दैनिक ज्योतिष सहायक (२५.०७.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज शुक्रवार का दिन है। आज के दिन की विशेषता का लाभ उठाते हुए आप आज सोौदर्य विषय, आभूषण निर्माण, हीरा धारण, भोग विलास के विषय, सुख आराम की वस्तुओं का निर्माण, वस्त्र निर्माण और लक्ष्मी उपासना आदि कार्य विशेष रूप से कर सकते है। मुस्लिम भाइयों के लिए आज का दिन रमजान का अंतिम शुक्रवार होने के कारण ख़ास रहेगा।

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:३८ प्रात: पर तथा सूर्यास्त १९:१६ सांय: काल में होगा। 


आज का पंचांग आपके लिए अपने साथ क्या विशेष लेकर आया है। यह जानने के लिए आज के पंचांग पर नज़र डालते हैं।
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. आज चतुर्दशी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र है।
  4. चन्द्रमा मिथुन राशि में विचरण कर रहे हैं।

FREE matrimony & marriage website


आज का राहुकाल


आज के दिन की शुभता को राहु के प्रभाव से बचाने के लिए आप आज राहुकाल अवधि में कोई विशेष कार्य आरम्भ करने का त्याग करें। अन्यथा कार्य में व्यर्थ की बाधाएं आपकी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। आशा है आप इस सलाह का लाभ उठाएंगे।

दिल्ली में आज का राहुकाल १०:४५ से लेकर १२:२७ के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 


राहुकाल अवधि में कोई धार्मिक विधि-विधान शुरू करना सही नहीं माना जाता। साथ ही दैनिक कार्यों को करने के लिए राहुकाल का विचार नहीं किया जाता, परन्तु अगर आप आज कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, तो १०:४५ से १२:२७ के बीच के समय में आवश्यक कार्य को आरम्भ करने से बचना बेहतर होगा।

आज के व्रत और पूजन 


श्रावण मास चल रहा है। इस मास में विशेष रूप से भगवान शिव का पूजन किया जाता है। आप भी आज मासिक शिवरात्रि व्रत कर शिव महिमा का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। शिव जी का व्रत अविवाहित स्त्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता के अनुसार जो भी अविवाहित स्त्री इस व्रत का पालन करती है, श्रेष्ठ जीवनसाथी प्राप्त करती है। 

शुक्रवार यानि आज के दिन देवी लक्ष्मी की शुभता प्राप्ति के लिए वैभव लक्ष्मी का व्रत किया जा सकता है। अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए आज आप शुक्र ग्रह का व्रत कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शुक्र व्रत गृहस्थ जीवन के कष्टों को दूर करता हैं।

सावन और शिवरात्री के साथ, आज की चतुर्दशी तिथि के देव भी भगवान शिव है। अतः यह दिन शिव पूजा के लिए बहुत ही ख़ास है। आज श्रावण मास में शिव का पूजन दर्शन आपके दिन की शुभता को बढ़ाएगा।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


प्रत्येक दिन के साथ शुभता और अशुभता दोनों जुडी होती है। आप आज किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना चाहते है तो आज के दिन की चल चौघड़िया अवधि का प्रयोग कर आप उत्तम परिणाम पा सकते है। इसी प्रकार यदि आप क्रय-विक्रय का कार्य करते है तो उसके लिए लाभ चौघड़िया बहुत अच्छी रहेगी। आज के आज के जरुरी कार्यों में सफलता का अंश बढ़ाने के लिए आप आज की शुभ चौघड़िया मुहूर्त में अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। शेयर निवेशक इसका प्रयोग कर ख़ास लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

लाभ - ०७:२० - ०९:००३ 
अमृत - ०९:०३ - १०:४५ 
शुभ - १२:२७ - १४:०९ 
चल - १७:३५ - १९:१६ 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी:

लाभ - २१:५२ - २३:०९ 

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


ऊपर दिए गए समय कालों का उपयोग आप शेयर बाजार अथवा थोक बाजारों से बड़ी मात्रा में खरीद बेच का कार्य करने के लिए भी कर सकते हैं।

सामान्य मुहूर्त


आज के कार्यों में सफलता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आप आज के दिन के सामान्य मुहूर्तों का प्रयोग कर सकते हैं। आज सर्वार्ध सिद्धि योग बन रहा है। यह शुभ योगों की श्रेणी में आता है। आज के दिन इसकी अवधि निम्न रहेगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग - १२:२६ से लेकर अगले सूर्योदय तक

आज के अशुभ मुहूर्त


शुभ समय में कार्य करने से कार्यसिद्धि प्राप्त होती है। इसके विपरीत अशुभ समय में यदि गलती से कोई कार्य कर लिया जाए तो बाधाएं तो आती ही है, साथ ही कार्य की सफलता पर भी संदेह बना रहता है। ऐसा ही एक अशुभ मुहूर्त आपको यहां दिया जा रहा है। इस समयावधि में कार्य शुरू करना सही नहीं होगा। सावधानी बनाये रखें।

भद्रा - आज भद्रा १२:५४ मिनट तक रहेगी।

अन्य मुहूर्त जानने के लिए क्लिक करें


आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाजार किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का आईना होता है। इसके उतार-चढ़ावों पर निवेशक और अन्य कई वर्ग खास नजर रखते है। आइये आपको बताये की आज शेयर बाजार कैसा हो सकता है। आज के शेयर बाजार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यहां क्लिक करें: जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा

आज का सर्राफा बाजार का भविष्‍यफल


आज का कारोबारी सत्र उत्साहजनक रहने के योग बन रहे है। आज सर्राफा बाजार अच्छा खुलने की संभावनाएं है। आइये आपको आज के बाजार रुख से अवगत कराते हैं।

आज सोने के भावों में उछाल आ सकता है। भावों का ग्राफ दिन भर ऊपर की ओर बन रहा है। आज चांदी भी मजबूत रहेगी। सायकाल में सावधानी बरतें चांदी के भावों में गिरावट आ सकती है।

आज ग्रह नक्षत्रों की चाल आपकी जन्मराशि के अनुसार कैसी रहने वाली है, यह जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं: आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment