दैनिक ज्योतिष सहायक (२४.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज बृहस्पतिवार का दिन है। आज का दिन शुभ कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:३७ प्रात: पर तथा सूर्यास्त १९:१७ सांय: काल में होगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

आज का पंचांग आपके लिए अपने साथ क्या विशेष लेकर आया है। यह जानने के लिए आज के पंचांग पर नज़र डालते हैं।
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. आज त्रयोदशी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र है।
  4. चन्द्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं।

FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल

राहुकाल में कोई भी नया काम शुरू न करें, काम अगर पहले से शुरू हो चुका है तो उसे रोके नहीं बल्कि करते रहें।

दिल्ली में आज का राहुकाल १४:१० से लेकर १५:५२ के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

आज के व्रत और पूजन 


आज प्रदोष व्रत का पालन कर आप भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी जन्मकुंडली में गुरु ग्रह के दोष शांत करने के लिए आज के दिन बृहस्पति देव का व्रत, पूजन दर्शन करना बेहद शुभ फल प्रदान करता है। गुरुवार के दिन विष्णु जी के व्रत और पूजा का विधान है।

आज की तिथि के स्वामी काम देव हैं। आज की शुभता प्राप्त करने के लिए काम देव की पूजा करना, दिन को बेहतर करेगा।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


अगर आप किसी भी तरह का खरीदने-बेचने का कार्य करते हैं तो आज आप के लिए दिन के समय शुभ चौघड़िया (दिल्ली) इस प्रकार रहेगी। व्यापारी वर्ग, शेयर बाजार और मंडियों में आढ़तियों के लिए यह समय विशेष शुभ रहेगा। 

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

चल - १०:४५ से १२:२७
लाभ - १२:२७ से १४:१०
अमृत - १४:१० से १५:५२
शुभ - १७:३४ से १९:१७

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी:

अमृत - १९:१७ से २०:३४
चल - २०:३४ से २१:५२
उपरोक्त समय काल में आप शेयर बाज़ार अथवा थोक बाजारों में क्रय विक्रय के कार्य कर सकते हैं।

आज के विशेष मुहूर्त


आज के दिन में निम्न कार्यों के लिए मुहूर्त की शुभता बनी हुई है। मुहूर्त की शुभता में सभी आवश्यक शुद्धियों का ध्यान रखा गया है।
नामकरण संस्कार - ०९:५५ प्रात: से अगले दिन १२:५५ तक

आज के सामान्य मुहूर्त


आज के दिन बनने वाले अशुभ मुहूर्तों का समयकाल इस प्रकार है। कार्यों में बाधाओं और असफलताओं से बचने के लिए जहाँ तक हो सके निम्न योगों के समय काल में कोई शुभ काम शुरू न करें।

भद्रा तिथि - २३:५४ से अगले दिन १२:५४ तक रहेगी।

आज  का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाज़ार को भाग्य और सितारों का खेल कहा जा सकता है। यदि आप शेयर बाज़ार से नियमित रूप से जुड़े हुए हैं और शेयर बाज़ार के उतार चढ़ावों पर अपनी पैनी नजर बनाये रखते हैं। आज के दिन शेयर बाज़ार कैसा रहने वाला है, यह सिर्फ एक क्लिक से जाना जा सकता है। जानने के लिए क्लिक करें:

आज का सर्राफा बाजार का भविष्‍यफल


आज दिल्ली में सोने की कीमतों में मजबूती आ सकती है। भारी बिकवाली के चलते चाँदी के भावों में भी गिरावट आ सकती है।

सोना तेज़ी के साथ ऊपर जाएगा, चाँदी में गिरावट आएगी।

आज आपके लिए सितारों की चाल कैसी रहने वाली है। यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment