चैत्र नवरात्रि घटस्थापना आज, जानिए मुहूर्त एवं पूजा विधि

चैत्र नवरात्रि 28 मार्च 2017 से प्रारंभ हो रही है और माँ नवदुर्गा की आराधना का यह महापर्व 5 अप्रैल तक मनाया जाएगा। नौ दिनों के इस पावन त्यौहार का पहला दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक घटस्थापना करने के बाद माँ शैलपुत्री की उपासना की जाती है। इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं घटस्थापना का शुभ मुहूर्त एवं माँ शैलपुत्री को प्रसन्न करने की आसान विधि।


घटस्थापना मुहूर्त


दिनाँक समय
28 मार्च 2017, मंगलवार 08:28:49 से 10:23:16 तक

नोट- उपरोक्त मुहूर्त नई दिल्ली (भारत) के लिए है।


घटस्थापना का महत्व


चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन घटस्थापना अथवा कलश स्थापना की जाती है और इसी दिन से नवरात्रि का प्रारंभ माना जाता है और शास्त्रों के अनुसार घटस्थापना पूजा का शुभ मुहूर्त पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाना चाहिए, इसलिए नवरात्र में घटस्थापना का विशेष महत्व है। 

नवरात्र का प्रथम दिन माँ शैलपुत्री को है समर्पित


माँ दुर्गा का पहला स्वरूप है शैलपुत्री। पर्वत राज हिमालय की पुत्री होने के कारण ही इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। इनका वाहन वृषभ है, इसलिए माँ शैलपुत्री को वृषारूढ़ा नाम से भी जाना जाता है। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल का पुष्प सुशोभित है। माँ के इस प्रथम रूप को सती नाम से भी पुकारा जाता है।

जानिए इस नवरात्र में माँ शैलपुत्री को कैसे करें प्रसन्न एवं व्रत कथा।

गुड़ी पड़वा


भारत में गुड़ी पड़वा का पर्व मुख्यतः महाराष्ट्र में हिन्दू नववर्ष के प्रारंभ होने की ख़ुशी में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत होती है और इसी दिन यह त्योहार मनाया जाता है।

जानें अपने शहर के अनुसार गुड़ी पड़वा का पंचांग एवं मुहूर्त: गुड़ी पड़वा 2017

उगादी/युगादी


भारत, पृथ्वी लोक का विभिन्नताओं से भरा हुआ एक सुंदर देश है। जहाँ पर क्षेत्रानुसार कई प्रकार की परंपराएँ, रीति-रिवाज, तीज-त्यौहार आदि हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ माना जाता है। इसी ख़ुशी में दक्षिण भारत में उगादी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे तेलगु नव वर्ष भी कहा जाता है।

जानें अपने शहर के अनुसार उगादी का पंचांग एवं मुहूर्त: उगादी 2017

एस्ट्रोसेज की ओर से चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ, आशा करते हैं कि नवदुर्गे के इस पावन त्यौहार पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि आए और आपकी झोली में माँ की कृपा ख़ूब बरसे!

Related Articles:

2 comments:

  1. Happy new year 2072 and navratra ki hardik badhaiya.

    ReplyDelete
  2. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 29 मार्च 2017 बुधवार से चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। इस बार नवरात्र 8 दिन के रहेंगे। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व 29 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2017 बुधवार को समाप्त होगा।

    प्रतिपदा व द्वितीया तिथि एक ही दिन रहेगी। मां जगदंबा के भक्तों को 29 मार्च 2017 को देवी शैलपुत्री व ब्रह्मचारिणी की आराधना एक ही दिन करना होगा। प्रतिपदा तिथि का क्षय होने से नवरात्रि आठ दिनों की होगी।

    घटस्थापना 29 मार्च 2017 के शुभमुहूर्त

    प्रातः 6 से 9 बजे तक लाभ और अमृत का चौघड़‍िया रहेगा। 10:30 बजे से 12 तक शुभ, 3से 6 चर,लाभ एवं रात्रि में 7:30 से 10:30 शुभ और अमृत व स्थिर लग्न अनुसार....

    वृषभ प्रातः 8: 47 से 10:46, सिंह दोपहर 3:16 से 5:28, वृश्चिक रात्रि 9:54 से12:11

    चैत्र नवरात्र का पंचांग

    - 29 मार्च घटस्थापना। नववर्ष प्रतिपदा(अबूझ मुहूर्त) नवरात्र आरंभ। गुड़ी पड़वा

    - 30 मार्च द्वितीया तृतीया,रवियोग,सर्वार्थ सिद्धियोग

    - 31 मार्च रवियोग,चतुर्थी,रवियोग

    - 1 अप्रैल पंचमी,रवियोग,अमृतसिद्धियोग

    - 2 अप्रैल षष्ठी,रवियोग

    - 3 अप्रैल सप्तमी,सरस्वती पूजन

    - 4 अप्रैल महाष्टमी रवियोग

    - 5 अप्रैल को महारामनवमी
    यह किसका लेख था।

    ReplyDelete