साप्ताहिक राशिफल, 18 से 24 सितंबर 2017

इस सप्ताह मिलेगी अपार सफलता, बन रहे हैं ऐसे योग! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस सप्ताह क्या होने वाला है खास? नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह?

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650
12%
छूट

प्रश्न पूछें

कीमत : रु 520
सेल कीमत : रु 455

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।




मेष


इस सप्ताह आपको आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। हालांंकि आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उदासीनता का भाव पैदा होगा। आपका कार्य में मन नहीं लगेगा। आप अपनी नौकरी को बदलने का भी विचार कर सकते हैं। माता जी के सेहत में गिरावट आने की संभावना है इसलिए उनकी सेहत की देखभाल करें। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। काम में व्यस्त होने के कारण आप अपनी फ़ैमिली को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। 

प्रेमफल: प्रेम के मामलों मे आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है और मध्य थोड़ा कमज़ोर है जबकि वीकेंड प्यार के लिए शानदार रहेगा। इस दौरान आपको लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। हालाँकि किसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार भी संभव है। वैवाहिक जीवन के लिए सप्ताह बढ़िया रहने के संकेत दे रहा है। इसमें वैवाहिक रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी को बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें।


वृषभ


आपके मन में विचारों का द्वंद दिखाई देगा। पारिवारिक मुद्दों को लेकर आपके विचारों में विरोधाभास रह सकता है। परिवार में किसी तरह का झगड़ा संभव है। माता जी उर्जावान महसूस करेंगी परंतु फिर भी उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। सफलता के लिए अपना ध्यान केवल कार्य में ही लगाएँ। ऑफ़िस में आपकी पदोन्नति संभव है। छात्र पढ़ाई में अधिक मेहनत करेंगे।

प्रेमफल: प्यार के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य सामान्य है और सप्ताहांत फिर से अच्छे होने का वादा कर रहा है। अहंकार को प्यार के बीच में न लाएं और एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को साझा करें। यदि आप शादीशुदा हैं तो यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने शुद्ध घी का दीया जलाएं।


मिथुन


आप दोस्तों, रिश्तेदारों एवं अपने परिजनों के साथ सप्ताह का आनंद लेंगे। पड़ोसियों का सहयोग प्राप्त होगा और ऑफ़िस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अच्छा अवसर मिलने पर आप अपनी जॉब चेंज कर सकते हैं। पिताजी एवं भाई-बहनों का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। छोटी दूरी की यात्राएँ होने के योग हैं। छात्र पढ़ाई में अच्छी मेहनत करेंगे। बच्चे समय का आनंद लेंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे और आपकी संवाद शैली अच्छी रहेगी।

प्रेमफल: इस सप्ताह किसी के साथ नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। एक से अधिक लोगों पर आपका दिल आ सकता है, परंतु आपको इससे बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है और मध्य सामान्य जबकि सप्ताह का अंत बहुत ही बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। जीवनसाथी को किसी प्रकार की कामयाबी हासिल हो सकती है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: बुध बीज मंत्र का जाप करें।


कर्क


आप अपने जीवन को लेकर थोड़े निराश रहेंगे। इस समय आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। क्रोध में आकर अपशब्दों का प्रयोग कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। छात्र पढ़ाई में ख़ूब मेहनत करेंगे जिसका उन्हें बढ़िया परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी और प्रॉपर्टी के द्वारा आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। 

प्रेमफल: प्रेम के मामलों के लिए सप्ताह सामान्य है। सप्ताह की शुरूआत और मध्य भाग कुछ ख़ास नहीं रहेगा परंतु सप्ताह के अंत में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। दोनों के बीच किसी बात पर तकरार संभव है। यदि किसी प्रकार की ग़लतफहमी हो तो उसे मिल बैठकर दूर करें। जीवनसाथी से बहस न करें और किसी मसले को प्यार से सुलझाएं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और दूध से उनका अभिषेक करें।


सिंह


इस सप्ताह आपके मन में अस्थिरता देखने को मिलेगी। कभी आपको अधिक ग़ुस्सा आएगा तो कभी आप प्यार से बात करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा और ख़र्च में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। घर में अशांति का माहौल रह सकता है। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशगमन के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा।

प्रेमफल: प्यार के मामलों के लिए यह सप्ताह ख़ास रहेगा। सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। हालाँकि मन में प्यार को लेकर भ्रम की स्थिति भी रह सकती है। किसी के साथ नया रिश्ता कायम हो सकता है। मध्य को छोड़कर सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत गिर सकती है।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: बरगद के पेड़ की पूजा करें।


कन्या


आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। विदेश जाने के भी योग हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा और आपकी कमाई भी बढ़िया रहेगी। बच्चों की सेहत कमज़ोर रह सकती है और छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। रहस्यमयी विषयों को जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अहंकार से दूरी बनाए रखें।

प्रेमफल: प्यार के लिए सप्ताह कम अनुकूल है। इस समय प्यार को लेकर आपने मन में कोई शंका रह सकती है। पार्टनर से ब्रेकअप के संकेत हैं। सप्ताह की शुरुआत सामान्य है परंतु अंत बेहतर रहेगा। शादीशुदा जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। वहीं दूसरी ओर उनकी मदद से आपको किसी प्रकार का लाभ मिलेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।


तुला


आपको विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलेगा और आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। किसी क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में संभलकर रहें, आपके ख़िलाफ़ कोई साज़िश रच सकता है। घर में माता जी की सेहत बिगड़ सकती है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

प्रेमफल: प्यार के मामलों के लिए यह मिलाजुला सप्ताह रहेगा। सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी है लेकिन मध्य सामान्य रहेगा और यदि वीकेंड की बात करें तो ये आपके लिए लाजवाब रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। सिनेमा या किसी ट्रिप का आनंद लिया जा सकता है। इस समय अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएं।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ही ध्यान दें। आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। माता जी की सेहत भी नाज़ुक रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। सरकार के द्वारा भी आपको किसी तरह का फायदा हो सकता है। धार्मिक क्रियाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी और इस पर आपका ख़र्चा भी बढ़ सकता है। भाई-बहनों का स्वास्थ्य कमज़ोर रहेगा और बच्चे स्वभाव से जिद्दी हो सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह कम अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं है। मध्य और सप्ताहांत भी सामान्य रहने के संकेत दे रहे हैं। इस दौरान धैर्य का परिचय दें और रिश्ते की डोर को मजबूत बनाने का प्रयत्न करें। प्रियतम पर ग़ुस्सा न करें वरना स्थिति और ख़राब हो सकती है। जीवनसाथी थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव की उपासना करें और श्वेतार्क के वृक्ष पर शुद्ध जल चढ़ाएं।


धनु


इस सप्ताह आप अपने बुद्धि विवेक से अधिक लाभ कमाएंगे। बुद्धिजीवियों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। हालाँकि घर का वातावरण सामान्य रहेगा। कुछ छोटे-मोटे विवाद सामने आ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है। बच्चों को इस सप्ताह आनंद आएगा और छात्र परीक्षा के लिए जमकर तैयारी करेंगे।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी है, मध्य सामान्य है और साप्ताहांत बहुत बढ़िया रहने के संकेत दे रहा है। इस समय आपकी रिलेशनशिप और भी मजबूत होगी। हो सकता है कि आप इस रिश्ते को शादी में बदल दें। शादीशुदा जीवन के लिए सप्ताह उत्तम रहने के संकेत दे रहा है। समाज में जीवनसाथी का मान-सम्मान बढ़ेगा। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।


मकर


आपको तनाव की शिकायत रह सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में भी बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ तो है परंतु हानि का भी भय बना हुआ है। आपका कोई पुराना राज़ खुल सकता है। पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा आपके योग में है। आपका टैलेंट आपकी आय का ज़रिया बन सकता है। अपने आपको विवादों से दूर रखें। आप अपना पुराना उधार चुकाएंगे। 

प्रेमफल: यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। प्यार के मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। मध्य भाग थोड़ा कमज़ोर है इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें। वहीं सप्ताहांत फिर से अच्छा रहने का वादा कर रहा है। पार्टनर के साथ प्यार करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। किसी ग़लतफ़हमी के कारण मामला बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी प्रकार की बहस न करें। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें गेहूँ अर्पित करें।


कुंभ


आपको कार्य में सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। बिजनेस पार्टनरशिप में विवाद हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपका प्रमोशन भी संभव है। बच्चे ऊर्जावान रहेंगे, परंतु उनकी सेहत का ख़्याल रखना होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत कमज़ोर है और मध्य सामान्य जबकि वीकेंड बढ़िया रहने के शुभ संकेत दे रहा है। अपने प्रियतम के साथ आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। मैरिड लाइफ में जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की अनबन हो सकती है। उनकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: अपने जेब में पीला रुमाल रखें।


मीन


आपको मानसिक तनाव और ख़र्च में वृद्धि जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। हालाँकि विदेशी संबंधों से लाभ मिलने के योग हैं। आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी सामने आ सकता है। माता जी की सेहत का ख़्याल रखें। कठिन परिश्रम के बाद आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। बच्चों के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। उनके स्वास्थ्य की देखभाल करें। यदि आवश्यक नहीं है तो किसी से पैसे उधार न लें। 

प्रेमफल: प्रेम के मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी जबकि मध्य अच्छा होने के संकेत दे रहा है। वहीं सप्ताहांत सामान्य रहेगा। किसी प्रकार की ग़लतफहमी हो सकती है जो आपके बीच विवाद का कारण बन सकती है। अपने प्रियतम पर शक न करें। वैवाहिक जीवन में अंहकार का टकराव हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में भी कमी आ सकती है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment