गोरी तेरे प्यार में - क्या कहती है किस्मत?


करीना कपूर, इमरान खान और श्रद्धा कपूर कि फ़िल्म ‘’गोरी तेरे प्यार में’’, 22 नवंबर, 2013 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के लिए तैयार है I पुनीत मल्होत्रा ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है I दर्शकों को हमेशा कुछ नया पेश करने में इन्हे सफलता हासिल है I हमने अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा से जानना चाहा इस फ़िल्म कि सफलता तथा असफ़लता के बारे में I आइये जानें क्या है उनका कहना इस फ़िल्म के भविष्य के बारे में I

अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा से जानते हैं इस फ़िल्म की सफलता की उम्मीद के बारे मेंI


निर्देशक पुनीत मल्होत्रा दर्शकों के लिए कोई नया नाम नहीं है बल्कि दर्शकों ने उनके द्वारा निर्देशित की गई फ़िल्मों को खूब पसंद किया है। I Hate Luv Storys उनके द्वारा ही निर्देशित की गई थी। इसके अलावा Kabhi Khushi Kabhie Gham, Kal Ho Naa Ho, Paheli और Dostana फ़िल्मों में उन्होंने Assistant Director के रूप में काम किया है। पुनीत मल्होत्रा के अनुसार यह फिल्म हास्य और रोमांस पर आधारित आम फिल्मों से काफी अलग है और इस फिल्म को आम फिल्मों की तरह नही लिया जाएगा। अब भाई ये तो वक्त ही बताएगा कि दर्शक इस फ़िल्म को किस तरह लेते है लेकिन करीना कपूर, इमरान खान और श्रृद्धा कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का भविष्य कैसा रहेगा यह जानने के लिए हमने सम्पर्क किया अंकज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा जी से आपको बता दें कि पंडित मिश्रा इसी बात के लिए जाने जाते है कि वह फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही बता देते हैं कौन सी फ़िल्म कितनी सफलता अर्जित कर पाएगी। हमने 95 % उनकी फ़िल्मों से सम्बंधित भविष्यवाणियों को सफल होते हुए देखा है। आइए जानते हैं पंडित जी ने “गोरी तेरे प्यार में” के बारे में क्या कहा!!

डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा का मूलांक 4 और भाग्यांक 2 है। 4 और 2 में आपसी तालमेल बहुत अनुकूल है। लेकिन इनका नामांक 6 है जो मूलांक और भाग्यांक के बीच सामंजस्य बनाता है। यही सामंजस्य उन्हें ग्लैमर से सम्बंधित किसी भी मामले को समझने की उम्दा समझ देता है।

यदि “गोरी तेरे प्यार में” की बात करें तो इसका नामांक 3 है। तीन का अंक पुनीत मल्होत्रा के मूलांक और भाग्यांक दोनो के साथ न्युट्रल सम्बंध रखता है अत: यह एक सामान्य सफलता देने का संकेत कर रहा है। इस साल पुनीत मल्होत्रा का वर्षांक 6 है जो कि पुनीत मल्होत्रा के मूलांक का मित्र है और भाग्यांक के लिए न्युट्रल है। साथ ही इनके नामांक के लिए बहुत शुभ है। साल 2013 का टोटल भी 6 है अत: पुनीत मल्होत्रा के फ़िल्म काफी हद तक फायदेमंद नजर आ रही है।

अब क्योंकि फ़िल्म 22 नवम्बर 2013 को रिलीज हो रही है जिसका मूलांक 4 है तथा सम्पूर्णांक 3 है। रिलीजिंग डेट का मूलांक 4 पुनीत मल्होत्रा के मूलांक 4 के लिए शुभ है और “गोरी तेरे प्यार में” के नामांक 3 के लिए न्युट्रल रिजल्ट देने वाला है जबकि पुनीत मल्होत्रा के भाग्यांक 2 के लिए शत्रु है। वहीं सम्पूर्णांक 3 फ़िल्म के लिए बढ़िया है डायरेक्टर के लिए न्युट्रल। सारांस यह कि पुनीत मल्होत्रा के काम को ठीक ठाक प्रसंशा मिल जाएगी। लेकिन कोई बहुत बड़ी उपलब्धि मिलती नहीं प्रतीत हो रही है।

फ़िल्म की सफलता-असफलता में इमरान खान, करीना कपूर और श्रद्धा कपूर के सितारों का भी प्रभाव रहेगा अत: संक्षेप में इन पर भी चर्चा करना जरूरे होगा।

इमरान खान का मूलांक 4 और भाग्यांक 8 है। फ़िल्म का नामांक इनके लिए न्युट्रल है जबकि रिलीजिंग डेट मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए बढ़िया है। वहीं रिलीजिंग डेट का सम्पूर्णांक मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए न्युट्रल है। यानी इनके लिए फ़िल्म औसत दर्जे से बस थोड़ा ही बेहरत लग रही है।

करीना कपूर का मूलांक और भाग्यांक 3 है। फ़िल्म का नामांक इनके लिए शुभ है जबकि रिलीजिंग डेट मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए न्युट्रल है। वहीं रिलीजिंग डेट का सम्पूर्णांक मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए शुभ है। यानी इनके लिए भी काफी हद तक फायदेमंद हो सकती है या यू भी कहा जा सकता है कि इमरान की तुलना में करीना के काम को अधिक प्रसंशा मिल सकती है।

श्रद्धा कपूर का मूलांक 3 और भाग्यांक 9 है। फ़िल्म का नामांक इनके लिए शुभ है जबकि रिलीजिंग डेट मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए कुछ खास नहीं है। वहीं रिलीजिंग डेट का सम्पूर्णांक मूलांक और भाग्यांक दोनों के लिए अच्छा है। यानी इनके लिए भी फ़िल्म औसत दर्जे से बस थोड़ा ही बेहरत लग रही है।

अत: यह फ़िल्म यदि 22 नवम्बर 2013 को रिलीज होती है तो दर्शकों का मनोरंजन करने में काफी हद तक कामयाब रहेगी। रिलीज होने से पहले इस फ़िल्म को मैं 5 में से 2.5 स्टार देना चाहूंगा।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment