साप्ताहिक राशिफल (25 नवम्बर से 01 दिसंबर, 2013)

मेष: 

सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं या भाग दौड़ कर सकते हैं। इस समय संतान या प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंद दायी समय बिताएंगे। लेकिन सप्ताहांत में कुछ अपमानजनक या विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें।

वृषभ:

सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय कुछ घरेलू उपकरण विशेषकर बिजली से चलने वाले उपकरणों में खराबी आ सकती है। इस समय वाहन सावधानी से चलाना ठीक रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। वहीं सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा।

मिथुन:

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। आप कसरत आदि करने का मन बना सकते हैं। इस समय छोटी मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्त जीवन को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है।

कर्क:

यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय आपको एक बात का खास खयाल रखना होगा कि आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। यद्यपि आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण कर सकें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय खरीददारी के चलते कुछ खर्चे भी रहेंगे। सप्ताह का मध्य भाग में कुछ लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। वहीं सप्ताह के अंत में मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

सिंह:


यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। इस समय अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। सप्ताह मे मध्य भाग सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह कें अंतिम दिनों में आप मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या:

सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ बेवजह खर्चे हो सकते हैं। किसी चिंता के कारण नींद में व्यवधान रह सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आप एक मनोरंजक फ़िल्म या नाटक देखने जा सकते हैं।

तुला:

सप्ताह के शुरुआत में चन्द्रमा एकादश भाव में स्थित है अत: लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। कहीं से कोई उपहार मिलने की भी सम्भावना है। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। इस समय आपको कहीं दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

वृश्चिक:

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामलें थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी।

धनु:

सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। इस समय आप धर्म या समाज से सम्बंधित किसी काम के लिए आप समय निकालेंगे। इस समय आपके मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। आर्थिक लिहाज से भी सप्ताह शुभ हैं। सप्ताह के मध्य भाग में ऑफ़िस के लोग आपका फ़ेवर करते नजर आएंगे। आप अपने काम सफ़ल होंगे। फ़िर सप्ताहांत में आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता जरूर रहेगी। उस समय कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं।

मकर:

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अपेक्षाकृत कम अनुकूल रह सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। यानी इस सप्ताह कि शुरुआत भले ही ठीक न हो लेकिन बाकी का पूरा सप्ताह शुभ है।

कुम्भ:

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। इस समय निजी जीवन से जुड़े हर मामले में बड़ी शांति से काम लेना होगा। हर मामले में क्रोध से बचना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में बड़े ही धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी बड़ी यात्रा को टालना उचित रहेगा। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आप किसी धार्मिक कार्य में जुड़ सकते हैं।

मीन:

इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य में आप अपने प्रियजन या जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे। दैनिक रोजगार के मामलों में भी सुधार होगा। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको हर मामले में बड़ी सावधानी से काम लेना होगा। बेहतर होगा कि निराश होने कि बजाय ईश्वर की आराधना करें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment