वेलेंटाइन्स डे - जानें किसे करें प्रपोज़, किसे कहें हाँ

वेलेंटाइन्स डे के इस विशेष लेख में है विभिन्न राशियों के जातकों के प्रेम स्वभाव को लेकर कुछ रोचक जानकारियां। इस लेख के माध्यम से जानिये प्यार और रोमांस को लेकर क्या हो सकती है किसी की सोच–जिससे आप तय कर सकते हैं कि किसे करें प्रपोज़ या किसको कहें हाँ।

मेष


12 राशियों में मेष पहली राशि है जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। यह अग्नि तत्व की राशि है। 

गुण: यदि आप किसी मेष राशि के व्यक्ति को डेट कर रहे हैं तो आपके लिए उनके स्वभाव के बारे में जानना आवश्यक है मेष राशि वालों के स्वभाव में प्यार के साथ साथ क्रोध भी भी देखने को मिलेगा। इनके व्यक्तित्व में जोश, उदार के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार भी नज़र आएगा। मेष राशि के व्यक्ति साहसी और पहल करने वाले होते हैं। 

दोष: यदि इनको ग़ुस्सा आएगा तो ये अधिक उत्तेजित व क्रोधित हो जाते हैं। ये अधिक मांग करने वाले भी होते हैं।

वृषभ


वृषभ 12 राशियों में से दूसरी राशि है। इसका स्वामी शुक्र ग्रह है।

गुण: पृथ्वी के तत्व हमें शक्ति एवं स्थिरता प्रदान करते हैं। वहीं शुक्र कला से निपुण ग्रह माना जाता है इसलिए ज़्यादातर आपने देखा होगा कि वृषभ राशि के व्यक्ति किसी न किसी कला में निपुण होंगे। यदि आपका प्रेम प्रसंग किसी वृषभ राशि वाले पार्टनर के साथ है तो आप अपने रिश्ते को सुरक्षित एवं स्थायी महसूस करेंगे।

दोष: वृषभ राशि वाले बेहद ज़िद्दी स्वभाव के होते हैं और यही उनका नकारात्मक पक्ष है और यदि किसी भी कारण से उनकी भावनाएँ आहत होती हैं तो वे अचानक ही झगड़ालु स्वभाव के हो जाते हैं। फिर वे किसी भी पक्ष को नज़रअदाज़ कर देते हैं।

मिथुन


मिथुन राशि का स्वामी बुध है और यह वायु तत्व की राशि है।

गुण: बुध के प्रभाव से मिथुन राशि वाले बुद्धिजीवी एवं मज़ाकिया किस्म के होते हैं। ऐसे में यदि आपका अफेयर किसी मिथुन राशि वाले पार्टनर के साथ चल रहा है तो निश्चिंत रहिए क्योंकि आपको यह रिश्ता कभी ऊबाऊ नहीं लगेगा। वे स्वभाविक रूप से दूसरों का मनोरंजन करने वाले होते हैं।

दोष: हालाँकि वे प्यार में कब बदल जाएँ, इसका अंदाज़ा आप नहीं लगा सकते हैं और यदि आप सीमित अथवा अंतर्मुखी हैं तो आप उनके अधिक बोलने के स्वभाव से चिढ़ सकते हैं।

कर्क


कर्क जल तत्व की राशि है जो कि चंद्रमा से प्रभावित है। इसलिए इस राशि का स्वभाव लगातार घटने-बढ़ने जैसा रहता है। 

गुण: कर्क राशि के पार्टनर का मूड अच्छा हो तो वे बेदह प्यार करने वाले, चाहने वाले और आपकी परवाह करने वाले होते हैं। वे संवेदनशील होने के साथ-साथ विनोदी स्वभाव के भी होते हैं।

दोष: ये अंतर्मुखी, विचारों में खोए रहने वाले, रूठने वाले एवं थोड़े चिढ़चिढ़े स्वभाव के होते हैं। यदि आप उनको किसी प्रकार से चोट पहुँचाते हैं तो वे आपको भावनाओं की खायी में धकेल सकते हैं और आपके प्रति उनका स्वभाव भी एक दम से बदल जाएगा।

सिंह


सिंह राशि का स्वामी सूर्य जो अग्नि तत्व की राशि है।

गुण: यदि आप प्यार में सिंह राशि वाले पार्टनर का सामना करते हैं तो यह ध्यान रखना कि आपके द्वारा उनके अहम को चोट न पहुँचे, अन्यथा यह आपके लिए परेशानी बन सकती है। जब सिंह अपना ऋण चुकाते हैं तो उस समय ये बेहद जोशपूर्ण, दयालु, रक्षात्मक के साथ-साथ बहुत अच्छे स्वभाव के होते हैं।

दोष: उनके अहंकार को पहुँची चोट उनको बेहद क्रोधित एवं निर्दयी बना सकती है। यदि वे ग़ुस्से में हैं तो उनको शांत होने के लिए अकेला छोड़ दें।

कन्या


यह पृथ्वी तत्व की राशि है जिसका स्वामी बुध है।

गुण: कन्या राशि वाले दयालु स्वभाव के होते हैं। इनके हर कार्यों में आपको पूर्णता नज़र आएगी और यदि आप इनके अधिक पास आना चाहते हैं तो आपको अपने कार्य को परफ़ेक्ट करना होगा। ये राशि वाले अधिक मददगार एवं सेवा करने वाले होते हैं।

दोष: यदि आपका वास्ता कन्या राशि वाले पार्टनर से पड़ा है तो आपको बौद्धिक रूप से अधिक तैयार रहना होगा। 

तुला


यह वायु तत्व की राशि है जिसका स्वामी शुक्र है।

गुण: यदि आपका झुकाव कला की ओर है तो तुला राशि के जातक आपके लिए अच्छे लव पार्टनर हो सकते हैं। इस राशि के लोगों की गिनती अच्छे प्रेमियों में की जाती है। क्योंकि यह लोग प्प्यार की गहराई को अच्छे से समझते हैं। 

दोष: इस राशि के जातकों से झगड़ा करने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि अगर इन्होंने अपना आपा खो दिया तो आप संकट में पड़ सकते हैं। 

वृश्चिक


यह जल तत्व की राशि है, जिसका स्वामी मंगल है।

गुण: इस राशि के लोग बहुत अच्छे मित्र और सबसे बड़े शत्रु दोनों हो सकते हैं। इनकी पसंद और नापसंद बेहद साफ होती है। ये लोग उच्च आदर्श प्रेमी होते हैं और प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं।

दोष: वृश्चिक राशि के लोग अपने प्रतिशोधी (बदला लेने वाले) स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके द्वारा प्यार में दी गई चोट जीवन भर पीड़ा पहुंचाती है। इस राशि के लोगों में ईर्ष्या की भावना ज्यादा होती है।

धनु


यह अग्नि तत्व की राशि है, जिसका प्रतिनिधित्व बृहस्पति करता है।

गुण: इस राशि के लोग हमेशा ऊर्जावान और खुशमिज़ाज रहने वाले होते हैं। सभी 12 राशियों में इनका स्वभाव ज्यादा सहयोग करने वाला होता है। यह हर पल को खुशी के साथ गुजारना पसंद करते हैं। इन गुणों की वजह से इनके कई प्रेमी होते हैं। 

दोष: इस राशि के जातक बंधन में रहना पसंद नहीं करते हैं। इस वजह से इनके प्रेम संबंधों में विवाद होते रहते हैं। यह लोग ज्यादातर प्यार में धोखा मिलने से दुखी रहते हैं लेकिन जल्द ही अपने लिए नए लव पार्टनर की तलाश कर लेते हैं।

मकर


यह पृथ्वी तत्व की राशि है, इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के साथ होने वाले प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

गुण: ये लोग बेहद यथार्थवादी होते हैं इसलिए इनके विचार और आदर्शों का सम्मान करें। इस राशि के लोग एक बार जिसे अपना मान लेते हैं उसके प्रति पूरी ईमानदारी रखते हैं। यह इनका सबसे खास गुण होता है।

दोष: इनका बदलता स्वभाव इस राशि के लोग का सबसे दुर्बल पक्ष होता है। यह अपने लव पार्टनर के साथ बेहद प्यार करते हैं, लेकिन अपनी आदतों की वजह से इनका झगड़ा भी जल्द हो जाता है।

कुंभ


यह वायु तत्व की राशि है जिसका स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों के साथ प्रेम संबंध आपके बौद्धिक और मानवीय स्वभाव पर निर्भर करेंगे।

गुण: इस राशि के जातकों का प्रेम चिर स्थायी होता है। प्यार में ये लोग अति भावुक हो जाते हैं। यही वजह है कि यह लोग अजनबी से भी नि:स्वार्थ होकर प्यार कर लेते हैं। चंचल मन होने की वजह से यह लोग हमेशा नया करने की चाहत रखते हैं। 

दोष: कुंभ राशि के जातक हमेशा स्वतंत्र होकर जीना चाहते हैं इसलिए इनकी आजादी पर अंकुश लगाने के बारे में कभी नहीं सोचें। इन्हें गुस्सा कम आता है लेकिन जब आता है तो यह खुद पर से नियंत्रण खो देते हैं।

मीन


यह जल तत्व की राशि है। इस राशि का स्वामी बृहस्पति है।

गुण: सभी 12 राशियों में मीन राशि के जातकों का स्वभाव बेहद संवेदनशील और मानवीय होता है। ये लोग बहुत जल्दी विपरित लिंग के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। बहुमुखी प्रतिभा और सरल स्वभाव होने की वजह से इनके साथ होने वाले प्रेम संबंध बेहद आनंदित करने वाले होते हैं।

दोष: मीन राशि के जातक अक्सर चाहते हैं कि उनका लव पार्टनर उनके प्रति पूर्ण सहानुभूति और समझदारी रखे लेकिन यदि आप ने उनकी इस भावना को ठेस पहुंचाई तो वे बेहद दुखी होते हैं और प्रेम प्रसंग में गलतफहमियां पैदा होने लगती है।

हम आशा करते हैं कि सभी 12 राशियों का स्वभाव जानकर, आपको अपने लव पार्टनर और प्यार को लेकर उनकी भावना के बारे में जानने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ लेकर आए।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment