सूर्य का नीचत्त्व और आपकी राशि


To read in English, please click here...

17 अक्टूबर 2013 को सूर्य देव तुला राशि में गए हैं। तुला को सूर्य की नीच राशि माना जाता है। माना जाता है कि इस राशि में स्थित सूर्य अपने शुभ प्रभावों को पूर्ण रूप से देने में अक्षम हो जाता है। ऊपर से सूर्य के शत्रु ग्रह शनि इस राशि में पहले से ही विराजमान हैं। तुला को शनि की उच्च राशि माना गया है। यहां स्थित शनि और बलवान हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में ग्रहों का राजा सूर्य पीडित होगा। इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पडेगा आइए जानते हैं।


मेष राशि: कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अत: यदि आप किसी महत्त्वपूर्ण काम को अंजाम देने जा रहे हैं तो उसे यथासम्भव कम से कम एक महीने तक टालने का प्रयास करें। साथ ही घर-परिवार विशेषकर जीवन साथी को आप अधिक से अधिक वक्त देने का प्रयास करें।

वृषभ राशि: समय अच्छा रहेगा। सोच हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फलदायी होगी। धन का लाभ होगा। फिर भी अपने घरेलू मामलों को गंभीरता से निपटाएं। माता के स्वास्थ्य का खयाल रखें।

मिथुन राशि: आप अपने कामों को काफी हद तक अंजाम देने में सफल रहेंगे लेकिन कुछ पारिवारिक मामले आपको तनाव दे सकते हैं। यदि आप तनाव देने वाले मूल स्रोत को जानकर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता भी मिलेगी।

कर्क राशि: घरेलू जीवन में कुछ समस्याएं तो रहेंगी लेकिन यदि आप सूर्य उपासना या सूर्य मंत्रों का जप करेंगे तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलगी। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय मिलेगी। कठिन परिश्रम करने से काम पूरे होंगे।

सिंह राशि: आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगा। मित्रों और साथियों का सहयोग मिलेगा। कोई बडा काम पूरा हो सकता है। आमदनी के श्रोतों में इजाफा होगा। किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है। अचानक लाभ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। फिर भी स्वास्थ्य का खयाल रखना होगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए सूर्य द्वादशेश होता है अत: सूर्य का नीच का होना इस राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। रुकावटों के बाद ही सही लेकिन आपके काम पूरे होंगे। समस्याओं से निजात मिलेगी। दांपत्य जीवन में भी बेहतरी आएगी। लेकिन बिस्तर पर लेटने के बाद नींद देर से आ सकती है।

तुला राशि: यदि आप पहले से ही किन्हीं परेशानियों से घिरे हुए हैं तो परेशानियां और बढ सकती हैं अथवा नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। हांलाकि कठिन परिश्रम के बाद आपको थोडी सफलता मिल जाएगी। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। कोई भी जोखिम भरा काम न करें।

वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में बेहतरी आएगी लेकिन हर एक काम को पूरी मेहनत और निष्ठा से करना जरूरी होगा। ऐसा करने से विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल होंगी। जीवन के अन्य पहलुओं में कूछ कठिनाई रह सकती है। व्यर्थ के विवादों और कानूनी मामलों में उलझने से आपको बचना चाहिए।

धनु राशि: लाभ भाव में उपस्थित सूर्य लाभ देगा लेकिन आपको किसी गलत माध्यम से मिलने वाले फायदे की लालच से बचना चाहिए। सफलता और मान-सम्मान मिलने की सम्भावनाएं हैं। क्रोध के अधिकता रह सकती है। धन संबंधी मामलों में भी सावधानी जरूरी होगी।

मकर राशि: सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी। ऐश्वर्य और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में सुख, शांति रहेगी। किसी निवेश मे द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। किसी यात्रा के माध्यम से भी काम बनने और लाभ मिलने की सम्भावनाएं हैं। फिर भी स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

कुंभ राशि: धार्मिक यात्राओं का अवसर मिलेगा साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। काम धंधे को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाने के बारे में आप सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशि: काम धंधें में बेहतरी आएगी। उच्चाधिकारियों से मेल मुलाकात होगी। मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता आएगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा साथ आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आ सकती है।

अगर उपायों की बात करें तो जिस किसी को भी सूर्य के इस गोचरीय परिवर्तन से कष्ट हो उसे चाहिए कि वह तांबा, गुड, गेहूं व मसूर की दाल का दान करे। साथ ही "ॐ घृणि सूर्याय नम:" मंत्र का जाप करे। यदि इतने पर भी शांति न मिले तो सूर्य मंत्र का जप कराकर हवन कराएं।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment