साप्ताहिक राशिफल (जून ३० से जुलाई ४, 2014) - जानिए आने वाला हफ़्ता कैसा रहेगा


सभी राशियों के लिए जून ३० से जुलाई ४, 2014 तक का साप्ताहिक राशिफल



मेष:

सप्ताह के शुरुआती दिनों में सामान को ख़रीदने या बेचने को लेकर कुछ चिंताएँ सम्भावित हैं। इस समय भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेना या किसी की मदद के लिए लग जाना ठीक नहीं होगा। बेहतर होगा कोई भी काम करने से पहले भली भांति चिंतन-मंथन कर लें। हालांकि सप्ताह का मध्य बेहतर रहेगा। आप मनचाही जगह पर जा सकते हैं या मनचाहा काम कर सकते हैं। सप्ताहांत भी समय से लड़कर चीज़ों को अपने पक्ष में लानें में मददगार होगा।

वृषभ:

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप स्फ़ूर्तिवान बने रहेंगे। आपका जोश ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। लेकिन भाई बंधुओं से अच्छे संबंध बनाए रखना होगा। इस समय आप अपने आपको फ़िट रखने के तरीकों को जानना चाहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ घरेलू चिंताएँ रह सकती हैं। अथवा आप माता पिता को लेकर कुछ चिंतन कर सकते हैं। सप्ताहांत दिली सुकून देने वाला रहेगा।

मिथुन:

यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। घर परिवार में सुख शांति रहने के योग हैं। सप्ताह मध्य घूमने फिरने या ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अच्छा है। कम दूरी की यात्राएँ भी हो सकती हैं। मित्रों और बंधुओं से सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएँ हो सकती हैं। लेकिन इस समय किसी घरेलू व्यक्ति पर गुस्सा करने से बचना होगा।

Click here to read in English…

कर्क:

सप्ताह सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएँगे। कामों में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। सप्ताह के मध्य भाग में अचानक कुछ ख़र्चे सामने आ सकते हैं। इस समय वाणी में कठोरता लाने से बचें। माँसाहार या मदिरा पान बिल्कुल न करें। सप्ताह कें अंतिम दिनों में आप फ़िल्म देखने जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात भी सम्भव है।

सिंह:

सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ ख़र्चे बेवजह हो सकते हैं। इस समय नींद में कुछ व्यधान रह सकता है या नींद देर से आ सकती है। अचानक आया कोई बड़ा ख़र्च भी मानसिक खिनत का कारण बन सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। सप्ताहांत में आपको मनोरंजन का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक मामले को लेकर मन प्रसन्न रह सकता है।

कन्या:

सप्ताह के शुरुआत में लाभ की सम्भावनाएँ मज़बूत रहेंगी। मित्र और सहयोगी लाभ देंगे। आपकी मेहनत का फल मिल जाएगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात सम्भव है। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवज़ह के ख़र्चों से बचना होगा। इस अवधि में किसी भी यात्रा से पहले उससे होने वाले फ़ायदे और नुकसान के बारे में सोच लें। सप्ताहांत में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

तुला:

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ऑफ़िस के लोग भी आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं, जिसमें आप काफ़ी हद तक सफल भी रहेंगे। सप्ताहांत में हर मामलें में सावधानी ज़रूरी होगी। दूर की यात्राओं में परेशानी सम्भव है। नींद में भी व्यवधान रह सकता है।

वृश्चिक:

सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। चन्द्रमा नवम भाव में है अत:, इस समय आप धर्म या समाज से जुड़ी किसी किताब का अध्ययन कर सकते हैं अथवा सामाजिक कार्य में समय देंगे। रुपए पैसों के लिहाज से भी सप्ताह शुभ हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके काम सफल होंगे और आपके कार्यों को प्रसंशा मिलेगी। सप्ताहांत में पिछले दिनों की गई मेहनत का फल मिल जाएगा और मन प्रसन्न रहेगा।

धनु:

सप्ताह की शुरुआत बहुत अनुकूल नहीं कही जाएगी। इस समय स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। अत: आप अपने कामों को सही ढंग से अंजाम नहीं दे पाएंगे। इस समय ख़ान पान पर संयम रखना होगा। सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। इस समय आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक मामलों से भी लगाव होगा। सप्ताहांत में कामों में सफलता मिलेगी और मान सम्मान में इज़ाफ़ा होगा।

मकर:

यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। साझेदारी के कामों से भी लाभ मिलेगा। रोज़मर्रा के कामों में भी बेहतरी आने की उम्मीद है। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में चीज़ें कुछ अव्यवस्थित होती नज़र आएंगी। इस समय ख़ान पान पर संयम रखें तथा किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस न करें। सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। सप्ताहांत बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा।

कुम्भ:

इस सप्ताह की शुरुआत में आप के अंदर काम करने के जुनून को देखा जा सकेगा। लेकिन इस जुनून के चलते अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना बिल्कुल न भूलें। इस समय आप अपने विरोधियों पर हावी रहेगें। आपकी योजनाएँ सफल होंगी। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सप्ताह मध्य में निजी जीवन और व्यक्तिगत संबंधों के लिए भी समय निकालना ज़रूरी होगा। वहीं सप्ताहांत में संयमित दिनचर्या अपनाना ठीक रहेगा।

मीन:

सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान या शिक्षा को लेकर चली आ रही चिंताएँ दूर होंगी। सप्ताह मध्य भी अनुकूल रहेगा। इस समय आपकी मेहनत रंग लाएगी। घरेलू विवादों के सुलझने की उम्मीद है। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बिताएंगे।

प. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment