साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 फरवरी 2018)

12 राशियों के लिए 12 चमत्कारिक उपाय! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे?


फरवरी माह के दो सप्ताह बीत चुके हैं और अब तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। फरवरी का यह तीसरा सप्ताह 8 राशि वालों के लिए कुछ खास रहने वाला है। इस अवधि में उन्हें नौकरी में सफलता, घर का निर्माण, वाहन खरीद और प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। आईये इस लेख के माध्यम से जानते हैं वो कौन सी 8 भाग्यशाली राशियां हैं, जिनके लिए 19 से 25 फरवरी का समय बहुत खास रहने वाला है।

Click here to read in English

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


यह सप्ताह मेष राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक तौर पर काफी समृद्ध रहने वाला है। इस दौरान धन लाभ होने की संभावना है, साथ ही आगे बढ़ने के कई अवसर भी मिलेंगे। महिला पक्ष की मदद आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। कुछ समय के लिए कार्य क्षेत्र से मन भी हट सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि सेहत से संबंधी परेशानी से आपको जूझना पड़ सकता है। जहां तक हो सके गरिष्ठ भोजन करने से बचें। इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इसके फलस्वरुप आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे हैं। माता-पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। संतान पक्ष से सुख और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बेहतर रहेगा और उनकी मेहनत रंग लाएगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। नये रिश्ते और नये दोस्त बनेंगे। आप कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छे संकेत दे रहा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप प्रेम जीवन का आनंद लेंगे।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

भाग्य स्टार: 4/5


वृषभ


इस सप्ताह कार्य स्थल पर काम का दबाव अधिक रह सकता है इसलिए ज्यादा चिंता न करें बल्कि सामान्य गति से अपना काम करते रहें। शुरुआती संघर्ष के बाद इस अवधि में आपको धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में बेकार की गॉसिप से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। सबसे अच्छी बात है कि इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आप अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई-लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि काम में व्यस्त होने की वजह से प्रियतम से मिलने के मौके कम ही मिलेंगे। यदि ऑफिस में किसी सहकर्मी से प्रेम है तो समय अच्छा गुजरेगा। विवाहित जातक भी मधुर पलों का आनंद लेंगे लेकिन जीवनसाथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है, इसलिए बेवजह के विवाद से बचें।

उपाय: गौ माता की सेवा करें और उन्हें आटे का पेड़ा खिलाएं

भाग्य स्टार: 3/5


मिथुन


इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि सप्ताह के आखिरी दिनों में खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है, इसलिए बेवजह के खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष के लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह यात्राओं के लिहाज से काफी बेहतर सिद्ध होगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मधुर संकेत दे रहा है। इस दौरान आप प्रियतम के साथ घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। इस हफ्ते मिलने के कई मौके मिलेंगे और आप साथ में कहीं लंच या डिनर कर सकते हैं। कुछ भाग्यशाली लोग अपने प्रियतम के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं वैवाहिक जातकों के जीवन में थोड़ा ठहराव आएगा। इस दौरान मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है।

उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें और किसी कन्या को हरी चूड़ी भेंट करें

भाग्य स्टार: 3.5/5


एक कॉल में घर बैठे पाएँ समस्याओं का समाधान: फोन पर ज्योतिष परामर्श

कर्क


इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को नये घर की सौगात मिल सकती है या फिर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। यदि नौकरी पेशा हैं तो नई जॉब पाने की कोशिश करेंगे या आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। इस सप्ताह अचानक धन हानि होने का खतरा है इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। संतान पक्ष तरक्की करेगा। वहीं विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। मैनेजमेंट व तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपके प्रेमी को किसी वजह से गुस्सा आ सकता है जिसका प्रभाव रिश्ते पर पड़ सकता है इसलिए समझदारी से काम लें। उनका मूड खुश करने का प्रयास करें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी से विवाद करने से बचें। इस अवधि में जीवनसाथी की सेहत कमजोर भी रह सकती है।

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें नीले पुष्प चढ़ाएं

भाग्य स्टार: 3.5/5


सिंह


सिंह राशि वाले जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नई प्रॉपर्टी और वाहन खरीददारी के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन कुछ अशांत रह सकता है। वहीं अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और घर में शांति-सद्भाव बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में रुकावट या अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं संतान पक्ष के लिए यह समय अच्छा है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और सामान्य रूप से धन लाभ होगा। महिलाओं का सम्मान करें, साथ ही आय का कुछ हिस्सा जीवनसाथी पर खर्च करें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लव लाइफ में पूरी ईमानदारी और वफादारी निभानी होगी। बेकार की बातों से प्रियतम को परेशान करने की कोशिश न करें। यदि आप विवाहित हैं तो प्यार व तकरार साथ-साथ चलेगी और रुठने-मनाने का दौर भी जारी रहेगा।

उपाय: शनिवार को छाया पात्र दान करें

भाग्य स्टार: 4/5


पढ़ें विभिन्न ग्रहों की शांति के उपाय: विशेष ज्योतिषीय उपाय

कन्या


इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यावसायिक साझेदारी में लाभ होगा। वहीं सप्ताह के आखिरी दिनों में धन लाभ होने के योग हैं लेकिन इस बीच अचानक धन हानि होने का डर भी है, इसलिए धन से संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी अवश्य बरतें। आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे और यात्राओं का सिलसिला जारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। इस सप्ताह स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। परिवार में किसी बच्चे का जन्म या विवाह आदि हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े प्रकरणों में आपकी जीत होगी। विवाहित जातकों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहतर नहीं रहने वाला है। इस दौरान प्रेम जीवन में विवाद होने की संभावना बन रही है इसलिए संयम से काम लें और हर मसले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। जो लोग विवाहित हैं उनको अपने साथी का समर्थन मिलेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।

उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

भाग्य स्टार: 3.5/5
इस सप्ताह बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। अपनी कार्य कुशलता और समझ-बूझ से आप हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। इससे धन प्राप्ति और धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। मांस-मदिरा आदि का सेवन न करें और आलस्य का त्याग करें। संतान पक्ष के लिए यह समय उन्नति दायक है। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग को उनके परिश्रम का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है इसलिए हर परिस्थिति में संयम के साथ काम लें। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बेहतर होगा कि कड़वी वाणी बोलने से बचें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। प्रियतम से सहयोग और समर्पण मिलेगा। इस दौरान आप अपने प्रियतम के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी नए रिश्ते की शुरुआत संभव है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें भी जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें

भाग्य स्टार: 3/5


वृश्चिक


इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक बेहद ऊर्जावान रहेंगे और प्रत्येक कार्य में आगे बढ़ कर हिस्सा लेंगे। आपके नेतृत्व गुणों में वृद्धि होगी और आपका आचरण धार्मिक प्रवृत्ति का रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा हालांकि इस सप्ताह उनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, इसलिए भाई-बहनों का विशेष ध्यान रखें। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। आमदनी स्थिर रहेगी लेकिन खर्च बढ़ेंगे, इसलिए फिजूलखर्ची बिल्कुल न करें। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सरकारी आवास की प्राप्ति होगी। आपके बच्चे शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह मेहनत करनी होगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस दौरान प्यार तो बढ़ेगा लेकिन किसी वजह से आप दोनों के बीच दूरी आ सकती है। ऐसे में मोबाइल या मैसेज के द्वारा अपने साथी से बातचीत जारी रखें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के माध्यम से सुखों की प्राप्ति होगी और दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

उपाय: प्रतिदिन मस्तक पर केसर का तिलक लगाएँ

भाग्य स्टार: 3.5/5


धनु


इस सप्ताह धनु राशि वालों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। घर में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी और धन लाभ होने की संभावना है। वहीं प्रॉपर्टी से मिलने वाले किराये में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि आपको अनिद्रा या नेत्र पीड़ा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है इसलिए धैर्य और आत्म विश्वास बनाए रखें। आपके बच्चे किसी वजह से आप से दूर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग मन लगाकर अध्ययन करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान प्रियतम के साथ विवाद करने से बचें। विवाहित जातकों के लिए समय बेहद शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कुल मिलाकर धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्रेम-प्रसंग के मामलों में कोई सौगात लेकर आएगा।

उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएँ

भाग्य स्टार: 3.5/5


मांगलिक होने से विवाह में हो रही है देरी, तुरंत पाएं: मंगल दोष निवारण रिपोर्ट

मकर


इस सप्ताह मकर राशि वाले जातकों के जीवन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान, धन लाभ और इच्छा की पूर्ति होगी। इस सप्ताह आमदनी बढ़ने से आप बेहद खुश रहेंगे। परिवार में कोई मांगिलक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए सेहत पर विशेष ध्यान दें। संतान पक्ष आनंद का अनुभव करेगा। वहीं विद्यार्थी वर्ग को इस समय में अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही सरकार या सरकारी पक्ष से भी सम्मान या लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। विशेष रूप से सप्ताह के आखिरी दिनों के बेहतर रहने की उम्मीद है। आप अपने प्रियतम को परिजनों से मिलवा सकते हैं। वहीं वैवाहिक जातकों को इस सप्ताह धैर्य के साथ काम लेना होगा। अपने वैवाहिक रिश्ते में किसी भी संदेह को पैदा न होने दें।

उपाय: अनार का पेड़ लगाएं

भाग्य स्टार: 4/5


कुंभ


इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। हालांकि ध्यान रखें कोई आपके विरुद्ध षडयंत्र रच सकता है इसलिए सावधान रहें। अच्छी बात है कि इस हफ्ते आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपके खर्च भी बढ़ेंगे। अनिद्रा और नेत्र पीड़ा से सेहत पर असर पड़ सकता है अतः ऐसी स्थिति में डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। अच्छी आय प्राप्त करने के लिए आप बड़े प्रयास करेंगे। संतान आपके प्रति समर्पित रहेगी और आपका सहयोग करेगी। विद्यार्थी वर्ग को भी इस सप्ताह अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, बस अपनी एकाग्रता बनाये रखें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम बढ़ने से आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका प्रियतम इस दिशा में पहल करेगा। रिश्तों की बेहतरी के लिए एक दूसरे से कुछ न छुपाएं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। आप अपने अहम का त्याग करें और रिश्ते को मधुर बनाएँ।

उपाय: शमी का वृक्ष लगाकर उसको सींचें और उसकी पूजा करें

भाग्य स्टार: 3.5/5



मीन


मीन राशि के जातक इस सप्ताह कभी खुश और कभी गमगीन रहेंगे। आप भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्च करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विदेशी संबंधों से लाभ होगा। नौकरी या व्यवसाय में अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है इसलिए धैर्य के साथ काम लें। सामान्य रूप से धन लाभ होगा। आपके बच्चे अपने विवेकानुसार कार्य करेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग को अच्छे नतीजों के लिए अधिक कड़ी मेहनत और प्रयास करने होंगे। किसी विवादित मामले के समाधान पर कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हर कदम पर प्रियतम का सहयोग मिलेगा। आपके रिश्तों में एक नई ताजगी और मधुरता आएगी। आप प्रियतम के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहित जातक अपना और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और उन्हें सिन्दूर अर्पित करें

भाग्य स्टार: 3/5


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment