बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर (6 सितम्बर 2013 - 25 सितम्बर 2013)

बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर
पंडित हनुमान मिश्रा

To read in English, please click here...

6 सितम्बर 2013 को बुध कन्या राशि में जा रहा है यह 25 सितम्बर 2013 तक इसी राशि में रहेगा। यह बुध ग्रह की अपनी राशि है। इसी राशि में बुध उच्च का होता है, इसी राशि में बुध मूलत्रिकोण का माना गया है। इस राशि में बुध के जाने का मतलब है कि नेता में वाक युद्ध जोरों पर होगा। किसी भ्रष्ट नेता का कोई भ्रष्टाचार भी उजागर हो सकता है। लेकिन हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

मेष

खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रह सकती हैं। लेकिन नौकरी के हालात में सुधार होगा लेकिन काम का बोझ बढ़ा चढ़ा रहेगा। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

वृषभ

इस अवधि में आपकी कल्पना अत्यधिक सक्रिय रहेगी। नये उद्यमों में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहारा देंगे।

मिथुन

इस अवधि में आप बहुत सलीके से काम करेंगे। सुखी रहेंगे और प्रसन्नता प्राप्त होगी। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। विलास सामग्री पर व्यय करेंगे। संचार माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क

आपकी मेहनत रंग लायेगी। छोटी यात्राएं अच्छा फल प्रदान करेंगी। नये लोगों के सम्पर्क के माध्यम से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

सिंह

आर्थिक रूप से यह अच्छा समय रहेगा। इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। गूढ़ विज्ञान में आपकी रूचि बढ सकती है।

कन्या

इस अवधि में आप अति सुखी रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। काम का बोझ बहुत रहेगा और थकान भी होगी लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला

यह अवधि आपको मानसिक चिन्ताएं दे सकती है। विरोधी प्रतिष्ठा पर आंच लाने का प्रयत्न करेंगे। व्यय बढ़ सकता है। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

वृश्चिक

कोई लम्बी यात्रा पूरी होने की संभावना है। मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। व्यवसाय-व्यापार को बढाने के मौके आयेंगे। इच्छा और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। समय का सदुपयोग करें।

धनु

व्यापार या व्यवसाय में आप बहुत अच्छा काम करेंगे। इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। विदेशों से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा।

मकर

आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के सम्पर्क में आयेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। अपने व्यवसाय में आप अच्छा करेंगे। यात्रा से लाभ मिलेगा।

कुम्भ

प्रयत्नों के बावजूद असफलता आपको निराश करेगी। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। बेकार के कामों में आप अपनी शक्ति और समय जाया करेंगे। बेकार की यात्राओं से बचें।

मीन

इस अवधि में आपकी प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा। विद्वानों के साथ रहने का मौका मिलेगा। आपका व्यापार या व्यवसाय बढेगा और चमकेगा। सुखद यात्रा की भी संभावना है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment