जानिए इस सप्ताह का अपना भाग्यफल, साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 फ़रवरी 2017)

यह सप्ताह आपके लिए बेहद ख़ास है, क्योंकि इस हफ़्ते जहाँ एक ओर साल का अंत हो रहा है तो दूसरी ओर नए साल का आगमन भी, लिहाज़ा इन सब बातों को ध्यान में रखकर हम पेश कर रहे हैं साप्ताहिक राशिफल 2017। इसके ज़रिए आप जान सकेंगे की आपकी ज़िन्दगी में आने वाले ये सात दिन कैसे बीतेंगे।




मेष


रोमांस के लिए यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। वहीं आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो इसमें मुनाफ़े के भी अच्छे योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक अलग पहचान मिलेगी। आय के तो बेहतर योग हैं ही परंतु बेतहाशा ख़र्चा भी दिख रहा है। इसके अलावा आप इस सप्ताह कहीं लबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और सीनियर्स से संबंध बनाकर चलेंगे तो और भी उत्तम होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे विचारों से सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूलता देने वाला रह सकता है। विशेषकर यदि आप किसी सहकर्मी से प्रेम करते हैं तो परिणाम और अच्छे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ढेरों मीठी बातें होने वाली हैं। मध्य में साथ में घूमने के मौक़े मिलेंगे, सम्भव हो तो साथ में आनंद लें। सप्ताहांत में किसी सुरक्षित स्थान की तलाश कर साथ में काफ़ी समय बिता सकेंगे।

उपाय: बच्चों में गुड़ व चना वितरित करें।

भाग्यस्टार: 4/5


वृषभ


आर्थिक पक्ष से यह सप्ताह मजबूत है। इसमें आपकी आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम-मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ आप बेहतरीन पलों का अनुभव भी कर सकते हैं। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पहचान पाने के लिए आपको कठिन कार्य करने की आवश्यकता है। हाँ, इस सप्ताह आपका अनचाहा ख़र्च भी संभव है। छात्र अपनी पढ़ाई में भी उम्दा प्रदर्शन करेंगे।

प्रेमफल: कुछ घरेलू परेशानियों के चलते या फिर किसी यात्रा के कारण आप साथ में कम समय बिता पाएंगे। अत: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंगों के लिए औसत रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफी अनुकूल है, आपकी भावनाओं की कद्र होगी। मध्य भी अनुकूल है, लेकिन सप्ताहांत और भी बेहतर रहने वाला है। इस समय कोई अच्छी मूवी साथ में देख सकेंगे। 

उपाय: घर में नमक के पानी का पोछा लगाएँ।

भाग्यस्टार: 3.5/5 


मिथुन


इस सप्ताह आप निर्णय लेने में थोड़ा असहज़ हो सकते हैं और आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अथॉरिटी से लाभ मिलेगा। कुछेक सलाह-मशविरा से घर में सुख-समृद्धि आएगी। आप लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चयी रहेंगे और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आपके कौशल में निखार आएगा। हो सकता है आप इस वीक किसी छोटी यात्रा पर निकल जाएँ। छोटे भाई-बहनों का ख़्याल रखें।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल लग रहा है। किसी सहकर्मी या सहपाठी से प्रेम होने की स्थिति में परिणाम और भी सुखद हो जाएगें। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत में साथ रहने के मौक़े कम मिल पाएंगे, लेकिन प्रेम में ताज़गी बनी रहेगी। सप्ताह का मध्य रिश्ते को और भी आगे ले जाने वाला साबित होगा। सप्ताहांत में साथ में रुचिकर भोजन करने का मौक़ा मिलेगा। 

उपाय: बहन को प्यारा-सा तोहफ़ा दें।

भाग्यस्टार: 4.5/5


कर्क


इस सप्ताह आपका मन कुछ ज़्यादा ही हिलौरे लेगा। आपके ख़ुद के प्रयासों से आय में इज़ाफ़ा होना संभव है। प्यार के लिए बेहतरीन सप्ताह है आप प्रेमसाथी के साथ कुछ मज़ेदार लम्हों का अनुभव करेंगे। वहीं विरोधियों पर आप हावी रहने वाले हैं। आपके व्यवहार में थोड़ी चिढ़-चिढ़ाहट देखी जा सकती है, परंतु अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें, उनका साथ आपको मिलता रहेगा। आध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। 

प्रेमफल: इस सप्ताह आपको अपनी लव लाइफ़ में अनुकूलता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। ज़रा-सी लापरवाही सम्बंधों को कमजोर बना सकती है। ऐसे में बेकार की ज़िद से बचेंगे तो परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है। वहीं मध्य में परिणाम कुछ कमजोर रह सकते हैं। सप्ताहांत भी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी भावनाएं प्रबल रहेंगी।

उपाय: ओम् नमः शिवायः मंत्र का जाप करें।

भाग्यस्टार: 3/5


सिंह


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा कमज़ोर नज़र आ रहा है। आपको सिर दर्द, बुखार आदि शिकायत हो सकती है। आप इस हफ़्ते कामुक गतिविधियों में ज़्यादा संलिप्त रहेंगे। आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़ाई क्षेत्र में ध्यान के भटकने के आसार हैं, परंतु परीक्षा में कड़ी मेहनत करेंगे तो परिणाम बेहतर पा सकते हैं। प्रेम के लिए सप्ताह संजीदा है। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है।

प्रेमफल: यदि ज़िंदगी साथ बिताने का इरादा है तो यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है अन्यथा किसी बात पर पार्टनर नाराज रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है, किसी सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में और भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह का मध्य भाग भी अनुकूलता देने वाला है। साथ ही साथ सप्ताहांत भी संतोषप्रद परिणाम देगा। 

उपाय: भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य दें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


कन्या


इस सप्ताह आपको प्यार और शिक्षा में लाभ मिलेगा। आपका ध्यान बच्चों और जीवनसाथी तथा उनकी ज़रुरतों में ज़्यादा लगा रहेगा। आप किसी नई चीज़ को सीखने में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सुखी होने के योग दिख रहे हैं, बस बहस आदि से बचें और अक्रामक न हों। कार्यक्षेत्र में आप कठिन परिश्रम तो करेंगे, परंतु आपका मन कहीं और लगेगा।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि प्रेम को विवाह में बदलने के इच्छुक हैं तो सप्ताह आपकी मदद को तैयार है। बस ध्यान इस बात का रखना है कि प्रेम पर वासना हावी न होने पाए और क्रोध की चपेट में आकर प्रेम घायल न हो जाए। शुरुआत औसत रहेगी, लेकिन सप्ताह का मध्य बेहतर रहेगा। सप्ताहांत के सर्वाधिक अनुकूल रहने के योग हैं। 

उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


तुला


आप इस सप्ताह अपने दुश्मनों पर हावी रहने वाले हैं। बच्चों को थोड़ी तकलीफ़ से गुज़रना पड़ सकता है, लिहाज़ा उनका ख़्याल आवश्यक है। आप अपने नए विचारों को धरातल पर क्रियान्वित करेंगे, हालाँकि आपको इसमें हानि भी हो सकती है। ख़र्च में वृद्धि होगी। महिलाओं से संबंध न बिगाड़ें, ख़ासकर अपने जीवनसाथी से तो बिल्कुल नहीं। आप इस वीक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह आपको औसत परिणाम देने की कोशिश में है। बेहतर परिणाम के लिए ग़ुस्सा थूकिए। प्रेम में और गर्मज़ोशी लाइए। मीठा बोलें व साथी की पसंद वाली बात ही कहें। सप्ताह की शुरुआत कम अनुकूल है। मध्य बेहतर परिणाम देने का वादा कर रहा है। वही सप्ताहांत काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने वाला रह सकता है।

उपाय: माँ दुर्गा को पुष्प अर्पण करें।

भाग्यस्टार: 3/5


वृश्चिक


प्यारभरी भावनाएँ आपके ज़ेहन में हिलौरे लेंगी। अपने पार्टनर से किसी प्रकार की अनबन को नज़रअंदाज़ करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। न ही उन पर किसी प्रकार का दबाव बनाएँ। यह सप्ताह आपका बेहद व्यस्त रहने वाला है, हो सकता है काम के चलते आप घर से दूर भी जाएँ। आय में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य गिर सकता है, लिहाज़ा उनकी सेहत का ख़्याल रखें। छात्र इस हफ़्ते उर्जावान रहेंगे। भाई-बहनों के द्वारा आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।

प्रेमफल: इस सप्ताह आपको औसत परिणाम मिलने के योग हैं, लेकिन भूलकर भी व्यंग्यात्मक शैली नहीं अपनानी है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी नज़र आ रही है। समय का सदुपयोग करते हुए पूरे सप्ताह की भरपाई इस समय ही कर लें। सप्ताह का मध्य कमजोर है अत: मर्यादित रहने की सलाह दी जाती है। सप्ताहांत अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम देने का वादा कर रहा है।

उपाय: केसर का तिलक लगाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


धनु


इस सप्ताह आप छुट्टियों में किसी लॉन्ग जर्नी में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा महसूस होगा। आप अपने नए विचारों से सबको प्रभावित करेंगे। इससे आपकी उन्नति भी होनी संभव है। हाँ, घरेलू जीवन में आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी एवं बिज़नेस पार्टनर के द्वारा लाभ मिलेगा। हालाँकि आपके व्यवहार में थोड़ी कड़वाहट देखने को मिल सकती है। गंगा में डुबकी लेने से आपको शांति मिलेगी। भाई-बहन को आपसे मदद की दरकार हो सकती है। 

प्रेमफल: इस सप्ताह सामान्यत: आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन कुछ मामलों में आप हठी रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में प्यार भरी नोक झोक आपको और क़रीब लाएगी। मध्य का समय भी काफ़ी अच्छा है। विवाहितों को और भी अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। सप्ताहांत कुछ कमजोर रह सकता है। इस अवधि में मर्यादित रहना ही हितकर होगा।

उपाय: भगवान विष्णुजी की आराधना करें और उन्हें चंदन की लकड़ी भेंट करें।

भाग्यस्टार: 4/5


मकर


इस सप्ताह आपको विदेश व्यापार से लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। हो सकता है आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाएँ। किसी से कड़वे वचन न कहें। इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप अपने भाई-बहन की आर्थिक मदद कर सकते हैं। बच्चे अपने-अपने कार्यों में उम्दा प्रदर्शन करेंगे। अपने सहकर्मियों एवं सीनियर्स के साथ संबंध अच्छे बनाकर चलें, इससे आपको लाभ मिलेगा।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के लिए काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है लेकिन आपको अपने साथी के प्रति पूर्णरूपेण वफ़ादार रहना होगा। इस समय एक साथ दो नावों पर पांव रखना उचित नहीं रहेगा। शुरुआती दिनों में कोई सहपाठी दिल में दस्तक दे सकता है। मध्य में प्यार वाली नोक झोक हो सकती है। सप्ताहांत भी अनुकूल है, प्रेम में आनंद प्रवाह होता रहेगा। 

उपाय: शनि मंत्र का जाप करें।

भाग्यस्टार: 4/5


कुंभ


कुछ ग़लतफ़हमी के चलते लोग आप पर बेवज़ह शक कर सकते हैं, लिहाज़ा ऐसी परिस्थिति में सावधान रहें। आपको उच्च लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है जिस कारण घर में सामंजस्य भी बना रहेगा। छात्रों के स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा सकती है जिसके चलते वे पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाएंगे। प्रॉपर्टी मामलों में फ़ायदा होने की उम्मीद है, हालाँकि वैवाहिक जीवन में आप ग़लतफ़हमी का शिकार हो सकते हैं। 

प्रेमफल: एक छोटी सी ज़िद प्रेम में फांस का काम कर सकती है, यदि आप इस धारणा को समझते हुए आचरण करेंगे तो परिणाम हितकर बने रहेंगे अन्यथा प्रेम पंथ बाधित रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अपने घर या किसी विश्वास पात्र के घर पर मिल कर दिल की बातें की जा सकेंगी। सप्ताह के मध्य में भी अनुकूलता रहेगी। सप्ताहांत अनुकूल है, लेकिन नोक झोक हो सकती है। 

उपाय: शनिवार के दिन ज़रुरतमंदों को विभिन्न रंगों के कंबल वितरित करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


मीन


कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आपके अंदर उत्तेजना एवं कामुकता का प्रभाव ज़्यादा देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय दिख रहा है। जीवनसाथी के प्रति और भी नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। घर में आपको समय देने की आवश्यकता है। आपकी संवादशैली में निखार आएगा और भाई-बहन से भी मदद मिलती रहेगी। आपकी आय में इज़ाफ़ा तो होगा साथ ही जेब से पैसा भी अधिक ख़र्च होगा। ऐसे में बैलेंस बनाकर चलें।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम संबंध के लिए अनुकूल है। शुरुआत के दिनों में साथ में घूमने व मनोरंजन के मिल जाएंगे। सप्ताह के मध्य में कहीं और का तनाव साथी पर न थोपें बल्कि उसके साथ मिलकर तनाव से मुक्ति का रास्ता तलाशें। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपके जीवन में पूर्ण अनुकूलता का आगमन होगा। प्रेम को दीर्घकालिक स्थिरता देने के मौक़े मिलेंगे।

उपाय: खाद्य पदार्थों में केसर का प्रयोग करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


इस राशिफल के साथ हम आशा करते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए ख़ास हो। प्रेमफल हमारे ज्योतिषी पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है। एस्ट्रोसेज की ओर से आपको नव वर्ष 2017 की हार्दिक शुभकामनाएँ !

Related Articles:

No comments:

Post a Comment