साप्ताहिक राशिफल, 11 से 17 सितंबर 2017

इन राशि वालों को मिलेगी एक बड़ी सौगात! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस सप्ताह क्या होने वाला है खास? नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह?

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष: सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी और मध्य में आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे जबकि वीकेंड फिर से अच्छे होने के संकेत दे रहा है। आपके घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव के पल देखने को मिल सकते हैं। बच्चों के स्वभाव में ज़िद्दीपन एवं चिढ़चिढ़ापन नज़र आ सकता है। हो सकता है उनका स्वास्थ्य भी कमज़ोर पड़ जाए इसलिए उनकी सेहत की देखभाल करें। आपको पेट संबंधी विकार हो सकते हैं अतः अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान आपकी कार्यक्षमता में भी कमी आ सकती है। अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको अधिक मेहनती बनना होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में गिरावट आने के संकेत दिखाई देर रहे हैं।

प्रेमफल: प्रेम के मामलों में इस सप्ताह तनाव, बहस एवं कटुता देखी जा सकती है। इस दौरान अपने पार्टनर पर कोई दबाव न डालें, अन्यथा परिस्थिति और भी बिगड़ सकती है। प्रेम के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी है लेकिन मध्य में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे और सप्ताहांत बहुत बेहतर रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आपको और भी आनंद आएगा। जीवनसाथी को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: चांदी से बना कड़ा पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।


वृषभ: इस सप्ताह आपको तनाव अपने साये में ले सकता है। ख़र्च में भी वृद्धि संभव है। सप्ताह का मध्य आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है, किंतु किसी कारणवश आपका ध्यान भटक सकता है। आपको भाई-बहनों के द्वारा फाइनेंशियल सपोर्ट मिल सकता है। घर में माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। अच्छा होगा कि आप उनका ख़्याल रखें। इस सप्ताह आप कोई प्रॉपर्टी अथवा वाहन ख़रीद सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने के योग हैं। माता जी के स्वास्थ्य और घरेलु चीज़ों में आपका पैसा ख़र्च हो सकता है। इस वीक आपकी आय सामान्य रहेगी इसलिए देखभाल कर ख़र्च करें। इस सप्ताह बच्चे ख़ुशमिज़ाज़ रहेंगे। वहीं छात्र अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करते हुए नज़र आएंगे। 

प्रेमफल: लव रिलेशन के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी है जबकि इसका मध्य सामान्य और वीकेंड अच्छा है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप दोनों साथ मिलकर ख़ूब इंज्वॉय करेंगे। यदि प्यार के लिए आप थोड़े ज़्यादा प्रयास करेंगे तो यह सप्ताह आपके लिए और भी बेहतरीन साबित हो सकता है। विवाहितों के लिए यह मिलाजुला सप्ताह रहेगा। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री बांटे।


मिथुन: मिथुन राशि वालों को विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलेगा। दोस्तों से मिलना-मिलाना भी संभव है। आपके लिए सप्ताह का मध्य भाग ख़र्चीला रहेगा जबकि सप्ताहांत उत्तम रहने के संकेत दे रहा है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेंगी। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी। थोड़ा सावधान रहें, क़ानूनी विवाद भी संभव है। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। बच्चों का स्वभाव अच्छा रहेगा। वहीं छात्र भी पढ़ाई में दिल से मेहनत करेंगे। इस हफ़्ते आपको अनचाही यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

प्रेमफल: प्रेम की नाव में सवार लोगों के लिए यह सप्ताह आनंद देने वाला साबित होगा। इसमें आपको इंज्वॉयमेंट और रोमांस दोनों का मज़ा मिलेगा। किसी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत भी संभव है लेकिन साथी से ज़्यादा इच्छाएं न रखे तो ही बेहतर है। विवाहितों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस हफ़्ते उनका वैवाहिक रिश्ता और भी मजबूत होगा।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: अपने गले अथवा बाजू में विधारा मूल धारण करें।


कर्क: इस सप्ताह आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे। धार्मिक विषयों पर आपका झुकाव हो सकता है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। वीकेंड थोड़ा ख़र्चीला रह सकता है। आँखों से संबंधित रोगों से बचकर रहें और कटु शब्दों का प्रयोग न करें। बच्चे किसी चीज़ को लेकर ज़िद कर सकते हैं। वहीं छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा और आपके करियर में भी उन्नति संभव है। सरकार के द्वारा लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। समाज में आपका क़द ऊँचा होगा।

प्रेमफल: प्यार के मामलों में आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। लव रिलेशनशिप के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है, जबकि मध्यम भाग मिलाजुला है और वीकेंड सामान्य रहेगा। प्रेम में एक-दूजे को समझने का प्रयास करें। प्यार में तकरार भी संभव है। वहीं वैवाहिक जीवन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से दूरियाँ हो सकती हैं, हालांकि इस दूरी में प्यार भी दिखेगा। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: मोती धारण करें और दूध से शिव लिंग का अभिषेक करें।


सिंह: घर में किसी धार्मिक कार्य के होने के योग हैं। आपके स्वभाव में अहंकार एवं क्रोध की वृद्धि हो सकती है। दोनों ही चीज़ें किसी भी सूरत में आपके लिए उचित नहीं है इसलिए इन पर नियंत्रण रखें। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशगमन के भी योग बन रहे हैं। अपने प्रोफ़ेशन को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। भौतिक सुख-सुविधाओं में आपका धन ख़र्च हो सकता है। अपने घरेलू जीवन को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी किसी ग़लतफहमी का शिकार हो सकते हैं। सफलता के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

प्रेमफल: प्यार के मामलों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा और आपके प्रेम की डोर और भी मजबूत होगी। सप्ताह की शुरुआत अच्छी और मध्य सामान्य है जबकि सप्ताहांत फिर से अच्छे होने का वादा कर रहा है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। इस दौरान बहसबाज़ी से बचें।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: ‘’ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः’’ मंत्र का जाप करें।


कन्या: आपको मानसिक तनाव रह सकता है। ख़र्च में वृद्धि भी संभव है। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह ज़्यादा अनुकूल नहीं है। विदेश जाने की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके साहस में भी वृद्धि होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ घूमना-फिरना संभव है। आपका घरेलू जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

प्रेमफल: प्यार के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत सामान्य, मध्य थोड़ा और सप्ताहांत बढ़िया है। हालांकि पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। विवाहितों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी देखी जा सकती है।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं।


तुला: इस सप्ताह आपके मन में अच्छे विचार आएँगे। विभिन्न स्रोतों से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की की ओर लाभ मिलने के योग हैं। सरकार एवं वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपको मदद मिलेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में तरक्की होगी परंतु आपके घरेलू जीवन में तनाव का माहौल देखने को मिल सकता है। बच्चों और छात्रों के स्वास्थ्य में कमी देखी जा सकती है। बोलते समय अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

प्रेमफल: लव पार्टनर और आपके बीच अच्छा तालमेल दिखेगा परंतु कभी कभार दोनों के बीच अनबन भी संभव है। प्रियतम पर किसी का बात का दबाव न बनाए बल्कि उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। मैरिड लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: मंदिर में काले रंग का झंडा लगाएं।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृश्चिक: इस सप्ताह आपको तनाव, कार्य में बाधाएं, संघर्ष जैसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके अधिकारों का दायरा भी बढ़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का आप आनंद ले सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। आपकी संकल्प शक्ति मजबूत रहेगी। आय के सामान्य रहने के योग हैं।

प्रेमफल: अगर इन बातों को अमल में लाएंगे तो यह सप्ताह प्रेम के मामलों के लिए शानदार साबित हो सकता है। न तो लव पार्टनर के साथ बहसबाज़ी करें और न हीं उनके ऊपर बेवजह का शक़ करें। शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहने के संकेत दे रहा है परंतु किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव भी देखने को मिल सकता है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: बरगद के पेड़ की आराधना करें और इसकी जड़ों में शुद्ध दूध अर्पित करें और जड़ के पास की मिट्टी को अपने माथे पर लगाएं।


धनु: इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। ख़ुद को ज़्यादा स्मार्ट समझने की कोशिश न करें और अपने काम पर ही ध्यान दें। ख़र्च में बढ़ोतरी हो सकती है और धन हानि के भी संकेत हैं। आमदनी में स्थिरता बनी रहेगी। उच्च शिक्षा हेतु छात्र विदेश जा सकते हैं। बच्चे थोड़े ज़्यादा ही शरारती हो सकते हैं।

प्रेमफल: लव मैटर के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी है और इसका मध्य भाग सामान्य है परंतु वीकेंड धमाकेदार रहने के संकेत दे रहा है। दोनों साथ में समय गुजारे और कुछ ऐसा करें जो साथी को बहुत पसंद है। शादीशुदा लोगों के मिश्रित परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। लव और रोमांस के साथ-साथ दोनों में प्यार भरी तकरार देखने को मिल सकती है। 

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।


मकर: आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। घर के वातावरण में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करेंगे। भाई-बहनों के द्वारा आपको हर संभव सहायता प्राप्त हो सकती है। मन में धार्मिक विचार आ सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन होने के भी योग बन रहे हैं।

प्रेमफल: अपने प्यार के रिश्ते को आप शादी में बदल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत और मध्य प्यार के लिए अच्छा रहेगा जबकि वीकेंड के सामान्य रहने के संकेत हैं। एक-दूसरे का साथ आपको प्यारा लगेगा और आप दोनों भविष्य को लेकर अपनी योजनाएं बना सकते हैं। शादीशुदा जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी पर शक़ करने से बचें। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: नील शनि स्तोत्र का जाप करें। 


कुंभ: यह सप्ताह आपके लिए कम अनुकूल है इसलिए आपको इन दिनों सावधानी से काम लेना होगा। क्रोध, अंहकार और तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी देखी जा सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद संभव है। आपके पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। इनकम सामान्य है परंतु ख़र्चों में वृद्धि दिखाई दे रही है। धन हानि भी हो सकती है।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी है और इसके मध्य भाग को छोड़कर सप्ताहांत भी प्रेम के लिए बेहतर है। अपने प्रियतम के साथ आप वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। प्यार के रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए संवाद का बना रहना ज़रुरी है। शादीशुदा जीवन में विवाद की स्थिति देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने के लिए अहंकार का त्याग करें।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: देशी गाय की पूजा करें और उसे आधी सेंकी हुई रोटी खिलाएं।



मीन: आपको इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत दिखेंगे। आपको अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। अपने अच्छे प्रयासों की बदौलत आपको कोई बढ़िया गिफ़्ट मिल सकता है। घर में थोड़ी तनाव की स्थिति रह सकती है। माता-पिता जी के स्वास्थ्य में कमी देखी जा सकती है। आमदनी से अधिक ख़र्चा हो सकता है। 

प्रेमफल: प्यार के मामलों के लिए यह सप्ताह परफेक्ट है। लव पार्टनर के साथ रोमांस बना रहेगा। साथी के साथ मूवी, लॉन्ग ट्रिप पर जाया जा सकता है। किसी के साथ नया रिश्ता भी कायम हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद संभव है, हालाँकि उनका रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: काले तिल दान करें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment