मई 2015 का मासिक राशिफल

एक नया महीना आपके जीवन में दस्तक देने को है तैयार। क्या आप जानना चाहते हैं कि कैसे मिल सकती है इस महीने में अपार शुभता व सफलता? तो पढ़िए हमारे निपुण ज्योतिषी “पं दीपक दूबे” द्वारा रचित मई 2015 का यह राशिफल जो की बनाया गया है ख़ास आपके लिए।



May 2015 ka masik rashifal apko ane wale maheene ke rashiphal ke bare me bataega.




यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए


Click here to read in English


मेष मई राशिफल 2015


इस माह आय, पद, प्रतिष्ठा सब कुछ प्राप्त होने के संकेत ग्रह दे रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे, मुक़दमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार करने वालों को ज़बरदस्त लाभ मिलेगा, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। यात्रा सुखकारी एवं लाभदायक होगी। माँ के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है या माँ से किसी कारण से दूरी बन सकती है। परन्तु पिता का सहयोग भरपूर रहेगा। सरकारी कार्यों में भी सफलता के अच्छे योग हैं और कोई लम्बे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा। और भी


वृषभ मई राशिफल 2015


अदभुत साहस और विषम परिस्थितियों में भी आगे चलते रहने की दृढ़ इच्छा शक्ति का फल इस माह आपको मिलेगा। अपने बल पर सभी परेशानियों से निकल सकते हैं, इस माह। भाई-बहन या मित्र जो भी किसी कारण नाराज़ थे या दूर हो गए थे सब साथ हो जायेंगे और आपकी तारीफ़ करेंगे। परिवार में भी कोई सुखद समारोह हो सकता है। शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे क्योंकि इस समय आपका बुद्धि बल और पराक्रम खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। किसी शुभ कार्य में धन ख़र्च होगा, यात्रा भी सुखद रहेगी। कुल मिलाकर एक अच्छा और परिणाम दायक माह रहेगा। केवल माह के प्रारम्भ में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी, विशेष कर जीवनसाथी के साथ तथा कार्य स्थल पर यदि आपका व्यापार साझेदारी में है तो वहाँ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। यात्रा में धन खर्च होने की सम्भावना बन रही है। और भी


मिथुन मई राशिफल 2015


आय में वृद्धि तो रहेगी परन्तु व्यय भी ज़बरदस्त बनेगा। मन काफ़ी चिंतित रहेगा, यदि उच्च रक्त चाप के मरीज़ हैं तो थोड़ा सेहत का ध्यान रखें। माँ के स्वास्थ्य की भी चिंता हो सकती है। मन थोड़ा चंचल हो सकता है और विपरीत लिंगियों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। अपने ऊपर नियंत्रण रखें अन्यथा अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पिता का भरपूर सहयोग एवं संतान पक्ष से सुख एवं कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। इस माह गर्भवती महिलाएँ सावधानी बरतें। और भी


कर्क मई राशिफल 2015


इस माह आय एक से अधिक स्त्रोतों से होगी। यदि आपकी कुंडली में जन्म के समय ग्रहों की स्थिति अच्छी है और दशा भी अच्छी चल रही है तो लक्ष्मी छप्पर फाड़ के बरसेंगी, अर्थात बहुत धन आने की सम्भावना है। राजनैतिक क्षेत्र के लोगों को महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है या बहुत ख्याति मिल सकती है। व्यापार जगत के लोगों को भी बहुत मान-सम्मान मिलेगा, नए कार्य के अवसर मिलेंगे और उससे बहुत लाभ होगा। आपके मन में ज़बरदस्त उत्साह और सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति बनेगी। साथ ही इस माह पैत्रिक संपत्ति मिलने की सम्भावना है और पिता का भी ज़बरदस्त सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर मान-सम्मान-प्रतिष्ठा, धन, सुख सब कुछ देगा यह माह। और भी


सिंह मई राशिफल 2015


बहुत समय बाद अब समय आपके पक्ष में आया है, इस समय आप लगभग सभी समस्याओं से निकल जाएंगे। भाग्य बहुत प्रबल होगा, पराक्रम, सोचने समझने की शक्ति बहुत बढ़ी-चढ़ी रहेगी। आप बुद्धि बल द्वारा सभी परेशानियों से निकलने में सक्षम होंगे। पिता या किसी उच्च सम्बन्ध से बहुत मदद मिलेगी। यदि राजनीति में हैं तो सितारे बुलंद होंगे। आय में अचानक बढ़ोत्तरी होगी और व्यय नियंत्रित होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। सोच बहुत सकारात्मक रहेगी। समाज में एक बार पुनः स्थापित होंगे, मान-सम्मान और पद मिलने की सम्भावना बनेगी। यदि नौकरी में हैं तो तरक्की संभव है। इस माह कुछ धर्म या परोपकार के कार्य में धन ख़र्च होगा तथा ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। और भी


कन्या मई राशिफल 2015


भाग्य बहुत प्रबल है इस माह अतः भाग्य के बल पर धन प्राप्ति अच्छी होगी। परन्तु अपने स्वास्थ्य का अत्यधिक ख़याल रखें। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें, साथ ही इस समय आग से भी बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बुद्धि बल से कार्यों में सफलता का योग है। संतान से थोड़ी परेशानी तथा शिक्षा-प्रतियोगिता में कठिनता से सफलता का योग बन रहा है। शत्रुओं से सावधान रहने की बहुत आवश्यकता है। कोई अपना आने वाले समय में बहुत नुकसान पहुँचा सकता है। अतः, अपनी व्यक्तिगत बातें और कमज़ोरियाँ अपने तक ही सीमित रखें। जहाँ तक हो सके धन को बचाएँ। जीवन साथी से समस्या कुछ ज़्यादा ही बढ़ सकती है। कुंडली में यदि विवाह का भाव पहले से ही ख़राब हो तो बहुत सावधानी बरतें और प्रयास करें कि किसी भी प्रकार से सम्बन्ध मधुर बने रहें। और भी


तुला मई राशिफल 2015


इस माह आपकी आय में अच्छी वृद्धि होगी। पराक्रम बहुत बढ़ेगा, मान सम्मान की स्थिति बनेगी, विपरीत लिंगियों के प्रति आकर्षण बहुत अधिक रहेगा। शत्रुओं पर बहुत प्रभाव रहेगा तथा कर्ज से मुक्ति मिलेगी। चर्म रोग या जननेन्द्रियों में कोई रोग उभर सकता है। अतः कोई छोटी समस्या भी हो तो उसे छोटा ना समझें। इस माह सुदूर यात्रा होने की संभावना बन रही है जिसके कारण घर से दूरी बनेगी। इन सबके बावजूद भाग्य पक्ष कमज़ोर रहेगा अतः केवल भाग्य भरोसे कोई काम ना करें और शेयर बाज़ार में निवेश बहुत सोच समझ कर करें। पिता से भरपूर सहयोग और सरकारी क्षेत्रों से लाभ होगा। यदि नौकरी में हैं तो पदोन्नति होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो के लिए भी उच्च पद प्राप्ति का अच्छा योग बन रहा है। और भी


वृश्चिक मई राशिफल 2015


इस माह आप मानसिक रूप से थोड़ा आराम महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और यदि कोई विवाद चल रहा हो तो उसके सुलझने के आसार बनेंगे। प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। शत्रुओं को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से दबाने में सक्षम होंगे, लेकिन अपने से उच्च अधिकारीयों से तनाव-विवाद भी हो सकता है, अतः थोड़ी सतर्कता बरतें। किसी सरकारी या बाहरी कार्य वश यात्रा का योग भी बन रहा है जो यात्रा सुखद और लाभदायक होगी। परिवार के लोगों से भी सम्बन्ध मधुर होंगे और आपके ज़रुरत के समय सबका साथ बना रहेगा। और भी


धनु मई राशिफल 2015


धनु राशि वालों को इस माह संतान के कारण बहुत प्रसन्नता होगी। उसके किसी कार्य से आपको गर्व की अनुभूति होगी। आपकी अपनी भी निर्णय क्षमता और वाकपटुता बहुत अच्छी रहेगी। धन के मामले में समय सामान्य रहेगा अतः खर्च पर आपको थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बहुत परेशानी हो सकती है। पिता से सम्बन्ध अच्छा होगा, उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है और किसी धार्मिक कार्य के कारण धन खर्च हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे परन्तु कोई जननेंद्रि सम्बन्धी रोग उत्पन्न हो सकता है, अतः सावधानी बरतें। गहरे पानी से थोड़ी दूरी बनायें रखें। और भी


मकर मई राशिफल 2015


इस समय ईश्वर आपको सब कुछ देना चाह रहे हैं, जितनी झोली फैलाना चाहते हों फैला लीजिये, बहुत ही अनुकूल समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, संतान से सुख, आय में अप्रत्याशित वृद्धि, पराक्रम में वृद्धि, पारिवारिक सुख की अधिकता, नए घर-वाहन का योग, समाज में मान-सम्मान, यह सब आपका इंतज़ार कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की, राजनैतिक लोगों को उच्च पद की प्राप्ति, धर्म और परोपकार की भावना तथा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सब ओर से ख़ुशी और प्रगति का माहौल है। इस माह आपको सलाह है कि ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करें, अहंकार से बचें और आगे बढ़ें। और भी


कुम्भ मई राशिफल 2015


इस माह आपके सेहत के अलावा सबकुछ बेहतर रहने की सम्भावना है। पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा तथा समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। नए मकान में शिफ्ट हो सकते हैं या अपने घर को सजा-संवार सकते हैं। यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। विदेश जाने के लिए यदि लम्बे समय से तैयारी कर रहें हैं तो इंतजार अब खत्म होगा। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। सारे अच्छे समय के बावजूद आपको सलाह है कि अपने सेहत का ध्यान रखें और अपने नीचे कार्य करने वाले लोगो से सतर्क रहें तथा उन्हें मिलाकर और प्रसन्न रखें अन्यथा वे हानि पहुँचा सकते हैं। और भी


मीन मई राशिफल 2015


आप अपने प्रयास, बुद्धि और मेहनत के बल पर इस माह बहुत धन कमायेंगे। पराक्रम खूब बढ़ेगा। जन संपर्क बहुत तेज़ और सार्थक रहेगा और चारों ओर आपका प्रभाव बनेगा। नए कार्य प्रारम्भ करने के लिए अच्छा समय है। शत्रु परास्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में खूब वृद्धि होगी। संतान के कारण मन प्रसन्न रहेगा। यात्रायें सुखद और लाभकारी होंगी। भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर बेहतर समय है, भरपूर लाभ उठायें। और भी

पं. दीपक दूबे

आज का पर्व!

आज मई डे है। हर साल मई महीने की 1 तरीक को मई डे मनाया जाता है। कई जगहों पर इसको लेबर डे या इंटरनेशनल वर्कर्स डे के रूप में भी मनाया जाता है।

आज शुक्र प्रदोष है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक विशेष दिन है और जब प्रदोष व्रत शुक्रवार हो पड़ता है उसे शुक्र प्रदोष कहते है।

आपका दिन मंगलमय हो!


Related Articles:

No comments:

Post a Comment