बर 2013 को रिलीज होती है तो बहुत बड़ी उपल्ब्धि दायक तो नहीं रहेगी। लेकिन एक बार देखने लायक तो रहेगी ही। इस फ़िल्म को मैं 5 में से 2.5 स्टार देना चाहूंगा।
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (18 नवम्बर से 24 नवम्बर, 2013)

मेष

सप्ताह के शुरुआती दिनों कोई ऐसा काम करने से बचें जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती हो। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। अन्यथा आपका बजट बिगड सकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। विवादों में विजय मिलेगी। लोगों द्वारा आपके कार्य की प्रसंसा की जाएगी। सप्ताह के अंत में यात्राओं से बचना जरूरी होगा क्योंकि ये यात्राएं अधिक फ़ायदेमंद नहीं रहेंगी। फिर भी आर्थिक मामलों के लिए सप्ताहांत अनुकूल रहेगा।

वृषभ

सप्ताह की शुरुआत में आपको अधिकांश कामों में सफलता मिलेगी। सुख सुविधाओं की बढोत्तरी होगी। स्वादिष्ट और मनोनुकूल भोजन करने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपका आत्मविश्वास आपको हरेक काम में सफलता दिलाता रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। लेकिन सप्ताह कें अंतिम दिनों में आपको मिले जुले परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यथासंभव यात्रा से बचने का प्रयास करें।

मिथुन

सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी बेकार की यात्रा में जाना पड़ सकता है। इस समय आप मौज मस्ती करने के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं लेकिन घर के किसी सदस्य को लेकर चिंता भी रह सकती हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में आपके काम बनने लगेंगे। अच्छे और सुखद समाचार मिलेंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अन्यथा विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। सप्ताहांत भी आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास आपको हर प्रकार से विजयी बनाएगा।

कर्क

सप्ताह के शुरुआत में आप भावनाओं में डूबे रहेंगे। इस समय आप किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं। आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे। आमदनी के दृष्टिकोण से यह समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक मामलों के लिए कम अनुकूल है। इस समय कमाई कम और खर्चे अधिक रहने के योग है। आपके माता पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके बिगडे हुए काम बनेंगे। प्रयत्न और भाग्य के संगम से जीवन में बेहतरी आएगी। सप्ताहांत में भी आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी।

सिंह

सप्ताह की शुरुआत में आपके किए हुए अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। आप माता पिता या घरेलू मामलों को लेकर चिंतन करेंगें। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह मे मध्य भाग में आमदनी में इजाफ़ा होगा। यद्यपि समय पूरी तरह से अनुकूल है लेकिन फ़िर भी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय करना ठीक नहीं रहेगा। सप्ताहांत में कुछ परेशानियां उभर कर सामने आ सकती हैं। खर्चे भी बढ़ सकते हैं लेकिन यदि आप धैर्य पूर्वक काम करते रहे तो नि:संदेह आपके काम बनेंगे।

कन्या

सप्ताह की शुरूआत में आपका विचार किसी दूर जगह पर जाने का हो सकता है। आपको कार्यों में सफ़लता मिलेगी। माता पिता या घरेलू मामलों को लेकर आप कोई सकारात्मक पहल कर सकते हैं। आर्थिक और सामाजिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह का मध्य भाग व्यवसायिकों की आमदनी को बढ़ा सकता है वहीं नौकरी पेशा लोगों के कार्यों की प्रसंशा होगी। लेकिन सप्ताहांत खर्चों से भरा रह सकता है। अत: आपको चाहिए कि भविष्य को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।

तुला

सप्ताह की शुरुआत में कोई भी ऐसा काम करने का जोखिम न उठाएं जिसमें अपमानित होने का भय रहे। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से निर्णय करने से बचें। लेकिन सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिए पर्याप्त अनुकूलता लिए हुए रहेगा। आप कामों में सफलता अर्जित करेंगे। आपके कार्यों की प्रसंशा होगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप लाभदायक कामों में संलग्न होंगे लेकिन प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। आपको साझेदारी से लाभ होगा। आपका मन विपरीत लिंगी के प्रति आकॄष्ट रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में लगभग सभी मामलों में सावधानी से काम लेना होगा अन्यथा मन में चिंता पैदा हो सकती है। वहीं सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल परिणाम लिए हुए है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपके कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों या शिक्षा के क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

धनु

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। फ़िर भी योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में मन में चिंताएं बनी रहेंगी, कहीं से धोखा या हानि मिलने की भी सम्भावनाएं बन रही हैं। घर परिवार एवं पडोसियों से अच्छे सम्बंध बनाए रखना जरूरी होगा। सप्ताह के अंत में यात्राएं होगीं, काम बनेंगे व आप धार्मिक कामों में संलग्न होंगे।

मकर

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं कही जाएगी। मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावनाएं हैं। वहीं सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। लेकिन सप्ताहांत में कुछ बेकार घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। पारिवारिक विवादों से बचना उचित रहेगा। स्वास्थ के संबंध में की गई लापरवाही के कारण आप बीमार हो सकते हैं। अत: स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा।

कुम्भ

सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ हद तक भावुक बने रहेंगे। कुछ चिंताएं अपने प्रेम पात्र या संतान को लेकर भी हो सकती हैं। कामों में आ रही कुछ बाधाएं आपको चिड़चिड़ा बना सकती हैं। सप्ताह का मध्य भाम आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। अपने अपने विरोधियों पर आसानी से विजय पा सकेंगें। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। भागीदारी से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन व प्रेम प्रसंग के लिए भी समय अनुकूल है।

मीन

सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रह सकती है। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप किसी मामले को लेकर भावुक रह सकते हैं। घर गृहस्ती को लेकर चिंतित भी रह सकते हैं लेकिन आपको चाहिए कि भावावेश में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल परिणाम लिए हुए रहेगा। आप स्वजनों के लिए समय निकाल पाएंगे। समस्याओं से निजात मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर भाग दौड़ करना उचित होगा।

पं. हनुमान मिश्रा
Read More »

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर


16 नवम्बर को सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा I जैसा की अनुमानित है की यह गोचर जहाँ कुछ राशियों के लिए लान्ह्दायक सिद्ध होगा वहीं दूसरी राशियों के लिए कुछ ख़ास अच्छा साबित नहीं होगा I इस गोचर के बारे में अधिक जानने के लिए आइये यह लेख पढ़ा जाये I 

वृश्चिक राशि

ग्रहों का राजा सूर्य 16 नवम्बर को अपनी नीच राशि का तुला का त्याग करके वॄश्चिक राशि में जा रहा है। सूर्य के नीच राशि से हटने से सत्ता पच्छ पर होने वाले हमलों में कुछ कमी तो आ सकती है लेकिन किसी राजनेता के साथ कोई हिंसात्मक घटना हो सकती है। किसी फ़िल्म या सीरियल का विरोध किया जा सकता है। उत्तर पूर्वी राज्यों में अशांति रह सकती है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या प्रभाव पडेगा, आइए जानते हैं:-

मेष राशि : मेष राशि वालों के सामने कुछ समस्यायें आ सकतीं हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह जांच परख कर लें। संबंधियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे। अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें।

वृषभ राशि: वृष राशि वालों को अधिक मेहनत का कम फल मिलेगा। आप तनावग्रस्त या अस्वस्थ्य भी रह सकते हैं। अत: अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। व्यवसायिक या व्यापार के साथी नुकसान करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों पर सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना शुभ प्रभाव डालेगा। शत्रु परास्त होंगे। पद, प्रतिष्ठा एवम् सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगें। सारी समस्याओं का समाधान होता रहेगा और आप सफलता पायेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों ले लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। अचानक यात्रा की संभावना भी बन रही है। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे लेकिन प्रणय प्रेम संबंधों के लिये समय कम ठीक है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालो इस अवधि में किसी भी काम के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी और लगातार किया गया कड़ा परिश्रम आपको थका सकता है। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं। बुरी संगति से बचें।

कन्या राशि: कन्या राशि वालो का घरेलु जीवन में सुखी रहेगा और बहु प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों के घरेलू जीवन में कुछ परशानियां रह सकती हैं। व्यर्थ के खर्चों पर नियत्रण जरूरी होगा। यानी कि आर्थिक मामलों में सचेत रहना जरूरी होगा। कुछ पारिवरिक समस्याएं भी रह सकती हैं।

वृश्चिक राशि: इस अवधि में जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि। आपका आत्मविश्वास बढा रहेगा। छोटी यात्राएं आपकी कड़ी मेहनत के कारण सफल होंगी। लेकिन घर-परिवार के लोगों व अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

धनु राशि: सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है अत: आपको चाहिए कि क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। पैसे कमाने का छोटा राश्ता न अपनाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोच विचार कर निर्णय लें। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें।

मकर राशि: आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षायें पूरी होंगी। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिये समय अच्छा है। लम्बी यात्राएं सुखद व सफलदायक सिद्ध होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि: इस अवधि में आप बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहेंगे। इस समय में आप अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पायेंगे। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। यानी कि समय काफी संतोषप्रद रहेगा। 

मीन राशि: इस अवधि में लम्बी यात्राएं अधिक फायदेमंद नहीं रहेंगी। धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र औए आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है। उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों की कृपा आप पर रहेगी। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

पं. हनुमान मिश्रा
Read More »

मंगल का कन्या राशि में गोचर


26 नवम्बर 2013, को 19 बजकर 33 मिनट पर मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेगा I प्रत्येक गोचर की तरह ये गोचर भी कुछ राशियों के लिए लाभदायक तथा कुछ के लिए मिला जुला रहेगा I ज्योतिषों ने अपने अनुमान लगा लिए हैं I आइये जानें इस गोचर का प्रभाव प्रत्येक राशि पर I 


26 नवम्बर 2013 को मंगल ग्रह 19 बजकर 33 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगल के कन्या राशि में जाने को लेकर ज्योतिषीय जानकारों का कहना है कि इसके प्रभाव से लाल रंग की वस्तुओं के भाव में तेजी आएगी। रेशमी और ऊनी वस्त्र महंगे होंगे। वर्षा में कमी आ सकती है और अनाज महंगे हो सकते हैं। दक्षिण के किसी राज्य में राजनैतिक उथल पुथल सम्भव है। कोई राजनेता दुर्घटना ग्रस्त हो सकता है। बच्चों की मृत्युदर बढ़ सकती है।

विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव:


मेष: इस अवधि में आप काफी सुखी रहेंगे। नौकरी के हालात सुधरेंगे। प्रचुर लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा। आप अपनी अड़चनें और बाधाएं दूर करने और शत्रुओं का दमन करने के लिये चेष्टारत रहेंगे। कार इत्यादि चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ: आप सावधान रहें क्योंकि आपकी विवेक बुद्धि में ह्रास संभावित है। स्वास्थ्य एवम् पारिवारिक सदस्यों के कारण परेशानी पैदा होगी। सट्टेबाजी से बचें। कुछ ऐसे खर्चे भी करने पड़ेंगे जिनके कारण आपके नियंत्रण से बाहर होंगे। मित्र एवम् सहयोगियों से निराशा पायेंगे। यात्रा से थकान होगी।

मिथुन: इस अवधि में आप मानसिक तनावों और चावों से ग्रसित रहेंगे। सुख अचल सम्पती, वाहन सुख एवम् स्त्रीयों तथा मित्रों के साथ से वंचित रहेंगे। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा नहीं है। इसलिये व्यय भी अधिक होगा। कुछ गुप्त गतिविधियों के लिये भी खर्च करना पड़ेगा। अचानक हानि होने की भी संभावना है।

कर्क: इस अवधि के दौरान आपकी वृती साहसी रहेगी। यात्राएं सफलदायक रहेंगी। संचार माध्यमों के शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। आपके रिश्तेदार, खास तौर पर भाई इस अवधि के दौरान खुशहाल रहेंगे। उप्योगी वस्तुओं की प्राप्ति भी संभव है। विरोधी आपका सामना भी नहीं कर पायेंगे। प्रयत्नों में सफलता सुनिश्चित रहेगी।

सिंह: आर्थिक लाभ के लिये यह समय अच्छा नहीं है। परिवार के सदस्यों के कारण तनाव पैदा हो सकते हैं। छोटी छोटी बातों पर भी झगड़े हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना परेशानी भुगतेंगे। अवांछित लोगों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। व्यापार में घाटे या चोरी के कारण आर्थिक हानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या: इस अवधि में मिले जुले फल मिलेंगे। आपकी इच्छाओं के विपरीत परिणाम हो सकते हैं इसलिये फल के प्रति अधिक उत्साह दिखाने वाली प्रवृति पर नियंत्रण रखें। छोटी मोटी बीमारी या हल्की दुर्घटना होने की संभावना भी है। जोखिम उठाने या सट्टेबाजी के लिये यह समय श्रेयस्कर नहीं है। पारिवारिक झंझटों के कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है।

तुला: इस अवधि में आपको कई प्रतिकूल परिस्थितियों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और इस कारण दुख उठायेंगे। कुछ दुख इसलिये भी बढेंगे कि आप झुकना नहीं जानते और अपने घमण्ड के कारण परिस्थितियों को और खराब करेंगे। स्वास्थ्य से भी परेशान रहेंगे। खर्चा बढ़ता ही जायेगा। यद्यपि साथी के स्वास्थ्य में सुधार के लक्षण दिखाई पड़ेंगे। परन्तु पूर्ण सुधार में समय लगेगा। आपकी मानसिक शांति भंग रहेगी।

वृश्चिक: मित्रों और सहयोगियों से आपको लाभ मिलेगा। बहु प्रतीक्षित इच्छाओं और आंकाक्षाओं की पूर्ति होगी और लम्बी यात्राएं सफलदायक रहेंगी। आमदनी में काफी बढोत्तरी होना सुनिश्चित है। विलास सामग्री एवम् अन्य चीजों पर आप व्यय करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

धनु: आपको लेन देन के व्यवसाय। सार्वजनिक क्षेत्र या सरकार द्वारा फायदा मिलेगा। उच्च पदस्थ और महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपकी मित्रता रहेगी जिनसे आप लाभावत होंगे। व्यापार का विस्तार भी शीघ्र होगा। विपरीत परिस्थितियों को कुशलता से झेलने के लिये आपमें प्रचुर आत्मविश्वास रहेगा। शत्रु आपको नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे।

मकर: बड़े बूढों से सहयोग प्राप्त करेंगे। सुदूर स्थलों तक की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिव्द होंगी। आमदनी बढे़गी और आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। यद्यापि खर्चे भी बढेंगे लेकिन आमदनी से अधिक नहीं होंगे। सट्टे के द्वारा आय होने की भी संभावना है। इस समय का पूरा सदुपयोग करें।

कुम्भ: यह बिल्कुल भी अच्छा समय नहीं है। ध्यान रखें। आर्थिक हानि की पूरी संभावना है। इस अवधि में कोई जोखिम न उठायें और सट्टेबाजी से बचें। स्वास्थ्य के कारण परेशानियां शुरू हो जायेंगी। अपने परिवार के सदस्यों से संबंधों में बिगाड़ होने की संभावना है। किसी परिचित की मृत्यु की खबर भी मिल सकती है।

मीन: दैनिक कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। सहयोगियों तथा भागीदारों से विवाद होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन भी सुखद नहीं रहेगा। अपनी तन्दुरस्ती का ख्याल रखें। यात्राओं से निराशा मिलेगी। साथी के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। इस दौरान आपका जीवन समस्याओं एवम् परेशानियों से आक्रान्त रहेगा।

Read More »

“रज्जो”- हिट या फ्लॉप ?


रज्जो, विश्वास पाटिल द्वारा प्रकाशित फ़िल्म 15 नवंबर 2013 को रिलीज़ हो रही हैI सब ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि क्या ये फ़िल्म उनकी उम्मीद पर खरी उतरेगी या नही I यह फ़िल्म कंगना के किरदार कि वजह से पहले से ही बहुत चर्चा में हैI लेकिन सवाल है कि क्या रज्जो दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने में सफल सिद्ध होगी?

अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा से जानते हैं इस फ़िल्म की सफलताकी उम्मीद के बारे मेंI

रज्जो 2013

कंगना राणावत की फ़िल्म का प्रोमो इन दिनों टेलीवीजन्स पर खूब धूम मचा रहा है। लंबे समय से उनके मुजरेवाली के रोल का इंतजार दर्शकों को है। हालांकि हालांकि यह फ़िल्म नायक की उम्र को लेकर विवादों में पड़ती भी नजर आ रही है लेकिन यदि सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज करने का मौका दे दिया तो यह फ़िल्म दर्शकों को कितना भाएगी? यह जानने के लिए हमने सम्पर्क किया अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा जी से आपको बता दें कि पंडित मिश्रा इसी बात के लिए जाने जाते है कि वह फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही बता देते हैं कौन सी फ़िल्म कितनी सफलता अर्जित कर पाएगी। हमने 95 % उनकी फ़िल्मों से सम्बंधित भविष्यवाणियों को सफल होते हुए देखा है। आइए जानते हैं पंडित जी ने “रज्जो” के बारे में क्या कहा!!

डायरेक्टर विश्वास पाटिल की फ़िल्म “रज्जो” भारत में 15 नवम्बर 2013 को रिलीज होने जा रही है। एक साहित्यकार और लेखक के रूप में विश्वास पाटिल जी का बड़ा नाम है लेकिन क्या उनका यह अनुभव रज्जों को भी हिट करवा पाएगा? इसका रहस्य उनकी जन्म तिथि में समाहित है।

विश्वास पाटिल का मूलांक 1 और भाग्यांक 9 है। 7 और 2 में आपसी तालमेल बहुत अनुकूल है। यही सामंजस्य उन्हें किसी भी मामले को समझने की उम्दा समझ देता है। अत: निश्चित रूप से विश्वास पाटिल एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं।

यदि “रज्जो” की बात करें तो इसका नामांक 3 है। तीन का अंक विश्वास पाटिल के मूलांक और भाग्यांक दोनो के साथ मित्रवत सम्बंध रखता है अत: यह एक अच्छी सफलता देने का संकेत कर रहा है। इस साल विश्वास पाटिल का वर्षांक 9 है जो कि विश्वास पाटिल के मूलांक और भाग्यांक दोनो के लिए शुभ है। अत: नि:संदेह विश्वास पाटिल के लिए यह एक अच्छी फ़िल्म साबित हो सकती है। उनके कार्य की प्रसंशा समीक्षकों के द्वारा की जा सकती है। अगर केवल साल 2013 की बात करें तो उसका मूलांक 6 है और अंक 6 विश्वास पाटिल के भाग्यांक 9 और “रज्जो” के नामांक 3 के लिए न्युट्रल रिजल्ट देने वाला है जबकि विश्वास पाटिल के मूलांक 1 के लिए शत्रु है। फ़िर भी डारेक्टर के लिए यह फ़िल्म अच्छी है। अब क्योंकि फ़िल्म 15 नवम्बर 2013 को रिलीज हो रही है जिसका मूलांक 6 है तथा सम्पूर्णांक 5 है। रिलीजिंग डेट का मूलांक 6 विश्वास पाटिल के भाग्यांक 9 और “रज्जो” के नामांक 3 के लिए न्युट्रल रिजल्ट देने वाला है जबकि विश्वास पाटिल के मूलांक 1 के लिए शत्रु है। वहीं सम्पूर्णांक 5 भी कुछ खास फलदायी नहीं लग रहा है। सारांस यह कि विश्वास पाटिल के काम की प्रसंशा होने की अच्छी उम्मीद है लेकिन बहुत सम्भव है कि यह फ़िल्म उनकी इच्छा के अनुरूप कमाई न कर पाए।

फ़िल्म की सफलता-असफलता में कंगना रानावत के भाग्य पर भी चर्चा जरूरी है। उनका मूलांक 5 और भाग्यांक 6 है। इन अंकों के बारे में हम पहले ही चर्चा कर चुके हैं जो औसत परिणाम देने वाले प्रतीत हो रहे हैं अत: यह फ़िल्म यदि 15 नवम्बर 2013 को रिलीज होती है तो बहुत बड़ी उपल्ब्धि दायक तो नहीं रहेगी। लेकिन कंगना रानावत और विश्वास पाटिल के काम की प्रसंशा होने की अच्छी उम्मीद है। इस फ़िल्म को मैं 5 में से 2 स्टार देना चाहूंगा।
Read More »

आखिरी टेस्ट मैच को यादगार बनाएंगे सचिन?

1989 में अपना करियर शुरू करने के बाद पूरी दुनिया को अपनी बल्लेबाजी से चमत्कृत करने वाले और क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज सचिन घरेलू टेस्ट सीरीज में अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इसलिए उनके चाहने वालों के मन में यह जिज्ञासा होना स्वाभाविक है कि सचिन अपने आखिरी यानी कि 200वें मैंच में कैसा प्रदर्शन करेंगे। इस मैच में सबसे खास बात यह है कि इस मैच को सचिन की मां भी देखेंगी। सचिन ने भी अपने चाहने वालों को एक यादगार खेल खेलने का वादा किया है। लेकिन आप सबके मन में इस मैच को लेकर भी जिज्ञासा होगी। आपकी इसी जिज्ञासा के समाधान के लिए हमने एस्ट्रोसेज की ज्योतिषीय टीम से सम्पर्क किया और जानना चाहा कि ज्योतिष इस बारे में क्या नजरिया रखता है। तो कुछ इस तरह का भविष्य कथन सामने आया।

सचिन तेंदुलकर

24 अप्रैल 1973 को सिंह लग्न और मिथुन के नवांश में जन्में सचिन तेंदुलकर पर वर्तमान में राहु की महादशा और चंद्रमा की अंतरदशा का प्रभाव है। यद्यपि राहु और चंद्रमा के योग को ज्योतिष के जानकार बहुत शुभ नहीं मानते अत: एक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सचिन को बहुत ही मेहनत करनी पडे़गी लेकिन राहु और चन्द्रमा दोनों ही कुन्डली के पाचवें भाव में बैठे हुए है। पांचवां शुभ भाव माना गया है अत: सचिन के प्रदर्शन को निराशाजनक भी नहीं कहा जाएगा। यानी महादशा और अंतरदशा के अनुसार सचिन के प्रदर्शन को औसत कहा जाएगा लेकिन मैच खेले जाने की अवधि में चंद्रमा की ही प्रत्यंतर दशा का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा शुक्र के नक्षत्र में स्थित है और शुक्र तृतीयेश और दशमेश होकर भाग्य स्थान में स्थित है अत: यहां पर शुभता में और भी इजाफ़ा हो रहा है। मैच खेले जाने की अवधि में शनि की सूक्ष्मदशा का प्रभाव रहेगा। शनि दसम में स्थित है और बड़े मान सम्मान का कारक है। यानी सचिन को दशाओं का काफी हद तक सपोर्ट मिल रहा है। आइए अब गोचर पर भी एक नजर डाल ली जाय।

14 तारीख से 16 तारीख के बीच चंद्रमा अष्टम भाव से लेकर नवम भाव के बीच गोचर करेगा। यानी यदि 14से 16 तारीख के दौरान सचिन खेलते हैं तों उनका प्रदर्शन बहुत बेहतरीन नहीं रह पाएगा। यदि चन्द्र कुण्डली से गोचर को देखें तो चन्द्रमा चतुर्थ और पंचम भाव में रहेगा। यह भी बहुत अनुकूल नहीं है। अत: सचिन को एक यादगार पारी खेलने के लिए बहुत ही सम्भल कर और सूझ बूझ के साथ खेलना होगा।

पं. हनुमान मिश्रा
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (11.11.2013 to 17.11.2013)

मेष

सप्ताह की शुरुआत बेहतर ढंग से होगी लेकिन अगले ही दिन से मन में चिंताओं का आगमन शुरू हो सकता है। इस समय आप जज्बाती होकर कोई खर्चा न करें अन्यथा चिंता के कारण नींद नहीं आएंगी। फ़ोन, बिजली या पानी का बिल अधिक आ जाने के कारण आपका मन खिन्न रह सकता है। सप्ताह के मध्य में भी अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। लेकिन सप्ताहांत बेहतर रहेगा और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

वृषभ

सप्ताह के शुरुआत में चन्द्रमा दसम भाव में स्थित है, अत: कामों के सफल होने की अच्छी उम्मीद है। लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। इस समय आप अपने किसी रिश्तेदार को कोई उपहार देना चाहेंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

मिथुन

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में सफ़लता मिलेगी। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें आप काफ़ी हद तक सफल भी रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामले में थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी।

कर्क

सप्ताह का पहला दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा लेकिन आप धर्म या समाज के मुद्दों से जुड़ी किसी किताब का अद्ध्यन कर सकते हैं। रुपए पैसों के लिहाज से भी समय शुभ हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके बॉस आपका फ़ेवर करते नजर आएंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। लेकिन सप्ताहांत में आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं।

सिंह

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगी। इस समय आपके कम्प्यूटर या लैपटॉप में  कुछ खराबी आ सकती है। इस समय पार्टनर से विवाद करने से बचना होगा। इस समय खान पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी की आवश्यकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे।

कन्या

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। ज्यादातर ग्रह घरेलू जीवन में व्यवधान आने का संकेत कर रहे हैं। शुक्र ग्रह के छठे भाव में आ जाने से इस समय आपकी लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा इस समय किसी मनोरंजक जगह में जाकर भोजन करें। सप्ताह का मध्य भाग आपेक्षाकृत बेहतर रहेगा साथ ही सप्ताहांत भी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

तुला

इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। यदि आप शादी शुदा हैं तो जीवन साथी के साथ कहीं घूमने या फ़िर किसी दोस्त के यहां जा सकते हैं। यदि अविवाहित हैं मित्रों के साथ मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। सप्ताहांत में फ़िल्म देखना या फ़िर कोई किताब पढ़कर अपने मूड को बेहतर बनाना ठीक रहेगा।

वॄश्चिक

सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन संतान को लेकर या फ़िर अपने किसी प्रियजन को लेकर मन कुछ विचलित रह सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में स्थितियां बेहतर होंगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंद दायी समय बिताएंगे। लेकिन सप्ताहांत में कुछ अपमानजनक या विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें।

धनु

सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने को लेकर परेशान रह सकते हैं। दूसरों की मदद करने के चक्कर में आपका कुछ नुकसान हो सकता है, बेहतर होगा आप अपने फ़ायदे और नुकसान को ध्यान में रखकर कोई कदम उठाएं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। वहीं सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा।

मकर

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। इस समय आप सुबह जल्दी उठना शुरू कर सकते हैं या फ़िर जिम जाने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्ती को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने आपको निराश होने से बचाएं। हालांकि सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है।

कुम्भ

यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय आपको एक बात का खास खयाल रखना होगा कि आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। रुपए पैसों को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। ऑनलाइन खरीददारी करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं।

मीन

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको ठीक तरह से नींद नहीं आ पाएगी। सप्ताह के मध्य भाग में आप फ़ास्ट फूड, जंक फ़ूड आदि खाने के मूड में रहेंगे लेकिन बेहतर यहीं रहेगा कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर ही आप खान पान करें। सप्ताहांत में आप किसी पिकनिक पर या फ़िल्म देखने जा सकते हैं।

पं. हनुमान मिश्रा
Read More »

सचिन बनाएंगे 199वाँ टेस्ट मैच यादगार?


1989 में अपना करियर शुरू करने के बाद पूरी दुनिया को अपनी बल्लेबाजी से चमत्कृत करने वाले और क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज सचिन घरेलू टेस्ट सीरीज में अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इसलिए उनके चाहने वालों के मन में यह जिज्ञासा होना स्वाभाविक है कि सचिन अपने आखिरी यानी कि 200वें मैंच में कैसा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन उससे पहले होने वाले मैच यानि कि 199वें मैच में सचिन कैसा प्रदर्शन करेंगे, यह जानने कि इच्छा भी आपके मन में होगी। आपकी इसी जिज्ञासा के समाधान के लिए हमने एस्ट्रोसेज की ज्योतिषीय टीम से सम्पर्क किया और जानना चाहा कि ज्योतिष इस बारे में क्या नजरिया रखता है। तो कुछ इस तरह का भविष्य कथन सामने आया।



24 अप्रैल 1973 को सिंह लग्न और मिथुन के नवांश में जन्में सचिन तेंदुलकर पर वर्तमान में राहुअ की महादशा और चंद्रमा की अंतरदशा का प्रभाव है। यद्यपि राहु और चंद्रमा के योग को ज्योतिष के जानकार बहुत शुभ नहीं मानते अत: एक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सचिन को बहुत ही मेहनत करनी पडे़गी लेकिन राहु और शनि दोनों ही कुन्डली के पाचवें भाव में बैठे हुए है। पांचवां शुभ भाव माना गया है अत: सचिन के प्रदर्शन को निराशाजनक भी नहीं कहा जाएगा। यानी महादशा और अंतरदशा के अनुसार सचिन के प्रदर्शन को औसत कहा जाएगा लेकिन मैच खेले जाने की अवधि में चंद्रमा की ही प्रत्यंतर दशा का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा शुक्र के नक्षत्र में स्थित है और शुक्र तृतीयेश और दशमेश होकर भाग्य स्थान में स्थित है अत: यहां पर शुभता में और भी इजाफ़ा हो रहा है। मैच खेले जाने की अवधि में बृहस्पति और शनि की सूक्ष्मदशा का प्रभाव रहेगा। 

बृहस्पति कुण्डली के छठे भाव में है जो कम्पटीशन के लिए तो शुभ है लेकिन कुछ अस्वस्थता भी दे सकता है। जबकि शनि दसम में स्थित है और बड़े मान सम्मान का कारक है। यानी सचिन को दशाओं का काफी हद तक सपोर्ट मिल रहा है। आइए अब गोचर पर भी एक नजर डाल ली जाय।

6 तारीख से 10 तारीख के बीच चंद्रमा चतुर्थ भाव से लेकर छठे भाव के बीच गोचर करेगा। यानी यदि 6-7 तारीख के दौरान सचिन खेलते हैं तों उनका प्रदर्शन बहुत बेहतरीन नहीं रह पाएगा लेकिन 8-9-10 तारीख के दौरान यदि सचिन खेलते हैं तों उनका प्रदर्शन बहुत बेहतर रहने की उम्मीद है। यादि इस भविष्य कथन को परसेन्टेज के हिसाब से देखा जाय तो सचिन के 75% अच्छा खेलने की उम्मीद है।

पं. हनुमान मिश्रा
Read More »