एस्ट्रोसेज पर 2019 की सबसे बड़ी कवरेज !

वर्ष 2019 को विशेष बनाएँ एस्ट्रोसेज की टिप्स के साथ, जहाँ आप पाएंगे 12 राशियों का राशिफल, व्रत, त्योहार, शुभ मुहूर्त, ग्रहण, गोचर, 12 राशियों का राशिफल, कैलेंडर 2019, अंक ज्योतिष, लाल किताब आदि से जुड़ी वर्ष 2019 की सबसे बड़ी कवरेज!
2019 का आगाज हो चुका है, ऐसे में एस्ट्रोसेज साल की शुरुआत में आपके लिए वर्ष 2019 की सबसे बड़ी कवरेज लेकर आया है। जिसकी मदद से आप जान सकेंगे इस साल का राशि और अंक ज्योतिष अनुसार राशिफल, वार्षिक व्रत, सालभर पड़ने वाले ग्रहण और गोचर, कैलेंडर 2019, सभी त्योहारों का शुभ मुहूर्त, और लाल किताब अनुसार भविष्यवाणी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर। जिसके माध्यम से आप एक ही लेख में न केवल अपने आने वाले कल के बारे में जान पाएंगे बल्कि आप खुद सावधान होते हुए उसके दुष्प्रभावों से बचाव के उपाय भी जान सकेंगे। तो चलिए अब बिना वक़्त गवाए जानिए इस साल क्या कुछ होने वाला हैं खास…

राशिफल 2019 


वर्षफल 2019 से जानें आने वाले साल का कौन-सा समय आपके लिए है बेहतर और किस माह आपको करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना। दुनिया की नंबर एक ज्योतिष वेबसाइट एस्ट्रोसेज आपको हमेशा सबसे सटीक वार्षिक फलादेश देती है। आप इस वेबसाइट पर वर्ष 2019 के लिए नि:शुल्क ज्योतिष और फलादेश प्राप्त कर सकते हैं। हमारे फलादेश की कार्यप्रणाली चन्द्र राशि और आपके जन्म की व्यक्तिगत जानकारियों पर आधारित होती है। अपना राशिफल 2019 पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

लाल किताब आधारित फलादेश 2019 


लाल किताब भविष्यवाणी रिपोर्ट टेवा (जन्म कुंडली) के 12 खानों में ग्रहों की स्थिति पर आधारित है। इसलिए इसका फलकथन अधिक सटीक और प्रमाणिक होता है। इस रिपोर्ट के माध्यम से आप अपने जीवन से जुड़े अहम पहलुओं के बारे में जान सकेंगे। साथ ही यह लाल किताब राशिफल आपको बताएगा कि भविष्य में आपके जीवन में किस प्रकार का अवसर या चुनौती आने वाली है जिससे की आप उसके लिए तैयार रहेंगे। लाल किताब आधारित अपना राशिफल 2019 पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

शुभ मुहूर्त 2019 


इसमें आपको मिलेगा साल 2019 के विवाह मुहूर्त, मुंडन मुहूर्त, अन्नप्राशन मुहूर्त , गृह प्रवेश मुहूर्त, विद्यारंभ मुहूर्त, कर्णवेध मुहूर्त और नामाकरण मुहूर्त के संस्कार का शुभ मुहूर्त। जिसके द्वारा आप जान सकेंगे कि आखिर किस तिथि, समय और नक्षत्र में करें मांगलिक कार्यों का शुभारंभ।

गोचर 2019 


हम आपको बताएंगे 2019 में घटित होने वाले गोचर संबंधी सभी जानकारी और अलग-अलग राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभावों के बारे में। यहाँ आप जान सकेंगे कि इस वर्ष कौन-सा गोचर कब हो रहा है और उसका आपके जीवन पर क्या असर होगा। यहाँ पाएं राहु गोचर 2019, केतु गोचर 2019, गुरु गोचर 2019 और शनि गोचर 2019 संबंधी हर जानकारी ।

अंक ज्योतिष 2019


2019 में अलग-अलग मूलांक वालों का भविष्य कैसा रहेगा इसके बारे में अंक ज्योतिष की मदद से जानें। अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जिसके माध्यम से किसी भी इंसान के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। अंक ज्योतिष में जन्म की तिथि और नाम को आधार बनाया जाता है। जन्मतिथि के अंकों के योग को मूलांक कहते हैं और उसी के आधार पर गणना की जाती है कि आपका भविष्य कैसा रहने वाला है। अपने मूलांक के अनुसार पढ़ें अपना फलादेश 2019. 

कैलेंडर 2019


हिंदू पंचांग, हिंदू कैलेंडर या भारतीय कैलेंडर आपको हर वर्ष आने वाले पर्वों और तीज-त्योहारों की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह भारतीय संस्कृति की विविधता ही है जो हर साल यहाँ कई पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में हिंदू त्योहारों के अलावा मुस्लिम, ईसाई, सिख और कई अन्य समुदायों के पर्व भी शामिल होते हैं। हिंदू कैलेंडर या भारतीय कैलेंडर की मदद से आप हर वर्ष होने वाले तीज-त्योहारों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कैलेंडर में भारत सरकार द्वारा घोषित अवकाशों की जानकारी भी मौजूद होती है। यहाँ पढ़ें कैलेंडर 2019

त्योहार 2019 


वर्ष 2019 में त्योहार और हर त्योहार के दौरान शुभ मुहूर्त की जानकारी के लिए आप कैलेंडर 2019 की मदद ले सकते हैं। इसकी मदद से आप जान पाएंगे कि किस त्यौहार में किस वक्त पूजा करने से शुभफल मिलेंगे। आपको बात दें कि हिंदू धर्म की मान्यताओं में शुभ मुहूर्त का बड़ा महत्व है इसी लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक के कर्मकांडों में मुहूर्तों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे में आप भी शुभ फलों की प्राप्ति के लिए त्योहारों की सही तिथि और सही पूजा मुहूर्त के बारे में जानें। यहाँ जानें 2019 में किसी दिनांक को पड़ेगा कौन-सा त्यौहार। 

ग्रहण 2019


साल 2019 में 3 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण घटित होंगे। इनका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ेगा। यूँ तो ग्रहण महज़ एक खगोलीय घटना है लेकिन वैदिक ज्योतिष में यह एक महत्वपूर्ण घटना होती है। इस दौरान सूर्य एवं चंद्रमा ग्रह पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। ख़ासकर गर्भवती महिलाओं को कई प्रकार की सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। ग्रहण 2019 के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

व्रत 2019


हिन्दू धर्म में व्रत का विशेष महत्व होता है। यह ईश्वर की उपासना या किसी विशेष प्रयोजन के लिए रखा जाता है। परंतु व्रत का पालन पूरे विधि विधान से होना चाहिए तभी उसका वास्तविक फल व्रत रखने वाले व्यक्ति को प्राप्त होता है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि, सावन सोमवार एवं करवाचौथ व्रत प्रमुख व्रत हैं। इसके अलावा प्रत्येक मास की तिथियों पर भी आधारित व्रत रखा जाता है। इसमें एकादशी व्रत 2019, संकाष्टी चतुर्थी 2019, अमावस्या व्रत 2019, पूर्णिमा व्रत 2019 और प्रदोष व्रत 2019 आदि शामिल हैं। 

न्यू ईयर सेल 2019 


नए साल का समय है इस जश्न के मौक़े पर एस्ट्रोसेज.कॉम आपके लिए लाया है "न्यू ईयर सेल ", जिसमें आप वह सब कुछ पाएंगे जो नए साल को ख़ास बनाने के लिए ज़रूरी है। तो आइए, हमारे साथ क़ामयाबी के दिए जलाकर आप भी अपने इस साल को ख़ुशियों के रंगों और अपने पूरे साल को उत्सव में बदल दीजिए जहाँ आपको मिलेगी छूट और कई दिलचस्प ऑफर्स। एस्ट्रोसेज न्यू ईयर सेल पर शोपिंग करने के लिए यहाँ क्लिक करें

एस्ट्रोसेज आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment