साप्ताहिक राशिफल (18 नवम्बर से 24 नवम्बर, 2013)

मेष

सप्ताह के शुरुआती दिनों कोई ऐसा काम करने से बचें जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती हो। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। अन्यथा आपका बजट बिगड सकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। विवादों में विजय मिलेगी। लोगों द्वारा आपके कार्य की प्रसंसा की जाएगी। सप्ताह के अंत में यात्राओं से बचना जरूरी होगा क्योंकि ये यात्राएं अधिक फ़ायदेमंद नहीं रहेंगी। फिर भी आर्थिक मामलों के लिए सप्ताहांत अनुकूल रहेगा।

वृषभ

सप्ताह की शुरुआत में आपको अधिकांश कामों में सफलता मिलेगी। सुख सुविधाओं की बढोत्तरी होगी। स्वादिष्ट और मनोनुकूल भोजन करने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपका आत्मविश्वास आपको हरेक काम में सफलता दिलाता रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। लेकिन सप्ताह कें अंतिम दिनों में आपको मिले जुले परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यथासंभव यात्रा से बचने का प्रयास करें।

मिथुन

सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी बेकार की यात्रा में जाना पड़ सकता है। इस समय आप मौज मस्ती करने के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं लेकिन घर के किसी सदस्य को लेकर चिंता भी रह सकती हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में आपके काम बनने लगेंगे। अच्छे और सुखद समाचार मिलेंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अन्यथा विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। सप्ताहांत भी आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास आपको हर प्रकार से विजयी बनाएगा।

कर्क

सप्ताह के शुरुआत में आप भावनाओं में डूबे रहेंगे। इस समय आप किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं। आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे। आमदनी के दृष्टिकोण से यह समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक मामलों के लिए कम अनुकूल है। इस समय कमाई कम और खर्चे अधिक रहने के योग है। आपके माता पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके बिगडे हुए काम बनेंगे। प्रयत्न और भाग्य के संगम से जीवन में बेहतरी आएगी। सप्ताहांत में भी आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी।

सिंह

सप्ताह की शुरुआत में आपके किए हुए अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। आप माता पिता या घरेलू मामलों को लेकर चिंतन करेंगें। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह मे मध्य भाग में आमदनी में इजाफ़ा होगा। यद्यपि समय पूरी तरह से अनुकूल है लेकिन फ़िर भी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय करना ठीक नहीं रहेगा। सप्ताहांत में कुछ परेशानियां उभर कर सामने आ सकती हैं। खर्चे भी बढ़ सकते हैं लेकिन यदि आप धैर्य पूर्वक काम करते रहे तो नि:संदेह आपके काम बनेंगे।

कन्या

सप्ताह की शुरूआत में आपका विचार किसी दूर जगह पर जाने का हो सकता है। आपको कार्यों में सफ़लता मिलेगी। माता पिता या घरेलू मामलों को लेकर आप कोई सकारात्मक पहल कर सकते हैं। आर्थिक और सामाजिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह का मध्य भाग व्यवसायिकों की आमदनी को बढ़ा सकता है वहीं नौकरी पेशा लोगों के कार्यों की प्रसंशा होगी। लेकिन सप्ताहांत खर्चों से भरा रह सकता है। अत: आपको चाहिए कि भविष्य को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।

तुला

सप्ताह की शुरुआत में कोई भी ऐसा काम करने का जोखिम न उठाएं जिसमें अपमानित होने का भय रहे। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से निर्णय करने से बचें। लेकिन सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिए पर्याप्त अनुकूलता लिए हुए रहेगा। आप कामों में सफलता अर्जित करेंगे। आपके कार्यों की प्रसंशा होगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप लाभदायक कामों में संलग्न होंगे लेकिन प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। आपको साझेदारी से लाभ होगा। आपका मन विपरीत लिंगी के प्रति आकॄष्ट रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में लगभग सभी मामलों में सावधानी से काम लेना होगा अन्यथा मन में चिंता पैदा हो सकती है। वहीं सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल परिणाम लिए हुए है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपके कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों या शिक्षा के क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

धनु

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। फ़िर भी योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में मन में चिंताएं बनी रहेंगी, कहीं से धोखा या हानि मिलने की भी सम्भावनाएं बन रही हैं। घर परिवार एवं पडोसियों से अच्छे सम्बंध बनाए रखना जरूरी होगा। सप्ताह के अंत में यात्राएं होगीं, काम बनेंगे व आप धार्मिक कामों में संलग्न होंगे।

मकर

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं कही जाएगी। मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावनाएं हैं। वहीं सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। लेकिन सप्ताहांत में कुछ बेकार घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। पारिवारिक विवादों से बचना उचित रहेगा। स्वास्थ के संबंध में की गई लापरवाही के कारण आप बीमार हो सकते हैं। अत: स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा।

कुम्भ

सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ हद तक भावुक बने रहेंगे। कुछ चिंताएं अपने प्रेम पात्र या संतान को लेकर भी हो सकती हैं। कामों में आ रही कुछ बाधाएं आपको चिड़चिड़ा बना सकती हैं। सप्ताह का मध्य भाम आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। अपने अपने विरोधियों पर आसानी से विजय पा सकेंगें। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। भागीदारी से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन व प्रेम प्रसंग के लिए भी समय अनुकूल है।

मीन

सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रह सकती है। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप किसी मामले को लेकर भावुक रह सकते हैं। घर गृहस्ती को लेकर चिंतित भी रह सकते हैं लेकिन आपको चाहिए कि भावावेश में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल परिणाम लिए हुए रहेगा। आप स्वजनों के लिए समय निकाल पाएंगे। समस्याओं से निजात मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर भाग दौड़ करना उचित होगा।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment