बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर (6 सितम्बर 2013 - 25 सितम्बर 2013)

बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर
पंडित हनुमान मिश्रा

To read in English, please click here...

6 सितम्बर 2013 को बुध कन्या राशि में जा रहा है यह 25 सितम्बर 2013 तक इसी राशि में रहेगा। यह बुध ग्रह की अपनी राशि है। इसी राशि में बुध उच्च का होता है, इसी राशि में बुध मूलत्रिकोण का माना गया है। इस राशि में बुध के जाने का मतलब है कि नेता में वाक युद्ध जोरों पर होगा। किसी भ्रष्ट नेता का कोई भ्रष्टाचार भी उजागर हो सकता है। लेकिन हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

मेष

खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रह सकती हैं। लेकिन नौकरी के हालात में सुधार होगा लेकिन काम का बोझ बढ़ा चढ़ा रहेगा। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

वृषभ

इस अवधि में आपकी कल्पना अत्यधिक सक्रिय रहेगी। नये उद्यमों में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहारा देंगे।

मिथुन

इस अवधि में आप बहुत सलीके से काम करेंगे। सुखी रहेंगे और प्रसन्नता प्राप्त होगी। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। विलास सामग्री पर व्यय करेंगे। संचार माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क

आपकी मेहनत रंग लायेगी। छोटी यात्राएं अच्छा फल प्रदान करेंगी। नये लोगों के सम्पर्क के माध्यम से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

सिंह

आर्थिक रूप से यह अच्छा समय रहेगा। इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। गूढ़ विज्ञान में आपकी रूचि बढ सकती है।

कन्या

इस अवधि में आप अति सुखी रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। काम का बोझ बहुत रहेगा और थकान भी होगी लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला

यह अवधि आपको मानसिक चिन्ताएं दे सकती है। विरोधी प्रतिष्ठा पर आंच लाने का प्रयत्न करेंगे। व्यय बढ़ सकता है। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

वृश्चिक

कोई लम्बी यात्रा पूरी होने की संभावना है। मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। व्यवसाय-व्यापार को बढाने के मौके आयेंगे। इच्छा और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। समय का सदुपयोग करें।

धनु

व्यापार या व्यवसाय में आप बहुत अच्छा काम करेंगे। इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। विदेशों से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा।

मकर

आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के सम्पर्क में आयेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। अपने व्यवसाय में आप अच्छा करेंगे। यात्रा से लाभ मिलेगा।

कुम्भ

प्रयत्नों के बावजूद असफलता आपको निराश करेगी। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। बेकार के कामों में आप अपनी शक्ति और समय जाया करेंगे। बेकार की यात्राओं से बचें।

मीन

इस अवधि में आपकी प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा। विद्वानों के साथ रहने का मौका मिलेगा। आपका व्यापार या व्यवसाय बढेगा और चमकेगा। सुखद यात्रा की भी संभावना है।
Read More »

मासिक राशिफल (सितम्बर, 2013)


मासिक राशिफल
पंडित हनुमान मिश्रा

To read in English, please click here...

श्रीगणेशाय नम:

आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की -

मेष

आपके लिए लगभग यह पूरा महीना ही शुभकर रहेगा। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे। आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। महीने का दूसरा भाग आपकी सारी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा। समस्याओं से निजात मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। काम धंधे या नौकरी के हालातों में सुधार या पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। उपाय के रूप में विष्णु भगवाने के मंदिर में संतरे दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ

इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महीने के पहले पक्ष में आप स्वयंको थका हुआ अनुभव करेंगे। इस समय आप अपनी पुरानी गाड़ी बेचने के बारे में सोच सकते हैं।  महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। संतान या फ़िर प्रेम पात्र के लिए कोई महंगा उपाहार खरीदने की चिंता रह सकती है। अधिक उत्साही होकर कोई निर्णय न लें और वाहन सावधानी से चलाएं। परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।


मिथुन

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप बड़े दिनों से कोई अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए यह एक अच्छा समय रहेगा। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी भी रहेगी। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। इस समय आपकी एनर्जी कम होती नजर आएगी। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें। कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में कन्याओं को भोजन करवाएं।

कर्क

हालांकि इस समय आप हर काम को बहुत ही सावधानी से निबटाने का प्रयास करेंगे फ़िर भी महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। इस समय आपका स्मार्ट फोन सही तरीके से काम नहीं करेगा अत: आप बदलाव करने की सोच सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में किसी गलत फोन का चयन करने से बचें। कुछ आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक व मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। परेशानी की स्थिति में हनुमान जी के मंदिर लाल रंग का फ़ल या सब्जी दान करें।

सिंह

महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आप सुबह सबेरे उठने की सोचेंगे। जिम जाने या फ़िर योगासन आदि करने का प्रयास कर सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं इस स्माय भी रह सकती हैं। उपाय के रूप में शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा।

कन्या

सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूंगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। यथा संभव यात्राओं और ट्रैफ़िक से बचें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएं काफ़ी हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में नित्य 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें।

तुला

महीने का पहला भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। इस समय आप अपने प्रियजन के साथ एक अच्छी फ़िल्म देखेंगे। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में किसी जरूरतमंद को बैंगन भेंट करें।

वृश्चिक

ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के प्रथम भाग में आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। आपके बोस आपसे खुश रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। उपाय के रूप में में किसी गरीब को काले उडद की दाल का दान करें।

धनु

इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्रांएं हो सकती हैं लेकिन उनके विशेष सफल रहने की उम्मीद कम है। हालांकि इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से मिलकर फायदा होगा। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। वहीं महीने का दूसरा भागे कार्य व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। लेकिन इस पूरे महीने वाहन सावधानी से चलाएं। उपाय के रूप में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

मकर

महीने के प्रथम पक्ष वाले दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूलता लिए हुए नहीं हैं। इस समय आपका कम्प्यूटर या लैपटाप खराब हो सकता है। आपके वाहन में भी कुछ खराबी आने के योग बन रहे हैं। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस पूरे महीने पार्टनर से सामंजस्य बना कर चलें। उपाय के रूप में सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा, लेकिन उस जल में लाल रंग के फूल मिले होना जरूरी है।

कुम्भ

इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बहुत सूझ बूझ के साथ ही कोई व्यापारिक निर्णय लें जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त और बीमार करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें। इस कोल्ड्रिंक या जंक फ़ूड का सेवन करने से बचें। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूल नहीं है। अत: इस समय भी संयम से काम लेने की आवश्यकता है। परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें।

मीन

महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। जबकि महीने के दूसरे भाग में संतान या प्रेम पात्र से सम्बंध बिगड़ सकते हैं। शापिंग के चक्कर में भी बैलेंस बिगड सकता है अत: कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार और स्वास्थ्य का खयाल रखें। उपाय के रूप में बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने सितम्बर माह को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!!
Read More »

बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर (21 अगस्त 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा

21 अगस्त को बुध ग्रह प्रात: 04 बजकर 55 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में जा रहा है। यह 05 सितम्बर तक इसी राशि में रहेगा और 06 सितम्बर को कन्या राशि में जाएगा। ज्योतिषी ग्रंथों में कहा गया है कि जब बुध सिंह राशि में होता है तो सभी अनाजों का भाव तो सामान्य रहता है लेकिन सोने का भाव बढ़ सकता है। वर्षा में कमी आ सकती है जिससे फ़सलों के सूखने का भय रहेगा। प्रादेशिक पार्टियों में आपसी कलह हो सकती है शासको और प्रशासकों में भी विवाद होने के योग हैं। आइए अब जानते हैं कि बुध के गोचर का हमारी राशियों पर क्या असर होगा।

मेष: इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लायेगी। कामों सफ़लता मिलेगी और छोटी यात्राएं सफ़ल रहेंगी। भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। नये लोगों से पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। काम धंधे में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृष: परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। पुराने कर्ज आदि की वसूली भी हो जायेगी। गूढ़ विज्ञान में आपकी रूचि बढे़गी।

मिथुन: इस अवधि में आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आप अपनी प्रतिभा योग्यता और निपुणता के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

कर्क: यह अवधि पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। आपको मानसिक चिन्ताएं रह सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। सब प्रकार की जोखिम उठाने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

सिंह: इस समय मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। काम धंधें में उन्नति होगी। प्रणय संबंध सुधरेंगे। इस दौरान आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। आपकी लम्बी यात्रा करने की पूरी संभावना है।

कन्या: वरिष्ठ लोगों या सत्तावान व्यक्तियों से संबंधों में सुधार होगा। आयेगा। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। घर में किसी शुभ कृत्य के होने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ व विस्तार होने के योग बन रहे हैं।

तुला: इस अवधि में अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। यात्रा लाभ प्राप्त होगा। आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के आप सम्पर्क में आयेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे।

वृश्चिक: इस अवधि में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। अत: उनसे बचने की कोशिश करें। जल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगायें। स्वास्थ्य व परिवार का खयाल रखें। बेकार की यात्राओं से बचें।

धनु: इस अवधि में आपका व्यापार-व्यवसाय बढेगा। किसी प्रतिस्पर्धा में भी सफलता मिलेगी। आपकी प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा। सुखद यात्रा की भी संभावना है। आप लाभप्रद सौदा करेंगे। भागीदार व सहयोगी सहयोग देंगे

मकर: इस समय आप व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन से तनाव रह सकता है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें।

कुम्भ: इस अवधि में पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। नये उद्यमों में सफलता मिलेगी। यह समय प्रेम प्रसंगों के लिये भी अच्छा है। मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहारा देंगे।

मीन: इस अवधि में  पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार में कोई शुभ संस्कार भी मनाया जा सकता है। आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप सुखी और प्रसन्न रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय करेंगे।
Read More »

रक्षाबंधन 2013- राखी बांधने का मुहूर्त

रक्षाबंधन 2013
पंडित हनुमान मिश्रा

To read in English, please click here...

इस साल रक्षाबंधन किस दिन मनाया जाएगा और राखी बांधने का मुहूर्त कितने बजे है? आईए जानते हैं पं हनुमान मिश्रा के साथ।

मित्रों! जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रक्षा बंधन का पर्व एक अद्वितीय पर्व है, यह धर्म और वर्ग के भेद से परे है। यह पर्व भाई - बहन के स्नेह की अटूट डोर का प्रतीक है। रक्षा बंधन की पर्व का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि यह पर्व धर्म ओर जाति के बंधनों को नहीं मानता। ऐसे तमाम उदाहरण हैं जब दूसरी जाति और धर्म की बहनों से अन्य जाति और धर्मों के लोगों को राखियां बांधी हैं और उन भाइयों ने भी राखी की लाज रखते हुए आजीवन उन बहनों की रक्षा की है। लेकिन हमारी मान्यता के अनुसार राखी बांधने का एक विशेष मुहूर्त होता है। इस बार रक्षाबंधन का क्या मुहूर्त है यह जानने की इच्छा आप सबके मन में होगी। रक्षा बंधन का पर्व श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा दो दिन है। अत: यह सवाल भी उठना लाजमी है कि रक्षा बंधन है किस दिन इस वर्ष पूर्णिमा 20 अगस्त 2013 दिन मंगलवार को प्रात: 10 बजकर 22 मिनट से आरम्भ हो रही है जो 21 अगस्त 2013 दिन बुधवार को प्रात: 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगी लेकिन व्य्वधान ये है कि 20 अगस्त 2013 भद्रा भी प्रात: 10 बजकर 22 मिनट से ही है जो रात को 8 बजकर 49 मिनट रहेगा। अब क्योंकि मूहूर्त बताने वाले शास्त्रों में कहा गया है कि भद्रा के दौरान रक्षाबंधन नहीं मनाया जाता अत: 20 अगस्त 2013 को भद्रा रहित प्रदोष काल यानी कि रात को 8 बजकर 49 मिनट के बाद ही राखियां बांधी और बंधवाई जा सकेंगी। लेकिन भारत के कई प्रांतों में प्राचीन काल से ही यह परंपरा रही है कि उदय-व्यापिनी श्रावणी पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन मनाया जाता है अत: 21 अगस्त को प्रात: 07 बजकर 15 मिनट से पहले-पहले राखियां बांधी और बंधवाई जा सकेंगी। परिहार स्वरूप अतिआवश्यक होने की स्थिति में कुछ मुहूर्त इस प्रकार हैं- 20 अगस्त को 15 बजकर 30 मिनट से 16 बजकर 28 मिनट तक भी राखियां बांधी और बंधवाई जा सकेंगी। सारांश यह कि या तो आप 20 अगस्त को रात 8 बजकर 49 मिनट के बाद राखी बांधे या फ़िर 21 अगस्त को प्रात: 07 बजकर 15 मिनट से पहले-पहले। तीसरा विकल्प आपके पास है जो अपेक्षाकृत कम ठीक रहेगा वह है 20 अगस्त को 15 बजकर 30 मिनट से 16 बजकर 28 मिनट के बीच का मुहूर्त।

वैसे तो संध्याकाल में तो रक्षाबंधन का पर्व कई बार रहा है, लेकिन इस बार मुहूर्त ही कुछ ऐसा है कि यह पर्व रात में ही मनाया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा। इस साल इस कारण बहनें भाइयों की कलाई पर रात में ही रक्षासूत्र बांध सकेंगी।

शुभ मूहूर्त के अनुसार रक्षाबंधन के त्यौहार को सम्पन्न कर आप सुखी और सुरक्षित रहें यही हमारी कामना है। चलते-चलते एक बात और। असल में रक्षाबंधन की परंपरा ही उन बहनों ने डाली थी जो सगी नहीं थीं। भाई को ही सच्चा रक्षक माना गया है अत: जिन बहनों के भाई नहीं हुआ करते थे उनकी रक्षा कैसे हो यह प्रश्न समाज के सामने खड़ा हुआ और उसका हल था मुंह बोले भाई बनाना। मुंहबोले भाई के रिश्ते को मूहर लगाने का काम किया राखी नें अत: राखी के इस त्यौहार को बृहद रूप से रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है। भले ही उन बहनों ने अपने संरक्षण के लिए ही इस पर्व की शुरुआत क्यों न की हो लेकिन उसी की बदौलत आज भी इस त्योहार की मान्यता बरकरार है।

वर्तमान में घृणा और भ्रष्टाचार के जल रहे देश की रक्षा के लिए भी हम सब को रक्षाबंधन मनाना चाहिए। आप सबको एस्ट्रोसेज परिवार की ओर से रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (१२.०८.२०१३ - १८.०८.२०१३)

पंडित हनुमान मिश्रा
To read in English, please click here...

श्रीगणेशाय नम:
नमस्कार! और हम हाजिर आपके इस सप्ताह के राशिफ़ल के साथ। इस सप्ताह यानी 12 अगस्त 2013 से लेकर 18 अगस्त 2013 का राशिफल। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस सप्ताह के राशिफल की-

मेष

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। ज्यादातर ग्रह घरेलू जीवन में व्यवधान आने का संकेत कर रहे हैं। शुक्र ग्रह के छठे भाव में आ जाने से इस समय आपकी लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा इस समय किसी मनोरंजक जगह में जाकर भोजन करें। सप्ताह का मध्य भाग आपेक्षाकृत बेहतर रहेगा साथ ही सप्ताहांत भी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कष्ट की स्थिति में बहते हुए पानी में जटा सहित नारियल बहाएं।

वृषभ

इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। यदि आप शादी शुदा हैं तो जीवन साथी के साथ कहीं घूमने या फ़िर किसी दोस्त के यहां जा सकते हैं। यदि अविवाहित हैं मित्रों के साथ मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। सप्ताहांत में फ़िल्म देखना या फ़िर कोई किताब पढ़कर अपने मूड को बेहतर बनाना ठीक रहेगा। कष्ट की स्थिति में बजरंग बाण का पाठ करें।

मिथुन

सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन संतान को लेकर या फ़िर अपने किसी प्रियजन को लेकर मन कुछ विचलित रह सकता है। हालांकि सप्ताह मध्य में स्थितियां बेहतर होंगी आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंद दायी समय बिताएंगे। लेकिन सप्ताहांत में कुछ अपमानजनक या विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। कष्ट की स्थिति में आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें

कर्क

सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने को लेकर परेशान रह सकते हैं। दूसरों की मदद करने के चक्कर में आपका कुछ नुकसान हो सकता है, बेहतर होगा आप अपने फ़ायदे और नुकसान को ध्यान में रखकर कोई कदम उठाएं। सप्ताह का मध्य भाम आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। वहीं सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा। कष्ट की स्थिति में सफ़ेद रंग के 21 फूल संतोषी माता के मंदिर में चढ़ाएं।

सिंह

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। इस समय आप सुबह जल्दी उठना शुरू कर सकते हैं या फ़िर जिम जाने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्ती को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने आपको निराश होने से बचाएं। हालांकि सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। कष्ट की स्थिति में शनि मंदिर में गुलाब जामुन दान करें।

कन्या

यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय आपको एक बात का खास खयाल रखना होगा कि आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। रुपए पैसों को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। ओनलाइन खरीददारी करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। कष्ट की स्थिति शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

तुला

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको ठीक तरह से नींद नहीं आ पाएगी। सप्ताह के मध्य भाग में आप फ़ास्ट फूड, जंक फ़ूड आदि खाने के मूड में रहेंगे लेकिन बेहतर यहीं रहेगा कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर ही आप खान पान करें। सप्ताहांत में आप किसी पिकनिक पर या फ़िल्म देखने जा सकते हैं। कष्ट की स्थिति में सात प्रकार का अनाज किसी मंदिर में दान करें।

वृश्चिक

सामान्य की शुरुआत बेहतर ढंग से होगी लेकिन अगले ही दिन से मन में चिंताओं का आगमन शुरू हो सकता है। इस समय आप जज्बाती होकर कोई खर्चा न करें अन्यथा चिंता के कारण नींद नहीं आएंगी। फ़ोन, बिजली या पानी का बिल अधिक आ जाने के कारण आपका मन खिन्न रह रह सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में भी अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। लेकिन सप्ताहांत बेहतर रहेगा और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आप कोई मनोरंजक फ़िल्म या नाटक देखने जा सकते हैं। कष्ट की स्थिति में दूध मिले जल से शिव का अभिषेक करें।

धनु

सप्ताह के शुरुआत में चन्द्रमा दसम भाव में स्थित है अत: कामों के सफल होने की अच्छी उम्मीद है। लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। इस समय आप अपने किसी रिश्तेदार को कोई उपहार देना चाहेंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। कष्ट की स्थिति में गणेश जी का पूजन करें।

मकर

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें आप काफ़ी हद तक सफल भी रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामलें थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी। कष्ट की स्थिति में सूर्य भगवान को जल दें।

कुम्भ

सप्ताह का पहला दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा लेकिन जैसे ही चन्द्रमा भाग्य स्थान पर जाएगा, आप धर्म या समाज के मुद्दों से जुड़ी किसी किताब का अद्ध्यन कर सकते हैं। यदि आपने उस ज्ञान से किसी सामाजिक मसले का हल निकालने का प्रयास किया तो आपको सामाजिक सम्मान जरूर मिलेगा। रुपए पैसों के लिहाज से भी समय शुभ हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके बोस आपका फ़ेवर करते नजर आएंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। लेकिन सप्ताहांत में आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। कष्ट की स्थिति में काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मीन

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगी। इस समय आपके कम्प्यूटर या लैपटाप में  कुछ खराबी आ सकती है। इस समय पार्टनर से विवाद करने से बचना होगा। इस समय खान पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है कोल्ड्रिंक और जंक फूड का सेवन करने से बचें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी की आवश्यकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कामों सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। कष्ट की स्थिति में शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार पर अपने सप्ताह को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!!
Read More »

साप्ताहिक राशिफल (०५.०८.२०१३ - ११.०८.२०१३)

पंडित हनुमान मिश्रा
To read in English, please click here...

श्रीगणेशाय नम:

नमस्कार!! मैं हूं, आपका अपना ज्योतिषी, हनुमान मिश्रा। और हम हाजिर आपके इस सप्ताह के राशिफ़ल के साथ। इस सप्ताह यानी 05 अगस्त 2013 से लेकर 11 अगस्त 2013 का राशिफल। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस सप्ताह के राशिफल की-

मेष

सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने को लेकर परेशान रह सकते हैं। अगर आप दूसरों की मदद करने की सोच रहे हैं, तो जरूर करें क्योंकि दूसरों की मदद करना अच्छी बात है लेकिन इस बात का खयाल रखें कि इस मदद के चक्कर में आपका काम न बिगड़े। सप्ताह का मध्य भाम आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। वहीं सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा। कष्ट की स्थिति में सफ़ेद रंग के 21 फूल संतोषी माता के मंदिर में चढ़ाएं।

वृष

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। इस समय आप सुबह जल्दी उठना शुरू कर सकते हैं या फ़िर जिम जाने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्ती को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। कष्ट की स्थिति में छोटे बच्चों के स्कूल में जाकर कुछ आर्थिक मदद या बच्चों को उपहार दें।

मिथुन

यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय आपको एक बात का खास खयाल रखना होगा कि आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। यद्यपि आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण कर सकें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आप कोई खरीददारी कर सकते हैं। बहुत सम्भव है कि यह खरीददारी आप ओनलाइन करें। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। कष्ट की स्थिति शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

कर्क

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप फ़ास्ट फूड, जंक फ़ूड आदि खाने के मूड में रहेंगे लेकिन बेहतर यहीं रहेगा कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर ही आप खान पान करें। मामलों में थोडा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। सप्ताह मे मध्य भाग सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह कें अंतिम दिनों में आप फ़िल्म देखने जा सकते हैं लेकिन वह फ़िल्म आपको अधिक पसंद नहीं आएगी। कष्ट की स्थिति में सात प्रकार का अनाज किसी मंदिर में दान करें।

सिंह

सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप जज्बाती होकर कोई खर्चा न करें अन्यथा चिंता के कारण नींद नहीं आएंगी। फ़ोन, बिजली या पानी का बिल अधिक आ जाने के कारण आपका मन खिन्न रह रह सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आप एक मनोरंजक फ़िल्म या नाटक देखने जा सकते हैं। कष्ट की स्थिति में दूध मिले जल से शिव का अभिषेक करें।

कन्या

सप्ताह के शुरुआत में चन्द्रमा एकादश भाव में स्थित है अत: लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। यदि आप किसी एडमीशन के सिलसिले में स्कूलों के चक्कर लगा रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। आप अपनी बहन या रिश्तेदार को कोई उपहार देना चाहेंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। कष्ट की स्थिति में गणेश जी का पूजन करें।

तुला

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें आप काफ़ी हद तक सफल भी रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामलें थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी। कष्ट की स्थिति में सूर्य भगवान को जल दें।

वृश्चिक

सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। इस समय आप धर्म या समाज के मुद्दों से जुड़ी किसी किताब का अद्ध्यन कर सकते हैं। यदि आपने उस ज्ञान से किसी सामाजिक मसले का हल निकालने का प्रयास किया तो आपको सामाजिक सम्मान जरूर मिलेगा। रुपए पैसों के लिहाज से भी सप्ताहांत शुभ हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके बोस आपका फ़ेवर करते नजर आएंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। लेकिन सप्ताहांत में आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। कष्ट की स्थिति में गुरू की पत्नी को वस्त्र दान करें।
काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

धनु

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगी। इस समय आपके कम्प्यूटर या लैपटाप में कुछ खराबी आ सकती है। इस समय कोल्ड्रिंक और जंक फूड का सेवन करने से बचें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी की आवश्यकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। यानी इस सप्ताह कि शुरुआत भले ही ठीक न हो लेकिन बाकी का पूरा सप्ताह शुभ है। कष्ट की स्थिति में शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। ज्यादातर ग्रह घरेलू जीवन में व्यवधान आने का संकेत कर रहे हैं। इस समय आपकी लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा इस समय किसी मनोरंजक जगह में जाकर भोजन करें। सप्ताह का मध्य भाग आपेक्षाकृत बेहतर रहेगा जबकि सप्ताहांत बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कष्ट की स्थिति में बहते हुए पानी में जटा सहित नारियल बहाएं।

कुम्भ

इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। यदि आप शादी शुदा हैं तो जीवन साथी के साथ कहीं घूमने या फ़िर किसी दोस्त के के यहां जा सकते हैं। यदि अविवाहित हैं मित्रों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। सप्ताहांत में मूड सही करने के लिए फ़िल्म देखना या फ़िर कोई किताब पढ़ना ठीक रहेगा। कष्ट की स्थिति में बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन

सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं या भाग दौड़ कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको आपकी मेहनत का फ़ल मिल जाएगा। सप्ताह के मध्य में आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंद दायी समय बिताएंगे। लेकिन सप्ताहांत में कुछ अपमानजनक या विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। कष्ट की स्थिति में आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार पर अपने सप्ताह को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!!
Read More »

अमिताभ बच्चन: महानायक जिसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी

अमिताभ बच्चन
To read in English, please click here... 

इस नाम को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है, सालों से लोग इसके दीवाने थे और आज भी हैं. आगे भी कोई कमी होती नहीं दिखती है. इनके बारे में अनगिनत शब्द लिखे जा चुके हैं और हज़ारों पुस्तकों में इनकी चर्चा है. मैं कुछ भी नया नहीं देने वाला न अब शायद कोई और दे पायेगा.

आइये देखते हैं की अंकों का इनके जीवन में क्या सम्बन्ध रहा है. महान अंकशास्त्री कीरो द्वारा प्रयुक्त चाल्डियन पद्धति द्वारा अंकों का अमिताभ के जीवन में सरोकार हम देखने की कोशिश करेंगे.

इनका जन्म ११-१०-१९४२ को हुआ था जिसका जोड़ १९ होता है तथा इनके जन्मांक का जोड़ २ होता है. १ और ९ को जोड़ देने पर हमको १ प्राप्त होता है. इनके वर्षांक को जोड़ने पर हमें १६ मिलता है जिसे आगे जोड़ने पर ७ प्राप्त होता है. अतः १,२,७,१६,१९ इन अंकों का इनके जीवन में क्या प्रभाव रहा यह देखते हैं:

इनका नाम अमिताभ बच्चन है जिसका जोड़ ४३ होता है जो हमें ७ देता है. पहली फिल्म जिसमें इन्होने अपनी आवाज़ दी वह थी भुवन शोम तथा जिसमें अभिनय करा था वह थी सात हिन्दुतानी. ये दोनों ही सन १९६९ में हुईं थी जिसका वर्षांक है ७. वह फिल्म जिसने अमिताभ को एंग्री यंग मैन की अमिट छवि प्रदान करी वह थी ज़ंजीर जो ११-५-१९७५ को प्रदर्शित हुई थी. ज़ंजीर का योग ८ है और इसके प्रदर्शित होने के दिन का योग ९ है. दिनांक ११ का योग २ है.

आनंद फिल्म को कोई भी दर्शक नहीं भूल सकता जिसमें इनको सर्वप्रथम श्रेष्ठ सह कलाकार का फिल्मफेर पुरस्कार मिला था. आनंद का योग १६ है जिसको जोड़ने पर ७ मिलता है. इस फिल्म के प्रदर्शित होने के दिन का योग ८ है. ५-३-१९७१, इस वर्षांक का योग भी ९ होता है. दीवार वह फिल्म थी जिसके बोल आज भी लोगों के मुह पर हैं, इसका प्रदर्शन

२४-१-१९७५ को हुआ था, इसके नाम का योग ६ है ,प्रदर्शन के दिन का योग २ है और दिनांक का योग ६ है.

सदी की विश्व की महानतम फिल्मों में गिनी जानेवाली शोले का प्रदर्शन १५-८-१९७५ को हुआ था जिसका योग ९ है. शोले का योग २ है. दिनांक १५ का योग ६ है.

फिर वह मनहूस दिन आया जिसने अमिताभ को लम्बे समय के लिए अस्पताल का मेहमान बना दिया और देश भर में भगवान् लोग अमिताभ के लिए दुआ करने लगे. वह फिल्म थी कुली. दुर्घटना का दिन था २६ -७- १९८२ जिसका योग ३५ है जो हमें और जोड़ने पर ८ देता है. कुली के योग भी ८ है और दिनांक २६ का योग भी ८ है. इस फिल्म का प्रदर्शन १४-११-१९८३ को हुआ जिसका योग २८ है जो की और जोड़ने पर १ होता है.

सन २००० जिसका योग २ है, इस साल अमिताभ ने पहली बार कौन बनेगा करोड़पति का पहला भाग होस्ट करा. इस कार्यक्रम से न सिर्फ अमिताभ का भाग्य बदल गया बल्कि इस धारावाहिक को उसका सदा चिरायु होस्ट भी मिला. इसको आमतौर पर के.बी.सी कहा जाता है जिसका नामंक ७ है.

अमिताभ बच्चन की कुछ बहु चर्चित फिल्में और उनके नामंक इस प्रकार हैं

१)मिस्टर नटवरलाल -५ (२)सिलसिला -६ (३)शक्ति -७ (४)शराबी -७ (५)काला पत्थर -६ (६)बागबान -१ (७) शहेंशाह -२ (८)अग्निपथ -१

स्पष्ट रूप से १, २, ७, १६, १९ का प्रभाव उनके जीवन पर देखा जा सकता है. साथ ही यह भी स्पष्ट है की अंक हमारे पीछे लगे ही रहते हैं भले ही हम उनको मानें या न मानें. जिस दिन उनको घातक चोट लगी वह दिन पूर्ण रूप से ८ था. एक बार तो अमिताभ बच्चन को जीवन दान मिल गया मगर यदि दोबारा इसी प्रकार का ८ का योग उनके जीवन में किसी प्रकार से बना तो क्या होगा ये नहीं कहा जा सकता. हम तो उनके लिए सदा येही कामना करते रहेंगे की वे चिरायु हों और हमारे मनों पर हमेशा राज करते रहें .
Read More »