बुध का कर्क राशि में गोचर के विभिन्न राशियों पर प्रभाव (जुलाई 29, 2014)

बुध ग्रह कर्क राशि में जुलाई 29, 2014 को गोचर कर रहा है। बुद्ध ग्रह का यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यह आप पर निश्चित ही कुछ न कुछ प्रभाव डालेगा। क्या होंगे यह प्रभाव आइये जानते हैं ‘प. हनुमान मिश्रा’ द्वारा।

जानिए बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर के प्रभाव।

ग्रहों का राजकुमार बुध ग्रह 29 जुलाई 2014 को मिथुन राशि से कर्क राशि में जा रहा है। यह खेती-किसानी के लिए एक अच्छा संकेत है। अत:, खेती और उपज अच्छी होगी। लेकिन उत्तरी राज्यों में शासन प्रशासन और अव्यवस्था के कारण प्रजा दु:खी रह सकती है। नेताओं के द्वारा देश और समाज के हित से परे मुद्दों पर बयान बाज़ियाँ होंगी। बुध के गोचर का हमारी राशियों पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

Click here to read in English…

मेष:

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार में कोई शुभ संस्कार भी मनाया जा सकता है। आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप सुखी और प्रसन्न रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय करेंगे।

वृष:

काम धंधे में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। नये लोगों से पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। छोटी यात्राएँ अच्छा फल प्रदान करेंगी। भाई बहिनों से सहायता मिलेगी।

मिथुन:

आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। गूढ़ विज्ञान में आपकी रूचि बढ़ेगी। पुराने कर्ज से मुक्ति सम्भव।

कर्क:

आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढ़ेगी। आप अपनी प्रतिभा, योग्यता, और निपुणता के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

सिंह:

कुछ मानसिक चिंताएँ रह सकती है। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल कम अनुकूल रह सकता है। अत:, सब प्रकार की जोखिम उठाने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें और मन को अध्यात्म की ओर लगाएँ।

कन्या:

बुध के इस गोचर के कारण लम्बी यात्रा की संभावनाएँ बनेंगी। प्रणय संबंध सुधरेंगे। नए मित्र बनेंगे। मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। काम धंधें में उन्नति होगी।

तुला:

पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में भी लाभ व विस्तार के योग है। वरिष्ठ लोगों या सत्तावान व्यक्तियों से संबंध में सुधारेंगे।

वृश्चिक:

बुध के इस गोचर के कारण आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप प्रसिद्ध व्यक्तियों से जुड़ेंगे। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे। यात्रा के माध्यम से भी लाभ प्राप्त होगा।

धनु:

आपके लिए बुध आठवें भाव में रहेगा अत:, छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। जल्दबाजी से बचें। अधिक मेहनत के बाद ही कामों सफलता मिल पाएगी। बेकार की यात्राओं से बचें।

मकर:

प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा। व्यापार-व्यवसाय बढ़ेगा। आप लाभप्रद सौदा करेंगे। भागीदार व सहयोगी सहयोग देंगे। सुखद यात्रा की भी संभावना है।

कुम्भ:

आप व्यर्थ के कामों में भी उलझे रहेंगे। पारिवारिक जीवन से तनाव रह सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जहाँ तक संभव हो यात्राओं से बचें।

मीन:

मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहारा देंगे। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। नये उद्यमों में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों के लिये भी समय अनुकूल है। कोई यादगार यात्रा हो सकती है।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment