साप्ताहिक राशिफल, जानें किसे क्या मिलेगा?

इस सप्ताह इन राशि वालों की होगी चांदी! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष: यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आप स्वयं में ऊर्जा की कमी को महसूस करेंगे। आपकी दिनचर्या बेहद व्यस्त रहेगी। पारिवारिक जीवन में भी विवाद हो सकते हैं और काम में मन नहीं लगेगा। छात्र भी बेचैनी महसूस करेंगे लेकिन पढ़ाई में उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आमदनी अच्छी होगी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको सलाह है कि वाहन सावधानी से चलाएँ। करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी और आपसी संपर्क बना रहेगा। मध्य भाग में आप अपने रिश्ते को मजबूती देने का प्रयास करेंगे और सप्ताहांत में प्यार और बढ़ेगा। यदि विवाहित हैं तो प्यार के साथ-साथ नोक-झोंक भी हो सकती है। इस सप्ताह किसी नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, जो आपको बेहद सुकून पहुंचाएगी।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: बुधवार के दिन शाम को सफेद चंदन का दान करें।


वृषभ: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक ऊर्जावान रहेंगे। लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निश्चय और ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। इस दौरान आप धन का संचय करने और धन लाभ की संभावना भी बन रही हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस सप्ताह वाहन सुख का आनंद प्राप्त हो सकता है। भाई-बहन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्रों के बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी और वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपका पद और मजबूत होगा।

प्रेमफल: लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में प्रियतम के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मध्य भाग में परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या खीर बांटे और उनका आशीर्वाद लें।


मिथुन: व्यक्तिगत मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा लेकिन पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। क्योंकि आपके कुटुंब में कोई विवाद हो सकता है। हालांकि आपके अपने पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। इस दौरान आपके साहस और संकल्प में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन से आपको पहचान मिलेगी। आपकी वीरता और प्रतिबद्धता में वृद्धि होगी। इस सप्ताह बात करने से ही बात बनेगी। धन लाभ होने की संभावना है लेकिन राह में चुनौतियां भी आएंगी।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहेगी। इस दौरान प्रियतम आपकी ओर आकर्षित होगा और आपका प्यार परवान चढ़ेगा। हालांकि मध्य भाग में कुछ ग़लतफहमियां हो सकती हैं जो विवाद का कारण बनेंगी। सप्ताहांत आपके पक्ष में रहेगा और आप प्रियतम के साथ घूमेंगे-फिरेंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी की तबीयत कमजोर रह सकती है। इस दौरान उन्हें आपकी मदद की आवश्यकता रहेगी।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: कुत्तों को रोजाना कुछ खिलाएं।


कर्क: इस सप्ताह विभिन्न गतिविधियों की वजह से शांति भंग होगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बेवजह विवाद करने से बचें अन्यथा वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इस सप्ताह आपकी और आपके जीवनसाथी की सेहत गड़बड़ा सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स की नज़र में बने रहने के लिए आपको बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सहकर्मियों से आपको मदद मिलेगी। भाई-बहन भी आपकी मदद करेंगे और आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वे किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकती हैं।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला होगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वहीं प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी हालांकि मध्य भाग अच्छा रहेगा और सप्ताहांत में सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। इस दौरान आपका पार्टनर हर तरह से आपकी मदद करेगा।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: चांदी के बर्तनों को उपयोग करना लाभकारी रहेगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से प्राप्त करें नि:शुल्क जन्म कुंडली


सिंह: यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। सेहत में थोड़ी बहुत गिरावट हो सकती है इसलिए लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतें। इस सप्ताह लंबी दूरी या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। इस हफ्ते प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद की संभावना है।

प्रेमफल: लव लाइफ के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान प्यार बना रहेगा लेकिन तकरार भी होगी। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी लेकिन मध्य भाग और सप्ताहांत बेहद अच्छा होगा। यदि विवाहित हैं तो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलें। क्योंकि इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ वैचारिक टकराव हो सकता है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन छायापात्र दान करें।


कन्या: यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। इस अवधि में आपके बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी। किसी विदेशी व्यक्ति से संपर्क बनेंगे और लाभ होने की संभावना है। इस दौरान खर्च भी बहुत होगा। वहीं पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और सभी सदस्य आनंदित महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपका कद बढ़ेगा। कई माध्यमों से लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सुस्त रहेगा। सप्ताह की शुरुआत धीमी होगी। इस दौरान विवाद या गलतफहमी हो सकती है। हफ्ते का मध्य भाग भी कमजोर ही रहेगा लेकिन सप्ताहांत बेहद बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रेम जीवन में नई बहार आएगी। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएं।


तुला: इस सप्ताह नौकरी और व्यवसाय में बहुत हलचल देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर बेवजह की बातों अथवा विवाद से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन और सेहत में भी उतार-चढ़ाव आएंगे। माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है। इस सप्ताह धन लाभ की संभावना बन रही है। वहीं दूसरी ओर आप धार्मिक कार्यों पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और मध्य भाग भी आपके पक्ष में रहेगा। हालांकि सप्ताहांत सामान्य रह सकता है। यदि विवाहित हैं तो काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा लेकिन विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: देवी दुर्गा की आराधना करें और उन्हें सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें।


वृश्चिक: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ सौगातें मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति और अधिकारों में बढ़ोत्तरी के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस हफ्ते आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा, आपके भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आमदनी बेहतर रहेगी और धन का आवागमन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप खूब मस्ती करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की प्रबल संभावना बन रही है।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत और मध्य भाग सामान्य रहेगा लेकिन सप्ताहांत बेहद अच्छा रहने वाला है। आप प्रियतम के साथ अच्छा समय गुजारेंगे और आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस दौरान कुछ लोग शादी की योजना भी बना सकते हैं। वे लोग जो विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: सूर्य देव की आराधना करें और केसर युक्त जल उन्हें अर्पित करें।


धनु: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के जीवन में मानसिक अशांति बनी रह सकती है हालांकि इससे काम प्रभावित नहीं होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है लेकिन सप्ताह के मध्य तक सेहत में सुधार हो जाएगा। सप्ताहांत में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी गुजरेगी। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। आपके भाई-बहन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होगा। कामुक विचारों को अपने ऊपर ज्यादा हावी नहीं होने दें।

प्रेमफल: लव लाइफ में इस सप्ताह तकरार हो सकती है हालांकि रोमांस बरकरार रहेगा। आप अपने प्रियतम के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। इस दौरान आप लंच या डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी जबकि मध्य भाग कमजोर रहेगा और सप्ताहांत बेहद अच्छा रहेगा। वे जातक जो विवाहित हैं, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और एंजॉय करने के लिए कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: बुधवार के रोज शाम के समय सात प्रकार के अनाज का दान करें।


मकर: इस सप्ताह आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति होगी हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय में बढ़ोत्तरी होगी और कई माध्यमों से लाभ प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ तीर्थ दर्शन के लिए जा सकते हैं।

प्रेमफल: विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्यार बरकरार रहेगा लेकिन छोटे-मोटे विवाद भी की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग भी अच्छा रहेगा जबकि सप्ताहांत सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ लव मैरिज करने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालांकि अपनी इच्छा और विचार अपने प्रियतम पर थोपने की कोशिश नहीं करें। प्यार करें और उन्हें समझने की कोशिश करें।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं।


कुंभ: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक पूर्ण समर्पण के साथ काम करेंगे। कार्य में अधिक व्यस्त होने की वजह से परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। इस दौरान पिता की सेहत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। अपने से विपरीत लिंग के लोगों से मतभेद हो सकते हैं। धन हानि और अधिक खर्च की संभावना है हालांकि आमदनी भी अच्छी होगी। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। इस पूरे सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं।

प्रेमफल: यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए विवाद करने से बचें। प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। इस दौरान प्यार बढ़ने से रिश्तों में और मजबूती आएगी। सप्ताह का मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत अच्छा रहेगा।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष को बिना स्पर्श किए जल चढ़ाएं।


मीन: इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए कुछ खास रहने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ विवाद भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन पहले की तरह सामान्य गति से चलता रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ मामले सामने आ सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई माध्यमों से आय होने की वजह से लाभ होगा। इस सप्ताह आपके पिता जी की तबीयत कमजोर रह सकती है। 

प्रेमफल: विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। हालांकि शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए किसी भी विवाद से बचें। वहीं प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी, जबकि मध्य भाग थोड़ा धीमा रहेगा लेकिन सप्ताहांत बेहद अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी लव लाइफ में कई रोमांटिक पल आएंगे। आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने या डिनर के लिए जा सकते हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment